City Media - Page 710 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 710

मौर्य के नेतृत्व में पार्टी प्रत्याशी को जिताएंगे कार्यकर्त्ता : बैज

0
  • पीसीसी चीफ दीपक बैज ने नए जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य की कार्यशैली को सराहा
  • कहा – शहर में कांग्रेस को मिलेगी और ज्यादा मजबूती

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज ने बस्तर जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष सुशील मौर्य की कार्यशैली की तारीफ के पुल बांध दिए। उन्होंने कहा कि सुशील के नेतृत्व में कार्यकर्त्ता पार्टी प्रत्याशी को भारी अंतर से जिताएंगे। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ पीसीसी चीफ दीपक बैज दो दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर आए थे। मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां भेंट मुलाकात युवाओं के साथ कार्यक्रम और करपावंड एवं जगदलपुर में आयोजित संकल्प शिविरों में भाग लिया। यहां पत्रकारों से  बैज ने चर्चा भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के पांच नए जिलों समेत कांग्रेस की कुल 9 जिला ईकाइयों में अध्यक्षों की घोषणा की गई है। बस्तर संभाग के बस्तर जिला शहर कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी युवा ऊर्जावान नेता सुशील मौर्य को और नारायणपुर जिला अध्यक्ष पद की कमान रजनू नेताम को सौंपी गई है।  बैज ने कहा कि सुशील मौर्य युवा, ऊर्जावान, कर्मठ और पार्टी के प्रति समर्पित नेता हैं। छात्र राजनीति से सियासी सफर शुरू कर सुशील आज यहां तक पहुंचे हैं। उनमें और भी आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं। दीपक बैज ने कहा कि सुशील मौर्य के नेतृत्व में शहर जिला इकाई के कार्यकर्त्ता और नेता एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी को भारी वोटों से जिताएंगे। उन्होंने कहा कि सुशील को मैंने करीब से देखा परखा है। उनमें जिम्मेदारी को पूर्ण करने की प्रबल उत्कंठा मैंने देखी है, मुझे पूरा भरोसा है कि वह नई जिम्मेदारी का भी निर्वहन पूरी तरह समर्पण भाव से करेंगे। दीपक बैज और विधायक रेखचंद जैन ने सुशील मौर्य को शुभकामनाएं भी दी।

वेणुगोपाल और माकन का दीपक बैज ने किया स्वागत

0

रायपुर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव व राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल एवं महासचिव अजय माकन एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे। विमान तल पर दोनों वरिष्ठ नेताओं की अगुवानी और स्वागत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने किया।शनिवार को सुबह छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय माकन का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के अनेक केबिनेट मंत्री, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। वेणुगोपाल और माकन यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज तथा अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे। चुनावी बेला में हो रही इस बैठक को काफी महत्व पूर्ण माना जा रहा है।

 

सुशील युवा हैं, काबिल हैं, काम कर सकते हैं- बैज

0
  • कांग्रेस संगठन में और गति आयेगी- रेखचंद
  • काग्रेस कार्यालय में हुआ मौर्य का भव्य स्वागत*

जगदलपुर युवा नेता एवं बस्तर सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य के शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बनने पर जगदलपुर के स्थानीय राजीव भवन में जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए फूल माला पहना कर नव नियुक्त शहर जिला अध्यक्ष का स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद दीपक बैज ने सुशील मौर्य को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे युवा हैं, काबिल हैं, काम कर सकते हैं। इस आधार पर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। बैज ने कहा कि जिन अन्य जिलों में जिम्मेदारी नए सिरे से देने की जरूरत होगी, वहां भी इसी आधार पर नियुक्ति की जाएगी।

संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने नवनियुक्त अध्यक्ष सुशील मौर्य की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे संगठन में युवा पीढ़ी को नेतृत्व सौंपने की परंपरा है। हम अनुभव के साथ ही युवा पीढ़ी को आगे लाते हैं। कांग्रेस अपने संगठन में 50 प्रतिशत भागीदारी युवाओं को दे रही है। सुशील मौर्य युवा हैं। कर्मठ हैं। युवाओं के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ सामंजस्य स्थापित करने में सक्षम हैं। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस में और गति आयेगी।

कांग्रेस कार्यालय में हुआ मौर्य का भव्य स्वागत

0

जगदलपुर युवा नेता एवं बस्तर सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य के शहर जिला कांग्रेस कमेटी जगदलपुर के नव नियुक्त अध्यक्ष बनने पर जगदलपुर के स्थानीय राजीव भवन में जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए फूल माला पहना कर नव नियुक्त शहर जिला अध्यक्ष का स्वागत किया..

मलकीत सिंग गैदू कांग्रेस चुनाव संचालन समिति में

0
  • जगदलपुर के कार्यकर्त्ताओं में बिखरा उल्लास, दी बधाई

जगदलपुर छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आगामी 2023 के चुनाव के लिए जगदलपुर के वरिष्ठ नेता मलकीत सिंग गैदू को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस ने बस्तर के इस सिंग को आखिरकार उनकी काबिलियत के अनुसार किंग बना ही दिया है। मलकीत सिंग गैदू को छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी की इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी, डिसिप्लिनरी एक्शन कमेटी, प्लानिंग एंड स्ट्रेंजी कमेटी में नामजद किया है। मलकीत सिंग गैदू बस्तर जिले के कर्मठ और हमेशा सक्रिय रहने वाले नेताओं में गिने जाते हैं। वे पार्टी के हर छोटे बड़े कार्यक्रमों और केंद्र सरकार के खिलाफ किए जाने वाले आंदोलनों में बढ़ चढ़कर भागीदारी देते हैं। वे पूर्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव का दायित्व भी कुशलता पूर्वक सम्हाल चुके हैं। वर्तमान में वे इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के सदस्य हैं। उन्हें चुनाव के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से यहां के पार्टी कार्यकर्त्ताओं में खुशी छा गई है। मालकीत सिंग को विधायक रेखचंद जैन, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष सुशील मौर्य, सांसद बस्तर दीपक बैज के सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग महतो समेत अन्य नेताओं ने शुभकामनाएं देते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया है। मलकीत सिंग ने नए दायित्व के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व केसी वेणुगोपाल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राष्ट्रीय महासचिव एवं पीसीसी प्रभारी कुमारी शैलजा, सह प्रभारी, डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, व विजय जांगिड़, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।

भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर बनाई बढ़त- अरुण साव

0
  • सभी वर्गों का ठोस संतुलन हमारी जीत की गारंटी है
  • पाटन छोड़कर भाग सकते हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि 21 नाम की घोषणा के साथ ही भाजपा ने चुनावी शंखनाद कर जीत की ओर कदम बढ़ा दिया है। उन्होंने सभी चयनित साथियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि पहली सूची से स्पष्ट हो गया है कि छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीटों पर सभी वर्गों का ठोस संतुलन हमारी प्रत्याशी सूची की पहचान बनेगा। भाजपा ने युवाओं के साथ अनुभवी नेतृत्व को मैदान में उतारने का फैसला लिया है। भाजपा ने अपने प्रत्याशियों को पर्याप्त अवसर देने के लिए चुनाव से 3 माह पहले घोषणा का दौर शुरू कर दिया है इससे भाजपा प्रत्याशियों को जनता से सीधे जुड़ने ज्यादा समय मिलेगा। भाजपा ने सभी सीटों पर जनता की कसौटी पर खरे उतरने योग्य प्रत्याशियों का चयन किया है। पहली सूची यह संदेश लेकर आई है की आने वाले विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में शानदार बहुमत के साथ कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस की वादाखिलाफी से त्रस्त हो चुकी है और भाजपा की तरफ विश्वास के साथ बढ़ चुकी है। छत्तीसगढ़ का राजनीतिक माहौल बदल गया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि यह सुनिश्चित हो गया है कि अब भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार जड़ मूल से उखड़ने वाली है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी इस बार पाटन से पलायन करना पड़ सकता है। जैसे उनके नेता राहुल गांधी अमेठी में सुनिश्चित हार को देखते हुए केरल के वायनाड पलायन कर गए, भूपेश बघेल भी पाटन में अपनी तयशुदा हार को देखते हुए पाटन के साथ किसी और सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं। क्योंकि पाटन में अब उनके लिए कोई गुंजाइश नहीं रह गई है। भाजपा आने वाले चुनाव में मुख्यमंत्री सहित पूरी कांग्रेस को हराकर एक नया इतिहास रचेगी।

जनता की पसंद के होंगे कांग्रेस उम्मीदवार : बैज

0
  • बूथ और ब्लॉक लेवल पर तय होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी
  • पत्रकारों से चर्चा करते कहा प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी जनता और बूथ तथा ब्लॉक लेवल के कार्यकर्त्ताओं की पसंद से तय किए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि राज्य में इस बार भी कांग्रेस रिकार्ड बहुमत से पुनः सरकार बनाएगी।

पीसीसी चीफ एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज नगर के कृष्णा गार्डन में आयोजित जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र स्तरीय कांग्रेस के संकल्प शिविर के बाद पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी जनभावनाओं का सम्मान करती आई है और उसी के अनुरूप योजना बनाती है तथा काम करती है। चुनावों में भी जन भावना को ध्यान में रखकर टिकट वितरण करती है। बैज से पूछा गया था कि भाजपा ने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, कांग्रेस की प्लानिंग क्या है? इसका विस्तृत जवाब देते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस में भी प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया चल रही है। हमारी पार्टी के नेता दिल्ली में बैठकर नहीं, बल्कि बूथ स्तर के कार्यकर्त्ताओं की पसंद को तरजीह देते हुए प्रत्याशी घोषित करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी के नाम का सुझाव बूथ और ब्लॉक स्तर के कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी तय करेंगे और नामों का पैनल भेजेंगे। फिर प्रदेश इकाई की अनुशंसा पर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व नाम फाइनल करेगा। बैज ने कहा कि इस बार भी हम रिकार्ड बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएंगे। प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्त्ता इस हेतु संकल्पित होकर मैदान पर उतर चुके हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके नेतृत्व वाली सरकार ने जो उत्कृष्ट कार्य किए हैं, उससे हमारे कार्यकर्त्ता गर्व और उत्साह से भरे हुए हैं। वे पूरे जोशो- खरोश के साथ मतदाताओं के बीच पहुंच रहे हैं। प्रदेश की जनता भूपेश बघेल और कांग्रेस पर भरोसा जता रही है और हमें जिता भी रही है।

अभी भाजपा की टेस्टिंग चल रही

भाजपा द्वारा राज्य की 21 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा करने पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने कहा कि भाजपा ने तो अभी टेस्टिंग प्रक्रिया शुरू की है। ज्यादातर सीटों पर प्रत्याशी बदलने का खेल भाजपा नामांकन प्रक्रिया तक करती रहेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कामकाज और अब तक की बेहतरीन परफॉरमेंस ने भाजपा नेताओं के आत्मविश्वास को डांवाडोल कर दिया है। रही सही कसर हमारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोश ने पूरी कर दी है। दीपक बैज ने कहा कि यह भाजपा की फाइनल सूची नहीं है, घोषित प्रत्याशियों के नामों के विरोध में उठने वाले स्वर को भांपने के लिए की गई टेस्टिंग मात्र है। बैज ने कहा कि इस सूची में कई उन दागी भाजपा नेताओं के नाम हैं, जो प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले और रमन सरकार के भ्रष्टाचार में नामित हैं। लिहाजा ऐसे प्रत्याशियों को बदला जाना तय है।

युवा नेता सुशील मौर्य जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त

0
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के करीबी हैं सुशील
  • मौर्य की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने मनाया जश्न

जगदलपुर कांग्रेस के युवा एवं तेज तर्रार नेता सुशील मौर्य को शहर जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर जगदलपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्त्ताओं में हर्ष व्याप्त है। कार्यकर्त्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इसी के साथ सुशील मौर्य को बधाई देने वालों का तांता भी लग गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अनुशंसा पर अभा कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ के नए जिलों समेत बस्तर शहर सहित अन्य जिलों के रिक्त अध्यक्ष पदों पर नियुक्ति आदेश जारी किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी आदेश में बस्तर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर सांसद दीपक बैज के जिला प्रतिनिधि सुशील मौर्य की नियुक्ति की है। यह पद राजीव शर्मा के इस्तीफे के बाद रिक्त हुआ था। युवा और तेज तर्रार तथा कर्मठ नेता को शहर जिला अध्यक्ष बनाया जाना कांग्रेस के लिए बड़ा ही लाभकारी होगा।  मौर्य लंबे समय से भाजपा के खिलाफ आक्रामक तेवर दिखाते आए हैं। वे पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी देते रहते हैं। उनकी नियुक्ति से जगदलपुर के कार्यकर्त्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। कार्यकर्त्ताओं यहां स्थित कांग्रेस कार्यालय और  मौर्य के निवास के समक्ष जमकर आतिशबाजी की और मिठाईयां बांटी। कार्यकर्त्ता भूपेश बघेल, दीपक बैज और सुशील मौर्य जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। सुशील मौर्य की नियुक्ति पर विधायक रेखचंद जैन, सांसद दीपक बैज के सोशल मीडिया प्रभारी एवं शहर जिला युवा कांग्रेस के महासचिव अनुराग महतो समेत अनेक नेताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सुशील मौर्य ने कहा है कि पार्टी ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उस पर वे सौ फीसदी खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे।

वनाधिकार पट्टे दिलाने के लिए विधायक जैन ने की पहल

0
  • बड़े बोदल के ग्रामीणों ने कहा- भूपेश है तो भरोसा है

जगदलपुर शुक्रवार को जगदलपुर ब्लॉक के बड़े बोदल के पचासों ग्रामीणों ने संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन से मुलाकात की। विधायक ने उनकी बातों को सुनने के बाद वनाधिकार पट्टा दिलाने अधिकारियों से चर्चा की।  जैन ने ग्रामीणों से कहा कि उनकी प्रत्येक समस्या का आज तक निराकरण किया गया है। गांव में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हरसंभव कोशिश की गई है। सभी ग्रामीणों ने हर्ष जताते भूपेश है तो भरोसा है, का जयकारा भी लगाया।

विधायक  जैन ने ग्रामीणों से कहा कि हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर संभाग के आदिवासियों और वनवासियों के हितों का सदैव ध्यान रखा है। उनके कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। आगे भी छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की ही नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। आप लोगों के साथ हमेशा न्याय होगा। रेखचंद जैन की बातें सुनकर ग्रामीण भूपेश है, तो भरोसा है और भूपेश बघेल व रेखचंद जैन जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। इस दौरान श्री जैन के साथ नीलूराम बघेल, वीरेंद्र साहनी, तुलाराम कश्यप समेत बड़े बोदल के सुभाष गावड़े, सुखराम, बोंडकू कश्यप, धनीराम कश्यप, बोंदू कश्यप, बलिराम कश्यप, आन्दो कश्यप, चिंगडू कवासी, मोंगू राम कश्यप व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

भूपेश ने दिलाया कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प

0
  • जागदलपुर के संकल्प शिविर में उमड़ी भीड़

जगदलपुर गुरुवार को जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र स्तरीय कांग्रेस के संकल्प शिविर का आयोजन कृष्णा गार्डन धरमपुरा में हुआ। प्रारंभ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, मंत्री कवासी लखमा, विधायक रेखचंद जैन व अन्य अतिथियों के साथ छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद खचाखच भरे हाल में विधानसभा क्षेत्र के बूथ, सेक्टर व जोन से आए पदाधिकारियों- सदस्यों को कांग्रेस प्रत्याशियों को सभी सीटों पर जिताने का संकल्प भूपेश बघेल ने दिलाया। विधानसभा की 90 सीटों में कांग्रेस के 71 विधायक होने तथा अगली बार इससे अधिक विधायकों के चुने जाने का भरोसा दिलाया व कांग्रेस सरकार में समाज के सभी वर्गों को राहत- रियायत मिलने की बात कही। बघेल ने विभिन्न सामाजिक संगठनों को सामुदायिक भवनों के लिए कांग्रेस सरकार द्वारा भूमि उपलब्ध कराने और देवगुड़ियों व मातागुड़ियों की मरम्मत- जीर्णोद्धार कराने की योजना को रेखांकित किया। मुख्यमंत्री  बघेल ने अनेक मौकों पर अपने संबोधन के दौरान भाजपा पर तीखा प्रहार भी किया। उन्होंने भाजपा शासनकाल में मणिपुर में आदिवासियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई का भी कार्यकर्ताओं को स्मरण दिलाया। मुख्यमंत्री के उद्बोधन के दौरान अनेक बार कार्यक्रम स्थल ‘भूपेश है तो भरोसा है ‘ के नारों से गूंजता रहा।  बघेल ने भाजपा शासन के दौरान बस्तर परिवहन संघ के कार्यालय में ताला जड़ने व महारानी अस्पताल को बंद किए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश की सत्ता संभालते ही उन्होंने इन्हें बहाल किया था।

बैज ने भाजपा को लिया आड़े हाथ

कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सत्ता में 15 साल रहने के दौरान भाजपा के नेताओं ने जनता को लूटने- ठगने का काम ही किया है। यही कारण है कि प्रदेश की मात्र 16 सीटों पर भाजपा सिमट गई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व की खूब सराहना की। बैज ने कार्यकर्ताओं की सराहना की और कहा कि उनके दम पर न केवल प्रदेश की सत्ता पर कांग्रेस फिर से काबिज होगी, बल्कि पिछली बार की तुलना में इस बार अधिक सीटें कांग्रेस जीतेगी।

विधायक जैन ने आभार माना

कार्यक्रम के अंत में जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने संकल्प शिविर में आए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज, मंत्री कवासी लखमा, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष व बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, महापौर सफीरा साहू समेत समस्त बूथों से आए पदाधिकारियों, सेक्टर व जोन प्रभारियों और वरिष्ठ- कनिष्ठ कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सलाहकार विनोद वर्मा, क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, वरिष्ठ नेता मलकीत सिंह गैदू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू समेत शहर व ग्रामीण कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई तथा कांग्रेस के अन्य संगठन- प्रकोष्ठ के हजारों कार्यकर्ता- पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम संचालन मुख्यमंत्री सलाहकार राजेश तिवारी व सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य ने किया।

MOST POPULAR

HOT NEWS