City Media - Page 238 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 238

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान

0
  •  तोकापाल में हुआ स्वागत समारोह का आयोजन 

तोकापाल जनपद पंचायत तोकापाल में आज नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम तोकापाल (परपा) सामुदायिक भवन में हुआ, जिसमें जनपद पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच एवं उपसरपंचों ने भाग लिया।

इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। यह आयोजन प्रशासन द्वारा किया गया था, जो क्षेत्र के विकास और समृद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी महत्वपूर्ण बना दिया। यह कार्यक्रम न केवल नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के स्वागत का अवसर था, बल्कि क्षेत्र के विकास और समृद्धि की दिशा में एक नया अध्याय शुरू करने का भी प्रतीक है। इस आयोजन से यह स्पष्ट हुआ कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर क्षेत्रवासियों के कल्याण के लिए कृतसंकल्प हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, मंडल अध्यक्ष सोमारु राम कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, जिला पंचायत सदस्य कामदेव बघेल, पदमनी कश्यप, जनपद अध्यक्ष रामबती भंडारी, उपाध्यक्ष रितेश दास जोशी, जनपद सदस्य शांति नाग, भानुमती यादव, डिकेश नाग, चंद्रशेखर जोशी, रैतूराम बघेल, लच्छिन यादव, बाबुल नाग, संतोष बघेल,सुनील कुहरामी, चंद्रकांत भंडारी, बलीराम बघेल, बालसिंह ठाकुर, पूरन सेठिया, संतोष ठाकुर, पूरन सिंह कश्यप, उर्मिला गोयल, शिवनंदन पेगड़, विमल पांडेय, बलराम मंडावी और अन्य जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सीबीआई की छापेमारी का विरोध, केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों का पुतला दहन

0
  •  जांच एजेंसियों का बेजा इस्तेमाल कर रही है भाजपा सरकार: रेखचंद जैन

जगदलपुर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक देवेंद्र यादव और अन्य कांग्रेसजनों के आवासों पर सीबीआई की छापेमारी के विरोध में यहां कांग्रेस के लोगों ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों का पुतला दहन किया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस के लोगों ने जगदलपुर के राजीव भवन के समक्ष केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने बताया छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं पर हो रही केंद्रीय एजेंसियों की द्वेषपूर्ण कार्रवाई लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। जब से भाजपा सरकार बनी है, वह विपक्षी दलों को दबाने का प्रयास कर रही है। ईडी और सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है, कांग्रेस नेताओं के खिलाफ गलत आरोप पत्र तैयार कर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर छापा मारने और जेल भेजने का काम भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है।15 महीने की विष्णु देव सरकार के पास जनता को बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है। इसलिए जनता का ध्यान भटकाने और प्रधानमंत्री के सामने यह दिखाने का प्रयास कि हम कार्रवाई कर रहे हैं। कुल मिलाकर सीबीआई का दुरुपयोग कर माहौल तैयार किया जा रहा है। ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि भ्रष्टाचार की जांच हो रही है, तो क्या भ्रष्टाचार केवल कांग्रेस में ही दिखता है? भाजपा नेताओं पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं होती? उन्होंने इसे राजनीतिक षड्यंत्र करार देते हुए कहा कि भाजपा भूपेश बघेल की लोकप्रियता से डरी हुई है, इसलिए बदले की कार्रवाई कर रही है। लेकिन कांग्रेस इसका डटकर विरोध करेगी और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेगी। इस दौरान महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद, ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, चंपा ठाकुर, अंगद त्रिपाठी, हनुमान द्विवेदी, वेंकट राव, महामंत्री जाहिद हुसैन, अवधेश झा, राजेश चौधरी, विक्रम सिंह डांगी, कौशल नागवंशी, सहदेव नाग, सुषमा सुता, रविशंकर तिवारी, राजेश राय, पार्षद बलराम यादव, सूर्या पानी, शुभम यदु, कोमल सेना, ललिता राव, संदीप दास, लोकेश चौधरी, आदर्श दलाई, तरणजीत सिंह, एस नीला, जस्टिन भवानी, पुरुषोत्तम दास, लोकेश नंदा, हर्ष शर्मा, बालो बघेल, देवकी भद्र, श्याम कुमारी ध्रुव आदि मौजूद रहे।

नगर निगम टीम ने प्रतिबंधित पालीथीन पर की बड़ी कार्रवाई

0
  • ढाई क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद 

जगदलपुर नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा के निर्देशानुसार गठित टीम ने पर्यावरण विभाग के वैज्ञानिकों के सहयोग से प्रतिबंधित पालीथीन पर बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में बालाजी इंटरप्राईजेस से 2.5 क्विंटल और अभिनव मार्केटिंग से 17 किलोग्राम प्रतिबंधित पालीथीन , डिस्पोजल गिलास जप्त की गई।

नगर निगम के काम्प्लेक्स में स्थित दो दुकानों में भारी मात्रा में प्रतिबंधित झिल्ली पाई गई। दोनों दुकानों के ताले तोड़कर जांच की गई, जिसमें न केवल प्रतिबंधित झिल्ली बल्कि डिस्पोजल गिलास और प्लास्टिक चम्मच भी बरामद हु। इन्हें तौलने और आगे की जांच की कार्रवाई जारी है। ताला तोड़ने के बाद दुकान मालिक शंकर यादव से संपर्क किया गया। श्री यादव के अनुसार उक्त दुकान को धनपूंजी के व्यापारी पवन जैन द्वारा किराए पर लिया गया है। इस कार्रवाई में बड़े अधिकारी भी शामिल थे। कार्रवाई के दौरान विनय श्रीवास्तव राजस्व अधिकारी, हेमंत श्रीवास स्वास्थ्य अधिकारी, राकेश यादव दुकान प्रभारी, घनश्याम सिंह वैज्ञानिक, छग पर्यावरण मंडल, नंद कुमार पटेल, चंदन प्रजापति एवं दामोदर समेत कई अधिकारियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। नगर निगम प्रशासन ने बताया कि प्रतिबंधित सामग्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान

0
  •  तोकापाल में हुआ स्वागत समारोह का आयोजन 

तोकापाल जनपद पंचायत तोकापाल में आज नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम तोकापाल (परपा) सामुदायिक भवन में हुआ, जिसमें जनपद पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच एवं उपसरपंचों ने भाग लिया।

इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। यह आयोजन प्रशासन द्वारा किया गया था, जो क्षेत्र के विकास और समृद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी महत्वपूर्ण बना दिया। यह कार्यक्रम न केवल नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के स्वागत का अवसर था, बल्कि क्षेत्र के विकास और समृद्धि की दिशा में एक नया अध्याय शुरू करने का भी प्रतीक है। इस आयोजन से यह स्पष्ट हुआ कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर क्षेत्रवासियों के कल्याण के लिए कृतसंकल्प हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, मंडल अध्यक्ष सोमारु राम कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, जिला पंचायत सदस्य कामदेव बघेल, पदमनी कश्यप, जनपद अध्यक्ष रामबती भंडारी, उपाध्यक्ष रितेश दास जोशी, जनपद सदस्य शांति नाग, भानुमती यादव, डिकेश नाग, चंद्रशेखर जोशी, रैतूराम बघेल, लच्छिन यादव, बाबुल नाग, संतोष बघेल,सुनील कुहरामी, चंद्रकांत भंडारी, बलीराम बघेल, बालसिंह ठाकुर, पूरन सेठिया, संतोष ठाकुर, पूरन सिंह कश्यप, उर्मिला गोयल, शिवनंदन पेगड़, विमल पांडेय, बलराम मंडावी और अन्य जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डीएसपी पर लगा दुष्कर्म का आरोप, जाने क्या है मामला

0

दुर्ग -छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के थाना अजाक थाने में कार्यरत् डीएसपी का यौन शोषण का मामला दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि डीएसपी जामुल इलाके के रहने वाली 21 वर्ष की युवती से संबंध बनाया । युवती द्वारा कई बार मना करने पर भी डीएसपी द्वारा शादी का झंासा देकर यौन संबंध बनाने की बात कही हैं । युवती के द्वारा मना करने पर आरोपी मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। जब युवती ने शिकायत दर्ज 26 मार्च 2025 को डीएसपी के विरूद्ध बीएनएस की धारा 115 (2), 296,251,(3), 69 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है।

शादी का वादा देकर बनाए संबंध
शिकायत के अनुसार दुर्ग पुलिस में पदस्थ डीएसपी विनोद मिज से युवती की जान पहचान 2024 में हुई थी । धीरे धीरे दोनो के बीच बातचित व नजदीकियां बढी और डीएसपी ने युवती से शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए । जब युवती द्वारा शादी का बात कही तो डीएसपी ने इंनकार कर दिया।

डीएसपी शादीशुदा
पीडिता द्वारा आरोप है कि डीएसपी पहले से शादीशुदा है और उसके 02 बच्चे भी है। पीडिता को यह सच्चाई छिपाई गई। पीडिता द्वारा शादी का दबाव डाला तो आरोपी ने युवती पर मारपीट व जान से मारने की धमकी भी दी ।

प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में जिले से सामील होंगे हजारों लोग

0
  • भाजपा को बालोद जिले में मिले अपार जनसमर्थन को जनप्रतिनिधि सेवा का साधन माने -चेमन देशमुख

बालोद  जुंगेरा स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा कोर ग्रुप ,समस्त नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष, महामंत्री नवनिर्वाचित जिला जनपद, नगरीय निकाय के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्यों की आवश्यक बैठक मंगलवार को रखी गई थी उक्त बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख ने प्रस्तावना संबोधन में कहा कि 30 मार्च को लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दोपहर 2:00 बजे मोहभट्ठा ग्राउंड बिल्हा (बिलासपुर) में रेल, सड़क, आवास, शिक्षा ,ऊर्जा एवं ईंधन क्षेत्र की परिवर्तनकारी परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास एवं भूमि पूजन करेंगे एवं विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे प्रदेश भर से 2 लाख से अधिक लोगों की उपस्थिति होने वाली है लोकप्रिय प्रधानमंत्री को सुनने जिला बालोद से हजारों कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं आम जनता आमसभा में सम्मिलित होंगे संगठन की ओर से समस्त व्यवस्थाओं को लेकर दिशा निर्देश देते हुए नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को मंडल कार्यकारिणी के गठन के संदर्भ में दिशा निर्देश किया साथ ही आगामी दिनों जिले भर में प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि जीत कर आए हैं जिनका जिला भाजपा की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन करने की कार्य योजना

पर विस्तृत जानकारी दी साथ ही नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जिले भर में मिले अपार जन आशीर्वाद एवं अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी पर आम जनता के विश्वास एवं जन समर्थन व आम जनता की अपेक्षाओं पर पूर्ण रूप से खरा उतारने के लिए सत्ता को सेवा के रूप में कार्य करने एवं पारदर्शी रूप से जन सेवा का साधन के रूप में कार्य करने को कहा, इस कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा महामंत्री राकेश यादव ने किया एवं आभार बालोद शहर मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा ने किया ,इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ नेता यशवंत जैन ,यज्ञ दत्त शर्मा, देवलाल ठाकुर, अभिषेक शुक्ला, लेखराम साहू ,ठाकुर रामचंद्राकार, तारिणी साहू ,प्रतिभा चौधरी ,तोमन साहू, प्रमोद जैन, सरस्वती टेमरिया, कमलेश सोनी, लाल नवेंद्र सिंह टेकाम, कांति सोनेश्वरी, विजय सोनकर, मुकेश कौडो जयलाल मालेकर, मोहनतीन चौरका ,नीतीश मोंटी यादव ,नेहा उपाध्याय, पुरुषोत्तम चंद्राकर, दुर्गानंद साहू ,संजीव मानकर, प्रेम साहू, कुसुम शर्मा ,कौशल साहू ,धर्मेंद्र साहू, विश्वास गुप्ता, कुलदीप साहू ,प्रकाश सिन्हा, अजय चौहान, उत्तर धीरेंद्र ,डॉ रुपेश नायक ,संजय साहू, युवराज मारकंडे, खेमलाल देवांगन, महेंद्र सिंह, मदन मायती, सुरेंद्र बेहरा, अरुण साहू ,नरेश साहू,ओमप्रकाश सोनबरसा, टिनेश्वर बघेल, हरीश कटझरे, चित्र सेन साहू, दानेश्वर मिश्रा , नरेंद्र सोनवानी ,संजय सिंह श्याम जायसवाल, रमेश गुर्जर, दुष्यंत सोनवानी ,जयंत पटेल ,संतोष कौशिक, सुरेश निर्मलकर, मनीष झा ,राकेश द्विवेदी ,सुरेश साहू ,विवेक वैष्णव, सुरेश केसरवानी, रामलाल नायक ,पुष्पेंद्र चंद्राकर, संदीप जैन ,सौरभ लुनिया ,पालक सिंह ठाकुर सहीत अन्य जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

महात्मा गांधी वार्ड की जरूरतों से नपा अध्यक्ष साहू को अवगत कराया पार्षद पटेल ने

0
  •  नगरपालिका अध्यक्ष के समक्ष रखी कई मांगें 

दल्लीराजहरा अपने वार्ड से संबंधित महत्वपूर्ण निर्माण कार्य चालू कराने हेतु वार्ड क्रमांक- 20 महात्मा गांधी वार्ड के वरिष्ठ कांग्रेस पार्षद रोशन पटेल ने नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू से मुलाकात और चर्चा की। पालिका अध्यक्ष तोरण साहू ने कहा कि जल्द से जल्द इन कार्यों की समीक्षा कर कार्य प्रारंभ कराने कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस पार्षद रौशन पटेल ने नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू को अपने वार्ड के प्रमुख मुद्दों और कार्यों के लिए आवेदन भी सौंपा है। पार्षद श्री पटेल ने अध्यक्ष श्री साहू से वार्ड में नहावन घाट, चंडी मंदिर में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराने, वार्ड के हर घर में नल कनेक्शन देने, मेन रोड से टॉकीज होते हुए बबली जनरल स्टोर्स तक सड़क निर्माण और सड़क चौड़ीकरण कराने, वार्ड में तीन स्थानों पर बोर कराकर नलकूप और हैंडपंप लगवाने, पेट्रोल पंप के पीछे की बस्ती में शौचालय निर्माण कराने, वार्ड की गलियों में सीसी रोड और आरसीसी नालियों का निर्माण कराने, वार्ड में चेकर टाइल्स लगवाने और पाईप लाइन की मरम्मत कराने का आग्रह किया है। पार्षद रौशन पटेल का कहना है कि वे अपने वार्ड के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने भरोसा जताया है कि नगर पालिका अध्यक्ष श्री साहू दलगत भावना से ऊपर उठकर अपनी पार्टी के सिद्धांत- सबका साथ, सबका विकास पर अमल करते हुए महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 20 के विकास पर जरूर ध्यान देंगे।

टुल्लू पंपों की जप्ती शुरू

0

जगदलपुर नगर पालिका निगम केआयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा के निर्देश पर नगर निगम के पीएचई विभाग द्वारा शहर के वीर सावरकर वार्ड में टुल्लू पंप जप्ती की कार्रवाई की गई। गर्मी में वार्ड की जनता को पेयजल आपूर्ति में समस्या न हो। इसे देखते हुए यह कार्रवाई शुरू की गई है। वार्ड में कई लोगों द्वारा टुल्लू पंपों से पानी खींच लेने के कारण पेयजल आपूर्ति कम होने की शिकायत आई थी। आयुक्त के निर्देश पर पीएचई विभाग द्वारा वीर सावरकर वार्ड में चार घरों से टुल्लू पंप से पानी भरते पाए जाने पर टुल्लू पंप जप्ती की कार्रवाई की गई। आयुक्त ने बताया आगामी गर्मी में शहर की जनता को पानी की समस्या ना हो उसके लिए अवैध रूप से टुल्लू पंप चलाने वाले पर कार्रवाई करने संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया है। इसके लिए टीम भी गठित की गई है। टीम लगातार कारवाई करेगी।

करीब दो करोड़ की लागत से सड़क निर्माण का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया भूमिपूजन

0
  •  आड़ावाल एवं परपा पुलिस आवासीय भवनों तक बनने लगी है सड़क
  • जनता को मूलभूत सुविधाएं दिलाना हमारा पपरम दायित्व: किरण देव 

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक किरण सिंह देव के दृढ़संकल्प एवं लगातार सक्रियता के चलते जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। विधायक किरण देव की सक्रियता के चलते क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस की बहुप्रतीक्षित मांग के अनुरूप जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के आड़ावाल एवं परपा पुलिस आवासीय भवन तक पहुंच मार्ग निर्माण कार्यों एवं ग्राम आड़ावाल पंचायत के कुसुमपाल पारा एवं अन्य स्थल एवं ग्राम पंचायत पंडरीपानी में सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं शुभारंभ किरण सिंह देव द्वारा किया गया।

आड़ावाल पुलिस आवासीय भवन में 1.250 किलोमीटर निर्माण कार्य लागत 74.15 लाख एवं परपा पुलिस आवासीय भवन में 1.250 किलोमीटर लागत 75.95 लाख, कुल 150 लाख की लागत से आड़ावाल, एवं परपा पुलिस आवासीय कालोनी में सड़क निर्माण कार्य, आड़ावाल पंचायत में कुसुमपाल पारा में 400 मीटर सीसी सडक लागत राशि 11.25 लाख, छविलाल घर से सोमदेव घर तक 250 मीटर सीसी रोड लागत 8.33 लाख, सीसी सडक नवीन ठाकुर घर से सुखमन घर तक 250 मीटर लागत 8.33 लाख रुपए एवं ग्राम पंचायत पंडरीपानी मे 350 मीटर सीसी सड़क लागत राशि 10.17 लाख से निर्माण किया जाएगा। ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव के दौरान वहां की देवतुल्य जनता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के समक्ष सड़क निर्माण की मांग रखी थी। जिस पर क्षेत्रीय विधायक किरण देव ने जनमानस की भावना को पूर्ण रूप देते हुये सड़क निर्माण कार्य 190 लाख रुपए की लागत से शुरू करा दिया है। उन्होंने कहा है कि जनता की मांग के अनुरूप विकास कार्य किया जाएगा। आड़ावाल एवं परपा पुलिस आवासीय कॉलोनी में सड़क निर्माण की वर्षों पुरानी मांग रही, जो आज विधायक किरण देव की सक्रियता से पूरी हो रही है। जल्द ही सड़क निर्माण कार्य तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण होगा और जनता को यह सौगात मिलेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि जनता की मांग के अनुरूप लगातार जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य अनवरत जारी है। जनता का स्नेह इसी तरह भाजपा को मिलते रहे। देवतुल्य जनता की मांग के अनुरूप उनकी मूलभूत सुविधाओं को पूरा करना हमारा प्रथम दायित्व है। किरण सिंह देव ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार लगातार क्षेत्र में चहुमुखी विकास कार्य करा रही है। जिसके लिए हम हमारे सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग मंत्री अरुण साव का जगदलपुर विधानसभा की जनता की ओर से सहृदय धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

तुरंत साकार किया एक पिता का सपना

वहीं कुसुमपाल में भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान गांव के एक पिता ने अपने दिव्यांग बच्चे के लिए ट्राईसाईकिल की मांग रखी, जिस पर विधायक  किरण देव ने तत्काल इस विषय को गंभीरता से लेते मात्र 15 मिनट में उक्त बच्चें को बैटरी चलित ट्राई साइकिल प्रदान कराई। इस पर संबंधित ग्रामवासीय एवं उक्त बच्चे के पिता ने विधायक के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। वहीं परपा पुलिस आवासीय भवन में सड़क के शुभारंभ कार्यक्रम में वार्ड वासियों ने एक ट्रांसफार्मर की मांग रखी जिस संबंध में क्षेत्रीय विधायक किरण देव ने तत्काल संबंधित विभाग से चर्चा कर आगामी 1 सप्ताह में ट्रांसफार्मर लगने की बात वार्ड वासियों से कही। कार्यक्रम में विधायक किरण देव की इस सक्रियता एवं विषय को गंभीरता से लेते हुए देवतुल्य जनता की मांगों को तत्काल पूरा करने की पहल पर अपने विधायक की प्रति जनता में खुशी एवं प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी

इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग, एमआईसी सदस्य निर्मल प्रसाद पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा, लक्ष्मण झा, कलावती कश्यप, विद्याशरण तिवारी,जिला पंचायत सदस्य बिंदु साहू, जनपद सदस्य आश्रीति शर्मा, पार्वती शर्मा, पार्षद नेहा धुव, सरपंच आड़ावाल जंयती कश्यप, रजनीश पाणिग्रही, प्रदीप देवांगन, सरपंच पद्मनी नाग, मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, शशि रथ, गोविंद ईनाणी, सुब्रतो विश्वास, राधे पंद्रे, यशवर्धन राव, लक्ष्मी कश्यप, राजेश शर्मा, राजपाल कसेर, कार्यपालन अभियंता आरके बत्रा, जनपद सीईओ अमित भाटिया, नगर निगम के कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज एवं बड़ी संख्या में जनमानस उपस्थित थे।

गोपी साहू को नगर पंचायत डौंडीलोहारा विधायक प्रतिनिधि बनाए

0

डौंडीलोहारा ऊर्जावान सक्रिय युवा जनप्रिय नेता गोपी साहू को नगर पंचायत डौंडीलोहारा विधायक प्रतिनिधि बनाए गए कार्यकर्ताओं में हर्ष विधायक अनिला भेड़िया ने बालोद जिले के कलेक्टर और मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत डौंडीलोहारा को गोपी साहू को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त करने अनुशंसा लेटर आवश्यक कार्यवाही के लिए पत्र जारी किए और कहा नगर पंचायत का दायित्व मेरे विधायक प्रतिनिधि के रुप में गोपी साहू संभालेंगे,

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक अनिला भेड़िया द्वारा गोपी नारायण साहू को नगर पंचायत डौंडीलोहारा का विधायक प्रतिनिधि बनाये गये पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिए बधाई एवं शुभकामनाएं

गोपी साहू ने विधायक अनिला भेड़िया का दिल से आभार व्यक्त करते हुए विधायक निवास पहुंचकर विधायक जी का अभिनंदन स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किये उस समय प्रदेश, जिला ब्लॉक, कांग्रेस के पदाधिकारी सम्माननीय, दुलीचंद गोयल, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, तुकाराम साहू, अनिल लोढ़ा, जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के पूर्व अध्यक्ष हलधर साहू, जिला महामंत्री एवं विधायक प्रतिनिधि नगर पालिका दल्लीराजहरा रतिराम कोसमा, जिला पंचायत सदस्य राजाराम तरम, विधायक प्रतिनिधि जनपद पंचायत डौंडीलोहारा, गोविंद चंद्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायती राज बालोद रवि प्रकाश यादव, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू युवा नेता जतिन भेडिया, चुकेश साहू ने गोपी नारायण साहू को विधायक प्रतिनिधि नगर पंचायत डौंडीलोहारा बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी पदाधिकारीयों ने अपनी-अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किये, गोपी साहू ने नगर पंचायत डौंडीलोहारा विधायक प्रतिनिधि के दायित्व और जिम्मेदारी का सफलता पूर्वक निर्वहन करने के लिए माननीय विधायक अनिला भेड़िया जी से

 

शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किये, गोपी साहू ने नगर पंचायत डौंडीलोहारा विधायक प्रतिनिधि के दायित्व और जिम्मेदारी का सफलता पूर्वक निर्वहन करने के लिए माननीय विधायक अनिला भेड़िया जी से आशीर्वाद लेते हुए अस्वस्त करते हुए कहां आपके सभी निर्देशों का पालन करते हुए नगर पंचायत डौंडीलोहारा नगर वासियों, आम जनता के समस्याओं के समाधान के लिए नगर पंचायत में आपके आवाज को बुलंद करते हुए समस्याओं का निराकरण करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहूंगा और जनहित के सभी मुद्दों को प्रमुखता से नगर पंचायत अध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी के समक्ष रखते हुए जनता की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करते हुए नगर विकास में विशेष भागीदारी निभाऊंगा साथ ही साथ नगर पंचायत डौंडीलोहारा में माननीय विधायक अनिला भेड़िया और पूर्व अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू के अगुवाई मे प्रस्तावित, अनुशंसित, स्वीकृत सभी विकास निर्माण कार्य जैसे अधो संरचना, 15 फाइनेंस, मरम्मत संधारण, 2.0 अमृत मिशन खरखरा जलाशय पेयजल कार्य पाइपलाइन विस्तारीकरण, ट्यूबलर पोल, सीसी रोड, नाली निर्माण आंगनवाड़ी भवन, सामाजिक भवनो जो कि पूर्व कार्यकाल में स्वीकृत हुआ है उसे धरातल पर विकास कार्य के रूप में कराने का भरोसा दिलाते हुए समय-समय पर नगर में चल रहे सभी निर्माण कार्यों का कांग्रेस पार्टी के सभी पार्षदों और संगठन के साथियों के साथ निरीक्षण कर पूरा करवाने के लिए माननीय विधायक जी को अस्वत किये गोपी नारायण साहू के नगर

पंचायत डौंडीलोहारा मे विधायक प्रतिनिधि बनने पर कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी ने अपनी अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दिए बधाई देने वालों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि सम्माननीय साथियों द्वारा जिसमें अनिल लोढ़ा जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपाल प्रजापति, लोकेश्वरी साहू पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत, दिनेश लोढ़ा, विद्या शर्मा पूर्व उपाध्यक्ष, विकास जैन कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, प्रकाश शर्मा पूर्व अध्यक्ष जन भागीदारी समिति एकलव्य महाविद्यालय वर्तमान में निर्वाचित जनप्रतिनिधि नगर पंचायत के राकेश सांखला पार्षद किशोर दीवान पार्षद राजेंद्र निषाद पार्षद जुगरु बघेल पार्षद, पूर्व पार्षद अनीता साहू झुमुक लाल कोषमा अशोक चनाप, कमलेश सिंह टाक युवा नेता गुलाब भंसाली फरीद सिद्दीकी युवा नेता डोमेन्द्र साहसी तिलोक सोनी वीरेंद्र पाल संजय निषाद मोहित निषाद अनोज कोमा प्रेम पटेल जूही सोनी ममता साहसी रुक्मणी मलेकर विमला ठाकुर उतपला कोस्मा, छबीला पटेल, मंजू यादव सरोज पटेल सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोपी नारायण साहू को विधायक प्रतिनिधि बनने पर ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेषित किये और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

MOST POPULAR

HOT NEWS