City Media - Page 453 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 453

नगर निगम कार्यालय में कांग्रेस नेताओं ने की तालाबंदी, निगम प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन

0
  • नेता प्रतिपक्ष मांगा कक्ष, भ्रष्टाचार के लगाए आरोप 

जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी व समस्त कांग्रेस पार्षदों द्वारा नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष हेतु आरक्षित कक्ष की मांग, महापौर के कथित भ्रष्टाचार की जांच, जनहित के मुद्दों, शहर में हो रहे जलभराव को लेकर आज नगर निगम में तालाबंदी कर घेराव एवं विरोध प्रदर्शन किया गया।

विरोध प्रदर्शन की शुरुआत में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि जगदलपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष उदयनाथ जेम्स के लिए नगर निगम कार्यालय में अलग से कक्ष देने की मांग को लेकर नगर निगम आयुक्त व महापौर के विरुद्ध नगर निगम परिसर में समस्त कांग्रेस पार्षदों ने लगातार धरना प्रदर्शन किया। नगर निगम आयुक्त की मनमानी व बीजेपी में शामिल महापौर द्वारा लगातार कांग्रेसी पार्षदों के साथ भेदभाव का सिलसिला जारी है। वहीं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष को अलग से कक्ष देने हेतु निगम आयुक्त व महापौर का कोई जवाब नहीं मिल रहा है। जबकि नेता प्रतिपक्ष चुनने के पश्चात अतिरिक्त कक्ष देना निगम की जवाबदेही बनती है। निगम आयुक्त व महापौर का भेदभाव साफ दर्शाता है कि इन्हें कांग्रेस के पार्षदों से कोई मतलब नहीं है। कुल मिलाकर भेदभाव की राजनीति की जा रही है। श्री मौर्य ने आगे कहा कि निगम में पिछले नौ साल से कांग्रेस सत्ता में थी। नेता प्रतिपक्ष भाजपा का था। नगर निगम भवन में नेता प्रतिपक्ष के लिए चिन्हित कक्ष को भी आवंटित किया गया था। भाजपा ने कांग्रेस पार्षद दल में तोड़फोड़ कर महापौर सहित आधा दर्जन पार्षदों को अपनी पार्टी में मिलाकर सत्ता हथिया ली।सत्ता हाथ में आते ही भाजपा तानाशाही पर उतर आई है। कांग्रेस पार्षद दल के नेता, नेता प्रतिपक्ष के लिए चिन्हित कक्ष आवंटित नहीं करके दूसरा कक्ष दिया गया है। यह गलत परंपरा की शुरूआत है। श्री मौर्य ने महापौर पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश की सबसे भ्रष्ट महापौर सफिरा साहू है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महापौर निधि से किए गए करोड़ों रूपये के भ्रष्टाचार की फाइल खुलने के डर से सफीरा साहू ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। वहीं बीजेपी में एंट्री करने के बाद अब इस फाइल की जांच के लिए चुनाव से पहले हल्ला बोल रहे बीजेपी के नेताओं व पार्षदो ने भी अपना मुंह बंद कर लिया है। साथ ही कांग्रेस पार्टी महापौर की फाइल की जांच की मांग भी करती है आज इन्ही सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा यह विरोध प्रदर्शन किया गया है

निगम फेल्योर : रेखचंद जैन

वहीं पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने नगर निगम पर तंज कसते शहर में जलभराव को लेकर कहा कि शहर में एक घंटे की बारिश ने ही नगर निगम की बरसात से पूर्व की तैयारियों की पोल खोल कर रख दी है। पिछले दो माह से नालों की सफाई नहीं हुई है। जिसके कारण ड्रेनेज सिस्टम फेल हो चुका हैं। लोगों के घरों और दुकानों में पानी भर रहा है। जिससे जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया कई व्यापारियों को बड़ा नुकसान हुआ। पहली बारिश में ही शहर के कई इलाकों में पानी भर रहा है। बाजारों में और दुकानों तक में पानी पहुंच रहा है। इधर, शहर के नालों की सफाई अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। लेकिन निगम प्रशासन व सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।कुल मिलाकर जनहित के मुद्दों पर निगम प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। नेता प्रतिपक्ष उदयनाथ जेम्स ने कहा कि कई बार इसको लेकर मेयर से बातचीत भी की गई। इसके बावजूद वह अपनी मनमानी कर रही हैं। खुद बीजेपी के पार्षदों ने मेयर फंड में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे और उनकी फाइल की जांच की मांग नगर निगम के आयुक्त से की थी। उसके बाद इस मामले में सभी ने चुप्पी साध ली और अब यह फाइल कहां है? इसकी किसी को भी जानकारी नहीं है। पोल खुलने के डर से सफीरा साहू बीजेपी में शामिल हो गईं ताकि भ्रष्टाचार की फाइल हमेशा के लिए बंद हो जाए।महापौर निधि जनता का पैसा है, यह फ़ाइल जरूर खुलनी चाहिए और उनकी भ्रष्टाचार की सच्चाई सामने आनी चाहिए। इसके अलावा महापौर सफिरा साहू के साथ वरिष्ठ नेता यशवर्धन राव और अन्य 4 पार्षदों के कांग्रेस पार्टी छोड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. मेयर समेत इन पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने से खुद भाजपाई इसका विरोध कर रहे हैं। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी अंगद प्रसाद त्रिपाठी, हनुमान द्विवेदी, समस्त कॉंग्रेस पार्षदगण,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई अध्यक्ष व कार्यकर्ता, सेवादल, महिला कांग्रेस पदाधिकारी सहित विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, सोशल मीडिया के प्रशिक्षित प्रभारी आदि मौजूद रहे।

जगदलपुर में दोहरे मर्डर पर गरमाई सियासत, पीसीसी चीफ बैज का सरकार से सवाल- यह सुशासन है, या जंगल राज

0
  • अब विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस: दीपक बैज

अर्जुन झा

जगदलपुर नगर में हुए दोहरे हत्याकांड से सियासत गरमा गई है। कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर लगातार हमलावर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस दोहरे हत्याकांड को लेकर साय सरकार पर बड़ा सवाल दाग दिया है। उन्होंने पूछा है कि यह सुशासन है या जंगल राज?

 

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य की कानून- व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री से पूछना चाह रहे हैं क्या यही सुशासन है? क्या यह जंगल राज का प्रतीक नहीं है? कहीं अपराधियों को संरक्षण देने का काम सरकार तो नहीं कर रही है? दीपक बैज ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। अपराधी बेखौफ होकर लगातार वारदातें करते जा रहे हैं। नाबालिग, वयस्क, बुजुर्ग, महिलाएं कोई भी इस राज्य में सुरक्षित नहीं रह गया है।  बैज ने कहा कि आने वाले समय में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा घेराव की तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य की जनता को असहाय नहीं छोड़ सकती और सो रही साय सरकार को जगाने के लिए हर जरूरी कदम उठाने कांग्रेस तैयार है।

सहम उठा है जगदलपुर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि आज एक और परिवार तबाह हो गया। हत्यारों ने घर में घुसकर मां बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी, वहीं एक बेटा घायल है। आरोपी पुलिस की पकड़ के बाहर हैं। चांदनी चौक में उपद्रवी वाहनों को आग लगा देते हैं। संजय मार्केट में दिनदहाड़े तलवार लहराई जा रही है। जमीन विवाद में ककनार में युवक की हत्या कर दी गई। इरिकपाल में दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गई। दीपक बैज ने कहा है कि सुशासन की सरकार होने का दावा ठोकने वाली भाजपा के हाथ से कानून व्यवस्था पूरी तरह निकल चुकी है। पिछले सप्ताह भर में तीन घटनाओं में 5 लोगों की हत्या से पूरा बस्तर सहमा हुआ है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा की आतंरिक खींचतान का खामियाजा अब जनता को भुगतना पड़ रहा है। जहां अपराधी सड़क पर बैखौफ घूम रहे हैं।

चना-चुर्रा व्यापारी के घर घुसकर दो लोगों की हत्या

0
  •  हत्याकांड से थर्रा उठा शहर, पुलिसिंग पर सवाल

जगदलपुर बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में लगातार बढ़ रहे अपराधों के बीच बीती रात चित्रकोट रोड पर अनुपमा चौक के पास सबसे व्यस्तम मार्ग पर चना -मुर्रा का कारोबार करने वाले गुप्ता परिवार के दो लोगों की हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड से शहर थर्रा उठा है औरफिर एकबार पुलिसिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं। शहर में वारदात के बाद दहशत फैल गई है।

घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा भी मौके पर पहुंचे हैं और वह अब पुलिसिंग को लेकर सख्त कार्रवाई कर सकते हैं।

शहर के सबसे व्यवस्तम ईलाके अनुपमा चौक के पास कारोबार करने वाले गायत्री गुप्ता 50 वर्षीय अपने बेटे नीलेश गुप्ता 32 वर्ष और नितेश गुप्ता 29 वर्ष के साथ रहती थीं। अज्ञात हमलावरों ने दो लोगों की हत्या कर दी। जिसमें मां के साथ एक बेटे की हत्या कर दी गई। वही एक बेटा घायल है, जिसे महारानी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के अलावा कोतवाली व बोधघाट के साथ जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारी व फारेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। अब तक हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

घटना स्थल पर उमड़ी भीड़

घटना की जानकारी मिलते ही तमाशबीनों की भीड़ घटना स्थल पर उमड़ गई और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी। अनुपमा चौक में घटित- घटनाक्रम के बाद ट्रैफिक को डायवर्ट करना पड़ा, जिसके चलते वाहन चालकों, चित्रकोट जाने वाले पर्यटको तथा नागरिकों को इससे असुविधा का सामना करना पड़ा।

मोटरसाइकिल और ट्रक की भिड़ंत 3 गंभीर रूप से घायल

0

कुसुमकसा __राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के लापरवाही के चलते ग्राम करियाटोला से मुख्यमार्ग में आ रहे मोटरसाइकिल की ट्रक की टक्कर हो गई जिसमे मोटरसाइकिल चालक सहित उसके साथी को गंभीर चोट आई है ,घायलों को 108 वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया है , जहां प्राथमिक उपचार के बाद उचित उपचार के लिए राजनांदगांव रिफर करने की तैयारी किए जाने की जानकारी मिली

घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार क्रमांक सी जी 08ए डी 1151 गिधाली से आयरन ओर भरकर रायपुर की ओर जा रहा था की ग्राम करियाटोला पूल के पास ग्राम करियाटोला से मुख्य मार्ग में आ रहे मोटरसाइकिल अचानक मुख्य मार्ग में आते ही ट्रक व मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमे मोटरसाइकिल सवार डौंडी निवासी राकेश धुर्वे व सेवाराम घायल हो गए घायल युवक राकेश ग्राम करियाटोला अपने ससुराल आया था तथा डौंडी जाने निकला था की दुर्घटना हो गई दुर्घटना की जानकारी मिलते ही राजहरा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर दुर्घटना ग्रस्त मोटरसाइकिल तथा ट्रक को राजहरा थाना भिजवाया व रास्ता क्लियर कर दिया

 

ग्राम करियाटोला के ग्राम आने जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 930 के सड़क चौड़ीकरण व उन्नयन कार्य में मुख्य मार्ग से ग्राम करियाटोला जाने का मार्ग ना होने से ग्रामीण गांव पहुंच मार्ग निर्माण कराने की मांग करते आ रहे थे किंतु राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी निर्माण एजेंसी द्वारा वैकल्पिक एप्रोच सड़क का निर्माण करा दिया गया जो खतरनाक है जिसका खामियाजा मोटरसाइकिल सवार को चोटिल होकर भुगतना पड़ा घटना की जानकारी लगते ही ग्राम करियाटोला के ग्रामीण घटनास्थल पहुंचकर राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों व निर्माण एजेंसी तथा शासन प्रशासन पर मुख्य मार्ग से गांव पहुँच मार्ग ठीक से ना बनाने पर जमकर भड़ास निकाली साथ ही आगामी दिनों में सड़क के लिए सड़क की लड़ाई लड़ने की बात कही

सरस्वती शिशु मंदिर कोंटा में शिशु वाटिका का लोकार्पण

0
  • शिशु मंदिर में दी जाती है संस्कारों की शिक्षा: राणा

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले की आध्यात्मिक नगरी कोंटा में वर्षो बाद एकबार फिर सरस्वती शिशु मंदिर शिक्षण संस्था में स्थानीय निवासियों ने रूचि दिखाई है। वर्ष 1995 से संचालित सरस्वती शिशु मंदिर कोंटा बीते कुछ वर्षो से काफी उपेक्षित रहा। एकबार फिर से इस संस्था मे कुछ नए प्रयासों की शुरुआत की जा रही है। आज कोंटा नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु वाटिका का शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर कंगोली जगदलपुर एवं जागृति मंडल रायपुर के अध्यक्ष कुंवर राज बहादुर सिंह राणा एवं रामराजा मनोज देव विभाग प्रभारी एवं अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर सुकमा के हाथों हुआ।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंवर राज बहादुर सिंह राणा ने कहा कि आप हमें अबोध बालक दें, हम आपको सुयोग्य नागरिक देंगे। भैया, बहनों के सर्वांगीण विकास में विद्या भारती का प्रेरक एवं अनोखा प्रयास है यह शिशु वाटिका। यह विद्या भारती की अमूल्य धरोहर है।सुसंस्कारित, सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा ही सरस्वती शिशु मंदिर योजना को विश्व के कोने- कोने तक ले जा रही हैं। शिक्षा के क्षेत्र में हमें अपने मातृ संगठन, विद्या भारती, सरस्वती शिक्षा परिषद व समाज का सराहनीय सहयोग प्राप्त हो रहा है। आपके आत्मीय एवं प्रेरक सहयोग से हम शिक्षा जगत में ऊंचाई पर पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम मे उपस्थित सरस्वती शिशु मंदिर सुकमा के अध्यक्ष मनोज देव ने कहा की शिशु वाटिका बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए एक अभिनव प्रयास है।सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार की शिक्षा को सर्वोपरि रखा जाता है। अनुशासित एवं व्यावहारिक जीवन जीने का ज्ञान देने वाला एकमात्र विद्यालय है सरस्वती शिशु मंदिर। इस अवसर पर खंड संघचालक सीएच राज शेखर प्राचार्य वेदमाता कालेज, जगदलपुर से  तिवारी, समिति के अध्यक्ष पी. गणेश, व्यवस्थापक गिरीश, सचिव वी.नरेश, कोषाध्यक्ष टी. वेंकटेश राव, समिति के सदस्य सुभाष चतुर्वेदी, आर. मुरली, जी. वेंकट रमन्ना रेड्डी, जी. गंगाचलम, उदयराज सिंह, जेट्टी रामाराव, पी. रामडू, जी. विजय लक्ष्मी रेड्डी, पी. कृष्ण कुमारी, अन्नू घोष, टी. श्रीनिवास वासु, वेट्टी अनिल, नीली सतीश, नीली वंशी, सुनील, अरविंद गुप्ता, किरण, मनीष, संस्था के आचार्य, दीदियां, और कोंटा के गणमान्य नागरिक उपस्तिथ थे।

शहर में डोर टू डोर कचरा संग्रहण के कार्य में आया बेहतर सुधार

0
  • जगदलपुर में डेढ़ गुना बढ़ गया गार्बेज कलेक्शन
  • कचरा संग्रहण में नागरिकों का मिल रहा पूरा सहयोग

जगदलपुर नगर पालिक निगम जगदलपुर प्रशासन द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से लगातार कार्ययोजना बनाकर शहर को कचरा मुक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में बेहतर रैंकिंग के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा टीमवर्क के साथ साफ सफाई व्यवस्था का सदृढ़ किया जा रहा है ।

इस वर्ष के स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम शहर की साफ-सफाई एवं शहर के वार्डों में डोर टू डोर कचरा संग्रहण पर विशेष कार्य कर रहा है। डोर टू डोर कचरा संग्रहण विगत वर्ष 60 प्रतिशत से 65 प्रतिशत तक हो रहा था। जिस पर निगम प्रशासन ने बेहतर कार्य करते हुए वर्तमान में डॉट टू डोर कचरा संग्रहण को 94 प्रतिशत से 98 प्रतिशत तक पहुंचा दिया है। सभी के अथक प्रयास से डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य में बेहतर सुधार हुआ है। वहीं विगत वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण के पूर्व डोर टू डोर कचरा कलेक्शन हेतु 35 ऑटो एवं 9 ट्राइसाइकिलों के द्वारा किया जा रहा था तथा शहर के कई वार्डो में 1 आटो से 2 वार्डो को कवर किया जाता था। जिससे कई वार्डो के बहुत सारे घरों से कचरा कलेक्शन बराबर नही हो पा रहा था। शहर के व्यवसायिक क्षेत्रों एवं होटलों का कचरा कलेक्शन हेतु उचित प्रबंध नहीं था। सितंबर 2023 के बाद से डोर टू डोर कलेक्शन को बेहतर करने को लेकर कार्ययोजना के साथ डोर टू डोर कचरा सलेक्शन करने की कार्रवाई में काफी सुधार हुआ। वार्ड के कुछ क्षेत्र छूट रहे हैं उस पर भी कार्य चल रहा है। वर्तमान में शहर के सभी 48 वार्डो में डोर टू डोर वाहनों, 13 ट्राइसाइकिलों और 4 ई-रिक्शा के द्वारा शहर में कचरा कलेक्शन हो रहा है। शहर के बड़े क्षेत्रफल वाले वार्डों में टिप्पर द्वारा 2 से 3 ट्रिप तक कचरा कलेक्ट किया जा रहा है। साथ ही जिस वार्ड में डोर टू डोर कचरा गाड़ी खराब हो जाती है उन वार्डों में ई-रिक्शा भेजा जाता है। जिससे कि वार्ड में कचरा संग्रहण का कार्य न रुके। डोर टू डोर कचरा संग्रहण में बेहतर कार्य योजना पर कार्य करने से शहर में डॉट टू डोर कचरा कलेक्शन में भारी सुधार हुआ है शहर के व्यवसायिक क्षेत्र मेन रोड़, पैलेस रोड़, गोलबाजार, हाई स्कूल रोड तथा अन्य क्षेत्रों के लिए प्रतिदिन शाम को टिप्पर और शहर के होटलों के लिए निगम प्रशासन ने ट्रैक्टर की व्यवस्था की है। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के कारण शहर में मुक्कड़ों की संख्या काफी कम हुई है। साथ ही शहर के वार्डों में भी मुक्कड़ों की संख्या काफी कमी आई है। विधायक किरण देव के मार्गदर्शन, महापौर और अन्य जनप्रतिनिधियों के समन्वय से इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में सुधार हेतु कार्ययोजना के साथ प्रयास जारी है।

हर व्यक्ति एक पेड़ लगाए, तो हरियाली से आच्छादित हो उठेगा दल्ली राजहरा शहर : राकेश द्विवेदी

0
  • खनिज नगरी में एक पेड़ मां के नाम अभियान

दल्ली राजहरा भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा कालीबाड़ी मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी की नेतृत्व में दल्ली राजहरा की कालीबाड़ी में “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया गया l मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हमें पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। यदि हर व्यक्ति मन में यह ठान ले कि हर वर्ष मैं एक पेड़ अवश्य लगाऊंगा, तो देश में प्रतिवर्ष करोड़ों पेड़ मानव द्वारा यूं ही लग जाएंगे। हरे भरे पेड़ मन को तो सुकून देते ही हैं, साथ ही बढ़ते तापमान में भी पेड़ों की वजह से कमी आती है।

पेड़ों की वजह से पर्यावरण संतुलन बनाने में मदद मिलती है। हमारा यह कार्यक्रम “एक पेड़ मां के नाम ” हमेशा चलता रहेगा। मैं राजहरा के हर व्यक्ति से निवेदन करता हूं कि आप भी पेड़ लगाकर पर्यावरण बचाने में अवश्य मदद करें।वृक्षारोपण में राजहरा भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, महामंत्री मदन मायती , महेंद्र सिंह गुड्डू, उपाध्यक्ष सुजीत झा, मंत्री रमेश गुर्जर, निलेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रमेश जैन, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह, विश्वकर्मा न्याय योजना के जिला अध्यक्ष सुरेश जायसवाल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य महेंद्र पिपरे, अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष बंटी चोपड़े, कालीबाड़ी मंदिर सदस्य गौतम बेरा, विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष शंकर साहू, मातृशक्तियों में नंदा पसीने, उमा साहू, कुमारी रावटे और अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

अभाविप ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर निकाली बाइक रैली, मनाया स्थापना दिवस

0
  • हमारे लिए राष्ट्रहित ही है सर्वोपरि : शैलेष ध्रुव

जगदलपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फायर ब्रांड भगवाधारी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस पर 9 जुलाई को पीजी कॉलेज जगदलपुर में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं बाइक रैली निकालकर मनाई गई।

बाइक रैली पीजी कॉलेज चौक पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के माल्यार्पण के पश्चात अग्रसेन चौक, शहीद पार्क, एसबीआई चौक से होती हुई माई दंतेश्वरी मंदिर के प्रांगण पर समाप्त हुई। अभाविप के प्रदेश सहमंत्री एवं बस्तर जिला संयोजक शैलेष ध्रुव ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 1948 में अपना कार्य प्रारंभ किया था, जो बाद में 9 जुलाई 1949 को विधिवत पंजीबद्ध छात्र संगठन बनी। परिषद की स्पष्ट धारणा है कि छात्रों के सामने देश सर्वोपरि हो एवं उनके सारे क्रियाकलाप देश के हितार्थ ही चलाएं जाएं। विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन हैं। इसकी स्थापना छात्र हित और छात्रों को उचित दिशा देने के लिए की गई है। परिषद का घोष वाक्य है ज्ञान, शील और एकता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना का मूल उद्देश्य राष्ट्र के पुनर्निर्माण में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना है। विद्यार्थी परिषद के अनुसार छात्रशक्ति ही राष्ट्रशक्ति है। राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए छात्रों में राष्ट्रवादी चिंतन को जगाना ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का मूल उद्देश्य है। युवा छात्र शक्ति का यह प्रतिनिधि संगठन है। अभाविप का नारा है – छात्र शक्ति, राष्ट्रशक्ति। वैसे अभाविप का आधिकारिक सूत्र वाक्य है ज्ञान, शील, एकता और यही परिषद की विशेषता है। इस संगठन में कोई मैं नहीं होता है हम की भावना से कार्य किया जाता है। जो विश्व का एकमात्र सामाजिक छात्र संगठन है। इस दौरान अश्विन पिल्ले, गौरव भवानी, अचिंत्य शर्मा, निशांत, दीपक, करण बघेल, मनीष मिश्रा, मनीष बैस, निखिल, राजकमल, पुनव, कुंजाम, दिव्यराज राणा समेत अभाविप के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दल्ली राजहरा मंडल भाजपा ने आयोजित किए विविध कार्यक्रम

0
  • मंडल अध्यक्ष द्विवेदी के नेतृत्व में रोपे गए पौधे

दल्लीराजहरा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस 23 जून एव जन्म दिवस 6 जुलाई तक भारतीय जनता पार्टी दल्लीराजहरा द्वारा जिला, मंडल एवं बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश दिवेदी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आव्हान पर प्रदेश भाजपा की कार्य योजना अनुसार 23 जून को जिले के सभी बूथों पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। सार्वजनिक स्थान पर प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा उनके विचार त्याग एवं बलिदान पर व्याख्यान आयोजित किए गए।

जिला एवं मंडल स्तर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार एवं प्रेरणा से संबंधित विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही मंदिर परिसर की साफ सफाई भी की गई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा शुरू किए गए एक पेड मां के नाम अभियान पर्यावरण को बचाने के लिए देशवासियों से पेड़ लगाने की अपील की गई। पीएम मोदी ने मन की बात के 111वें एपिसोड में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया था। इस दौरान दल्लीराजहरा भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। पौधा रोपण के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने कहा कि एक पौधा मां के नाम के तहत सभी एक पौधा अवश्य लगाएं और पौधा लगाने के साथ उस पौधे का संरक्षण भी करें। क्योंकि पेड़ ही हमारे जीवन के आधार हैं।इसका महत्व समझना आवश्यक है। पेड़ों के दम से ही हमारी जलवायु सुरक्षित व संरक्षित रहती है। उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने आंवला, बेल, अशोक, नीम व अन्य प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी सुदेश सिंग, मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह, मदन माईती, महेंद्र पिपरे, सुजीत झा, बंटी चोपडे, रमेश गुजर, शंकर साहू, उषा साहू, कुमारी रावटे, नंदा पसीने, गौतम बेहरा, गौतम बॉस, कनक बेनर्जी, निलेश श्रीवास, बीरेंद्र साहू, इमरान, रमेश जैन, वीरेंद्र साहू एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस पर पौधा रोपण किया गया

0

दल्लीराजहरा – डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस 23 जून एव जन्म दिवस 6 जुलाई तक भारतीय जनता पार्टी दल्लीराजहरा द्वारा जिला एवं मंडल स्तर एंव बूथेा पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया । भाजपा मंडल राकेश दिवेदी द्वारा बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आव्हान पर प्रदेश भाजपा की कार्य योजना अनुसार 23 जून को जिले के सभी बूथों पर डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र पर पुष्पाजंलि सार्वजनिक स्थान पर प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा उनके विचार त्याग एवं बलिदान पर व्याख्यान आयोजित किए जायेंगे। जिला एवं मंडल स्तर पर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार एवं प्रेरणा से संबंधित विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया । साथ ही मंदिर परिसर का साफ सफाई भी किया गया ।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा शुरू किया गया एक पेड मां के नाम अभियान पर्यावरण को बचाने के लिए देशवासियों से पेड़ लगाने की अपील किया | पीएम मोदी ने मन की बात के 111वें एपिसोड में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक पेड़ मां के नाम  अभियान शुरू किया | इस दौरान दल्लीराजहरा भाजपा मंडल के कार्यकर्त्ता द्वारा मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया । पौधा रोपण के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि एक पौधे मां का नाम के तहत सभी एक पौधा अवश्य लगाएं साथ पौधे लगाने के साथ उस पौधे का संरक्षण भी करे व ही जीवन है, इसका महत्व समझना आवश्यक हैं|

पेडो के कारण हमारा जलवायु सुरक्षित व संरक्षित रहता हैं । उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्त्तायों ने अलग – अलग प्रजातियो के पौधेरोपण किया । आंवला, बेल, अशोक, नीम व अन्य प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया । इस दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारी सुदेश सिंग, मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी मंडल महामंत्री महेन्द्र सिग मदन माईती, महेन्द्र पिपरे , सुजित झा, बंटी चोपडे, रमेश गुजर, शंकर साहू उषा साहू,कुमारी रावटे, नंदा पसीने, गौतम बेहरा, गौतम बॉस कनक बेनर्जी निलेश श्रीवास्व, बीरेन्द्र साहू, इमरान रमेश जैन विरेन्द्र साहू एवं नगरवासी उपस्थित थे ।

MOST POPULAR

HOT NEWS