City Media - Page 633 of 1858 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 633

फर्जी शिकायत पर छीन ली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नौकरी

0
  •  परियोजना अधिकारी के रवैए के विरोध का इस तरह लिया गया बदला
  • सरपंच, पंचों ने शपथ पत्र में शिकायत की बात नकारी

अर्जुन झा

जगदलपुर बास्तानार विकासखंड में पदस्थ महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी के रवैए का विरोध करने पर ग्राम पुसेम की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नौकरी साजिश के तहत छीन ली गई। इस मामले में जनपद सदस्यों को भी अंधेरे में रख सेवा समाप्ति के प्रस्ताव को उनसे स्वीकृति दिला दी गई। जिन सरपंच, पंचों व ग्रामीणों की शिकायत का हवाला देकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बर्खास्त किया गया है, उन सभी ने शपथ पत्र देकर शिकायत की बात से इंकार किया है।

बस्तर जिले के सुदूर वनांचल बास्तानार विकासखंड में पदस्थ महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी उर्मिला खोब्रागढ़े की मनमानी और लापरवाही को लेकर खूब बवाल मचा था। परियोजना अधिकारी के रवैए के खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता एवं सहायिकाएं आंदोलन पर चली गई थीं।इसके चलते आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था चरमरा गई। विगत पांच वर्षों से बतौर प्रभारी पदस्थ परियोजना अधिकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं से समन्वय बनाने और शासन की योजनाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में नाकाम रही हैं। वे मनमानी पर उतर आई थीं। समय बेसमय आंगनबाड़ी केंद्रों में निरीक्षण के नाम पर पहुंच जाने, कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार करने, बात बात पर कारण बताओ नोटिस जारी करने उच्च अधिकारियों के समक्ष झूठी शिकायतें करने जैसे कारनामों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं परेशान हो उठी थीं। वे परियोजना अधिकारी पर आतंक का राज कायम करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन पर उतर आई थीं।कार्यकर्ताओं ने बताया कि परियोजना अधिकारी कभी भी आकस्मिक रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को लगातार परेशान करती हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान अनावश्यक आरोप लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर कई कार्यकर्ताओं को बर्खास्त करने की धमकी भी परियोजना अधिकारी द्वारा दी जाती है। साथ ही प्रतिमाह मानदेय राशि और अन्य देयकों को बेवजह रोक दिया जाता है। इसके चलते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को मानसिक प्रताड़ना के दौर से गुजरना पड़ता है।परियोजना अधिकारी उर्मिला खोब्रागढ़े पांच साल से यहीं पदस्थ हैं। उनके अधीन दरभा ब्लॉक और बास्तानार ब्लॉक शामिल हैं। 5 वर्षों से बास्तानार विकासखंड की प्रभारी होने की वजह से दोनों ही विकासखंडों का शासकीय कार्य लगातार बाधित हो रहा है। दोनों ब्लॉकों में आंगनबाड़ी केंद्रों के कर्मचारियों के साथ परियोजना अधिकारी समन्वय बनाकर कार्य करने में नाकाम रही हैं। उनकी मनमानी और लापरवाही के चलते नौनिहालों के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन भी प्रभावित हो रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उच्च अधिकारियों से परियोजना अधिकारी के खिलाफ शिकायत भी की थी। आंदोलन एवं शिकायत करने वालों का नेतृत्व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ की प्रदेश अध्यक्ष रुक्मणि सज्जन कर रही थीं। रुक्मणि सज्जन बास्तानार विकासखंड की ग्राम पंचायत बिरगाली के आश्रित ग्राम पुसेम के आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता के पद पर कार्यरत रही हैं। परियोजना अधिकारी ने रुक्मणि सज्जन के खिलाफ झूठे शिकायत पत्र लगवाकर उन्हें बर्खास्त करवा दिया। जिन लोगों द्वारा शिकायत की जाने का हवाला देकर बर्खास्तगी की गई है, उनमें बिरगाली के सरपंच अशोक कुमार पोयाम, पुसेम के महेश पोयामी, फगनू राम पोयामी, सुखराम पोयामी आदि शामिल हैं। इन चारों व्यक्तियों ने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी के समक्ष शपथ पत्र प्रस्तुत कर कहा है कि उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुक्मणि सज्जन के खिलाफ कभी किसी अधिकारी को शिकायती आवेदन नहीं दिया है। उनके नाम से फर्जी शिकायती पत्र बनाकर रुक्मणि सज्जन के खिलाफ साजिश रची गई है। सरपंच और ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुक्मणि सज्जन के कामकाज की सराहना करते हुए उनकी सेवा समाप्ति को गलत ठहराया है।

*बॉक्स*

*शक के घेरे में परियोजना अधिकारी*

नोटरी द्वारा सत्यापित हलफनामा जिला कार्यक्रम अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर बिरगली के सरपंच अशोक पोयाम, ग्रामीण महेश पोयामी, फगनू पोयामी और सुखराम पोयामी ने एक बड़ी साजिश की पोल खोल दी है। अब शक के घेरे में महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी उर्मिला खोब्रागढ़े आ गई हैं। परियोजना अधिकारी के कारनामों को उजागर करने और उनकी मनमानी के खिलाफ आंदोलन शुरू करने में रुक्मणि सज्जन की बड़ी भूमिका रही है। ऐसे में जाहिर है कि रुक्मणि सज्जन से परियोजना अधिकारी खुन्नस रखने लगी थीं। कांटे की तरह खटक रही रुक्मणि को रास्ते से हटाने के लिए झूठे शिकायत पत्र बनवाए गए और प्रतिवेदन जनपद पंचायत बास्तानार के सीईओ के समक्ष पेश किया गया। सीईओ ने भी इस पर आंख मूंदकर भरोसा कर लिया। जनपद पंचायत की बैठक में मामला रखा गया और जनपद सदस्यों को पूरे तथ्यों से अवगत कराए बगैर रुक्मणि सज्जन की सेवा समाप्ति का प्रस्ताव पारित करा लिया गया। बताते हैं कि इसमें पूर्व विधायक की बड़ी भूमिका रही है।

नि: शुल्क केवायसी की आड़ पर उपभोक्ताओं से दो सौ रुपए की वसूली

0
  • एचपी गैस में चल रहा यह गोरखधंधा, खाद्य विभाग मौन

जगदलपुर रसोई गैस कनेक्शन की आड़ में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार रोकने केंद्र सरकार ने केवायसी कराने का निर्णय लिया है लेकिन इसकी आड़ में गोरखधंधा शुरू हो गया है।उपभोक्ताओं से नि: शुल्क केवायसी की बजाए दो -दो सौ रुपए की वसूली सुरक्षा के नाम पर वसूली किया जा रहा किंतु खाद्य विभाग बाखबर है।

केवायसी कराने की मियाद 31 दिसंबर 2023 तय किया गया है और उपभोक्ता केंद्र सरकार के निर्देश पर गैस एजेंसियों में पहुंच रहें हैं और इसका बेजा फायदा उठाते हुए चित्रकोट रोड़ स्थित एक गैस एजेंसी ने फरमान जारी कर सुरक्षा होज के नाम पर 190 तय किया है और 200 रुपए की वसूली किया जा रहा है तथा उसके बदले गैस पाइप दिया जा रहा है तथा चाहे वो नॉर्मल ग्राहक हो या उज्जवला गैस कार्ड धारक हो।ज्ञात हो कि केंद्र सरकार के निर्देश पर उपभोक्ताओं के प्रिंगर प्रिंट, आधार कार्ड के नंबर , मोबाइल नंबर जोड़ें जाएंगे।

दूसरी तरफ इतने महत्वपूर्ण कार्य की निगरानी खाद्य विभाग के जिम्मेदार इन क्षेत्रों में जांच करने भी नहीं जा रहें हैं जिसका फायदा एजेंसी संचालक उठा रहे हैं।

स्टील प्लांट की लोडिंग साईट का सीसीटीवी कैमरा गायब

0
  • ठेकेदार एवं अफसरों की सांठगांठ से कच्चा लोहा प्लांट से पार करने का खेल
  • कड़े सुरक्षा घेरे से वाहन चालक कैसे हो गए फरार?

अर्जुन झा

नगरनार एनएमडीसी के नगरनार स्टील प्लांट से लोहा चोरी के मामले में नई जानकारी सामने आई है। प्लांट की लोडिंग साईट का सीसीटीवी कैमरा गायब है। चोरी के मामलों के सबूत सामने न आने पाएं इसलिए कैमरे गायब किए जाने की चर्चा है।

स्टील प्लांट में उत्पादन शुरू होने के कुछ दिनों बाद से ही लोहा चोर सक्रिय हो गए हैं।लोहा चोर कुछ ठेकेदारों एवं अफसरों से सांठगांठ कर प्लांट से निकलने वाले पिग आयरन को ट्रकों से पार किया करते थे। खबर है कि लेनदेन का खेल नही जमने पर मामला बाहर आ गया। चोरी में प्लांट के अफसरों की भूमिका भी संदिग्ध प्रतीत हो रही है। चोरी को बढ़ावा देकर मोटी कमाई करते आ रहे अफसरों को बचाने के लिए लोडिंग साईट में लगा सीसीटीवी कैमरा ही गायब करवा दिया गया है।प्लांट को हर कोण से और चारों ओर सीसीटीवी कैमरों से लैस कर आने जाने वाले लोगों और वाहनों पर नजर रखी जाती है। इतनी कड़ी निगरानी के बावजूद एक रजिस्ट्रेशन नंबर वाले दो बड़े ट्रकों से पिग आयरन कैसे पार कर दिया गया? वहीं लोडिंग साईट जहां से रोजाना करोड़ों का लोहा ट्रकों पर लोड कर दीगर राज्यों में भेजा जाता है, वहां सीसीटीवी कैमरे से निगरानी क्यों नहीं की जाती? ये जांच के अहम बिंदु हैं

लोहा कारोबारियों से है अफसर के संबंध

अब तक की जांच में पुलिस को कुछ खास सुराग हाथ नही लगा है। प्लांट के अफसर भले ही सहयोग करने की दलील दे रहे हैं, लेकिन इस घालमेल में प्लांट के ही अफसर के लिप्त होने की आशंका जताई जा रही है। खबर है कि उक्त अफसर के दूसरे राज्यों तथा रायपुर के लोहा कारोबारियों से मधुर संबंध हैं। चोरी का लोहा इन्हीं कारोबारियों के पास खपाए जाने की चर्चा है। नगरनार स्टील प्लांट में उत्पादन तीन माह पहले शुरू हुआ है और अब तक वहां से हजारों टन लोहा पार कर दिए जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार ब्लास्ट फर्नेस से निकलने वाले वेस्ट रा आयरन के टुकड़े बड़ी मात्रा में जमा होते हैं। इसे ही पिग आयरन कहा जाता है। सूत्रों के अनुसार अब तक 60 हजार टन से अधिक पिग आयरन की बिक्री की जा चुकी है। स्टील प्लांट के जिस भाग में पिग आयरन की लोडिंग होती है, वहां का सीसीटीवी कैमरा ही गायब है। प्लांट की यह लोडिंग साईट काफी महत्वपूर्ण भाग है। वहां सीसीटीवी कैमरा होने से ठेकेदार और अधिकारियों की सांठगांठ की आशंका को बल मिल रहा है। संयंत्र के मेन गेट से लेकर चारों ओर कैमरे के जरिए निगरानी की जाती है। सूत्रों का कहना है कि यह खेल काफी दिनों से चल रहा है। खबर है कि 30 टन पासिंग वाले ट्रकों पर 40 टन कच्चा लोहा लोड कर बाहर भेजा जाता रहा है। इस तरह प्रत्येक ट्रक में औसतन आठ टन लोहा चोरी का खेल चलता रहा है।

प्लांट के अंदर ही सारा खेल

दो दिन पहले चोरी के पिग आयरन के साथ जप्त किए गए एक ही नंबर वाले दो ट्रकों का राज भी बड़ा गहरा है। इस मामले की जांच नगरनार पुलिस कर रही है। खबर है कि प्लांट के भीतर ही नंबर प्लेट बदलने का खेल चलता है। यह इस बात का संकेत देता है कि लोहा चोरी की प्लानिंग प्लांट के अंदर ही की जाती है। फिलहाल पुलिस के हाथ खाली हैं। वाहन चालक भी फरार हैं जिनका कोई सुराग अब तक नही मिल पाया है।

वर्सन

मामले की जांच जारी

स्टील प्लांट पूरी तरह सीआईएसएफ के सुरक्षा घेरे में है। सीआईएसएफ की तैनाती के बाद संयंत्र से किसी भी सामग्री की चोरी नहीं हुई है। पिग आयरन की चोरी का पर्दाफाश सीआईएसएफ के जवानों ने ही किया और मामला नगरनार पुलिस के हवाले किया है। एक ही नंबर का दो वाहन प्लांट में कैसे प्रवेश कर गए, इसकी जांच की जा रही है।

रफीक अहमद,महाप्रबंधक एवं संचार प्रमुख, नगरनार स्टील प्लांट

डॉ रमन सिंह या ओपी चौधरी बन सकते है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री

0
  • डॉ रमन सिंह या ओपी चौधरी बन सकते हैं

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ?भाजपा के सत्ता में काबिज होते ही छत्तीसगढ़ का कौन बनेगा मुख्यमंत्री इस बात को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं हर दिन बदलते नामो की संभावना के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री वाली बात हर जगह हो रही है वहीं विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव से विधायक और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह तथा रायगढ़ के नवनिर्वाचित विधायक ओपी चौधरी के नामो पर पार्टी विचार कर सकती है बता दे कि पार्टी हाईकमान की तरफ से पर्यवेक्षको की टीम मध्य प्रदेश राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में विधायको की बैठक लेकर समन्वय बनाकर किसी एक नाम पर मुहर लगा सकती है इसी बीच छग में मुख्यमंत्री के दौड़ में अनेक वरिष्ठ नेताओं का नाम चर्चा में है जिसमे विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह या ओपी चौधरी के नाम की चर्चा राजनीतिक हलकों में हो रही है विधायको की बैठक सम्भवतः कल होनी है इसके बाद किस नाम पर सहमति बनती है यह देखना अभी बाकी है

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम से जुड़े लाभार्थी

0
  •  विधायक, कलेक्टर भी कार्यक्रम में रहे मौजूद
  • विधायक किरण देव सिंह का पहला शासकीय कार्यक्रम

जगदलपुर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित दर्जनों लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़े। जगदलपुर विधायक किरण देव, कलेक्टर विजय दयाराम के., जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे, आयुक्त नगर निगम हरेश मंडावी की उपस्थिति में ऑनलाइन कार्यक्रम शहीद गुंडाधुर कृषि कालेज के ओडीटोरियम में आयोजित था।

कार्यक्रम में बस्तर जिले के सातों विकासखंडों के शासकीय योजनाओं के लाभार्थी व हितग्राही जुड़े थे। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। ज्ञात हो कि विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से शुभारंभ किया था। इस यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में जागरूकता फैलाना एवं प्रमुख सरकारी योजनाओं की शत- प्रतिशत परिपूर्णता हासिल करना है। शनिवार को इस कार्यक्रम का तीसरा आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में विभागीय प्रदर्शनी का अतिथियों ने अवलोकन किया। इस अवसर पर विधायक किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री की परिकल्पना विकसित भारत संकल्प यात्रा से केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को शहरों-गांवों के लाभार्थी व्यक्तियों तक तक पहुंचाना है। संकल्प यात्रा में मोदी की गारंटी वाले प्रचार वाहन आने पर सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जनता को प्रेरित करें। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 14 दिसंबर से 25 जनवरी तक यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के महानगरों से प्रारंभ होकर यात्रा नगर, गांव तक जाएगी। योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया जाना है साथ ही लाभ ले चुके लोग अन्य लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए कहें।

इस संकल्प यात्रा में प्रचार वैन पहुंचने वाले जगहों पर सतत कृषि एक्टिविटी के तहत ड्रोन डिमॉन्स्ट्रेशन, सॉइल हेल्थ कार्ड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ग्राम पंचायत स्तर के शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन भू अभिलेखीकरण, नल जल योजना, स्वास्थ्य जांच, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आयुष्मान कार्ड, केसीसी पंजीयन जैसी गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

हर पंचायत में पहुंचेगी यात्रा

भारत सरकार की सभी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के नागरिकों तक पहुंचाने और उसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा देश के सभी जिलों की सभी ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों में चलेगी और 25 जनवरी 2024 तक देश के सभी जिलों से गुजरेगी। केंद्र सरकार की योजनाओं की सूचना और लोगों तक उसके लाभ को पहुंचाने के मकसद से देश के कोने कोने में विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई है। इस अभियान के माध्यम से देश के कोने कोने में लोगों को जागरूक करने की मुहिम चलाई जा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा हर घर सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएगी। जिसके लिए ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएगा और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जाएगी। केंद्र सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा स्वच्छता, स्वास्थ्य, रोजगार, आयुष्मान भारत योजना, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना और  पीएम आवास योजना के बारे में भी लोगों को विस्तार से जानकारी दिया जाएगा।

 

बलिदानी परंपरा से समृद्ध है हमारा कांग्रेस परिवार : सुशील मौर्य

0
  •  सोनिया गांधी के जन्मदिन पर शहर जिला कांग्रेस ने की वृद्धजनों की सेवा

जगदलपुर बस्तर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया।

इस अवसर पर धरमपुरा स्थित रेडक्रॉस आस्था निकुंज वृद्धाश्रम में कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गों को शॉल व फल भेंट किए। कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि हमारी कांग्रेस पार्टी बलिदानी परंपरा से समृद्ध है। पं. जवाहर लाल नेहरू ने भारत वर्ष की आजादी की लड़ाई में अतुल्य योगदान दिया। आजाद भारत के प्रधानमंत्री बनने के बाद पं. नेहरू ने समृद्ध भारत की बुनियाद रखी।

हमारे छत्तीसगढ़ के भिलाई में सोवियत रूस के सहयोग से विशाल इस्पात संयंत्र की स्थापना कराकर प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने छत्तीसगढ़ में औद्योगिक क्रांति का सूत्रपात किया। इंदिरा गांधी ने अपने पिता नेहरू जी के सानिध्य में बालपन से ही स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देना शुरू कर दिया था। प्रधानमंत्री के रूप में इंदिरा गांधी ने भी देश की अप्रतिम सेवा की और देश की अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। सुशील मौर्य ने आगे कहा कि अपने नाना पं. जवाहर लाल नेहरू और माताजी इंदिरा गांधी की राह पर चलते हुए राजीव गांधी ने भी विषम परिस्थितियों के बीच प्रधानमंत्री बनकर देश की सेवा की और देश में कंप्यूटर क्रांति का आगाज किया। राजीव जी भी देश की खातिर बलिदान हुए। उनके बाद राजीव गांधी की धर्मपत्नी सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं के लाख आग्रह के बावजूद प्रधानमंत्री जैसा महत्वपूर्ण पद स्वीकार करने से इंकार कर दिया। सोनिया गांधी ने ऐसा करके त्याग का बड़ा मिसाल पेश किया। अब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी अपने पूर्वजों की राह पर चलते हुए देश को एकसूत्र में जोड़े रखने के लिए काम कर रहे हैं।  मौर्य ने कहा हमें गर्व है कि हम ऐसे बलिदानी कांग्रेस परिवार के सदस्य हैं। इस दौरान शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य, नगर निगम की सभापति कविता साहू, पार्षद बलराम यादव, कमलेश पाठक, सुनीता सिंह, उपाध्यक्ष महेंद्र महापात्र, महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, प्रवक्ता अवधेश झा, महेश द्विवेदी, अल्ताफ खान, अभिषेक नायडू, अनुराग महतो, सायमा अशरफ, विजेंद्र ठाकुर, अमरनाथ सिंह,निकेत झा,एनएसयूआई अध्यक्ष शहर विशाल खंबारी, ग्रामीण अध्यक्ष नीलम कश्यप, अयाज खान, माही श्रीवास्तव, सोनिया टांडिया, मोनालिसा यदु आदि मौजूद थे।

दिल्ली के लूटेरो को पकड़कर बालोद पुलिस ने की कार्यवाही

0
  •  दीगर राज्य के लूटेरो को पकड़ने में बालोद पुलिस की कार्यवाही
  •  पैसा लूट कर दिल्ली भाग रहे दो आरोपियो को घटना के 04 घंटे के भीतर पकडने में पुलिस को मिली सफलता
  •  घटना में प्रयुक्त वाहन एक सफेद रंग की मारूति स्वीफ्ट कार कमांक CG-04-HD-4932
    को किया गया जप्त ।
  • आरोपियो के कब्जे से नगदी रकम 20,000 / रूपये को बरामद कर, आरोपियो को भेजा गया जेल ।
    नाम आरोपी
    (1) संदीप बागड़े पिता श्यामसुंदर बागड़ें उम्र 21 वर्ष साकिन विश्वकर्मा कालोनी ब्लाक-एफ 135, लालकुआ जैतपुर दक्षिण दिल्ली थाना बदलपुर एम.वी. रोड़ 110044
    (2) शेरसिंह उर्फ अंकित पिता विरेन्द्र सिंह उम्र 24 वर्ष साकिन विश्वकर्मा कालोनी ब्लाक-ए 65 लालकुआ जैतपुर दक्षिण दिल्ली थाना बदलपुर एम.वी. रोड़ 1100441
    क्षेत्र में हो रहे अपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग बी० एन० मीणा के निर्देश प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद जितेन्द्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुसर जिला बालोद  बोनीफास एक्का के थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना पुरूर पुलिस की टीम को लूट के 02 आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई।
  •  राजेन्द्र कुमार जांगड़े पिता मानसिंग जांगड़े उम्र 26 साल साकिन बनरसी थाना आरंग जिला रायपुर छ.ग ने रिपार्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06.12.2023 को अपने स्वयं की इस चक्का वाहन ट्रक क्रमांक CG-07-CA-6401 में जगदलपुर से आयरन मिटटी भरकर रायपुर सिलतरा ले जाने निकला था करीबन दोपहर 03.00 बजे ग्राम बालोदगहन मितान ढ़ाबा के सामने एन.एच. 30 मार्ग के पास धमतरी तरफ से आ रही एक सफेद रंग की बाहन कार क्रमांक CG-04-HD-4932 के चालक द्वारा ट्रक के सामने अपने कार को खड़ी कर, कार चालक एवं कार में सवार दो व्यक्तियों द्वारा गाली गलौच कर धमकाते हुये ट्रक में चढ़कर मारपीट कर, जेब में रखे 30,000 रु को निकालकर लुट कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना पुरूर में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना के दौरान घटना स्थल मितान ढ़ाबा के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखने से आरोपियों के वाहन क्रमांक CG-04-HD- 4932 की तस्दीक कर तत्कालिक रूप से उक्त वाहन नम्बर के आधार पर परिवहन विभाग के माध्यम से वाहन की पंजीकृत स्वामी के नाम पता एवं संपर्क नम्बर की जानकारी हासिल किया गया एवं प्राप्त मोबाईल नम्बर का सायबर सेल बालोद के मदद से लोकेशन ट्रेस कर संदेहीगण 1. संदीप बागड़े पिता श्यामसुंदर बागड़ें उम्र 21 वर्ष साकिन विश्वकर्मा कालोनी ब्लाक-एफ 135, लालकुआ जैतपुर दक्षिण दिल्ली थाना बदलपुर एम.वी. रोड़ 110044 2. शेरसिंह उर्फ अंकित पित्ता विरेन्द्र सिंह उम्र 24 वर्ष साकिन विश्वकर्मा कालोनी ब्लाक-ए 65, लालकुआ जैतपुर दक्षिण दिल्ली थाना बदलपुर एम.वी. रोड़ 110044 को रायपुर के पास अभिरक्षा में लेकर आरोपियो से पूछताछ करने पर अपराध घटीत करना स्वीकार किया गया साथ ही उनके कब्जे से नगदी 20,000/रू० एवं घटना में प्रयुक्त दाहन मारूति स्वीफ्ट कार क्रमांक CG-04-HD-4932 को जप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है। प्रकरण में फरार आरोपी का पता तलाश जारी है।
    उक्त प्रकरण में पुलिस थाना पुसार प्रभारी निरीक्षक निनुपाल सिन्हा, सउनि रूपे-वर राम भगल, आरक्षक लिम्खन साहु, किशोर साहू, संदीप यादव, सुरेश पटेल, छोटू सोनकर, कुलदीप नागवंनी, धनेन्द्र देवांगन, जितेन्द्र सिन्हा, डोमेन्द्र रावटे एवं सायबर सेल के आरक्षक मिथलेस की सराहनीय भूमिका रही।

बस्तर में फिर एक भाजपा नेता हुआ टार्गेट किलिंग का शिकार

0
  • मंदिर में पूजा करते भाजपा नेता कोमल मांझी को नक्सलियों ने काट डाला
  • जिला भाजपा उपाध्यक्ष सागर साहू की हत्या के बाद यह दूसरी वारदात

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर संभाग के भाजपा नेता एक के बाद नक्सलियों के निशाने पर आ रहे हैं। नक्सली चुन चुनकर भाजपा नेताओं की हत्या कर रहे हैं। संभाग के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र में पूजा करने मंदिर पहुंचे भाजपा नेता कोमल मांझी को नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से काट डाला। चंद माह के भीतर नक्सली दो भाजपा नेताओं को मौत के घाट उतार चुके हैं। इन घटनाओं से जाहिर होता है कि नक्सली भाजपा नेताओं की टार्गेट किलिंग कर रहे हैं तथा वे हिंदुत्व विरोधी भी हैं।

पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों व की जा रही कार्रवाई से नक्सली विचलित हो उठे हैं। वे अपनी भड़ास आम ग्रामीणों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं पर उतार रहे हैं। चंद माह पहले ही नक्सलियों ने नारायणपुर जिला भाजपा के उपाध्यक्ष सागर साहू की हत्या कर दी थी। आज शनिवार को एकबार फिर नक्सलियों ने नारायणपुर जिले के ही दूसरे भाजपा नेता की जान ले ली। नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंडाटिकरा गांव के निवासी भाजपा नेता कोमल मांझी गांव के शीतला मंदिर में पूजा करने गए थे। तभी वहां कुछ नक्सली आ धमके। नक्सलियों ने भाजपा नेता कोमल मांझी को निको जायसवाल कंपनी का एजेंट बताते हुए उन पर टंगिए से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। कोमल मांझी के शरीर पर अनगिनत वार किए गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। श्री मांझी पूजा के लिए जो जल कलश साथ लेकर गए थे, वह उनके हाथ से छिटक कर दूर जा गिरा। वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली बाकायदा वारदात वाली जगह पर बैनर टांग व पर्चा छोड़ गए हैं।

बताते हैं कि नक्सली आमदई माइंस में खनन का विरोध करते आ रहे हैं। यह माइंस निको जायसवाल ग्रुप की बताई जाती है। कुछ दिनों पहले ही नक्सलियों द्वारा माइंस में प्लांट की गई आईईडी के विस्फोट से दो युवा मजदूरों की मौत हो गई थी तथा एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया था। बताते हैं कि नक्सलियों ने कोमल मांझी को पहले ही चेतावनी दे रखी थी। कोमल मांझी की हत्या की जांच छोटेडोंगर पुलिस कर रही है। वारदात के बाद आसपास के जंगलों में सर्चिंग तेज कर दी गई है। कोमल मांझी की हत्या की जिम्मेदारी भाकपा माओवादी ने ली है। इस नक्सली संगठन ने वहां छोड़े गए पर्चे में लिखा है कि – ग्राम डोंगर मुंडी टिकरा का निवासी कोमलसिंह प्रसाद आमदई खदान में दलाली कर करोड़ों रुपए खा गया है। उसे हमने मौत की सजा दी है। खदान दलाल और साम्राज्यवादी ताकतों तथा सरकार का एजेंट मत बनो। जो ऐसा करेगा, उसकी मौत पक्की है। सुधर जाओ मजदूर दलालों। हम कई बार अपील कर चुके हैं। आमदई से गद्दारी मत करो।

हिंदुत्व विरोधी हैं नक्सली

वारदात वाली जगह पर नक्सलियों ने जो बैनर टांग रखे हैं, उन पर लिखे वाक्य बताते हैं कि अब नक्सली भी कुछ राजनैतिक दलों की तरह हिंदू और हिंदुत्व विरोधी हो चले हैं। एक बैनर पर लिखा है कि नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर के निवासी आरएसएस एवं बीजेपी के उपाध्यक्ष सागर साहू को जनता के फैसले के मुताबिक पीएलजीए ने मौत की सजा दी थी।

अब मछली पालन कर महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

0
  • तोकापाल ब्लॉक के महिला समूहों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

तोकापाल मत्स्य पालन विभाग के उप संचालक के मार्गदर्शन में तोकापाल विकासखंड की ग्रामीण महिलाओं को मत्स्य बीज प्रक्षेत्र मोती तालाब जगदलपुर में मछली पालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

दस दिवसीय मछुआ प्रशिक्षण का शुभारंभ 8 दिसंबर को हुआ। यह 17 दिसंबर तक चलेगा। शिविर में सोसनपाल, मोरडपाल, मारकेल-2, माड़पाल, नकटी सेमरा आदि गांवों के महिला समूहों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत क्षेत्र 10 तोकापाल के सदस्य एवं कृषि सभापति रैतूराम बघेल ने कहा जबसे कृषि सभापति बना हूं, लगातार विभाग के माध्यम से आप लोगों के प्रशिक्षण में शामिल होते रहा हूं। नारी शक्ति को जगाने की आवश्यकता है।

आप महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा बहुत अच्छा कार्य कर सकती हैं, इसका मुझे विश्वास है। छोटी मछली की कीमत लगभग 70 पैसा नग पड़ती है।अच्छे से पालन पोषण करोगे तो वही एक सौ से तीन सौ रुपए तक में बिकती है। आप लोगो को जाल व बड़े तालाबों के लिए नाव भी मिलेगी। उन्नत तकनीक से मछली पालन कैसे करना है सभी चीजों को विस्तृत से सिखाएंगे। आप सभी आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकेंगी।जब भाजपा के डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में नारी शक्ति को प्रोत्साहन दिया जाता था। अभी फिर से भाजपा का शासन आ गया है। अब उससे दोगुना कार्य मे बढ़ोतरी होगी। इस अवसर पर सोमारू कश्यप मंडल महामंत्री तोकापाल, भोलानाथ नाग जनपद सदस्य बकावंड मंडल, पीताम्बर कश्यप अनाम युवा मोर्चा महामंत्री बकावंड मंडल, प्रफुल्ल चंद्राकर युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य बकावंड, चितालुर के अनंतराम बघेल, मलगांव के कृषक चिन्मय राय, मत्स्य पालन विभाग के अधिकारी और महिला समूहों की सदस्याएं बड़ी संख्या में मौजूद थीं।

विधायक किरण देव का स्वगत

0

बकावंड जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित भाजपा विधायक किरण देव सिंह को बधाई देने बकावंड मंडल के दर्जनों नेता व कार्यकर्ता जगदलपुर गए थे। इन नेताओं ने किरण देव सिंह को शुभकामनाएं देते हुए बकावंड अंचल के विकास में भी योगदान देने की अपील उनसे की। प्रतिनिधि मंडल में बस्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बकावंड मंडल युवा मोर्चा के महामंत्री पीतांबर कश्यप अनाम, जनपद सदस्य भोलानाथ नाग, युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य प्रफुल्ल चंद्राकर, अनंत बघेल, कृषक चिन्मय राय, नगरनार मंडल की वरिष्ठ भाजपा नेत्री गीता मिश्रा, शारदा मिश्रा समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS