City Media - Page 505 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 505

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र भारद्वाज एवं ब्लॉक अध्यक्ष शेखर गुप्ता बने

0

दल्ली राजहरा-छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला स्तर की बैठक 29 अप्रैल को बी एस पी गेस्ट हाउस में संध्या 6 बजे आयोजित की गई थी। जिसमे संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के सहमति व निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष हरबंस अरोरा की अनुशंसा एवं दुर्ग संभाग अध्यक्ष छगन साहू की सहमति से विरेन्द्र भारद्वाज को बालोद जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है वही ब्लाक अध्यक्ष शेखर गुप्ता को बनाया गया।

मुख्य अतिथि हरवंश अरोरा ने सभी पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार जनता और प्रशासन के बीच की कड़ी है , जिनका दायित्व होता है कि दोनों के बीच सामंजस्य बनाएं तथा सूचना का आदान-प्रदान करें l जब भी आम जनता के बीच कुछ समस्याएं होती है तो उसे सरकार तक पहुंचाने में मदद करती है l अखबार छोटा है या बड़ा यह मायने नहीं रखता है l आप लोगों के बीच उसे किस ढंग से प्रस्तुत करते हैं l आपके लेख को लोग कितने विश्वसनीय कितने उत्सुकता से आपका खबर पढ़ते हैं यह आपकी प्रस्तुति पर निर्भर करता है l लोग आपकी अखबार की क्वालिटी या बड़ा देखकर आपके लेख को नहीं पढ़ते वह लोग आपकी लिखने की कला और प्रस्तुति के कारण आपका लेख पढ़ते हैं l

वरिष्ठ पत्रकार कमल शर्मा ने संगठन का महत्व बताते हुए इसे और अधिक मजबूती प्रदान करने की बात कही।

बालोद जिला अध्यक्ष एव ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सेवा दे रहे वरिष्ठ पत्रकरो में हरबंश अरोरा,झुनमुन गुप्ता,कमल शर्मा,मोहन दास मानिकपुरी तथा निवर्तमान जिला अध्यक्ष विवेक वैष्णव का सम्मान साल व प्रतीक चिन्ह बॉबी छतवाल सहित पत्रकारों द्वारा भेंट कर किया गया।

इस बैठक में दल्लीराजहरा व डोंडी के श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्य प्रमुख रूप से नरेंद्र खोब्रागडे, संतोष कोशी,रमेश मित्तल, शेख नबी खान , सुमित जैन, मोहम्मद इमरान , भोजराम साहू , नीलेश श्रीवास्तव ,राजेश पटेल,जगेंद्र भारद्वाज ,हीरालाल पवार,रामू शर्मा,सागर गनीर,लवन राजपूत,प्रकाश बक्सी,डोंडी से तेजराम साहू,अजय अग्रवाल, आलोक गुप्ता, अमित गुप्ता,दीपक राजाभोज उपस्थित थे l कार्यक्रम का संचालन दुर्ग संभाग अध्यक्ष छगन साहू व आभार प्रदर्शन ब्लाक महामंत्री दीपक राजाभोज ने किया।नव नियुक्त अध्यक्षो को सभी पत्रकारों ने हर्ष जाहिर करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।

कलेक्टर ने एयरपोर्ट की आवश्यक व्यवस्थाओं और विकास कार्यों पर चर्चा कर दिए निर्देश

0
  • विमान सेवा के सुचारु संचालन के लिए बैठक

जगदलपुर बस्तर वासियों के लिए विमान सेवाओं का लाभ सतत उपलब्ध कराने तथा एयरपोर्ट की आवश्यक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सोमवार को कलेक्टर एवं चेयरमैन मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट विजय दयाराम के. ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में एयरपोर्ट से संबंधित नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, लोक निर्माण इ. एंड एम, वन विभाग और पुलिस विभाग से जुड़े मसलों पर चर्चा की गई। एयरपोर्ट के समीप डीजीसीए के निर्देशों के अनुसार मोबाइल टॉवरों में रंग का पालन करने, एयरपोर्ट के अंदर आवश्यक सड़कों का विकास, इंडिगो विमानन संस्था हेतु कक्ष आबंटन, डीजीसीए के निर्देशों के अनुसार रनवे का विकास कार्य, पॉपी की शिफ्टिंग, यात्रियों की सुविधा हेतु रवानगी क्षेत्र में कन्वेयर बेल्ट स्थापना, एयरपोर्ट के समीप स्थित चिन्हित पेड़ों की ट्रिमिंग करवाने, विजिबिलिटी के लिए निर्धारित मापदंड में कमी हेतु पत्राचार और सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई । एयरपोर्ट में विकास कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश देते हुए अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट में यात्रियों की सुविधाओं हेतु आवश्यक व्यवस्था का मौका निरीक्षण किया गया। इसके अलावा एयरपोर्ट में अधिक विमानन संचालन की स्थिति में विमानन संस्थाओं को सुविधा एवं आवश्यक व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकमहेश्वर नाग, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी, संयुक्त कलेक्टर व नोडल अधिकारी ऋषिकेश तिवारी, लोनिवि कार्यपालन अभियंता एके सिंह, डायरेक्टर एयरपोर्ट विदेश गुप्ता, अधिकारी श्री राठौर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

दल्ली राजहरा में पिछले 12 घंटे में दो लोगों ने की आत्महत्या

0

दल्लीराजहरा में पिछले 12 घंटे में दो लोगों ने की आत्महत्या जहां एक और पुराना बाजार क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 में रोड में रहने वाले तुलसी निर्मलकर उम्र 63वर्ष जो की पूर्व में बीएसपी में ठेका श्रमिक से रिटायर होकर घर में पत्नी के साथ मिलकर सब्जी व्यवसाय करता था काफी दिनों से अत्यधिक नशा करने की वजह से परिवार जनों द्वारा दारू पीने के लिए पैसे नही देने के कारण परिवार से क्षुब्ध रहता था कल रात 7 बजे के आस पास नशे की हालत में घर निकला था पता साजी करने पर कुछ लोगो के द्वारा परिजनों को सूचना दी गई कि तुलसी मरकाम झरन मंदिर के सामने रेलवे ट्रैक के पास खंभे पर लटका हुआ हालत में देखा गया इसके बाद परिजनों के द्वारा थाना राजहरा में सूचना दी गई मौके पर पुलिस पहुंचकर शव उतारकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया l

वहीं दूसरी ओर वार्ड क्रमांक 25 में रहने वाले जुगनू ठाकुर जोकि शासकीय कर्मचारी हाई स्कूल मंगल तराई वर्ग 2 में क्लर्क के पद में कार्यरत था पत्नी मायके गई थी सुबहभाई के द्वारा मॉर्निंग वॉक में लिए चलने के लिए कहा जिस पर उसने कहा मुझे अच्छा नहीं लग रहा है तू चले जा वह वापस आकर देखा तो मृतक जुगनू फंदे से लटका हुआ था तत्काल सूचना राजहरा थाने में दिया मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है आगे की कार्रवाई जारी हैl

वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन करने एवं ओव्हरस्पीड़ वाहन नहीं चलाने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया

0
  • मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन नहीं करने के संबंध में वाहन चालकों का मीटिंग लिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग, रेंज दुर्ग  रामगोपाल गर्ग के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक बालोद एस.आर.भगत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन में, आज दिनांक 29.04.2024 को यातायात कार्यालय बालोद में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस देवांश सिंह राठौर एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक राकेश ठाकुर के द्वारा ट्रेक्टर, पीकप, ऑटो मालवाहक वाहन चालकों का मीटिंग लिया गया ।

प्रायः देखने में आता है की शादी के सीजन में बाराती, छट्ठी कार्यक्रम, चौथिया के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में मालवाहक वाहनों में यात्री भरकर परिवहन किया जाता है जिसमें दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, विगत दिनों इस प्रकार की घटना परिलक्षित हुई है। जिसके तारतम्य में मालवाहक वाहन चालकों का मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जैसे मालवाहक वाहनों में सवारी भरकर परिवहन नहीं करने, शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने, ओव्हरस्पीड़ वाहन नहीं चलाने, गाड़ीयों के पीछे अनिवार्य रूप से रेडियम लगाने, वाहनों को सड़क किनारे पार्किंग नहीं करने, रात्रि जागरण होने पर दो ड्रायवर का उपयोग करने एवं यातायात नियमों का पालन करने के संबंध मंे समझाईश दिया गया है।

वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देशों के परिपालन में थाना सनौद, गुरूर, बालोद, देवरी, राजहरा, डौण्डी एवं यातायात बालोद द्वारा चेक पोस्ट लगाकर मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन करने वाले वाहन चालको को समझाईश दिया गया है, इस दौरान लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व 28 प्रकरण में कार्यवाही कर 12,000 रू. समन शुल्क वसूल किया गया है।

कलेक्टर एवं चेयरमैन मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट ने सुचारू विमान सेवा संचालन हेतु की बैठक

0
  • कलेक्टर ने एयरपोर्ट की आवश्यक व्यवस्थाओं और विकास कार्यों पर चर्चा कर दिए निर्देश
  • विमान सेवा के सुचारु संचालन के लिए बैठक

जगदलपुर। बस्तर वासियों के लिए विमान सेवाओं का लाभ सतत उपलब्ध कराने तथा एयरपोर्ट की आवश्यक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सोमवार को कलेक्टर एवं चेयरमैन मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट विजय दयाराम के. ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में एयरपोर्ट से संबंधित नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, लोक निर्माण इ. एंड एम, वन विभाग और पुलिस विभाग से जुड़े मसलों पर चर्चा की गई। एयरपोर्ट के समीप डीजीसीए के निर्देशों के अनुसार मोबाइल टॉवरों में रंग का पालन करने, एयरपोर्ट के अंदर आवश्यक सड़कों का विकास, इंडिगो विमानन संस्था हेतु कक्ष आबंटन, डीजीसीए के निर्देशों के अनुसार रनवे का विकास कार्य, पॉपी की शिफ्टिंग, यात्रियों की सुविधा हेतु रवानगी क्षेत्र में कन्वेयर बेल्ट स्थापना, एयरपोर्ट के समीप स्थित चिन्हित पेड़ों की ट्रिमिंग करवाने, विजिबिलिटी के लिए निर्धारित मापदंड में कमी हेतु पत्राचार और सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई । एयरपोर्ट में विकास कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश देते हुए अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट में यात्रियों की सुविधाओं हेतु आवश्यक व्यवस्था का मौका निरीक्षण किया गया। इसके अलावा एयरपोर्ट में अधिक विमानन संचालन की स्थिति में विमानन संस्थाओं को सुविधा एवं आवश्यक व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकमहेश्वर नाग, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी, संयुक्त कलेक्टर व नोडल अधिकारी ऋषिकेश तिवारी, लोनिवि कार्यपालन अभियंता एके सिंह, डायरेक्टर एयरपोर्ट विदेश गुप्ता, अधिकारी श्री राठौर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

प्राथमिक शाला खैरगुड़ा में विदाई समारोह एवं न्योता भोज का आयोजन

0
  •  होनहार विद्यार्थियों का किया गया सम्मान

बस्तर बस्तर ब्लाक की ग्राम पंचायत मधोता- 2 की प्राथमिक शाला खैरगुड़ा में पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को आज शाला परिवार की ओर से विदाई दी गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागी बच्चों एवं होनहार बच्चों और स्कूल के विकास में सहयोग करने वाले पालकों व युवाओं को प्रधान अध्यापक छन्नू राम मंडावी की ओर से सम्मान में प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया गया।

संजय ठाकुर, नरेश ठाकुर, जगरू कश्यप, केशव ठाकुर, बबलू ठाकुर, थबीर ठाकुर, पुनु ठाकुर आदि के सहयोग से न्योता भोज भी आयोजित किया गया। आयोजन में शिक्षक रामनिवास देहारी, वीरेंद्र देवांगन, शिक्षिका इंदुमती, गिरीराम, नवरतन, उदय, हलधर, डोमेश, जयंती, कुसुमलता, माधुरी, सतबती, गोमती, उर्मिला, दिनेश ठाकुर मनोज कुमार ठाकुर, मोहित, सुमीत आदि उपस्थित थे।

लोकसभा चुनाव में बस्तर के नेता निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका, अब मैदानी क्षेत्रों में डटे

0
  • कोरबा में सरोज पांडेय के लिए कर रहे हैं प्रचार

जगदलपुर छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के प्रथम व द्वितीय चरण के मतदान के बाद बस्तर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तीसरे चरण के मतदान की तैयारियों में जुट गए हैं। प्रदेश भाजपा संगठन के दिशा -निर्देश पर बस्तर, कांकेर, महासमुंद, राजनांदगांव के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को अब अन्य लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार का जिम्मा संभालने भेजा जा रहा है। इसे लेकर ही जगदलपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधीर पाण्डेय, भाजपा नेता मनीष पारख, मंडल महामंत्री प्रवीण सांखला बस्तर व कांकेर लोकसभा में प्रचार-प्रसार के बाद अब कोरबा लोकसभा क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं। पार्टी के निर्देश पर कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधीर पाण्डेय ने कहा कि भाजपा का एक- एक कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहा है। अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार के लक्ष्य को प्राप्त करना हम सबका लक्ष्य है। हम सबने मिलकर बस्तर में प्रचार किया फिर पार्टी ने कांकेर भेजा और अब कोरबा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोरबा विधानसभा क्षेत्र में विकास का कमल खिलाने के लिए पूरी कर्मठता से प्रचार करेंगे। और कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सरोज पाण्डेय को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए कोरबावासी उत्साहित हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता मनीष पारख ने कहा कि भाजपा पार्टी नहीं परिवार है और अब तो पूरा देश कह रहा है मैं हूं मोदी का परिवार। हम सब अपने परिवार के सदस्यों को विजयी बनाकर तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पूरा होगा। भारतीय जनता पार्टी ने हम सबको कोरबा लोकसभा क्षेत्र में सेवा का अवसर दिया है। पार्टी ने जो दायित्व हमे दिया है उस पर खरा उतरेंगे। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी डॉ. सरोज पाण्डेय के समर्थन में प्रचार कर तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का आह्वान करेंगे।मंडल महामंत्री प्रवीण सांखला ने कहा कि हर कार्यकर्ता का लक्ष्य विकास का कमल खिलाना है। छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों में कमल खिलाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता प्रवास कर घर-घर जा रहे हैं। यह चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है। यह राष्ट्र के नव निर्माण का चुनाव है। जिसमे हर कार्यकर्ता का जिम्मेदारी तय है और सभी उसे निभा रहे है। बता दें कि भारतीय जनता युवा मोर्चा जगदलपुर नगर मंडल के अध्यक्ष शिरीष मिश्रा एवं भाजपा भानपुरी मंडल के सदस्य शीबू शाह को भी कोरबा लोकसभा क्षेत्र में प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है और वह भी बस्तर के भाजपा नेताओं के साथ प्रवास पर हैं।

बेतरतीब खड़े ट्रकों और अन्य वाहनों पर कार्रवाई

0

जगदलपुर आज दिनांक को पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के आदेशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्गदर्शन में सड़क पर खड़े वाहनों से होने वाले दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस जगदलपुर द्वारा नेशनल हाईवे एवं अन्य मार्गो के किनारे अवैध पार्किंग करने वाले भारी वाहनों पर व्हील लॉक लगाकर चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान शहर के विभिन्न मार्ग, एनएच 30, गीदम रोड, आड़ावाल रोड, बोधघाट आदि क्षेत्रों में अनधिकृत रूप से खड़े 35 ट्रको एवं अन्य वाहनों पर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में यातायात प्रभारी आभिजीत भदौरिया, एएसआई राजकुमार आडिल, एएसआई प्रवीण जोशी, एएसआई परिमल दास एवं यातायात विभाग के अन्य कर्मचारी मौज़ूद रहे। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

भाजपा से महादेव सट्टा एप पर दीपक बैज के महा सवाल

0
  •  कहीं चुनावी चंदा तो नहीं मिल रहा है भाजपा को =

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने महादेव सट्टा एप पर भाजपा से महा सवाल पूछे हैं। उन्होंने पूछा है कि कहीं भाजपा को महादेव एप से चुनावी चंदा तो नहीं मिल रहा है?   दीपक बैज ने कहा है कि दूसरों पर लांछन लगाना भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की आदत सी बन गई है। जब जब चुनाव आते हैं, मुद्दा विहीन भाजपा के नेता प्रतिद्वन्दी दलों के नेताओं पर अनाप शनाप कीचड़ उछालना शुरू कर देते हैं। कुछ ऐसा ही महादेव सट्टा एप को लेकर भी किया जा रहा है। अगर महादेव सट्टा एप में कहीं कुछ गड़बड़ है तो भाजपा सरकार उसे बंद क्यों नहीं करवा रही है? इससे तो यही लगता है कि भाजपा को महादेव एप की ओर से चुनावी चंदा मिल रहा है।  बैज ने भाजपा पर तंज कसा हैl

कि जिनमें काबिलियत नहीं रहती, वही लोग दूसरे की लकीर को काटकर अपनी लकीर को बड़ी दिखाने की कोशिश करता है। बैज ने कहा है कि भाजपा इस चुनाव में पूरी तरह मुद्दा विहीन हो चुकी है। उसके खोखले दावों से और जुमलों से देश की जनता उकता गई है। चुनाव में अपने गिरते ग्राफ की बौखलाहट में भाजपा उल जुलूल और मिथ्या आरोप लगा रही है। अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए भाजपा अनर्गल बातें करने लगी है।

क्रेडा के सीईओ राजेश सिंह राणा ने संयंत्र स्थापना में खामियां मिलने पर दिखाए सख्त तेवर

0
  • बस्तर संभाग में चल रहे कार्यों का लिया जायजा
  • सिक्योरिटी डिपाजिट काटने की दी हिदायत

जगदलपुर क्रेडा के सीईओ राजेश सिंह ने बस्तर संभाग में क्रेडा के अधीन चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यों के प्रति लापरवाही को लेकर राणा बेहद सख्त नजर आए। उन्होंने निविदा के मापदंड के अनुसार काम न होने और कमियां पाए जाने पर संबंधित ईकाइयों की एसडी काटने के निर्देश दिए।

क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सिंह राणा ने गत 27 अप्रैल को बस्तर प्रवास के दौरान बस्तर संभाग के कांकेर जिले के ग्राम तारसगांव एवं लखनपुरी में जल जीवन मिशन अंतर्गत स्थापित संयंत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कंट्रोलर खराब होने के कारण पानी ओवर फ्लो होने, फाउंडेशन की फ्लोरिंग धंस जाने, अर्थिंग कार्य निविदा के मापदंड के अनुरूप नहीं करने एवं फाउंडेशन में मिट्टी बैक फिलिंग नहीं करने जैसी कमियां पाई गईं। राणा द्वारा निरीक्षण स्थल पर ही स्थापना करने वाली ईकाइयों को सुधार करते हुए निविदा के मापदंड के अनुसार संयंत्र स्थापना करने के सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही क्रेडा के उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से सीईओ राणा ने पाई गई कमियों को इकाई से समन्वय करते हुए आवश्यक सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए। इसके बाद सीईओ राजेश राणा ने ग्राम रतेसरा एवं ग्राम कोकपुर में सौर सुजला योजना अंतर्गत स्थापित सोलर पंपों का निरीक्षण किया एवं हितग्राहियों से पंपों के उपयोग के संबंध में जानकारी ली। सीईओ राणा यहां से बस्तर संभाग के ही कोंडागांव जिले के दौरे पर निकल गए।जहां उन्होंने ग्राम खाले मुरवेंड में हितग्राही इंद्राराम सलाम एवं ग्राम जोबा में हितग्राही धनुराम बघेल के यहां सौर सुजला योजना अंतर्गत स्थापित सोलर पंपों का निरीक्षण किया एवं हितग्राहियों से पंपों के सुचारू संचालन और उपयोगिता के संबंध में जानकारी ली।  राणा ने पंप में किसी भी प्रकार की खराबी आने पर क्रेडा के टोल फ्री नंम्बर – 18001234591 में कॉल करके शिकायत दर्ज कराने बाबत जानकारी हितग्राहियों को दी। इस दौरान हितग्राहियों द्वारा पंपों के संचालन के संबंध में संतुष्टि व्यक्त की गई। राणा द्वारा निरीक्षण के दौरान क्रेडा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्रेडा की विभिन्न परियोजना के अंतर्गत चल रहे कार्य जैसे जल जीवन मिशन, सौर सुजला योजना, सोलर हाई मॉस्ट संयंत्र, सोलर पॉवर प्लांट एवं अन्य संयंत्रों की स्थापना के दौरान सतत स्थल निरीक्षण करते हुए निविदा के मापदंड के अनुसार गुणवत्ता सुनिश्चित कराते हुए कार्य समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

MOST POPULAR

HOT NEWS