City Media - Page 772 of 1863 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 772

यही तो है गुड गवर्नेन्स, विधायक विक्रम घर तक पहुंचा रहे पसीने की कमाई

0
  • तेंदूपत्ता संग्राहकों को गांव जाकर दे रहे हैं नकद पारिश्रमिक राशि
  • बीजापुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच को आगे बढ़ा रहे हैं विधायक विक्रम मंडावी
  • अर्जुन झा की विशेष रपट

बीजापुर गुड गवर्नेस क्या होती है अगर इसे नजदीक से महसूस करना है, तो छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में चले आईए। यहां के तेंदूपत्ता संग्राहक महिला – पुरुषों के हंसते मुस्कुराते चेहरे सच्चाई खुद बयां कर देंगे। उनके होठों पर तिर आने वाली मुस्कान बता देगी कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तेंदूपत्ता संग्राहकों की सुख सुविधा का कितना ध्यान रखते हैं। बीजापुर के युवा विधायक विक्रम मंडावी अपने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इसी सोच को आगे बढ़ाने में पूरी शिद्दत से जुटे हुए हैं। प्रदेश के मजदूरों, गरीबों, तेंदूपत्ता संग्राहकों और किसानों को अपनी मेहनत की कमाई के लिए दर दर भटकना न पड़े। उन्हें उनका मेहनताना उनके गांव में ही मिल जाए। इन मेहनतकश लोगों को बैंक, पोस्ट ऑफिस के चक्कर न लगाने पड़ें। इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को उनकी पारिश्रमिक राशि का नकद भुगतान उनके गांवों में ही कराने की पहल की है। मुख्यमंत्री श्री बघेल की इस पहल से बस्तर संभाग के बीजापुर जिले 54 हजार से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को उनके गांव में ही नगद भुगतान की व्यवस्था की गई है। जिले में करीब साढ़े 32 करोड़ रु. की राशि का नकद भुगतान तेंदूपत्ता संग्राहकों को किया जा रहा है। घर बैठे ही मेहनताना राशि मिल जाने से तेंदूपत्ता संग्राहकों में उल्लास बिखर पड़ा है। पहले राशि उनके बैंक खातों में जमा करा दी जाती थी।संग्राहकों को एकाउंट से रकम निकालने के लिए बैंक शाखाओं के चक्कर लगाने पड़ते थे। इस फेर में वे दो – तीन दिन तक दूसरा काम नहीं कर पाते थे। तेंदूपत्ता संग्राहकों ने अपनी यह व्यथा क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी को सुनाई थी। मंडावी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक बात पहुंचाई और उनसे आग्रह किया कि बीजापुर जिले के तेंदूपत्ता संग्राहकों को उनकी पारिश्रमिक राशि के नकद भुगतान की व्यवस्था उनके गांवों में ही कराई जाए। मुख्यमंत्री बघेल ने तत्काल सहमति जताते हुए इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए। अब बीजापुर में नकद भुगतान की व्यवस्था रफ्तार पकड़ चुकी है।

भर आईं संग्राहकों की आंखें

विधायक विक्रम मंडावी ने बुधवार को ग्राम कर्रेमरका, माटवाड़ा, जांगला, बरदेला, जैवारम और मिंगाचल फड़ों के तेंदूपत्ता संग्राहकों को पारिश्रमिक राशि का नकद भुगतान किया।विधायक मंडावी के हाथों से नकद भुगतान प्राप्त करते समय ज्यादातर तेंदूपत्ता संग्राहक भावुक हो उठे थे। उनकी आंखें भर आईं थीं। ये लोग अपनी क्षेत्रीय बोली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक विक्रम मंडावी को खूब आशीष दे रहे थे। तेंदूपत्ता संग्राहकों में किसी ने 32 हजार रु. तो किसी ने 28 हजार, किसी ने 27 हजार, किसी ने 20 हजार, 19 हज़ार, 18 हजार तो किसी ने 15 हजार रु. से अधिक की राशि तेंदूपत्ता संग्रहण कर प्राप्त की है। पारिश्रमिक राशि का भुगतान जिलेभर के तेंदूपत्ता फड़ों में तेंदूपत्ता संग्राहकों को किया जा रहा है। विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदूपत्ता आय अर्जित करने का एक प्रमुख साधन है। जिले के तेंदूपत्ता संग्राहकों की मांग थी कि उन्हें भुगतान बैंक अकाउंट से न करवाकर सीधे उनके गांव में ही नगद भुगतान किया जाए। इस मांग को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गंभीरता से लिया और बीजापुर जिले के तेंदूपत्ता संग्राहकों को नकद भुगतान कराने संबंधी आदेश जारी कर दिए। अब संग्राहकों को नकद भुगतान किया जा रहा है। नकद भुगतान पाकर तेंदूपत्ता संग्राहक बेहद खुश हैं। इस दौरान विधायक विक्रम मंडावी ने तेंदूपत्ता संग्राहकों से उनके दुख तकलीफ और की और गांव की समस्याओं के बारे में चर्चा भी की।

54 हजार संग्राहकों को मिल रहा लाभ

जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले को तेंदूपत्ता सीजन 2023 के लिए 28 समितियों बांटा गया है। इन समितियों के अधीन 465 फड़ों में तेंदूपत्ता का संग्रहण 54 हजार से अधिक संग्राहकों द्वारा किया गया है। महज सात दिन में कुल 81 हजार 98 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण किया गया। इसकी राशि 32 करोड़,43 लाख 93 हजार 828 रुपए बनी। इस राशि का वितरण तेंदूपत्ता संग्रहकों को किया जा रहा है।*बड़े दयालु हैं हमारे मुख्यमंत्री : विक्रम*विधायक विक्रम मंडावी बताते हैं कि जब उन्होंने मुख्यमंत्री को तेंदूपत्ता श्रमिकों की दास्तां सुनाई, तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्रवित हो उठे। बघेल का कहना था कि किसी गरीब को अपनी ही मेहनत की कमाई के लिए भटकना पड़े यह दुखद है। श्री मंडावी ने कहा कि मजदूरों के बीच पले बढ़े और आदिवासियों के साथ लंबा समय गुजारने वाले भूपेश बघेल को अपने मुख्यमंत्री के रूप में पाकर हम धन्य हो गए हैं। उनकी संवेदनशीलता और दयालुता का कोई मुकाबला नहीं है। बीजापुर के आदिवासियों और तेंदुपत्ता संग्राहकों का आशीर्वाद एवं स्नेह सदैव मुख्यमंत्री बघेल के साथ बना रहेगा।

दुर्गा वाहिनी ने किया पथ संचलन, लोगों ने मातृ शक्ति को किया नमन

0

दल्ली राजहरा :-सरस्वती शिशु मंदिर संस्था में प्रदेश स्तरीय दुर्गा वाहिनी शौर्य प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है. दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति के द्वारा पथ संचलन निकाला गया, जो शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहों से होकर गुजरा. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा करते हुए मातृ शक्ति का स्वागत किया. इस कार्यक्रम में विशेषकर लड़कियों को शारिरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है यह कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिंदू परिषद बाला मातृ शक्ति संगठन के द्वारा तीन दिवसीय बालिका आत्मरक्षा शिविर का नगर में पथ संचलन हुआ जिसकी शुरुआत मातृ शक्ति संगठन ने दल्ली राजहरा नगर से किया है।

इस प्रशिक्षण में दल्ली राजहरा नगर के अनेक स्कूलों के लगभग 100 छात्राओं ने तीन दिवस तक शिविर में भाग लेकर अनेक प्रकार की आत्म रक्षार्थ गतिविधियां सीखी एवं वर्तमान परिवेश में बदले माहौल व हिंदू धर्म समाज की लड़कियों के ऊपर हो रहे अत्याचार, धर्मांतरण, लव जिहाद जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर शिविर में भाग लेने वाली छात्राओं को बचने व सावधान रहने को कहा गया.सरस्वती शिशु मंदिर संस्था के आचार्य बहनों ने भी इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान व सहयोग प्रदान किया. पूर्व छात्रा नम्रता वर्मा ने छात्राओं को शिक्षा,सुरक्षा व कौशल शिक्षा के क्षेत्र में कुछ आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि हमे अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत के साथ साथ हमे हमेशा आने वाली चुनौतियों से मुकाबला करने मानसिक रूप से शारीरिक रूप से तैयार रहना चाहिए,नारी अबला नही सबला है। ईश्वर ने नारी को इसी लिए सृजन करने योग्य बनाया है।हम स्कूली शिक्षा के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में भी कॉम्पिटिशन एग्जाम में भाग ले ताकि हमारा सर्वांगीण विकास हो।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

नगर में पथ संचलन में 100 दुर्गावाहिनी की बहने निकली दल्ली राजहरा की सड़कों पर जगह जगह पथ संचलन कर रही इन बालिकाओ पर हुई फूलो की वर्षा हाथों में भगवा ध्वज व दंड लिए भारत माता की जय के जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान हो गया । सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारंभ होकर यह पथ संचलन नगर के मुख्य चौक गुप्ता चौक तक गया. जहां नगरवासियो, समाजिक संगठनों ने भी स्वागत किया ।पथ संचलन सरस्वती शिशु मंदिर से निकलकर गुप्ता चौक,फव्वारा चौक,श्रमवीर चौक,बस स्टैंड होते हुए वापस स्कूल भवन में पहुंची जंहा समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी अशोक टाटिया, प्रधानाचार्य भूपेंद्र तिवारी, हिंदूवादी नेता पवन गंगबेर,जिला मंत्री विहिप राज सोनी, महेंद्र जी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस समापन कार्यक्रम में बालोद जिला विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता जिला मंत्री राज सोनी बोधन भट्ट विश्व हिंदू परिषद दल्ली राजहरा शहर अध्यक्ष शंकर साहू,संगीता रजक,पूजा तेजवानी, देवंतीन पारकर,दीपा निषाद,मेघा साहू, विक्की जायसवाल,नितिन सहारे,गोलू जायसवाल, गणेश निषाद, शशांक तिवारी,विजय कुशवाहा, गोलू जयसवाल विजय कुशवाहा,जान्हवी उदासी,राजेश्वरी साहू,विमला साहू,गांगुली,खुसबू,अनुराधा सिंग सहित अन्य संगठन के लोग भी आयोजन में शामिल हुए ।

अज्ञात गाड़ी चालक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत चालक गाड़ी लेकर हुआ फरार

0

गुरुर। बालोद धमतरी रोड में पुरूर थाना क्षेत्र में चिटौद के पुलिया के पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। गाड़ी वाला आदमी को कुचलकर फरार हो गया है पुलिस के मुताबिक मृतक श्रवण कुमार ठाकुर पिता केजू राम ठाकुर उम्र 46 वर्ष जो गुजराती कॉलोनी धमतरी का रहना वाला बताया है पुरूर थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार वालो को सूचना दे दी गई है पुरूर पुलिस आगे की छानबीन में कर रही है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

छग की सत्ता पर वापसी के लिए बढ़ गई है भाजपा की बेचैनी

0
  • बस्तर संभाग की सीटों पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रखा है भाजपा ने
  • छग में भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं की आमदरफ्त बढ़ने के मायने
  • अर्जुन झा

जगदलपुर हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में दुर्दशा से बचने भाजपा कोई ऐसा ब्रम्हास्त्र चला सकती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभामंडल का सीधा असर इन राज्यों के चुनावों पर पड़े। एक देश एक चुनाव का ब्रम्हास्त्र चलाकर भाजपा इन तीनों राज्यों में अपनी गिरती साख को थामने का उपक्रम कर सकती है। छत्तीसगढ़ में पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं की आमदरफ्त काफी बढ़ गई है। भाजपा के ये नेता बस्तर संभाग पर कुछ ज्यादा ही ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। राजनीति के जानकारों का मानना है कि यह भाजपा की बढ़ती बेचैनी और छटपटाहट को दर्शाता है।राम नाम के सहारे फर्श से अर्श तक पहुंच चुकी भाजपा एक के बाद एक राज्यों की सत्ता गंवाती जा रही है। पहले छत्तीसगढ़ और राजस्थान से भाजपा की विदाई हुई। फिर हिमाचल में भी भाजपा की उम्मीदों पर हिमपात हो गया। हालिया दौर में उसे कर्नाटक की जनता ने भी कंटक की तरह निकाल फेंका। अब राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सत्ता हर हाल में पाने के लिए बेताब भाजपा कोई बड़ा दांव खेल सकती है। माना जा रहा है कि एक देश, एक चुनाव का आखिरी हथियार ही बचा रह गया है, जिसे इन तीनों राज्यों के चुनावों में वह ब्रम्हास्त्र की तरह उपयोग कर सकती है। पहले देखा जा चुका है कि आम चुनावों में देश की जनता ने मोदी की खातिर भाजपा को समर्थन दिया। राज्यों के चुनावों में स्थानीय मुद्दे प्रभावी रहे। वहां मोदी का जादू नहीं चल पाया। मोदी मैजिक राज्यों में भी चले, इसका एक उपाय है कि देश में एकसाथ चुनाव की वह व्यवस्था बहाल हो जाए, जो 60 के दशक में बंद हो गई थी। ऐसा हुआ तो देश में एकसाथ चुनाव हो सकते हैं। इसके लिए आम सहमति की जरूरत है। इस बाबत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2019 में ही पहल कर चुके हैं। अब इस दिशा में तेजी से कदम उठाने का समय आ गया है। भारत निर्वाचन आयोग इस विषय पर सकारात्मक रुख अपना सकता है। मोदी के अचानक फैसले लेने के अंदाज को देखते हुए चर्चा जोर पकड़ रही है कि मोदी है तो कुछ भी मुमकिन है। पर क्या वह विपक्ष इस पर सहमत हो सकता है, जो मोदी के हर फैसले का घनघोर विरोध करता है। वैसे केंद्र सरकार के सिटीजन एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म माय गवर्नमेंट ने लोकसभा और राज्य विधानसभा दोनों के लिए एक साथ चुनाव कराने पर चर्चा शुरू की है। यह राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के एकसाथ चुनाव कराने के पक्ष में के बाद सामने आया है।कार्मिक, लोक शिकायत, कानून और न्याय पर गठित संसदीय स्थायी समिति की 79वीं रिपोर्ट पिछले साल संसद के दोनों सदनों में पेश की गई थी । यह रिपोर्ट लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं के एकसाथ चुनाव कराने की व्यवहार्यता के मुद्दे पर आधारित है। समिति ने अपनी रिपोर्ट में अनुभव व्यक्त किया है कि इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर बहस शुरू की जानी चाहिए और बार-बार चुनाव से बचने के लिए राष्ट्रीय आम सहमति बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए। विदित है कि 1960 के दशक के अंत में एकसाथ चुनाव का सिलसिला रुक गया। लोकसभा और विधानसभाओं के पहले आम चुनाव 1951-52 में एकसाथ हुए थे। 1957, 1962 और 1967 में हुए तीन आम चुनावों में यह क्रम जारी रहा। 1968 और 1969 में कुछ विधानसभाओं के विघटन के साथ यह क्रम बाधित हो गया। 1970 में लोकसभा को समय से पहले ही भंग कर दिया गया और नए चुनाव 1971 में हुए। पहली , दूसरी और तीसरी लोकसभा ने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। संविधान के अनुच्छेद 352 (इमरजेंसी) के तहत पांचवी लोकसभा का कार्यकाल 1977 तक बढ़ाया गया था। मतलब यह कि एक देश में एकसाथ चुनाव कराने की व्यवस्था भारत में पहले थी। यह जैसे बदल गई, वैसे इसकी बहाली भी हो सकती है। मोदी पर विपक्ष वैसे भी मनमाने ढंग से फैसले लेने, तानाशाही करने के आरोप लगाते रहता है, इसलिए एक आरोप और सही। कहने वाले कह सकते हैं कि मोदी कड़े और बड़े फैसले लेने में जरा भी संकोच नहीं करते। जीएसटी लागू कर दी, नोटबंदी लागू कर दी, धारा 370 खत्म कर दी, तीन तलाक खत्म कर दिया, देशभर में लंबा लॉक डाउन लगा दिया, पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर दी, 2 हजार के नोट फिर बंद कर दिए। मोदी कुछ भी कर सकते हैं। एकसाथ चुनाव का फैसला भी वे मौका देखकर कर सकते हैं। देश की जनता इस फैसले का समर्थन कर सकती है। चुनाव आयोग भी यही चाहेगा कि बार – बार चुनाव में देश का धन खर्च न हो। सरकारी तंत्र चुनाव में वर्तमान स्थिति जैसा न उलझे।*बॉक्स**उल्टा भी पड़ सकता है यह दांव*अब राजनीतिक पहलू यह है कि भाजपा छत्तीसगढ़ में दुर्बल है। मध्यप्रदेश में जोड़तोड़ करके सत्ता में है। वहां भी फिलहाल भाजपा की स्थिति ठीक नहीं है। राजस्थान में भी कोई सत्ता की थाली उसके सामने नहीं है। इसके बाद लोकसभा चुनाव सिर पर हैं। यदि एकसाथ चुनाव की व्यवस्था बहाल हो गई, तो मोदी के नाम का फायदा भाजपा को मिल सकता है। वैसे दांव उलटा भी पड़ सकता है। ऐसा हुआ तो राजनीति नए सांचे में ढल जाएगी। ऐसा इसलिए महसूस होता है कि इन तीनों चुनावी राज्यों में ग्रामीण मतदाताओं की बहुलता है और ग्रामीण मतदाताओं को ऐसे फैसलों में विशेष रूचि नहीं रहती। वे अपने पुराने ढर्रे पर चलने में ज्यादा विश्वास रखते हैं।

कहीं यह बेचैनी और छटपटाहट तो नहीं

कुछ राज्यों में हालिया हुए चुनावों के नतीजों ने भाजपा को झकझोर कर रख दिया है। इसलिए छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान की विधानसभाओं के चुनावों को लेकर भाजपा के शीर्ष नेताओं की बेचैनी साफ झलकने लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान और मध्यप्रदेश का दौरा कुछ दिनों पहले ही कर चुके हैं। उनके जल्द छत्तीसगढ़ आने की भी चर्चा है। भाजपा आदिवासी बहुल बस्तर संभाग पर कुछ ज्यादा ही ध्यान केंद्रित करती नजर आ रही है। भाजपा के दिग्गज नेताओं की आमदरफ्त बस्तर में काफी बढ़ गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित डेढ़ माह पहले ही यहां आए थे। भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर बस्तर के दो फेरे लगा चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव 7 जून से बस्तर प्रवास पर हैं। वे पहले भी संभाग के अधिकतर जिलों का दौरा कर चुके हैं। अब भाजपा के फायर ब्रांड नेता एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बस्तर दौरे पर आ गए हैं वे 9 जून तक बस्तर के कांकेर, केशकाल, जगदलपुर और दंतेवाड़ा प्रवास पर रहेंगे। बस्तर संभाग में बारह विधानसभा सीटें हैं। पिछले चुनाव में यहां भाजपा अपना खाता भी नहीं खोल पाई। माना जा रहा है कि बेचैनी और छटपटाहट की वजह से भाजपा के बड़े नेता लगातार बस्तर आ रहे हैं।

गरीब परिवार को कान का सुनाई देने वाले मशीन वा टी-शर्ट दीया गया

0

दल्लीराजहरा वार्ड नंबर 2 गणेश चौक पंडर दल्ली दल्ली राजहरा निवासी खामलाल रामटेके जिसकी उम्र 61 वर्ष की है l इनके परिवार में 3 सदस्य हैं l यह रोजी मजदूरी कर अपने परिवार की भरण पोषण करता है l शारीरिक रूप से असमर्थ है l इनके एक कान में सुनाई कम देता है l इन्होंने अपनी पीड़ा सुघघर पंडर दल्ली सेवा समिति को बताया l समिति ने निर्णय लिया कि अति शीघ्र इनको सुनाई देने का मशीन दिया जाएगा l वह आज 5 जून 2023 को संध्या 5:00 बजे सभी सदस्यों के समक्ष उन्हें कान का सुनाई देने वाली मशीन जिसकी सहयोग एक बीएसपी के अधिकारी ने गुप्त दान के रुप में की है तथा 2 जोड़ी रेडिमेंट पैंट शर्ट समिति की ओर से खामलाल रामटेके को सौंपा गया l इस अवसर पर जीवन लाल साहू भोज राम साहू शिव प्रसाद साहू सुश्री ममता नेताम मिलाप कुर्रे और विकास गजभिए उपस्थित थे l

देवगुड़ियों में विधायक जैन ने लगवाया माता का जयकारा

0
  • माड़पाल के कोदई माता व नगरनार के जलनी माता मेला में शामिल हुए संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद
  • देवगुड़ियों में पूजा कर सुख, समृद्धि व शांति की कामना की

नगरनार विधायक रेखचंद जैन ने जब देवी देवताओं का जयकारा लगवाया, तो प्रत्युत्तर में जयघोष से पूरा गांव गूंज उठा। इस जयकारे ने मेले के वातावरण को श्रद्धा भक्ति से और भी अधिक अभिपूरित कर दिया। मौका था नगरनार और माड़पाल में देवी माताओं के मेला मड़ई का। अपने चहेते विधायक को स्वयं के बीच पाकर ग्रामीण खुशी से फुले नहीं समा रहे थे। संसदीय सचिव एवं जगदलपुर क्षेत्र के विधायक रेखचंद जैन मंगलवार की शाम माड़पाल तथा नगरनार के मेला- मड़ई में शामिल हुए। दोनों स्थानों पर क्रमशः कोदई माता व जलनी माता के वार्षिक मेला-मड़ई का आयोजन किया गया था। मेले में अंचल के हजारों ग्रामीण पहुंचे थे। विधायक ने देवगुड़ियों में पूजा- अर्चना कर बस्तर अंचल तथा राज्य में सुख, समृद्धि व शांति की कामना की। उनके साथ उपस्थित लोगों व ग्रामवासियों ने माता कोदई तथा जलनी माता का जयकारा लगाया। विधायक रेखचंद जैन ने पूजा पश्चात मेला में आए देवों तथा देवियों की भी पूजा की और रस्म के अनुसार मान- दान किया।

आदिम संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाई सीएम ने

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जैन ने कहा कि हम बस्तर वासियों के दिलों में देवी देवताओं के प्रति गहरी आस्था है। हम सभी शुभ कार्यों की शुरुआत देव स्तुति से करते हैं। हमारे आदिवासी भाई बहनों की आस्था का पूरा सम्मान हमारी कांग्रेस सरकार करती आ रही है। हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले के एक छोटे से गांव में पैदा हुए और पले बढ़े हैं। गांव की माटी की महक, संस्कृति, लोक परंपराएं और आस्था उनके रग रग में रची बसी हैं। यही वजह है कि वे गांव, गरीब, किसान, मातृशक्ति और आदिवासी समुदाय के कल्याण के लिए प्रण प्राण से लगे हुए हैं। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिवासियों की आस्था, संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं का संरक्षण संवर्धन करते हुए उन्हें वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में अनुकरणीय कार्य कर रहे हैं। इसके लिए मैं बस्तर का एक बेटा होने के नाते मुख्यमंत्री बघेल का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। ग्राम माड़पाल मेला में विधायक रेखचंद जैन के साथ स्व सहायता समूह की सदस्याएं, राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नीलूराम बघेल व बीरेंद्र साहनी, सरपंच मंदना नाग, पुजारी भानू, मांझी दलपत सागर, बीसू सिरहा, धनपति सिरहा, बनमाली सिरहा, रमेश सिरहा, शिव प्रसाद सिरहा, धनाय, कलवंती, फूलमति, महेश सोनी, कमल नाग, गुप्तेश, लखी प्रसाद, राजेश कश्यप, धनपती, मंगलदेई, गमन बाज, तेनसिंग नेताम, डमरूधर अमलिया, मनोज कुमार मुरला, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अवधेश झा तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। वहीं नगरनार में सरपंच लैखन बघेल, इंदु बघेल, सियाराम नाग, विजय दास, उप सरपंच रविदास, धनुर्जय दास, कमलोचन कश्यप, सैमसन कश्यप, ईश्वर बघेल, तुलापति, आसमन, हरिहर, कैलाश, मेघनाथ, शंकर पंच, पाकली बाई, महादेई, सिरहा भगवान, प्रह्लाद कश्यप, गणपति बघेल, सोनधर नाग, डोमू, शंकर कश्यप, शंकर बघेल, पुजारी डूमरधर, नीलोराम बघेल, बुधराम बघेल, भरत बघेल, झितरु कश्यप, लछिमनाथ व अन्य ग्रामीण विधायक श्री जैन के साथ मौजूद थे।

स्वर्णकार ने किया ऊर्जा पार्क और फाउंटेन का लोकार्पण

0

रायपुर यहां स्थित विभागीय मुख्यालय में जीर्णोद्धार उपरांत ऊर्जा पार्क का लोकार्पण क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ने किया। स्वर्णकार ने इस दौरान कैंपस में नव स्थापित म्यूजिकल फाउंटेन का भी शुभारंभ किfया। कार्यक्रम में क्रेडा के सीईओ आलोक कटियार, अधीक्षण अभियंता बीबी तिवारी, सलाहकार संजीव जैन, पार्क प्रभारी संतोष दास, क्रेडा के सभी अधिकारी कर्मचारी, अशोक मिहचलानी धमतरी, सत्तार अली जगदलपुर, गौरी मंडल दादा, अब्दुल सईद, भूपेंद्र कश्यप समेत बड़ी संख्या में रायपुर के नागरिक उपस्थित थे।

भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह कल से बस्तर में

0
  • गुरुवार को जगदलपुर में सभा को संबोधित करेंगे केंद्रीय मंत्री

जगदलपुर भाजपा के फायर ब्रांड नेता तथा केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह 8 व 9 जून को बस्तर संभाग के दौरे पर रहेंगे। वे गुरुवार 9 जून को जगदलपुर में एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। श्री सिंह दंतेवाड़ा, कांकेर और केशकाल भी जाएंगे।केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बुधवार को कांकेर में जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। वे कांकेर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 9 जून को सुबह 10.30 बजे वे केशकाल में आकाश मेहता के निवास पर जाएंगे। वहां से दोपहर 12 बजे रवाना होकर केंद्रीय मंत्री सिंह जगदलपुर आएंगे। जगदलपुर के दंतेश्वरी मंदिर के सामने स्थित टाउन हाल क्लब मैदान पर दोपहर 2 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। शाम को वे यहां जिला भाजपा कार्यालय में संभाग व जिला स्तर के पार्टी नेताओं से चर्चा करेंगे। जगदलपुर में रात्रि विश्राम के बाद मंत्री गिरिराज सिंह 9 जून को सुबह दंतेवाड़ा पहुंचेंगे, जहां मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना करने के बाद वे जिला प्रशासन के अपने विभाग से संबंधित अधिकारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 12 से 1.30 बजे तक मंत्री सिंह जिला प्रशासन द्वारा आयोजित केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों की बैठक में शामिल होंगे। लंच के बाद वे दंतेवाड़ा के जावंगा स्थित एजुकेशन हब का जायजा लेंगे। शाम को वे जगदलपुर लौट आएंगे। यहां शाम 4.30 बजे मंत्री सिंह जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करेंगे। रात 7.30 बजे वे सद्भावना भवन बस्तर पहुंचेंगे, जहां बस्तर क्षेत्र के नेताओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से चर्चा उपरांत सिंह कांकेर जाकर रात्रि विश्राम करेंगे। 10 जून को सुबह रायपुर पहुंचकर वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

डॉ. राजन के कारनामों की शिकायत नए कलेक्टर से

0
  • सामग्री खरीदी में गड़बड़ी की जांच की गुहार सीएमएचओ से
  • जांच में खुद को भी शामिल करने की मांग उठाई अजय प्रताप सिंह ने


जगदलपुर तोकापाल के बीएमओ और बस्तर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रहे डॉ. डी राजन के कार्यकाल में हुए घोटालों की जांच की मांग कलेक्टर से की गई है।
छ्ग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के उप प्रांताध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार ने कलेक्टर बस्तर को सौंपे शिकायत पत्र में कहा है कि जब डॉ. डी राजन तोकापाल के बीएमओ और बस्तर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी थे, तब विभाग में बड़े पैमाने पर आर्थिक गड़बड़ियों को अंजाम दिया गया था। बीएमओ रहते हुए डॉ. राजन ने 92 हजार 720 रु. का फर्जी टीए बिल बनाकर राशि आहरित कर ली थी। बस्तर जिले के सीएमएचओ रहने के दौरान उन्होंने कलेक्टर द्वारा अनुमोदित दर से अधिक दर पर सामग्री क्रय की थी। इसके बाद संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं रहने के दौरान डॉ. राजन ने खंड विस्तार प्रशिक्षकों की पदोन्नति और पद स्थापना की आड़ में कर्मचारियों से जमकर वसूली की थी। इन तमाम मामलों की जांच और डॉ. राजन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग श्री परिहार ने की है। उन्होंने कहा है कि डॉ. राजन के बीएमओ से लेकर संयुक्त संचालक पदों के कार्यकाल की जांच से और भी बड़े मामले सामने आएंगे।

सीएमएचओ को भी सौंपा ज्ञापन
अजय प्रताप सिंह परिहार ने बस्तर के मौजूदा मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी को भी सामग्री खरीदी में गड़बड़ी को लेकर ज्ञापन सौंपा है। श्री परिहार ने कहा है कि उनकी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए संभाग आयुक्त ने सामग्री खरीदी मामले की जांच के लिए बस्तर जिला प्रशासन को निर्देशित किया था। फिर जिला प्रशासन ने आपको (सीएमएचओ) मामले की जांच कर एक सप्ताह के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा है। अतः आपसे आग्रह है कि जांच प्रक्रिया जल्द पूरी कर डॉ. राजन के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने में योगदान दें। खंड विस्तार प्रशिक्षक पदोन्नति और पद स्थापना में डॉ. राजन द्वारा की गई उगाही की जांच में खुद को भी शामिल किए जाने का आग्रह अजय प्रताप सिंह परिहार ने जांच अधिकारी डिप्टी कलेक्टर राहुल रजक से किया है। इस मामले की शिकायत परिहार ने संभाग आयुक्त से की थी। उसी आधार पर जांच शुरू की गई है। जांच अधिकारी को सौंपे पत्र में परिहार ने कहा है कि चूंकि मैं शिकायतकर्ता हूं, इस लिहाज से जांच प्रक्रिया में मुझे भी शामिल किया जाना चाहिए।

चंद्रकला स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की सुकमा जिला अध्यक्ष नियुक्त

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की सुकमा जिला इकाई अध्यक्ष पद पर जिला चिकित्सालय की नर्सिंग स्टॉफ चंद्रकला कोसले की नियुक्ति की गई है। चंद्रकला की नियुक्ति संघ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक मिश्रा की सहमति से उप प्रांताध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार ने की है। श्रीमती कोसले को जिलाध्यक्ष बनाए जाने की सूचना विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेषित की गई है। चंद्रकला की नियुक्ति पर सुकमा जिले के विभागीय कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

MOST POPULAR

HOT NEWS