City Media - Page 470 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 470

भीषण गर्मी को देखते हुए 26 जून से स्कूल खोलने का आदेश

0

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार विष्णुदेव साय ने स्कूल खुलने को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। पहले 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश था और 16 जून से स्कूल खुल जाना था। इसके बाद एक आदेश के बाद 19 जून तक इसे बढ़ाया गया और अब एक नया आदेश निकल गया है जिसमें आप 25 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा और 26 जून से स्कूल खुलेंगे।

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि, छत्तीसगढ़ में गर्मी और हीटवेव के कारण ये फैसला लिया गया है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी अपने पीक पर है। ज्यादातर लोग गर्म होते मौसम से परेशान हैं। लू और धूप से आम लोगों को दिक्कत हो रही है।  बच्चों को गर्मी में होने वाली परेशानी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। अभिभावकों में भी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है।

मुख्यमंत्री साय तक पहुंची एनएमडीसी के अफसरों की वादाखिलाफी की बात, उच्च प्रबंधन से चर्चा करेंगे सीएम

0
  •  विधायक किरण देव के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री से मिला परिवहन संघ

अर्जुन झा-

नगरनार एनएमडीसी के नगरनार इस्पात संयंत्र से जुड़े विभिन्न मसलों को लेकर जय झाड़ेश्वर परिवहन संघ के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव के मार्गदर्शन और सुब्रतो विश्वास के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। संघ के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों और एनएमडीसी प्रबंधन की वादाखिलाफी से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे आज ही एनएमडीसी के उच्च प्रबंधन से चर्चा कर समाधान निकालेंगे।

जय झाड़ेश्वर परिवहन सहकारी समिति मर्यादित आठ सूत्रीय मांग को लेकर कई दिनों से आंदोलनरत है। चार दिन पहले जब संघ के पदाधिकारियों ने स्टील प्लांट का गेट ब्लॉक करने की चेतावनी दी थी तब उच्च प्रबंधन ने सारी मांगें पूरी करने का वादा किया था, मगर प्रबंधन दूसरे दिन ही वादे से मुकर गया। इससे परिवहन संघ के सदस्यों और प्रभावित गांवों के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। इसे देखते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने संघ के प्रतिनिधि मंडल की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कराने की पहल की। प्रतिनिधि मंडल की मुख्यमंत्री से लंबी चर्चा हुई।प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्लांट से निकलने वाले मॉल के परिवहन का वर्क आर्डर मिलने से बस्तर के लोकल परिवहन व्यवसायी परिवहन का कार्य कर पाएंगे। इससे अन्य लोगों को भी रोजगार मिलेगा। साथ ही कोपागुड़ा में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, महिलाओं को संयत्र में नौकरी, स्थानीय लोगों को रोजगार, नगरनार प्लांट से निकलने वाले दूषित जल के दुष्प्रभाव, पंचायतों के विकास के लिए राशि न मिलने व अन्य मसलों पर सुब्रतो बिस्वास और संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जय झाड़ेश्वर परिवहन संघ की आठ सूत्रीय मांगों का किया समर्थन किया और कहा कि वे आज रात ही एनएमडीसी के उच्च प्रबंधन से चर्चा कर समाधान निकालेंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी, वन मंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित थे ।जय झाड़ेश्वर परिवहन समिति के प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष बनमली नाग, रघु सेठिया, रवि दास, राधेश्याम पंद्रे, गीता मिश्रा, रेनू बघेल, जागेश्वर साहू, हरि साहू, लखीधर बघेल, प्रदीप देवांगन, जितेंद्र पाणिग्रही, वनवासी मौर्य, खगेश्वर देवांगन, संजय के साथ खगेश्वर बघेल की टीम शामिल थी।

आपको नर्क के नजारे देखने हों तो चले आइए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकावंड में

0
  • बजबजा रहे हैं शौचालय, पानी के लिए तरस रहे हैं मरीज और परिजन
  • मच्छरों की है भरमार, बिस्तर हैं मैले कुचैले

अर्जुन झा-

बकावंड आगर आपको जीते जी नर्क के नजारे देखने हैं, तो कहीं और जाने की जरूरत नहीं है, सीधे चले आइए बकावंड के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में। नर्क के सारे दृश्य आपको यहीं पर देखने को बिना मरे ही देखने को मिल जाएंगे। यहां न पानी है और न गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर पंखों का इंतजाम। बिस्तर चादरें सारी गंदी पड़ी हैं। मच्छरों की भरमार रही सही कसर पूरी कर रही है।

शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकावंड पर विकासखंड के हजारों ग्रामीण चिकित्सा सुविधा के लिए निर्भर हैं, मगर यहां विकासखंड स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। शौचालय गंदगी से बजबजा रहे हैं, मल सीट के ऊपर तक भर आया है। शायद सेफ्टीक टैंक भर गया है। इसके आलावा शौचालयों की दीवारें भी गंदी हो चली हैं। पांच दिन से पूरे अस्पताल में जलापूर्ति ठप है। इसकी तह तक जाने पर पता चला कि अस्पताल के बोर का मोटर पंप जल गया है। उसकी मरम्मत तक नहीं कराई जा सक रही है।गर्मी के इस दौर में मरीजों और उनके परिजनों को बाजार से पानी की बोतलें खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है। अस्पताल के अधिकतर पंखे बंद पड़े हैं, वार्डों में कूलर हैं नहीं। भीषण गर्मी में मरीजों और उनकी तिमारदारी के लिए साथ रहने वाले मरीजों को न दिन में चैन मिल रहा है और न रात में चैन की नींद नसीब हो रही है। मच्छर अलग से परेशान करते रहते हैं। बिस्तरों और चादरों की गंदगी देखकर जी मिचलाने लगता है। लगता है महीनों से बेडशीट और चादरों की धुलाई नहीं हुई है।

जच्चा बच्चा सब परेशान

सामान्य वार्डों के मरीजों को तो यातना झेलनी ही पड़ रही है, प्रसव वार्ड की हालत तो और भी खस्ता है। प्रसूति वार्ड का भी पंखा नहीं चल रहा है। महिलाओं और उनके नवजात बच्चों को मच्छर काट काटकर हलाकान कर रहे हैं। आलम यह है कि प्रसूता महिलाओं को तीन दिन तक ऑब्जर्वेशन में रखने के बजाय एक ही दिन में छुट्टी देनी पड़ रही है। अस्पताल में मरीज नरकीय स्थिति से गुजर रहे हैं। महिलाओं के प्रसव वार्ड में भी पानी नहीं होने से उनके रिश्तेदार बाजार से पानी खरीदकर ला रहे हैं। डिलवरी के क्रिटिकल केसेस में एंबुलेंस नहीं मिलती और कई बार डिलवरी कराने पहुंची महिलाओं की जान जोखिम में पड़ जाती है ।खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश मरकाम ने अस्पताल में जलापूर्ति ठप होने की बात तो स्वीकार की, लेकिन अन्य मसलों पर उन्होंने चुप्पी साध ली।

वर्सन

मेकेनिक नहीं मिल रहा

ये सच है कि मोटर खराब होने से पानी की किल्लत अस्पताल में है। मेकेनिक के नहीं आने से यह नौबत आई है। मोटर बनते ही समस्या दूर हो जाएगी।

-डॉ. हरीश मरकाम,

बीएमओ, बकावंड

ग्रामीण नेशनल लोक अदालत की तैयारी एवं 1 जुलाई से लागू होने वाली नई कानून के संबंध में बैठक हुई संपन्न

0

बालोद– आगामी नेशनल लोक अदालत की तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में माननीय डाॅ0 प्रज्ञा पचौरी, प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में श्रीमान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बालोद संजय कुमार सोनी की अध्यक्षता में दिनांक 16.06.2024 को पुलिस विभाग के साथ बैठक सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में दिनांक 13.07.2024 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत हेतु जारी नोटिस की तामिली में आने वाली समस्याओं के संबंध में चर्चा की गयी तथा थाना से प्रस्तुत होने वाले समरी प्रकरणों श्रीमान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के द्वारा आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये। 1 जुलाई 2024 से लागु होने वाली नवीन क़ानून भारतीय न्याय संहिता , भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम , भारतीय साक्ष्य अधिनियम के सम्बन्ध में भी चर्चा की गई ।उक्त अवसर पर श्री अशोक कुमार जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद, श्रीमती श्वेता उपाध्याय गौर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद, श्री महेश बाबू साहू न्यायिक मजिस्ट्रेट गुण्डरदेही, कु0 सतप्रीत कौर छाबड़ा, न्यायिक मजिस्ट्रेट डौण्डीलोहारा, श्रीमती सोनी तिवारी न्यायिक मजिस्ट्रेट दल्लीराजहरा तथा बालोद जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

साय और शर्मा ने शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

0

जगदलपुर बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र अंतर्गत ओरछा इलाके में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए एसटीएफ के जवान नितेश एक्का को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने चौथी बटालियन माना पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। शहीद जवान नितेश एक्का के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए थे जवान नितेश एक्का।

साय और शर्मा ने शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

0

जगदलपुर बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र अंतर्गत ओरछा इलाके में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए एसटीएफ के जवान नितेश एक्का को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने चौथी बटालियन माना पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। शहीद जवान नितेश एक्का के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए थे जवान नितेश एक्का।

मंत्रियों के विभागों की समीक्षा के बजाय पूरी सरकार का परीक्षण करना चाहिए सीएम को : दीपक बैज

0
  •  6 माह में ही नाकाम साबित हुई साय सरकार

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा मंत्रियों के विभागों की समीक्षा फिजूल की कवायद है। मुख्यमंत्री को मंत्रियों के विभागों की समीक्षा के बजाय अपनी पूरी सरकार का आत्म अवलोकन करना चाहिए। 6 माह में भाजपा की सरकार ही विफल साबित हुई है। सिर्फ मंत्रियों के विभागों की समीक्षा से कुछ हासिल नहीं होने वाला है। पूरी सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हो चुकी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन का दौर हावी है। विष्णुदेव साय सरकार की विफलताओं की पूरी श्रृखंला है। साय सरकार के 6 माह में छत्तीसगढ़ बदहाल हो गया। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। एसपी कलेक्टर कार्यालय जला दिया गया। हत्याओं का नया रिकॉर्ड बन गया। प्रदेश में मॉब लिंचिंग शुरू हो गई। आरंग में दो लोगों की पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। गौ तस्करी की शुरू हो गई है। महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़ोतरी हो गई है। पोटाकेबिन में बच्ची की जलकर मौत, अबोध बच्ची मां बनी, नारायणपुर में मासूम बच्चियों से स्कूल में छेड़खानी, बलात्कार, सामूहिक बलात्कार, लूट, अपराध, डकैती, चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ गई हैं। नक्सली घटनाएं बढ़ गई हैं। सरकार ने 6 माह में कोई घोषित नक्सल नीति नहीं बनाई। रोज नक्सली हत्यायें कर रहे हैं। सरकार बयान देने तक सीमित है। रेत के दाम तीन गुना बढ़ गए। भाजपाई सत्ताधीशों और रेत माफियाओं के बीच सांठगांठ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 18 लाख आवास देने का वादा था, 6 माह में 1 भी नया मकान नहीं दे पाए। कांग्रेस राज में 7 किलो राशन मिलता था उसमें कटौती हो गई। सरप्लस बिजली वाले छत्तीसगढ़ में बिजली कटौती शुरू हो गई। जमीनों की रजिस्ट्री में जनता को लूटा जा रहा है। भूमि के गाईड लाईन की दर में 30 प्रतिशत के छूट को समाप्त कर दिया। लेकिन रजिस्ट्री फीस में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी को नहीं हटाया गया। खाद बीज का संकट है। दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के 6 माह में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। राजनांदगांव, बस्तर, बिलासपुर, महासमुंद हर जगह से किसानों की आत्महत्या की खबरे आ रही है। किसानों के धान का पैसा न्याय योजना की चौथी किस्त खा गए। सरकार ने मक्का, गन्ना गौण अन्नो का समर्थन मूल्य पर खरीदी बंद कर दी। युवाओं को मिलने वाला बेरोजगारी भत्ता बंद कर दिया। सरकार ने व्यापारियों से भयादोहन शुरू कर दिया जीएसटी के छापे मारे जा रहे, व्यापारियों को डराया जा रहा, वसूली की जा रही है। जमीनों के खसरा लॉक कराया जा रहा है, नामांतरण बंटाकन रजिस्ट्री रोककर जमीन व्यापारियों से वसूली की जा रही है। 6 माह में 16000 करोड़ का कर्ज ले लिया सरकार का वित्तीय प्रबंधन फेल। पांच सौ रूपया में रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा भूल गये, छात्रों को स्कूल कॉलेज जाने भत्ता का वादा भूल गये, 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती का वादा अधूरा, कृषि भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रू. सालाना देने का वादा भूल गये। रिमोट कंट्रोल सरकार है विष्णुदेव सरकार। छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र शासित सरकार बन गयी है। सरकार के सारे फैसले पीएमओ से लिये जा रहे है। महतारी वंदन में माताओं, बहनों से धोखा, 25 प्रतिशत माताओं के खाते में पैसा गया, शेष घूम रही है।

दोहरे हत्याकांड के सभी 12 आरोपियों की गिरेबां तक पहुंचे बस्तर पुलिस के हाथ

0
  •  6 घंटे के भीतर पकड़े थे 6 आरोपी, फरार 6 आरोपी 48 घंटे के भीतर धराए

जगदलपुर इरिकपाल गांव में जमीन विवाद के चलते की गई दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में फरार छह अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना को अंजाम देकर छिपे हुए आरोपियों को पुलिस ने अगल-अगल ठिकानों से पकड़ा है।

सगे भाई योगेश कश्यप व चंद्रशेखर कश्यप पर तीर धनुष,फरसा कुल्हाड़ी व डंडे से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया था। हत्या के इस मामले में 12 जून को आरोपी चैनसिंह गागड़े पिता स्व. ठुरलू गागड़े उम्र 50 वर्ष निवासी ईरिकपाल स्कूल पारा, जितेंद्र उर्फ तुलसीराम नाग पिता संपत नाग उम्र 29 साल निवासी पुनारा कोर्ट परिसर जगदलपुर, मनीराम नाग पिता स्व. लुटीराम नाग उम्र 40 साल निवासी ईरिकपाल ठोठापारा, विष्णु गागड़ा पिता पूरन सिंह गागडा उम्र 48 साल निवासी पनारा पारा माता मंदिर के पीछे जगदलपुर, वासुदेव गागड़ा पिता विष्णु गागड़ा उम्र 27 साल निवासी पनारापारा माता मंदिर के पीछे जगदलपुर और मानसिंग गागड़े पिता चैनसिंग गागड़े उम्र 29 साल निवासी ईरिकपाल स्कूल पारा को पकड़ा गया था। इसके बाद 14 जून को आरोपी मोतीलाल गागड़े पिता वीरेंद्र गागड़े उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम ईरिकपाल स्कूलपारा,

पंकज गागड़े पिता किशन कुमार गागड़े उम्र 19 साल निवासी ईरिकपाल ठोठापारा, धरमसिंग गागड़े पिता चैनसिंग गागड़े उम्र 23 साल निवासी ईरिकपाल स्कूलपारा, वीरेंद्र गागड़े पिता स्व. टुरलू उम्र 60 साल निवासी ईरिकपाल ठोठापारा, किशन कुमार नाग पिता मनीराम नाग उम्र 20 साल निवासी ईरिकपाल ठोठापारा और रतन गागड़े पिता चैनसिंग गागड़े उम्र 27 साल निवासी ग्राम ईरिकपाल स्कूलपारा की गिरफ्तारी हुई है। जा ज्ञात हो कि 11 जून ग्राम ईरिकपाल में जमीन विवाद व आपसी रंजिश के चलते गांव के ही 12 व्यक्तियों ने योजना बनाकर योगेश कश्यप और चंद्रशेखर कश्यप को खेत से जोताई व धान छिडक कर वापस आते वक्त मार डाला था। आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक सुरेश जांगड़े, शिवानंद सिंह,

उप निरीक्षक प्रमोद ठाकुर, अमित सिदार, लोकेश्वर नाग, भुवनेश्वर चंद्रवंशी,सहायक उप निरीक्षक लंबोदर कश्यप, दिनेश उसेंडी, पुरूषोत्तम नायडू, देवेंद्र राय, विनायक सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक अनिल कन्नौजे, मनीष नेताम, चंदर मंडावी, देवचरण पेंद्रो,

आरक्षक युवराज सिंह ठाकुर, रवि सरदार, भूपेंद्र नेताम, संजय रजावत, केशव चंद्रा, थनेन्द्र सिन्हा, रोशन चौहान, नकुल नुरेटी, रमेश पोर्ते व धनमती कश्यप, रीना अनंत की अहम भूमिका रही।

विस्फोटक के साथ 5 लाख की ईनामी मिरतुर एलओएस कमांडर सहित 4 नक्सली गिरफ्तार

0
  •  कब्जे से विस्फोटक, नक्सली पर्चे बैनर बरामद
    अर्जुन झा-
    जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी बीजापुर एवं थाना भैरमगढ़ की अलग अलग कार्रवाई में 3 नक्सलियों को विस्फोटक के साथ पकड़ा गया।
    सुराखाड़ापारा केशकुतुल पहाड़ी जंगल से विस्फोटक के साथ 2 नक्सलियों को पकड़ा गया। पकड़े गए नक्सलियों में बोमड़ा कवासी एवं सुक्को कुंजाम है। नक्सलियों के कब्जे से टिफिन बम, जिलेटिन स्टीक, नक्सली पर्चे, इलेक्ट्रिक फ्यूज वायर बरामद किए गए। वहीं बिरियाभूमि के जंगल में विस्फोटक के साथ महिला नक्सली मिरतुर एलओएस कमांडर गल्लो वेक्को को पकड़ा गया।

इस महिला नक्सली पर 5 लाख रुपए का ईनाम घोषित है। गल्लो वेक्को वर्ष 2016 से नक्सल संगठन में सक्रिय रही। थाना मिरतुर एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल चेरली 15वीं वाहिनी ई कंपनी का संयुक्त बल फुलादी, जप्पेमरका की ओर निकली थी। अभियान के दौरान फुलादी एवं जप्पेमरका के मध्य जंगल से झाड़ियो में छुपे एक संदिग्ध महिला को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से टिफिन बम, डेटोनेटर, पेंसिल सेल, इलेक्ट्रिक वायर बरामद किए गए। पकड़ी गई समीला उईका एलओएस पार्टी सदस्य वर्ष 2013 से नक्सली संगठन में सक्रिय थी। पकड़े गये नक्सलियों के विरूद्ध थाना भैरमगढ एवं मिरतुर में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त उन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

सड़ी मछलियों ने कर दिया है ग्रामीणों का जीना हराम

0

बकावंड विकासखंड मुख्यालय बकावंड स्थित एक मछली गोदाम से फेंकी जाने वाली सड़ी गली मछलियों के कारण लोगों का जीना हराम हो गया है। बदबू से आसपास का वातावरण प्रदूषित हो चला है।

बकावंड में बीते कई वर्ष से संचालित उत्तम फिशरी के मछली गोदाम से निकलने वाली मरी हुई एवं सड़ी गली मछलियों को आवास पारा के बाजार स्थल पर फेंका जा रहा है, किसानों के खेतों में डाल दिया जाता है। मछली की बदबू आवास पारा में फैली रहती है। इस कारण लोग चैन से भोजन नहीं कर पाते। लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। वहीं उत्तम फिशरी बकावंड के पलाश विश्वास से चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि हमारे आदमी लोग मरी हुई और सड़ी गली मछलियों को कहीं भी ले जाकर नहीं फेंकते हैं।ये मछलियां हमारी कंपनी की नई भी हो सकती। कोई और लोग फेंक रहे होंगे।

MOST POPULAR

HOT NEWS