City Media - Page 589 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 589

दल्ली राजहरा के वार्ड नंबर 23 में राम लला की स्थापना के अवसर पर किया गया हनुमान चालीसा का पाठ

0

दल्लीराजहरा वार्ड नंबर 23 मदर टेरेसा वार्ड में जसवंत नायक (जस्सू ) के अगुवाई में वार्ड वासियों के द्वारा श्रम वीर चौक पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के बाल्य रूप राम लला की धर्म नगरी अयोध्या में स्थापना के अवसर पर श्रमिक चौक पर कल संध्या 7:00 बजे हनुमान चालीसा का पाठ एवं मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी की आरती किया गया l साथ ही भगवान राम लला की समस्त वार्ड वासियों के द्वारा पूजा अर्चना की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया l इस अवसर पर जस्सू ने कहा कि आज 22 जनवरी का दिन भारत के इतिहास के साथ विश्व पटल पर स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा l क्योंकि आज ही के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम फिर से अपने राजमहल में विराजे हैं l यह हमारे लिए बड़ी खुशी की बात है कि आज हम भगवान श्री राम की इस मंदिर को बनते हुए और उन्हें स्थापित हुए देखे हैं

इस कार्यक्रम में वार्ड वासी जसवन्ता नायक (जस्सू)
सागर लालवानी अंश कुमार प्रवीण ठाकुर शिवम कुमार
दामोदर पटनायक शैनल साहू
सोनू विभार मिन्द्र यादव
राकेश सोनी मेष आदित्य पाण्डे
अजय मौर्या परमानंद सहारे
देवेन्द्र शर्मा योगेश मोहन सेन
पुरुषोत्तम सिंह विनोद एवं वार्ड वासी सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे l

अयोध्या धाम जैसी लगने लगी थी खनिज नगरी दल्ली राजहरा

0
  •  राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, दीपों से सज गए सारे मंदिर
    दल्ली राजहरा भगवान राम लला के अपने जन्म स्थान में विराजमान होने के सप्ताह भर पहले से ही लौह नगरी दल्ली राजहरा अयोध्या धाम में तब्दील हो चुकी थी। राम – रस और राम – रंग से यह पावन धरा सराबोर हो चुकी थी। प्रभु श्री रामचंद्र की भक्ति में जन जन लीन हो गया। ऐसी न्यारी छटा और धर्म प्रभावना पहली बार देखने को मिली। अयोध्या के दिव्य, भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला प्रतिमा की स्थापना को लेकर दल्लीराजहरा शहर में अभूतपूर्व उत्साह का वातावरण सप्ताह भर पहले से देखने को मिल रहा था।

    राम मंदिर में रामजी की प्राण प्रतिष्ठा
    22 जनवरी को दल्ली राजहरा के राम मंदिर में श्री रामचंद्र की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस दौरान उपस्थित सुदेश सिंग जिला कोषाध्यक्ष,मंडल भाजपा अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, समस्त रामभक्तों द्वारा जलाभिषेक, फूलों की माला अर्पित कर रामजी की प्राण प्रतिष्ठा की गई। राम मंदिर में मूर्ति स्थापना के बाद राम भक्तों ने रामजी की मूर्ति के दर्शन पूजन किए एवं 56 भोग लगाकर रामजी की आरती की। राम मंदिर व अन्य मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी। मंदिरों में आज विशेष पूजा अनुष्ठान का क्रम पूरे दिन चलता रहा।
  • हुई रंगोली प्रतियोगिता
    राम मंदिर प्रागंण में विशेष रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतिभागी युवतियों और महिलाओं ने मंदिर प्रांगण में आकर्षण रंगोली सजाई। रंगोली से राम सीता, अयोध्या के मंदिर, श्रीराम के आगमन के आकर्षक चित्र बनाए गए थे।


  • भंडारा में लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण
    राम मंदिर में मूर्ति स्थपाना के अवसर पर विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया। इसमें हजारों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण किया। भंडारा दोपहर से लेकर शाम तक चला। शाम होते हीश्री राम जी की संध्या आरती की गई। आरती के शंखनाद और मंदिरों की घंटियां गूंजायमान होने लगीं थीं। श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आरती के पश्चात् 5100 दीप जलाए गए। दीपों से जय श्रीराम नाम सजाया गया। दीपकों से जय श्रीराम , ओम, 22 जनवरी, स्वास्तिक आदि चित्रण किए गए थे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विभिन्न स्थानों में आयोजित समारोह में जोश और उत्साह के साथ लोग शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं राम भक्त सक्रिय रहे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह मदन मायती , सुरेश जयसवाल सुजीत झा डौंडी लोहारा विधानसभा प्रभारी भूपेंद्र ‌डहरवाल रमेश गुर्जर सुमित जैन, भूपेंद्र श्रीवास  मनजीतकौर अंजू साहू रमेश जैन युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह एम सृजित, प्रणव साहू उषा साहू कविता तिगोटे मनन गुप्ता नीलू पटेल।

 

 

 

 

युवा कांग्रेस का रोजगार दो, न्याय दो अभियान आरंभ

0
  •  बेरोजगारी के मुद्दे पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता खोल रहे हैं भाजपा की पोल
    जगदलपुर भाजपा द्वारा 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रतिवर्ष 2 करोड़ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का जो वादा किया गया था, उसे नहीं निभाया गया। इस वादाखिलाफी के विरुद्ध देश के बेरोजगार युवाओं की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी छतीसगढ़ पलक वर्मा, छग प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार बस्तर जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अभिषेक डेविड के नेतृत्व मे युवा कांग्रेस की विशेष बैठक में रोजगार दो, न्याय दो पोस्टर लांच कर अभियान की शुरुआत की गई।
    इस अभियान को लेकर बस्तर जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारिणी अध्यक्ष अभिषेक डेविड ने बताया कि देश के युवाओं से केंद्र की मोदी सरकार द्वारा की गई वादाखिलाफी के विरोध में एवं बेरोजगारों के हक की लड़ाई लड़ने रोजगार दो न्याय दो अभियान की शुरुआत युवा कांग्रेस ने की है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को हक मिलने तक संघर्ष जारी रखना है। इस अभियान का समर्थन करने वाले युवाओ को हिस्सा बनने 8860812345 नंबर पर मिस्ड कॉल के माध्यम से जोड़ा जाएगा। मोदी सरकार को आईना दिखाने का काम करते हुए जिले के युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता युवाओं के बीच जाकर रोजगार के मुद्दे पर चर्चा कर बेरोजगारो से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन फार्म भरवाएंगे।इस दौरान ग्रामीण युवा कांग्रेस प्रभारी विक्रांत सिंह, जिला कांग्रेस महामंत्री सुभाष गुलाटी, युवा कांग्रेस जिला महासचिव विमल बिसाई, बस्तर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रियाज़ खान, चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष भंवर मौर्य, युवा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा क्षेत्र महासचिव अंकित पारख, जाहिद हुसैन, अनुराग महतो, असीम सुता, ज्योति राव, गीता, श्रवण, मोहनीश सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

धर्म – आध्यात्म से मिलती है आंतरिक ऊर्जा : संजय पाण्डेय

0
  • प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए भाजपा नेता संजय पाण्डेय
    जगदलपुर भंगाराम शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नगर निगम के नेता संजय पांडेय भी शामिल हुए। पाण्डेय ने बताया कि अयोजन 20 से 23 जनवरी तक विधि विधान के बीच बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दिन के कार्यक्रम में पहुंचे संजय पाण्डेय ने कहा कि धर्म और आध्यात्म हमें आंतरिक एवं आत्मीय ऊर्जा प्रदान करते हैं। दैवीय शक्तियां आत्मबल उत्पन्न करती हैं।

समापन अवसर पर उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए प्रखर वक्ता एवं भाजपा नेता संजय पाण्डेय ने कहा कि हमारा सनातन धर्म महान है, हमारे धार्मिक ग्रंथ और वैदिक ऋचाओं में अदभूत शक्ति है। इनके अध्ययन मनन से जो अनुभूति होती है, उसे शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता।धर्म, आध्यात्म और हमारे वेद पुराणों में ऊर्जा का अकूत भंडार समाहित है। धर्म आध्यात्म की शरण में जाने से हमारे तन मन में अलौकिक ऊर्जा का संचार होता है। यह ऊर्जा हमें सदमार्ग पर चलने और हर जीव के कल्याण में रत हो जाने की प्रेरणा देती है।श्री पाण्डेय ने कहा कि बाबा भोलेनाथ की महिमा सर्व विदित है। देवों के देव महादेव की आराधना से जो फल प्राप्त होता है, वह अकल्पनीय होता है।  पाण्डेय ने शिव मंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंदिर समिति से जुड़े लोगों को साधुवाद दिया।अयोजन के चौथे और अंतिम दिन विशाल भंडारा का अयोजन किया गया। सर्वप्रथम पुड़ी, सब्जी, हलवा आदि तैयार कर भगवान को भोग लगाने के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। संजय पाण्डेय ने भी भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

अपनी ताकत पहचान कर कांग्रेस कार्यकर्ता दें भाजपा को करारा जवाब : दीपक बैज

0
  •  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने रायगढ़ और सारंगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि आज की राजनीति में ज्यादा सीधापन ठीक नहीं है। हमारी सीधाई का नाजायज फायदा भाजपा उठाती आ रही है। अब हमें भी भाजपा के खिलाफ टेढ़ापन दिखाना होगा और भाजपा के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तत्पर रहना होगा।
    दीपक बैज रायगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पूर्व मंत्री उमेश पटेल, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, विधायक लालजीत राठिया, विधायक विद्यावती सिदार, जिला अध्यक्ष द्वय रजनीश तिवारी, अनिल शुक्ला, अरूण मालाकार, राजू मिश्रा, साखा यादव, विनोद कपूर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।बैज ने कहा कि भाजपा के लोग झूठ, फरेब, बरगलाने और हवा हवाई बातें करने में माहिर हैं। लोकसभा में सत्तापक्ष की ओर से ऐसा ऐसा झूठ बोला जाता है कि हमें शर्मिंदगी होती है। बैज ने कहा कि भाजपा की ईमारत झूठ की बुनियाद पर ही टिकी हुई है। हम कांग्रेसियों का ऐसा चरित्र नहीं है। हम सच्चाई की राजनीति में विश्वास करने वाले लोग हैं।  बैज ने कहा कि भाजपा के लोग जनता के बीच अपनी बात रखने में माहिर हैं|

वे बड़बोले भी हैं। मगर हमें बड़बोलेपन से दूर रहकर अपनी बात दमदारी के साथ जनता के सामने रखने की आदत डालनी चाहिए। आप सभी में प्रतिभा और क्षमता है। हमारे एक कार्यकर्ता के सामने भाजपा के दस कार्यकर्ता भी नहीं टिक सकते। इसलिए अपनी क्षमता और प्रतिभा को पहचानें और जनता के बीच जाकर भाजपा के झूठ, फरेब का पर्दाफाश करें। अगर पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में जनता के बीच जाकर भाजपा की असलियत लोगों को बताई होती तो प्रदेश में हमारी सरकार बननी तय थी। खैर जो हुआ सो हुआ, अब हम सभी को लोकसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसते हुए मैदान में उतर जाना चाहिए। दीपक बैज ने कहा कि आप सभी ठान लें, तो छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को जीतने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने अपने रायगढ़ प्रवास का कारण बताते हुए कहा कि एक कारण है लोकसभा चुनाव की तैयारी और दूसरा हमारे नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा। हम सभी को मिलकर इस यात्रा को छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक बनाना है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सारंगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।इस दौरान सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगडे, बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे सहित मोर्चा संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

पहले रायगढ़ आएगी न्याय यात्रा
रायगढ़ और सारंगढ़ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जानकारी दी के कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू की गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा ओड़िशा से रायगढ़ के रास्ते छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। यात्रा पांच दिनों तक छत्तीसगढ़ के सात जिलों का भ्रमण करेगी। बैज ने यात्रा का भव्य स्वागत करने की अपील कार्यकर्ताओं से की। उन्होंने कहा कि असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को वहां की भाजपा सरकार ने रोकने के लिए तरह तरह के हठकंडे अपनाए। राहुल जी के काफिले पर हमले किए गए। राहुल गांधी को कॉलेज स्टूडेंट्स से मिलने नहीं दिया गया। राहुल जी का कॉलेज में संबोधन प्रस्तावित था। असम सरकार ने भले ही राहुल गांधी को कॉलेज जाने से रोक दिया, मगर कॉलेज के विद्यार्थी स्वयं राहुल गांधी के पास पहुंच गए। इससे स्पष्ट हो गया है कि युवाओं में भाजपा के प्रति भारी आक्रोश है। दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार है और यहां भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में असम जैसी बाधा पहुंचाई जा सकती है, इसलिए आप सभी को सचेत रहना है।

भंगाराम मंदिर में भंडारा

0

जगदलपुर भंगाराम शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का अयोजन 20 से 23 जनवरी तक विधि विधान के साथ बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। अयोजन के चौथे दिन विशाल भंडारा का अयोजन हुआ। भंडारा में हलवा पुरियां, सब्जी, आदि तैयार कर भगवान को भोग लगाने के पश्चात प्रसाद वितरण हुआ। भक्तों ने शिवजी के दर्शन के पश्चात भोग लगाया। भंडारा में सैकड़ों भक्तों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया।

कॉप ऑफ द मंथ के तहत जिले के 05 अधिकारी कर्मचारी हुए सम्मानित

0
  •  कानून-व्यवस्था एवं महत्वपूर्ण कार्य करने के फलस्वरुप पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र के साथ शुभकामनाएं दी।

दिनांक 23.01.2024 को पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव एवं अति. पुलिस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार नायक व डीएसपी सुश्री नवनीत कौर के द्वारा जिला बालोद में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों को कानून व्यवस्था एवं सौंपे गये महत्वपूर्ण कार्यों का निर्वहन लगन व मेहनत से किये जाने के फलस्वरूप कॉप ऑफ द मंथ दिसंबर 2023 के तहत नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर रक्षित निरीक्षक श्रीमती रेवती वर्मा एवं ऑफ़िस स्टाफ भी उपस्थित हुए।

सम्मानित हुए अधि/कर्मचारी:-

सउनि. सुन्दर सिंह मंडावी यातायात बालोद
आर. 352 ईश्वर भण्डारी थाना-राजहरा
आर. 80 सुनील कुमार थाना-बालोद
आर. 193 संजय चेलक याना-डौण्डी
आर. 435 गिवेन्द्र नेताम याना-गुरूर

नेताजी बोस की जयंती पर मेगा रैली

0
  •  नगर के सैकड़ों स्कूली विद्यार्थी शामिल हुए रैली में
    जगदलपुर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शहर में स्कूली बच्चों ने विशाल रैली निकालकर नेताजी को याद किया। रैली में अधिकांश स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हुए।
    नेताजी अमर रहे, भारत माता कि जय, जब तक सूरज चांद रहेगा नेताजी का नाम रहेगा, वंदे मातरम् के नारों से शहर गुंजायमान होता रहा। इस दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि भारत की आजादी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी। नेताजी ने तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा, जयहिंद का नारा दिया था। अंग्रेजों की गुलामी से भारत को आजाद कराने के लिए नेताजी -ने कई आंदोलन किए। सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 में ओडिशा के कटक में हुआ था। उनके पिता का नाम जानकीनाथ बोस और माता का प्रभावती देवी था। वह बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के थे और पढ़ाई में तेज थे। उन्होंने इंग्लैंड की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से सिविल परीक्षा पास की।

लेकिन वर्ष 1921 में जब उन्होंने अंग्रेजों द्वारा भारत में किए जाने शोषण के बारे पढ़ा तो उसी वक्त भारत को आजाद कराने का प्रण ले लिया और इंग्लैंड में प्रशासनिक सेवा की प्रतिष्ठित नौकरी छोड़ अपने देश वापस आकर आजादी की मुहिम में जुट गए। माना जाता है कि जर्मन के तानाशाह अडोल्फ हिटलर ने ने सुभाष चंद बोस को पहली बार नेताजी कहकर बुलाया था। नेताजी के साथ ही सुभाष चंद्र बोस को देश नायक भी कहा जाता है। वर्ष 1919 में बोस ने भारतीय सिविल सेवा परीक्षा पास की, हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। नेताजी को 1921 से 1941 के बीच 11 बार देश के अलग- अलग जेल में कैद रखा गया। सुभाष चंद्र बोस को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में दो बार अध्यक्ष चुना गया था। जलियांवाला बाग हत्याकांड के हृदय विदारक दृश्य से सुभाष चंद्र बोस काफी विचलित हुए थे। इसके बाद ही वे भारत की आजादी के संग्राम से जुड़ गए थे। प्रतिवर्ष 23 जनवरी को उनकी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाते हैं। इसकी शुरुआत 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। नेताजी का संपूर्ण जीवन हर भारतीय के लिए आदर्श है। उन्होंने आजाद भारत की मांग करते हुए आजाद हिंद फौज का गठन किया। उन्होंने आजाद हिंद बैंक भी स्थापित किया, जिसे 10 देशों का समर्थन मिला। उन्होंने भारत की आजादी की जंग विदेशों तक पहुंचा दी।

शहर जिला कांग्रेस ने किया सुभाषचंद्र बोस को नमन

0

जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी जगदलपुर बस्तर ने राजीव भवन में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनायी। इस अवसर पर सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि सुभाषचंद्र बोस स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी थे। मातृभूमि की रक्षा के लिए उन्होंने हंसते हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। देश को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना की और तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा देकर लोगों में देशभक्ति का जज्बा पैदा किया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके सिद्धांतों को अपनाकर देश को सुदृढ़ व उन्नतिशील बनाया जा सकता है। इस दौरान पार्षद कमलेश पाठक, जावेद खान, रंजीत सिंह बख्शी, महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी,असीम सुता, अनुराग महतो, अल्ताफ उल्ला खान, विक्रांत सिंह, उपेंद्र बांधे, अभिषेक डेविड, अंकित सिंह, नीलम कश्यप, एम. ज्योति राव, विमल बिसाई, गीता नाग, लोकेश नंदा, राजू सोढ़ी, अरुण गुप्ता, गुरमेल सिंह, लोकेश चौधरी, अनफाज खान, राजबीर सिंह आदि मौजूद थे।

03 गांजा तस्करों को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार

0
  • राजनांदगांव, डौण्डीलोहारा के तीनो तस्करों से 1.300 किलोग्राम गांजा व प्रयुक्त वाहन को किया गया जप्त।
  • आरोपियों के कब्जे से गांजा मादक पदार्थ कीमती 13,000 रुपये व मोटर सायकल को किया गया जप्त।

बालोद जिले में  पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद सुशील कुमार नायक के निर्देशन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद  प्रतीक चतुर्वेदी पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ गांजा के तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 22.01.2024 को थाना बालोद में सहायक उप निरीक्षक धरम भुआर्य को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तरोद के पास 03 व्यक्ति अपने मोटर सायकल की डिक्की में गांजा जैसे वस्तु को छुपा कर रखे है और बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे है।

सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने बाद गांजा तस्करों के भाग जाने की आशंका पर बालोद पुलिस के द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए मौके पर जाकर घेराबंदी कर उक्त गांजा तस्करों को धर दबोचा गया, जिनका नाम 01. चेविल कुमार माझी पिता बसंत कुमार माझी उम्र 23 साल निवासी राजनांदगांव 02. सन्नी कांत सोनी पिता मनोज सोनी उम्र 22 साल निवासी राजनांदगांव 03. टिकेश कुमार भरतद्वाज पिता कोमल राम भरतद्वाज उम्र 26 साल निवासी संबलपुर डौण्डीलोहरा जिला बालोद। आरोपियों के पास से मोटर सायकल के डिक्की से पारदर्शी झिल्ली में कुल 1.300 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर जप्त किया गया। मामले में धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

उक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा की रेड कार्यवाही में थाना बालोद के सहायक उपनिरीक्षक धरम भुआर्य आरक्षक 486 लवन राजपूत, 441 भागीरथी उईके, 309 विवेक आनंद, 51 नागेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

MOST POPULAR

HOT NEWS