City Media - Page 1586 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1586

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने स्वच्छता दीदियों का जाना हाल किया फेस शिल्ड, आयुष का वितरण, चौक चौराहों पर तैनात पुलिस जवानों से भी की मुलाकात

0

जगदलपुर:- संसदीय सचिव एवं क्षेत्र विधायक रेखचंद जैन ने आज शहर के विभिन्न वार्डों में कार्यरत स्वच्छता दीदी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना एवं वैश्विक महामारी कोरोना काल में भी दिए जा रहे अपनी सेवाओं को लेकर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके अलावा उन्होंने सभी लोगों को फेस मास्क शिल्ड, पूरे परिवार जनों के लिए रोग प्रतिरोधक आयुष काढ़ा एवं शीतल पेय पीलाकर उनका मनोबल बढ़ाया। इसके पश्चात श्री जैन ने शहर में लगे विभिन्न चौक चौराहों पर चेक पोस्ट में जाकर पुलिस जवानों का भी मनोबल बढ़ाया एवं उन्हें भी आयुष काढ़ा एवं शीतल पेय प्रदान किया। चांदनी चौक एवं अनुपमा चौक में कोरोना जांच करवाने पहुंचे लोगों को भी फेस शिल्ड एवं शीतल पेय पिलाकर उनका स्वागत किया। एवं सब से विनम्र अपील की परिवार के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जिन्हें भी कोरोना जैसे लक्षण लग रहे हैं वे जांच केंद्रों पर जाकर अपना परीक्षण जरूर कराएं।

विधायक जैन ने शहरवासियों से अपील की है कि 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र वाले जिन्होंने अभी तक वेक्सीन नहीं लगाया है वह भी जल्द से जल्द टीकाकरण केंद्रों में जाकर वैक्सीन लगाएं। क्योंकि इस महामारी से लड़ने के लिए सब की सहभागित जरूरी है। इसके पश्चात श्री जैन ने आड़ावाल में तैयार हो रहे कोविड सेंटर का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आने वाले परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से लगा हुआ है। कहीं किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत शहरवासियों को ना हो इसके लिए हम लगातार प्रयास

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कर रहे हैं। अभी डिमरापाल में गंभीर मरीजों के लिए 250 बिस्तर उपलब्ध है इसके अलावा धरमपुरा कोविद सेंटर में 250 बिस्तर की व्यवस्था है। साथ ही बकावंड में 450 बेड की व्यवस्था की गई है। लेकिन भविष्य में होने वाली दिक्कतों को से आड़ावाल में स्थित आदिवासी विकास विभाग के छात्रावास में 50 बेड की व्यवस्था एवं उसी से लगे आदिम जाति कल्याण विभाग के 2 भवन में 80 बेड की व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान एसडीएम जीआर मरकाम, शरद चंद्र गौड़ मौजूद रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

10 हजार से अधिक लोग दे चुके हैं कोरोना को मात

0

जगदलपुर। जिला प्रशासन द्वारा कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इलाज के लिए की गई बेहतर व्यवस्था के कारण 19 अप्रैल तक जिले के 10 हजार से अधिक मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ जीवन का आनंद ले रहे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सोमवार को जिले के 94 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी। इनमें 89 आइसोलेशन तथा 05 मरीज हॉस्पिटल में भर्ती मरीज हैं। इसे मिलाकर जिले में अब तक 10 हजार 88 मरीज कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज हुए और वे स्वास्थ्य होकर सामान्य जीवन जी रहे है। जिले में अभी एक हजार 11 एक्टिव प्रकरण है। उन्होंने बताया कि जिले में सोमवार को 162 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजो की पहचान की गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिशा निर्देश तथा कलेक्टर बस्तर रजत बंसल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

आइसोलेशन सेंटर और कोविड हॉस्पिटल में मरीजों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क दवाई का वितरण, गुणवत्तायुक्त पौष्टिक भोजन, पेयजल और साफ सफाई की नियमित व्यवस्था की गई है, जिसके फलस्वरूप आइसोलेशन में रहने वाले तथा कोविड हॉस्पिटल के मरीजो ने कोरोना के विरुद्ध जंग जीत कर स्वस्थ हो रहे हैं।

जहां रेखचंद जैन खड़े होते हैं लाईन वहीं से शुरू होती है…वैश्विक महामारी में एक जनप्रतिनिधि जो कोरोना वारियर्स के साथ कर रहे कदम ताल

0

जिनके पूरे परिवार को दो-दो बार कोरोना ने अपनी चपेट में लिया है और स्वयं कोविड़ की चपेट में आए वह योद्धा हैं संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन जोकि कोरोना वारियरों की मदद के लिए उनके साथ कदमताल करते हुए नजर आ रहें हैं। पिछले वर्ष जब कोविड का संक्रमण काल पूरी तरह पीक था, उस दौरान भी वह शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक बिना रुके -बिना थके सेवा भाव से

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डटे रहे। संसदीय सचिव रेखचंद जैन विधायक हैं, वह प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश देकर भी वह काम करा सकते थे किन्तु वह स्वयं खड़े रहकर सेवा करते हुए देखे जा सकते हैं। मल्टी स्टारर अमिताभ बच्चन की फिल्म कालिया की मशहूर डायलॉग जहां से हम खड़े होते हैं लाईन वहीं से शुरू होती है की पंक्ति ठीक बैठती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

आई0पी0एल0 के मैच में चल रहे सट्टा पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

0

चेन्नई सुपर किंग और राजस्थान राॅयल के मध्य हो रहे मैच पर लगा था सट्टा दाॅव

मोबाईल फोन के माध्यम से ऑन लाईन तरीके से लगाया जाता था दाॅव

सटोरिये के कब्जे से 20,200/- रूपये नगदी बरामद

मौके से 02 मोबाईल, 01 नग एलईडी टीवी, 02 रिमोट, सट्टा पट्टी रजिस्टर जप्त

19,68,000/- रूपये का सट्टा पट्टी बरामद

रेल्वे कालोनी जगदलपुर में आई0पी0एल0 2021 के मैच में सट्टे का दाॅव लगाकर खेलाने वाले सटोरिये पर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करने में सफलता हासिल की गई है । ज्ञात हो कि सूचना प्राप्त हुआ था कि रेल्वे कालोनी जगदलपुर में किसी व्यक्ति के द्वारा चेन्नई सुपर किंग और राजस्थान राॅयल के मध्य हो रहे आई0पी0एल0 20-20 मैच में मोबाईल फोन के आॅन लाईन तरीका से रूपये पैसे का दाॅव लगाकर सट्टा खेला रहा है । सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा, अति. पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में रेड कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

नेतृत्व में टीम तैयार कर दर्शित स्थल पर रेड कार्यवाही किया गया । रेड कार्यवाही के दौरान शिवानंद सागर उर्फ शिवा को रेल्वे कालोनी जगदलपुर के एक मकान में चेन्नई सुपर किंग और राजस्थान राॅयल के मध्य हो रहे आई0पी0एल0 20-20 मैच में मोबाईल फोन के माध्यम से दाॅव लगाकर सट्टा खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया । जिसके पास से मौके पर 20,200/- रूपये नगद, 02 नग मोबाईल, 01 एलईडी टीवी, 02 रिमोट, एक रजिस्टर जिसमें मैच के लेन देन का हिसाब किताब, सट्टा पट्टी 19,68,000/- रूपये लेख है मौके से बरामद कर जप्त किया गया । आरोपी शिवानंद सागर के विरूद्व धारा – 4 (क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व कर मामले में गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है ।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

निरी0 एमन साहू, उप निरीक्षक अरूण नामदेव, सउनि0 नीलाम्बर नाग, प्र0आर0 चोवादास गेंदले, आर0 रवि ठाकुर, दीपक कुमार

सांसद प्रतिनिधि अनुराग महतो बने युवा कांग्रेस सोशल मीडिया जिला समन्वयक….

0

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बस्तर के युवा अनुराग महतो को युवक कांग्रेस सोशल मीडिया का जिला संयोजक बनाया गया है। अनुराग महतो वर्तमान में बस्तर साँसद सोशल मीडिया प्रतिनिधि अनुराग महतो हैं साथ ही बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी में भी पद की शोभा बढ़ा रहें हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

चैत्र नवरात्रि में भी श्रद्धालुओं ने, आस्था और विश्वास का दीप प्रज्वलित किया

0

कोरोना कोविड का पालन करते हुए दुर्गा मां के पूजा की गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस आपदाओं में भी श्रद्धालुओं ने अपने आस्था और विश्वास का दीप प्रज्वलित कर मां दुर्गा से कोरोना कोविड महामारी आपदाओं से सुरक्षित रखे ऐसी मां दुर्गा से कामना की गई और जल्द से जल्द करोना महामारी आपदा की घड़ी टल जाए ऐसी भी कामना की गई । आज मां दुर्गा के अष्टमी एवं नवमी को भी श्रद्धालुओं ने चैत्र नवरात्र मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते हुए देखने को मिला माता हिंगलाजीन मंदिर गिरोला माता हिंगलाजीन मंदिर बेड़ागांव में भी श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भक्ति के साथ मां गौरी की पूजा की गई अष्टमी के दिन |

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

पार्षद विजय सलाम ने मोदी सरकार के फैसले का किया स्वागत, कहा- वैक्सीनेशन के लिए उम्र की बाध्यता हटाना ऐतिहासिक फैसला।

0

मोदी सरकार ने कोरोना वैक्सीनेशन के तीसरे चरण का ऐलान कर दिया है। 1 मई से शुरू होने वाले इस चरण में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण होगा। मोदी सरकार के इस फैसले का कांग्रेस पार्षद विजय सलाम ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर चौतरफा आवाज उठ रही थी और मैं इसके लिए मोदी सरकार के इस निर्णय का स्वागत करता हूं। यह पूरे देश की जीत है
विजय सलाम ने कहा कोरोना महामारी को रोकने वैक्सीनेशन के अलावा और कोई कारगर उपाय नहीं दिख रहा है।

केन्द्र सरकार ने एक मई से कोरोना टीकाकरण अभियान के अपने तीसरे चरण में दाखिल होने के साथ ही 18 वर्ष के आयु के सभी को टीकाकरण की मंजूरी दे कर वैक्सीनेशन में तेज़ी लाने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इसका दायरा जैसे बढ़ेगा हम आधी आबादी में पहुंचने के बाद सुरक्षित हो जाएंगे। अभी तक 45 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों को ही वैक्सीन लेने की इजाज़त दी गई थी जिसकी बाध्यता अब नहीं रहेगी।

मुस्तैदी के साथ लाॅकडाऊन को सफल बनाते हुए- जिला पुलिस

0

जिला नारायणपुर प्रशासन एवं पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशानुसार नीरज चंद्राकर अतरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में साप्ताहिक लाॅकडाऊन प्रारंभ हुआ है जिसमें हमारे पुलिस के जवान कोरोना काल में मुस्तैदी से कोरोना से जंग लड़ते हुए शहरी क्षेत्रों में लाॅकडाऊन को सफल बनाने में अपना जी जान लगा दिए हैं थाना प्रभारी श्री तोप सिंग नवरंग नारायणपुर की सड़कों पर आम जनता को समझाईश देते हुए व लगातार अपने जवानों के साथ दिन रात पेट्रोलींग एवं गस्त करते नजर आ रहे हैं, इस महामारी के दौरान जहाँ हमारे जवान सजगता के साथ हर चौक चौराहे पर ड्यूटी करते नजर आ रहे हैं अपने स्वास्थ्य व जान की परवाह न करते हुए साथ ही

अपने परिवार को भी अनदेखी कर केवल और केवल हम नागरिकों की चिंता कर अपना फर्ज अदा कर रहे हैं वहीं हमारा भी दायित्व है कि हम भी पूर्ण सहयोग करे इस लाॅकडाऊन को सफल बनाने में व इस महामारी से निजात पाने में- घर पर रहें सुरक्षित रहें, मास्क अवश्य लगाए के मुहिम के साथ धारा 144 का पूर्ण पालन अनावश्यक घूम रहे लोगों से कड़ाई के साथ जांच किया जा रहा है, बिना पास धारक को शहर में घूमने की अनुमति नही दी गयी है,जिला वासी पूरी तरह से जिला प्रशासन के नियमों का पालन कर रहे है,ताकि इस महामारी से निजात पाए,लोग इलाज के अभाव में ही बाहर जाने को विवश हैं, इस कोरोना महामारी से बचना सबके हित में है।

संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा द्वारा निदेशक प्रभारी भिलाई इस्पात संयंत्र को वेतन समझौता शीघ्र संपन्न करने की मांग को लेकर हड़ताल की सूचना दी

0

संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा दल्ली राजहरा ने आज दिनांक 20 अप्रैल 2021 को निदेशक प्रभारी भिलाई इस्पात संयंत्र भिलाई को वेतन समझौता शीघ्र संपन्न करने की मांग को लेकर हड़ताल की सूचना का मांग पत्र मुख्य महाप्रबंधक आई ओ सी  राजहरा को दिया संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा में संयुक्त खदान मजदूर संघ (एटक) दल्ली राजहरा तथा हिंदुस्तान स्टील एंपलाइज यूनियन (सीटू ) दल्ली राजहरा शामिल है प्रबंधन को ज्ञापन देते  तथा चर्चा में राजेंद्र  बेहरा , दानसिंह चंद्राकर , राजेश कुमार साहू,  पुरुषोत्तम सिमैया,  प्रकाश सिंह क्षत्री,  रामादीन,  चार्ली आदि शामिल थे |

मांग पत्र की कॉपी भी इसी के साथ संलग्न है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में नारायणपुर पुलिस को हथियार व दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद करने में मिली सफलता

0

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी.,उप पुलिस महानिरीक्षक विनीत खन्ना, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर मोहित गर्ग,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर नीरज चन्द्राकर के निर्देशन में लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में जिला नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में माओवादी नक्सलियो की गतिविधियो की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान हेतु जिला नारायणपुर एवं जिला कांकेर से संयुक्त आॅपरेशन प्लान तैयार किया गया। दिनांक 18.04.2021 प्रातः दोनो जिले से मुताबिक आॅपरेशन प्लान के पुलिस पार्टी को नक्सली विरोधी अभियान पर रवाना किया गया।

जिला नारायणपुर की डीआरजी टीम की पुलिस पार्टी दिनांक 18.04.2021 को जिला नारायणपुर -कांकेर के सीमावर्ती क्षेत्र मलमेटा की ओर नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था। डीआरजी नारायणपुर की पुलिस पार्टी दिनांक 19.04.2021 को ग्राम मलमेटा एवं माहुरपाट के मध्य पहाड़ी किनारे पहुंचकर सर्चिग की कार्यवाही कर रही थी कि पूर्व से घात लगाकर बैठे माओवादी नक्सलियो द्वारा दोपहर करीबन् 12ः30 बजे पुलिस पार्टी को देखकर जान सहित मारने की नीयत से फायरिंग किया गया। पुलिस पार्टी द्वारा भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायर किया गया। मुठभेड़ करीबन् 15-20 मिनट तक चला।

पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली सामान छोड़कर भाग गये। मुठभेड़ पश्चात पुलिस पार्टी द्वारा घटना स्थल की सर्चिग पर माओवादी नक्सलियो के सामान 315 रायफल 01 नग, भरमार बन्दुक 01 नग, मैग्जीन 01 नग, 315 कारतूस 03 नग, पिटठ् बैग 05 नग, नक्सली वर्दी 01 जोड़ी, टोपी 02 नग, पानी बाटल 04 नग, रेडियो 01 नग, सोलर प्लेट 01 नग, गंजी बर्तन 02 नग, पेंट डिब्बा 01 नग, नक्सली साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की समाग्री बरामद करने में सफलता मिली है। मुठभेड़ में नक्सलियो के घायल होने की संभावना है।

MOST POPULAR

HOT NEWS