City Media - Page 714 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 714

आजादी के जश्न के बीच बीजापुर में नक्सली उत्पात

0
  •  जगह – जगह सड़कें खोदी, पेड़ों पर चिपकाए पोस्टर
  • सुरक्षा बलों के कैंप खोलने और तैनाती का किया विरोध

बीजापुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में एकबार फिर नक्सलियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। स्वतंत्रता दिवस के ठीक पहले सड़कों को जगह – जगह खोदकर आवागमन अवरुद्ध कर दिया गया है। पेड़ों पर पर्चे लगाकर गांवों में सुरक्षा बलों के कैंप स्थापना और पुल पुलिया निर्माण का नक्सलियों ने विरोध किया है। इस कृत्य को भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने दिया है।

भैरमगढ़ ब्लाक के केतुलनार (कुटरू) से दरभा को जोड़ने वाली सड़़क को नक्सलियों ने दर्जनभर से अधिक स्थानों पर काटकर आवागमन अवरुद्ध कर दिया है। जानकारी के अनुसार जिला निर्माण समिति द्वारा इस सड़क को बनाया गया है। केतुलनार से दरभा तक कुछ स्थानों पर सड़क मरम्मत होने की खबर मिली है, इससे नाराज नक्सलियों ने सड़़क पर कई जगह बड़े बड़े गड्डे खोद डाले हैं, जिससे आवागमन बंद हो गया है। नक्सलियों ने क्षेत्र से खनिज परिवहन का विरोध भी किया है। कुटरू मार्ग पर ग्राम केतुलनार से दरभा गांव को जोड़ने वाली सड़क पर नक्सलियों ने बैनर पोस्टर पर्चे भी पेड़ों के तनों पर लगाए हैं। इसकी खबर मिलते ही कुटरू से उप पुलिस अधीक्षक  पटले के नेतृत्व में सुरक्षा बलों की टीम घटना स्थल की ओर रवाना हो गई है।

सड़क, पुल पुलिया निर्माण का विरोध

लाल स्याही से लिखे पर्चे में कहा गया है कि बस्तर की खनिज और वन संपदा को लूटने के लिए सड़कों और पुल पुलियों का निर्माण किया जा रहा है, इन संपदाओं को कॉर्पोरेट घराने के हवाले करने की कोशिश की जा रही है। इसे बंद किया जाए। बस्तर के गांवों में सुरक्षा बलों के कैंपों की स्थापना और सैन्यकरण पर रोक लगाई जाए।उल्लेखनीय है कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा बस्तर संभाग के गांवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सड़कों और पुल पुलियों का निर्माण बड़े पैमाने पर कराया जा रहा है। सड़कें और पुल पुलिया बन जाने से नक्सलियों के गढ़ तक पहुंचने में सुरक्षा बलों को भी आसानी हो रही है। यह नक्सली संगठनों को रास नहीं आ रहा है।

वर्सन

टना हुई है

कुटरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत का यह मामला सामने आया है। जानकारी मिलते ही पुलिस पार्टी के साथ दरभा गांव के लिए रवाना हुआ हूं। वहां से लौटकर ही घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दे पाऊंगा।

 

आठ लाख की ईनामी महिला नक्सली का समर्पण

0
  • आधा दर्जन मामलों में शामिल यह महिला नक्सली 17 साल से थी सक्रिय
  • एसपी किरण चव्हाण ने श्रीफल, साड़ी भेंट की

जगदलपुर नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे प्रभावित होकर 8 लाख की इनामी महिला नक्सली ने एसपी किरण चव्हाण के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। समर्पित महिला नक्सली को प्रोत्साहन राशि, श्रीफल व साड़ी भेंट की गई।

शनिवार को बस्तर संभाग के जिला मुख्यालय सुकमा स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पिछले 17 सालों से सक्रिय व आधा दर्जन बड़ी घटनाओं में शामिल रही 8 लाख की इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण किया।नक्सलवाद उन्मूलन नीति के तहत विश्वास, विकास एवं सुरक्षा की भावना और सुकमा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे पुना नर्कोम अभियान नई सुबह, नई शुरूआत से प्रभावित होकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलजीए की बटालियन सदस्य के रूप में सक्रिय महिला नक्सली माड़वी मल्ले उर्फ गंगी ने आत्मसमर्पण किया है। माड़वी पर छत्तीसगढ़ शासन ने 8 लाख रूपए का ईनाम घोषित कर रखा था। वह चिंतलनार थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि महिला नक्सली से पूछताछ में नक्सली बटालियन की कार्यप्रणाली एंव संगठन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। यह जानकारी आगामी नक्सल विरोधी अभियानों में मददगार साबित होगी। महिला नक्सली से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि लगातार कैंप निर्माण एवं आपरेशनल कार्यवाहियों से बटालियन सहित सक्रिय नक्सली संगठनों का आधार क्षेत्र कमजोर होता और सिमटता जा रहा है। पिछले कुछ वर्षाे में बटालियन के बहुत से कैडर संगठन छोड़कर भाग चुके हैं। कैडरों में अविश्वास की भावना व्याप्त है। समर्पित महिला नक्सली को प्रोत्साहन राशि दी गई और पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा। महिला नक्सली ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, डीएसपी नक्सल ऑप्स रजत नाग सुकमा के समक्ष बिना हथियार आत्मसमर्पण किया।

रोटरी क्लब जगदलपुर ने लगाया आई फ्लू जांच शिविर

0
  •  लोगों की आंखों की जांच कर दी गई दवाइयां
  • सीएमएचओ डॉ. आरके चतुर्वेदी ने किया उद्घाटन 

जगदलपुर रोटरी क्लब ऑफ जगदलपुर द्वारा निशुल्क आई फ्लू नेत्र जांच एवं दवा वितरण शिविर रविवार को जगदलपुर के संजय बाजार में लगाया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस शिविर का उद्घाटन सीएमएचओ डॉ. आरके चतुर्वेदी ने किया। छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहे आई फ्लू को देखते हुए रोटरी क्लब ने एक अनोखी पहल की है।  

       छत्तीसगढ़ के कई जिले आई फ्लू की चपेट में हैं। इसे देखते हुए जगदलपुर में डॉक्टरों की मदद से शिविर का आयोजन किया गया। बच्चों की आंखों में इंफेक्शन की समस्या पाई गई। आंखों में जलन, खुजली और लगातार आंख से आंसू बह रहे हैं। रोटरी अध्यक्ष दिनेश कागोत ने कहा कि पिछले कुछ माह से आई फ्लू बड़ी तेजी से क्षेत्र मे फैल रहा है। इसे लेकर रोटरी क्लब आफ जगदलपुर द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में से 120 से अधिक लोगों की जांच की गई एवं 97 आई फ्लू के मरीजों को निशुल्क दवा का वितरण क्लब द्वारा किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में आई फ्लू से संबंधित लक्षण के मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। शिविर में मुख्य रूप से डॉ. मनोज थॉमस, हनुमंत राव, अमरदीप सोढ़ी, निखिल दीवान, प्रकाश चावड़ा, सुनील जैन, विवेक जैन, दीपेश राजपुरिया, विवेक सोनी, जेपीएस अहलूवालिया, विजय हेलीवाल, संजय अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, पुष्पी अग्रवाल, कमलेश गोलछा, दीपक कपूर, संग्राम सिंह राणा, राहुल मोदी, संजय बाथवाल सहित क्लब के मेंबर उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री की बातों में अहंकार की बू : खड़गे

0

जगदलपुर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि मणिपुर की स्थिति को नियंत्रित करने के बजाय पीएम आरोप- प्रत्यारोप कर रहे हैं। विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर उनकी टिप्पणी से अहंकार की बू आती है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी के अहंकार को देश की जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में चूर चूर कर देगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के अब तक का कामकाज भी अच्छा रहा है। श्री खड़गे ने कहा कि छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में फिर से कांग्रेस की सरकारें बनेंग

डॉक्टर को भारत धरती में भगवान का दर्जा देते,शहिद अस्पताल में हुआ चरितार्थ

0

 

  • गंभीर स्थिति बच्चे के सफल ईलाज पर परिवार शहिद अस्पताल का माना आभार

दल्लीराजहरा,12 अगस्त नगर व जिले का सबसे बड़ा शहिद अस्पताल गरीबों के लिए वरदान बना हुआ है। गंभीर स्थिति में आये मरीज इस अस्पताल में आज के महंगाई के युग में कम खर्च में अपने बिमारी का सफल ईलाज करा के स्वस्थ्य लाभ ले रहे है,ऐसे मामले अक्सर इस अस्पताल में देखने को मिलता है।जब आज नीजि अस्पताल के डॉक्टर मरीज के गांभीर ईलाज के लिए अपने हाथ खड़े कर देते है तब वे मरीज इस अस्पताल में अपना ईलाज करा कर स्वस्थ हो कर अपने परीवार के साथ घर जाते है। इसी प्रकार का मामला शहीद अस्पताल में प्रकाश में आया एक 5 साल का बच्चा अमृत कुछ भी खाता था सब उल्टी में बाहर आ जाता था बच्चे के पालक इस समस्या को लेकर बच्चे को शहीद अस्पताल में भर्ती कराया उस बच्चे को यह समस्या 1 माह से था बच्चा देखने में कुपोषित दिख रहा था । बच्चे के परिजनों ने बताया की बच्चा एक महिने पहले खेलते खलते घर के बाहर रखी गाड़ी में एसिड को पी लिया था उसे तुरंत अस्पताल ले कर गये ज्यादा समस्या न होने के कारण बच्चे को एक दो दिन में डॉक्टरों ने छुट्टी दे दिये। अस्पताल से बच्चे को घर लाने के बाद बच्चा कुछ भी खाता उल्टी हो जाता यह सीलसीला लगातर होने लग गया फिर बच्चे को पास के अस्पताल में भर्ती किया गया पर समस्या ठीक नही हुई बच्चे के पालक बच्चे को कई अस्पताल में दिखाया बच्चे की सयस्या बढ़ते ही जा रही थी तब बच्चे के माता पिता डॉक्टर के कहने पर शहिद अस्पताल में ले जाने की सलाह पर ईलाज के बच्चे को शहिद अस्पताल में ले कर दिखाएं शहिद अस्पताल के डॉ जाना के मार्ग दर्शन में डॉक्टरों की टीम मेडिकल स्टाफ बच्चे के ईलाज में लग गये। बच्चे की बिमारी जानने के लिए उसकी पुरी जांच किया गया जांच रिपोर्ट में पता चला की बच्चे के पेट की थैली में रूकावट की समस्या है और यह समस्या ऐसिड के पीने से हुआ है।

जिस के कारण बच्चा कुछ भी खाता है उसे उल्टी हो जाती है। डॉक्टरों ने बच्चे की बिमारी के संबध में परिजनों को बताया व इस बिमारी की समस्या का ईलाज ऑपरेशन के द्वारा है परिजनों को बताया डॉक्टरों की टीम ने बच्चे का सफल ऑपरेशन किया बच्चा स्वस्थ है बच्चे का वजन भी बढ़ने लगा है,उल्टी पुरी तरह बंद हो गया बच्चे के माता पिता से बात करते हुए कहा की भारत की धरती में डॉक्टर को भगवान का दर्ज दिया जाता है,यह बात शहिद अस्पताल में चरितार्थ होता हुआ हम देख रहे है। शहिद अस्पताल हम जैसे गरीब लोगों के लिए कम खर्च में ईलाज होना वरदान से कम नही है। उन्होने शहिद अस्पताल के फाउंडर सदस्य डॉक्टर जाना व समस्त डॉक्टरों मेडिकल स्टाप अस्पताल मनेजमेंट का आभार व्यक्त कर धन्यवाद प्रेषित किया है।

 

 

 

शिव भक्त कांवर यात्रा लेकर पहुंचे झरण मंदिर कुंवलेश्वर मंदिर में शिव का किया जलाभिषेक

0

 

  • समाज सेवक राममूरत भारद्वाज शिव भक्तों को तिलक लगाकर दिये बधाई

दल्लीराजहरा,13 अगस्त नगर पालिका क्षेत्र वार्ड क्र० 15 में सोमवार को सैकड़ों की संख्या में राम मूरत भारद्वाज के नेतृत्व में शिव भक्त नंगे पांव बैंडबाजा के साथ कांवर यात्रा लेकर झरण मंदिर से जल ले कर वार्ड 15 शहिद गैरज के समिप कुंवलेश्वर महादेव मंदिर में पहुच कर भगवान शिव पर जल चढ़ाया व शिव भक्त जलाभिषेक कर भजन और शिव मंत्र के साथ पूजा अर्चना किये। राममुरत भारद्वाज व मातृशक्ति महिलाओं व मंदिर के पुजारी ने पूजा अर्चना कर शिव भक्तों को तिलक लगाकर बधाई दिये कांवर यात्रा में शामिल शिव भक्तों का आस पास के लोग गर्मजोशी से स्वागत कर सभी कांवरियों पर फूल वर्षा कर अभिनंदन किया। पुरा वार्ड शिव मय हो गया था ऐसा लग रहा था जैसे काशी विश्वनाथ वार्ड 15 मे पहुंच गये है। सेवानिवृत व समाज सेवक शिक्षक राममूरत भारद्वाज ने सभी शिव भक्तों का आभार व्यक्त किए जिन लोगों ने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। आयोजन को सफल बनाने में प्रमुख रूप से वार्ड 15 की पार्षद शीला भारद्वाज,पूर्व पार्षद राम जतन भारद्वाज,रीतू विनायक,किशन शर्मा,सतेंन्द्र भारद्वाज,सोना विनायक,रोशन,विराज भारद्वाज पूजा विनायक,अर्चना भारद्वाज आशा भारद्वाज,साधना गुप्ता डिंपल गुप्ता,महेशिया ठाकुर भावना ठाकुर,सुधा नागेश आदिति रामटेके,गितिका, सुलोचना साहू,संजना भारद्वाज सहित वार्ड वासियों का सार्थक भूमिका के साथ सरहानीय योगदान रहा।

दल्ली राजहरा झरन मंदिर के पास ट्रेन से कट युवक की मौत

0

दल्ली राजहरा- रायपुर से अंतागढ़ जाने वाली ट्रेन से बीती रात झरन मंदिर के पास युवक की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। मृतक का नाम जीवन देवांगन उम्र 23 वर्ष पिता रोहित देवांगन वार्ड नम्बर 10 ,दल्ली राजहरा का रहने वाला था। युवक माइंस में ठेकेदारी में कार्य करता था।, युवक द्वारा आत्महत्या की गई है कि उसकी मृत्यु दुर्घटना में हुई पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है l

राजहरा पुलिस द्वारा किया गया सराहनीय कार्य

0

दल्लीराजहरा थाना राजहरा के कुसुमकसा रात्रि गस्त के दौरान पेट्रोलिन कर रहे आरक्षक कुंभ लाल वर्मा एवं सैनिक डोमन लाल को संदिग्ध अवस्था में दुलेश्वर पिता बिरसिंग उम्र 28 वर्ष ग्राम हाथीगोर्रा थाना डौंडी सोए हुए था जिसे आरक्षक कुंभलाल वर्मा एवम सैनिक डोमन लाल द्वारा उठा कर पूछताछ किया पर गोलमोल जवाब देने व अत्यधिक शराब पिए हुए होने पर उसके पास रखे झोले की तलाशी ली गई जिसमे बड़ी मात्रा में पैसे रखे हुए थे । जिसे देखकर तत्काल उसे थाना लाया गया जहां पर उसके थैले में 274500 रुपए रखे हुए थे जिसे देखकर उसके परिजन को सूचना देकर बुलाया गया। परिजन द्वारा बताया गया की व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर है उनके परिजन द्वारा यह भी बताए कि, कि उनके परिवार में बंटवारा हुआ है बटवारे में मिला रकम 274500 रुपए ले कर चला गए था, पुलिस द्वारा राशि को परिजन को सुपुर्दनामा में दिया गया।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने वर्ष 2023 में लापरवाह वाहन चालकों पर लगातार किया जा रहा है चालानी कार्यवाही

0

 

  •  वर्ष 2023 में जुलाई तक 6161 लापरवाह वाहन चालकों से वसूला गया 2543360 रू. जुर्माना।
  • 20 जागरूकता कार्यक्रमों में 20,000 से अधिक व्यक्ति हुए है लाभान्वित।
  • बालोद पुलिस की आम नागरिको से अपील यातायात नियमों का करे सम्मान हेलमेट/सीट बेल्ट का हमेशा करे उपयोग।

 

पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में यातायात पुलिस बालोद एवं समस्त थाना प्रभारी जिला बालोद के द्वारा लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व विशेष मोटरयान चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिला बालोद में 01 जनवरी 2023 से 31 जुलाई 2023 तक विगत 07 महीनों में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने जिले में यातायात व्यवस्था के सुगम सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संचालन हेतु लगातार अभियान चलाकर यातायात नियमों के उल्लघंन करने वाले 6161 लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही कर 25,43,360 रू. जुर्माना वसूल किया जा चुका है, जिसमें 1817 प्रकरण माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां 7,70,160 रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।

जिले में लगातार जागरूकता अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति आम जनों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है इस वर्ष जुलाई 2023 तक 120 जागरूकता कार्यक्रम चलाएं गए है जिसमें 20,000 से अधिक आम लोग लाभान्वित हुए। जिले में चलाएं जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों में महिला कमांडांे के साथ मिलकर ‘‘पिंक वाहन चेकिंग’’, ‘‘गुलाब फुल भेंट कार्यक्रम’’, ‘‘नंबर प्लेट लगवाने अभियान’’ ‘‘स्कूल बस चेकिंग’’ ‘‘रेडियम रिफ्लेटर टेप लगाने अभियान’’ ‘‘पशुओं को सड़क से हटाकर गौशाला पहुंचाने अभियान’’ एवं स्कूली छात्र/छात्राओं के साथ सड़क सुरक्षा के विषय में जागरूकता कार्यक्रम जैसे विभिन्न गतिविधीयॉ शामिल है।

बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि वाहन चेकिंग में पुलिस का सहयोग करे, यातायात नियमों का पालन करे, रात्रि में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करे, मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे अथवा मोबाईल में सॉफट कॉपी में अपने दस्तावेज सुरक्षित रखे।

20 माह का सिलिका रिडक्शन प्लांट का ठेका 29 माह बाद भी पूरा नहीं और श्रमिकों को महीनों से वेतन भुगतान नहीं, सांसद प्रतिनिधि

0

दल्लीराजहरा सांसद प्रतिनिधि मुश्ताक अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दल्ली यंत्रीकृत खदान में बीएसबीके कंपनी द्वारा संचालित सिलिका रिडक्शन प्लांट (SRP) का ठेका कार्य चालू है।यह कार्य 08-03-2021 को प्रारंभ किया गया था जोकि अभी तक संपन्न नहीं हुआ है।और ईस कार्य को समाप्त करने की अंतिम समय-सीमा प्रबंधन द्वारा ठेकेदार को 31-07-2023 तक का मोहलत दिया गया है। ईस कार्य में ठेकेदार को 02 बार अतिरिक्त समय-सीमा प्रबंधन द्वारा दिया गया है इसके लिए प्रबंधन ने ठेकेदार का नियम अनूरूप पेनेल्टी काटा है कि नहीं इसकी जानकारी प्रबंधन द्वारा नहीं दी गई है।

प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस ठेका कार्य में 214 ठेका श्रमिक कार्यरत हैं। जिनकी जानकारी प्रबंधन के पास उपलब्ध है । ईसी ठेके में स्लाईम बेनिफिसियेशन प्लांट (SBU) के ठेका श्रमिकों को भी कार्य कराया जा रहा है क्योंकि SBU प्लांट महीनों से बंद पडा है। ऐसी जानकारी मिली है कि इस ठेका में कार्यरत श्रमिकों का लगातार शोषण हो रहा है इस ठेके में सुरक्षा के मापदंडों का पालन नहीं किया जा रहा है। साथ ईस ठेके में स्थानीय लोगों को रोजगार न देकर आजतक बाहरी राज्यों से श्रमिकों को लाकर कार्य कराया जा रहा है।जोकि प्रबंधन द्वारा स्थानीय लोगों के साथ धोखा है। राजहरा और आसपास के ग्रामीणों को रोजगार न देकर अन्य राज्यों के श्रमिकों को ईस ठेके में रोजगार देना बहुत ही शर्मनाक है। सेल जैसी कंपनी में सभी के लिए एक कार्य के लिए एक नियम होना चाहिए मगर ठीक ईसके विपरीत बीएसबीके कंपनी को ईस राजहरा खदान समूह में विशेष दर्जा प्राप्त है अन्य राज्यों के श्रमिकों का कोई स्पष्ट डाटा प्रबंधन के पास नहीं है कौन श्रमिक कितने दिन कार्य करता है फिर उसकी जगह दूसरा कार्य पर आ जाता है इसकी स्पष्ट जानकारी प्रबंधन के पास भी उपलब्ध नहीं है और तो और बीएसबीके कंपनी द्वारा ठेका श्रमिकों का 03 माह से वेतन नहीं दिया गया है और प्रबंधन के अधिकारी मौन धारण किये हुए हैं।कोई सुध लेने को तैयार नहीं है कि ठेका श्रमिकों को समय पर वेतन मिलता है कि नहीं, सीपीएफ जमा हो रहा है कि नहीं, खदान भत्ता मिलता है

 

कि नहीं, ओवरटाइम का भुगतान नियम से हो रहा है कि नहीं, सुरक्षा समाग्री दिया जा रहा है कि नहीं,बोनस की राशि, छुट्टी का पैसा मिल रहा है कि नहीं कोई देखने को तैयार नहीं है और यही अगर कोई छोटा ठेकेदार होतो प्रबंधन पूरी फुर्ती और तत्परता से कार्य में लग जाता है उसे ठेके नियम शर्तों का हवाला दिया जाता है और कड़ी कार्यवाही करने की बात कही जाती है और समय पर वेतन भुगतान नहीं करने पर तत्काल विभागीय भुगतान कर सीधे श्रमिकों के खाते में पैसा डाला जाता है। सांसद प्रतिनिधि ने इस बात को प्रमुखता से उठाया कि सारा नियम कानून बीएसबीके पर लागू क्यों नहीं किया जा रहा है कहा चली गई प्रबंधन की फुर्ती, ऐसा लगता है कि बीएसबीके कंपनी को प्रबंधन द्वारा विशेष ठेकेदार का दर्जा दिया गया है जिसके ऊपर बीएसपी प्रबंधन के नियम कानून लागू नहीं होते हैं। सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि ऐसा लगता है कि प्रबंधन के कुछ अधिकारी बीएसबीके कंपनी के ऊपर किसी तरह की कार्यवाही नहीं करना चाहते हैं जिसका परिणाम सबके सामने है कि 20 माह में समाप्त होने वाला कार्य आज 29 माह बीतने पर भी पूरा नहीं हो पाया है और प्रबंधन के अधिकारी बीएसबीके कंपनी के ऊपर किसी तरह की भी ठेका शर्तों के अनूरूप कार्यवाही करने में अक्षम हैं। आज तीन माह से बीएसबीके कंपनी द्वारा श्रमिकों का वेतन भुगतान नहीं किया गया है और ऐसी जानकारी भी मिली है कि जो ठेका श्रमिक वेतन मांगता है उसे कार्य से निकाल दिया जाता है इसलिए हर बार नये ठेका श्रमिकों का गेटपास बनाया जाता है ऐसी जानकारी भी मिली है कि इस ठेके में कार्यरत श्रमिकों को किसी भी प्रकार का एलाउंस नहीं दिया जा रहा है,न बोनस,न छुट्टी का पैसा,न खदान भत्ता,नाईट एलाउंस,पीफ की भी स्पष्ट जानकारी नहीं है किंतु ईसके बाद भी बीएसबीके कंपनी को पेमेंट के लिए प्रबंधन द्वारा अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी किया जा रहा है जोकि जांच का विषय है।

सांसद प्रतिनिधि मुश्ताक अहमद ने कहा कि तत्काल ठेका श्रमिकों का वेतन भुगतान करें,अगर ठेकेदार द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है तो अन्य ठेकों की तरह बीएसपी प्रबंधन ठेका श्रमिकों का विभागीय वेतन भुगतान करें। अन्यथा ईस पर कड़ी कार्यवाही की जावेगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी बीएसपी प्रबंधन की होगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS