City Media - Page 359 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 359

तहसीलदार ने नारायण राईस मिल में मारी छापा 3 ट्रकों में 1500 बोरी पीडीएस का चावल जब्त

0
  • आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा के राईस मिल से निकला चावल पहुंचा बस्तर
  • कार्रवाई से राईस मिलर्स में मचा हड़कंप
  • राईस मिलर्स के स्टॉक पंजी में भारी अंतर

जगदलपुर मुखबिर कि सूचना पर बकावण्ड तहसीलदार नितेश वर्मा के नेतृत्व में खाद्य एवं पुलिस विभाग ने छोटे देवड़ा स्थित नारायण राईस मिल में रात्रि 9 बजे छापामार कार्रवाई कि जहां से 3 ट्रकों में 1500 से अधिक पीडीएस का चावल जब्त करने की कार्रवाई की गई है। वाहन चालकों के बयान के अनुसार उक्त ट्रक आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा स्वातिस्क राईस मिल से चावल भरकर ओड़िशा के लिये निकला था। राईस मिल के दस्तावेज की जांच में भारी अनियमिता पाई गई है जिसका धान एवं चावल के स्टाक में भी भारी अंतर पाया गया । मिलर्स में छापामार कार्रवाई से अन्य मिलर्स कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। जिले के कई ऐसे राईस मिलर्स में भी दिगर प्रांतों की पीडीएस की चावल बस्तर के राईस मिलों में खाली की जाती है जिसे वेयर हाउस में जमा कराया जाता है।

बकावण्ड तहसीलदार नितेश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बस्तर कलेक्टर हरिस एस के आदेशानुसार जिले के छोटे देवड़ा स्थित नारायण राईस मिल में रविवार की रात खाद्य विभाग नान एवं पुलिस विभाग के संयुक्त टीम के द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। जहंा से ट्रक क्रमांक सीजी 17 के एस 9018,सीजी 17 के डब्ल्यू 85, सीजी 17 एल ए 7883 को जब्त किया गया जिसमें लगभग 1500 बोरी पीडीएस का चावल की बोरी जब्त की गई है। राईस मिल से जुट एवं प्लास्टिक की 1500 से अधिक खाली बोरी बरामद किया गया है। जिसमें आंध्रप्रदेश का सील लगा होना पाया गया है।

खाद्य विभाग जांच में जुटा:- तहसीलदार श्री वर्मा ने बताया कि जप्ति की कार्रवाई कर विस्तृत जांच के लिये खाद्य विभाग को निर्देशित किया गया है। राईस मिलर्स कर स्टॉक पंजी जिसमें धान एवं चावल की स्टाक की बारीकी से जांच की जा रही है। रात्रि लगभग 1 बजे तक हुई कार्रवाईक के बाद जांच दल आज दुबारा राईस मिल जांच करने पहुंच चुकी है।

आंध्रप्रदेश से चावल लाने का खुलासा

ट्रक चालक द्वारा जांच टीम को दिये गये बयान के अनुसार उक्त दोनों ट्रक आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा स्वातिस्क राईस मिलर्स से चावल लोड किया गया था जो ई-वे बिल में दर्ज है जिसे ओड़िशा के सांई लक्ष्मी बालाजी ट्रेडर्स अम्बागुड़ा के नाम से बिल काटा गया था। दिगर प्रांतों का पीडीएस चावल वेयर हाउस में जमा विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के कई ऐसे राईस मिलर्स जो पीडीएस चावल की भारी मात्रा ने अफरा -तफरी कर सरकार को चुना लगाते आ रहे है। दिगर प्रांतो से पीडीएस का चावल मंगाकर स्थानीय राईस मिलर्स के द्वारा बारदाने में पल्टी कर स्वंय राईस मिलर्स के मोनो चपका कर वेयर हाउस पर जमा किया करते हैं। उक्त ट्रक का चावल अनलोड कर बारदाने की बदली कर वेयर हाउस में जमा कराने की तैयारी थी इसके पहले ही प्रशासन की टीम धर दबोचा।

बस्तर,सुकमा, बीजापुर से जुडी तार:- 

खबर है कि उक्त बरामद की गई पीडीएस का चावल बस्तर अंचल के सुकमा, बीजापुर जिले का होने की खबर है। सुकमा जिले में कई महीनों का चावल जो गरीबों को नहीं मिला था। उक्त चावल जंगल के रास्ते आंध्रप्रदेश भेजे जाने की खबर है फिर वहां से फर्जी बिल के माध्यम से पीडीएस का चावल बस्तर के राईस मिलर्स तक पहुंचाई जाती है। मामले की बारीकी से जांच की जाये तो कई चावल माफिया भी बेनकाब हो सकते हैं। जिसका बड़ा गिरोह सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर में सक्रिय है। सुकमा जिले में तो खाद्य अधिकारी के संरक्षण में सरकारी कर्मचारी भी संलिप्त है।

झारखंड के चार विधानसभा क्षेत्रों की सियासी जलवायु में बदलाव ला रहे हैं वन मंत्री केदार कश्यप

0
  • विधानसभा चुनाव में ले रहे हैं सतत जनसभाएं

अर्जुन झा-

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप झारखंड विधानसभा के चुनाव में मोदी की गारंटी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा आदिवासियों, किसानों व महिलाओं के हित में शुरू की गई योजनाओं को सामने रखकर वहां के मतदाताओं का दिल जीत रहे हैं। मंत्री कश्यप वहां लगातार जन सभाएं ले रहे हैं और मतदाताओं के बीच पहुंच रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप झारखंड की सियासी जलवायु को परिवर्तित करने में अच्छी तरह सफल हो रहे हैंl कश्यप को झारखंड के चुनाव में सिमडेगा, तोरपा, खूंटी समेत चार विधानसभा क्षेत्रों का कलस्टर प्रभारी बनाया गया है। ये चारों विधानसभा क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य हैं और बस्तर के युवा आदिवासी नेता केदार कश्यप का जादू वहां के आदिवासी मतदाताओं के सिर चढ़ कर बोल रहा है। कश्यप गांवों, शहरों और कस्बों में लगातार चुनावी सभाएं ले रहे हैं। सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र में कल उन्होंने एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया था। आज वे तोरपा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किसान मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल हुए और तोरपा से भाजपा प्रत्याशी कोचे मुंडा के पक्ष में मतदान करने की अपील जनता जनार्दन से की।

मंत्री केदार कश्यप ने पूरे देश के किसानों के कल्याण के लिए बनाई गई योजनाओं, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना और छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार द्वारा 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदे जाने की जानकारी वहां के किसानों को दी। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनने पर यहां के भी किसानों को ऐसा ही लाभ मिलेगा, डबल इंजन की सरकार होने से झारखंड का विकास तीव्र गति से होगा। कश्यप ने सभा में कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में किसानों, आदिवासियों, युवाओं और महिलाओं के हित में बहुत ही बढ़िया काम कर रही है। छत्तीसगढ़ तेज गति से विकास कर रहा है, उसी तरह झारखंड में भी भारतीय जनता की सरकार बनने पर सभी को लाभ मिलेगा। जिस तरह हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ की माता बहनों के लिए महतारी वंदन योजना शुरू कर हर माता बहन को प्रति माह एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता दे रहे हैं, वैसी ही योजना झारखंड में भी भाजपा सरकार लागू करेगी। इसके अलावा किसानों की उपज की वाजिब कीमत दी जाएगी। मंत्री केदार कश्यप ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर घुसपैठियों को राज्य में पनाह देकर डेमोग्राफी बदलने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे आदिवासियों के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो सकता है।

प्रदेश में भाजपा के लिए अलग और दूसरों के लिए अलग कानून: दीपक बैज

0
  •  पलारी नगर पंचायत अध्यक्ष के हंगामे को लेकर सरकार को घेरा बैज ने

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार दो तरह के कानून चला रही है। एक कानून भाजपा के लोगों का बचाव करता है और दूसरा कानून निर्दोष लोगों को जेल भेजने का। यह आरोप दीपक बैज ने पलारी की घटना को लेकर लगाया है।

बलौदाबाजार जिले की पलारी नगर पंचायत के अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया है कि वे नशे की हालत में बीच चौराहे पर हंगामा कर रहे थे। इसके अलावा उन्होंने घटना का कवरेज कर रहे हिंदी न्यूज चैनल आईएनएच के जिला संवाददाता कुश अग्रवाल को देख लेने की धमकी दी थी और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया था। दीपक बैज ने बताया कि पुलिस जब नगर पंचायत अध्यक्ष वर्मा को थाने ले गई तो उन्होंने थाने में भी हंगामा किया और पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की। इसके बावजूद पलारी थाने के टीआई और दो पुलिस वालों को महज इसलिए सस्पेंड कर दिया गया क्योंकि उन्होंने भाजपाई नगर पंचायत अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा को पकड़ कर थाने ले जाने का दुस्साहस कर दिखाया था। श्री बैज ने सवाल उठाया कि नगर में हंगामा करने वाले भाजपाई नगर पंचायत अध्यक्ष का बचाव और नगर में शांति के लिए कदम उठाने वाले पुलिस कर्मियों को सजा ये कैसा इंसाफ है? पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के नेताओं और जनप्रतिनिधियों की पोल खोलने वाले पत्रकारों की आवाज दबाना भाजपा की फितरत बन गई है। प्रदेश सरकार के मंत्री मीडिया वालों को कानूनी कार्रवाई करने की धमकी देते हैं, भिलाई वैशालीनगर के भाजपा विधायक एक नागरिक की गर्दन दबोच लेते हैं, सच्ची खबर दिखाने वाले कुश अग्रवाल जैसे मीडिया कर्मियों को देख लेने की धमकी दी जाती है। अगर ऐसे मामलों में पुलिस कार्रवाई करती है तो पुलिस वालों की नौकरी पर खतरा पैदा हो जाता है। यहां फर्जी एनकाउंटर का खेल चल रहा है। निरीह लोगों को बिना अपराध किए ही जेल भेज दिया जाता है। एक राज्य में इस तरह के दो कानून नहीं चलाए जा सकते। कांग्रेस इसका कड़ा प्रतिवाद करती है।

रेखचंद जैन ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

0

जगदलपुर पूर्व विधायक रेखचंद जैन रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के पक्ष में पूरी ताकत झोंक दी है। जैन वहां लगातार सक्रिय रहकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए मेहनत कर रहे हैं। जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने बीती शाम 6 बजे से 8 बजे तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, छग कांग्रेस के सह प्रभारी एसए संपत कुमार, विधायक अटल श्रीवास्तव, संगीता सिन्हा, वरिष्ठ नेता गजराज पगरिया, पारस चोपड़ा, सुरेश ठाकुर, कन्हैय्या अग्रवाल सेक्टर,वार्ड प्रभारी, वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के साथ स्वामी विवेकानंद सदर वार्ड के बूथ 1 एवं 3 में डोर टू डोर जनसम्पर्क किया। जैन ने कांग्रेस प्रत्याशी को आकाश शर्मा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील मतदाताओं से की।

नशे के लिए मां की पिटाई करने वाले कलयुगी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
  • शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर की मारपीट
  • आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत किया गया गिरफ्तार

जगदलपुर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर जिला पुलिस द्वारा अपराधी तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में धारदार हथियार से अपनी मां पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बोधघाट थाने में श्रीमती सरबजीत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बेटे दशरथ उर्फ़ बीनू ने 31 अक्टूबर को घर आकर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसा देने से मना करने पर गुस्से में आकर दशरथ ने सरबजीत को झापड़ मारा, मारपीट की और घर में रखे टीवी को मुक्का मारकर तोड़ दिया और कहीं चला गया। इसके बाद 8 नवंबर को दशरथ फिर से आ धमका और कहने लगा कि तुम लोग ऐश कर रहे हो और मुझे शराब पीने के लिए पैसा नहीं देते हो। ऐसा कहते हुए उसने फिर सरबजीत से मारपीट की और अपने पास छुपा कर रखे धारदार हथियार बंडा को निकाल कर जोर जोर से हवा में लहराने लगा। डर कर वह सरबजीत वहां से निकलकर भागी। महिला की रिपोर्ट पर तत्काल पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम तैयार की गई। इस टीम द्वारा आरोपी दशरथ उर्फ़ बीनू पिता शरद राठौर उम्र 21 वर्ष निवासी दंतेश्वरी वार्ड को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है। उसे गिरफ्तार करने में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक अरुण मरकाम, प्रधान आरक्षक सोनामनी, आरक्षक प्रकाश नायक, राकेश मंडावीका योगदान रहा।

बस्तर ओलंपिक में चित्रकोट क्षेत्र का नाम करें रौशन: विनायक गोयल

0
  •  बास्तानार ब्लॉक स्तरीय आयोजन का समापन

तोकापाल बस्तर ओलंपिक 2024 के तहत बास्तानार विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल उपस्थित थे।खेल में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को उन्होंने बधाई व शुभकामनाएं दी।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक विनायक गोयल ने कहा कि बास्तानार ब्लॉक चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में आता है और इस विधानसभा क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी जगदलपुर में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने गांव, ब्लाक और अपना विधानसभा क्षेत्र का नाम रोशन करें। इससे आप सभी के नाम के साथ साथ हमारा भी नाम होगा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में इतने होनहार खिलाड़ी हैं। इसी कार्यक्रम में सरस्वती साइकल योजना के तहत वितरण कार्यक्रम भी रखा गया। सरस्वती साइकल वितरण कार्यक्रम में कुल 150 छात्राओं को साइकिलें दी गईं। कार्यक्रम का ब्यौरा देते हुए जनपद सीईओ राजीव नाग ने बताया कि ब्लाक में लगभग 4 हजार खिलाड़ियों ने बस्तर ओलंपिक में शामिल होने के लिए आवेदन किया था। इनमें से 1203 खिलाड़ी ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता

में शामिल हुए। उनके सभी प्रकार की सुविधाएं यहां मुहैया कराई गई थीं। सभी इवेंट शिक्षा विभाग के सक्रिय सहयोग से निपटे।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मालती मंडावी, जनपद अध्यक्ष शायमवती ठाकुर, रैतूराम बघेल, मंडल अध्यक्ष नारायण ठाकुर, जनपद सीईओ राजीव कुमार नाग, विकासखंड शिक्षा अधिकारी शशिधर नाग, खंड स्रोत समन्वयक रामझम कच्छ, किलेपाल सरपंच झुनको कर्मा,बाबुल नाग, बिमल पांडेव अन्य शिक्षक ग्रामीण व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।एकल व सामूहिक 19 प्रतियोगिताएं कराई गई।

रेखापल्ली मुठभेड़ में मारे गए हैं कई नक्सली, मुठभेड़ स्थल पर खून के धब्बे दे रहे हैं गवाही

0
  • तीन नक्सलियों के शव और कई हथियार बरामद
  • मुठभेड़ में मारा गया 8 लाख का इनामी नक्सली

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के रेखापल्ली के जंगलों में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने और गंभीर रूप से घायल होने

के संकेत मिले हैं। मुठभेड़ स्थल पर जगह जगह नजर आ रहे खून के धब्बे इस बात की तस्दीक कर रहे हैं।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बीजापुर में पत्रकारों को बताया कि बस्तर संभाग अंतर्गत विगत महीनों से प्रभावी नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। नक्सलवाद का सफाया करने के उद्देश्य से बीजापुर पुलिस दृढ़ संकल्प के साथ काम कर रही है। इसी कड़ी में 8 नवंबर को बीजापुर जिले के उसूर, पामेड़, तर्रेम एवं बासागुड़ा थाना क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर संयुक्त बल रवाना किया गया था। जहां मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद मौके से वर्दीधारी तीन नक्सलियों के शव और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।आईजी ने कहा कि नक्सलियों का आधार इलाका काफी कमजोर हुआ है। अब निर्दोष लोगों को मुखबिरी का आरोप लगाकर वे अपनी उपस्थिति जताना चाहते हैं। पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि बीजापुर जिले के थाना उसूर, पामेड़, बासागुड़ा व तर्रेम क्षेत्र में प्लाटून नंबर 9 कमांडर विज्जा, उसूर एलओएस कमांडर देवा एवं अन्य 30-40 सशस्त्र नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना प्राप्त होने पर डीआरजी, एसटीएफ कोबरा 210, 205, सीआरपीएफ 153 की संयुक्त पुलिस पार्टी सर्चिंग अभियान पर गई थी।अभियान के दौरान 8 नवंबर को सुबह 11 बजे रेखापल्ली कोमटपल्ली के जंगल में पीएलजीए बटालियन एवं सीआरसी कंपनी द्वारा सुरक्षा बलों को जान से मारने एवं हथियार लूटने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गई। सुरक्षा बलों द्वारा तत्काल पोजीशन लेकर नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कई बार आवाज दी गई। मगर आत्मसमर्पण की बात को नक्सलियों द्वारा अनसुना करते हुए और भी व्यापक पैमाने पर फायरिंग शुरू कर दी गई। फोर्स के पास आत्मरक्षा के लिए जवाबी फायरिंग के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं बचा। इसके बाद जवानों ने मौके पर पोजीशन लेकर जवाबी फायरिंग की। रूक- रूककर अलग-अलग टीम से लगातार मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग से खुद को घिरता देख नक्सली घने जंगल पहाड़ की आड़ लेते हुए भाग निकले। पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि फायरिंग बंद होने पर सभी टीमों द्वारा अपने -अपने दिए गए टॉस्क वाले क्षेत्र में सर्चिंग कर घटना स्थल से 3 वर्दीधारी पुरुष नक्सलियों के शव एवं 1 नग एसएलआर रायफल, 1 नग स्नाइपर वेपन, 1 नग 12 बोर रायफल, 1 नग पिस्टल, 2 नग भरमार रायफल सहित भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ, दवाईयां एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई। घटना स्थल पर जगह जगह खून के धब्बे दिखाई दिए हैं, जिससे प्रतीत होता है कि मुठभेड़ में बड़ी संख्या में अन्य नक्सलियों के मारे जाने अथवा घायल होने की संभावना है। वर्ष 2024 में जिले में नक्सलियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान में अब तक कुल 55 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। 421 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं और 184 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है। शुक्रवार को

मारे गये नक्सलियों के नाम पद एवं उन पर घोषित ईनाम की जानकारी देते हुए एसपी डॉ. यादव ने बताया कि जोगा माड़वी प्लाटून नंबर 10 कमांडर (डीवीसी) ईनाम 8. लाख और दो अज्ञात पुरूष नक्सली शामिल हैं।

उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप ने बताया कि इस ऑपरेशन के उपरांत दक्षिण बस्तर डिवीजन के कोर इलाके के नक्सलियों में भय का माहौल व्याप्त है। क्षेत्र को नक्सली शीर्ष नेतृत्व अपना सुरक्षित ठिकाना मानते हैं।नक्सली नेतृत्व इस ऑपरेशन उपरांत ग्रामीणों एवं अपने निचले कैडर पर दोषारोपण कर रहे हैं। सुरक्षा बलों का नक्सलियों के अटैकिंग फोर्स के स्तंभ पर यह कड़ा प्रहार था। उप पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ बीजापुर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि दुर्गम जंगल एवं विकट भौगोलिक परिस्थितियों में रहने वाले मूल निवासियों को नक्सलवादी विचारधारा से बचाना और उन्हें माओवादी सिद्धांतों के आकर्षण से बाहर निकलना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है, ताकि क्षेत्र में विकास एवं शांति कायम हो सके। हम उन सभी मूलवासियों जो बाहरी विचारधारा और बाहर के नक्सली नेताओं के गलत प्रभाव में फंस गए हैं, उनसे अपील करते हैं कि वे नक्सलवाद एवं नक्सली विचारधारा को त्याग कर शासन की आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति को अपनाएं, समाज की मुख्यधारा से जुड़ें और हथियार व नक्सलवादी विचारधारा का पूर्णतः त्याग व विरोध करें।

अब तक 192 नक्सली हलाक

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी. ने बताया कि प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई नक्सल संगठन के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के उद्देश्य से स्थानीय जिला पुलिस बल, डीआरजी तथा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों द्वारा आपसी बेहतर तालमेल एवं रणनीति के साथ काम करने के परिणाम स्वरूप वर्ष 2024 में बस्तर संभाग के सभी जिलों में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत अब तक 67 महिला नक्सलियों सहित कुल 192 नक्सलियों के शव बरामद हो चुके हैं। 782 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं और 783 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 में बस्तर रेंज अंतर्गत हुई विभिन्न मुठभेड़ों में 1 जनवरी 24 से 9 नवंबर 24 तक 3 नग एलएमजी रायफल, 9 नग एके- 47 रायफल, 10 नग एसएलआर रायफल, 8 नग इंसास रायफल, 13 नग 303 रायफल, 4 नग कार्बाइन, 10 नग 9 एमएम पिस्टल, 22 नग बीजीएल रायफल, 167 नग अन्य हथियार समेत कुल 246 हथियार बरामद किए गए हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने अटल उद्यान में बस्तर बीयर रोपा सल्फी का पौधा

0
  • डॉ. मुखर्जी वार्ड में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष किरण देव और विधायक विनायक गोयल ने किया पौधरोपण

जगदलपुर शनिवार को शहर के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के मोहन नगर में पार्षद संजय पांडे के नेतृत्व में वार्डवासियों द्वारा अटल उद्यान में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव और चित्रकोट के विधायक विनायक गोयल शामिल हुए।

विधायक किरण सिंहदेव ने सल्फी का पौधा, विनायक गोयल ने कार्डिया सब्सटिना, महापौर सफीरा साहू ने पारिजात एवं संजय पांडे ने अपने पिता की स्मृति एवं माता के नाम पर शमी एवं पारिजात के पौधों का रोपण किया। वार्डवासियों ने भी अपने बुजुर्गों की स्मृति में चंदन, नारियल, बेल, नीम, मौलश्री, कनेर, स्वर्ण चंपा, आंवला रबर आदि प्लांटों का पौधारोपण किया। विधायक किरण देव एवं अन्य अतिथियों ने वार्ड पार्षद एवं प्रदेश प्रवक्ता संजय पांडे के माता पिता के नाम पर भी पौधरोपण किया। पौधरोपण के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में 55 लाख रूपए से नवनिर्मित अटल उद्यान का अवलोकन किया। विधायक किरण सिंह देव ने पार्षद संजय पांडे की प्रशंसा करते हुए कहा कि पार्षद के रूप में संजय पांडे ने अपने पूरे वार्ड को सबसे सुंदर वार्ड में बदल दिया है।उन्होंने यह भी कहा कि विकास के कार्य में किसी प्रकार की कमी नहीं की जाएगी। अटल उद्यान इस क्षेत्र के लोगों के लिए एक सौग़ात है। किरण देव ने अटल उद्यान के निर्माण पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के पार्षद संजय पांडे और वार्डवासियों की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि इस सर्व सुविधायुक्त उद्यान के लिए वह संजय पांडे को बधाई देते हैं। यह उद्यान वार्ड वासियों के स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद लाभदायक सिद्ध होगा। उन्होंने पार्षदों से अपील करते हुए कहा कि वह भी अपने अपने वार्डो में अटल उद्यान की तर्ज पर उद्यान विकसित करें।विधायक गोयल ने कहा कि वह इस वार्ड के विकास के संबंध में जो भी मांग वार्ड वासियों की होगी वह उसे कराने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा यह क्षेत्र जोकि कुछ वर्षों तक पूरी तरह से विकास से दूर था, आज पूरी तरह से विकसित हो चुका है। श्री गोयल ने कहा कि अटल उद्यान के लोकार्पण कार्यक्रम में वह स्वास्थ्य कारणों की वजह से शामिल नहीं हो पाए थे, परन्तु अब उन्हें एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण का अवसर प्रदान किया गया। उन्होंने कहा एक पेड़ मां के नाम के तहत केंद्र और राज्य सरकार लगातार पौधारोपण कर रही हैं। पेड़ ही वर्तमान में हो रहे जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव से हमें बचा सकते हैं। वार्डवासियों ने प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं चित्रकोट विधायक से अटल उद्यान में स्थापित ओपन जिम पर शेड निर्माण और हाई मास्ट लाइट की मांग की। विधायक विनायक गोयल ने वार्डवासियों को प्रस्ताव भेजने पर मंडी बोर्ड मद से राशि स्वीकृत करने का आश्वासन दिया। पार्षद संजय पांडे ने अपने संबोधन में आगंतुक सभी अतिथियों और वार्डवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस अटल उद्यान के निर्माण में विधायक, महापौर, अमृत मिशन और पार्षद निधि के तरह विकास कार्य करवाए गए हैं। संजय पांडे ने वार्डवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस अटल उद्यान की वार्डवासी उचित देखभाल करें, मेंटेनेंस पर ध्यान दें और मेंटनेंस के लिए शुल्क भी तय करें। इस अवसर पर वार्डवासियों ने सभी अतिथियों को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बीजेपी पार्षद दल सहित भाजपा पदाधिकारी श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, रामाश्रय सिंह, रंजीत पांडे, बीजेपी नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, यशवर्धन राव, श्वेता बघेल, राजपाल कसेर, त्रिवेणी रंधारी, ममता पोटाई, शंभू नाग, धनसिंह नायक संग्राम सिंह राणा, शशिनाथ पाठक, योगेश शुक्ला, संतोष वाजपेयी, स्वच्छता एम्बेसडर आरएन पांडेय, लक्ष्मण झा, पंकज आचार्य, अतुल कौशल, देवेश चांडक, राज पांडे, रोशन झा, प्रेम यादव, रोशन झा, आशुतोष आचार्य अभिषेक तिवारी, शैलेन्द्र यादव, रंजीता पाणिग्रही, वैभव पांडेय, बेनुधर पाणिग्रही, मोहन नगर विकास समिति के राजेन्द्र पांडे, देवेंद्र देवांगन, सीएल श्रीवास्तव छेदीलाल साव, गोविंद चंद्र पाल, चंद्रशेखर यादव, सुकुमार धर, सुबीर पाल, सूरज श्रीवास्तव, किशन बसरानी, वीरेंद्र नंदी, जोगैश राय, राकेश दुबे, डी. सोमैया, रंगा आचार्य, गोविंद, पप्पू वर्मा, गुप्तेश्वरी आचार्य, कोनिका सरकार, अनिता कुंडू, रुचिका तालुकदार, श्वेता श्रीवास्तव, मुन्नी सिंह नीलिमा साहा, प्रियंका राठी, वंदना राठौर, किरण सोनी, पाठक सहित भारी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

कमल फूल वाली ताश की गड्डी बांट रही है भाजपा: बैज

0
  • रायपुर दक्षिण के युवाओं को बर्बाद करने का उपक्रम

रायपुर रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के उप चुनाव में अब ताश की गड्डी की एंट्री हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज पत्रकारों को ताश की गड्डी दिखाते हुए आरोप लगाया कि कमल फूल छाप वाली ताश की गड्डियां रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण इलाकों के बच्चों, युवाओं और अधेड़ नागरिकों को ऎसी ताश की गड्डियां भारतीय जनता पार्टी द्वारा बंटवाई जा रही हैं।

यह अति निंदनीय कृत्य है और कांग्रेस इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेगी।  बैज ने कहा कि देश में नफरत की खेती करने वाली भाजपा अब रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के बच्चों, युवाओं और अधेड़ नागरिकों को जुए की लत लगवाने जा रही है। जुए की वजह से सैकड़ों परिवार बर्बाद हो जाएंगे। युवा और बच्चे अपराध की राह पर चल पड़ेंगे। दीपक बैज ने कहा कि वैसे भी भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को अपराधों का गढ़ बना डाला है।

झारखंड में भाजपा की सरकार बनने पर सिमडेगा मेंखोलेंगे मेडिकल कॉलेज: केदार कश्यप

0
  •  झारखंड में घुसपैठियों को पनाह दे रहे हैं हेमंत सोरेन  

अर्जुन झा

जगदलपुर झारखंड विधानसभा के चुनाव में आदिवासी बाहुल्य चार विधानसभा क्षेत्रों के j

कलस्टर प्रभारी बनाए गए छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में धुंआधार प्रचार कर रहे हैं। प्रखर वक्ता केदार कश्यप को सुनने के लिए उनकी सभाओं में भारी भीड़ उमड़ रही है। बस्तर संभाग से कई नेता और कार्यकर्ता भी उनके साथ झारखंड गए हुए हैं।

मंत्री एवं बस्तर के युवा आदिवासी नेता केदार कश्यप को झारखंड विधानसभा के चुनाव में सिमडेगा, खूंटी, तोरपा समेत चार आदिवासी बाहुल्य विधानसभा क्षेत्रों का कलस्टर प्रभारी बनाया गया है। वे आदिवासी बेल्ट के मतदाताओं का दिल जीत रहे हैं। केदार कश्यप लगातार चारों विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क करने के साथ ही चुनावी सभाओं को भी संबोधित कर रहे हैं। मंत्री केदार कश्यप ने शनिवार को सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र के कुल्लूकेरा में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा के पक्ष में मतदान करने की अपील की श्री कश्यप ने सभा में कहा कि जिस तरह छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में किसानों, आदिवासियों, युवाओं और महिलाओं के हित में काम कर रही है, छत्तीसगढ़ तेज गति से विकास कर रहा है, उसी तरह झारखंड में भी भारतीय जनता की सरकार बनने पर सभी को लाभ मिलेगा। जिस तरह हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ की माता बहनों के लिए महतारी वंदन योजना शुरू कर हर माता बहन को प्रति माह एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता दे रहे हैं, वैसी ही योजना झारखंड में भी भाजपा सरकार लागू करेगी। इसके अलावा किसानों की उपज की वाजिब कीमत दी जाएगी। कश्यप ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर सिमडेगा में मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा और सिमडेगा को रेलमार्ग के जरिए सीधे राजधानी रांची से जोड़ा जाएगा।

मंत्री केदार कश्यप ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर घुसपैठियों को राज्य में पनाह देने और आदिवासियों पर कुठाराघात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि घुसपैठिये यहां अशांति फैलाएंगे और आदिवासी समुदाय के अस्तित्व को संकट में डाल देंगे। उन्होंने ऐसे मुख्यमंत्री, उनकी पार्टी और उनके सहयोगी दलों को सबक सिखाने की अपील मतदाताओं से की।आदिवासी बाहुल्य विधानसभा क्षेत्रों में केदार कश्यप ने अपनी शैली एवं मिलनसारिता के बूते भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जबरदस्त माहौल बना दिया है। केदार कश्यप की सभाओं में मतदाताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।सिमडेगा, खूंटी और तोरपा समेत चार विधानसभा क्षेत्रों के कलस्टर प्रभारी की जिम्मेदारी सम्हाल रहे मंत्री केदार कश्यप को वहां के आदिवासियों का अथाह प्यार मिल रहा है और यह प्यार तीनों सीटों के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोटों के रूप में तब्दील होते जा रहे हैं। चारों विधानसभा क्षेत्रों में केदार कश्यप का जादू चल रहा है।

 

MOST POPULAR

HOT NEWS