City Media - Page 707 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 707

परंपराओं और संस्कृति से जुड़ें युवा : जागृत सोनकर

0
  • सुरेगांव में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन

डौंडीलोहारा विकासखण्ड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन ग्राम सुरेगांव में हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जागृत सोनकर अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडीलोहारा के अध्यक्ष जागृत सोनकर थे।अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार ने की। विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य एवं कृषि समिति के सभापति टेमन देशमुख, खगेश ठाकुर, फिरंता उइके, राजकुमार प्रभाकर, पुनिया बाई ठाकुर थे। लगभग 52 ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

समारोह को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों से आज की नई पीढ़ी को जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन सराहनीय पहल है। हमारे युवा एवं किशोरवय भाई तथा बच्चे गिल्ली डंडा, भांवरा बांटी, खो खो, पिट्ठूल, रस्सीखींच, कबड्डी, दौड़, नारियल फेंक, गोली चम्मच दौड़ जैसे अन्य पुरातन खेलों से विमुख होते जा रहे हैं।  सोनकर ने कहा कि आज की पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति के फेर में पड़कर समृद्ध और वैभवशाली छत्तीसगढ़िया संस्कृति और परंपराओं से दूर होती जा रही है। महिलाएं और युवतियां भी इसी राह पर चलने लगी हैं, जो दुख का विषय है। उन्होंने कहा कि संस्कृति और परंपराओं को संजोए रखने तथा अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य केवल मातृशक्ति बेहतर ढंग से कर सकती है। जागृत सोनकर ने खेलों के प्रतिभागी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, टेमन देशमुख और अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। खेल प्रतियोगिताओं में सुरेगांव, कोसमी समेत अन्य गांवों के युवक युवतियों और महिलाओं ने भाग लिया।

राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की अवस्था की वजह से मानपुर चौक पर ट्रक पलटी

0

ब्रेकिंग न्यूज दल्लीराजहरा बीती रात मानपुर चौक मोड़ में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई गनीमत यह रही की कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ ड्राइवर भी सकुशल बाहर निकल गया l बताया जा रहा है रायपुर की ओर से खडगांव तरफ जा रही खाली ट्रक क्रमांक सीजी 04 NB-1048 मानपुर चौक में अवस्थित सड़क निर्माण की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई ,दल्ली राजहरा एवं मानपुर जाने वाले व्यक्तियों को अवस्थित सड़क निर्माण की वजह से असहज होना पड़ता है ट्रैफिक व्यवस्था के संचालन में भी प्रशासन को दिक्कत का सामना करना पड़ता है राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के कारण मानपुर चौक में अवस्था का आलम बना हुआ है कल रात मोड़ में ट्रक के पलटने का कारण भी यही रहा होगा किंतु ट्रक के पलटने से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई कोई जनहानि नही हुई पूर्व में भी कई बार मानपुर चौक में खडगांव की ओर से आने वाले वाहनों से बड़ी दुर्घटनाएं घट चुकी हैंl

बस्तर में बड़ा चुनावी मुद्दा होगा नगरनार, बैज, रेखचंद के साथ भूपेश ने दिए संकेत

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर के नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण का मुद्दा उठाकर भाजपा की कमजोर नब्ज दबा दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बस्तर सांसद दीपक बैज की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने राजधानी में बस्तर के यह संवेदनशील मुद्दा उठाते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में बना नगरनार स्टील प्लांट एक सार्वजनिक उपक्रम है, उसे भी अब बेचने की तैयारी मोदी सरकार कर रही है। देश की पांच बड़ी कंपनियां इसमें आवेदन लगा के रखी हुई हैं, वह बोली लगाएंगे जबकि हम शुरू से इसका विरोध करते आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में ही सेल के अंतर्गत आने वाला भिलाई स्टील प्लांट आज मुनाफा देने वाला संस्थान है। बैलाडीला में एनएमडीसी का जो उपक्रम चल रहा है वह भी देश को फायदा देता है। नगरनार प्लांट भी सिस्टर कंसर्न है। जब शुरू में यह बात सामने आई थी तब भी हम ने इसका विरोध करते हुए बस्तर की जनता का साथ देते हुए कहा था कि यदि एनएमडीसी नगरनार संयंत्र चला पाने में असमर्थ है तो इसको सेल को दे दिया जाए। राज्य सरकार इसमें पूरा समर्थन और सहयोग करेगी। हमने यह भी कहा था कि राज्य सरकार चलाएगी और इसे विधानसभा में पारित किया है कि राज्य सरकार भी इसे चला सकती है लेकिन अभी जो नियम शर्तें मोदी सरकार ने इस में रखी हैं इसमें हमें बाहर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बस्तर की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। बस्तर के लोगों की भावनाएं इसमें जुड़ी हैं। हम बस्तर के साथ हैं और इसकी बिक्री हम नहीं होने देंगे।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर हेलीपैड पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज राजीव गांधी जी की जयंती है। हर वर्ष हम लोग इस जयंती को मनाते हैं। उनके नाम से राजीव गांधी किसान नया योजना जो हमारी सरकार ने चलाई है उसकी राशि का अंतरण करते हैं। आज भी एक बड़ी राशि का अंतरण किसानों के खातों में गया है। एक अच्छी सोच के तहत राजीव गांधी को याद करते हुए इस काम को किया जाता है। राहुल गांधी की लद्दाख यात्रा पर उन्होंने कहा कि राहुल जी आज लद्दाख में हैं जो चारागाह की जमीन लद्दाख क्षेत्र में थी, आज वहां का निवासी उस जगह पर नहीं जा पा रहा है। राहुल जी ने लगातार देश हित में यह बात की थी कि चाइना भारत की जमीन को अतिक्रमण कर रहा है लेकिन मोदी सरकार चुप है। भारतीय जनता पार्टी का चाल चरित्र आज पूरे देश में उजागर हो चुका है। गौरतलब है कि बस्तर सांसद के तौर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज नगरनार बचाने के लिए लगातार आवाज बुलंद करते रहे हैं और उन्होंने इसे निजी हाथों में जाने से रोकने दिल्ली में हर स्तर पर प्रयास किया है। इसी तरह छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन बस्तर सांसद दीपक बैज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए नगरनार संयंत्र बचाओ अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे नगरनार संयंत्र को निजी हाथों में देने का कड़ा विरोध कर रहे हैं। बस्तर सांसद बैज और बस्तर मुख्यालय जगदलपुर के विधायक के साथ पूरे बस्तर के कांग्रेसी और बस्तर की जनता लामबंद है। ऐसे में आने वाले चुनाव में नगरनार भी बस्तर में बड़ा मुद्दा होगा।

विधायक पर चाकू से हमला,नशे में धुत युवक हुआ गिरफ्तार

0

बिग ब्रेकिंग – खुज्जी, कांग्रेस विधायक श्रीमती छन्नी साहू पर नशे में धुत युवक द्वारा चाकू से हमला किया गया हमले में विधायक को हाथ में चोट आई है। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बताया जा रहा है कि विधायक छन्नी साहू एक कार्यक्रम में जोधारा गांव गई हुई थी। जहां युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक हमला करने वाले आरोपी का नाम खिलेश्वर बताया जा रहा है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

राजीव भवन में मनाया गया युवा नेता लोकेश चौधरी का जन्मदिन

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन तथा नवनियुक्त अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कांग्रेस परिवार के साथ केक कटवा कर दी जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सुख शांति समृद्धि की कामना करते हुए यशस्वी जीवन की कामना की

इस अवसर पर विधायक एवं जिलाध्यक्ष ने युवा नेता लोकेश चौधरी के सफल सुखद दीर्घ आयु और यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा की युवा शक्ति हमारे संगठन की रीढ़ है और संगठन एक परिवार होने के नाते हम सभी अपने युवा नेता को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं।

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शुशील मौर्य,अजय बिसाई,रोजविन दास,सेमुअल नाथ,सायमा अशरफ,अनुराग महतो, अंकित सिंह,सादाब, अभिषेक गुप्ता,नीलम कश्यप,विशाल खंबारी,उस्मान रजा, अवधेश झा,महेश द्वीवेदी, गौरव अयंगर,असीम सुता,करण बजाज,आकिब रज़ा, रामेश्वर बिसाई,सोनू कश्यप,शुभ शुक्ला,विवेक राव,अभय सिंह समेत बड़ी संख्या में नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बस्तर में बड़ा चुनावी मुद्दा होगा नगरनार, बैज के साथ भूपेश ने दिए संकेत

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर के नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण का मुद्दा उठाकर भाजपा की कमजोर नब्ज दबा दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बस्तर सांसद दीपक बैज की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने राजधानी में बस्तर के यह संवेदनशील मुद्दा उठाते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में बना नगरनार स्टील प्लांट एक सार्वजनिक उपक्रम है, उसे भी अब बेचने की तैयारी मोदी सरकार कर रही है। देश की पांच बड़ी कंपनियां इसमें आवेदन लगा के रखी हुई हैं, वह बोली लगाएंगे जबकि हम शुरू से इसका विरोध करते आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में ही सेल के अंतर्गत आने वाला भिलाई स्टील प्लांट आज मुनाफा देने वाला संस्थान है। बैलाडीला में एनएमडीसी का जो उपक्रम चल रहा है वह भी देश को फायदा देता है। नगरनार प्लांट भी सिस्टर कंसर्न है। जब शुरू में यह बात सामने आई थी तब भी हम ने इसका विरोध करते हुए बस्तर की जनता का साथ देते हुए कहा था कि यदि एनएमडीसी नगरनार संयंत्र चला पाने में असमर्थ है तो इसको सेल को दे दिया जाए। राज्य सरकार इसमें पूरा समर्थन और सहयोग करेगी। हमने यह भी कहा था कि राज्य सरकार चलाएगी और इसे विधानसभा में पारित किया है कि राज्य सरकार भी इसे चला सकती है लेकिन अभी जो नियम शर्तें मोदी सरकार ने इस में रखी हैं इसमें हमें बाहर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बस्तर की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। बस्तर के लोगों की भावनाएं इसमें जुड़ी हैं। हम बस्तर के साथ हैं और इसकी बिक्री हम नहीं होने देंगे।

नारायणपुर विधायक एंव छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चन्दन कश्यप तीसरी बार चुनाव लड़ने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नारायणपुर के समक्ष प्रस्तुत किया आवेदन

0

विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस ने इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए है। नारायणपुर विधायक चन्दन कश्यप की ओर से नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र क्र. 84 (अ.ज.जा.)सीट से दावेदारी के लिए पार्टी के समक्ष अपना आवेदन रविवार को प्रस्तुत किया । विधायक चंदन कश्यप ने अपना आवेदन नारायणपुर ब्लॉक अध्यक्ष रवि देवांगन को दिया

 

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा 17 अगस्त से 22 अगस्त तक विधानसभाओं के दावेदारों से आवेदन मंगाए गए हैं। आवेदन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया जाना है। विधायक की दावेदारी के दौरान समर्थन में बड़ी संख्या में जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य नारायणपुर में मौजूद रहे।

 

नारायणपुर विधानसभा से विधायक चंदन कश्यप पहली बार वर्ष 2013 मे चुनाव लड़ा लेकिन उस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा उसके बाद पुनः 2018 में उन्हें पार्टी से मैदान मे उतारा गया परिणाम यह हुआ कि पूर्व मंत्री केदार कश्यप को 2600 मतों के अंतर से हराया । 2023 के चुनाव मे नारायणपुर से विधायक चंदन कश्यप ने तीसरी बार चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।

इस दौरान नारायणपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनू नेताम,जिला प. उपाध्यक्ष देवनाथ उसेंडी,सांसद प्रतिनिधि अजय देशमुख, जिला प. अध्यक्ष श्यामबत्ती नेताम, शहर अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, पी.सी.सी.सदस्य राजेश दीवान, गजानंद पटेल, विधायक प्रतिनिधि प्रमोद नैलवाल, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बोधन देवांगन, अमित भद्र, संजय रॉय, मोo तौहीद, गुड्डू राव, जे पी देवांगन, सुकमन कोर्राम, पिंटू गुप्ता, सुश्री सोनिका पोर्ते, सुश्री गंगादई शोरी एवं अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

करन्दोला मे कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती

0

रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी द्वारा राजीव भवन करन्दोला मे पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी जी की जयंती मनाई गयी। कार्यक्रम मे उपस्थित कांग्रेसजनों को राजीव गांधी जी की जीवनी के बारे मे बताया गया। वरिष्ठ कांग्रेसी श्यामसुंदर पांडे ने बताया कि राजीव जी के द्वारा जो कार्य किया गया है उसको युगों युगों तक याद रखा जाएगा। आधुनिक भारत के निर्माता रूप में रूप मे राजीव जी ने उल्लेखनीय कार्य किया, डिजिटल क्रांति से लेकर पंचायती राज व्यवस्था लागू करने का कार्य इन्होंने किया। स्व. राजीव गांधी जी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने अपने कार्यों और देशहित में किये फैसलों से देश की जनता के दिलो-दिमाग में अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने आगे कहा कि स्व. राजीव गाँधी जी की सोच के अनुरूप हमारी सरकार किसान साथियों से किये गए वादों को पूरा किया है।इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी श्यामसुंदर पांडे,अचल वाजपेयी,सांसद प्रतिनिधि श्याम दीवान,जनपद सदस्य निलय कश्यप, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल,मोसु बघेल, हस्त कुमार ठाकुर,सुकू बघेल, लक्ष्मण दीवान,पुरन बघेल,डमरू मौर्य,सोनसिह कश्यप,डिजेन्द्र पांडे,लोकेश कश्यप,दया दीवान,हेम कुमार चौहान,जईत पटेल,शंकर बघेल, दयालू मौर्य, वनमाली चौहान,लोचन बघेल, भुवनेश्वर एवं अन्य लोग शामिल थे।

बस्तर अधिकार मोर्चा भी लड़ेगा विधानसभा चुनाव

0
  • गांवों में पदाधिकारी कर रहे युवाओं व ग्रामीणों से संवाद

बकावंड बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे भी विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर चुका है। मोर्चा के पदाधिकारी गांव गांव में जन चौपाल लगाकर युवाओं और ग्रामीणों से संवाद कर रहे हैं।

बस्तर अधिकार मोर्चा जनता कांग्रेस छ्ग जे के संभागीय महामंत्री सोनसाय कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष नीलांबर भद्रे, उपाध्यक्ष नरपति बघेल आदि बकावंड और बस्तर विकासखंडों के गांवों में जाकर युवा बेरोजगारों, ग्रामीणों, महिलाओं व बुजुर्गों से संवाद कर रहे हैं। मोर्चा के कार्यकर्ता बस्तर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं, बेरोजगारों के हित में काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि बस्तर विधानसभा क्षेत्र की जनता जागरुक हो चुकी है। अब बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता। आज राष्ट्रीय पार्टियों के नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए बड़े-बड़े वादे लिखें होर्डिंग लगवाने तक सीमित हैं। झूठे वादे कर यहां की जनता का शोषण करते आए हैं। मोर्चा ने जनता को इससे मुक्ति दिलाने का फैसला किया है।बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के नेताओं का कहना है कि आज भी युवा, बेरोजगार, मजदूर, किसान और बुजुर्ग दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। मोर्चा के कार्यकर्त्ता हर ग्राम पंचायत में पहुंचकर जनता से संपर्क और संवाद कायम कर रहे हैं। लोग उन्हें अपनी समस्याओं से रूबरू कराते हुए भाजपा और कांग्रेस से विश्वास उठने की बात कह रहे हैं। जन भावनाओं को देखते हुए बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा हर समस्या को दूर करने के लिए तैयार है और एक मौका जनता कांग्रेस के लिए मांग रहे हैं। इस मुहिम में मोर्चा के कार्यकर्ता बलराम सेठिया, नरपति बघेल, नोबी निषाद, अनाम बघेल, लकी बघेल, देवराज यादव, ओमप्रकाश, रज्जाक, सुरजो मोरे, हरिशचंद कश्यप, सोनसाय कश्यप, शंकर कश्यप आदि जुटे हुए हैं।

अब तोड़ा जाएगा तहसील कार्यालय का रिकॉर्ड रूम

0
  • खबर प्रकाशन के बाद प्रशासन आया हरकत में
  • बकावंड तहसील कार्यालय में रिकॉर्ड रूम बनाने के नाम पर हुआ है भ्रष्टाचार

बकावंड स्थानीय तहसील कार्यालय के रिकार्ड रूम निर्माण में किए गए भ्रष्टाचार का मामला उजागर किए जाने के बाद प्रशासन ने अब इस घटिया निर्माण को तोड़ने का फैसला लिया है।

तहसील कार्यालय परिसर में रिकॉर्ड रूम के रेनोवेशन में ठेकेदार द्वारा अधिकारियों के संरक्षण में जमकर गड़बड़ी की गई है। घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने से रिकॉर्ड रूम पहले से भी ज्यादा खस्ताहाल हो गया है। दीवारों में दरार पड़ जाने से सीपेज की समस्या पैदा हो गई है। बता दें कि 2020 में रिकॉर्ड रूम के संधारण के लिए कर 8 लाख 57 हजार रुपए की स्वीकृति मिली थी। यह काम एक ठेकेदार को दिया गया था।ठेकेदार ने 2023 में निर्माण कार्य शुरू किया। घटिया सामग्री से रिकॉर्ड रूम का संधारण किया गया। इसका नतीजा यह हुआ कि इस वर्ष बरसात के मौसम में रिकॉर्ड रूम में पानी टपकने और सीपेज की समस्या सामने आ गई। तहसील कार्यालय के दस्तावेजों के भीगने का खतरा पैदा हो गया था। समस्या को इस समाचार पत्र ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद प्रशासन ने रिकॉर्ड रूम को तोड़कर उसका नए सिरे से निर्माण कराने का फैसला लिया है।

क्या ठेकेदार से होगी रिकवरी ?

प्रशासन ने रिकॉर्ड रूम के रेनोवेशन में गड़बड़ी की बात स्वीकार कर ली है और रूम को ढहाकर नया भवन बनाने का भी फैसला ले लिया है। अब सवाल यह उठ रहा है कि रेनोवेशन कार्य की निगरानी करने में अफसर चूक गए या फिर जानबूझकर उन्होंने गड़बड़ी होने दी? लगता तो यही है कि अफसरों ने ठेकेदार को खुली छूट दे रखी थी। इसी वजह से शासन के 8 लाख 57 हजार रु. की बर्बादी हो गई। लोग पूछ रहे हैं कि इस रकम की वसूली ठेकेदार और संबंधित इंजीनियर से की जाएगी? वहीं अब यह भी कहा जाने लगा है कि नए सिरे से रिकॉर्ड रूम बनाने की आड़ में अवैध कमाई का अवसर तैयार किया जा रहा है।

वर्सन

नए सिरे से होगा कार्य

दुष्यंत ठाकुर एसडीओ

जांच में घटिया निर्माण की बात सामने आई है। रिकॉर्ड रूम को डिस्मेंटल करने के लिए प्रस्ताव वरिष्ठ अधिकारियों के पास भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही रिकॉर्ड रूम को तुड़वाकर उसी ठेकेदार के जरिए नया निर्माण कराया जाएगा।

 

MOST POPULAR

HOT NEWS