City Media - Page 551 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 551

जनता देगी भाजपा की वादखिलाफी का मुंहतोड़ जवाब : रेखचंद जैन

0
  •  समन्वयक नियुक्त होते ही एक्शन मोड रेखचंद जैन
  •  भेजापदर व कस्तूरी में ली कार्यकर्ताओं की बैठक
    जगदलपुर पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन को लोकसभा चुनाव के लिए बस्तर लोकसभा क्षेत्र की आठ में से दो विधानसभा क्षेत्रों जगदलपुर व चित्रकोट का समन्वयक नियुक्त किया गया है। समन्वयक का दायित्व मिलते ही रेखचंद जैन एक्शन मोड में आ गए हैं। नियुक्ति के दूसरे दिन ही जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के दो गांव भेजापदर व कस्तूरी पहुंचकर जैन ने कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की बैठक ली।


रेखचंद जैन ने ग्रामीणों से विस्तार से चर्चा की और राज्य की भाजपा सरकार द्वारा उन्हें दी जा रही योजनाओं की जानकारी ली।  जैन ने कहा कि जनता आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के मूड में नजर आ रही है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के पहले जनता से जो वादे किए थे, सत्ता में आने के बाद उनसे मुकर गई है। जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है और भाजपा नेताओं के सिर पर सत्ता की खुमारी छाई हुई है। पंचायत से लेकर नगरीय निकायों के चुने हुए पदाधिकारियों को लेकर जिस प्रकार का पूर्वाग्रह भाजपा के नेता दिखा रहे हैं, उससे जनता के बड़े तबके में भाजपा को लेकर निराशा- हताशा है। इसका दुष्परिणाम आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिलना तय है। रेखचंद जैन ने लोकसभा के आगामी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को अधिकाधिक मतों से जिताने की अपील की। इस दौरान श्री जैन ने भेजापदर व कस्तूरी की बूथ कमेटियों की जानकारी ली। बैठक के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता परमजीत सिंह जसवाल, जलंधर नाग, घनश्याम महापात्र, सरपंच बुधसन कश्यप, लक्ष्मण सेठिया, राजेंद्र बघेल, संतोष सिंह समेत बड़ी संख्या में बूथ कमेटियों के पदाधिकारी, ग्रामीण आदि मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ की सभी 11सीटों पर करेंगे जीत हासिल : किरण देव

0
  •  बस्तर के प्रत्याशी महेश कश्यप का प्रदेश अध्यक्ष ने कराया मुंह मीठा

जगदलपुर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लोकसभा प्रत्याशियों की सूची जारी की जाने के बाद बस्तर जिला भाजपा कार्यालय जगदलपुर में बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव से मुलाकात की। इस अवसर पर देव ने महेश कश्यप को मिठाई खिलाकर जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान उपस्थित नेताओं से मुखातिब होते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने कहा निश्चित ही हम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मूलमंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” का अनुपालन करते हुए हम छत्तीसगढ़ की 11 की 11 लोकसभा सीटें जीतेंगे। उन्होंने बस्तर लोकसभा सीट से प्रत्याशी के रूप में महेश कश्यप के चयन पर खुशी जाहिर करते हुए सभी पदाधिकारी – कार्यकर्ताओं से महेश कश्यप की रिकॉर्ड मतों के अंतर से जिताने के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया।

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की टीम ने मैसूर में 37 वां जोनल स्तरीय युवा उत्सव में बिखेरी छत्तीसगढ़ संस्कृति की छटा

0
  • युवा उत्सव मैसूर कर्नाटक में बालोद जिले सहित अर्जुन्दा महाविद्यालय का पायल निषाद ने किया प्रतिनिधित्व

अर्जुन्दा:- शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा की छात्रा कु. पायल निषाद पिता श्री उभयलाल कक्षा बीएससी द्वितीय वर्ष ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की 44 सदस्यीय टीम के साथ मैसूर कर्नाटक में आयोजित 37 वां जोनल स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ संस्कृति पर आधारित रंगोली बनाकर बेहतर और मनमोहक रंगोली बनाई। साथ ही रैली में छत्तीसगढ़ संस्कृति और सभ्यता परम्परा छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और धरोहर की छटा बिखेरी जिनका लोगों ने खूब लुप्त उठाया।
इस शिविर का आयोजन दिनांक 21 फरवरी से 26 फरवरी तक जेएसएस साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी, मैसूर कर्नाटक में आयोजित हुआ। जिसमें हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के लगभग 44 से अधिक विभिन्न अलग-अलग प्रतिभागियों की टीम हिस्सा ने हिस्सा लिया। वहीं 60 से अधिक विश्वविद्यालयों के लगभग ढाई हजार से अधिक नियमित विद्यार्थी विभिन्न विधाओं में अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्र.प्राचार्य श्रीमती डाॅ रश्मि सिंह ने एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक यशवंत कुमार टंडन ने उन्हें इस शिविर में और प्रतिनिधित्व करने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

घने जंगल में जुआ खेल रहे 17 जुआडियो को घेराबंदी कर पकडा गया

0
  • जिला बालोद पुलिस की जुआ के खिलाफ बड़ी कार्यवाही।
  • जंगल में 52 पत्ती तास से जुआ खेल रहे 17 जुआडियो को घेराबंदी कर पकडा गया।
  • छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 3 (2) के तहत कि गई कार्यवाही ।
  • नगदी रकम 1,08,030/रू एवं 06 नग मोटर सायकल पुरानी इस्तेमाली 1,80,000/रू एवं 10 नग एण्ड्रायड मोबाईल पुरानी इस्तेमाली किमती 50,000/रू कुल जुमला किमती 3,38,030 रूपये को किया गया जप्त।

:- गिरफ्तार आरापीगणः-

सीताराम साहू पिता धीरपाल साहू उम्र 56 साल साकिन भोथली थाना सनौद जिला बालोद (छ0ग0) 2. राजू राम कुरें पिता छन्नू लाल कुरें उम्र 53 साल साकिन निपानी थाना बालोद जिला बालोद (छ0ग0) 3. महेन्द्र कुमार महिपाल पिता मोहन लाल उम्र 36 साल साकिन बोरगहन थाना रनचिरई जिला बालोद (छ0ग0) 4. अजित चंदेल पिता गणेश राम चंदेल उम्र 45 साल साकिन पलारी थाना सनौद जिला बालोद (छ0ग0) 5. राममुर्ती ग्वाल पिता गिल्लू ग्वाल उम्र 56 साल साकिन लालबगीचा धमतरी थाना सिटीकोतवाली जिला धमतरी 6. दिनेश सेन पिता मदन लाल सेन उम्र 30 साल साकिन कांजीहाउस के पास सुभाष नगर वार्ड के पास धमतरी थाना सिटीकोतवाली धमतरी जिला धमतरी (छ0ग0) 7. ढ़ालेन्द्र दास पिता रामकृष्ण दास उम्र 26 साल साकिन नयापारा वार्ड धमतरी थाना सिटीकोतवाली धमतरी जिला धमतरी (छ0ग0) 8. मोहम्मद जुबैर पिता अब्दुल गफ्फार उम्र 32 साल साकिन लालबगीचा धमतरी थाना सिटीकोतवाली धमतरी जिला धमतरी 9. टम्मन लाल मरकाम पिता पक्कू राम मरकाम उम्र 42 साल साकिन परसतराई थाना अर्जुनी जिला धमतरी 10. पुरूषोत्तम विश्वकर्मा पिता स्व० मोहन लाल विश्वकर्मा उम्र 34 साल साकिन लोहरसिंग थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ0ग0) 11. बृजभान जोशी पिता गरीबा राम जोशी उम्र 35 साल साकिन कोड़ेवा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद (छ0ग0) 12. श्रवण कुमार जांगड़े पिता छबीलाल जांगड़े उम्र 54 साल साकिन खेरूद थाना गुण्डरदेही जिला बालोद (छ0ग0) 13. सुमेन्द्र कुरें पिता छन्नू राम कुरें उम्र 49 साल साकिन आवासपारा निपानी थाना बालोद जिला बालोद (छ0ग0) 14. लिलेश कुमार साहू पिता सोमनाथ साहू उम्र 34 साल साकिन बुंदनी चौकी कंवर थाना गुरूर जिला बालोद (छ0ग0) 15. लखन साहू पिता सुखदेव साहू उम्र 55 साल साकिन खरथुली थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ0ग0) 16. आकाश जगताप पिता स्व० रविन्द्र राव जगताप उम्र 30 साल साकिन लोहरसिंग थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ0ग0) 17. केश राम साहू पिता तन्नू राम साहू उम्र 52 साल साकिन तितुरगहन थाना सनौद जिला बालोद (छ0ग0)

घने जंगल में जुआ खेल रहे 17 जुआडियो को घेराबंदी कर पकडा गया

अवैध जुआ, शराब, सट्टा के रोकथाम हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल मर्ग के निर्देशन प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद एस०आर० भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर  बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा एवं जोगेन्द्र साहू सायबर सेल बालोद के नेतृत्व में पुलिस थाना पुरूर की टीम को अवैध जुआ, शराब, सट्टा के रोकथाम हेतु रेड कार्यवाही कर सफलता हासिल की गई।

दिनांक 01.03.2024 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम भेजामैदानी गोरसाकट्टा के जंगल में 52 पत्ती तास से रूपये पैसे का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद के आदेश पर थाना प्रभारी पुरूर

शिशुपाल सिन्हा के हमराह स्टाफ, सायबरसेल बालोद प्रभारी जोगेन्द्र साहू, व सायबर का बल के साथ ग्राम भेजामैदानी गोरसाकट्टा के जंगल घटना स्थल पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपीयो के द्वारा घने जंगल के अंदर 52 पत्ती तास से हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे थे, रेड कार्यवाही के दौरान पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे कुछ लोग भाग गये एवं मौके पर 17 व्यक्तियों को पकड़ा गया, आरोपियो के कब्जे से नगदी रकम 1,08,030/रू एवं 06 नग मोटर सायकल पुरानी इस्तेमाली 1,80,000/रू एवं 10 नग एण्ड्रायड मोबाईल पुरानी इस्तेमाली किमती 50,000/रू कुल जुमला किमती 3,38,030 रूपये को जप्त किया गया, एवं उपरोक्त आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा सदर छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 3 (2) का पाये जाने से आरोपियो को गिरफ्तार कर आरोपियो के विरूध्द अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया उक्त प्रकरण में थाना पुरूर प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्रभारी सायबर सेल जोगेन्द्र साहू, सउनि रूपेश्वर राम भगत, प्र०आर० विश्वजीत साहू, सुधीर किस्पोट्टा, आरक्षक लिखन कुमार साहू, गुणेश यादव, डोमेन्द्र रावटे, जितेन्द्र सिन्हा, थनेन्द्र देवांगन, डोमेन्द्र रावटे, विवेक सिन्हा, संदीप यादव, किशोर साहू, सुरेश पटेल, रूपेश चौरे, छोटू सोनकर, सायबर सेल का बल प्र०आर० भुनेश्वर मरकाम, रूमालाल चुरेन्द्र, विवेक शाही, आरक्षक विपीन गुप्ता, आकाश दुबे, राहुल मनहरे, पुरन देवांगन, संदीप यादव, आकाश सोनी, योगेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

प्राण घातक हमला करने वाला फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

0
  •  वर्ष 2022 से घटना कारित कर लगातार था फरार ।दिनांक 14. 10.2022 को शाम 19.30 बजे पीड़ित हेमंत तारम गायत्री मंदिर के पास से पैदल चलने के दौरान आरोपी शब्बीर कुरैशी पिता अब्दुल मतीन उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 24 दल्लीराजहरा थाना राजहरा एवं उनके साथी स्वप्निल तिवारी पिता प्रमोद तिवारी उम्र 29 वर्ष सा. नारयण होटल के पीछे वार्ड क. 06 राजहरा द्वारा पीड़ित को अकेले देखकर तुम बाडू और मुक्कू का काम करता है कहकर मां-वहन की गदी गंदी अश्लील गाली गलौज करने लगा उसी समय पीड़ित भागने लगा तो आरोपीगण शब्बीर कुरैशी एवं स्वप्लिन तिवारी ने अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपीगण एक राय आहत हेमंत तारम के पीठ में प्राण घातक हमला कर चोट पहुंचाया थे

  • जिसकी लिखित प्रार्थी देव निषाद के रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध क्रमांक 352/2022 धारा 294,506,307,34 भादवि के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण सदर के विवेचना के दौरान आरोपी शब्बीर कुरैशी निवासी वार्ड क्र0 24 राजहरा को दिनांक 13.012.2023 को गिर0 कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया था, प्रकरण के अन्य आरोपी स्वप्निल तिवारी घटना दिनांक से फरार था ।
    मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एस.आर. भगत के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक डॉ० चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में प्रकरण के फरार आरोपी का पता तलास हेतु निर्देश थाना प्रभारी राजहरा सुनील तिर्की एवं स्टाफ द्वारा फरार आरोपी का मुखबीर सूचना से आरोपी स्वप्निल तिवारी का पता तलाश किया, आरोपी स्वप्निल ‍ तिवारी से पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार करने पर आज दिनांक 02.03-2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।
    उक्त प्रकरण संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी राजहरा सुनील तिर्की, सउनि कांताराम थिलेन्द्र आर० मनोज साहू, छन्नु बंजारे, चुलेन्द्र कुरें का सराहनीय भूमिका रही।

नाम आरोपी – स्वप्निल तिवारी पिता प्रमोद तिवारी उम्र 29 वर्ष सा. नारयण होटल के पीछे वार्ड क. 06 राजहरा थाना राजहरा

मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी ‍को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

0
  •  रात्री में सुनसान पाकर मोटर सायकल की करता था चोरी ।
  •  आरोपी के कब्जे से एक हीरो डीलक्स क्र0 सीजी 07 ए एच 5730 किया गया जप्त ।

दिनांक 01.03.2024 को प्रार्थी ऐमन कुमार खोबरागडे निवासी वार्ड क्र.11 राजहरा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27.02.2024 के रात्री करीबन 09.00 बजे को अपने दोस्त दिनेश साहू के घर शादी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए प्रार्थी द्वारा अपने दोस्त दिनेश के घर के सामने अपना हीरो डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 ए एच 5730 सायकल खडी कर चला गया था, रात्री करीबन दिनांक 28.02.2024 के रात्रि करीबन 02.30 बजे वापस आने परे देखा कि प्रार्थी अपना मोटर सायकल जहां खड़ा किया था वहां नही था, कोई अज्ञात चोर द्वारा मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 ए एच 5730 किमती लगभग 15000 रूपये को चोरी कर ले गया था कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध क० 62/23 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया ।
पुलिस अधीक्षक महोदय एस.आर. भगत के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ० चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजहरा सुनील तिर्की एवं स्टाप के द्वारा आरोपी के पता तलाश दौरान संदेही हरिश कुमार ध्रुव पिता रंजीत ध्रुव उम्र 30 वर्ष सा. वार्ड क. 17 कोण्डेपावर हाउस राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद से पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो दिनांक घटना समय को अपने साथी 2.पूरन लाल साहू पिता जेठू राम साहू उम्र 24 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 15 राजहरा के साथ उक्त मोटर सायकल को चोरी करना स्वीकार किया एवं आरोपी के मेमोरण्डम कथन में चोरी गये मोटर सायकल को बरामद जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपी को दिनांक 02.03.2024 गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।
उक्त प्रकरण संपूर्ण कार्यवाही में श्रीमान थाना प्रभारी राजहरा सुनील तिकी, प्र०आर० संतराम मडावी आर० चुरेन्द्र कुर्रे, मनोज साहू, शेल अली, छन्नू बंजारे, का सराहनीय भूमिका रही।

बीजेपी ने जारी के छत्तीसगढ़ के 11 सीटो पर प्रत्याशी कांकेर से भोजराज नाग के नाम पर लगी मुहर

0

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीद्वारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची मे देश के 16 राज्यों के 195 सीटों के लिए नामों का ऐलान कर दिया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों के लिए प्रत्याशियो के नामों की घोषणा कर दी गई है।

जारी सूची के अनुसार

रायपुर लोकसभा सीट के लिए बृजमोहन अग्रवाल,दुर्ग लोकसभा सीट के लिए विजय बधेल, राजनांदगांव लोकसभा सीट के लिए संतोष पांडेय,बिलासपुर लोकसभा सीट के लिए तोखन साहू,कोरबा लोकसभा सीट के लिए सरोज पांडेय,रायगढ़ लोकसभा सीट के लिए राधेश्याम राठिया,

बस्तर लोकसभा सीट के लिए दिनेश कश्यप,कांकेर लोकसभा सीट के लिए भोजराज नाग,सरगुजा लोकसभा सीट के लिए चिंतामणि महाराज,महासमुंद लोकसभा सीट के लिए रूप कुमारी चौधरी तथा जांजगीर लोकसभा सीट के लिए कमलेश जांगड़े के नाम पर मुहर लगी है।

भाजपा ने बस्तर लोकसभा सीट से महेश कश्यप पर खेला दांव

0
  •  बस्तर संभाग में धर्मान्तरण के खिलाफ झंडा बुलंद करने वाले नेता हैं महेश कश्यप

अर्जुन झा

जगदलपुर।भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित बस्तर लोकसभा सीट से ग्राम कलचा निवासी महेश कश्यप को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। कश्यप आरएसएस के पुराने कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बस्तर संभाग में आदिवासियों के धर्मांतरण के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा किया। वे लगातार इस मसले को लेकर मुखर रहे हैं।

भाजपा के दिल्ली मुख्यालय से जारी सूची के अनुसार बस्तर जिले की जनपद पंचायत कलचा के पूर्व सरपंच महेश कश्यप का नाम सामने आने से भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता सोच में पड़ गए। श्री कश्यप इन दिनों बस्तर सांस्कृतिक सुरक्षा मंच के बैनर तले धर्मांतरण के विरुद्ध झंडा बुलंद किए हुए हैं। और उन्होंने नारायणपुर से दंतेवाड़ा तक पदयात्रा भी निकाली थी। कलचा निवासी महेश कश्यप विगत दो विधानसभा चुनाव अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित बस्तर विधानसभा सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश करते आ रहे थे। महेश कश्यप आरएसएस की अनुषांगिक संगठनों में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल में वह महत्त्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि आरएसएस का आशीर्वाद उन्हें मिल गया है।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पसंद पर भारतीय जनता पार्टी ने मुहर लगाई है। कश्यप की पत्नी जनपद पंचायत जगदलपुर में सदस्य हैं। ज्ञात हो कि बस्तर के धाकड़ आदिवासी नेता दिनेश कश्यप, महेश गागड़ा, ओजस्वी मंडावी, लता उसेंडी,सुभाऊ राम कश्यप ने भी लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी, लेकिन महेश कश्यप के रूप में चौंकाने वाला नाम सामने आया है। इससे विरोधी पार्टी भी हतप्रभ है।

कांकेर सीट से

बच्चों की जिंदगी में बहार ला रही है प्राथमिक शाला राजपुर की बगिया

0
  • स्कूल की पोषण वाटिका में सब्जी की भरपूर उपज
  • बच्चों ने एक हफ्ते में बेच डाली 4 हजार की सब्जी

अर्जुन झा

बकावंड बस्तर जिले में एक ऐसी भी प्राथमिक शाला है, जहां के विद्यार्थी कृषि बागवानी और व्यापार में भी दक्ष हो रहे हैं। स्कूल में बनाई गई बगिया बच्चों की जिंदगी में बहार ला रही है।

जगदलपुर से 50 किलोमीटर की दूर बस्तर विकासखंड की प्राथमिक शाला पटेलपारा राजपुर की चर्चा अब दूर दूर तक हो रही है। इस शाला के विद्यार्थी, शिक्षक, सफाई कर्मचारी और रसोईया ने मिलकर पोषण वाटिका तैयार की है। पोषण वाटिका में गोभी, लौकी, सेम और प्याज की खेती की गई है। पोषण वाटिका से प्रतिदिन बच्चों को मध्यान्ह भोजन में पौष्टिक सब्जियां खिलाई जाती हैं। बच्चों और शिक्षकों की मेहनत से वाटिका में हो रही अधिक पैदावार के फलस्वरूप ग्रामीण अपनी जरूरत के लिए और आसपास के विद्यालय मध्यन्ह भोजन के लिए राजपुर की शाला की वाटिका से ही ताजी सब्जियां खरीदने लगे हैं। ग्रामीण बड़े पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए भी सब्जियां विद्यालय से खरीदकर बच्चों का उत्साहवर्धन करते हैं। छात्र छात्राएं भी शिक्षा के साथ कृषि और व्यवसायिक शिक्षा की ओर अग्रसर हो रहे हैं। बच्चों ने पोषण वाटिका से बेची गई सब्जियों के प्राप्त राशि को गुल्लक में जमा करना प्रारंभ कर दिया था। गुल्ल्क को बच्चों ने 2 मार्च को तोड़ा, जिसमें से 4 हजार से अधिक राशि निकली। बच्चे अपनी इस कमाई को देख खुशी से झूम उठे। उनका उत्साह राशि को गिनते वक्त उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था। एकत्रित राशि में से कुछ राशि को बच्चों में वितरित कर पोषण वाटिका में विशेष सहयोग प्रदान करने वाले स्वीपर शांतनु कश्यप और ग्राम के युवा पूरन कश्यप को मेहनताना प्रदान कर शेष राशि को भविष्य में बीज व खाद के लिए सुरक्षित रखा गया है। विद्यार्थी स्वयं विद्यालय आकर प्रतिदिन पौधों को पानी देने का कार्य व वाटिका की देखभाल करते हैं।

डीईओ भारती प्रधान ने सराहा

बस्तर की जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने स्कूल के किचन गार्डन को अन्य स्कूलों के लिए मॉडल बताया है। उन्होंने शाला के बच्चों, स्टॉफ, कुक और ग्रामीण युवा की पहल को सराहा है तथा उन्हें बधाई दी है। शाला के प्रधान अध्यापक पंचम राम नेगी ने बच्चों की इस पहली कमाई पर बधाई दी और कृषि को आय के लिए व्यवसाय के रूप में अपनाने की सलाह दी। संकुल समन्वयक गजेंद्र सिंह ठाकुर भी नियमित रूप से इस शाला में कक्षा लेकर बच्चों और शिक्षकों के साथ कार्य में सहयोग देते हैं। पोषण वाटिका को तैयार करने में विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं, प्रधान अध्यापक पंचम राम नेगी, संकुल समन्वयक गजेंद्र सिंह ठाकुर, स्वीपर शांतनु कश्यप ग्राम के युवा पूरन कश्यप, रसोईया सहदेव कश्यप एवं मेहतू सिन्हा का विशेष योगदान है।

महंगाई और बेरोजगारी के पिच पर होगा लोकसभा चुनाव का रण

0
  • आधी आबादी रूठ गई, तो काम न आएगा वंदन अभिनंदन
  • महंगाई को लेकर कांग्रेस प्रदेश में छेड़ेगी आंदोलन

अर्जुन झा

जगदलपुर आने वाले लोकसभा चुनाव का रण महंगाई और बेरोजगारी के पिच पर लड़ा जाएगा। छत्तीसगढ़ में इसकी शुरुआत जल्द होने वाली है। महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस राज्य में बड़ा आंदोलन करने वाली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इसके संकेत भी दे दिए हैं।

पिछले कई माह से जिस रफ्तार से महंगाई बढ़ती जा रही है, उससे हर व्यक्ति पीड़ित है। महंगाई रॉकेट बनकर आसमान को छू रही है। महंगाई की चर्चा हर किसी की जुबान पर है। क्योंकि जरूरी चीजों के दाम बढ़ने से हर व्यक्ति का प्रभावित होता है। आमदनी और जीवन यापन का सुर ताल महंगाई के कारण बिगड़ जाता है। जिस तरह आज महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, उससे महिलाएं ज्यादा विचलित हो उठी हैं।अगर आधी आबादी ही हलकान परेशान हो जाए तो वह चुनाव परिणाम की दिशा बदलने के लिए अग्रसर हो उठती है। तब फिर नारी शक्ति वंदन हो या महतारी वंदन, कोई भी वंदना, अभ्यर्थना और याचना महिलाओं का फैसला नहीं बदल सकती। वर्तमान में कुछ ऐसा ही दृश्य दिखाई दे रहा है। महंगाई बड़ा मुद्दा है और बेरोजगारी दूसरे नंबर का मुद्दा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस लोकसभा चुनाव में इन्हीं दोनों मुद्दों को कैश करने की तैयारी कर चुकी है। अबकी बार का लोकसभा चुनाव महंगाई और बेरोजगारी के ही पिच पर लड़ा जाएगा, यह तय है।

महंगाई से जनता बेहाल: दीपक बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज ने कहा है कि कि मोदी सरकार जबसे सत्ता में आई है, महंगाई से देश के नागरिकों की कमर टूटती जा रही है। महंगाई को लेकर कांग्रेस प्रदेश में जन आंदोलन छेड़ेगी। मोदी राज में रोजमर्रा की जरूरतों के दाम बेतहाशा बढ़ गए हैं। 2014 में गैस का सिलेंडर 410 रु. का था, आज वह 1000 रु. के पार है। पेट्रोल 70 रु. प्रति लीटर से बढ़कर 100 रु. प्रति लीटर के पार हो गया है। डीजल 55 रु. लीटर से बढ़कर 90 रु. प्लीटर के करीब है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड आयल का दाम लगातार कम हो रहा है। खाने के तेल और दाल की कीमत 70 रु. और 60 रु. प्रति किलो थी, वह 200 रू. प्रति किलो को पार कर गई है। दही, पनीर, लस्सी, आटा, सूखा सोयाबीन, मटर व मुरमुरे पर भी 5 फीसदी जीएसटी लगा दिया गया। होटल के 1 हजार रु. के कमरे पर 12 प्रतिशत जीएसटी, अस्पताल के आईसीयू बेड पर 5 प्रतिशत जीएसटी। जीने के लिए सभी आवश्यक चीजों पर जीएसटी लगाकर चैन नहीं मिला तो श्मशान घाट के निर्माण पर भी जीएसटी बढ़ा दिया गया है। बीते 8 सालों में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर कर लगाकर 29 लाख करोड़ रुपए जनता की जेब से निकाले गए हैं। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि भाजपा नेता महंगाई, बेरोजगारी पर चर्चा से भाग रहे हैं। देश की अर्थव्यवस्था डूबने की कगार पर है, बैंक डूब रहे है, एलआईसी डूब रहा है, सरकारी कंपनियां बिक रही हैं। आम लोगों के रोजगार छीना जा रहा है। महंगाई का प्रकोप घर -घर में दिख रहा है। जवाब देने से बचने के लिए भाजपा का नेता धर्म से धर्म को लड़ा कर, जात से जात को लड़ा कर वैमनस्यता फैलाकर राजनीतिक रोटी सेक रहे है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को नियंत्रित करने में असफल और नकारा साबित हुई है।

MOST POPULAR

HOT NEWS