City Media - Page 436 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 436

जनपद सदस्य संजय बैंस ने अपने जनपद निधि से सुखा गीला कचरा रखने के लिए डस्टबीन वितरण किया

0

कुसुमकसा ग्राम पंचायत को जनपद सदस्य संजय बैंस ने अपने जनपद निधि से सुखा गीला कचरा रखने के लिए 50 नग स्टेंड सहित डस्टबीन वितरण किया इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मंडाले जी प्रोग्राम अधिकारी  वर्मा जी सब इंजीनियर रामटेके जी उपस्थित रहे कार्यक्रम में सरपंच शिव राम सिंदरामे जी बताया की हमारे ग्राम पंचायत के सभी चौक सहित स्कूल हासपीटल आगनवाड़ी में इस डस्ट बीन को लगाया जाएगा हमारे जनपद सदस्य संजय बैंस स्वच्छ ग्राम की दिशा में एक कदम गांव को स्वच्छ रखने की पहल की है जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मांडाले जी ने कहा की मेरे जनपद पंचायत में इतने सारे डस्टबीन वितरण करने वाले पहले जनपद सदस्य बैंस जी है उनके सभी कार्य प्रांशनीय रहते है।

इस डस्ट बीन को सभी सरकारी जगह के साथ गांव के मुख्य चौक पर लगाया जाएगा और हमारी स्वच्छता बहने इस डस्टबीन से कचरा निकाल कर इस साफ सफाई करेंगे गांव को स्वच्छ बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीण जनों को भी अपनी सहभागिता निभाना पड़ेगा तभी स्वच्छ गांव की परिकल्पना होगी जिसे एक कदम हमारे जनपद सदस्य संजय बैंस जी अपने निधि से राशि देकर एक कदम आगे बड़ाया है मैं उन्हे बहुत बहुत बधाई देता हु जनपद सदस्य संजय बैंस ने कहा कि हमारे गांव की स्वच्छता बहने घर घर जाकर कचरा इक्कठा करते है कई घरों में सुबह से साफ सफाई कर कचरा फेकने की दिक्कत भी होती है इसलिए मैंने कुसुम के सभी चौक पर डस्टबीन लगाने का मन बनाया जगह जगह पर लोग कचरा फेक देते है जो की अब ये कचरा डस्टबीन में डलेगा तो पारा मोहल्ले के साथ गांव भी स्वच्छ होगा और हम सभी स्वच्छ गांव की परिकल्पना हो पाएगी जिसे समस्त ग्रामीण जनों को भी साथ देने की जरूरत होगी कोई भी जनप्रतिनिधि अकेला कुछ नहीं कर सकता इस कार्यक्रम में उप सरपंच दीपक यादव नितिन जैन खेमीन निर्मलकर आसमा बेगम इंद्राणी धनकर साहिस्ता बेगम नेम सिंग संतोष जैन पुष्पजीत बैंस रमेश जगनायक शशि यूके जगन्नाथ सिवाना राजू सिन्हा और सभी विभाग प्रमुख शिक्षक गण स्वास्थ विभाग पटवारी के साथ गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

राजस्थान सरकार को साय सरकार ने दे दी कोल खनन की अनुमति : दीपक बैज

0
  •  राज्य के हितों की अनदेखी की साय सरकार ने: बैज 

जगदलपुर राजस्थान विद्युत मंडल को सरगुजा में पीईकेबी कोल ब्लाक में उत्खनन की अनुमति के संबंध में साय सरकार अपनी स्थिति स्पष्ट करे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राजस्थान विद्युत मंडल द्वारा अखबारों में छपवाए गए विज्ञापनों से साफ हो गया है कि राज्य सरकार ने वहां पर उत्खनन की अनुमति दी है। इसके पहले भी राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी इस आशय की जानकारी सोशल मीडिया में ट्वीट कर दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दिया था। राजस्थान के मुख्यमंत्री के ट्वीट को राज्य सरकार ने खारिज किया था, लेकिन अब छपे विज्ञापन बता रहे हैं कि राजस्थान के मुख्यमंत्री ने सही ट्वीट किया था। भाजपा सरकार राज्य की जनता से सब कुछ छुपाना चाहती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य के हितों को दरकिनार कर साय सरकार ने राजस्थान को कोल उत्खनन की अनुमति दे दी है। हसदेव अरण्य कोल फील्ड में संचालित परसा ईस्ट एवं कांता बासन (पीईकेबी) कोल ब्लॉक की 91.21 हेक्टेयर वन भूमि कोल उत्खनन के लिये दे दी गई है। दलीय प्रतिबद्धता में भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के हितों तथा राज्य के पर्यावरण सुरक्षा की अनदेखी की है। पूर्ववर्ती कांग्रेस की भूपेश सरकार ने राज्य के हितों को देखते हुए वहां पर उत्खनन की अनुमति देने से मना कर दिया था। जबकि उस समय राजस्थान में भी कांग्रेस की सरकार थी। उसके बावजूद कांग्रेस की सरकार ने राज्य के हितों से समझौता नहीं किया था। इस खदान को रद्द करने कांग्रेस की सरकार ने केंद्र सरकार के पास अनुशंसा भी भेजी थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के दबाव में राज्य में कोल उत्खनन की बंदरबांट शुरू हो गई है। भाजपा सरकार अडानी के हितों को सवंर्धित करने के लिए राज्य के जल, जंगल, जमीन खनिज संपदा को अडानी को सौपना शुरू कर दिया गया है। जैसे ही भाजपा की सरकार बनी हसदेव अरण्य क्षेत्र में वनों की अंधाधुंध कटाई शुरू की जा चुकी है। 50 हजार से अधिक पेड़ काटे जा चुके है। यहां पर कटाई के लिये आदेश और पर्यावरण स्वीकृत केंद्र की मोदी सरकार ने दिया था तब कांग्रेस सरकार ने इस स्वीकृति को राज्य के स्तर पर निरस्त कर दिया था तथा केंद्र में भी इसे निरस्त करने के लिये पत्र लिखा था। 31 अक्टूबर 2022 को इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर सचिव ने भारत सरकार के वन महानिरीक्षक को पत्र लिखकर परसा ओपन कास्ट कोल माईंस में कोल उत्खनन पर प्रतिबंध लगाने तथा वन कटाई के प्रस्ताव को निरस्त करने को कहा था। विधानसभा से भी कांग्रेस सरकार ने इस आशय का प्रस्ताव पारित करवा कर केंद्र को भेजा था कि हसदेव अरण्य क्षेत्र की सभी कोल खदानों को निरस्त किया जाए। दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में 27 जुलाई 2022 को प्रस्तावित प्रस्ताव पारित कर हसदेव अरण्य, तमोर पिंगला और कोरबा के हाथी रिजर्व क्षेत्र के वनों में कोल ब्लॉक आवंटन रद्द करने का संकल्प लिया था। इस दौरान मोदी सरकार के कोयला मंत्री ने रायपुर आकर यह भी कहा कि जहां पर कोल बेयरिंग एक्ट लागू होता है वहां पेसा कानून के प्रावधान लागू नहीं होते किसी के आपत्ति या सहमति से कोल खनन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा मोदी सरकार उस क्षेत्र में भी कोयले का खनन जारी रखेगी। राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद अडानी को फायदा पहुंचाने पेड़ों की कटाई शुरू हो चुकी है।

जगदलपुर में राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला का हुआ शुभारंभ

0
  •  लक्ष्य बनाकर पढ़ाई पर करें ध्यान केंद्रित: किरण
  •  9 जोन के 350 से अधिक प्रतिभागी ले रहे हैं हिस्सा

जगदलपुर शिक्षा ग्रहण करने की उम्र लौटकर नहीं आती है, इसका सदुपयोग करें। एक लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें।खूब मन लगाकर अध्ययन करेंगे तो सफलता के सारे सोपान आसानी से तय कर लेंगे। यह बात विधायक जगदलपुर किरण देव ने स्थानीय जगतू माहरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 4 दिवसीय राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला के शुभारंभ अवसर पर मुख्य आतिथ्य की आसंदी से छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कही।

इस मौके पर विधायक किरण देव ने कहा कि पढ़ाई और सीखने- समझने के इस महत्वपूर्ण समय में देश- दुनिया का ज्ञान अर्जित करें। लक्ष्य के अनुरूप लगन एवं मेहनत करेंगे तो सफलता निश्चित है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने क्षेत्र और राज्य का नाम रौशन करने की समझाईश दी। इस अवसर पर महापौर नगर पालिक निगम सफीरा साहू और उपाध्यक्ष जिला पंचायत मनीराम कश्यप ने भी संबोधित करते हुए छात्र- छात्राओं को अपनी श्रेष्ठत्तम प्रस्तुति देने की शुभकामनाएं दी।

आरंभ में जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने प्रतिवेदन में अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ राज्य शैक्षणिक प्रशिक्षण परिषद के तत्वावधान में विज्ञान एवं गणित के प्रति रूचि और जागरूकता बढ़ाने सहित अविष्कार एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आगामी 3 जुलाई तक आयोजित इस राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला में प्रदेश के 9 जोन के 350 से अधिक प्रतिभागी छात्र-छात्राएं और शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मिलित हो रहे हैं। इन सभी के द्वारा 7 अलग अलग विधाओं में प्रादर्श प्रस्तुत किए जाएंगे। इस अवसर पर अतिथियों ने मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। वहीं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रदर्शनी में प्रस्तुत मॉडल एवं प्रादर्शों का तन्मयता के साथ अवलोकन कर इन छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की सराहना कर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा शाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

जल भराव को लेकर एसडीएम को भाजपा नेताओं ने सौंपा ज्ञापन

0
  • नाले की होगी सफाई, मिलेगी समस्या से मुक्ति

दल्ली राजहरा बारिश के शुरुआती दिनों में ही नगर पालिका दल्ली राजहरा एवं चिकलाकसा क्षेत्र में जल भराव से वार्डवासियों में दहशत का वातावरण है।सफाई व्यवस्था को लेकर आज सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय दल्ली राजहरा में भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी के नेतृत्व में ज्ञापन सौपा गया।

ज्ञापन में कहा गया है कि दल्ली राजहरा एवं चिखलाकसा के वार्ड नं. 11 मधुरा नगर एवं वार्ड नं.13 के मध्य स्थित बारहमासी नाला मुसीबत का सबब बन गया है। पहाड़ी क्षेत्र एवं माइंस से बारिश का पूरा पानी बहकर उक्त नाले के माध्यम से दल्ली राजहरा नगर क्षेत्र से होते हुए चिखलाकसा नगर पंचायत क्षेत्र में पहुंचता है। उक्त नाला नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा का मुख्य निकासी नाला है। नाला पहले लगभग 22 से 25 फीट चौड़ा था। तब बारिश के पानी का बहाव बिना अवरोध के आसानी से हो जाता था। बाढ़ जैसी समस्या नहीं आती थी। रोड व घरों में नाले का पानी नहीं घूसता था। परन्तु 2-3 वर्षों से उक्त नाले में मलबा, मुरूम डाल- डालकर अवैध कब्जा किया गया है एवं अनावश्यक झाड़ियों के कारण 22 से 25 फीट चौड़े नाले की चौड़ाई घटकर लगभग 8 फीट की रह गई है। इस कारण बारिश का पानी रोड में और वार्ड नं. 11 के निवासियों के घरों में घुस रहा है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 23 में भी लोगों के घर में पानी भर गया है। मकानों में पानी भरने से मकानों की नींव कमजोर हो रही है

कच्चे मकानों के गिरने की संभावना बढ़ गई है। जिससे जान-माल को हानि हो सकती है। वार्ड में पानी भरे रहने से सड़क डूब गई है। इस कारण वार्ड वासियों को आने- जाने में परेशानी हो रही है। बिजली के खम्भे भी आंशिक रूप से पानी में डूब गए हैं। इस कारण विद्युत दुर्घटना की पूर्ण सम्भावना बनी हुई है। इस समस्या से वार्ड नं.11, 12 एवं वार्ड न.13 विखलाकसा तथा वार्ड नं. 23 उड़िया पारा, वार्ड नं.24 साहू सदन मार्ग प्रभावित है। इस संबंध में पूर्व में कई बार नगर पंचायत अधिकारी, चिखलाकसा एवं नगर पालिका परिषद अधिकारी, दल्ली राजहरा को सूचित किया जा चुका है किन्तु कोई ठोस कार्यवाही अभीतक नहीं की गई है। जिससे समस्या यथावत बनी हुई है। निवेदन पर सिटी मजिस्ट्रेट कर्क सोनकर द्वारा तत्काल मुख्य नगर पालिका अधिकारी चिकलाकसा को लेकर स्थल निरीक्षण के लिए पहुंचे एवं अधिकारियों को निर्देशित कर व्यवस्था को ठीक करने का तत्काल निर्देश दिया एवं नाले से मलबा, मुरूम एवं झाड़ियों को हटाकर सफाई करवाने के लिए कहा। जिससे जल भराव की समस्या से मुक्ति मिल सके एवं नाले को पूर्व स्थिति में लाया जा सके। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, सुरेश जयसवाल, जगेंद्र भारद्वाज, पीतांबर रावटे, कनकलता तिवारी, हिमानी पांडेय, रेशमा बानो उपस्थित थे।

कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने की वित्त मंत्री व संगठन मंत्री से की मुलाकात

0
  • वित्त मंत्री ने “मोदी की गारंटी” को पूरा करने दिया आश्वासन
  • भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने दिलाया भरोसा

जगदलपुर ।छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल 31 जुलाई बुधवार को छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी से लंबित 4% डीए और चुनावी घोषणापत्र में दिए गए “मोदी की गारंटी” के संदर्भ में विभिन्न मांगो को लेकर मुलाकात किया। इस मुलाकात में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि, जल्द ही देय तिथि से लंबित 4% महंगाई भत्ता देने का आदेश जारी किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री को पूर्ववर्ती सरकार के दौरान बकाया डीए के एरियर्स, एलबी संवर्ग सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के संदर्भ में भाजपा के घोषणा पत्र में किए गए वायदे को पूरा करने की मांग करते हुए राज्य के कर्मचारियों की सरकार से की जा रही अपेक्षाओं से अवगत कराया। जिस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि चुनाव में दिए गए मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए सरकार को कुछ समय दीजिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो भी वायदा किया है, उसे पूरा करेंगे।

बता दें कि 16 जुलाई को इंद्रावती भवन नया रायपुर में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में प्रदेश भर से दो दर्जन से अधिक कर्मचारी अधिकारी संगठन एवं शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि के अलावा सत्ता पक्ष के गैर राजनीतिक अनुषांगिक संगठन से जुड़े कर्मचारी नेता भी शामिल हुए थे

इस बैठक में मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री से मिलकर कर्मचारियों की मांग रखने का निर्णय लिया गया था। उसके बाद 30 जुलाई को भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय से कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। इस मुलाकात में प्रतिनिधि मंडल ने संगठन महामंत्री पवन साय को अवगत कराया कि कर्मचारियों से किए गए वायदे पूरे नहीं होने से कर्मचारियों में निराशा का माहौल है, जबकि सत्ता परिवर्तन में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका थी। संगठन महामंत्री ने प्रतिनिधि मंडल की बातों को सुनने के बाद हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया और महती भूमिका निभाते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी तक कर्मचारियों की मांग को पहुंचाया।

इसके बाद 31 जुलाई बुधवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल को मिलने का समय दिया। वित्त मंत्री से मुलाकात में प्रतिनिधि मंडल ने बकाया 4% डीए, डीए के एरियर्स सहित पूर्ववर्ती सरकार के समय पिछले 5 वर्षों से लम्बित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की मांग से अवगत कराया। प्रतिनिधि मंडल ने आंदोलनरत नगरीय निकाय के कर्मचारियों की मांग के संबंध में चर्चा करते हुए प्रत्येक माह की एक तारीख को उन्हें वेतन देने की व्यवस्था बनाने का अनुरोध भी किया।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय से मुलाकात करने वाले छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत, संरक्षक तीरथ लाल सेन, छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा, लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष संजय सिंह, प्रांतीय प्रवक्ता देवाशीष दास, राज्य शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर शामिल थे।

छत्तीसगढ़ के सपनों को पंख देगा रेल बजट: संतोष पाण्डेय

0
  • छग में रेल सेवा विस्तार के लिए सांसद ने माना पीएम और रेलमंत्री का आभार

जगदलपुर लोकसभा सदन में बुधवार को पेश रेल बजट का राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय ने स्वागत किया है।  पाण्डेय ने देश और छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं के विस्तार तथा यात्रियों की सुरक्षा के लिए किए गए प्रावधानों को ऐतिहासिक बताते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है।

सांसद संतोष ने कहा है कि इससे छत्तीसगढ़ की रुकी रेल परियोजनाओं को गति मिलेगी। दल्ली राजहरा – जगदलपुर रेल लाइन का काम जल्द शुरू हो सकेगा। बस्तर के लोगों को भी रेल सेवाओं का लाभ मिलने लगेगा। सांसद पाण्डेय ने कहा है कि रेल बजट में छत्तीसगढ़ के लिए रेल सेवाओं के विकास व विस्तार हेतु 6 हजार 922 करोड़ रुपए की स्वीकृति बड़ी बात है। इसके लिए मै प्रधानमंत्री जी और रेलमंत्री जी के प्रति पूरे प्रदेशवासियों की ओर से कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा है कि भारतीय रेल भी हमारे सैनिकों की तरह दिन-रात जनसुविधा हेतु तत्परता से काम कर रही है। मोदी सरकार के नेतृत्व में विगत वर्षों में भारतीय रेल आधुनिकता के साथ प्रगति पथ पर भी तेजी से आगे बढ़ रही है। रेल बजट पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए सांसद संतोष पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ में हुए रेल सेवा विस्तार और जनता की सुविधाओं के लिए हुए कार्यों के बारे में जानकारी दी। साथ ही डोंगरगढ़- कटघोरा रेल लाइन के कार्य में अवरोध को दूर कर कार्य जल्दी शुरू करने एवं रायपुर से डोंगरगढ़ मेमू ट्रेन का संचालन पुनः शुरू करने की मांग सदन में रखी।

भारी बारिश से वार्ड क्रमांक 23 दल्ली राजहरा एवं चिखलाकसा वार्ड क्रमांक 13 में बाढ़ की स्थिति भाजपा अध्यक्ष की शिकायत पर अधिकारीयों ने मौके पर पहुंचे

0

दल्ली राजहरा एवं चिखलाकसा के वार्ड नं. 11 मधुरा नगर एवं वार्ड नं.13 के मध्य में बारहमासी नाला है. नाला में दल्ली राजहरा नगर पालिका क्षेत्र उक्त नाला से पहाड़ी क्षेत्र एवं माईन्स से बारिश का पूरा पानी बहकर उक्त नाला के माध्यम से दल्ली राजहरा नगर क्षेत्र से होते हुये चीखलाकसा नगर पंचायत क्षेत्र में पहुंचता है। उक्त नाला नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा का मुख्य निकासी नाला है। उक्त नाला पहले लगभग 22 से 25 फीट चौड़ा था जिससे बारिश के पानी का बहाव बिना अवरोध के आसानी से निकासी हो जाता था। जिससे बाढ़ जैसी समस्या रोड व घरों में नाले का पानी नहीं घूसता था।

परन्तु 02-03 वर्षों से उक्त नाले में मलबा, मुरूम डाल-डालकर अवैध कब्जा किया गया है एवं अनावश्यक झाड़ियों के कारण 22 से 25 फीट चौड़े नाले की चौड़ाई सकरा होकर लगभग 08 फीट की हो गई है। इस कारण बारिश का पानी रोड में और वार्ड नं.11 के वार्डवासीयों के घरों में घुस जा रहा है। जिससे वार्ड वासीयों के मकानों में पानी भरने से मकानों का नींव कमजोर हो रहा है. कच्चे मकानों के गिरने की सम्भावना बढ़ गई है। जिससे जान-माल को हानी हो सकती है। वार्ड में पानी भरे रहने से सड़क दूब गया है। इस कारण वार्ड वासीयों के आने-जाने में परेसानी हो रही है, बिजली के खम्भे भी आंशिक रूप से पानी में डूब गये हैं इस कारण विद्युत दुर्घटना की पूर्ण सम्भावना बनी हुई है। इस समस्या से वार्ड नं.11, 12 एवं वार्ड न.13 विखलाकसा तथा वार्ड नं. 23 (उड़िया पारा), वार्ड नं.24 (साहू सदन मार्ग) प्रभावित है। इस संबंध में पूर्व में कई बार नगर पंचायत अधिकारी, चिखलाकसा एवं नगर पालिका परिषद अधिकारी, दल्ली राजहरा को सूचित किया जा चुका है किन्तु कोई ठोस कार्यवाही अभी तक नहीं किया गया है। सिटी  मजिस्टेट दल्लीराजहरा को बारिस के कारण नालो की सफाई आभाव के कारण जल जीवन अस्त व्यस्त हुआ । बाद की स्थिति निर्मित हुए । जिसकी समुचित व्यस्था करने एवं बाद की आपदा से बचाव के लिए मण्डल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी सुरेश जायसवाल जगेन्द्र भारतद्वाज  पीताम्बर रावटे कनक लता त्रिवेनि शिवानी पाण्डेय रेश्मा बान्गो ने आज ज्ञापन सौपा ।

जिस पर सिटि मजिस्टेट आर के सोनकर द्वारा नगर पालिका दल्लीराजहरा रमाकांत साहू एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी अरविन्द योगी स्वच्छ प्रभारी एवं वार्ड वासियों के साथ जाकर स्थल का मुलायन किया एवं सफाई कार्य कर मलबा हटाने एवं नाले को चौडाकर व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया ।

सूप बोले तो बोले, चलनी भी बोलने लगी जिसमें हजार छेद

0
  •  भाजपाई चोला धारण करते ही बदले मेयर के सुर
  •  पूर्व विधायक रेखचंद पर टिप्पणी कर घिरी महापौर 
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर विधायक रहते हुए जिन रेखचंद जैन की सहमति से सफीरा साहू को महापौर की कुर्सी मिली है अब उन्हीं रेखचंद खिलाफ ही सफीरा साहू उल जलूल बयान दे रही हैं। ज्यादा दिन नहीं गुजरे हैं जब यही सफीरा साहू तत्कालीन विधायक रेखचंद जैन की तारीफों के पुल बांधते नहीं थकती थीं। पार्टी बदलते ही अब सफीरा साहू के सुर भी बदल गए हैं और वे रेखचंद जैन पर अनर्गल टिप्पणी करने लगी हैं। ऐसा करके सफीरा साहू अपनी ही किरकिरी करा रही हैं। लोग उनकी हंसी उड़ा रहे हैं, उनके खिलाफ प्रचलित मुहावरों का प्रयोग करने लगे हैं।


अपने गॉड फादर पूर्व विधायक रेखचंद जैन के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद अब कांग्रेस के लोग महापौर सफीरा साहू के लिए इस कहावत का जमकर प्रयोग करने लगे हैं कि सूप बोले तो बोले, अब चलनी भी बोलने लगी, जिसमें हजार छेद। पार्टी व राजनैतिक चरित्र बदलने के मामले में नेता गिरगिट को भी पीछे छोड़ देते हैं। इसकी बानगी महापौर सफीरा साहू के बयान में देखने को मिली है। किस तरह भाजपाई महापौर पूर्व विधायक रेखचंद जैन पर बयानबाजी कर रही हैं।जबकि रेखचंद जैन ने सफीरा साहू के लिए गॉड फादर की भूमिका निभाते हुए उन्हें निगम की सत्ता में आरूढ़ कराने में बड़ी भूमिका निभाई थी। रेखचंद जैन की स्वीकृति व सहमति के दम पर ही सफीरा साहू महापौर के ओहदे तक पहुंच पाई हैं।
कांग्रेस पार्टी का दामन झटक कर भारतीय जनता पार्टी का चोला धारण कर चुकीं महापौर सफीरा साहू पहले आत्म सम्मान और स्वाभिमान का ढोल पीटती रही हैं, लेकिन वह अब किस तरह पूर्व विधायक रेखचंद जैन का अपमान कर रही हैं यह उनकी सार्वजनिक बयानबाजी में देखने को मिली है। पूर्व विधायक रेखचंद जैन को किसी से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है, उन्हें संगठन ने टिकट दिया तथा ग्रामीण क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी। बीते विधानसभा चुनाव में दिन -रात विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के लिए मेहनत की वह जगजाहिर है। इसी प्रकार लोकसभा चुनाव में भी चुनाव के अंतिम क्षण तक रेखचंद जैन कांग्रेस के समर्पित सिपाही बन डटे रहे। पूर्व विधायक ने पांच वर्षों तक जनता के सुख-दुख में सहभागिता निभाई जिसके कारण पूर्व विधायक को जनता हाथों हाथ लेती आई है। पूर्व विधायक को कांग्रेस पार्टी ने गत विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया फिर भी वह पार्टी में तटस्थ और मजबूती से जनांदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते आ रहे हैं। दूसरी तरफ दलबदलू महापौर सफीरा साहू कांग्रेस पार्टी की सरकार में रहने के दौरान कांग्रेस से ही महापौर बनी और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी रही। कांग्रेस की सरकार जाते ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। इसे स्वार्थ की राजनीति ही तो कहा जाएगा। महापौर सफीरा साहू जब कांग्रेस में थी तो उन्होंने कितनी बार चौपाल लगाई और निगम की सत्ता की कुर्सी जाने के भय से वह अब दिखावे की राजनीति पर उतारू हैं जो किसी के गले नहीं उतर रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के ड्रीम प्रोजेक्ट नियद नेल्लानार पर ठेकेदार ने लगाया ग्रहण

0
  • आपका अच्छा गांव अब बन गया अपनी अच्छी जेब
  •  आपका अच्छा गांव का कांसेप्ट भर्राशाही का शिकार
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर बस्तर आदिवासी बाहुल्य संभाग है और हर मंच पर यह बात कही जाती है कि बस्तर में माओवाद पनपने का प्रमुख कारण विकास कार्यों में बेलगाम भ्रष्टाचार है जिसके कारण आदिवासी समाज का उत्थान नहीं हो पा रहा है।तत्कालीन रमन सिंह सरकार के सलवा जुडूम अभियान हो या भूपेश बघेल सरकार का लोन वर्राटु योजना हो या वर्तमान में शुरू नियद नेल्लानार योजना, सभी का मुख्य उद्देश्य जनता को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है किंतु बस्तर के माओवाद प्रभावित क्षेत्र में बेलगाम ठेकेदारों द्वारा सभी योजनाओं को पलीता लगाने से वर्तमान सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट नियद नेल्लानार पर भी ग्रहण लग रहा है।


विगत कुछ माह पूर्व शुरू हुए नियद नेल्लानार योजना के काम में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। इसके तहत कराए गए निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की पोल पहली बारिश में ही खुल गई है।
बस्तर संभाग के अति माओवाद प्रभावित बीजापुर जिले में विशेष केंद्रीय सहायता (एससीए) योजना अंतर्गत माओवाद प्रभावित क्षेत्र हिरोली से कावडगांव तक जीएस बीडब्ल्यूएमएम और बीटी सड़क निर्माण कार्य हिरोली से कावडगांव तक 1.53 किमी सड़क पार्ट-1, लागत 49.96 लाख रुपए से स्वीकृति मिली। कार्य एजेंसी जिला निर्माण समिति बीजापुर को बनाया गया। जिला निर्माण समिति द्वारा सतत निगरानी नहीं करने से ठेकेदार द्वारा गुणवत्ताहीन कार्य किया गया। जिसके कारण पहली ही बारिश में ही निर्माण कार्य की पोल खुल गई है। सड़क बीच से फट कर धस गई है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार माओवाद प्रभावित गांवों तक बुनियादी सुविधाएं और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को दिलाने के लिए ‘नियद नेल्लानार योजना शुरू की है, लेकिन इस योजना के तहत जो निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, वो सीधे तौर पर इस योजना को मुंह चिढ़ाते नजर आ रहे हैं।
नियद नेल्लानार स्थानीय माडिया दंडामी बोली का वाक्य है, जिसका शाब्दिक अर्थ है आपका अच्छा गांव। सरकार की मंशा है कि बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा शिविरों के 5 किलोमीटर के दायरे में स्थित गांवों में सुविधाएं और लाभ प्रदान किए जाएं। बस्तर में 14 नए सुरक्षा कैम्पों के बीच नई योजना के कार्यान्वयन को सुविधाजनक बनाने में भी सहायता करेंगे। नियद नेल्लानार के तहत ऐसे गांवों में लगभग 25 बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके तहत बारहमासी सड़कों का जाल बिछाने और पुल पुलियों का निर्माण भी शामिल हैं लेकिन बीजापुर जिले में इस योजना पर शुरुआती दौर में ग्रहण लग गया है। जिसके कारण अब यह योजना पर भी सलवा जुडूम अभियान, लोन वर्राटू योजना की तर्ज़ पर सवालिया निशान लगते दिखाई दे रहा है।

नशीली दवाई सप्लाई करने वाला मुख्य सरगना पटना से हुआ गिरफ्तार बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता 

0
  •   नशीली दवाई अल्प्राजोलम, ट्रामाडोल नशीली गोलीयों के फार्मा कंपनी के मुख्य तस्कर ड्रग लाइसेंसी पटना (बिहार )से बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार।
  • आरोपी के कब्जे से बैंक खाता का एटीएम कार्ड, ड्रग लाइसेंस, इनवॉइस ,मोबाइल को किया जप्त।
  • पूर्व में भी इसी प्रकरण में 02 आरोपी विश्वपति गोराई बालोद निवासी ,धर्मेंद्र यादव को नशीली गोली की तस्करी में जा चुका है जेल।

 

  •       पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद  एस.आर. भगत के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद अशोक कुमार जोशी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद  देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय को क्षेत्र में युवाओं के द्वारा नशीली दवाईयों के सेवन की शिकायत मिलने से वरिष्ठ अधिकारीयों के द्वारा कार्यवाही करने हेतु मार्गदर्शन देकर निर्देशित किया गया।

जिसके परिपालन में लगातार टीम बनाकर अवैध नशीली दवाई का बिक्री करने वाले तस्करो के लिये मुखबीर तैनात किया गया था कि दिनांक 29.05.2024 को सूचना मिला कि ग्राम पडकीभाठ बायपास रोड की ओर 02 व्यक्ति एक मोटर सायकल क्रमांक CG24F7028 में अधिक मात्रा में नशीली दवाई रखे है तथा उसे बेंचने खपाने के लिए ग्राहक का तलाश कर रहे है कि सूचना पर ग्राम पडकीभाठ बायपास रोड में तांदुला नदी पुल के ऊपर 02 व्यक्ति खडे दिखे जिन्हे संदेह के आधार पर उनके पास जाकर उनका नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम विश्वपति गोराई तथा धर्मेन्द्र यादव बालोद निवासी होना बताया तथा मोटर सायकल में रखे दो सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में भरे हुए वस्तु के संबंध में तथा खड़े होने के सबंध में पूछने पर गोल मटोल कर जवाब देने लगा जो संदेह उत्पन्न होने पर दोनो व्यक्ति के पास रखे (खुद के) मोटर सायकल क्रमांक CG24F7028 में रखे 02 सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी को बारी बारी खोलकर तलाशी लिया गया जो एक बोरी में काला ब्राउन रंग के कार्टून में भरा हुआ (1) ALPRAZOLAM TABLETS 12 पैकेट (2) ALPRAZOLAM

TABLETS -07 पैकेट (3) TRAMADOL ~ CAPSULS- 21 पैकेट मिला तथा दूसरे सफेद रंग की बोरी को खोलने पर उसके अंदर काला भूरा नीला रंग के दो कार्टून में भरा हुआ TRAMADOL CAPSULS- 72 पैकेट मिला जिसे मौके पर तौल कराने पर मादक पदार्थ नशीली टेबलेट एवं कैप्सूल का जुमला वजन 10.718 किलो ग्राम होना जिसकी कीमती 144300 रू एवं मोटर सायकल क्रमांक CG24F7028 की कीमती 20000 रू कुल जुमला रकम 164300 रू को जप्त कर कब्जा पुलिस लेकर आरोपी विश्वपति गोराई एवं धर्मेन्द्र यादव के विरूद्ध थाना बालोद में अपराध क्रमांक 290/2024 धारा 22 (सी) एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था ।

उक्त प्रकरण के विवेचना में नशीली दवाई के मुख्य सप्लायर के संबंध में जानकारी प्राप्त कर एक स्मॉल टीम बिहार जाने हेतु एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय , सउनि धरम भुआर्य, आरक्षक भाेप सिंह साहू ,आरक्षक पूरन देवांगन को बिहार रवाना किया गया था। जिसमे टीम द्वारा प्रकरण के मुख्य आरोपी राजीव कुमार के फार्मा के संबंध में जानकारी प्राप्त कर थाना पाटलिपुत्र, थाना कदमकुवां, थाना पीरबाहोर

क्षेत्र में लगातार रेकी कर लोकल वेशभूषा में कई मेडिकल फार्मा जाकर घनी आबादी में त्रिशूल फार्मा को ढूंढ कर उसे चिन्हांकित किया गया । लेकिन फार्मा का दुकान बंद होने से आरोपी की जानकारी नहीं मिल पा रही थी । तकनीकी आधार पर आरोपी राजीव कुमार के घर का पता साजी हेतु उस क्षेत्र में कैंप कर उसे टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी राजीव कुमार से पूछताछ करने पर वह बताया कि उसने त्रिशूल फार्मा नाम से एक मेडिकल फर्म पटना से 120 किलो मीटर दुर नवादा (बिहार) में जाकर खोला था, ताकि नशीली दवाई का खरीदी बिक्री कर सके । टीम द्वारा नवादा जाकर फर्म की तलाशी लेने पर फर्म में किसी भी प्रकार का दवाई ,ड्रग लाइसेंस या उससे संबंधित दस्तावेज नहीं होना पाया गया।पूछताछ में यह तथ्य सामने आया की त्रिशूल फार्मा का उपयोग सिर्फ प्रतिबंधित दवाई कम्पनी से खरीदने के लिए करता था चूंकि फार्मा केवल कागजात में था वास्तविक रूप से संचालित नहीं हो रही थी जिससे आरोपी आस्वस्त था कि कभी उसके फर्म में रेड कार्यवाही होने से कोई पकड़ाएगा नही। आरोपी राजीव कुमार से प्रकरण के आरोपी विश्वपति गोराई बालोद निवासी ने त्रिशूल फार्मा नवादा (बिहार )के नाम से करीबन छः लाख की प्रतिबंधित दवाई मंगवाया था ।

उक्त प्रकरण में बिहार जाने वाली टीम में एसडीओपी बालोद  देवांश सिंह राठौर ,थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, सउनि धरम भुआर्य, आरक्षक भोपसिंह साहू, पूरन देवांगन।

तकनीकी टीम _आरक्षक मिथलेश यादव का महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

::- जप्त समाग्री – बैंक खाता का एटीएम कार्ड , त्रिशूल फार्मा का ड्रग लाइसेंस ,नसीली दवाई का खरीदी का बिल, मोबाइल फोन जप्त किया गया है।

आरोपी का नाम पता :-

01. राजीव कुमार पिता प्रहलाद प्रसाद उम्र 43 पता फ्लैट 301 विश्राम अपार्टमेंट पाटलिपुत्र कॉलोनी थाना कृष्णा पूरी जिला पटना बिहार स्थाई पता दरियापुरी गोला धोबी गली थाना कडमकुंवा जिला पटना बिहार

MOST POPULAR

HOT NEWS