City Media - Page 492 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 492

डेंगू के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने शहर में चलाया विशेष अभियान

0
  • नागरिकों को रोकथाम और बचाव के दिए टिप्स 
    जगदलपुर इस वर्ष भी कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन द्वार जगदलपुर शहर के जवाहर नगर वार्ड में राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। इस वर्ष समुदाय की सहभागिता से डेंगू नियंत्रण की थीम पर राष्ट्रीय डेंगू दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डेंगू की रोकथाम एवं उससे बचाव के बारे में वार्डवासियों को विभाग द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि डेंगू के लार्वा साफ पानी में पनपते हैं। डेंगू के मच्छर दिन के समय कटते हैं।अपने घर के आसपास गमलों, टायरों, कूलरों टूटे- फूटे बर्तनों, नारियल की खोल, आदि में पानी एकत्रित न होने दें। नियमित तौर पर सफाई का कार्य करें। मच्छरदानी का उपयोग करने व हांथ-पांव को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े पहनने की सलाह दी गई।नुक्कड़ नाटक से भी संदेश
    जानकारी को रोचक और मनोरंजक बनाने हेतु स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा एक नुक्कड़ नाटक का भी मंचन कर डेंगू की रोकथाम एवं बचाव के संबंध में नाटक के माध्यम से समुदाय को संदेश दिया गया। विशेष बात यह है कि इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारियों ने अभिनय किया। मितानिनों द्वारा भी रोल प्ले किया गया। नुक्कड़ नाटक के पश्चात विभाग द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें जन जन का यही है नारा,
    डेंगू मुक्त हो शहर हमारा, अब की बार, डेंगू पर प्रहार, आमचो बस्तर, डेेंगू मुक्त बस्तर के अलावा अन्य नारों के साथ रैली के माध्यम से जागरूकता लाने की पहल की गई।

    डॉ. चतुर्वेदी ने दिलाई शपथ
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने डेंगू मुक्त शहर और डेंगू मुक्त जिला बनाने में सहयोग करने की शपथ दिलाई। शपथ कुछ इस तरह थी – हम अपने आस पास सफाई रखेंगे, घर के बर्तनों, कूलरों, गमलों, फ्रिज, पानी की टंकी आदि में पानी एकत्र नहीं होने देंगे और इनकी नियमित सफाई करेंगे। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करेंगे, पूरे शरीर और हाथ पांव को ढकने वाले कपड़े पहनेंगे। इस मौके पर

एसडीएम जगदलपुर भरत कौशिक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके चतुर्वेदी, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. सी.मैत्री, डीपीएम डाॅ. रीना लक्ष्मी, जिला व्हीबीडीbसलहकार बीके पंडा, आरएमएनसीएच सलहकार आर. प्रसन्ना, विशेष कलाकार में शिव नारायण पाण्डें, नरेश मरकाम, सुंदर मरकाम, शिवानी नायक, मुकेश्वरी शोरी, अदिति, पीलाराम, प्रशांत श्रीवास्तव, मितानिन काॅर्डिनेटर नईम कुरैशी, स्वच्छता समिति ब्रांड एंबेसेडर डीके पराशर, अजय पाॅल, आरएन पाण्डे, टूमेश्वर गजभिये, रजनीश आचार्य, के अलावा एमटी, मितानिन, महिला आरोग्य समिति के सदस्य, नर्सिंग छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में वार्डवासी रैली में शामिल हुए।

आरोपी द्वारा नाबालिक लड़की को शादी का प्रलोभन देकर करता रहा 01 माह से अनाचार

0
  •  परिवार वालों को पता ना चले इसलिए पीड़िता को अपने दोस्त के साथ भेज दिया रायपुर
  • आरोपी व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
  • 24 घण्टे के भीतर गुरूर पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया

दिनांक 14.05.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक पुत्री को आरोपी मनोज निषाद द्वारा नाबालिक जानते हुए बहला फुसला कर शादी का प्रलोभन देकर दिनांक विगत 01 माह से लगातार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा, तथा पीड़िता द्वारा उसे मना करने पर उसके फोटो को अपने दोस्तों को दिखा कर बदनाम करने तथा जान से मारने की धमकी देता था। दिनांक 14.05.2024 को पीड़िता से अनाचार करने के बाद अपने व पीड़िता के परिवार वालों के भय से उसे अपने दोस्त भेष कुमार पटेल को बोलकर उसके आल्टो कार से रायपुर में भेजवा दिया। पीड़िता द्वारा अपने परिवार वालों को पूरी आप बीती बताने के बाद उसकी मां के रिपोर्ट पर उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया। अपराध की कायमी उपरांत पुलिस अधीक्षक  एस. आर. भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक जोशी के निर्देशन तथा एसडीओपी राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण पर थाना गुरूर से विशेष पुलिस टीम गठित किया गया। कायमी उपरांत आरोपीगण दीगर राज्य भागने के फिराक में थे जिसे थाना गुरूर पुलिस द्वारा एक आरोपी को दुर्ग से तथा दूसरे आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया गया, दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त अपराधिक कृत्य में आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त आल्टो कार को भी जप्त किया गया है।

उक्त प्रकरण को सुलझाने व आरोपी की गिरफ्तारी एवं विवेचना में निरीक्षक दिनेश कुमार कुर्रे थाना प्रभारी गुरूर, सउनि कुलेश्वर यादव, म.प्र.आर. नर्मदा कोठारी, आरक्षक कोमल साहू, संजय साहू, पिताम्बर निषाद एवं सायबर सेल बालोद से आरक्षक मिथलेश यादव तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही।

बच्चियों की मौत की जांच करेगी कांग्रेस की टीम

0

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में आईईडी की चपेट में आने से हुई दो बच्चियों की मौत के मामले की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जांच कमेटी का गठन किया है

बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम बोड़गा में 13 एवं 11 साल उम्र वाली बालिकाओं की मौत विस्फोटक की चपेट में आने से हो गई थी। कांग्रेस के मुताबिक बम सुरक्षा बलों का था, या फिर नक्सलियों का इसकी जांच कांग्रेस की टीम करेगी। जांच कमेटी के अध्यक्ष दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक प्रत्याशी छविंद्र कर्मा को बनाया गया है। सदस्य बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, कांग्रेस नेत्री नीना रावतिया, बीजापुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर, बीजापुर जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियाम, जिला पंचायत सदस्य बसंत ताती और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लच्छू मोड़ीयाम बनाए गए हैं।

सब कुछ सही, फिर भी नर्स भर्ती में अपात्र कर दिया आदिवासी अभ्यर्थी को

0
  •  कांकेर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में बड़ा खेल

बकावंड बस्तर संभाग के उत्तर बस्तर कांकेर के कार्यालय अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यायल में विशेष कनिष्ठा कर्मचारी स्टाफ नर्स की सीधी भर्ती हेतु 93 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस भर्ती में पात्र लोगों को अपात्र घोषित कर खास अभ्यार्थियों का चयन किया गया है।

स्टॉफ नर्स भर्ती हेतु नियमानुसार परीक्षा भी आयोजित की गई थी।

परीक्षा के उपरांत परीक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान के स्थान पर अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी की गई। जिसमें अभ्यर्थी राजेश्वरी कश्यप निवासी आसना जगदलपुर ने एसटी कैटेगरी में 83वीं रैंक हासिल की। चयन बोर्ड द्वारा उन्हें दस्तावेज परीक्षण हेतु बुलाया गया। सभी दस्तावेज जमा करने एवं जांच कर अधिकारियों द्वारा उन्हें सभी दस्तावेज परीक्षण उपरांत सही बताया गया। किंतु अंतिम सूची में राजेश्वरी कश्यप को अपात्र घोषित कर दिया गया। कारण पूछे जाने पर उन्हें नर्सिग पंजीयन का दस्तावेज पेश नही किया जाना बताया गया। चयन बोर्ड द्वारा दावा आपत्ति हेतु सामाचार प्रकाशित किया गया, जिसमें आवश्यक दस्तावेज जमा करने हेतु अवसर दिया गया। इसके बाद पुनः राजेश्वरी कश्यप ने कार्यालय पहुंचकर नर्सिग पंजीयन एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करवाए।

परन्तु अंतिम सूची में भी पुनः राजेश्वरी कश्यप को अपात्र घोषित कर दिया गया। कारण यही बताया गया कि अभ्यर्थी द्वारा नर्सिग पंजीयन दस्तावेज जमा नही किया गया है। इस संबंध में राजेश्वरी कश्यप ने कहा कि उक्त पद हेतु 93 पद की नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था जिसमें मैने एसटी कैटेगरी में 83वीं रैंक हासिल की है। सभी दस्तावेज जमा करने के उपरांत भी अपात्र घोषित किया जाना संदेहजनक है।

राजेश्वरी कश्यप ने सरकार से निवेदन किया है कि उनके द्वारा भर्ती प्रक्रिया में सभी दस्तावेज जमा किए गए हैं।जिसकी पावती भी चयन बोर्ड द्वारा दी गई है। उनका कहना है कि चयन बोर्ड द्वारा पुनः सभी दस्तावेज की जांच पारदर्शिता के साथ करते हुए उसे न्याय दिलाया जाए।

चिल्लर की परेशानी को लेकर व्यापारी पहुंचे यूको बैंक

0

कुसुमकसा चिल्हर की समस्या को लेकर शाखा प्रबंधक,यूको बैंक कुसुमकसा को जनपद सदस्य व्यापारी संघ के उपाधक्ष्य संजय बैंस ने नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। जनपद सदस्य संजय बैंस ने प्रबंधक से चर्चा करते हुए बताया की हमारे व्यापारी भाईयो को बिना चिल्हर के व्यापार करने में समस्या हो रहा है रोज इधर उधर से चिल्हर रकम की व्यवस्था करना पड़ता है कई बार चिल्हर समस्या से ग्राहक के साथ भी समंंध खराब हो जाता है आप हमारे व्यापारियों के लिए शीघ्र चिल्हर नोट की व्यवस्था करे प्रबन्धक महोदय ने जल्द ही निराकरण करने की सहमति प्रदान की है ज्ञापन प्रेषित करने वाले श्री देवराज जैन दिनेश जैन मोती कुचेरियां कमलकांत साहू महावीर बाफना जी उपस्थित रहे|

बस्तर जिला प्रशासन ने छुड़वाए कर्नाटक में बंधक बनाकर रखे गए बस्तर जिले के 13 बंधुआ मजदूर

0
  • मेहनताना के करीब छह लाख रुपए भी दिलवाए
  •  वापस आए मजदूरों ने कलेक्टर का माना आभार
    जगदलपुर बस्तर के कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा है कि राज्य शासन द्वारा जनकल्याण की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन किया जा रहा है और पर्याप्त संख्या में रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं, इसका लाभ लें। रोजगार की तलाश में पलायन करके अन्य राज्य जाने की स्थिति में ग्राम पंचायत में स्थित पलायन पंजी में जानकारी दी जानी चाहिए। उक्त बातें कलेक्टर ने बुधवार को कर्नाटक से प्रशासन की मदद से वापस लाए गए कोलेंग क्षेत्र के 13 मजदूरों से मुलाकात के दौरान कही।

वापस लाए गए मजदूरों ने बताया कि अधिक मजदूरी की लालसा में वे सुकमा होते कर्नाटक राज्य के चित्रदुर्गा पहुंचे थे, जहां पर 5 लोग टेंट के कार्य और 8 लोग सुपारी के बगीचे में काम किया करते थे। लेकिन उन्हें तीन-चार महीने का मेहनताना नहीं दिया गया था। और अपने घर वापस आने के लिए रोका जा रहा था। मजदूरों का जिला प्रशासन बस्तर से संपर्क होने पर प्रशासन ने कर्नाटक राज्य के संबंधित जिले के प्रशासन और पुलिस से समन्वय कर श्रम विभाग के माध्यम से उन्हें वापस लाया गया। इसके अलावा मजदूरों को कर्नाटक राज्य की शासकीय दर 14 हजार 100 रूपए मासिक के हिसाब से नियोजक से मजदूरों को भुगतान करवाया गया। 13 श्रमिकों को 5 लाख 93 हजार 500 रूपए ठेकेदार से भुगतान की कार्यवाही करवाई की गई। मजदूरों ने कलेक्टर से मिलकर मजदूरी भुगतान और घर वापस लाने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीपी बघेल, संयुक्त कलेक्टर सुनील शर्मा, डिप्टी कलेक्टर हीरा गवर्ना, श्रम विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

पुरानी रंजिश के चलते की गई थी कांग्रेस नेता विक्रम बैस की हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार

0
  • हत्या में शामिल रहे हैं भिलाई के तीन अपराधी 
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर नारायणपुर के कांग्रेस नेता विक्रम बैस के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा ली है। मामले में छह आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। 13 मई को आरोपियों द्वारा नारायणपुर निवासी विक्रम बैस की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई थी। घटना में प्रयुक्त पिस्टल, गंडासा, दोपहिया वाहन, आरोपियों के मोबाईल आदि जप्त किए गए हैं। नारायणपुर, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस मामले को सुलझाया है। पकड़े गए आरोपियों में 48 वर्षीय विश्वजीत नाग पिता हाराधन जाति बंगाली कायस्थ निवासी बेलघड़िया जिला कलकत्ता हाल मुकाम बंगलापारा स्थित मनीष राठौर का गोदाम नारायणपुर, संदीप यादव उर्फ संजू पिता अरूण यादव 24 वर्ष साकिन सुभाष चौक गौठान के पास बोरसी थाना पद्मनाभपुर दुर्ग राजीव रंजन यति उर्फ राजू उर्फ बिहारी पिता हीरालाल यति जाति गोसाई 41 वर्ष निवासी पिपरा थाना मीरगंज गोपालगंज बिहार हाल मुकाम सड़क नं. 11 ब्लाॅक नं. 09 रूम नं. 11, सेक्टर 9 हाॅस्पिटल सेक्टर भिलाई, थाना कोतवाली, आर सैमुआल उर्फ रायनुन्तलम पिता स्व. आरसी रत्नम ईसाई 39 वर्ष निवासी सड़क नं. 09 ब्लाॅक नं. 01 रूम नं. 06 हास्पिटल सेक्टर 9 भिलाई, जसप्रीत सिंह उर्फ पोतू पिता स्व. सरदारा सिंह जाति सिक्ख 20 वर्ष निवासी खालसा विला बंगलापारा नारायणपुर, विवेक अधिकारी उर्फ सिदाम पिता हरविलास 28 वर्ष जाति नमोशूद्र बखरूपारा नारायणपुर शामिल हैं। 13 मई की रात्रि विक्रम बैस निवासी बखरूपारा नारायणपुर की धारदार हथियार व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रकरण की गंभीरता को देते हुए पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुड़िया के पर्यवेक्षण में निरीक्षक थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा, उप निरीक्षक धीरेंद्र तिवारी, सहायक उप निरीक्षक रूमंत देवांगन प्रभारी सायबर सेल के नेतृत्व में अलग-अलग टीम का गठन किया गया था।मामले में बारीकी से पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज व सायबर एनालिसिस के आधार पर मनीष राठौर निवासी नारायणपुर के नाम सामने आए।

भिलाई में बनी थी मर्डर की प्लानिंग
मनीष राठौर, जसप्रीत सिंह सिद्धू, विश्वजीत नाग, विप्लव एवं विवेक अधिकारी द्वारा लगभग डेढ़ महीने पहले हत्या की साजिश रची गई थी। इस हेतु भिलाई के इंडियन काॅफी हाॅउस में पिस्टल खरीदने एवं हत्या की प्लानिंग हेतु मनीष राठौर, विश्वजीत नाग, राजीव रंजन यति उर्फ राजू उर्फ बिहारी, संदीप यादव उर्फ संजू और सैमुआल उर्फ रायनुन्तलम के साथ मीटिंग की गई थी। हत्या में उपयोग की गई पिस्टल सीवान बिहार से लाई गई थी। घटना को अंजाम देने के पहले दो दिनों तक आरोपियों ने मृतक की रेकी की थी। घटना के दिन विक्रम बैस को अकेला पाकर आरोपी संजू यादव और विश्वजीत नाग ने गंडासा से वार कर और पिस्टल से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना मे प्रयुक्त पिस्टल को मनीष राठौर के गोदाम में छुपा दिया गया था। दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर की एसीसीयू टीम तथा सायबर टीम की सहायता से आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। इसी आधार पर अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा गया है।

नक्सली के नाम पर धमकी भी
पूछताछ के दौरान जिले में पत्रकारों को धमकी देने के मामले का भी खुलासा हुआ है। जिसमें मनीष राठौर द्वारा धमकी भरे पत्र लिखने और विश्वजीत नाग द्वारा उसे पोस्ट किए जाने की बात सामने आई है। जिले में परिवहन संघ अध्यक्ष किशोर आर्या को धमकी भरा पत्र व नक्सलियों के नाम पर धमकी भरे बैनर व पत्र भेजकर लोगों को आतंकित करने का काम भी इसी गैंग द्वारा किया जा रहा था। इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में प्रमुख रूप से दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर एसीसीयू टीम तथा नारायणपुर के निरीक्षक एवं थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा, उप निरीक्षक धीरेंद्र तिवारी, सहायक उप निरीक्षक रूमंत देवांगन, प्रभारी सायबर सेल एवं साइबर सेल नारायणपुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा

दल्ली राजहरा के बीएसपी क्षेत्र में बढ़ी चोरी की घटनाएं

0
  • सीआईएसएफ के जवान अफसरों की सुरक्षा में लगे
  •  सुरक्षा कर्मियों से चोरों ने कर रखी है सेटिंग
    दल्लीराजहरा आंख बंद कर सोए हैं बीएसपी क्षेत्र में कार्यरत सीआईएसएफ के कर्मी। बीएसपी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अब दिन में भी बीएसपी क्षेत्र से लोहा, डीजल एवं केबल चोरी करने लगें है। ऐसा ही एक मामला दो दिन पहले सामने आया। जिसमें माईस क्षेत्र के अंदर दो जगह डीजल चोरी हुई।
    यहां पर यह बताना भी लाजिमी होगा कि बीएसपी क्षेत्र में चोरो के हौसले बढने के पीछे सुरक्षा में लगे सीआईएसएफ जवानों की ड्युटी माईस क्षेत्र को सुरक्षित रखने से ज्यादा अधिकारियों एवं कार्यालय की सुरक्षा में लगा दी गई हैं। जहां माईस ऑफिस में अधिकारियों के पास आम नागरिक अपनी बात रखने या अन्य कार्य से जाने से पहले इस सुरक्षा के किले को भेद पाना असंभव है। इन सुरक्षा कर्मियों की निवेदन एवं उचित कारण बताने के बाद भी इनके द्वारा अनुमति नहीं दी जाती। वहीं दूसरी ओर रात और दिन अपनी मर्जी से उनके सुरक्षा घेरे को तोड़कर आसानी से बड़ी मशीनों के पार्ट्स डीजल केबल माइंस के प्रतिबंधित क्षेत्र से बाहर लेजाकर बेच जा रहे हैं। बीएसपी की सुरक्षा व्यवस्था केवल दिखाने के लिए रह गई है। बीएसपी के अफसरों द्वारा अपने मनोरजंन के कार्यक्रम में भी सीआईएसएफ जवानों की ड्यूटी लगा दी गई थी। जहां ये सुरक्षा कर्मी सामान्य नागरिको से दुर्व्यवहार करते नजर आए। किन्तु माईस क्षेत्र में चोरों को इस तरह प्रवेश की छुट है वे कभी इस सुरक्षा किले को भेद खुलेआम चोरी करते है। इन पर सुरक्षाकर्मी आंखों पर पट्टी बांध लेते हैं। वही पुलिस प्रशासन का कहना है कि माईस क्षेत्र में चोरी का सामान पकडने पर अधिकारियों कोई भी कर्मचारी उनकी रिपोर्ट लिखाने को तैयार नहीं होता। जिससे चोरो का मनोबल बढता जा रहा है। चोरों के बीच यह प्रचलित कहावत है कि जब तक माईस है तब तक हमें काम करने की क्या जरूरत। अधिकारियों एवं सीआईएसएफ की आंख में धूल झोकना हमारे लिए बडी बात नहीं है। नाम न बताने की शर्त पर एक चोर ने बताया कि उसक सेटिंग तो सभी से है। हिस्सा दो और माल लो। यह तो हमारा रोजगार हैं। नौकरी के 10-15 हजार से हमारा गुजारा संभव नही है। जब तक माईस है, हमारा काम चलते रहेगा। यहां सभी को अपना हिस्सा चाहिए।

आबकारी विभाग के सिपाही के सरंक्षण में ज्यादा कीमत पर बेची जा रही है शराब

0
  •  सरकारी दुकानों में चल रहा है यह गोरखधंधा
  • कोचियों के जरिए बिकवाई जा रही है शराब: जाहिद
    जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर महामंत्री ज़ाहिद हुसैन ने अधिक मूल्यों पर हो रही शराब बिक्री पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि जगदलपुर में आबकारी विभाग के एक विशेष सिपाही के सरंक्षण में वर्षों से प्लेसमेंट एजेंसी मैनेजर व कर्मचारी द्वारा शराब दुकानों में निर्धारित मूल्यों से अधिक मूल्य पर शराब बिक्री का अवैध खेल जोरो पर चल रहा है।
    जाहिद हुसैन ने कहा है कि शराब दुकान के काउंटर में लोगों को शराब खरीदने पर अधिक दाम चुकाने पड़ रहे हैं। खुलकर आबकारी विभाग लोगों की जेब में डाका डाल रहा है। साथ ही आबकारी विभाग के कानून व नियम- शर्तों को ताक पर रख दिया गया है। बस्तर जिले में आबकारी विभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में कोचिये भी महंगे दाम पर देशी और विदेशी शराब बेच रहे हैं। शहर की शराब दुकान में चल रही लूट का मामला सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। वहीं पुलिस ने भी इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की है, जिसका नतीजा जगदलपुर शहर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर गांव- गांव में कोचियों की बाढ़ सी आ गई है। मदिरा प्रेमियों को महंगे दामों में अपने आसपास क्षेत्र में ही शराब मिलने लगा है।कांग्रेस नेता ज़ाहिद हुसैन ने बताया कि सोशल मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार सामान्य शराब की एक बोतल के पीछे 50 से 100 और महंगी शराब के पीछे 200 रुपए से अधिक वसूले जा रहे हैं। इस तरह आबकारी विभाग प्रतिदिन लाखों रुपए का अवैध कारोबार कर रहा है। जबकि पूर्व में भी इस मामले को लेकर आबकारी विभाग को ज्ञापन भी सौंपा गया था। परंतु अभी तक न कोई कार्रवाई आबकारी विभाग द्वारा की नहीं की गई है।

कांग्रेस नेता की हत्या के तीन आरोपी भिलाई में पकड़े गए

0

जगदलपुर :- नारायणपुर के कांग्रेस विक्रम बैस की हत्या के आरोप में भिलाई के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या की इस वारदात में आठ लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। विक्रम बैस को तब गोली मारी गई थी, जब वे मोहल्ले में टहल रहे थे। उनके सीने पर दो गोलियां और पैर में एक गोली मारी गई थी। आरोपियों की तलाश में नारायणपुर पुलिस छह जिलों में छापेमारी कर रही थी। इसी बीच हत्या के तीन आरोपी भिलाई टाउनशिप से पकड़े गए हैं। नारायणपुर पुलिस ने भिलाई दुर्ग क्राइम ब्रांच पुलिस की मदद से तीन आरोपियों को बुधवार सुबह भिलाई के सेक्टर-9 और सेक्टर-7 में छापेमारी कर गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों को पकड़कर नारायणपुर ले गई। आरोपितों के नाम संजीव सिंह, सैमुअल एवं राजीव रंजन बताए गए हैं। बताया गया है कि बैंक डकैती के मामले में सैमुअल सन 2021 में जेल भी जा चुका है।

MOST POPULAR

HOT NEWS