City Media - Page 389 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 389

सज गया बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का दरबार

0
  • विशाल रथ पर जनता को दर्शन देने निकलेंगी माई 

जगदलपुर चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है, आया मोचो दंतेश्वरी जैसे लोकप्रिय स्तुति गीत बजने लगे हैं। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का दरबार सजकर तैयार हो गया है।मातारानी का आंगन जगमगा उठा है। 3 अक्टुबर से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो रही है और माता के दरबार में रंग-बिरंगे विद्युतीय झालरों और फूलों की लड़ियों से रंगीन आभा बिखर उठी है। छत्तीसगढ़ की अनेक शक्तिपीठों में से एक मां दंतेश्वरी देवी के नाम पर कई मंदिर हैं और इसमें जगदलपुर के दंतेश्वरी मंदिर भी एक है।

शारदीय नवरात्रि के अवसर पर जगदलपुर में स्थित मां दंतेश्वरी देवी का दरबार जगमगा रहा है और इसके साथ ही बस्तर दशहरा की तैयारी भी पूरे चरम पर है। मां दंतेश्वरी देवी बस्तर की आराध्य देवी है तो बस्तर राजपरिवार की कुल देवी भी है। सच्चे मन से मां की पूजा अर्चना करने पर भक्तों की मुराद पूरी होती है। साल वृक्ष से तैयार विशालकाय रथ पर रथारुढ़ होकर मातारानी भक्तों को दर्शन दें गी। टेम्पल स्टेट कमेटी के अधीन बस्तर दशहरा समीति इसके लिए जी जान से जुटी हुई है। आश्विन शुक्ल द्वितीया से सप्तमी तिथि तक मां दंतेश्वरी रथारुढ़ होंगी और श्रद्धालुओं को दर्शन लाभ देंगी।

अकेला चला था, कारवां बनता गया, दीपक बैज का जोश हाई

0
  •  अब अकेला नहीं रह गया है न्याय की राह का पथिक 
  • सारागांव से आगे बढ़ा दीपक बैज का कारवां 

अर्जुन झा-

जगदलपुर एक शेर है – मैं चला था अकेले कारवां बनता गया। यह शेर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा निकाली गई छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के साथ फिट बैठ रहा है। दीपक बैज का कारवां इतना लंबा हो चला है कि उसे देख पीसीसी चीफ का जोश हाई है। बिना थके, बिना हारे न्याय की राह का यह पथिक आगे बढ़ता ही चला जा रहा। उसने इंसाफ की लड़ाई जो छेड़ रखी है। लड़ने वाला कभी थकता नहीं, हार जीत की परवाह कभी करता नहीं, क्योंकि वह अब अकेला नहीं है। उसकी आवाज में अब लाखों आवाजें शामिल हो गई हैं।

छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के पांचवे दिन का आगाज सारागांव से हुआ। दीपक बैज का कारवां सारागांव के कस्तूरबा गांधी आश्रम से सुबह 9 बजे निकल पड़ा।शुरू में सेवादल के लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी।यात्रा शुरू करने से पहले अध्यक्ष दीपक बैज सरागांव में मीडिया के साथियो से घिर गए। उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए प्रदेश के बिगड़े हालात, कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई और भाजपा सरकार को हर दृष्टि से फेल करार दिया। दीपक बैज ने कहा कि यह महज यात्रा नहीं, इंसाफ की लड़ाई भी है। इसके बाद पीसीसी चीफ दीपक बैज का काफिला विभिन्न गांवों से गुजरता हुआ दोपहर को डीपीएस स्कूल के पास सेमरिया गांव पहुंचा। जहां साहू समाज भवन में दोपहर भोजन और विश्राम की व्यवस्था थी।पांचवे दिन की यात्रा का अंतिम पड़ाव सड्डू है। चार दिन से पैदल चलते रहने के बाद भी दीपक बैज जरा भी थके नजर नहीं आ रहे हैं। उल्टे यात्रा में उमड़ रही भीड़ और मिल रहे जन समर्थन से उनका जोश हाई नजर आ रहा है। वे दोगुने नहीं बल्कि चार गुना ज्यादा जोश से लबरेज होकर लगातार अपने कर्म पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। पार्टी के अन्य बड़े नेता भी गाहे बगाहे न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचते रहते हैं।

नक्सलियों के प्लांट किए गए आईईडी किए नष्ट

0
  • सड़क के बीचोबीच प्लांट कर रखे थे विस्फोटक 

जगदलपुर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की सजगता से बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में बड़ी अनहोनी टल गई। अगर जरा सी भी चूक हुई होती तो सुरक्षा बलों को बड़ी क्षति पहुंच सकती थी।

नारायणपुर जिले के थाना कोहकामेटा क्षेत्रान्तर्गत कस्तूरमेटा- मोहंदी के मध्य ग्राम होकपाड़ रोड पर बीचों-बीच 03 नग प्रेशर आईईडी बरामद किए गए हैं। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आईईडी प्लांट कर रखे थे। सुरक्षा बलों की मदद से बीडीएस टीम द्वारा सुरक्षित तरीके से आईईडी का नष्टीकरण किया गया।बरामद तीनों प्रेश र आईईडी का अनुमानित वजन 5-5 किग्रा था। जिला पुलिस बल एवं आईटीबीपी 53वीं वाहिनी ने यह बड़ी कामयाबी हासिल की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नारायणपुर पुलिस द्वारा सशक्त नक्सल मुक्त बस्तर की कल्पना को साकार रूप देने हेतु लगातार क्षेत्र में सघन नक्सल विरोधी ‘माड़ बचाओ अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना कोहकामेटा से जिला पुलिस बल, आईटीबीपी एवं बीडीएस की संयुक्त टीम एडीपी ड्यूटी पर ग्राम होकपाड़ की ओर रवाना हुई थी। सुरक्षा बल के जवान एडीपी ड्यूटी के दौरान कस्तूरमेटा-मोहंदी एवं आसपास क्षेत्र की सर्चिंग करते बढ़ रहे थे। सर्चिंग के दौरान ग्राम होकपाड़ मुख्य मार्ग में बिजली वायर दिखने पर सावधानी पूर्वक सर्चिंग करते हुए आगे बढ़ने पर रोड के बीचों-बीच 3 नग प्रेशर कुकर आईईडी बरामद हुए। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सुरक्षा बलों की मदद से बीडीएस टीम द्वारा उक्त आईईडी को नष्ट कर दिया गया। ये आईईडी नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के नीयत से लगाए गए थे। उक्त बरामद तीनों प्रेसर आईईडी का अनुमानित वजन करीब 5-5 किग्रा था। सुरक्षा बलों की सजगता और सतर्कता से आईईडी को बरामद कर नष्टीकरण की कार्यवाही सुरक्षित तरीके से की गई। उक्त नष्टीकरण की कार्यवाही में जिला पुलिस बल एवं आईटीबीपी 53वीं वाहिनी एवं बीडीएस टीम की विशेष भूमिका रही है।

नक्सल प्रचार सामग्री के साथ 2 नक्सली गिरफ्तार

0
  •  बीजापुर की जांगलाथाना पुलिस की कार्रवाई 

जगदलपुरबस्तर संभाग के बीजापुर जिले में दो नक्सलियों को नक्सली प्रचार सामग्री के साथ पकड़ा गया है।

बीजापुर जिले के थाना जांगला का बल थाना 29 सितंबर को थाना क्षेत्र के बड़े तुंगाली, पोटेनार, बरदेला की ओर एरिया डॉमिनेशन पर निकला थी। अभियान के दौरान बरदेला एवं बड़े तुंगाली के मध्य जंगल के कच्चे रास्ते पर 2 संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर छिपने का प्रयास कर रहे थे। उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए जोगो माड़वी और सोनीलाल उरसा मिलिशिया सदस्य हैं। उनके कब्जे से प्रतिबंधित भाकपा नक्सल संगठन द्वारा आम जनता को बरगलाने एवं दहशत फैलाने के उद्देश्य से लिखे गए पैंपलेट बरामद किए गए। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध छग विशेष जन सुरक्षा अधिनियम 2005 की धाराओं में प्रक्रिया पूरी कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

वन विभाग ने संरक्षित वन्य प्राणी पेंगोलिन की तस्करी करते पकड़े चार अंतर्राज्यीय तस्कर

0
  • उड़ीसा बार्डर के पास पेंगोलिन के साथ धराए उड़ीसा के आरोपी

अर्जुन झा

बकावंड वनमंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन विभाग एक्टिव मोड में आ गया है। लकड़ी तस्करी के साथ ही वन्य प्राणियों की तस्करी पर भी प्रभावी कार्रवाई की जाने लगी है। इसी कड़ी में संरक्षित वन्य प्राणी पेंगोलिन की तस्करी करते अंतर राज्यीय गिरोह को पकड़ा गया है। गिरोह से एक पेंगोलिन बरामद किया गया है।

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर छग वन बल प्रमुख एवं प्रधान मुख्य वन सरंक्षक श्रीनिवास राव एवं मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर आरसी दुग्गा के मार्गदर्शन में बस्तर वन मंडल के वन मंडलाधिकारी उत्तम कुमार गुप्ता के निर्देशन में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर उप वन मंडलाधिकारी बस्तर, परिक्षेत्र अधिकारी करपावंड सौरभ रजक एवं अन्य वन अधिकारियों की टीम ने करपावंड कोलावल मार्ग पर घेराबंदी कर 2 मोटर सायकल से जूट के थैले में लेकर एक जीवित वन्य जीव पेंगोलिन को लेकर जा रहे चार आरोपियों को पकड़ा। यह चारों व्यक्ति वन्य जीव को बेचने के फिराक में उड़ीसा से छग आकर ग्राहक तलाश कर रहे थे। वन विभाग के अधिकारियों द्वारा उक्त वन्य प्राणी को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर चारों आरोपियों को उनके मोटर सायकल हीर डीलक्स ओडी 10 टी 3001 और हौंडा शाइन एसपी एपी 31 ईएम 7882 के साथ करपावंड वन परिक्षेत्र कार्यालय लाया गया एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 तथा वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत वन अपराध दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में देवलाल दुग्गा, उप वन मंडलाधिकारी जगदलपुर, योगेश कुमार रात्रे, उप वन मंडलाधिकारी चित्रकोट, सूर्यप्रकश ध्रुव वन परिक्षेत्र अधिकारी माचकोट, प्रकाश ठाकुर वन परिक्षेत्र अधिकारी चित्रकोट, देवेंद्र वर्मा वन परिक्षेत्र अधिकारी जगदलपुर, जयराज पात्र वनरक्षक, श्रीधर स्नेही सीएफओ जगदलपुर एवं वन परिक्षेत्र करपावंड के बनसिंह कर्मा उप वन क्षेत्रपाल, सुखपाल यादव वनपाल, कलमू देवा वनरक्षक, तुलेश बघेल वनरक्षक, मंगल कश्यप वनरक्षक, रघुनाथ नाग वनरक्षक, सोनाधर मौर्य वनपाल, कमलोचन बघेल वनपाल का योगदान सराहनीय रहा।

वर्सन

गठित की है रेस्क्यू टीम

संकटग्रस्त वन्यप्राणियों के बचाव एवं सुरक्षा हेतु जगदलपुर वन वृत्त स्तरीय रेपिड रेस्क्यू टीम का गठन किया गया है। जो वन्य प्राणियों के बचाव हेतु लगातार सूचना तंत्र स्थापित कर वन्यप्राणियों की तस्करी पर लगाम लगाने का प्रयास कर रही है।

आरसी दुग्गा,

मुख्य वन संरक्षक वृत्त जगदलपुर 

वर्सन

शेड्यूल-1 में है पेंगोलिन वन्य प्राणी पेंगोलिन वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत शेड्यूल्ड-1 में दर्ज है। जिसको मारना एवं उसकी खरीद फरोख्त करना अपराध है।

 उत्तम कुमार गुप्ता,डीएफओ, बस्तर

दल्लीराजहरा शासकीय महाविद्यालय द्वारा 55 वें राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया

0
  1. दल्लीराजहरा शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्लीराजहरा द्वारा 55 वें राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस एंव सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार वी. ने की व संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ठाकुर ने किया। मुख्य अतिथि के तौर पर महाविद्यालय के वर्तमान जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष  भूपेंद्र छतवाल एव पूर्व जनभागीदारी समिति अध्यक्ष  राकेश द्विवेदी के साथ ही रमेश गुज्जर विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुवे।

सर्वप्रथम अतिथियों और प्राध्यापकों द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में स्थित स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का पूजन एवं माल्यार्पण किया गया, इसके पश्चात रासेयो कक्ष में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी, राष्ट्रीय सेवा योजना के आदर्श पुरुष स्वामी विवेकानंद के पूजन अर्चन से किया गया, स्वयसेवकों ने राजकीय गीत “अरपा पैरी के धार” पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और प्राध्यापकों का पुष्पगुच्छ से स्वागत के पश्चात विद्यार्थियों ने एनएसएस पर कविता प्रस्तुत की, फिर छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति को संजोते हुवे समूह व युगल नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सम्मान समारोह के अंतर्गत अतिथियों, प्राचार्य एवं प्राध्यापकों के द्वारा वरिष्ठ स्वयंसेवकों को बी और सी प्रमाण पत्र, वितरित कर सम्मानित किया गया। स्वयंसेवकों ने एनएसएस का प्रतीक चिन्ह, स्वामी विवेकानंद, छत्तीसगढ़ की संस्कृति को उकेरते सुंदर रंगोली भी बनाई।

प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में बताया कि किसी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का होना उसे विशेष बनाता है, युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह की योजना का होना अत्यंत आवश्यक है। मुख्य अतिथि ने पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों का महत्व बताया व एनएसएस हेतु जनभागीदारी द्वारा किसी भी तरह के सहयोग का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम अधिकारी ने राष्ट्रीय सेवा योजना की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते इसके अंतर्गत वर्ष भर होनें वालीविभिन्न गतिविधियों जैसे स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, जागरूकता रैली, समाज सेवा और सात दिवसीय विशेष शिविर के बारे में अपने विचार व्यक्त किए, इसके उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि समाज सेवा के माध्यम से छात्रों का व्यक्तित्व विकास करना हीं एनएसएस का प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रम में एनएसएस के छात्रों द्वारा रंगारंग एवं मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई, इस दौरान महाविद्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी सहित बहुतायत में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारी सहित महाविद्यालय के प्राचार्य  अरूण कुमार वी., प्राध्यापक डॉ. डी.आर. साहू, डॉ. पी.के. सिंह, डॉ. कविता सिंह, डॉ.अनुग्रहिता जॉन, डॉ. सरिता स्वामी, डॉ. प्रवीण गुप्ता, दिनेश माखीजा, राकेश कोठरी, डॉ देवदत्त शर्मा, श्रीमती यामिनी देवी, श्रीमती ओमेश्वरी मंडावी, किशोर पटेल,  कमल बोदले, मोहन निषाद,श्री शिकलेश नुरूटी,  योगेश साहू, सुश्री रेणुका, सुश्री नीमा मानिकपुरी, सुश्री सौम्या तिवारी की भूमिका रही, साथ ही रासेयो इकाई के दलनायक, दलनायिका और कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले सभी स्वयंसेवकों एवं उपस्थित सभी के प्रति आभार एन एस एस अधिकारी ने व्यक्त किया।

डीए और एचआरए के लिए कर्मचारियों व अधिकारियों ने लगाए नारे

0
  •  कहा -अब नई सहिबो, मोदी के गारंटी लेके रहिबो 

जगदलपुर प्रदेशभर के लगभग चार लाख कर्मचारी-अधिकारियों ने 27 सितंबर को राज्य के सभी 33 जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन किया।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल वर्मा एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू ने बताया कि 27 सितंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में विशाल धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टरों को मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।

कमल वर्मा, शंकर साहू एवं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक हीना कश्यप ने बताया कि प्रदेश में मोदी की गारंटी पूरी तरह फेल हो चुकी है। यहां कर्मचारियों की मूल मांगें तो दूर डीए जैसे मूलभूत चीजें भी नसीब नहीं हो पा रही है। जबकि नवंबर 2023 में विधानसभा चुनाव के पूर्व प्रदेश भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र को “मोदी की गारंटी” कहकर राज्य के कर्मचारियों और अधिकारियों से बहुत सारे वादे किए थे। एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन आंदोलन से कार्यालयों में ताला लटका रहा, इस आंदोलन को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के साथियों के साथ ही प्रदेशभर के शिक्षक भी शामिल हुए। कर्मचारियों ने आंदोलन स्थल पर अब नई सहिबो, मोदी के गारंटी लेके रहिबो का नारा बुलंद किया। कमल वर्मा व शंकर साहू ने कहा कि शासन की नींद तोड़ने के लिए हमने एक दिन की हड़ताल की, अब भी अगर मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान जल्द किया जाएगा। भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले मोदी की गारंटी में कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का वादा किया था, सत्ता में आने के बाद वादे को भुला दिया गया है। शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश संरक्षक रेखराज साहू,अनिल रामटेके, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संजय मेहर, नरेंद्र लाल देवदास, दीपक प्रकाश, प्रदेश सचिव अशोक कुमार तेता, प्रदेश कोषाध्यक्ष तेजराम कामाड़िया, प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश साहू, प्रदेश प्रवक्ता हेमलता बढ़ई, धनीराम मरकाम, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद सोनवानी, सूर्यलाल साहू, भुनेश्वरी सहारे, आनंद साहू, प्रदेश प्रभारी महामंत्री जितेंद्र कुमार साहू, प्रदेश महासचिव-रत्नाकर खूंटिया, भूपेंद्र साहू,मितेंद्र बघेल, प्रदेश महामंत्री रामाधार नायक, कीर्तन मंडावी, प्रदेश संगठन मंत्री अश्वनी देशलहरे, दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र साहू, बिलासपुर संभाग प्रभारी रोहित कुमार डिंडौरे, जशपुर जिलाध्यक्षमहेश यादव, मुंगेली जिलाध्यक्ष राजकुमार धृतलहरे, बेमेतरा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सोनी, मोहला मानपुर जिलाध्यक्ष राजकुमार सरजारे, कोंडागांव जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार बेर, बस्तर जिलाध्यक्ष नीरज कुमार गौर, दुर्ग जिलाध्यक्ष कीर्तिमान कामड़े आदि ने प्रदेशभर के कर्मचारियों एवं अधिकारियों व शिक्षकों का आंदोलन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

जारी रहेगी अन्याय के खिलाफ न्याय की जंग: रेखचंद जैन

0
  • मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा कर्मियों के साथ खड़ी है कांग्रेस पार्टी: रेखचंद जैन

जगदलपुर पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन मेडिकल कॉलेज जगदलपुर के सुरक्षा कर्मियों से अवैध वसूली एवं अवैधानिक तरीके से काम से निकाले जाने के मसले को लेकर खुलकर मैदान पर उतर आए हैं।  जैन ने कहा है कि अन्याय और शोषण के खिलाफ उनकी जंग जारी रहेगी।

पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने आज कमिश्नर बस्तर, कलेक्टर बस्तर, पुलिस अधीक्षक बस्तर एवं मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के डीन से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने जांच कर उचित कार्रवाई करने एवं सभी पात्र सुरक्षाकर्मियों को नौकरी पर रखने का आश्वासन  जैन को दिया। वहीं पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने वसूली करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि बाम्बे सुरक्षा कंपनी भोपाल द्वारा बस्तर के बेरोजगार आदिवासी युवाओं को नौकरी पर रखने के नाम से 30-30 हजार रुपए की वसूली की जा रही है। पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के सुरक्षा कर्मियों के साथ कमिश्नर बस्तर कलेक्टर बस्तर, पुलिस अधीक्षक बस्तर एवं मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के डीन से मिलकर सुरक्षा कर्मियों को काम से निकाले जाने के विरुद्ध एवं अवैध वसूली के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की बस्तर के बेरोजगार आदिवासी युवाओं के साथ अन्याय सहन नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी इनके साथ खड़ी है। उन्होंने वसूली करने वालों के विरुद्ध जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज नहीं होने पर आंदोलन करने की बात कही। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ वरिष्ठ नेता परमजीत जसवाल एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार झा उपस्थित थे।

न्याय की गुहार लगाते लोहारीडीह की महिलाएं भी शामिल हुईं कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में

0
  • दीपक बैज ने कहा- न्याय दिलाकर ही लेंगे दम हम 
  • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी यात्रा में हुए शामिल 

-अर्जुन झा-

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा छेड़ी गई इंसाफ की लड़ाई में अब कवर्धा जिले के लोहारीडीह गांव की महिलाएं भी न्याय की गुहार लगाते कूद गई हैं। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने इन महिलाओं को भरोसा दिलाया कि लोहारीडीह और बलौदा बाजार के पीड़ितों को को इंसाफ दिलाकर ही हम दम लेंगे। यात्रा में तीसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए।

कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा ने तीसरे दिन कसडोल विधानसभा क्षेत्र के रोहांसी से रायपुर जिले के खरतोरा होते हुए भैंसा में प्रवेश किया। तीसरे दिन की यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। राज्य में बढ़ते अपराधों, बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं पर हो रहे अपराधों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा निकाली जा रही है। तीसरे दिन की यात्रा कुल 29 किमी चली और रास्ते में ग्राम लटेरा में दोपहर का भोजन एवं विश्राम हुआ। यात्रा के प्रारंभ में सेवादल के कार्यकर्ताओं ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रध्वज, राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत, राजगीत का गायन किया। तीसरे दिन के झंडावंदन के मुख्य अतिथि विधायक संदीप साहू थे।यात्रा के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यात्रा को जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। जनता यात्रा में शामिल होने को आतुर दिख रही है। हमारी यात्रा का उद्देश्य आम आदमी की सुरक्षा की चिंता है। रोज हो रही हत्या, लूट, चाकूबाजी, डकैती की घटनाओं से आम आदमी डरा हुआ है। राज्य में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध, रोज हो रही दुराचार, सामूहिक दुराचार की घटनाओं के विरोध में हम सड़क पर चल रहे हैं।गिरौदपुरी के अमर गुफा में जैतखाम के साथ हुई तोड़फोड़ के विरोध बलौदाबाजार मामले में निर्दोषों की गिरफ्तारी का विरोध तथा कांग्रेस नेताओं और सतनामी समाज के लोगों की रिहाई, कवर्धा के लोहारीडीह में साहू समाज के 3 बेटो की हत्या, प्रशांत साहू की पुलिसिया प्रताड़ना में हुई मौत की न्यायिक जांच हाईकोर्ट के वर्तमान जज की निगरानी में तथा दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किये जाने की मांग हमारा प्रमुख उद्देश्य है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से कहा कि राज्य की भाजपा सरकार 9 महीने मे ही अलोकप्रिय हो गई है। सरकार से कानून व्यवस्था नहीं संभल रही हैं। आम आदमी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। सरकार से न लॉ एंड आर्डर संभल रहा न वित्तीय व्यवस्था संभल रही और न ही विकास के काम हो रहे हैं। सभी प्रकार के जनकल्याणकारी काम बंद हैं। कांग्रेस पार्टी दीपक बैज के नेतृत्व में इस न्याय यात्रा के माध्यम से जनता की लड़ाई लड़ रही है। हम सभी नेता पूरी एकजुटता से जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार में बैठे लोगों को समझ ही नही आ रहा कि करना क्या है? इनकी लापरवाही की सजा जनता को मिल रही है। यात्रा में पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, डॉ. शिवकुमार डहरिया, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, विधायक उत्तरी जांगड़े, कविता प्राण लहरे, शेषराज हरवंश, संदीप साहू, दिलीप लहरिया, द्वारकाधीश यादव, लालजीत सिंह राठिया, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, छन्नी साहू, गुरूदयाल बंजारे, राजेंद्र साहू, जिला अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, प्रकाश नायक रश्मि चंद्राकर, शैलेश नितिन त्रिवेदी, सुरेंद्र शर्मा, महामंत्री दीपक मिश्रा, पंकज शर्मा, विद्याभूषण शुक्ला, पीआर खुंटे, अरूण ताम्रकार, आकाश शर्मा, नीरज पांडेय, अशोक राज आहूजा, धर्मेंद्र यादव, सकलेन कामदार, पूर्णचंद कोको पाढ़ी, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धंनजय सिंह ठाकुर, सुरेंद्र वर्मा, प्रवक्ता अयज गंगवानी, सत्यप्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता शामिल हुए।

इंसाफ दिलाकर रहेंगे: बैज

यात्रा में कवर्धा के लोहारीडीह की वो महिलाएं जिनके परिजनों की हत्या हुई है तथा जिनके परिजन जो जेल में बंद हैं, भी न्याय मांगने के लिए यात्रा में शामिल हुईं। इन महिलाओं ने दीपक बैज से कहा कि कांग्रेस ही हमें न्याय दिला सकती है, इसलिए हम आपके साथ इस न्याय यात्रा में शामिल होने आई हैं। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने इन महिलाओं से मुखातिब होते हुए कहा कि हमारी लड़ाई व्यक्तिगत रूप से न भाजपा से है, न मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से है। हम आप जैसे पीड़ितों को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं हैं, सो रही सरकार को जगाने की लड़ाई हम लड़ रहे हैं। जब तक आप जैसे हजारों पीड़ितों को इंसाफ नहीं दिला देंगे, हम चैन से बैठने वाले नहीं हैं। न हम डरने वाले हैं और न पीछे हटने वाले हैं। आपको हर हाल में न्याय दिलाकर रहेंगे।

ठेका मजदूरों को न्यूनतम वेतन 26000 रुपए प्रतिमाह देना होगा- सीटू

0

दल्लीराजहरा राष्ट्रीय स्तर पर ठेका मजदूरों के शोषण के खिलाफ सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन( सीटू) के द्वारा तमाम उद्योगों में आज प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया । जिसमें ठेका श्रमिकों की बुनियादी मांगो को उठाते हुए इन्हें तत्काल हल करने की मांग की गई है।

इसी तारतम्य में आज 30 सितंबर को लौह अयस्क खान समूह राजहरा में भी हिंदुस्तान स्टील एंप्लाइज यूनियन सीटू के नेतृत्व में खदान श्रमिकों ने, माइंस कार्यालय के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा अपनी मांगों पर आवाज बुलंद की।

इस अवसर पर उपस्थित ठेका श्रमिकों को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिमैया ने कहा कि आज देश के तमाम सरकारी एवं निजी उद्योगों में बड़े पैमाने पर ठेका मजदूरों द्वारा उत्पादन की जिम्मेदारी संभाली जा रही है,लेकिन इतने बड़े योगदान के बावजूद ठेका श्रमिकों को कानून के मुताबिक पूरा हक और अधिकार नहीं मिल पा रहा है। हालत यह हैं कि न्यूनतम तय मजदूरी जो कि अपर्याप्त है, वो भी उन्हें नहीं मिल पा रही है सुरक्षा के उचित व पुख्ता कोई साधन संयंत्र और खदानों में नहीं किए गए हैं जिसके कारण ठेका मजदूरों की दुर्घटनाएं भी बढ़ रही है। इसलिए सुरक्षा उपायों के साथ इनका दुर्घटना बीमा एक अनिवार्य आवश्यकता है। समय पर वेतन भुगतान, पूरा वेतन भुगतान सुनिश्चित करना प्रबंधन का काम है लेकिन प्रबंधन इस जिम्मेदारी से भागते हुए सब कुछ ठेकेदारों पर छोड़ रहा है। जिसके कारण पूरे देश में ठेका मजदूरों का शोषण तेजी के साथ बढ़ रहा है इन्हीं सब शोषणकारी नीतियों के खिलाफ आज सीटू मैदान में है । यूनियन के उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा की ठेका मजदूर ठेका मजदूरों में अब बड़े पैमाने पर महिलाएं भी ठेका श्रमिक के रुप में कार्यरत है जिन्हें मानव अधिकार द्वारा तय सुविधा भी नहीं दी जा रही हैं, इसलिए इस्पात उद्योग में कार्यरत महिला ठेका श्रमिकों को भी मातृत्व अवकाश की नितांत आवश्यकता है, जिसे हर हाल में लागू किया जाना चाहिए । साथ ही समस्त ठेका श्रमिकों को नियमित कर्मियों की तरह समान काम का समान वेतन अवधारणा का पालन करते हुए नियमित कर्मचारियों के बराबर वेतन दिया जाना चाहिए । यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि 1991 में लागू की गई वैश्वीकरण, उदारीकरण, व निजीकरण की नीति के चलते मुनाफा कमाने की होड में देश के नौजवानों को सस्ता मजदूर बनाने की प्रक्रिया में ही ठेकाकरण व संविदाकरण का जन्म हुआ है। यह पूंजीवादी सरकारों और पूंजी पतियों के नापाक गठजोड़ का नतीजा है कि देश के पढ़े-लिखे नौजवानों को ठेका और संविदा की नौकरी के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ती है,और यह नौकरी मिलने के बाद भी उन्हें परिवार सहित जीवन जीने योग्य वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। इस तरह सरकार की नीतियों की वजह से ही ठेका और संविदा कर्मियों का बड़े पैमाने पर शोषण हो रहा है। इसलिए ट्रेड यूनियनों की जिम्मेदारी है कि मानवीय जीवन के विकास को जीवन स्तर की गुणवत्ता के साथ जोड़ते हुए जायज मजदूरी जीने योग्य सुविधा बच्चों की परवरिश के लिए बुनियादी सुविधाओं की मांग सरकार और प्रबंधन से करें, और इसके लिए संघर्ष करें। इसी अवधारणा के तहत सीटू पूरे देश में संघर्षरत है। आज के धरना प्रदर्शन में भी उद्योग स्तर पर ठेका श्रमिकों के बुनियादी मांगों को लेकर हम सड़क पर उतरे हैं। आगे भी इन मांगों पर चरणबद्ध आंदोलन होगा और उन तमाम आंदोलनों में दल्ली राजहरा के हिंदुस्तान स्टील एंप्लाइज यूनियन सीटू मजदूरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर संघर्ष में पूरी हिस्सेदारी करेगा । आज के प्रदर्शन के माध्यम से हम सरकार और प्रबंधन को संदेश देना चाहते हैं कि देश और उद्योग में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु श्रमिकों की बुनियादी सुविधाएं वेतन भत्ते सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। अन्यथा देश का मजदूर वर्ग भी किसानों की तरह दिल्ली घेरने के लिए मजबूर हो जाएगा । ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे शोषण पर प्रबंधन को तत्काल रोक लगनी चाहिए और उन पर विधि सम्मत कार्यवाही सुनिश्चित करना प्रबंधन का काम है। प्रबंधन से सिर्फ हम उनकी जिम्मेदारी पूरा करने का ही आग्रह कर रहे है।

आज हम 15 सूत्रीय मांगे प्रबंधन को सौंप रहे हैं, जिसमें ₹26000 न्यूनतम वेतन, समान काम के लिए समान वेतन, स्थाई प्रवृत्ति के कामों में लगे ठेका श्रमिकों को नियमित करने, 180 रू नाइट शिफ्ट एलाउंस, महिलाओं को मातृत्व अवकाश, कम दर पर ठेका लेने पर प्रतिबंध लगाने, एवं महीने की 10 तारीख को वेतन भुगतान सुनिश्चित करने जैसी महत्वपूर्ण मांगे शामिल है। यदि समय रहते सरकार और प्रबंधन ने ठेका मजदूरों की हालत में सुधार करने की दिशा में सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो यह आंदोलन एक बड़ा रूप लेगा । और देश के मजदूर भी अपनी बुनियादी मांगों को हासिल करने के लिए निर्णायक संघर्ष के लिए बाध्य होंगे।

प्रदर्शन के दरम्यान ही डायरेक्टर इंचार्ज भिलाई इस्पात संयंत्र को संबोधित ज्ञापन मुख्य महाप्रबंधक आई ओ सी राजहरा को सौंपा गया, तथा प्रबंधन से आग्रह किया गया कि उद्योग स्तर की जो मांगे हैं उन्हें गंभीरता से लेते हुए प्रबंधन तत्काल इन पर सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करे ।

 

MOST POPULAR

HOT NEWS