City Media - Page 655 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 655

भाजपा ने जारी की घोषणा पत्र सरकार बनते ही होगा प्रदेश के हर वर्ग को लाभ:–देवलाल ठाकुर

0
  • छत्‍तीसगढ़ में भाजपा का संकल्‍प पत्र ‘मोदी जी की गारंटी’ जारी, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी और 31 सौ रुपए दाम:–देवलाल ठाकुर
  • घोषणा पत्र जारी होते ही भाजपा दल्ली मंडल में दिखा उत्साह फोड़े फटाके और बाटी गई मिठाई

डौंडीलोहारा:– भाजपा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर ने बताया कि छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से चार दिन पहले तीन नवंबर को भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने अपने घोषणापत्र को मोदी की गारंटी का नाम दिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व सीएम रमन सिंह, प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के साथ बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया।

देवलाल ठाकुर ने कहा की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह घोषणा पत्र का विमोचन कर बताया कि भाजपा का रिकार्ड है कि यह सिर्फ घोषणा पत्र नहीं यह हमारा संकल्प है। इसीलिए भाजपा ने छत्तीसगढ़ को नया राज्य बनाया। अमित शाह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह की 15 साल की कार्यकाल में छत्तीसगढ़ ने विकास किया। छत्तीसगढ़ में बदलाव होगा। भाजपा ने छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से अच्‍छा राज्य बनाया है।

भाजपा के द्वारा की गई घोषणा

– 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे।

– 3100 रुपये समर्थन मूल्य के साथ धान खरीदेंगे।

– किसानों को एक मुश्त भुगतान होगा।

– बरदाना की उपलब्धता धान खरीदी के पहले की जाएगी।

– महतारी बंदन योजना के तहत 12000 रुपये हर विवाहित महिला को वार्षिक वित्‍तीय सहायता।

– 2 साल के भीतर एक लाख भर्ती करेंगे।

तेंदूपता का संग्रहकों ₹5500 प्रति क्विंटल बोनस देंगे।

– भूमिहीन और खेतीहर मजदूर को ₹10000 सालाना मदद।

– आयुष्मान भारत योजना: 10 लाख तक की मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

भर्ती घोटाला करने वालों के खिलाफ कठोर करवाई करेंगे।

– भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच आयोग बनाएंगे

– छत्तीसगढ़ में मिलेंगे ₹500 में सिलेंडर।

– हर लोकसभा में आईआईटी की तर्ज पर सीआइटी।

– हर संभाग में एम्स की तर्ज पर सिम्स खोले जाएंगे।

छत्तीसगढ़ के शक्तिपीठों को विकसित किया जाएगा।

– अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। छत्तीसगढ़ में राम दर्शन योजना के तहत निशुल्क दर्शन कराएंगे।

– पहली कैबिनेट में प्रधानमंत्री आवास के तहत 18 लाख लोगों को घर।

– युवाओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ ब्‍याज मुक्‍त ऋण।

– रायपुर, नया रायपुर, दुर्ग और भिलाई नगर विकास के लिए दिल्‍ली की तर्ज पर स्‍पेशल कैपिटल रीजन।

नया रायपुर में होगा मध्‍य भारत का इनोवेशन हब। 6 लाख रोजगार के अवसर मिलेंगे।

– बीपीएल बालिकाओं के जन्‍म पर डेढ लाख का आश्‍वासन प्रमाण पत्र

– कालेज जाने के लिए छात्र-छात्राओं को डीबीटी से मासिक ट्रेवल्स अलाउंस

आस्था, विश्वास, विकास और ओज का पर्याय बने दीपक बैज

0
  • जन आस्था और विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरा है बस्तर का दीपक
  • ओज से भरे दीपक बैज ने फैलाया विकास का उजाला

-अर्जुन झा-

जगदलपुर आस्था, विश्वास, श्रद्धा, ओज और पवित्रता का प्रतीक होता है दीपक। दीपावली का त्यौहार करीब है और चुनावी त्यौहार का भी दौर चल रहा। दिवाली में दीपक का महत्व सर्वविदित है। वैसे ही बस्तर और चित्रकोट के ‘दीपक’ की भी अहमियत को बस्तर लोकसभा क्षेत्र और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के लोग सालों से महसूस करते एवं देखते आ रहे हैं। जन आस्था, विश्वास, ओज और ओज के प्रतीक बन चुके बस्तर के माटीपुत्र दीपक बैज ने बिना भेदभाव और राजनैतिक दुर्भावना के अपने संसदीय क्षेत्र एवं विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में विकास का उजाला फैलाया है। समूचे बस्तर लोकसभा क्षेत्र को विकास का नया आयाम दिया है। बस्तर ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और यहां के आदिवासियों एवं वनवासियों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर भी दीपक बैज की सक्रियता संसद से लेकर सड़क तक में नजर आई है।
संसद, विभिन्न विभागों के मंत्रालयों एवं वरिष्ठतम अधिकारियों के दफ्तरों में सांसद दीपक बैज अपने क्षेत्र की अवाम के हक के लिए मुखर होकर आवाज उठाते रहे हैं। उनके प्रयासों के सुफल भी सामने आए हैं। दीपक बैज के संघर्ष का ही नतीजा है कि बस्तर के लिए नियमित रेल सेवा बहाल हो पाई, रायपुर – जगदलपुर नेशनल हाईवे को फोरलेन सड़क में तब्दील करने की मंजूरी मिली। टाटा समूह के लिए अधिग्रहित जमीन आदिवासियों को वापस मिल गई। बोधघाट परियोजना का काम रद्द हुआ, जिससे हजारों एकड़ कृषि भूमि और पचासों गांव डूबान में आने से बच गए। इसके बदले दूसरी सिंचाई परियोजना को मंजूरी मिली। यह नई परियोजना आदिवासी किसानों के जीवन में खुशहाली लाने में मददगार बनेगी। किसान दोहरी फसल लेकर आर्थिक रूप से संपन्न हो सकेंगे। वनोपजों पर निर्भर आदिवासियों को आय का और भी बढ़िया जरिया मिल जाएगा। दीपक बैज की पहल पर ही बस्तर में अब औद्योगिक क्रांति आने लगी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सांसद दीपक बैज की मांग के अनुरूप बस्तर संभाग में अनेक रीपा यूनिटों की स्थापना कराई है। इन यूनिटों में यहां के आदिवासी युवाओं और महिलाओं को भरपूर रोजगार मिलने लगा है। वे स्वयं लघु उद्योग चलाकर मजदूर से मालिक बन गए हैं। उनके उद्योगों में निर्मित हो रहे उत्पादों की डिमांड देशभर में हो रही है। जिस ईमली, महुआ, चार, चिरोंजी आदि को वे नून (नमक) के बदले ही व्यापारियों के हवाले कर देते थे, उन्हीं चीजों को आदिवासी अब अच्छे दामों पर बेचकर कमाई करने लगे हैं। इन वस्तुओं से रीपा यूनिटों में उत्कृष्ट खाद्य पदार्थ बनने लगे हैं।

बस्तर को मिली वैश्विक पहचान
सांसद दीपक बैज की पहल पर बस्तर में कई निजी उद्योग भी स्थापित हुए हैं, जो वनोपजों से बेमिसाल प्रोडक्ट तैयार कर रहे हैं। इन उद्योगों ने अपने उत्पादों से जहां बस्तर को वैश्विक पहचान दिलाई है, वहीं स्थानीय युवाओं और महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में भी बड़ी भूमिका निभाई है। बस्तर में ईमली की उपज बड़े पैमाने पर होती है और उसकी क्वालिटी भी बड़ी अच्छी है।यहां स्थापित एक उद्योग में ईमली से सॉस और कैंडी बनाई जाती है। इस ईमली सॉस और कैंडी की तो अब सात समंदर पार भी धूम मच रही है। यहां निर्मित ईमली सॉस और कैंडी को अमेरिका के लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। कुछ माह पहले ही सांसद दीपक बैज, उनकी धर्मपत्नी पूनम बैज और पुत्र सूर्यांश बैज ने उक्त उद्योग में तैयार ईमली सॉस एवं कैंडी की बड़ी खेप को हरी झंडी दिखाकर अमेरिका के लिए रवाना किया था। इस तरह बस्तर की वन उपज भी पूरी दुनिया में धूम मचा रही हैं।

बढ़ेगी रेल सेवा, मिलेगा रोजगार
दल्ली राजहरा से रावघाट, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ होते हुए जगदलपुर तक रेल लाईन निर्माण के काम में गति आई। इससे बस्तर की कनेक्टीविटी दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, नागपुर, मुंबई, कोलकाता, भोपाल राजनांदगांव आदि शहरों तक बढ़ जाएगी। बस्तर के लोगों को आवागमन के लिए बेहतर और किफायती यात्री ट्रेन सेवा मिलने लगेगी। वहीं ट्रेन सेवा शुरू हो जाने से बस्तर पर्यटन हब के रूप में विकसित हो जाएगा। चित्रकोट वाटर फॉल में बारहों माह पर्यटकों का मेला लगा रहेगा और स्थानीय लोगों को रोजी रोजगार के साधन मिलने लगेंगे। होटल और यात्री परिवहन व्यवसायियों को भी बड़ा लाभ होगा।

चित्रकोट की तिकड़ी का नाम, बैज, बेंजाम और बलराम…

0

(अर्जुन झा)

लोहंडीगुड़ा छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य के पर्याय चित्रकोट के विकास की गाथा एक तिकड़ी के जिक्र के बिना अधूरी है। चित्रकोट विधानसभा इलाके में इस तिकड़ी की बादशाहत लोगों के दिलों में राज करती है। बस्तर सांसद चुने जाने के पहले दीपक बैज चित्रकोट विधायक हुआ करते थे। चित्रकोट के आंगन में उनके विकास के काम नजर आए तो विधानसभा में प्रतिपक्ष के विधायक के तौर पर उनका जोशीला संघर्ष यादगार बना। जब वे 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर को तोड़कर बस्तर सांसद बन गए तो उनका संघर्ष लोकसभा में सबके आकर्षण का विषय बन गया। आदिवासी हितों के लिए लोकसभा में उनकी सक्रियता ने देश को बता दिया कि मुद्दत बाद बस्तर की भावना का झरना किस तरह व्यक्त हो रहा है। दीपक बैज आदिवासी समाज के राष्ट्रीय हित चिंतक के तौर पर उभरे तो कांग्रेस के अपने अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। वह दीपक के जन्मदिन का तोहफा था। छत्तीसगढ़ के लिए दिल्ली में दीपक के संघर्ष का दायरा बढ़ता गया और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को अहसास हुआ कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस संगठन को दीपक जैसे युवा, तेजतर्रार और सबको साथ लेकर चलने वाले विनम्र नेतृत्व की जरूरत है। चुनाव के तीन महीने पहले उन्हें प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी गई।

दीपक बैज ने इन तीन महीने में दिन रात मेहनत कर युवाओं को कांग्रेस के काम पर लगा दिया। युवाओं को आभास करा दिया कि कांग्रेस ही युवा नेतृत्व को अवसर प्रदान करती है। जब दीपक बैज ने बस्तर सांसद चुने जाने के बाद चित्रकोट की विकास यात्रा की धरोहर राजमन बेंजाम को सौंपी तो चित्रकोट के विकास को दोहरी ताकत मिल गई। दीपक और बेंजाम अपनी धरती का विकास करते रहे तो लोक त्योहारों पर साथ साथ थिरकते रहे। यह विकास के सुर और ताल का संगम कायम है। दीपक अब चित्रकोट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वे प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं तो उनकी जिम्मेदारी पूरे प्रदेश की है। लिहाजा उनके लिए मैदान में बेंजाम और बलराम डटे हुए हैं। अब चुनाव को तीन दिन शेष बचे हैं तो कहा जा रहा है कि इस तिकड़ी की बादशाहत कांग्रेस के लिए वरदान साबित होगी।

संवेदनशील इलाकों में बेंजाम व युवाओं ने सम्हाला मोर्चा

0
  •  नक्सल प्रभावित गांवों में जाकर कर रहे हैं प्रचार
    लोहंडीगुड़ा चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज के समर्थन में विधायक राजमन बेंजाम ने क्षेत्र के धुर नक्सल प्रभावित इलाकों में मोर्चा सम्हाल लिया है।  बेंजाम के साथ कांग्रेस के नेता और युवा कार्यकर्त्ता भी दीपक बैज का धुंआधार प्रचार कर रहे हैं। राजमन बेंजाम शुरू से दीपक बैज के विजय अभियान को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं।

वे ऐसे इलाकों में जाकर बैज के लिए लोगों से वोट मांग रहे हैं, जहां आम दिनों में भी लोग जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। राजमन बेंजाम ने शुक्रवार को बास्तनार ब्लॉक के काकलुर जैसे संवेदनशील इलाके में कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज के समर्थन में सभा की। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भूपेश के नेतृत्व वाली हमारी कांग्रेस सरकार ने किसानों, आदिवासियों, तेंदूपत्ता श्रमिकों, युवाओं और महिलों के कल्याण और आर्थिक उन्नति के लिए ठोस कार्य किए हैं। कांग्रेस सरकार ने हमारी आदिवासी संस्कृति, आस्था केंद्रों, परंपराओं, कलाओं, आदि के संरक्षण संवर्धन के लिए जो कार्य किए हैं, उन्हें हमारा आदिवासी समाज कभी भुला नहीं सकता। राजमन बेंजाम ने आदिवासियों और किसानों की हितैषी कांग्रेस के उम्मीदवार दीपक बैज को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। वहीं कुकानार इलाके में कांग्रेस के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्त्ताओं की टीम सक्रिय है। ये कार्यकर्त्ता घर घर जाकर लोगों को कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, भूपेश बघेल जिंदाबाद और दीपक बैज जिंदाबाद के नारे बुलंद करते घूम रहे इन कार्यकर्त्ताओं का हौसला देखते ही बनता है।

सुशील मौर्य ने फिर लगा दी भाजपाई किले में बड़ी सेंध

0
  • जमावड़ा-1 गांव के दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में हो गए शामिल
  •  कांग्रेस के कुनबे को बढ़ाने में कामयाब हो रहे हैं मौर्य

जगदलपुर विधानसभा चुनाव में बस्तर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य की कुशल रणनीति व्यापक असर दिखा रही है। मौर्य भाजपा के किले में लगातार सेंध लगाकर कांग्रेस के कुनबे को बढ़ा रहे हैं। मौर्य अब तक सैकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ताओं को कांग्रेस में शामिल करा चुके हैं।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर जगदलपुर के अध्यक्ष पद का दायित्व सम्हालने के बाद से ही सुशील मौर्य कांग्रेस को और भी मजबूत करने में दमखम के साथ लगे हुए हैं। विधानसभा चुनाव में जगदलपुर सीट के कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल की विजयी अभियान को गति देने में सुशील मौर्य अहम भूमिका निभा रहे हैं। सबसे पहले उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल कर चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीव्ही रवि को मनाकर जतिन के पक्ष में काम करने के लिए राजी किया। उसके बाद भाजपा सेना को पस्त करने का काम शुरू कर दिया। इसके लिए सुशील मौर्य विशेष रणनीति पर काम आरंभ किया। इसका परिणाम यह हो रहा है कि भाजपा कार्यकर्त्ताओं और नेताओं एवं कार्यकर्त्ताओं का अपनी पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल होना शुरू कर दिया है। मौर्य अब तक सैकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ताओं से भगवा गमछा उतरवाकर कांग्रेसी चोला पहना चुके हैं। इसी क्रम में जामवाड़ा -1 के दर्जनों भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य के समक्ष महापौर सफिरा साहू की उपस्थिति व धनसिंह बघेल जनपद सदस्य व ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष फूलसिंह बघेल के नेतृत्व में जमावड़ा-1 के दो दर्जन से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने भूपेश सरकार की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं व प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने सभी का कांग्रेस परिवार में स्वागत कर कांग्रेस प्रवेश कराया। इस दौरान टीव्ही रवि,प्रवक्ता अवधेश झा, महामंत्री जाहिद हुसैन, अभिषेक नायडू, सिद्धार्थ तिवारी सहित अन्य नेता व कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

दंतेवाड़ा में गूंज रही है जूनियर बस्तर टाइगर की दहाड़

0
  • कांग्रेस प्रत्याशी छविंद्र कर्मा को व्यापक जनसंमर्थन
  •  माकपा समर्थक दो सरपंच शामिल हो गए कांग्रेस में

दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र दंतेवाड़ा की वादियों में जूनियर बस्तर टाइगर छविंद्र महेंद्र कर्मा की दहाड़ चारों ओर सुनाई दे रही है। जूनियर बस्तर टाइगर के समर्थन में मतदाता लामबंद हो रहे हैं।. छविंद्र को भरपूर जन समर्थन मिल रहा है।
कांग्रेस ने बस्तर संभाग की प्रतिष्ठित दंतेवाड़ा सीट से स्व. महेंद्र कर्मा के सुपुत्र छविंद्र कर्मा को चुनावी समर में उतारा है। महेंद्र कर्मा बस्तर संभाग के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में गिने जाते थे। महेंद्र कर्मा अपनी दबंग और बिंदास कार्यशैली के कारण बस्तर टाइगर के नाम से सुविख्यात थे। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के दौरान दरभा घाटी में नक्सलियों द्वारा किए गए बारुदी विस्फोट में महेंद्र कर्मा की शहादत हुई थी। अब लोग उनके सुपुत्र छविंद्र को जूनियर बस्तर टाइगर के नाम से पुकारने लगे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी छविंद्र कर्मा और दंतेवाड़ा प्रभारी एम शंकर राव ने दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में स्थित गीदम ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों में धुंआधार जन संपर्क किया। सबसे पहले  कर्मा,  राव, विमल सुराना और अन्य नेताओं व कार्यकर्त्ताओं का काफिला घोटपाल पंचायत पहुंचा। वहां छविंद्र कर्मा, शंकर राव, विमल सुराना ने ग्रामीणों के साथ मुलाकात कर उन्हें भूपेश बघेल सरकार के विकास कार्यों व लोक कल्याणकरी योजनाओं की जानकारी दी। कांग्रेस सरकार की रीति-नीति व विकास कार्यो तथा जनहित वाली योजनाओं से प्रभावित होकर सीपीआई समर्थित दो सरपंचों हीरालाल व महेश कुमार ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। इसके बाद कटुलनार पंचायत, मड़से, बड़े पनेड़ा में ग्रामीणों की सभा कर जनसंपर्क र्क किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए छविंद्र कर्मा ने कहा कि कांग्रेस ही देश और छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर आगे बढ़ा सकती है, देश को एकता के सूत्र में बांधे रख सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा आदिवासियों की भलाई के लिए काम करती आई है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस की इस परंपरा को बेहतर ढंग से निभाया है। एम शंकर राव ने कहा कि छविंद्र कर्मा अपने दिवंगत पिता शहीद महेंद्र कर्मा के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए राजनीति में आए हैं और आप सभी ग्रामीण बंधु इस पुण्य कार्य में छविंद्र को वोट देकर सहभागी बनें। विमल सुराना ने ग्रामीणों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।

लेबर मनरेगा मॉनिटरिंग कमेटी में नई नियुक्तियां

0

रायपुर आल इंडिया लेबर मनरेगा मॉनिटरिंग कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने तिल्दा के जितेंद्र कुमार देवांगन को कमेटी का प्रदेश सचिव एवं जांजगीर क्षेत्र की उत्तरी कुमारी कुर्रे को प्रदेश महिला प्रकोष्ठ का कार्यकारी चेयरपर्सन नियुक्त किया है। प्रमोद त्यागी ने बताया कि आल इंडिया लेबर मनरेगा मॉनिटरिंग कमेटी राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था है। संस्था का उद्देश्य मनरेगा के तहत् ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही रोजगार गारंटी योजना में मजदूरों को मिलने वाले एक वर्ष में 100 दिन के रोजगार की मॉनिटरिंग करना है। देखने में यह आता है कि वास्तविक लोगों को योजना का शत- प्रतिशत लाभ न मिलकर कुछ राशि का बड़ा हिस्सा भष्ट्राचार की भेंट चढ़ जाता है। प्रमोद त्यागी ने बताया कि मजदूरों को पूरा हक दिलाने के लिए इस सामाजिक संस्था का निर्माण कर अनेक प्रदेशों में विस्तार के क्रम में छ्त्तीसगढ़ प्रदेश में भी उक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

संवेदनशील इलाकों में बेंजाम व युवाओं ने सम्हाला मोर्चा

0
  •  नक्सल प्रभावित गांवों में जाकर कर रहे हैं प्रचार

लोहंडीगुड़ा चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज के समर्थन में विधायक राजमन बेंजाम ने क्षेत्र के धुर नक्सल प्रभावित इलाकों में मोर्चा सम्हाल लिया है।  बेंजाम के साथ कांग्रेस के नेता और युवा कार्यकर्त्ता भी दीपक बैज का धुंआधार प्रचार कर रहे हैं। राजमन बेंजाम शुरू से दीपक बैज के विजय अभियान को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। वे ऐसे इलाकों में जाकर श्री बैज के लिए लोगों से वोट मांग रहे हैं, जहां आम दिनों में भी लोग जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। राजमन बेंजाम ने शुक्रवार को बास्तनार ब्लॉक के काकलुर जैसे संवेदनशील इलाके में कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज के समर्थन में सभा की।

उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भूपेश के नेतृत्व वाली हमारी कांग्रेस सरकार ने किसानों, आदिवासियों, तेंदूपत्ता श्रमिकों, युवाओं और महिलों के कल्याण और आर्थिक उन्नति के लिए ठोस कार्य किए हैं। कांग्रेस सरकार ने हमारी आदिवासी संस्कृति, आस्था केंद्रों, परंपराओं, कलाओं, आदि के संरक्षण संवर्धन के लिए जो कार्य किए हैं, उन्हें हमारा आदिवासी समाज कभी भुला नहीं सकता। राजमन बेंजाम ने आदिवासियों और किसानों की हितैषी कांग्रेस के उम्मीदवार दीपक बैज को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। वहीं कुकानार इलाके में कांग्रेस के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्त्ताओं की टीम सक्रिय है। ये कार्यकर्त्ता घर घर जाकर लोगों को कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, भूपेश बघेल जिंदाबाद और दीपक बैज जिंदाबाद के नारे बुलंद करते घूम रहे इन कार्यकर्त्ताओं का हौसला देखते ही बनता है।

भाजपा को पटखनी देने तैयार रहें मतदाता : रेखचंद जैन

0
  • सामाजिक समरसता वाले छगको बदनाम करने की साजिश का करें पर्दाफाश
  • भाजपा नेता संवैधानिक शपथ की धज्जियां उड़ा रहे

जगदलपुर भाजपा के कतिपय नेता इन दिनों छत्तीसगढ़ की सामाजिक समरसता को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने और भाजपा को पटखनी देने का निवेदन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रेखचंद जैन ने मतदाताओं से किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा नेताओं के नापाक इरादों को ध्वस्त करने मतदाता कमर कस लें।

जैन ने कहा है कि गुरु घासीदास, वल्लभाचार्य, संत गहिरा गुरु, मिनीमाता आदि की जन्मभूमि व कर्मभूमि छत्तीसगढ़ देश को सामाजिक समरसता, एकता एवं अखंडता का संदेश देता रहा है। इसे यहां के निवासियों ने भी आत्मसात किया है। यह बात भाई- भाई के बीच फूट डालने की मानसिकता रखने वालों को पसंद नहीं आ रही है। इसलिए पश्चिम बंगाल की तर्ज पर भाजपा नेता यहां आ रहे हैं। भाजपा को जैसा जवाब बंगाल की जनता ने दिया था, वैसा ही जवाब छत्तीसगढ़ की जनता से भाजपा को देने का आग्रह राज्य के जागरूक मतदाताओं से श्री जैन ने किया है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ के क्षेत्र विशेष को विवादित बताने की जो मुहिम भाजपा ने चला रखी है, वह कभी फलीभूत नहीं होगी। क्योंकि छत्तीसगढ़ के संवेदनशील लोगों ने ऐसे तत्वों को कभी भी स्वीकार नहीं किया है। सामाजिक समरसता की भूमि छत्तीसगढ़ के कुछ विधानसभा क्षेत्रों में लोगों के मध्य विष वमन किया जा रहा है। सामाजिक खाई पैदा करने की कोशिश की जा रही है। इन विधानसभा क्षेत्रों में कड़वी बात परोसने वाले भाजपा नेताओं को बतौर स्टार प्रचारक बुलाना यह इंगित करता है कि भाजपा छत्तीसगढ़ में लोगों को लड़ाना चाहती है। ताकि वह अपना उल्लू सीधा कर सके। भाजपा के जिन नेताओं को जनमत में विभेद करने की मानसिकता से बुलाया जा रहा है, उनमें से अनेक केंद्र तथा राज्य सरकारों में उच्चतर संवैधानिक पदों पर हैं। इन पदों को धारण करते समय जो शपथ ली जाती है, उसकी भी जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सामाजिक एकता व भाईचारे की स्थापना, सौहाद्रता व बंधुता की भावना को प्रगाढ़ करना संविधान का आधार है, जिसकी प्रवासी भाजपा नेता धज्जियां उड़ा रहे हैं। श्री जैन ने ऐसे तत्वों के नापाक इरादों को ध्वस्त करने कांग्रेस के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करने की अपील मतदाताओं से की है।

मौर्य के समक्ष फिर सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

0

जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर जगदलपुर के अध्यक्ष सुशील मौर्य के समक्ष फिर सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।

युंका उपाध्यक्ष संदीप दास व जिला कांग्रेस के संयुक सचिव कृपाशंकर की उपस्थिति में सरदार वल्लभ भाई वार्ड के सैकड़ों युवाओं ने भूपेश बघेल सरकार की रीति नीति, जन कल्याणकारी योजनाओं व प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थाम लिया।शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने सभी का कांग्रेस परिवार में स्वागत कर उन्हें कांग्रेस प्रवेश कराया। इस दौरान महामंत्री अभिषेक नायडू, शादाब अहमद, अभिषेक गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS