प्रदेश में भाजपाई कर रहे हैं नशे का कारोबार: मौर्य
जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार पर नशे के कारोबार को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को जगदलपुर में भाजपा जिला कार्यालय का घेराव किया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर अफीम की खेती और नशे के कारोबार को संरक्षण देने व बस्तर सहित पूरे प्रदेश में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी पैदा करने का आरोप लगाते हुए के कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय जगदलपुर का घेराव किया।
इस दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि सत्ता मिलने के बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा के नेता खुलेआम अफीम की खेती कर रहे हैं। दुर्ग के समोदा गांव और बलरामपुर जिले में पकड़ी गई अफीम की खेती में भाजपा नेताओं के नाम सामने आए हैं। भाजपा नेताओं और भाजपा सरकार के संरक्षण में अवैध नशे का कारोबार राज्य में जमकर फलफूल रहा है। भाजपा सरकार ne छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़ बना दिया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बकावंड उड़ीसा और बस्तर की सीमा से गुजरने वाली भास्कली नदी में रेत के बेतहाशा अवैध खनन से बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत बनियागांव के करीब दर्जन भर किसानों की कृषि भूमि तबाह हो चुकी है। किसान अधिकारियों के समक्ष मामले की कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं खनिज विभाग के अधिकारी दिखावे के लिए क्षेत्र में आते हैं और रहस्यमय ढंग से बिना कोई कार्रवाई किए लौट जाते हैं।
बनियागांव पंचायत के पीड़ित किसान हेमराज भारती, नीलधर ध्रुव, टिकन भारती,तोशिक भारती, रूपेंद्र नागेश, जगत राम नागेश, विद्याप्रकाश सेठिया और अन्य किसानों ने मामले की शिकायत बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा से की है। शिकायत में बताया गया है कि भास्कली नदी में रेत खनन के लिए जिला प्रशासन या खनिज विभाग ने किसी को लीज जारी नहीं की है।इसके बावजूद उड़ीसा सीमा से लगकर नदी में बेतहाशा रेत का खनन जेसीबी के जरिए कर रेत का परिवहन टिप्पर, ट्रैक्टर आदि वाहनों से किया जा रहा है।
रेत निकालने के लिए नदी में करीब बीस फीट गहरा गड्ढा कर दिया गया है। इसके चलते तट पर स्थित खेतों का तेजी से कटाव हो रहा है। इसके साथ ही नदी में बाढ़ आने पर आसपास के खेतों में रेत भर जाती है। कटाव के चलते पचास एकड़ से भी अधिक कृषि भूमि नदी में समा चुकी है और रेत भरने से कई एकड़ खेती की जमीन नष्ट हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि खनिज विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के संरक्षण में यह खेल चल रहा है। किसानों ने कलेक्टर छिकारा से रेत माफिया और भ्रष्ट कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
दल्लीराजहरा। नगर के वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद वीरेंद्र साहू पर मंगलवार देर रात असामाजिक तत्वों द्वारा प्राणघातक हमला किए जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद शहर में आक्रोश का माहौल बन गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्षद वीरेंद्र साहू एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात घर लौट रहे थे। इसी दौरान चौक के पास पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उन पर अचानक ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उनके नाक और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। अचानक हुए हमले से घबराए पार्षद किसी तरह अपनी जान बचाकर पास के एक घर में घुस गए और दरवाजा बंद कर लिया।इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घटना की शिकायत राजहरा थाना में दर्ज कराई गई है।सूत्रों के अनुसार पार्षद वीरेंद्र साहू नगर में चल रहे नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ मुखर होकर शिकायत कर रहे थे। साथ ही अतिक्रमणकारियों के खिलाफ भी उन्होंने कई बार प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी। बताया जा रहा है कि इसी कारण अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों द्वारा उनके प्रति द्वेष की भावना रखी जा रही थी।घटना के बाद नगर में जनप्रतिनिधि पर हुए इस हमले को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री, पूर्व मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं पार्षदों ने नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय और थाना प्रभारी के समक्ष ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में घटना में शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी एवं नगर में चल रहे अवैध कारोबारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि अवैध कारोबारियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब वे जनप्रतिनिधियों पर भी घात लगाकर हमला करने से नहीं चूक रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक है।वहीं नगर पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि नगर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जाएगी और सर्चिंग अभियान भी तेज किया जाएगा। साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी प्रशासन को सहयोग देने की अपील की।
आरोपी मकान मालिक के द्वारा अविवाहित युवती के साथ कई बार अवैध संबंध बनाकर गर्भवती कर गर्भपात करने के लिए दवाई खिला देने से युवती व नवजात शिशु की गई जान।
आरोपी के विरूध्द गंभीर अपराध धारा 90,91,105, 238,351(3),64(2)m बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर भेजा गया जेल।
पुलिस अधीक्षक महोदय योगेश पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति मोनिका ठाकुर उप0 पुलिस अधीक्षक बोनी फाॅस एक्का के निर्देशन में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा निरीक्षक मुकेश सिंह एवं स्टाफ के द्वारा ग्राम सिवनी हाल निवासी रामनगर डौण्डीलोहारा के अविवाहित युवती को डरा धमका कर जान से मारने की धमकी देकर अवैध संबंध बनाकर गर्भ में पल रहे नवजात शिशु को गर्भपात करने के लिए मृतिका/पीडिता को दवाई खिला दिया जिससे अविवाहित युवती एवं गर्भ में पल रहे नवजात शिशु की मौत हो जाने के मामले में बारिकी से विवेचना कार्यवाही किया गया।
दिनांक 10/03/2026 को थाना डौण्डीलोहारा के मर्ग क्रमांक 17/2026 धारा 194 बीएनएसएस की मृतिका/पीडिता का मृत्यु हो गया है कि सूचना मिलने पर थाना डौण्डीलोहारा पुलिस रवाना हुआ। मौके पर पहुंचकर मृतिका की मां से पुछताछ कर मर्ग इन्टीमेशन लिया जिसमें सूचक द्वारा बताया कि ये अपनी दो बेटी एवं एक बेटा के साथ लगभग 03 वर्षाे से डौण्डीलोहारा के सुनील कुमार घरडे के मकान में किराये से रहती है कि दिनांक 09/03/2026 के रात्रि करीबन 09/30 से 10/00 बजे के मध्य लडकी मृतिका/पीडिता के कमर, पेट तथा पैर में दर्द होने लगा तब मकान मालिक सुनील कुमार घरडे के द्वारा गोली (दवाई) को मृतिका/पीडिता को दर्द का गोली है कहकर खिला दिया, जिससे मृतिका/पीडिता छटपटाने लगी व पलंग में चित होकर सो गई कुछ देर में श्वांस चलना बंद हो गया, जिससे मौके पर मृतिका/पीडिता की मृत्यु हो गई थी, जांच के दौरान घटनास्थल निरीक्षण व परिवार के सदस्यों व अन्य गवाहों से पुछताछ कथन से पता चला कि मृतिका/पीडिता जो कि कुंवारी थी तथा वह मकान मालिक सुनील कुमार के द्वारा मृतिका/पीडिता को लगभग एक वर्षों से डरा धमका कर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ कई बार अवैध शारीरिक संबंध बनाने से वह लगभग 09 माह की गर्भवती थी, आरोपी द्वारा मृतिका व उसके परिवार को अपने किराये के मकान से निकाल देने की धमकी देकर तथा डरा धमका दुष्कर्म को छिपाने का प्रयास किया गया है। आरोपी द्वारा अपराध को छुपाने की नियत से मृतिका/पीडिता को जान बूझकर कोई अज्ञात दवाई को हाथ पैर का दर्द होने का है कहकर खिलाया जिससे मृतिका की मृत्यु हो गया। संपूर्ण मर्ग जांच में अपराध धारा 90,91,105,238,351(3),64(2) m बीएनएस का पाये जाने से आरोपी सुनील कुमार घरडे के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी को दिनांक 11.03.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह, प्र.आर. विरेन्द्र साहू, प्र.आर. दिगम्बर वर्मा प्र.आर. अरविंद यादव, म.प्र.आर. लिलेश्वरी देवांगन. म0आर0 सोनिया, आरक्षक- विनोद अजय, पुनम खरे, डोमेन्द्र भण्डारी, राकेश गावडे, सायबर सेल टीम बालोद – सउनि धरम भुआर्य, प्र0आर0 भुनेश्वर मरकाम, विपिन गुप्ता, राहुल कुमार का योगदान रहा। गिरफ्तार आरोपीः- (01) सुनील कुमार घरडे पिता स्व0 झुमूक लाल उम्र 59 साल साकिन रामनगर डौण्डीलोहारा थाना डौण्डीलोहारा जिला बालोद (छ0ग0)
जगदलपुर सुकमा के शेर की दहाड़ एकबार फिर विधानसभा में गूंज उठी।कोंटा से लगातार छठवीं बार विधायक चुने गए कवासी लखमा ने विधानसभा में धान खरीदी का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा।
कवासी लखमा ने कहा कि बस्तर आदिवासी बाहुल्य संभाग है और हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी आदिवासी समुदाय से हैं। इसके बावजूद सरकार आदिवासी किसानों के साथ भेदभाव कर रही है। बस्तर संभाग के सुकमा सहित पांच जिलों के 32 हजार, 200 से भी ज्यादा पंजीकृत किसानों का धान इस खरीदी सीजन में नहीं खरीदा गया है।
ये किसान आज आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। किसान बैंक कर्ज और केसीसी लोन नहीं पटा पा रहे हैं, अपने जवान बेटे बेटियों का विवाह नहीं कर पा रहे हैं अपने मकान का निर्माण नहीं करा पा रहे हैं। धान खरीदी पर कवासी लखमा ने कृषि एवं खाद्य मंत्री दयालदास बघेल को जमकर घेरा। कवासी लखमा की वाकपटुता से खाद्य मंत्री काफी असहज दिखे। उन्होंने केवल सुकमा जिले के ही कुछ जगहों के दोरला आदिवासी किसानों के धान नहीं खरीदे जाने को लेकर सरकार को कटघरे में खड़े कर दिया। लखमा को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भरपूर साथ मिला। श्री बघेल ने भी इसे किसानों के साथ अन्याय बताते हुए सरकार से जवाब मांगा। बता दें कि कवासी लखमा सुकमा जिले की इकलौती विधानसभा सीट कोंटा से लगातार छठवीं बार जीतकर विधानसभा में पहुंचते आ रहे हैं। कवासी लखमा की वाकपटुता और आमजन से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी उन्हें अलग पहचान दिलाती है। ज्यादातर विपक्षी नेता जहां अधिकारियों और मंत्रियों के भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाते हैं, वहीं कवासी लखमा किसान, मजदूर और आदिवासी की आवाज बनकर खड़े नजर आते हैं। यही वजह है कि वे कोंटा की जनता के दिलों पर राज करते हैं, उनके सामने प्रतिद्वंदी टिक नहीं पाता और इसलिए उन्हें कोंटा का शेर कहा जाता है।
दल्ली राजहरा:-सम्यक बौद्ध महासभा में त्रिवार्षिक चुनाव 8 मार्च 2026 दिन रविवार को लोक तांत्रिक प्रणाली से सम्पन्न कराया गया।डॉ अंबेडकर मेमोरियल भवन में प्रातः 8 बजे से संध्या 4 बजे तक हुए चुनाव में समाज के बौद्ध उपासक उपसिकाओ ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। मतदान द्वारा कराए गए इस चुनाव मेपुरुष अध्यक्ष दिलीप सुखदेवे निर्वाचित हुए,उपाध्यक्ष अजय रामटेके,महासचिव अनिल रामटेके,सचिव नितेश बाम्बेश्वर,संगठन सचिव देवानन्द दहीवेले,कोषाध्यक्ष संतोष मेश्राम, अंकेक्षक योगराज बोरकर एवं प्रचार प्रसार सचिव नरेन्द्र खोब्रागड़े निर्वाचित हुए।
इसी तरह महिला मंडल अध्यक्ष चन्द्ररेखा नंदेश्वर पुनःनिर्वाचित हुई,उपाध्यक्ष भूमिका पाटिल,महासचिव सीमा रामटेके,सचिव अनिता ऊके, संगठन सचिव संगीता गायकवाड़,कोषाध्यक्ष ज्योत्सना मेश्राम,अंकेक्षक विद्या सहारे एवं प्रचार प्रसार सचिव शारदा बाम्बेश्वर निर्वाचित हुईं।इस चुनाव को सम्पन्न करवाने में मुख्य निर्वाचन अधिकारी हेमंत कांन्डे, बाबूलाल बौद्ध सहायक निर्वाचन अधिकारी गोरेलाल बाम्बेश्वर,ओम प्रकाश थे। निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई एवं नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।उक्त चुनाव अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर,संतोष सहारे,सुरेंद्र मेश्राम,भीमराव मेश्राम,अविनाश शेंडे,गोवर्द्धन रँगारी, गौतम रामटेके,देवेश मेश्राम,दीपक रँगारी,रमेश भगत,आर बी नायक,माया नोनहारे,रितु बाम्बेश्वर,ममता वाहने,मीरा बौद्ध,हिमा सुखदेवे,सीमा मेश्राम,नीतू अजय रामटेके,रंजना खोब्रागड़े,गणेशा बाई,मनीषा रामटेके,रंजना रामटेके सहित बड़ी संख्या में बौद्ध उपासक और उपसिकाएँ शामिल हुए।
बालोद। एकीकृत बाल विकास परियोजना डौंडी-2 के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2026 को सामुदायिक भवन चिखलाकसा में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिखलाकसा की अध्यक्ष श्रीमती कुंती देवांगन सहित अन्य जनपद सदस्य एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा महिलाओं की एनीमिया जांच की गई और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। वहीं मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय का संदेश प्रोजेक्टर के माध्यम से उपस्थित महिलाओं को सुनाया गया।
इस अवसर पर गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और पोषण के महत्व पर भी चर्चा की गई।अंत में महिलाओं को जागरूक रहने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
बालोद, 08 मार्च 2026 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय बालोद में 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिला एवं बाह्य न्यायालयों के महिला न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुख्य अतिथि श्री श्यामलाल नवरत्न द्वारा समस्त उपस्थित महिला न्यायिक अधिकारियों एवं महिला कर्मचारियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का दिन समानता के लिये संघर्ष कर रहे नारी शक्ति का सम्मान करने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिये मनाया जाता है।
यह दिन महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और स्नेह प्रकट करने का अवसर है। शास्त्रों में भी कहा गया है कि जहाँ नारियों की पूजा होती है, वहाँ देवताओं का वास होता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल कर किया गया। इस अवसर राष्ट्रगान तथा राज्यगीत ‘‘अरपा पैरी के धार‘‘ भी सम्मान के साथ महिला कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सतप्रीत कौर छाबड़ा, श्रीमती श्रद्धा सिंह श्रीवास्तव, न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं श्रीमती अंगेश्वरी गोस्वामी, स्टेनोग्राफर द्वारा संबोधन प्रस्तुत किया गया। महिला न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा इस मौके पर गीत, कविता, हास्य एवं नाट्य की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, एफटीसी श्री ताजुद्दीन आसीफ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि 08 मार्च को दुनिया भर में इंटरनेशनल विमेंस डे मनाया जाता है।
यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों, संघर्षो और समाज में उनके योगदान को सम्मान देने के लिये हैं। इस अवसर पर उपस्थित योग ट्रेनर डाॅ. रंजिता उपाध्याय ने योग के महत्व को रेखांकित करते हुए महिलाओं को योग करने हेतु प्रेरित किया तथा योग के टिप्स भी बताये। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री संजय कुमार सोनी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कु. भारती कुलदीप, सचिव, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, डौंडीलोहारा सतप्रीत कौर छाबड़ा, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, दल्लीराजहरा श्रीमती श्रद्धा सिंह श्रीवास्तव, न्यायिक मजिस्टेªट द्वितीय श्रेणी श्रीमती हीरा सिन्हा, श्रीमती होमिन लक्ष्मी साहू, प्रशासनिक अधिकारी उदेराम नेताम, देवलाल चैधरी, डिप्टीचीफ लीगल डिफेंस कौंसिल, लेखापाल सुजीत कुमार साहू, जिला नाजिर श्री संदीप गिरी गोस्वामी, वरिष्ठ कर्मचारी श्रीमती अंगेश्वरी गोस्वामी, स्टेनोग्राफर ग्रेड-1, श्रीमती उषा पिस्दा, रीडर ग्रेड-3, श्रीमती गुंजन बघेल, रीडर ग्रेड-3, श्रीमती उमा देवांगन, सहायक ग्रेड-2, श्रीमती अल्का देवांगन, देयक लिपिक, श्रीमती सोनाली बुराडे, आॅफिस टायपिस्ट, श्रीमती प्रीति मंडावी, निष्पादन लिपिक, श्रीमती मेनका साहू
, रीडर ग्रेड-3, कु. प्रीति साहू, स्टेनोग्राफर, कु. धनेश्वरी साहू, श्रीमती देवश्री देवांगन, श्रीमती हेमलता राठिया, श्रीमती सुलक्षणा ठाकुर, स्टेनोग्राफर, श्रीमती उमेश्वरी, कु. निरूपा खाखा, कु. हेमलता साहू, प्रस्तुतकार, कु. योगिता, श्रीमती अंजली, श्रीमती रानी नेताम, कु. लक्ष्मी साहू, कु. अर्चना साहू, कु. प्रियंका, कु. दीप्ति, कु. जीतू महंत, श्रीमती रेणुका देवांगन, श्रीमती अमरीका, श्रीमती मेनका निर्मलकर, श्रीमती मंगलीन बाई सेमरे, श्रीमती हेमलता, श्रीमती तनुजा नेताम, श्रीमती रीतु राणा, श्रीमती आमना बेगम, श्रीमती ललिता चुरेन्द्र, श्रीमती प्रीति साहू, कु. नीलम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन न्यायिक मजिस्टेªट श्रीमती हीरा सिन्हा तथा श्रीमती होमिन लक्ष्मी साहू द्वारा किया गया। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कु. भारती कुलदीप द्वारा आभार व्यक्त कियागया।
दल्लीराजहरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) दल्ली राजहरा मंडल के महामंत्री पद पर युवा नेता राहुल साहू की नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। संगठन द्वारा एक सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर भाजपा एवं भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।राहुल साहू लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी एवं भाजयुमो के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।
वे निरंतर संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। दल्ली राजहरा क्षेत्र के युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ और लोकप्रियता को देखते हुए संगठन ने उन पर विश्वास जताते हुए यह दायित्व सौंपा है।अपनी नियुक्ति पर राहुल साहू ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सहित भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चेमन देशमुख, जिला महामंत्री सौरभ लूनिया भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री गुलशन साहू, महामंत्री श्री अनूप देशमुख तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रामेश्वर साहू व युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर गनिर के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया हैl
उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ना, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना और दल्ली राजहरा क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।राहुल साहू की नियुक्ति पर भाजयुमो एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में दल्ली राजहरा क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। वही घोषणा होने के बाद भाजपा वरिष्ठ नेताओं सुदेश सिंह राकेश द्विवेदी तोरण लाल साहू विशाल मोटवानी एवं अन्य लोगों से मिलकर आशीर्वाद लिया
जयस्तंभ चौक से न्यायालय परिसर व तहसील कार्यालय तक सुरक्षा कड़ी, अधिवक्ताओं व न्यायाधीशों की एंट्री रोकी गई
बालोद। जिला सत्र न्यायालय में सोमवार को बम होने की सूचना मिलने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि न्यायालय में बम रखे जाने की सूचना ई-मेल के माध्यम से प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया और एहतियातन पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
सुरक्षा के मद्देनजर न्यायालय में उपस्थित होने जा रहे अधिवक्ताओं एवं न्यायाधीशों को कुछ समय के लिए न्यायालय परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया गया। जयस्तंभ चौक से लेकर जिला न्यायालय के मुख्य गेट, तहसील कार्यालय तथा आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात कर नाकेबंदी कर दी गई।पुलिस द्वारा पूरे परिसर की सघन जांच की जा रही है। बम की सूचना को गंभीरता से लेते हुए किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन ने एहतियातन यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है और ई-मेल के स्रोत की भी पड़ताल की जा रही है।