City Media - Page 439 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 439

जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में लोगों की समस्याओं का हो रहा मौके पर निराकरण

0
  • सार्थक साबित हो रहा है नगर निगम का शिविर

जगदलपुर जन समस्या निवारण पखवाड़ा के दूसरे दिन आज देवांगन समाज भवन में वीर सावरकर वार्ड, भगत सिंह वार्ड, सिविल लाइन वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड एवं चंद्रशेखर आजाद वार्ड के लिए शिविर आयोजित किया गया था ।

जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे वार्डवासियों की कई समस्याओं का निगम प्रशासन द्वारा त्वरित निराकरण किया जा रहा है। जनसमस्या निवारण शिविर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं जनमानस द्वारा श्रवण भी किया गया। जन समस्या निवारण शिविर में आज महापौर सफीरा साहू, एमआईसी सदस्य भारती श्रीवास्तव, नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, दयावती देवांगन, वरिष्ठ पार्षद संजय पांडे, वार्ड पार्षद यशवंत धुव, रीना घोष, नीलम यादव, त्रिवेणी रंधारी, आयुक्त हरेश मंडावी, पूर्व पार्षद खेमसिंह देवांगन व राणा धोष उपस्थित रहे। जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना है। शिविर में वार्डवासियों द्वारा गली व नाली की साफ सफाई, पेयजल पाईप लाइन लीकेज, स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं रखी गईं। इन समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया।जिससे शिविर में पहुंचे लोग प्रसन्नता जाहिर करते शासन द्वारा आयोजित इस शिविर की सरहाना कर रहे हैं।

महापौर सफीरा साहू ने बताया कि जन समस्या निवारण पखवाड़ा में जनता की समस्याओं का निराकरण त्वरित होने पर सरकार के प्रति लोगों में विश्वास और लगाव बढ़ेगा। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जनता से सीधे जुड़कर उनकी मूलभूत समस्याओं का निराकरण करने का कार्य किया जा रहा है। आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में अपनी समस्या लेकर पहुंच रहे लोगों के कई समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। साथ ही कई समस्याओं को सूचीबद्ध कर उन समस्याओं का भी जल्द निराकरण किया जाएगा। शासन के निर्देश अनुसार 48 वार्डों में वार्डवार शिविर लगाया जा रहा है। जिसे जनता का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। सभी प्रकरणों का सूचीबद्ध कर इसकी मॉनीटरिंग की जा रही है। जन समस्या निवारण पखवाड़े में लोग नल कनेक्शन, राशन कार्ड, पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास, स्ट्रीट लाइट, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन अनुज्ञा, जलापूर्ति में लीकेज, साफ सफाई, टूटी फूटी नालियों के निर्माण, सड़क जैसी नता की समस्याएं आ रही हैं। 29 जुलाई को शिविर शहर के गुरु घासीदास वार्ड एवं अब्दुल कलाम वार्ड फिरंता मार्केट के पीछे सामुदायिक भवन में लगाया जाएगा। इस दौरान नगर निगम व अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

शराब पीने के लिये पैसे की मांग कर मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

0
  • 02. घटना में प्रयुक्त एक स्वीफ्ट डिजायर कार कीमती 3,00,000 रूपये को जप्त किया गया

 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि घटना दिनांक 09.07.2024 के शाम को प्रार्थी मोहम्मद रिहान अपने साथी हिमेश कामडे के साथ मोटर सायकल से शराब भ‌ट्टी शराब खरीदने गया था जो शराब खरीद कर वापस आ रहे थे तभी आरोपी हरीश कुमार ध्रुव शराब भट्ठी के पास प्रार्थी को शराब और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा जिससे प्रार्थी द्वारा मना करने पर मां बहन की अश्लील गाली देने लगा तो प्रार्थी ने हरीश ध्रुव को थप्पड मार दिया गया और प्रार्थी अपने घर चला गया रात्रि 08.00 बजे आरोपी अपने कार से अपने अन्य साथियों के साथ प्रार्थी के घर पास आकर अश्लील गाली देकर इधर आ करके बुलाये और कार में आरोपीगण हरीश, बुग्गु, बलराम निकले और चारों मिलकर गाड़ी के अंदर जोर जबरदस्ती कर बैठाये, कार में पहले से ही हिमेश को गाडी के अंदर जोर जबरदस्ती कर बैठा कर लाये थे जो आरोपीगण द्वारा कार की कांच व दरवाजा बंद कर प्रार्थी एवं उसके साथी हिमेश को हाथ मुक्का से मारपीट करते सुनसान जगह में ले जाकर जान से मारने की धमकी देते मारपीट किये आरोपी अजय द्वारा प्रार्थी के सिर को पकडकर लोहे के एंगल में जोर से पटक दिया जिससे सिर के बांये तरफ चोंट लगा है मारपीट करने से प्रार्थी द्वारा अपने पिता को बुलाने पर प्रार्थी के माता परवीन बेगम पिता चांद मुबारक बीच बचाव किये है बीच बचाव करने के दौरान परवीन बेगम को आरोपियों द्वारा धक्का मुक्की कर मारपीट कर चोट पहुंचाया है । प्रार्थी मोहम्मद रिहान के रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध क्रमांक 193/2024 धारा 296, 351(2), 115(2), 119(1), 140(3), 3(5) बी. एन. एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं। विवेचना के दौरान आरोपी हरीश कुमार ध्रुव पिता रंजीत कुमार ध्रुव उम्र 28 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 17 कोण्डे पावर हाउस दल्लीराजहरा को दिनांक 10.07.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है तथा फरार शेष आरोपीगण 01. अजय कुमार ध्रुव पिता रंजीत कुमार ध्रुव उम्र 26 वर्ष साकिन वार्ड 17 दल्लीराजहरा, 02. देवकुमार साहू उर्फ बुग्गु पिता ईश्वर सिंह साहू उम्र 24 वर्ष साकिन वार्ड 17 कोण्डे पावर हाउस दल्लीराजहरा, 03. बलराम निषाद पिता बलराम निषाद पिता ओ0 नारायण उम्र 27 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 14 तेलगु पारा शहीद चौंक दल्लीराजहरा को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करने पर अजय कुमार ध्रुव के कब्जे से स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG13 AD 2339 कीमती 3,00,000 रूपये को जप्त कर आरोपीगण को आज दिनांक 29.07.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है ।

गंगाधर दुबे का निधन

0

दल्लीराजहरा । स्थानीय ब्राह्मण समाज के संस्थापक सदस्य व वार्ड क्र.24, बस स्टैंड दल्लीराजहरा के सामने निवासी पं दीनानाथ दुबे जी के ज्येष्ठ पुत्र गंगाधर दुबे (मधु ड्रेसेस वाले) 61 वर्ष का अस्वस्थता के कारण आज 29 जुलाई को सुबह रायपुर में निधन हो गया। वे अपने पीछे पिताजी व धर्मपत्नी एवं दो पुत्रों आशीष दुबे व रोहित दुबे तथा छोटे भाई अश्विनी दुबे एवं तीन बहनों का भरापूरा परिवार छोड़ गए। आज दोपहर 2 बजे उनकी अंतिम यात्रा चिखलाकसा मुक्तिधाम के लिए निकाली गई।जिसमें नगर व अन्य स्थानों के सभी वर्ग के लोग सम्मिलित हुए तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संतप्त दुबे परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी का मदद के लिए माउंटेन ट्रैकर यशवंत ने जताया आभार

0

अर्जुन्दा:- बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के अर्जुन्दा ब्लाक के ग्राम डुड़िया के माउंटेन ट्रैकर यशवंत कुमार टंडन ने प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज का आभार जताया है। बता दें कि यशवंत ने अपने माउंट फ्रेंडशिप पीक एक्सपीडिशन अभियान के लिए प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेशाध्यक्ष आर पी भतपहरी जी से अपने पर्वतारोहण अभियान के लिए आर्थिक सहायता की अपील की थी।

जिस पर समाज के पदाधिकारियों ने यशवंत इस अभियान शामिल होने के लिए और रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान किया है। यशवंत ने कहा कि मैं एक माध्यम वर्गीय परिवार से हूं। मेरे माता-पिता कृषि कार्य करते हैं और घर परिवार का जीवन यापन बड़ी मुश्किल से ही कर पाते हैं। लेकिन जब भी मैं अपने अभियानों और एडवेंचर कैंप में शामिल होने के लिए जाना चाहा लेकिन कभी घर से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिला। लेकिन मैंने कभी हिम्मत और हौसला नहीं हरा। आज अगर मेरे समाज के लोगों ने मुझे मदद नहीं किया होता तो मैं यहां तक नहीं पहुंच पाता । समाज के लोगों ने मुझ पर विश्वास कर मुझे इतनी बड़ी राशि प्रदान कर मुझे यह तक पहुंचाया। लेकिन मौसम खराब होने के कारण मैं अपने अभियान में सफल नहीं हो पाया। लेकिन मैं सदैव हमेशा अपने समाज का ऋणी रहूंगा। और मदद के लिए मैं अपने समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्री आर पी भतपहरी सहित समस्त पदाधिकारियों को बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता जिन्होंने मुझ जैसे गरीब किसान के बेटे को यहां तक पहुंचाया।

अवैध शराब बिक्री पर लगे अंकुश -इब्राहिम

0

चिखलाकसा/दल्ली राजहरा -लगातार छेत्र मे अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन नगर पंचायत चिखलाकसा के उपाध्यक्ष /छ. ग. प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य अब्दुल इब्राहिम सैयद ने कहा शहर के शुरुवात से लेके अंतिम छोर तक अवैध शराब बिकने पर अंकुश नहीं लग पा रहा है कई जगहों पर तो अवैध मिनी बार स्वरूप संचालित किया जा रहा है अबकारी विभाग सिर्फ अपना ध्यान बिक्री पर फोकस कर रही है तभी कोचीयो को अत्यधिक मात्रा मे शराब मिल पा रहा है शराब दुकान मे लगे सी सी टी वी मे देखा जाये तो सारा सच उजागर हो जायेगा क्यों अपकारी विभाग आँखो मे पट्टी बाधे हुवे मौन है जिलाधीश जी ने तत्काल करवाई करने की बात कही है इस दौरान भिखी मसिया अध्यक्ष नगर पंचायत चिखलाकसा, राजू रावटे एवं प्रेमलता पाथोड़े संगीता साहू उपस्थित थे|

बैसाखियों` को ही मजबूत करने में लगी है मोदी सरकार, छग की नहीं है जरा भी चिंता: दीपक बैज

0
  •  इसीलिए लिखना पड़ा भाजपा सांसदों को पत्र
  •  छत्तीसगढ़ को विशेष राज्य का दर्जा और पैकेज जरूरी
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर मोदी सरकार को अपनी बैसाखियों की ज्यादा चिंता है। मोदी जी को डर है कि बिहार और आंध्रप्रदेश से मिली बैसाखी कहीं टूट या छूट गई तो सरकार कहीं लड़खड़ा कर गिर न जाए। इसीलिए बजट में इन दोनों राज्यों पर विशेष मेहरबानी की गई है। जबकि छत्तीसगढ़ को मदद की ज्यादा जरूरत है। फिर भी छग को उपेक्षित छोड़ दिया गया। यह कहना है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का। इस संवाददाता से विशेष बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश के भाजपा सांसदों को चिट्ठी लिखने की वजह भी बताई। श्री बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को 11 में से 10 लोकसभा सीटों पर विजय दिलाई है। देश की जनता ने तीसरी बार भाजपा को सरकार बनाने का मौका दिया है।

छत्तीसगढ़ में भी जनता ने भाजपा की सरकार बनाई है। श्री बैज ने कहा -विधानसभा चुनाव के प्रचार में आए भाजपा के तमाम बड़े नेता डबल इंजन वाली सरकार बनाने की दुहाई देते थे। डबल इंजन की सरकार होने पर छत्तीसगढ़ का विकास दोगुनी गति से होने का दम भरते नहीं थकते थे। अब जबकि डबल इंजन की सरकार को काम करते 6 माह बीत चुके हैं मगर विकास कहीं नजर नहीं आ रहा है, निर्माण कार्य दिख नहीं रहे हैं, राज्य को केंद्र से पर्याप्त आवंटन नहीं मिल रहा है, जन हितैषी योजनाओं का दम निकल रहा है। पीसीसी चीफ ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ को डबल इंजन वालों ने अपाहिज बनाकर रख दिया है, इस राज्य की मदद करना छोड़ केंद्र सरकार आंध्रप्रदेश जैसे समृद्ध राज्य और बिहार के लिए भर भरके विशेष आर्थिक पैकेज दे रही है। दीपक बैज ने कहा है कि केंद्रीय बजट में विशेष आर्थिक मदद का प्रावधान बिहार और आंध्रप्रदेश के लिए किया गया है। बैज ने कहा कि किसी भी राज्य को आर्थिक पैकेज का हम विरोध नहीं करते, मगर उसमें राजनैतिक निहितार्थ नहीं होना चाहिए।  बैज ने कहा कि इन दोनों राज्यों को केंद्र ने आर्थिक पैकेज अपनी दोनों बैसाखियों को सम्हाले रखने और छिटकने से बचाने के लिए दिए हैं। दीपक बैज ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने में छत्तीसगढ़ के लोगों का भी बड़ा योगदान है। यह बात प्रधानमंत्री मोदी जी को नहीं भूलना चाहिए। दीपक बैज ने कहा कि आदिवासी बहुल छत्तीसगढ़ की उपेक्षा केंद्र सरकार कर रही है। आज छत्तीसगढ़ को अधो संरचना के विकास, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ों के विकास उनकी आर्थिक उन्नति तथा राज्य के गरीबों, महिलाओं, किसानों और युवाओं के समग्र कल्याण के लिए केंद्र सरकार से ज्यादा मदद की जरूरत है। केंद्र सरकार अपनी इस जिम्मेदारी से पीछे हट गई है। दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री जी अपनी बैसाखियों को स्टील जैसा मजबूत बनाएं हमें कोई आपत्ति नहीं है, मगर छत्तीसगढ़ को उसके हक से वंचित न करें। श्री बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ को विशेष राज्य का दर्जा और विशेष आर्थिक पैकेज मिलना चाहिए।

जिम्मेदारी निभाएं सांसद
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ से निर्वाचित भाजपा के सभी दस सांसद छत्तीसगढ़ के हित में अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रहे हैं। हो सकता है उन पर दबाव हो, मगर जनता की भावनाओं से बढ़कर कुछ नहीं होता। इसलिए हमारे सांसद साथियों को चाहिए कि वे संसद में छत्तीसगढ़ को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने, विशेष पैकेज दिलाने एवं यहां की लंबित परियोजनाओं को स्वीकृति दिलाने के लिए मुखर होकर आवाज उठाएं। श्री बैज ने बताया कि छत्तीसगढ़ के हितों को ध्यान में रखते हुए ही उन्होंने राज्य के सभी भाजपा सांसदों को चिट्ठी लिखी है।

चित्रकोट महोत्सव की आड़ में अधिकारियों ने की है खूब मौज, महज 3 दिन में खरच डाले 73 लाख रुपए

0
  • सीएसआर मद से फूंके 53 लाख, उड़ाए शासन के 20 लाख भी
  • आयोजन समिति के सदस्यों का पता, न बैठक की कोई खबर

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर की कला संस्कृति की आड़ में भी अब अधिकारी मौज करने लगे हैं। सांस्कृतिक महोत्सवों को भी अवैध कमाई का जरिया बना लिया गया है। आयोजनों के लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को विश्वास में नहीं लिया जाता और अनाप शनाप खर्च दिखाकर लाखों के वारे न्यारे कर दिए जाते हैं। इसका एक बड़ा उदाहरण चित्रकोट महोत्सव है। महज तीन दिन के चित्रकोट महोत्सव में पूरे 73 लाख रुपए उड़ाए गए हैं। इसका खुलासा चित्रकोट विधायक विनायक गोयल द्वारा विधानसभा में सवाल उठाने के बाद हुआ है। अब विधायक विनायक गोयल ने जिला पंचायत के अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

बस्तर जिले में जिला पंचायत के अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों को विश्वास में नहीं लिया जाता है। इस वजह से विपक्षी दल के जनप्रतिनिधियों में नाराजगी तो है ही सत्तारूढ़ दल के सदस्य भी अब सरकार और सिस्टम पर हमलावर होने लगे हैं। चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने भी ऐसे अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। श्री गोयल ने चित्रकोट महोत्सव में तीन दिनों के भीतर हुए अनाप-शनाप खर्चों पर विधानसभा में सवाल दागा। इस पर पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जो लिखित में जो जवाब दिया गया है वह किसी के गले नहीं उतर रहा है। इस पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा दिए गए जवाब में बताया गया है चित्रकोट महोत्सव पर तीन दिन में 73 लाख रुपए का खर्च हुए हैं। इसमें सीएसआर मद के 53 लाख रुपए और शासन द्वारा दिए गए 20 लाख रुपए शामिल हैं। ज्ञात हो कि जनहितैषी कार्यों के लिए अधिकारी फंड की कमी का रोना रोते हैं, बस्तर दशहरा व बस्तर गोंचा पर्व के लिए फंड का रोना रोने वाली जिला पंचायत बस्तर द्वारा तीन दिन के चित्रकोट महोत्सव पर सीएसआर मद से 53 लाख रुपए फूंक डाले, तो राज्य सरकार द्वारा दिए गए बीस लाख रुपए भी खर्च कर डाले। 24 जुलाई को विधानसभा सत्र में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने चित्रकोट महोत्सव के नाम पर किए गए खर्च को लेकर सवाल दागने वाले थे, किंतु उनके प्रश्न को अतारांकित प्रश्न मानते हुए सीधे जवाब देने की बजाए लिखित में जवाब दिया गया है कि। इसमें बताया गया है कि चित्रकोट महोत्सव में 73 लाख रुपए खर्च हुए हैं। उसमें भी सिर्फ सीएसआर फंड से ही 53 लाख रुपए फूंके गए हैं। 23 जुलाई को विधायक विनायक गोयल को लिखित जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस लिखित जानकारी में दावा किया गया है कि शासन के नियम अनुसार चित्रकोट महोत्सव में रकम खर्च की गई है और प्राप्त राशि चित्रकोट महोत्सव के लिए गठित समिति के अनुमोदन व सहमति से व्यय की गई है। अब सवाल यह उठता है कि समिति में कितने और कौन कौन सदस्य हैं? समिति की कब -कब बैठक हुई? वह जानकारी चित्रकोट विधायक विनायक गोयल को नहीं दी गई है। जबकि तीन पन्ने की लंबी चौड़ी लिस्ट उन्हें थमा दी गई है जिसमें मात्र खर्चे का ही विवरण है।

प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत

0

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आइईडी की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक हिड़मा कवासी की मौत हो गई। बालक हिडमा कवासी ने जिला अस्पताल बीजापुर में ने दम तोड़ा। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि बालक के शरीर से खून ज्यादा निकलने की वजह से उसकी मौत हुई। पीड़िया मुरुमपारा निवासी 10 वर्षीय कवासी हिड़मा गांव के पास ही मवेशी चरा रहा था। इसी दौरान वह प्रेशर आईईडी की चपेट में आ गया। उसके पैर व हाथ में गंभीर चोंट पहुंचीं थी। मुतवेंडी कैंप के जवानों ने बुरी तरह घायल कवासी हिड़मा को बेहतर उपचार के लिए बीजापुर जिला अस्पताल लाया था। जहां इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि की है।

शहर की सफाई व्यवस्था वेंटिलेटर पर, निगम प्रशासन व महापौर की निष्क्रियता हुई उजागर: सुशील मौर्य

0
  • नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने शहर की लचर सफाई व्यवस्था पर कहा है कि जगदलपुर शहर में सफाई व्यवस्था वेंटिलेटर पर जा चुकी है। यह निगम प्रशासन व महापौर की निष्क्रियता का परिचायक है।वही शहर के लोकमान्य तिलक वार्ड पाली नाका से गीदम रोड की ओर जाने वाली सड़क के किनारे नगर निगम द्वारा कचरा डंप किया जा रहा है। बारिश के चलते उन कचरों से भरे गड्ढों में जल भराव हो गया है, जिससे आसपास के इलाकों में भारी बदबू फैल रही है। इस स्थान से लगभग 100-200 मीटर की दूरी पर लोग निवास करते हैं, जिससे उन्हें मलेरिया और डेंगू और आंत्रशोथ होने का खतरा भी बढ़ गया है।

सुशील मौर्य ने कहा है कि यह स्थिति स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि नगर निगम और महापौर शहर की सफाई और जनता के स्वास्थ्य के प्रति कितने लापरवाह हैं। निगम द्वारा चलाए जा रहे डेंगू और मलेरिया जागरूकता अभियान भी केवल उनके भ्रष्टाचार का नया तरीका है, जिसमें जनता की भलाई कहीं नजर नहीं आती। वार्ड वासी और पार्षद द्वारा कई बार नगर निगम को इस समस्या की सूचना दी गई, किंतु निगम और महापौर ने इस पर कोई कारवाई नहीं की। महापौर की इस लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण जगदलपुर शहर की स्वच्छता रैंकिंग में भी भारी गिरावट आई है। शहरवासियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के साथ हो रहे इस खिलवाड़ को हम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह समय है कि हम सब एकजुट होकर इस भ्रष्ट और निकम्मे नगर निगम प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाएं और अपने शहर को सुरक्षित और स्वच्छ बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाएं। महापौर और नगर निगम की इस नाकामी को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता और हम उनसे इसका हिसाब जरूर लेंगे।

कारगिल युद्ध की 25वीं वर्षगांठ पर जैन भवन चौक दल्ली राजहरा में कार्यक्रम

0

दल्ली राजहरा कारगिल युद्ध की 25वीं वर्षगांठ पर मंडल भाजपा अध्यक्ष राकेश द्विवेदी के नेतृत्व में नगर के जैन भवन चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी एवं भाजपा सदस्यों और पूर्व सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार साहू और रिटायर्ड फौजियों द्वारा कारगिल युद्ध में अपनी जान न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन किया गया।

मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने कहा कि कारगिल में हमारे जवानों द्वारा पाकिस्तान से 84 दिनों तक युद्ध लड़कर फिर भारतीय चौकियों और चोटियों पर कब्जा जमाया।पाकिस्तान एक तरफ भारत के साथ शांति वार्ता की अपील करता है विश्व में दिखाना चाहता है कि वह शांति का समर्थक है और दूसरी ओर आतंकवादियों के साथ मिलकर हमेशा पीठ में खंजर घोंपने का काम करता रहा है। पाकिस्तान कारगिल के ऊंची चोटी पर अपने सैनिकों को घुसपैठियों एवं आतंकवादियों के रूप में भेजकर भारतीय सीमाओं पर घुसपैठ कर दोहरा घात कर रहा था l इसका भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पूर्व सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार साहू ने बताया कारगिल युद्ध कि शुरुआत 3 मई 1999 को हुई थी। पाकिस्तानी सेना ने घुसपैठियों एवं आतंकवादियों के साथ मिलकर भारतीय क्षेत्र की कई रणनीतिक पहाड़ियों पर कब्जा जमा लिया था। इन चौकियों को मुक्त कराने के लिए भारत की ओर से ऑपरेशन विजय की शुरुआत की गई थी। 3 महीने चले युद्ध के बाद 26 जुलाई को भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान द्वारा कब्जाई गई चौकी पर फिर से कब्जा जमाया और वहां तिरंगा फहराया था। इस युद्ध में 527 भारतीय सपूतों ने भारत मां की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुतियां दी थी। वही पाकिस्तान के हज़ारों सैनिक और अनगिनत आतंकवादी मारे गए थे। भारत कभी किसी देश पर जबरदस्ती हमला नहीं करता। भारत हमेशा शांतिप्रिय देश रहा है और रहेगा। लेकिन हमारे देश को बुरी नजर से देखने वालों को हम नहीं छोड़ेंगे। इस अवसर पर दल्लीराजहरा भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, महामंत्री महेंद्र सिंह, सुरेश जायसवाल, भूपेंद्र श्रीवास, राजेश कांबले, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुरोबी वर्मा, रमेश गुज्जर, शंकर साहू, गिरधर सिन्हा, सुमीत जैन, हरीश बाघ, सागर गनीर, मो इमरान, रमेश जैन, मनन गुप्ता, प्रमोद कुमार, अशोक सिन्हा, सिद्धार्थ सिंह आदि उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS