City Media - Page 373 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 373

करोड़ो की धोखाधड़ी में शामिल 02 अन्य आरोपी मदार खान की पत्नी फातिमा बी व आरोपी हरेन्द्र नेताम का पुत्र मयंक नेताम को डौण्डी पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

डौण्डी के अप. क्रमांक 54/2024 धारा 420, 34 भादवि के प्रार्थी चंदर नुरूटी पिता लीलाराम नुरूटी उम्र 43 साल साकिन ओड़गांव थाना डौण्डी जिला बालोद (छ0ग0) द्वारा दिनांक 08.09.24 को थाना उपस्थित आकर लिखित शिकायत पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2022 में वन विभाग में वनरक्षक एवं अन्य पदों पर भर्ती निकलने पर वन रक्षक पद पर नौकरी हेतु देवेन्द्र ठाकुर (घोटिया निवासी) के माध्यम से 4 लाख 70 हजार रूपये, हरेन्द्र नेताम एवं मदार खान उर्फ सलीम खान, प्रदीप ठाकुर को नौकरी लगाने के नाम पर दिया था और लगभग 70 लोगों के द्वारा नौकरी गलाने के नाम पर अलग अलग राशि लगभग 3 करोड़ 70 लाख रू. उक्त व्यक्तियों को दिया गया आरोपी (01) मदार खान उर्फ सलीम खान निवासी दुतकैइया थाना राजिम जिला गरियाबंद (छ.ग.),( 02) हरेन्द्र नेताम पिता निवासी आजाद चौक रायपुर जिला रायपुर (03) प्रदीप ठाकुर निवासी आजाद चौक रायपुर जिला रायपुर (छ.ग.) पर एफ.आई.आर. दर्ज कर कार्यवाही की जाने हेतु आवेदक के लिखित शिकायत आवेदन पेश करने पर आवेदक की रिपोर्ट पर थाना डौण्डी में अप.क्र. 54/2024 धारा 420,34 भादवि कायम किया गया । प्रकरण के गंभीरता को देखते हुए  एस.आर. भगत पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बालोद एवं  अशोक कुमार जोशी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बालोद एवं श्रीमती डां. चित्रा वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक दल्ली राजहरा के निर्देशन में उपनिरीक्षक मनीष सेण्डे थाना प्रभारी डौण्डी व स्टॉफ एवं सायबर सेल की टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पुर्व में आरोपी (01) मदार खान (02) प्रदीप ठाकुर (03) आरोपी हरेन्द्र नेताम को पुर्व में न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। प्रकरण में विवेचना दौरान पीड़ितों से धोखाधड़ी करने में शामिल मुख्य आरोपी मदार खान की पत्नी फातिमा बी खान निवासी दुतकैया जिला महासमुद एवं आरोपी हरेन्द्र नेताम का पुत्र मयंक नेताम निवासी ग्राम मंगचुवा थाना गुरूर हॉल भिलाई को पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने ग्रहण की पार्टी की सक्रिय सदस्यता

0
  •  प्राथमिक सदस्य संख्या पूर्ण करने वाले कार्यकर्ताओं को बनाया सक्रिय सदस्य 

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी के महत्वपूर्ण सक्रिय सदस्यता कार्य का शुभारंभ शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की उपस्थिति में हुआ। सक्रिय सदस्यता शुभारंभ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक आहुत की गई। जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने स्वयं सक्रिय सदस्यता ग्रहण की। जिसके पश्चात उन्होंने निर्धारित लक्ष्य पूरा करने वाले सक्रिय सदस्यों को भाजपा की सक्रिय सदस्यता ग्रहण करवाई और रसीद प्रदान की।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य पूरा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्यता का लक्ष्य 30 अक्टूबर तक पूरा करना है। प्रत्येक बूथ में 2 सक्रिय सदस्य एवं प्रत्येक मंडल में 200 सक्रिय सदस्य बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर बैठक रखकर सदस्यता के आंकडे की जानकारियां लें। विष्णु के सुशासन में हर अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंच रही हैं, कार्यकर्ता वन-टू-वन संवाद स्थापित कर सदस्यता लक्ष्य को पूरा करने में अपनी ऊर्जा लगाएं व सदस्यता कार्य में उदासीनता न बरतें। देव ने कहा कि कार्यकर्ताओं को हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना अनिवार्य है। उन्होने कार्यकर्ताओं से अपील की कि बूथ स्तर पर प्राथमिक सदस्य बनाने का कार्य जारी रखें। वहीं पार्षदों को भी सदस्यता पर जोर देकर वार्ड स्तर पर समय सीमा में लक्ष्य प्राप्त करना आवश्यक है, जिसका लाभ निश्चित रूप से आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा।

जिला भाजपा अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने कहा कि बस्तर में सक्रिय सदस्यता का आज शुभारंभ हो रहा है और कार्यकर्ताओं ने निर्धारित लक्ष्य का आधा 70,151 की संख्या में ऑनलाइन सदस्यता पूर्ण कर ली है। अब दुगुनी ऊर्जा से लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। उन्होने 11 मंडलों के अध्यक्षों को ऑफलाइन बुक जमा कर आंकड़े सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बूथ प्रभारियों से कहा कि अपनी सदस्यता की इंट्री कर शक्ति केंद्र में जमा करें। उन्होने कहा कि हर मंडल में 200 सक्रिय सदस्य होना आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री वेदप्रकाश पांडे ने किया। इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, विद्याशरण तिवारी, सुधीर पांडे, योगेंद्र पांडे, श्रीधर ओझा, सुरेश गुप्ता, संजय पांडे, राजेंद्र वाजपेयी, आयेन्द्र सिंह आर्य, सुब्रतो विश्वास, मनोहर दत्त तिवारी, अश्विनी शरडे, राजेश श्रीवास्तव, नीटू भदौरिया, राजपाल कसेर, त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, एल. ईश्वर राव, दिनेश केजी सहित भाजपा पार्षद व भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने विधायक निधि से नगर निगम को दिए 10 नये पानी टैंकर

0
  •  मांई दंतेश्वरी की पूजा कर किरण देव ने 10 नए टैंकरों का किया लोकार्पण

जगदलपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने विधायक निधि से जगदलपुर नगर पालिक निगम को 10 नए पानी टैंकर प्रदान किए हैं। विधायक निधि से 10 नग पानी टैंकर को आज शनिवार को दंतेश्वरी मंदिर के सामने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने विधिवत पूजा अर्चना कर नगर पालिक निगम जगदलपुर को समर्पित किए।

इस दौरान महापौर सफीरा साहू, एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, भारती श्रीवास्तव, योगेंद्र पांडे, आलोक अवस्थी, निर्मल पाणिग्रही, वरिष्ठ पार्षद संजय पांडे, दिगंबर राव, त्रिवेणी रंधारी, ममता पोटाई, नीलम यादव, सुनीता सिंह, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में वैकल्पिक जल प्रदाय के लिर पानी टैंकर की आवश्यकता पड़ती रहती है। कभी कभी अपरिहार्य कारणों से पानी सप्लाई बाधित होने से टैंकरों के माध्यम से पानी की सप्लाई नगर निगम के द्वारा वार्डों में की जाती है। मांगलिक कार्यक्रमों, सुख दुख के कार्यो के लिए भी पानी टैंकर वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में उपयोगी होते हैं। निगम के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से चर्चा उपरांत विधायक निधि से 10 नग पानी टैंकर दिए जा रहे हैं। जिससे अब टैंकरों से पानी सप्लाई करने में नगर निगम को सुविधा होगी और शहर की जनता को भी इसका लाभ मिलेगा। देव ने कहा कि पर्याप्त टैंकरों के रहने से कहीं पर पानी की समस्या उत्पन्न होने पर लोगों को समय से टैंकर उपलब्ध हो सकेग। नगर निगम क्षेत्र में जन उपयोगी कार्यों में कोई कमी नहीं आयेगी।आगे भी जनता की सुविधाओं से जुड़े कार्यो को प्राथमिकता में पूरा किया जायेगा। शहर के योजनाबद्ध विकास के लिये संकल्पित होकर काम किए जा रहे हैं। इस दौरान पूर्व पार्षद राणा घोष, श्रीनिवास मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, सहायक अभियंता सोनू साहू, उप अभियंता संजीव एवं काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

मावली माता को दी विदाई

0

जगदलपुर ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के अंतिम दिन शनिवार को मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में मावली माता की डोली को ससम्मान विदाई दी गई। इस दौरान समूचे परिसर में हजारों लोगों ने आतिशबाजी एवं पुष्पवर्षा करने सहित मां दंतेश्वरी के जयकारे के साथ मावली माता को दंतेवाड़ा के लिए विदाई दी। साथ ही मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से गीदम रोड स्थित जिया डेरा तक मावली माता को श्रद्धालुओं ने फूलमाला और पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर बस्तर के सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण देव, बस्तर राज परिवार के सदस्य एवं माटी पुजारी कमलचंद्र भंजदेव तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह,आईजी बस्तर सुंदरराज पी., कलेक्टर हरिस एस.,पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही बस्तर दशहरा समिति के पदाधिकारी, मांझी-चालकी, मेंबर मेंबरिन तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

प्राथमिक शाला चंदनबिरही में न्योता भोज का आयोजन

0
  • एकलव्य विद्यालय के लिए चयनित बच्चों की पहल 

जगदलपुर प्राथमिक शाला चंदनबिरही अंबागढ़ चौकी के एकलव्य विद्यालय के लिए चयनित छात्र उमेश गोरे पिता दिलीप गोरे माता राजकुमारी गोरे, यश आर्य पिता धरमू राम आर्य माता बिंदाबाई आर्य और खोमेश तुमरेटी पिता राम तुमरेटी माता देव कुमारी तुमरेटी द्वारा महा नेवता भोज कराया गया।

विद्यालय में अध्यनरत सभी बच्चों को तथा उनके पालकों को भी खीर, पुड़ी, बड़ा, केला, सलाद व सब्जी में मटर पनीर खिलाया गया।कार्यक्रम में ग्राम के प्रमुख मालिक राम भूआर्य, वार्ड पंच ईश्वर लाल गोरे, वार्ड पंच रूंगतीन बाई भूआर्य, पूर्व शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष राम तुमरेटी, प्रधान पाठक कुशल कुमार हदगिया, सहायक शिक्षक अमित बाम्बेश्वर, छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू उपस्थित रहे। न्योता भोज कार्यक्रम के लिए प्रधान पाठक और शाला प्रबंधन समिति ने तीनों बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ पालकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

मातृशक्ति को स्वावलंबी बनाने में कारगर साबित होगा महतारी सदन: किरण देव

0
  •  विधायक किरण देव की पहल पर जगदलपुर क्षेत्र में चार महतारी सदन स्वीकृत
  • नानगुर, मारकेल, चिंगपाल व कोलेंग में बनेंगे सदन

जगदलपुर प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने भाजपा प्रदेश सरकार ने महतारी वंदन योजना आरंभ की थी। अब छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति को स्वावलंबी बनाने हेतु महतारी सदन का निर्माण विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में करने का निर्णय भाजपा प्रदेश सरकार ने लिया है। महतारी सदन में ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें उनके ही क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का पुनीत उद्देश्य रखा गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव की अनुशंसा पर जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के चार स्थलों में महतारी सदन बनाने की स्वीकृति छत्तीसगढ़ सरकार से प्राप्त हुई है। जगदलपुर विधानसभा के नानगुर, मारकेल-1, चिंगपाल दरभा, कोलेंग दरभा पंचायत क्षेत्र में महतारी सदन निर्माण कार्य करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसके लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पंचायत मंत्री विजय शर्मा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव की पहल पर क्षेत्र का चहुमुखी विकास हो रहा है। इसी तारतम्य में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के चार गांवों में महतारी सदन के निर्माण कार्य की स्वीकृति शासन से प्राप्त हुई है। प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा महतारी सदन के निर्माण से हमारी मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनने के साथ स्वावलंबी जीवन जीने एवं सशक्त होने का अवसर मिलेगा। महतारी सदन में महिलाओं के प्रशिक्षण देने ने के साथ रोजगार के अवसर सुलभ कराकर स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए चार महतारी सदन नानगुर, मारकेल-1, चिंगपाल दरभा, कोलेंग दरभा में लागत 24 लाख 70 हजार रुपए में प्रत्येक महतारी सदन का निर्माण किया जाएगा। इन क्षेत्रों में महतारी सदन के निर्माण से हमारी मातृशक्ति महिला बहनों को काफी सुविधा प्राप्त होगी।

आस्था` की हत्या करने पर तुल गया नगर निगम प्रशासन

0

जगदलपुर नगर के पुराने बस स्टेंड में सीजी मार्ट के सामने स्थित आस्था के प्रतीक बरगद के पेड़ को सुखाकर मार डालने की कोशिश निगम द्वारा की जा रही है। कभी बिजली तार को बचाने पेड़ की शाखाओं एवं टहनियों छंटाई करके, तो कभी नाली को बचाने के नाम पर सैकड़ों साल पुराने इस पेड़ को सुखाने का प्रयास किया जा रहा है। निगम के कर्मी इतनी लापरवाही से कटाई करते हैं कि पेड़ का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। पेड़ की शाखाओं और टहनियों को काटने के बाद नगर निगम के कर्मी लकड़ी, डंठल सब वहीं छोड़ देते है, जिससे गंदगी फैल गई है। देवतुल्य इस पेड़ की यह दुर्दशा अब शहर के लोगों को बर्दाश्त नहीं हो रही है।

आईईडी ब्लास्ट में आईटीबीपी के दो जवान शहीद

0

जगदलपुर बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में आज नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस के दो जवान शहीद हो गए तथा जिला पुलिस बल नारायणपुर दो जवान घायल हो गए हैं। शहीद जवानों में एक महाराष्ट्र के सतारा और दूसरे जवान आंध्रप्रदेश के कड़प्पा जिले के निवासी थे। जानकारी के मुताबिक ओरछा, मोहंदी एवं ईरकभट्टी से आईटीबीपी, बीएसएफ एवं डीआरजी की संयुक्त पार्टी अभियान हेतु धुरबेड़ा की ओर रवाना हुई थी। आज 19 अक्टूबर को अभियान से वापसी के दौरान सुबह 11. 30 से 12 बजे के बीच ग्राम कोडलियर के समीप जंगल में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से आईटीबीपी के दो जवान शहीद हो गए और नारायणपुर जिला पुलिस बल के दो जवान घायल हो गए हैं। आईटीबीपी 53वीं बटालियन के दो जवान 36 वर्षीय अमर पंवार निवासी जिला सतारा महाराष्ट्र और 36 वर्षीय के. राजेश

निवासी जिला कड़प्पा आंध्रप्रदेश शाहीद हो गए।नारायणपुर जिला पुलिस के अन्य दो घायल जवानों की हालत सामान्य है।

नक्सलियों ने बीजापुर के उसूर में दिनदहाड़े कर दी कांग्रेस नेता की हत्या

0
  •  राशन दुकान में धारदार हथियार से की गई हत्या 

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के उसूर में नक्सलियों ने कांग्रेस नेता और पूर्व उप सरपंच तिरुपति भंडारी की हत्या कर दी। तिरुपति ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रहे हैं।

जानकारी के अनुसार घटना आज शाम 4 बजे के आसपास उसूर के राशन दुकान में हुई है। नक्सलियों की इस वारदात से उसूर में दहशत का माहौल है। सूत्रों ने बताया कि पहले भी तिरूपति भंडारी नक्सली धमकी मिलने से वह अपना गांव छोड़कर बीजापुर में रहने लगे थे। कांग्रेस नेता तिरूपति भंडारी उसूर ब्लाक के मारुड़बाका के निवासी थे। शनिवार दोपहर हुई घटना की जानकारी मिलते ही उसूर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर कर तिरुपति भंडारी के शव को अपने कब्जे में ले लिया। बीजापुर एसपी कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार अज्ञात लोगों ने तिरुपति भंडारी की धारदार हथियार से हत्या की है। इस घटना की उसूर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। इस घटना को नक्सलियों द्वारा अंजाम दिये जाने की संभावना जताई गई है।

मित्र उद्योगपतियों के लिए बंदूक की नोक पर ग्रामीणों की आवाज दबा रही है सरकार: दीपक बैज

0
  •  परसा और केंते क्षेत्र के प्रदर्शनकारी ग्रामीणों से मिले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज 

अर्जुन झा

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज आज शनिवार को परसा-केंते क्षेत्र में जंगलों की कटाई के विरोध में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और प्रभावितों से से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा सरकारें अपने उद्योगपति मित्र के हित संवर्धन के लिए ग्रामीणों और आदिवासी समुदाय का दमन करने बंदूक का सहारा ले रही है।

पीसीसी चीफ दीपक बैज और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धंनेंद्र साहू ने जंगल और जमीन की रक्षा के लिए प्रदर्शन कर रहे आदिवासियों और अन्य ग्रामीणों से भेंट कर उन्हें भरोसा दिलाया कि हक एवं इंसाफ की इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी आप लोगों के साथ खड़ी है। भाजपा की सरकारें चाहे जितना भी जुल्म ढाए आपको डरने की जरूरत नहीं है। प्रदर्शनरत लोगों से मुलाकात के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया के लोगों से भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और हसदेव अरण्य क्षेत्र के आदिवासियों की बातों को अनसुना कर केंद्र सरकार मनमानी पर उतर आई है। कोल ब्लॉक का आवंटन अपने मित्र उद्योगपति के नाम पर करने के लिए क्षेत्र के आदिवासियों के साथ अत्याचार सरकार करवा रही है। फर्जी ग्रामसभा के अनुमोदन पर कोल ब्लॉक आवंटन की जांच के सवाल पर दीपक बैज ने कहा कि हमारी सरकार ने इसकी जांच कराई थी। उन्होंने कहा कि यह सरकार आदिवासी समुदाय पर जुल्म ढा कर अपने मित्र के हितों की रक्षा करने में लगी है। प्रदर्शन कर रहे आदिवासियों को बंदूक के दम पर डराया धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर ग्रामसभा और क्षेत्र के आदिवासियों एवं ग्रामीणों की मंशा के अनुरूप कोल खनन की अनुमति दी जाती है तो हमें कोई आपत्ति नहीं है, मगर धमकी चमकी और बंदूक की नोक पर ऐसा किया गया, तो कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS