City Media - Page 966 of 1868 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 966

जर्जर हो चुके बीएसपी आवासों की जगह नये आवासों निर्माण किया जावे,बी एम एस

0

आज भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष महोदय स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के नगर आगमन पर सर्वप्रथम उनका हार्दिक अभिनन्दन एवं स्वागत किया तत्पश्चात संघ के प्रतिनिधिमंडल में शामिल राजहरा शाखा के सचिव लखनलाल चौधरी और राजहरा शाखा के उपाध्यक्ष संजय यादव ने सेल चैयरमैन को
महारत्न सेल के इकाई भिलाई इस्पात संयंत्र के बंधक खदानों में कार्यरत कर्मियों के हितार्थ ज्ञापन सौंपा।
लखन लाल चौधरी ने बताया कि संघ ने अपना ज्ञापन सौंपकर सेलचैयरमैन को कहा की

किसी भी इस्पात उद्योग के सुचारु संचालन एवं संवर्धन हेतु खदानों की भूमिका अहम् होती है और आज भिलाई इस्पात संयंत्र के चहुंमुखी उत्थान में इसके बंधक खदानों एवं उसमें कार्यरत कर्मियों का अहम योगदान रहा है। किन्तु सेल प्रबंधन एवं स्थानीय प्रबंधन द्वारा हमेशा से खदान कर्मियों को दोयम दर्जा दिया जाता रहा है जिसका प्रमाण सेल निगमित कार्यालय द्वारा समय समय पर बनाये जाने वाले विभिन्न नीति हैं जिसमें खदान कर्मियों की हमेशा से उपेक्षा की जाती रही है और प्राथमिकता केवल स्टील प्लांट को ही दी जाती रही है।
आज आपके इस प्रवास पर भारतीय मजदूर संघ की तरफ से खदान कर्मियों के साथ साथ सभी कर्मियों के हितार्थ कुछ मांगें इस ज्ञापन के माध्यम से आपके समक्ष प्रेषित की जाती है और यह आशा की जाती है कि आप एवं सेल निगमित कार्यालय इनपर विचार करते हुए समुचित सकारात्मक कदम उठावेगा। संघ द्वारा की जा रही मांगें इस प्रकार से हैं –

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home


(1) NJCS में एक वर्ष से अधिक समय से लंबित आधे अधूरे वेतन समझौते के MOU का पुनरीक्षण करते हुए भा.म.सं. के28% पर्क्स की मांग को स्वीकार किया जावे तथा लंबित एचआरए, रात्रि पाली भत्ता, 39 माह के एरियर्स, आदि पर जल्द से जल्द निर्णय लेते हुए वेतन समझौते को अंतिम रूप प्रदान कर लागू किया जावे।
(2) आज स्थानीय प्रबंधन द्वारा कार्यस्थल पर कर्मियों की सुरक्षा को नजरअंदाज करते हुए केवल उत्पादन को ही प्राथमिकता दी जा रही है। कई प्रकरणों में कार्यस्थल पर घटी दुर्घटना को छुपाने का भी प्रयास किया जाता है और कर्मियों को अनफिट अवधि की हाजिरी देकर उनका मुँह बंद करवाते हुए दुर्घटना को छुपा लिया जाता है जिसके फलस्वरूप भविष्य में दुर्घटना से होने वाले किसी भी नुकसान पर कर्मियों को किसी तरह का लाभ मिलने की सम्भावना खत्म हो जाती है। संघ, प्रबंधन के इस अमानवीय कृत्य की निंदा करता है और आशा करता है कि आप एवं सेल निगमित कार्यालय के अधिकारीगण इस प्रथा को बंद करेंगे और कार्यस्थल पर कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।


(3) प्रबंधन द्वारा असुरक्षित कार्यप्रणाली अपनाने के वजह कई दुर्घटनाएं घट चूँकि हैं जिसमें कुछ में कर्मियों की असामयिक मृत्यु भी हुई है और कुछ में कर्मी बाल बाल बचे हैं किन्तु प्रबंधन द्वारा किसी तरह के सुरक्षात्मक कदम उठाने से अबतक परहेज किया जाता रहा है और अभी भी लापरवाही बरतना जारी है। सर्वे ऑफ गाड़ियों का परिचालन, कार्यस्थल पर सुरक्षा के मापदंडों की अवहेलना करना, विस्फोटकों के उपयोग में सुरक्षा के मापदंडों का पालन नहीं करना, आदि आदि ऐसे कई उद्धरण हैं जिसके फलस्वरूप कार्यस्थल पर कर्मियों की जान हमेशा खतरे में रहती है किन्तु प्रबंधन के दवाब में कर्मीगण असुरक्षित कार्य करने हेतु मजबूर होते हैं।
(4) आज खदानों में कंपनी के आवास पूर्ण रूप से जर्जर हो चुके हैं और उनकी मरम्मत करवाने में कंपनी की कोई रूचि भी नहीं दिखती है। सेल प्रबंधन द्वारा कर्मियों को हाउस मेंटेनेंस के नाम पर दी जाने वाली राशि से इन जर्जर हुए आवासों की मरम्मत संभव नहीं है और स्थानीय प्रबंधन द्वारा स्टाफ और सामानों की कमी की बात कहते हुए मेंटेनेंस से पल्ला झाड़ लिया जाता है। इस तारतम्य में संघ आपसे यह मांग करता है कि नए आवासों को बनाने की स्वीकृति दी जावे जिससे कि कर्मियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवास की सुविधा मुहैया हो सके।
(5) एक कंपनी एक नियम की नीति का कड़ाई के साथ पालन किया जावे जिसके तहत सभी कर्मियों के लिए समान छुट्टी, समान सुविधा आदि उपलब्ध हो सके।
(7) सेल प्रबंधन द्वारा एक तरफा निर्णय लेते हुए ग्रेचुटी पर जो सीलिंग की गयी है उसे तत्काल हटाया जावे।
(8) अस्पतालों की जर्जर व्यवस्था, डॉक्टरों एवं स्टाफ की कमी, आदि आदि समस्याओं के वजह से आज खदान कर्मियों को समुचित और सही स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। कई बार इस सम्बन्ध में स्थानीय प्रबंधन से चर्चा की जा चुकी है किन्तु उनके द्वारा केवल आश्वासन ही दिया जाता रहा है। स्वाथ्य सेवा के इस जर्जर व्यवस्था का खामियाजा कर्मियों को भुगतना पड़ता है जिसमें कार्यरत कर्मियों अथवा उनके परिजनों की कई बार मौत भी हुई है। इस तारतम्य में संघ यह पुरजोर मांग करता है कि सभी कर्मियों एवं उनके वैध आश्रित परिजनों के लिए कंपनी द्वारा मेडिक्लेम की सुविधा उपलब्ध कराइ जावे जिससे कि कर्मी अपना अथवा अपने परिजनों का इलाज सही तरीके से करा सकें।
(9) आज वेतन समझौता में 15% एमजीबी और 35% पर्क्स की बात हो, बोनस समझौता में अधिकारीयों की तरह पीबीटी में से एक निश्चित प्रतिशत की बात हो अथवा कर्मियों के सुविधा में बढ़ोतरी की बात हो सेल निगमित कार्यालय द्वारा यही कहा जाता रहा है कि ऐसा करने से कंपनी को नुकसान होगा और कंपनी बिक जावेगी। संघ निगमित कार्यालय के इस कर्मी विरोधी सिद्धांत का पुरजोर विरोध करता है और स्पष्ट रूप से आपके समक्ष यह कहने में कोई हिचक नहीं करता है कि कर्मियों को उनके सही अधिकार और सुविधा मुहैया कराने से कंपनी ना तो बिकेगी और न ही घाटे में जावेगी बल्कि इससे कंपनी के उत्पादन और उत्पादकता में बढ़ोतरी ही होगी। आज अगर कंपनी को नुकसान हो रहा है तो उसकी वजह कर्मचारी नहीं बल्कि वो अधिकारी हैं जो खुलकर भ्रष्टाचार का रहे हैं, अपने चहेते ठेकेदार के लिए किसी भी कानून को मानने से परहेज करते हैं, और प्रमाणिकता के साथ शिकायत करने पर भी न तो कंपनी के विजिलेंस विभाग द्वारा कारवाई की जाती है और न ही प्रबंधन में बैठे अधिकारीगण कोई कारवाई करते हैं। दूसरी तरफ अगर कोई कर्मी थोड़ी सी भी गलती कर दते है तो उसपर कंपनी के हितों के विरुद्ध काम करने की बात कहते हुए अनुशासनात्मक कारवाई
कर दी जाती है और उसका स्थानांतरण तक कर दिया जाता है जिसे की रूटीन ट्रांसफर कहने में कंपनी के मुखिया को कोई परहेज नहीं होता। वही मुखिया अधिकारीयों के द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से चुप्पी साध लेता है। प्रबंधन के इस दोहरे मापदंड के वजह से आज खदान के उच्च अधिकारीयों के विरुद्ध माननीय उच्च न्यायलय में खदान के उच्च अधिकारीयों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण से लेकर PIL तक दर्ज की गयी है जिसकी सुनवाई चल रही है। अगर सेल एवं स्थानीय प्रबंधन का यही दोहरा मापदंड चलता रहा तो संघ को यह कहने में कोई हिचक नहीं है कि आने वाले समय में संभवतः स्थानीय प्रबंधन के 50% से अधिक अधिकारी भ्रष्टाचार के मामले में न्यायलय का चक्कर काटते नजर आवेंगे। अतः संघ आपसे यह मांग और अपेक्षा करता है कि आप भ्रष्टाचार के मामले में लिप्त अधिकारीयों की शिकायत होने पर स्थानीय प्रबंधन द्वारा कठोर कदम उठाया जाना सुनिश्चित करें।
(10) आज महारत्न सेल के इकाई भिलाई इस्पात संयंत्र एवं उसके बंधक खदानों में ठेका श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। किन्तु यह बड़े ही खेद की बात है कि नियमित कर्मियों की संख्या में निरंतर गिरावट करते हुए सेल निगमित कार्यालय एवं स्थानीय प्रबंधन द्वारा लगातार ठेका श्रमिकों से नियमित प्रकृति के कार्य भी कराये जा रहे हैं किन्तु आज भी ठेका श्रमिकों को कई ठेके में सही वेतन, सही सुविधाएं, वैधानिक रूप से मिलने वाले सुविधाएं आदि से वंचित रखा जा रहा है और शिकायत करने पर भी प्रबंधन द्वारा समुचित कारवाई नहीं की जाती हैं। आज भी कई ठेके के समाप्ति के बाद भी श्रमिकों को वेतन भुगतान नहीं हुआ है, बोनस और छुट्टी के पैसे का भुगतान नहीं होता है और ठेकेदार द्वारा प्रबंधन को यही कहा जाता है कि चूँकि ठेके के शर्तों में इनका उल्लेख नहीं है अतः वे इसे देने के लिए बाध्य नहीं हैं। महोदया, संघ आपसे यह मांग करता है कि सेल निगमित कार्यालय द्वारा यह सुनिश्चित किया जावे कि प्रत्येक ठेके में श्रमिकों के वैधानक हक का उल्लंघन न हो जिससे कि औद्योगिक सौहार्द बना रहे एवं किसी तरह का कोई विवाद न हो जिससे उत्पादन एवं उत्पादकता पर किसी तरह का विपरीत प्रभाव पड़े।
अंत में संघ की तरफ से आपको यह आश्वस्त किया जाता है कि अगर सेल एवं स्थानीय इकाई प्रबंधन संघ के साथ परस्परिक सहयोग की नीति अपनाते हुए कर्मियों के हितार्थ नीतियां बनावेगा, अथवा कंपनी के उन्नति में कर्मी हित को सर्वोपरि मानते हुए किसी भी बदलाव को क्रियान्वित करना चाहेगा तो संघ का पूर्ण समर्थन हमेशा मिलता रहेगा किन्तु कर्मी हितों पर कुठाराघात करते हुए एवं एक वर्ग विशेष को अधिकाधिक लाभ पहुंचाने की नीति पर चलने का प्रयास करेगा तो संघ प्रबंधन का हर संभव तरीके से विरोध करेगा। इन मुद्दों पर अगर निगमित कार्यालय संघ से चर्चा करना छाएगा तो संघ का प्रतिनिधिमण्डल इसका स्वागत करते हुए चर्चा के लिए हमेशा तैयार रहेगा।
लखन लाल चौधरी
सचिव राजहरा शाखा

कांग्रेस की भूपेश राज में छत्तीसगढ में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से ढप :- मंडावी

0

दंतेवाड़ा/ छत्तीसगढ भाजपा प्रदेश मंत्री व महिला अनुसुचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष ओजस्वी भीमा मंडावी जी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश बघेल बघेल की सरकार बनी है तब से छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। मंडावी जी ने आगे कहा की

छत्तीसगढ में लगातार अपराध बढ़ रही है और रुकने का नाम बिल्कुल भी नही ले रही है। मंडावी जी ने आगे कहा की पूरी तरीके से झूठ की नीव पर बनी छत्तीसगढ में कांग्रेस की सरकार को छत्तीसगढ की जनता, किसान और युवा साथी कभी माफ नहीं करेगी और 2023 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएगी। मंडावी जी ने आगे कहा की छत्तीसगढ़ में ना युवाओं को रोजगार मिला रहा और ना ही बेरोजगारी भत्ता ये कांग्रेस राज छत्तीसगढ़ गड़बो नवा छत्तीसगढ़ की ओर आगे ना बढ़ कर डूबोबो छत्तीसगढ़ की और आगे बढ़ रही है ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मथुरा नगर चिखलाकसा में मातर उत्सव धूमधाम से मनाया गया

0

यादव समाज मातर उत्सव समिती वार्ड 11 मथूरा नगर चिखलाकसा द्वारा प्रति वर्ष के भांति इस वर्ष भी मातर उत्सव का कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। मातर उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमती भीखी मसिया जी अध्यक्ष नगर पंचायत चिखलाकासा ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए यादव मातर उत्सव समिती के विभिन्न मांगो को तत्काल पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर प्रमुख रुप से अब्दुल इब्राहिम उपाध्यक्ष नगर पंचायत चिखलाकसा , श्रीमती लीला डडसेना पार्षद मथूरा नगर, विजय डडसेना पूर्व उपाध्यक्ष चिखलाकसा, अर्जुन यादव वरिष्ठ नागरिक मथूरा नगर, अरूण यादव अध्यक्ष मातर उत्सव समिती, कमलेश यादव उपाध्यक्ष मातर उत्सव समिती, जय नारायण यादव कोषाध्यक्ष मातर उत्सव समिती, महावीर यादव, भारत यादव, नारायण यादव, मोहन यादव,शेखर यादव, डोमन यादव, परमानंद यादव, मनोज यादव, प्रियांश यादव, अखिल यादव, प्रांजल यादव, दादू यादव, मनोज यादव, कार्यक्रम का संचालन अमन यादव ने किया इस अवसर समिती के सभी सदस्य, एवम समस्त नगरवासी उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सीआरपीएफ में भर्ती रैली का नक्सलियों ने किया विरोध

0
  • कॉर्पोरेट घरानों की सुरक्षा के लिए जवानों की भर्ती करने का आरोप
  • पुल – पुलिया, सड़कों का निर्माण उद्योगपतियों की सुविधा के लिए


अर्जुन झा –
जगदलपुर. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ( सीआरपीएफ ) में जवानों की भर्ती की पहल का बस्तर में सक्रिय नक्सलियों ने विरोध किया है. नक्सली नेताओं ने आरोप लगाया है कि बस्तर की खनिज संपदा पर नजरें गड़ाए बैठे कॉर्पोरेट घरानों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए ये भर्तियां की जा रही हैं.
उल्लेखनीय है कि नक्सली समस्या के उन्मूलन के लिए बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर व बस्तर जिलों में लंबे अरसे से सशस्त्र सुरक्षा बल ( एसएसबी ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ( सीआरपीएफ ), नागा बटालियन समेत कुछ अन्य अर्ध सैन्य बलों की तैनाती की गई है. इसके अलावा छत्तीसगढ़ पुलिस के विशेष प्रशिक्षित जवानों तथा अधिकारियों के दस्ते भी इन सभी जिलों में मुस्तैदी से मोर्चा सम्हाले हुए हैं. हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के तहत सीआरपीएफ में बस्तर संभाग के लिए चार सौ जवानों और अधिकारियों की भर्ती संबंधी विज्ञापन जारी किया गया है. इसके तहत सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर व बस्तर में भर्ती रैलियां आयोजित की जानी है. भर्ती और कड़ी ट्रेनिंग के बाद नए रंगरूटों की तैनाती बस्तर संभाग के ही विभिन्न जिलों में की जाएगी. पहले से तैनात फोर्स के साथ नए भर्ती होने वाले जवान भी नक्सलीयों के खिलाफ चल रही लड़ाई में सहभागी बनेंगे, लेकिन बस्तर में सक्रिय नक्सली इस नई भर्ती को कुछ और रंग देने की कोशिश कर रहे हैं. नक्सलियों ने आरोप लगाया है कि बस्तर के भूगर्भ में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध खनिज संपदा को औद्योगिक घरानों के हवाले करने तथा खनिज संपदा को लूटने के लिए बस्तर में आने वाले इन औद्योगिक घरानों की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ में जवानों की भर्ती की जा रही है. इन कॉर्पोरेट घरानों की सुरक्षा और सेवा करने के काम में बस्तर के आदिवासी युवक – युवतियों को लगाने का कार्य केंद्र तथा राज्य सरकारें कर रही हैं. नक्सलियों ने आगे आरोप लगाया है कि औद्योगिक घरानों की सुरक्षा के लिए बस्तर को सैन्य शिविर में तब्दील कर दिया गया है. बस्तर संभाग में पुल, पुलियों और सड़कों का निर्माण भी उद्योगतियों की सुविधा के लिए कराया गया है तथा कराए जा रहे हैं.
पुलिस की नई फोर्स का भी विरोध
सीआरपीएफ में नई भर्ती का विरोध करने वाले नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बस्तर व दंतेवाड़ा जिलों में तैयार की गई स्थानीय फोर्स का भी विरोध किया है. बस्तर जिला पुलिस बल में बस्तर फाइटर नाम से तथा दंतेवाड़ा जिले में दंतेश्वरी फाइटर नाम से विशेष फोर्स का गठन किया गया है. इन फोर्स में स्थानीय आदिवासी युवाओं की भर्ती की गई है. इन युवाओं को समुचित प्रशिक्षण देने के बाद नक्सली समस्या के उन्मूलन और अपराधों की रोकथाम के लिए मैदान पर उतारा गया है. छत्तीसगढ़ पुलिस के इस सराहनीय कदम के पीछे स्थानीय आदिवासी युवाओं को रोजगार देने के साथ – साथ एक नेक मंशा आदिवासी युवक – युवतियों को नक्सलियों के बहकावे में आने से बचाने तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़े रखने की भी रही है.लेकिन छत्तीसगढ़ पुलिस का यह अच्छा कदम भी नक्सलियों को रास नहीं आ रहा है. इसीलिए उन्होंने इसका भी विरोध करते हुए कहा है कि पुलिस आदिवासी युवाओं को ढाल बनाने का काम कर रही है. आदिवासियों को प्रताड़ित कर जेलों में डाला जा रहा है. नक्सलवादियों ने भारतीय सेना की अग्निवीर योजना का भी विरोध किया है.

छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया से मुलाकात

0

जगदलपुर प्रवास पर आए छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से कांग्रेसी नेताओं ने मुलाकात की। छत्तीसगढ़ प्रभारी नेताओं से मुलाकात कर कांग्रेस की गतिविधियों की जानकारी ले रहें हैं। शुक्रवार को कांग्रेस भवन में पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात किया जिसके बाद आज दंतेवाड़ा रवाना हो गए। देर शाम तक पु:न लौटकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम,शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा, आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।

पार्षद कविता साहू के खिलाफ वार्डवासियों ने मंत्री से की शिकायत

0

जगदलपुर।राजीव गांधी नंबर 33 में महिला पार्षद से नाराज वार्ड वासीयों ने लगाया वार्ड में मनमानी करने का आरोप जगदलपुर शहर के राजीव गांधी वार्ड क्रमांक 33 में वार्ड वासियों का वहाँ के महिला पार्षद महोदया श्रीमति कविता साहू के विरोध मे नगर निगम एवं नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग मंत्री आदरणीय डॉक्टर शिव कुमार डहरिया जी से मुलाकात कर वार्ड के समस्याओं का निराकरण मांगा। आपको बता दे कि वार्ड कि समस्या क्या है वार्ड वासियों का कहना है कि अभी वर्तमान मे राजीव गांधी वार्ड राशन दुकान के लिए जगह पार्षद महोदया ने दिखाया है और चालू किया है वो वार्ड के लोगों के हित में नहीं है दरसल उस जगह में वार्ड वासी अपने कई धार्मिक त्यौहारो को जैसे गणेश की मूर्ति पूजा,दुर्गा पूजा,क्रिसमस या किसी का घर छोटा है तो उस जगह में शादी ब्याह या दुःख का काम करते आ रहे है साथी ही जगदलपुर इतना अब विकशित होते आ रहा है हर मोहल्ले में छोटी-छोटी गलियाँ हो गई है जहाँ पार्किंग जैसे समस्या आता है त्यौहारो के बाद वहाँ आसपास के वार्ड के लोगों का गाड़ियां को रात मे खडी कर पार्किंग किया जाता है। जहाँ में आवक-जावक़ में वार्ड के लोगों परेशानी नहीं होती। मगर वहाँ के पार्षद महोदया ने राशन दुकान के लिए उस जगह को चयनित कर वहाँ के वार्ड वासियों की और कई आस्थाओं,धार्मिको को मानने वालो की एक मात्र जगह को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है जबकि राजीव गांधी वार्ड में एक और सरकारी जगह है जहाँ पार्षद के चहिते या कहें उनके करीबी है उन्होंने जबरदस्ती सरकारी जमीन पर चिकन काटने व बेचने के लिए दुकान खोलकर बैठे है जो मुर्गीयों के कटने के बाद वहीं नाली में फेंके जाते है जहाँ गंदी बदबू और कई बीमारियां होने की आशंका भी है उनके साथ ही कटी मुर्गियों से खून को देखकर कई महिला-बच्चे व बुजुर्ग घबरा जाते है वहीं आसपास में कई कमजोर दिल वाले लोग भी रहते है जो आते जाते ये नज़ारा देखते है वार्ड वासियों का कहना है वहाँ आसपास हार्ड अटैक जैसे मरीज़ वाले भी रहते है जो कई बार निग़म में शिकायत भी कर चुके है चिकन दुकान को हटाने के लिए मगर पार्षद महोदया जी के करीबी होने के चलते उनका कुछ नहीं हो पाता है अगर उस चिकन दुकान को हटा कर वहाँ राशन की दुकान बनाया जाए तो सभी का भला हो सकता है जहाँ 〽️स्वच्छ भारत सुन्दर भारत का सपना साकार हो सकता है। मगर पार्षद महोदया ने मानो जैसे ठान ही लिया है कि, सामाजिक,धार्मिक और आस्था जैसे जगहों को हटा कर अपना रौब दिखाना सही समझ रहे है। *वार्ड वासियों का कहना है कि ऐसा ही इनका मनमानी चलता रहा तो आगामी चुनाव में हम जो कांग्रेस पार्टी का समर्थन करते है वो शायद इसके बाद हमारे भरोसे में नहीं होगा। *हमारी जहाँ धार्मिक आस्थाओं को कुचला जाये ऐसे सरकार वार्ड वासियों और सामाजिक के लिये खतरा साबित होता नजर आ रहा है।*

हमले में घायल पत्रकार रितेश का महारानी अस्पताल में इलाज जारी

0
  • हाल जानने हॉस्पिटल पहुंचे सांसद प्रतिनिधि आशीष मिश्रा


जगदलपुर अज्ञात बदमाशों के हमले में घायल पत्रकार रितेश पाण्डेय का यहां महारानी अस्पताल में इलाज जारी है. सांसद प्रतिनिधि आशीष मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर पाण्डेय के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की.


सांसद प्रतिनिधि मिश्रा ने कहा कि पुलिस विभाग शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सिविल पुलिसिंग व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित करते हुए नई योजनाएं बनाए, आपराधिक घटनाओं के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शहर के सभी थानों की सूक्ष्म स्तर पर समीक्षा जरूरी हो गई है, अवैध नशीली दवा विक्रेताओं, आपराधिक मामलों में लिप्त तत्वों के विरुद्ध पुलिस विभाग कड़ी कार्यवाही करे. इस दौरान श्री मिश्रा के साथ कोंडागांव विधायक प्रतिनिधि गजेंद्र राठौर, जिला महासचिव महेंद्र बघेल, जितेंद्र तिवारी, राजेश कुमार, तुलसी राम ठाकुर एवं अन्य सहयोगी उपस्थित थे. ।

वार्ड-17 दल्ली राजहरा में गोवर्धन पूजा हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया।

0

दल्ली राजहरा//- दल्ली राजहरा वार्ड क्रमांक- 17 में दल्ली राजहरा यादव समाज, फ्रेंड्स युवा विकास समिति व वार्ड 14, 15,16व 17 वार्डवासियों के विशेष सहयोग से गोवर्धन पूजा उत्सव बड़ी हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया।

गोवर्धन पूजा उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में दल्ली राजहरा नगर के प्रथम नागरिक नगरपालिका अध्यक्ष- शिबू नायर, वार्ड 17 के पार्षद- ताम्रध्वज सुधाकर, वार्ड 09 के पार्षद- श्रीमती श्रुति यादव, तथा वार्ड 14 की पूर्व पार्षद- योगेश्वरी यादव जी उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

गोवर्धन पूजा उत्सव समस्त वार्ड वासियों के विशेष सहयोग से हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया, जिसमें गोवर्धन पूजा के साथ ही भव्य आतिशबाजी भी किया गया व डीजे की धुन पर वार्ड वासियों द्वारा संगीतमय नृत्य भी किया गया, दल्ली राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष- शिबू नगर द्वारा मंच में छत निर्माण की घोषणा किया गया, इस कार्यक्रम को देखने हेतु भारी संख्या में दल्ली राजहरा के साथ ही आसपास के ग्रामीण जन भी उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

वार्ड-17 दल्ली राजहरा में गोवर्धन पूजा उत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु दल्ली राजहरा यादव समाज, फ्रेंड्स युवा विकास समिति दल्ली राजहरा व वार्ड वासियों का भरपूर सहयोग रहा, इस कार्यक्रम सफल बनाने हेतु शंकर साहू अध्यक्ष फ्रेंड्स युवा विकास समिति दल्ली राजहरा, योगेश यादव अध्यक्ष यादव समाज दल्ली राजहरा, फ्रेंड्स युवा विकास समिति के सचिव- भूषण यादव, बैगा रमन यादव, प्रकाश कुमार, कोषाध्यक्ष- भोला दास मानिकपुरी, संगठन मंत्री- पुरुषोत्तम यादव, रमेश यादव, दुलार सिंह साहू, देवराज यादव, महामंत्री- करण यादव, महादेव साहू, महावीर यादव, अंकिता यादव, पदमा यादव, चंद्रिका यादव, किरण यादव, भूमिका मानिकपुरी, मिथिलेश गिरी गोस्वामी, कुबेर गिरी गोस्वामी, कमलेश यादव, सहित वार्ड वासियों का प्रमुख सहयोग रहा।

उपरोक्त जानकारी मीडिया में योगेश यादव अध्यक्ष यादव समाज दल्ली राजहरा ने दी है।

गोविन्द कश्यप बने एनएसयुआई सोशल मीडिया विभाग जिला अध्यक्ष

0


जगदलपुर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयुआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे और जिला अध्यक्ष निलम कश्यप द्वारा बस्तर जिले में सोशल मीडिया के जिला अध्यक्ष बतौर गोविन्द कश्यप को नियुक्त किया है वह मुलत: चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के पोटानार के गुच्चागुड़ा के निवासी हैं। सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष बनने पर युवाओं और छात्रों में खुशी की लहर है। एनएसयुआई सोशल मीडिया अध्यक्ष गोविन्द कश्यप ने कहा कि पार्टी द्वारा जो दायित्व दिया गया है उस पर खरा उतरते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन का प्रचार प्रसार करना मेरी प्राथमिकता होगी। पार्टी द्वारा जो दायित्व दिया गया है उसके लिए श्री कश्यप ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, विधायक रेखचंद जैन, विधायक राजमन बेंजाम, बस्तर जिला अध्यक्ष कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण बलराम मौर्य, बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष शहर राजीव शर्मा,एनएसयुआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, प्रदेश चेयरमैन सोशल मीडिया असलम मिर्जा, राष्ट्रीय संयोजक अयफाज़ मेमन, प्रदेश महासचिव मनोहर सेठिया, ग्रामीण जिलाध्यक्ष नीलम कश्यप, शहर जिलाध्यक्ष विशाल खम्बारी, व आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही व पार्टी के वरिष्ठ व कनिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है।

अनेक शिक्षकों पर अभी तक चढ़ी हुई है दिवाली की खुमारी

0
  • दीपावली अवकाश के बाद स्कूल तो खुले, मगर नहीं पहुंचे शिक्षक
  • लोहंडीगुड़ा बीईओ चंद्रशेखर यादव ने दिए वेतन काटने के निर्देश
  • शिक्षण संस्थानों की कार्य शैली में कसावट लाने के लिए छेड़ी मुहिम


जगदलपुर. दीपावली की खुमारी लोहंडीगुड़ा विकास खंड के अनेक शिक्षकों पर अभी तक चढ़ी हुई है. दिवाली अवकाश खत्म होने के बाद स्कूल तो खुल गए हैं, लेकिन मास्साब नहीं पहुंच रहे हैं. इसका भांडा तब फूटा, जब विकास खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव अचानक शालाओं का निरीक्षण करने जा धमके. श्री यादव ने शिक्षकों की इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए नदारद पाए गए शिक्षकों के वेतन काटने के निर्देश दिए हैं.


बीईओ चंद्रशेखर यादव विभाग में अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को बहुत ज्यादा महत्व देते हैं. इसीलिए वे लोहंडीगुड़ा ब्लॉक की शालाओं का निरीक्षण करने अक्सर निकल पड़ते हैं. शिक्षण संस्थाओं की कार्यशैली में कसावट लाने के उद्देश्य से खंड शिक्षा अधिकारी यादव दीपावली अवकाश खत्म होने के बाद अंदरूनी गांवों की शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंच गए. उनके साथ खंड स्त्रोत समन्वयक रोमांचल ठाकुर, संकुल शैक्षिक समन्वयक गौतम वर्मा एवं शिवचरण कश्यप भी थे. यादव सर्वप्रथम प्राथमिक शाला हर्राकोडेर पहुंचे. दीपावली अवकाश उपरांत संस्था के प्रधानाध्यापक कपिल देव सिन्द्राम, शिक्षक मनोज कुमार पैकरा अनुपस्थित पाए गए. माध्यमिक शाला हर्राकोडेर के शिक्षक कोमल भगत व थानसिंह साहू भी अनुपस्थित पाए गए. यादव की टीम हाई स्कूल हर्राकोडर के निरीक्षण पर पहुंची, जहां अतिथि शिक्षक गोपालराम सिन्हा, भृत्य मुकेश पाणिग्रही व भूपेंद्र ठाकुर बिना पूर्व सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए. शिक्षकों व कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री यादव ने गहरी नाराजगी जताई और संबंधित संकुल शैक्षिक समन्वयक को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि शिक्षकों की अनुपस्थिति की सूचना अविलम्ब विकास खंड कार्यालय को उपलब्ध कराएं और यथासंभव वैकल्पिक शिक्षक की व्यवस्था कर पढ़ाई को सुचारू रखें. अनुपस्थित शिक्षक व कर्मचारियों का वेतन रोकने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए. इन शिक्षकों व कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने हेतु वरिष्ठ कार्यालय को पत्र भी लिखा जा रहा है.
कन्या आश्रम मिला वीरान
लोहंडीगुड़ा क्षेत्र की अंदरूनी शैक्षणिक संस्था प्राथमिक शाला मालेवाही व माध्यमिक शाला मालेवाही का भी दल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया. संस्थान में शिक्षण व्यवस्था साफ सफाई आदि संतोषजनक पाई गई। कन्या आश्रम हर्राकोडर में एक भी छात्रा दीपावली अवकाश उपरांत उपस्थित नहीं पाई गई. आश्रम अधीक्षक को छात्राओं के पालकों से यथाशीघ्र संपर्क कर छात्राओं की वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. प्राथमिक शाला धनाजी पारा हराकोडेर व सरपंच पारा हराकोडेर के निरीक्षण में स्थिति संतोषजनक पाई गई. सभी शिक्षक समय पर उपस्थित पाए गए. विकास खंड शिक्षा अधिकारीश्री यादव ने विकासखंड के समस्त शिक्षकों को समय पर उपस्थित होने व समय पश्चात प्रस्थान के निर्देश दिए हैं. सभी शिक्षकों को संस्थान में निर्धारित पंजियों के संधारण व साफ सफाई एवं जाति प्रमाण पत्र संबंधी शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु कार्य करने के निर्देश दिए.

MOST POPULAR

HOT NEWS