City Media - Page 723 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 723

अंततः माहरा समाज को मिल गया एससी का दर्जा

0
  • माहरा समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने का बिल लोकसभा में पारित

जगदलपुर प्रदेश में निवासरत माहरा समुदाय के लाखों लोगों की वर्षों पुरानी आस और बस्तर सांसद दीपक बैज की मेहनत आज फलीभूत हो गई। इस जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा देने संबंधी विधेयक मंगलवार 1 अगस्त को अंततः लोकसभा में पारित हो गया। सांसद दीपक बैज ने फोन से इस संवाददाता को यह जानकारी दी।आज लोकसभा में बस्तर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में निवासरत माहरा जाति को बड़ी राहत सांसद दीपक बैज की पहल पर मिल गई है। इस जाति को अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल करने हेतु लोकसभा में विधेयक पास हो गया। विधेयक अब राजयसभा में जाएगा, जहां से पारित होने के बाद अधिसूचना का प्रकाशन राजपत्र में होगा। इसके बाद माहरा जाति को अनुसूचित जाति की मान्यता कानूनी रूप से मिल जाएगी। सांसद बैज ने इस बड़ी सफलता के लिए माहरा समाज के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग में माहरा समुदाय के लाखों सदस्य हैं। ये लोग वर्षों से अपनी जाति को अनुसूचित जाति अथवा जनजाति में शामिल करने की मांग करते आ रहे थे। इस मसले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी विशेष पहल करते हुए विधानसभा में प्रस्ताव पारित कराकर केंद्र सरकार के पास भेजा था। इसके साथ ही सांसद दीपक बैज ने अपने साथ माहरा समाज के संभागीय अध्यक्ष सामू कश्यप, महासचिव बुधराम कश्यप, संरक्षक श्रीराम नाग, कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष रविंद्र नागवंशी आदि को नई दिल्ली ले जाकर सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री, अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष व अधिकारियों, संसदीय कार्य मंत्री से उनकी मुलाकात कराई थी। इस तरह संबंधित फाइल को एक मंत्रालय से दूसरे मंत्रालय में आगे बढ़वाते हुए बैज ने इसे बिल के रूप में पास कराने में कामयाबी हासिल कर ही ली। इस आशय की खबर मिलते ही बस्तर संभाग में रह रहे माहरा समुदाय के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। समुदाय के लोगों ने आतिशबाजी कर और एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी मनाई।

रंग लाई मुख्यमंत्री बघेल व सांसद बैज की पहल

इस बड़ी उपलब्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सांसद दीपक बैज के जिला प्रतिनिधि सुशील मौर्य ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में निवासरत माहरा जाति के लोगों को इंसाफ दिलाने में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बस्तर के सांसद दीपक बैज ने कोई कसर बाकी नहीं रखी थी। अंततः इन दोनों नेताओं की मेहनत रंग ले ही आई। उन्होंने इस जाति को अनुसूचित जाति जनजाति की सूची में शामिल कराकर उसे आरक्षण और दूसरी सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई है। सुशील मौर्य ने कहा है कि बस्तर संभाग में माहरा, जाति के लोग हजारों की तादाद में निवासरत हैं। इस जाति के लोग आर्थिक, शैक्षणिक और राजनैतिक रूप से बहुत ज्यादा पिछड़े हुए हैं। वे माहरा जाति को अनुसूचित जाति जनजाति का दर्जा देने की मांग वर्षों से कर रहे हैं। बस्तर के सांसद दीपक बैज इसके लिए लंबे समय से ठोस पहल करते आ रहे हैं। बैज के साथ माहरा जाति के बड़े प्रतिनिधि कई बार केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रियों और विभागों के उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं। बैज की पहल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस मुद्दे पर विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर बहुत पहले ही केंद्र सरकार के पास भेज चुके थे। सांसद बैज के नेतृत्व में दिल्ली गए माहरा समाज के प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार से मुलाकात कर उनसे लगभग बीस मिनट तक चर्चा की थी। श्री बैज ने मंत्री को समाज के साथ होती आई नाइंसाफी से अवगत कराते हुए माहरा समुदाय को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी हेतु केबिनेट में पेश करने का आग्रह किया था। मंत्री सिंह ने इसे गंभीरता से लिया था।सुशील मौर्य ने कहा है कि सांसद बैज इस मुद्दे को लोकसभा में भी मुखरता के साथ उठा चुके हैं। बैज की सतत सक्रियता के कारण ही अब माहरा जाति को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने का मार्ग प्रशस्त हो सका है। सुशील मौर्य ने कहा है कि अब माहरा जाति के लोगों को भी सरकारी नौकरियों और राजनीति में आरक्षण तथा अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य ने बताया कि सांसद बैज के प्रयासों से अब तक छत्तीसगढ़ की बारह जातियों को अनुसूचित जाति जनजाति का दर्जा मिल चुका है। इसके लिए मौर्य ने इस समुदाय के लोगों को बधाई देते हुए समाज को इंसाफ दिलाने के लिए सांसद बैज के प्रति आभार व्यक्त किया है।सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य ने कहा है कि सांसद दीपक बैज शुरू से बस्तर के हक के लिए लड़ते आ रहे हैं। संसद के सत्रों के दौरान लोकसभा में बैज की सक्रियता हमेशा परिलक्षित होती है। वे जगदलपुर रेलवे स्टेशन में सुविधाओं के विस्तार, वाशिंग लाइन का मुद्दा उठा चुके हैं और इसमें उन्हें बड़ी कामयाबी भी मिली है।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने चलाया गया विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान

0
  • 46 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही कर 14,700 रू.वसूला गया जुर्माना।
  • विशेष मोटर चेकिंग अभियान के दौरान 14 यात्री बसो पर किया गया कार्यवाही।
  • माईन्स कार्य में लगे ट्रक वाहन चालक द्वारा शराब सेवन कर वाहन चलाते पाएं जाने पर किया गया कार्यवाही।
  • बालोद पुलिस की आम नागरिको से अपील यातायात नियमों का करे सम्मान, हेलमेट सीट बेल्ट का लगाकर ही वाहन चलावें।

दिनांक 01.08.2023 पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात बालोद बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में यातायात विभाग बालोद की टीम द्वारा दिनांक 01.08.2023 को लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व विशेष मोटरयान चेकिंग अभियान चलाया गया। इस मोटर वाहन चेकिंग का उद्देश्य शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों एवं यात्री बस संचालकों पर प्रभावी कार्यवाही करना एवं जिले में यातायात व्यवस्था के सुगम सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संचालन हेतु यातायात नियमों के उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना व आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाना है। इस विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 14 यात्री बसों को रोककर क्षमता से अधिक यात्री परिवहन नहीं करने की समझाईश दिया गया एवं नियमों के उल्लंघन करते पाएं जाने पर 4200 रू. का समन शुल्क वसूल किया गया। माईन्स कार्य में लगे ट्रक वाहन चालक द्वारा शराब सेवन कर वाहन चलाते पाएं जाने पर कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

इस संपुर्ण कार्यवाही के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करते पाएं जाने वाले 46 लापरवाह चालकों के विरूद्व कार्यवाही कर 14,700 रू. जुर्माना वसूल किया गया साथ ही साथ आम जनो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समझाईश दिया गया है।

बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। यातायात पुलिस आपकी सहायता के लिए वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

पीडीएस राशन दुकानदार और विक्रेता हड़ताल पर

0
  • कमीशन, मार्जिन राशि में वृद्धि और मानदेय की मांग
  • पहले ही दिन से दिखने लगा है हड़ताल का व्यापक असर

जगदलपुर कमीशन व मार्जिन राशि में वृद्धि, मानदेय देने, सर्वर की व्यवस्था दुरुस्त करने तथा कुछ अन्य मांगों को लेकर बस्तर संभाग समेत समूचे छत्तीसगढ़ के पीडीएस राशन दुकानदार एवं विक्रेता 1 अगस्त से राशन वितरण बंद कर हड़ताल पर चले गए हैं। पहले ही दिन से उपभोक्ताओं को राशन के लिए भटकते देखा गया।छत्तीसगढ़ की सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली की पूरे देश में सराहना होती है। यहां का पीडीएस सिस्टम अन्य राज्यों के लिए मॉडल बन गया है, लेकिन इस सिस्टम से जुड़े दुकानदार, वितरक, तौलईया आदि शोषण का शिकार हैं। उन्हें मेहनत के अनुरूप कमीशन नहीं मिलता और न ही पर्याप्त मार्जिन राशि मिलती है। ट्रांसपोर्टिंग, लोडिंग, अनलोडिंग और वितरण के दौरान चावल, गेहूं, शक्कर, मिट्टीतेल आदि का बड़ी मात्रा में नुकसान होता है, जिसकी भरपाई भी राशन दुकानदारों को ही करनी पड़ती है। कमीशन के नाम पर दुकानदारों को चावल में महज 30 रुपए प्रति क्विंटल दिया जाता है। वहीं पोषण आहार, मध्यान्ह भोजन, निशक्तजन आदि के राशन वितरण में कोई कमीशन नहीं है। शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों का कहना है कि झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा आदि राज्यों में मार्जिन और कमीशन राशि बहुत ज्यादा दी जाती है। लोडिंग अनलोडिंग, ट्रांसपोर्टिंग और वितरण के दौरान शक्कर, चावल, गेहूं व मिट्टीतेल के क्षरण की भरपाई हेतु केंद्र सरकार पर्याप्त राशि राज्य सरकार को देती है, लेकिन यह राशि राज्य के दुकानदारों को नहीं मिल पाती। ऐसे में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों का संचालन दुकानदारों और विक्रेताओं के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है। दुकानदारों और विक्रेताओं ने कमीशन व मार्जिन राशि बढ़ाने, मानदेय देने, सर्वर को सुचारु बनाए रखने आदि मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया है। इसके तहत 1 से 5 अगस्त तक दुकानें बंद रखी जा रही हैं। इसके बाद 6 अगस्त से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।

स्वास्थ विभाग द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन का प्रशिक्षण दिया गया

0

दल्लीराजहरा राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन गोंडवाना भवन दल्ली राजहरा में किया गया. स्वास्थ्य सुपरवाइजर रेखू राम साहू ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया. 10 अगस्त को फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सभी आंगनबाड़ी केन्द्र, स्कूल, कालेज, एवं सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में उम्र के अनुसार डी.ई. सी.दवाई खिलाया जायेगा. 2 से 5 वर्ष के बच्चों को 100 mg का एक गोली, 5 से 15 वर्ष को 100 mg का दो गोली, 15 वर्ष से बडो़ को 100 mg का तीन गोली खिलाना है. साथ में एक गोली अल्बेन्डाजोल की खिलाना है.याद रखें दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों , गर्भवती माताओं, गंभीर रोग से पिड़ित व्यक्तियों को, धात्री माता ( एक सप्ताह की) को दवाई नहीं खिलाना है,. 11 अगस्त से छूटे हुए हितग्राहियों को दलों के द्वारा गृह भेट करके दवाई खिलाया जायेगा. इस अभियान में स्वास्थ्य कर्मचारियों, शिक्षकगण,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनगण सेवा देगें।

कार्यक्रम के नोडल बी.आर. बरेठिया ने फाइलेरिया के रोकथाम एवं नियंत्रण के विषय में बताया फाइलेरिया मादा क्यू लेक्स मच्छर के काटने से होता है. यह संक्रामक रोग है. हाथ पैर में सूजन दिखाई देता है. पैर हाथी के पैर जैसा हो जाता है, इस लिए इसे हांथीपाव कहते हैं. बचाव के लिए मच्छरदानी का उपयोग करें. अपने आस -पास गंदा पानी इकट्ठा न होने दे. डी.ई.सी. की दवा फाइलेरिया के परजीवी को मारता है. हम सबको 10 अगस्त को सामूहिक दवा सेवन करना है. प्रशिक्षण में स्वास्थ्य विभाग से सुपरवाइजर लता यादव, पी. नरेटी, महिला बाल विकास विभाग से सुपरवाइजर संध्या दत्ता, रेणु मैम, एवं समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

दीपक बैज के पीसीसी चीफ बनने से फायदे में कांग्रेस

0
  • आदिवासी समुदाय और युवा वर्ग का बढ़ रहा है कांग्रेस से जुड़ाव
  • पुराने लोगों के पद छोड़ने से नए कार्यकर्त्ताओं को पार्टी में मिलेगी अहमियत

(अर्जुन झा)

जगदलपुर बस्तर के युवा आदिवासी सांसद दीपक बैज के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने से कांग्रेस फायदे में ही रहने वाली है। बैज को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद आदिवासी समुदाय और युवा वर्ग का झुकाव कांग्रेस की ओर तेजी से बढ़ रहा है। भाजपाई खेमे से एकमात्र नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति छत्तीसगढ़ के युवाओं में भी बड़ा क्रेज रहा है, जिसे ध्वस्त करने में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ दीपक की जोड़ी कामयाब होती दिख रही है। जबसे दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस संगठन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी मिली है, कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। अब तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनीति के महाभारत में कांग्रेसी सेना के अकेले योद्धा लड़ाई लड़ते आ रहे थे। श्री बघेल को सत्ता के कुशल संचालन के साथ ही भाजपा के अनेक योद्धाओं के आरोपों तथा ईडी, आईटी, सीबीआई आदि भाजपाई हथियारों का भी अकेले ही मुकाबला करना पड़ रहा था, अब कांग्रेस के अर्जुन भूपेश बघेल को दीपक बैज के रूप में एक कृष्ण मिल गया है। यह जोड़ी निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ की राजनीति में नई गाथा लिखेगी। भूपेश बघेल जहां राज्य में विकास का नया उजियारा बिखेर रहे हैं, वहीं एक सांसद के नाते दीपक बैज संसद में केंद्र सरकार के खिलाफ निरंतर हमलावर रहते हैं। यह इन दोनों की अच्छी जुगलबंदी का ही नतीजा है कि राज्य की दर्जन भर वंचित जातियों को अनुसूचित जाति जनजाति का दर्जा मिलने जा रहा है। इसके लिए भूपेश बघेल और दीपक बैज ने जो परिश्रम किया है, वह किसी से छुपा नहीं है। अब जबकि इन सभी बारह जातियों के लाखों लोगों को सरकारी नौकरियों, उच्च शिक्षा में आरक्षण और दीगर सुविधाओं का लाभ मिलने लगेगा, तब जरूर इन लाखों लोगों का स्नेह कांग्रेस को जरूर मिलेगा। दीपक बैज युवा, उच्च शिक्षित, अनुभवी हैं और सबसे अहम बात यह है कि वे आदिवासी समुदाय से आते हैं। वे कांग्रेस के आदिवासी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। वे शुरू से आदिवासियों के हक में आवाज बुलंद करते आए हैं। एक सक्रिय सांसद के रूप में उन्होंने बस्तर संभाग में अच्छी लोकप्रियता हासिल कर रखी है। अब उनके प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद समूचे छत्तीसगढ़ में निवासरत हर जाति के आदिवासियों के बीच कांग्रेस की साख और भी मजबूत होगी। युवा शक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार्म से विमुख होकर कांग्रेस की ओर उन्मुख होने लगी है। बैज के पीसीसी चीफ बनते ही प्रदेश भर के युवाओं में जो जोश ओ जुनून देखने को मिला, वह इसकी बानगी है। युवाओं के कका भूपेश बघेल का दीवाना युवा वर्ग पहले से ही रहा है, लेकिन जो थोड़ी बहुत कमी रह गई थी, उसे बैज को अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस ने दूर कर दी है।

मोदी के चार्म से विमुख होंगे युवा

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि कश्मीर से धारा 370 हटाकर व पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राईक कराकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को भाजपा के पाले में करने में अच्छी कामयाबी हासिल की है। भाजपा के इस मिथक को तोड़ने में भूपेश बघेल और दीपक बैज की जोड़ी बड़ी कारगर साबित हो रही है। भाजपा लाख जतन करने के बाद भी प्रदेश के आदिवासियों का भरोसा आशातीत रूप से नहीं जीत पाई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी पहली ही पारी में आदिवासियों के हितार्थ अनेक योजनाएं शुरू की। आदिवासी परब सम्मान निधि और आदिवासियों की पूजा पद्धति व लोक परंपराओं के पुनरोत्थान के लिए मुख्यमंत्री ने जो कदम उठाए हैं, उन कदमों ने आदिवासियों का दिल जीत लिया है। दीपक बैज का पीसीसी चीफ बनना सोने पे सुहागा साबित हो रहा है। आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को आदिवासियों और युवाओं के वोट थोक में मिलेंगे, यह अभी से तय हो गया है।

नए चेहरों को दायित्व भी लाभकारी

कांग्रेस संगठन में विभिन्न पदों पर वर्षों से काबिज पुराने चेहरे स्वतः पद छोड़ने लगे हैं। इससे कांग्रेस को नुकसान नहीं, बल्कि लाभ ही होगा। उनकी जगह आम कार्यकर्त्ताओं को संगठन में सक्रिय रूप से काम करने का मौका मिलेगा। एक ही व्यक्ति के सालों साल तक पद पर काबिज रहने से जो कार्यकर्त्ता प्रमोशन की लाईन में खड़े रहे हैं, उनमें निराशा घर कर गई थी। वे बेमन से चुनावों और पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में हाथ बंटाते थे। अब पुराने लोगों के पद छोड़ने से ऐसे कार्यकर्ताओं को मौका मिलेगा और वे दोगुने उत्साह के साथ काम करेंगे। वहीं जो पुराने लोग इस्तीफे दे रहे हैं, उनकी निष्ठा कांग्रेस के प्रति जरा भी कम नहीं हुई है। वे पूर्ववत पार्टी हित में काम करते रहने के लिए संकल्पित हैं। इस लिहाज से देखा जाए, तो पुराने लोगों का यह कदम कांग्रेस के लिए लाभकारी ही है। संगठन में पद सम्हालने वाले नए चेहरे इन वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में काम करेंगे।

अवैध शराब की परिवहन करने वाले आरोपी गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा जिला पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उके के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ सट्टा के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है । इसी कड़ी में थाना राजहरा में मुखबीर सूचना के आधार पर वार्ड कमांक 13 रेल्वे कासिंग के वार्ड 11 बजरंग चौक में आरोपी कृष्णकांत रावर्ट उर्फ सोनू पिता नारद रावटे के कब्जे से 39 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 7020 एम0एल0 कीमती 3120 रुपये एवं एक नग मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी-245453 कीमती 30,000 रुपये जुमला कीमती 33,120 रुपये को जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक निरीक्षक राकेश ठाकुर, सउनि प्रदीप तिवारी, आरक्षक रवि यादव, भुपेन्द्र हरदेल की सराहनीय भूमिका रही।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

शहीद हॉस्पिटल में एक महिला ने तीन स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया

0

दिनांक 30.07.2023 को ग्राम पसौद की 07 माह की गर्भवती महिला को जिला चिकित्सालय बालोद से एक से अधिक बच्चें एवं बी.पी बढ़े होने के कारण मेडिकल कॉलेज, राजनांदगांव रिफर किया गया। लेकिन मरीज के परिजनों द्वारा शहीद अस्पताल ले जाया गया। मरीज को जब भर्ती किया गया उस समय मरीज का बी.पी. बहुत बढ़ा हुआ था, जिससे जच्चा एवं बच्चा दोनों की जान को खतरा था। भर्ती के बाद चिकित्सकों के द्वारा सबसे पहले जांच कर महिला का बी.पी. कम करने हेतु उपचार दिया गया। अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्टॉफ की सतत् निगरानी एवं देखभाल में दिनांक 31.07.2023 सुबह 07 बजे को महिला ने तीन स्वस्थ्य बच्चियों को जन्म दिया। जच्चा एवं बच्चा दोनों स्वस्थ है। बच्चियों का वजन सामान्य से कम एवं मां का बी.पी. बढ़े होने के कारण दोनों को लगातार निगरानी में रखा गया है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

शहीद शंकर और देवचंद से प्रेरणा लें विद्यार्थी : बेंजाम

0
  • पोदला उरस्कना वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक राजमन बेंजाम

तोकापाल चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम पुलिस प्रशासन द्वारा सोमवार को हाई स्कूल मैदान बड़े किलेपाल में आयोजित पोदला उरस्कना वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने 2007 की रानी बोदली नक्सली वारदात में शहीद हुए जवान शंकर मांझी व देवचंद वेक के छायाचित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विधायक राजमन बेंजाम व अन्य जनप्रतिनिधियों तथा डीआईजी एवं बस्तर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा ने शहीदों को नमन करते हुए शहीदों की स्मृति में वृक्षारोपण भी किया।

कार्यक्रम में विधायक बेंजाम ने कहा शहिद शंकर मांझी व देवचंद वेक दोनों ही स्कूल कॉलेज लाइफ में बहुत होनहार छात्र हुआ करते थे। आज भी उनका नाम सुनते ही मेरे सामने उनका चेहरा आ जाता है। उन्होंने पढ़-लिखकर देश की सेवा में अपने प्राणों आहुति दी है, इसलिए आज हम सभी उन्हें याद कर रहे हैं। आप सभी विद्यार्थी उनसे प्रेरणा लेकर देशसेवा में योगदान देने के लिए आगे आएंविधायक बेंजाम ने छात्र – छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि हर विद्यार्थी एक कक्षा आगे बढ़ते ही साल में एक पौधा जरूर लगाए, जिससे आक्सीजन का स्तर बना रहेगा और बस्तर प्रदूषण मुक्त होगा।

समस्याओं से न: घबराएं : मीणा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा ने कहा कि पुलिस प्रशासन पिछले दो वर्षों से शहीदों के सम्मान में पोदला उरस्कना वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। छात्र- छात्राओं का अपना भविष्य को संवारना उनके स्वयं के हाथ में होता है। देशसेवा में सभी छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान हो सकता है। छोटी छोटी समस्याओं से घबराकर पढ़ाई ना छोड़ें, पढ़ाई में अच्छी सफलता के लिए खूब मेहनत करें। इस दौरान विधायक राजमन बेंजाम, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, जनपद अध्यक्ष श्यामबती ध्रुव, सरपंच बड़े किलेपाल झुनकी कर्मा, जिला महामंत्री सुंदर सोढ़ी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर ठाकुर, उपाध्यक्ष जगबंधु ठाकुर, मानिक राम गावड़े, अलगू प्रसाद कुशवाहा, संजय पटेल, सुशीला कांगे एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर वर्मा पहुँचे दल्लीराजहरा, संगठन नेताओं ने किया स्वागत, वृक्षारोपण भी किया

0

दल्लीराजहरा – विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रशेखर वर्मा एकदिवसीय दौरे पर कल दल्लीराजहरा पहुंचे जहां नगर के पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जलाराम मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विहिप व मातृशक्ति संगठन के नगर के समस्त दायित्त्ववान साथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा दिप प्रज्वलन कर भारत माता की आरती की गई व सभी कार्यकर्ताओं से परिचय हुआ कार्यक्रम में प्रान्त सह मंत्री नन्दू साहू, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग के पदाधिकारी राजेश ताम्रकार, मेघनाथ साहू, डेमन तरार, बालोद जिला से निर्मल साहू, प्रदेश हल्बा समाज के केंद्रीय अध्यक्ष देवेंद्र माहला,स्वयंसेवक शिव धरमगुडे,नगर संघचालक राजेंद्र राठी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में अध्यक्ष चन्द्रशेखर वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज समाज को जातिपंथ से ऊपर उठकर हिन्दू एकता के साथ धर्मसमाज को मजबूत करने की आवश्यकता है। आज देश के अंदर जिस प्रकार से माहौल बन रहा है। समाज के अंदर बिखराव दिख रहा है।जिस प्रकार से देश विरोधी ताकते अपना पैर पसार कर धर्मांतरण,लव जिहाद व लेंड जिहाद को बढ़ावा देने में लगे है। हमसबको उन पर रोक लगाना होगा।धर्म समाज को आज हिंदु मन हिन्दू तन व देश के प्रति धर्म के प्रति मजबूती से काम करने वाले कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है। अध्यक्ष ने मातृशक्ति की बहनों से कहा कि यह भूमि भारत माता हम सब की माता है। आज मातृशक्ति के ऊपर संस्कार व संस्कृति को आगे बढ़ाने की महती जिम्मेदारी है। समाज के घर के बच्चो को अच्छी शिक्षा दे,बड़ो का सम्मान परिवार में एकता साथ रहने की प्रवित्ति को बढ़ावा दे।माता जो शिक्षा अपने बेटे बेटियों को देंगे उनमे उसी प्रकार का संस्कार जन्म लेगा जैसी शिक्षा देंगे वैसे ही वातावरण का निर्माण होगा इसलिए आवश्यक है कि घर मे भी परिवार के साथ सामूहिक भोजन व भजन हो। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा ने कहा कि हिंदू संगठन को मजबूत बनाएं तथा आज हमारा देश हिंदू राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। व हिंदू राष्ट्र अवश्य बनेगा जिसमें हमारे विश्व हिंदू परिषद की विशेष भूमिका रहेगी।बैठक के बाद विहिप के प्रांत पदाधिकारियों ने रेल्वे पुलिस बैरक रेलवे कॉलोनी दल्ली राजहरा में वृक्षारोपण कर कई फलदार वृक्षो का रोपण किया। जिनमे आम आंवला इमली व पवित्र सावन माह के पावन अवसर पर बेल के पौधों का रोपण किया।बैरक के कमांडेड और जवानों के द्वारा भी फलदार वृक्ष लगाए गए इस अवसर पर जवानों ने कहा कि जिस तरह हम देश की रक्षा करते हैं।

उस तरह हम इन वृक्षों की भी रक्षा अवश्य करेंगे आज के कार्यक्रम में जिला विश्व हिंदू परिषद बालोद जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता,श्रीमती सत्या साहू विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति संयोजिका जिला बालोद, मातृशक्ति नगर संयोजिका जानकी यादव सह संयोजिका नंदा पसीने सहसंयोजिका रूमा राय,मातृशक्ति सदस्य जानवी उदासी, सरस्वती वर्मा, मेघा साहू, संगीता रजक, अनुराधा सिंग, नीलम यादव,वीणा साहू, पुस्पा सांडिल्या, विमला साहू सहित नगर विहिप के नगर अध्यक्ष शंकर साहू हिंदूवादी नेता नागेंद्र चौधरी,जिला उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव,जसवंता नायक, गजाधर साहू नगर उपाध्याय हरीश बाग,मंत्री गोलू जयसवाल,अखिलेश ठाकुर, सोनू मानिकपुरी, मनीष शाह ,माहेंद सोनी, सूर्य कांत ठाकुर, दिनेश साहू सहित अन्य संगठन के साथी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इमाम हुसैन की याद में सरबत पीलाया कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग अमीन मेमन जी के निर्देश में बालोद जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शरबत पिलाया

0

दल्लीराजहरा– मोहर्रम के मुबारक मौके पर इमाम हुसैन की याद में कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन वा बालोद जिला के जिलाध्यक्ष ज़ुबैर अहमद के निर्देशानुसार 10 मोहर्रम के मुबारक मौके पर दल्ली राजहरा फुवारा चौक पर शरबत पिलाकर एकता का प्रतीक दिया है व इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए इस्लाम धर्म एकता और मोहब्बत का एकलामा सिखाते हुए माहे मोहर्रम की बधाइयां भी दी है

माहे मोहर्रम क्यों मनाया जाते हैं

इस्लाम धर्म के नए साल की शुरुआत मोहर्रम महीने से होती है, यानी कि मोहर्रम का महीना इस्‍लामी साल का पहला महीना होता है, इसे हिजरी भी कहा जाता है। हिजरी सन् की शुरुआत इसी महीने से होती है, यही नहीं मुहर्रम इस्लाम के चार पवित्र महीनों में से एक है।इस मुबारक मौके पर कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के बालोद जिला अध्यक्ष जुबेर अहमद युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अयान अहमद मस्जिद कमेटी के पूर्व इमाम नसीम रजा साहब मल्लू अंसारी शेख मसूद जाफिर कुरेशी अब्दुल लाइक मोहम्मद मुस्तफा मोहम्मद रजा जीशान अहमद शेख फैजान शेख सोहेब अक्की मेमन अदनान फरहान तालिब रज्जू मुजम्मिल शब्बीर क़ुरैशी आदि कार्यकर्ता शरबत पिलाकर सब आपका कार्य कर रहे थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS