City Media - Page 777 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 777

वाहन चालकों को हेलमेट/सीट लगाकर ही वाहन चलाने की दिया गया समझाईश

0

दिनांक 02.06.2023 जिले के सभी थानों द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने शांम के समय मोटर वाहन चेकिंग र्पाइंट लागाकर किया गया लगभग 1,000 वाहनों की चेकिंग।106 लापरवाह वाहन चालक के विरूद्व कार्यवाही कर 33,500 रू. वसूला गया जुर्माना पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में बोनीफॉस एक्का उप पुलिस अधीक्षक यातायात बालोद के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरूद्व शांम के समय 04.00 बजे से 07.00 बजे सभी थाना क्षेत्र में विशेष पाइंट चेकिंग लगाया गया था जिसमें भारी एवं छोटी मालवाहक वाहन एवं मो.सा वाहन लगभग 1,000 वाहनों की चेकिंग कर हेलमेट/सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की समझाईश समझाईश दिया गया, यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालें 106 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही कर 33,500 रू. समन शुल्क वसूल किया गया।

इस मोटर वाहन चेकिंग अभियान में थाना बालोद द्वारा पाररास चेकिंग र्पाइंट लगाकर 05 प्रकरण में 1500 रू, थाना पुरूर द्वारा जगतरा टोल प्लाजा के पास चेकिंग र्पाइंट लगाकर 02 प्रकरण में 600 रू., थाना सनौद द्वारा बोहारा चौक चेकिंग र्पाइंट लगाकर 11 प्रकरण में 3300 रू., थाना गुण्डरदेही द्वारा धमतरी तिराहा के पास चेकिंग र्पाइंट लगाकर 14 प्रकरण में 5000 रू., थाना देवरी द्वारा थाना के सामने चेकिंग र्पाइंट लगाकर 10 प्रकरण में 3300 रू., थाना डी.लोहारा द्वारा बटेरा चौक में चेकिंग र्पाइंट लगाकर 20 प्रकरण में 6000 रू., थाना मंगचुवा द्वारा थाने के सामने चेकिंग र्पाइंट लगाकर 03 प्रकरण में 1500 रू., थाना राजहरा द्वारा मानपुर चौक में चेकिंग र्पाइंट लगाकर 21 प्रकरण में 6300 रू, थाना डौण्डी द्वारा मथई चौक में चेकिंग र्पाइंट लगाकर 09 प्रकरण में 2700 रू., थाना सुरेगांव द्वारा सुरेगांव बस स्टैण्ड के पास चेकिंग र्पाइंट लगाकर 04 प्रकरण में 1200 रू., यातायात बालोद द्वारा झलमला चौक में चेकिंग र्पाइंट लगाकर 07 प्रकरण में 2100 रू. सभी थानों द्वारा कुल 106 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही कर 33,500 रू. समन शुल्क वसूल किया गया है। आज भी सभी थाना क्षेत्रों द्वारा निर्धारित चेक पाइंट पर वाहन चेकिंग जारी रहेगा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें।

कांग्रेस की प्रचंड जीत के संकल्प के साथ मैदान पर उतरें कार्यकर्त्ता : भूपेश

0
  • संभागीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन में शैलजा और मुख्यमंत्री बघेल ने पार्टीजनों में भरा जोश
  • भूपेश सरकार की कामयाबियों और कमियों की हुई समीक्षा

जगदलपुर यहां कृष्णा गार्डन में 2 जून को कांग्रेस का बस्तर संभाग स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन पार्टी के लोगों के जोश को दोगुना कर गया। कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत और अन्य दिग्गज नेताओं ने मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की पुनः जीत के मंत्र दिए। भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि बस्तर की सभी लोकसभा एवं विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की प्रचंड जीत का संकल्प लेकर यहां से जाएं और अपने अपने क्षेत्र में डट जाएं।

प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, सह प्रभारी डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, अजय जांगिड़, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, सांसद दीपक बैज आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का उद्घाटन किया। आरंभ में भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं, कामयाबियों और कमियों पर मंथन किया गया। जो कमियां रह गई हैं, उन्हें यथाशीघ्र दूर करने का फैसला लिया गया। बस्तर संभाग में कांग्रेस की मौजूदा स्थिति, विधायकों की परफॉरमेंस की समीक्षा की गई और जमीनी कार्यकर्ताओं की मनः स्थिति को टटोलने का प्रयास किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कुमारी शैलजा ने कहा कि हमारी पार्टी में छोटे से छोटे कार्यकर्त्ता को भी सम्मान मिलता है। कार्यकर्त्ता ही पार्टी रूपी शरीर के लिए रीढ़ का काम करते हैं। पार्टी और कार्यकर्त्ता एक – दूसरे के पूरक हैं। आप कार्यकर्ताओं की जो पहचान अपने अपने क्षेत्र में बनी है, वह पार्टी की वजह से ही है। वहीं कार्यकर्ताओं से ही पार्टी का वजूद है। आप जितने जोश के साथ काम करेंगे, पार्टी उतनी ही ज्यादा मजबूत होगी। कुमारी शैलजा ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के कार्यों की खुलकर तारीफ की और कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सूबे की अवाम की भलाई के लिए बढ़िया काम कर रहे हैं। उनके द्वारा शुरू की गई कई योजनाएं दूसरे राज्यों के लिए भी नजीर बन गई हैं। बघेल सबको साथ लेकर चल रहे हैं। पार्टी में कोई भेदभाव और मनमुटाव नहीं है। आप सभी भूपेश बघेल सरकार के अच्छे कामों को लेकर मतदाताओं के बीच अभी से जाना शुरू कर दें और आने वाले चुनावों के लिए उनसे आशीर्वाद मांगें।

सैनिकों के दम पर जीती जाती है जंग : भूपेश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने में जो भूमिका कांग्रेस ने निभाई थी, वही भूमिका छत्तीसगढ़ को भाजपा के पंद्रह वर्षों के कुशासन से मुक्ति दिलाने में यहां के कार्यकर्त्ताओं ने निभाई है। बघेल ने कहा कि कोई भी जंग अकेले राजा या सेनापति नहीं जीत सकते, जीत तो आप जैसे कांग्रेस के कर्मठ सिपाहियों के दम पर मिलती है। उन्होंने कहा कि बस्तर संभाग के कार्यकर्त्ता पार्टी हित में पूरे समर्पण भाव से काम करते आ रहे हैं। यही वजह है कि संभाग की सभी बारह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को विजय मिल पाई है। भूपेश बघेल ने कार्यकर्त्ताओं से कहा कि आप सभी अभी से इस संकल्प के साथ अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में डट जाएं कि हर हाल में सभी सीटों पर कांग्रेस को प्रचंड जीत दिलानी है।कार्यकर्त्ताओं को पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, मंत्रियों और सांसद दीपक बैज ने भी संबोधित किया। इस दौरान राजयसभा सदस्य फुलोदेवी नेताम, एआईसीसी के सचिव राजेश तिवारी, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, विधायक गण रेखचंद जैन, लखेश्वर बघेल, विक्रम मंडावी, राजमन बेंजाम,चंदन कश्यप, देवती कर्मा, छविंद्र कर्मा, विकास उपाध्याय, जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम सभापति कविता साहू, सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, तूलिका कर्मा, अवधेश सिंह गौतम समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

गोधन की तर्ज पर वन धन योजना के लिए पहल करेंगे दीपक बैज

0
  • बस्तर सांसद मुख्यमंत्री को सौंपेंगे प्रस्ताव
  • वनोपज और वनौषधि आधारित उद्योगों की असीम संभावनाएं

लोहंडीगुड़ा बस्तर सांसद दीपक बैज छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाली मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विख्यात गोधन योजना की तर्ज पर वन धन योजना की पहल करेंगे। उन्होंने नई दुनिया से बातचीत में बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजनाओं से बस्तर बदल गया है। गोधन योजना छत्तीसगढ़ में इतनी अधिक सफल है कि अन्य राज्य इसे अपनाने रुचि ले रहे हैं। केंद्रीय स्तर पर इसे सराहा गया है और ग्रामीण औद्योगिकीकरण की रीपा योजना ने छत्तीसगढ़ के गांव गांव को औद्योगिक विकास से जोड़ दिया है। प्रसंस्करण यूनिट लग रही हैं। बस्तर की इमली से बने उत्पाद सात समंदर पार छत्तीसगढ़ का डंका बजा रहे हैं।बस्तर सांसद दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रस्ताव देकर गोधन योजना की तरह वन धन योजना आरम्भ करने का आग्रह करेंगे। पूरा भरोसा है कि वनांचल की सम्पदा का गोधन की तरह संग्रह, खरीदी और प्रसंस्करण की जरूरत को समझते हुए मुख्यमंत्री इस प्रस्ताव को मंजूरी देंगे। इससे वनवासियों की आमदनी का दायरा तो बढ़ेगा ही, बस्तर में बिखरी पड़ी वनौषधियों को प्रसंस्कृत कर बड़ा बाजार विकसित होगा। जिससे बस्तर छत्तीसगढ़ की समृद्धि में विशिष्ट योगदान दे सकेगा।सांसद बैज ने कहा कि वन धन योजना अस्तित्व में आने पर इसका लाभ बस्तर के साथ साथ सरगुजा सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के वन्य क्षेत्रों को समान रूप से मिलेगा। वनोपज खरीदी का दायरा बढ़ाने के साथ ही समर्थन मूल्य में वृद्धि करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वन्य क्षेत्रों के लिए संवेदनशीलता दिखा चुके हैं। अब सुव्यवस्थित वन धन योजना पर विचार करने व इसे लागू करने बस्तर के हम सभी जनप्रतिनिधि उनसे अनुरोध करेंगे।

इंडोनेशिया को भारतमय और भारत को इंडोनेशियामय बनाया कवियों ने

0
  • दल्ली राजहरा की शिरोमणि माथुर की प्रस्तुति को मिली सराहना

रायपुर रोटरी काव्य मंच की 142 वीं ऑनलाइन काव्यगोष्ठी इंडोनेशिया की मेजबानी में आयोजित की गई। यह काव्य गोष्ठी ‘भारत के प्रति सनातन आस्था का प्रतीक है इंडोनेशिया’ विषय पर आधारित थी। मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के धार्मिक संत रस आचार्य डॉ. धर्मयश थे। आयोजन में छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ साहित्यकार, कवियित्री एवं ओजस्वी वक्ता श्रीमती शिरोमणि माथुर ने भी भाग लिया। श्रीमती माथुर दल्ली राजहरा की निवासी हैं। उनकी प्रस्तुति को सभी ने जमकर सराहा। मुख्य अतिथि रस आचार्य डॉ. धर्मयश और संस्था के अध्यक्ष डॉ. बनवारी लाल जाजोदिया के आग्रह पर सभी 48 सहभागी कवियों एवं कवियत्रियों ने अपनी रचनाओं की ऐसी प्रस्तुति दी कि भारत इंडोनेशियामय हो गया और इंडोनेशिया भारतमय। कुछ घंटों तक भारतीय कवियों ने इंडोनेशिया की संस्कृति और सभ्यता के दर्शन किए।अपने सारगर्भित उद्बोधन में संस्था के अध्यक्ष डॉ. बनवारी लाल जाजोदिया ने कहा कि आस्था और विश्वास ही आध्यात्म की धुरी है। इसका प्रमाण भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का प्रभाव इंडोनेशिया के जन जीवन पर स्पष्ट झलकना है। ईसा पूर्व चौथी शताब्दी से ही वहां के लोग हिंदू और बौद्ध धर्म को मानते थे। तब वहां हिंदू राजाओं का राज था। कालांतर में विदेशी मुस्लिम व्यापारी अपने साथ इस्लाम धर्म लेकर आए और अपना धर्म फैलाने लगे। फिर भी हिंदू धर्म की जड़ वहां अभी भी मजबूत है।आज भी वहां नाम संस्कृत और अरबी में रखे जाते हैं। वहां की करंसी भारत की करंसी से कमजोर है। भारत के 500 रू. वहां के 1लाख रुपए के बराबर है। दक्षिण के व्यापारी अपने साथ हिंदू धर्म लेकर इंडोनेशिया पहुंचे थे। वहां के राजघरानों ने भारतीय धर्मों और संस्कृति का स्वागत किया। आज भी वहां के बाशिंदे चाहे हिंदू हो या मुसलमान, त्यौहारों पर रामलीला का मंचन जरूर करते हैं। इंडोनेशिया की मुख्य सड़कों पर भारतीय देवी देवताओं की प्रतिमाओं के दर्शन होते हैं। इंडोनेशिया के मंदिरों की वास्तुकला मन को अभिभूत और आनंदित कर देती है। मुख्य अथिति बाली इंडोनेशिया के धार्मिक संत श्रीरस आचार्य डॉ. धर्मयश ने गीता, रामायण और भारतीय धर्म ग्रंथ लिखे हैं और उनका प्रचार प्रसार किया है। आचार्य डॉ. धर्मयश ने अपने आशीष उद्बोधन में कहा कि भारतवर्ष के पुराने नक्शे में 8 महाद्वीप और 8 उपमहाद्वीप दर्शाए गए थे। उनमें से दो महाद्वीप इंडोनेशिया के थे जो स्वर्ण दीप और द्रुपद दीप के नाम से जाने जाते रहे हैं। पुराने प्रमाण पर नजर डालें तो पता चलता है कि वाल्मिकी रामायण के किष्किंधा कांड में वर्णन है कि जब सीता माता को खोजने के लिए निकली वानर सेना को सुग्रीव जी ने सही रास्ता सुझाया था। इंडोनेशिया में भगवान श्रीराम, हनुमान जी और गणेश जी को ज्यादा माना एवं पूजा जाता है। पूर्व में वहां की करंसी पर गणेशजी का चित्र प्रकाशित रहता था। इस तरह इंडोनेशिया के जन जन में भारत का वास है।

इन्होंने की काव्य गोष्ठी में शिरकत

काव्य गोष्ठी की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। डॉ. स्वाति सिंह ने स्वागत गीत गाया। शोभारानी तिवारी ने सम्मान पत्र का वाचन किया और भेंट किया रोटेरियन अशोक द्विवेदी ने। संचालन रोटेरियन राजकुमार हांडा ने किया। शोभारानी, मीना अग्रवाल, संतोष तोसनीवाल, शेषनारायण चौहान, राजकुमार हांडा, डॉ. राज गोस्वामी, डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, मनीराम शर्मा, पूर्णचंद्र शर्मा दतिया, अशोक गर्ग, प्रो. शुभकुमार, डॉ. जवाहर गर्ग, शिशिर देसाई सनावद, जयप्रकाश अग्रवाल काठमांडू, मीना परिहार, मोहन त्रिपाठी गुजरात, चंद्रकला जैन चंडीगढ़, हंसा मेहता, डॉ. विजय लक्ष्मी अनु आगरा, विनोद कुमार हंसौड़ा दरभंगा, शिरोमणि माथुर दल्ली राजहरा छत्तीसगढ़, डॉ. राजेंद्र खरे, डॉ. बनवारी जाजोदिया, डॉ. श्याम मनोहर सिरोठिया सागर, महेंद्र शर्मा इंदौर, मंजू पोद्दार कलकता, अनिल वर्मा अलीगढ़, डॉ. मनोहर गोरे, सत्संगी, आशा जाखड़, निर्मल सिंघल, हुकुमचंद कटारिया, डॉ. अंजुल कंसल, मीला धुनुकचंद मॉरिशस, तीन भाषाओं में श्रीरस आचार्य डॉ. धर्मयश इंडोनेशिया और रोटेरियन नवीन नाहर देवास ने काव्य पाठ किया।आभार प्रदर्शन डॉ. राजेंद्र खरे ने किया। इंडोनेशिया और भारत के राष्ट्रगान के साथ काव्य गोष्ठी का समापन हुआ।

धुरगांव रीपा को पापड़ इंडस्ट्री के रूप में किया जाएगा विकसित

0
  • कम्पोस्ट बनाने में लापरवाही बरतने वाले तीन कर्मी किए गए निलंबित
  • कलेक्टर विजय दयाराम के. ने किया इंडस्ट्रीयल पार्क का दौरा

लोहंडीगुड़ा विकासखंड लोहंडीगुड़ा के धुरगांव स्थित ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) को पापड़ इंडस्ट्री के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां उत्पादित होने वाला पापड़ स्कूलों के मध्यान्ह भोजन को सुरुचिपूर्ण बनाएगा और आंगनबाड़ी केंद्रों के नौनिहालों के आहार में विविधता लाएगा। यहां से पापड़ की सप्लाई स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में करने की योजना पर बस्तर के कलेक्टर विजय दयाराम के. ने काम भी शुरू कर दिया है। कलेक्टर विजय दायाराम के. ने लोहंडीगुड़ा विकासखंड में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन गुरुवार को किया। वे धुरागांव स्थित ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा ) में भी पहुंचे। कलेक्टर ने वहां काम कर रही महिलाओं से उनके कार्य के बारे में चर्चा की। धुरागांव, बदरेंगा और कुतर में वर्मी कंपोस्ट बनाने में लापरवाही बरतने वाले तीन कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। कलेक्टर ने महिलाओं से उनकी आर्थिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली और अधिक से अधिक गोबर खरीदी कर वर्मी खाद बनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं वर्मी खाद बनाने में लापरवाही बरतने पर बदरेंगा के आरईओ और पंचायत सचिव तथा कुतर के आरईओ को निलंबित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ प्रकाश सर्वे, जनपद सीईओ प्रणव दीवान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने धुरगांव के औद्योगिक पार्क में संचालित यूनिटों का निरीक्षण किया। उन्होंने रीपा में रस्सी, मोमबत्ती, पैरा आर्ट बना रही महिलाओं से चर्चा की और रस्सी बनाने की प्रक्रिया को देखी। कलेक्टर ने महिलाओं को हो रहे लाभ की जानकारी एवं गुणवत्तायुक्त मोमबत्ती बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रोडक्शन कॉस्ट को कम कर उत्पादित सामानों की बेहतत मार्केटिंग और अच्छी खपत वाले बाजार तलाशने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने धुरगांव रीपा को पापड़ इंडस्ट्री के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया। यहां उत्पादित हो रहे पापड़ को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में सप्लाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि इससे स्कूली बच्चों को गुणवत्ता युक्त मध्यान्ह भोजन और आंगनबाड़ियों के बच्चों को अच्छा एवं विविधता पूर्ण आहार मिल सकेगा। कलेक्टर ने रीपा में चल रहें निर्माणा कार्यों का भी अवलोकन किया।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने चलाया गया विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान

0

दिनांक 01.06.2023 शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने दिया गया समझाईश। 65 लापरवाह वाहन चालक के विरूद्व कार्यवाही कर 19,800 रू. वसूला गया जुर्माना। बालोद पुलिस की आम नागरिको से अपील यातायात नियमों का करे सम्मान हेलमेट/सीट लगाकर ही वाहन चलाएं।पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में बोनीफॉस एक्का उप पुलिस अधीक्षक यातायात बालोद के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही हेतु विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस मोटर वाहन चेकिंग का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाआंे में कमी लाना, लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना एवं यातायात नियमों से के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

दिनांक 31.06.2023 को यातायता नियमों का उल्लंघन करने वाले लापरवाह वाहन चालकों पर थाना स्तरीय कार्यवाही कर 65 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 19,800 रू. समन शुल्क वसूल किया गया साथ ही आम जनों को हेलमेट/सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की समझाईश दिया गया।इस मोटर वाहन चेकिंग अभियान में थाना राजहरा द्वारा 12 प्रकरण में 3600 रू, थाना डौण्डी द्वारा 08 प्रकरण में 2400 रू., थाना डी.लोहारा द्वारा 10 प्रकरण में 3300 रू., थाना देवरी द्वारा 13 प्रकरण में कार्यवाही कर 3900 रू, थाना पुरूर ने 12 प्रकरण में कार्यवाही कर 3600 रू., एवं यातायात बालोद द्वारा 10 प्रकरण में कार्यवाही कर 3300 रू. समन शुल्क वसूल कुल 65 प्रकरण में कार्यवाही कर 19,800 रू. समन शुल्क वसूल किया गया है। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। यातायात पुलिस आपकी सहायता के लिए वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आर्सेलर मित्तल के वेस्ट मटेरियल डंपिंग पर हंगामा, ठेकेदार और फिल्म न्यूटन के एक्टर से मारपीट

0

दंतेवाड़ा जिले में आर्सेलर मित्तल कंपनी की वेस्ट मटेरियल डंपिंग के मामले पर जारी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुंदेली गांव के बाद अब टिकनपाल गांव में हंगामा हो गया। ताजा मामले में मित्तल कंपनी के ठेकेदार और न्यूटन फिल्म के एक्टर पर लाठी – डंडों से लैस ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पुलिस में मामले की शिकायत किसी भी पक्ष ने दर्ज नहीं कराई है। कुछ दिन पूर्व दंतेवाड़ा के कुंदेली गांव में वेस्ट मटैरियल की डंपिंग को लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया था। वहां काफी हंगामा होता रहा। इस घटना की आंच अभी कम भी नहीं हो पाई थी कि अचानक टिकनपाल गांव में हंगामा हो गया। टिकनपाल में भी वेस्ट मटेरियल डाले जाने के ही विरोध में ग्रामीणों ने ठेकेदार और फिल्म एक्टर मंगल कुंजाम के साथ जमकर मारपीट कर दी। मंगल कुंजाम का कहना है कि आर्सेलर मित्तल कंपनी द्वारा टिकनपाल में डाले जा रहे वेस्ट मटेरियल से उनका कोई लेना देना नहीं है। वे तो अपने दोस्त के साथ टिकनपाल गए थे, तभी ग्रामीणों ने उन पर हमला कर दिया। मंगल कुंजाम एक जाना पहचाना नाम है। उन्होंने बस्तर के चुनावों पर आधारित फिल्म ‘न्यूटन’ में एक्टर का रोल अदा किया है। मंगल कुंजाम ने बताया टिकनपाल में 15 – 20 लोगों ने उन पर लाठी डंडे से जानलेवा हमला किया। जैसे तैसे वे अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब रहे। इस घटना की अभी तक पुलिस में शिकायत मंगल कुंजाम व दूसरे लोगों ने दर्ज नहीं कराई है।

ये है पूरा मामला

दंतेवाड़ा के बैलाडिला में आर्सेलर मित्तल कंपनी के उपक्रम से निकलने वाले वेस्ट मटेरियल को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है। मित्तल कंपनी द्वारा ठेकेदारों के माध्यम से मसेनार, कुंदेली, कारली, टिकनपाल स्थित ग्रामीणों की निजी जमीन पर वेस्ट मटेरियल को डाला जा है। इसके लिए ग्रामीणों से सहमति भी नहीं ली गई है। इसका कुंदेली और टिकनपाल के ग्रामीणों द्वारा पुरजोर विरोध किया जा रहा है। टिकनपाल में इसी बात को लेकर मारपीट की घटना हुई ।

आज होगी बड़ी बैठक

टिकनपाल में इसी मामले को लेकर शुक्रवार को बड़ी बैठक होगी। इस बैठक में टिकनपाल के ग्रामीण, वेस्ट मटेरियल डंप करने वाले ठेकेदार और क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

नगरनार के खेल मैदान पर अब लगेंगे चौके- छक्के, दगेंगे गोल

0
  • संसदीय सचिव एवं विधायक जैन ने खेल मैदान के संवर्धन के लिए सौंपा एक लाख रु. का चेक

नगरनार इस्पात नगरी का आकार ले रहे नगरनार के खेल मैदान अब संवरेंगे। यहां के युवा खिलाड़ी क्रिकेट, हॉकी, बॉलीबॉल समेत अन्य खेलों में जौहर दिखाएंगे। मैदान पर जमकर चौके छक्के लगेंगे और गोल दगेंगे। मैदान को सुविधायुक्त बनाने के लिए संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक रेखचंद जैन ने गुरुवार को अपने कार्यालय में नगरनार के पंचायत प्रतिनिधियों को एक लाख रु. का चेक भेंट किया। नगरनार में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एनएमडीसी ने अपने सीएसआर मद से यह राशि ग्राम पंचायत को उपलब्ध कराई है।ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों को इस राशि का चेक सौंपते विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि इस रकम से इनडोर व आउटडोर खेलों की सामग्रियां खरीदें। सरपंच लैखन बघेल व सांसद प्रतिनिधि धनुर्जय कश्यप से जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में परंपरागत खेलों को प्रोत्साहित करने राजीव युवा मितान क्लब की स्थापना की है। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देकर गढबो नवा छत्तीसगढ़ को भी साकार किया जा रहा है। ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर तक विभिन्न वर्गों की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। सरपंच के साथ आए क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों ने रकम उपलब्ध कराने के लिए विधायक श्री जैन का आभार मानते हुए कहा कि अब नगरनार के खेल मैदान पर भी चौके- छक्के लगेंगे। चेक प्राप्त करने के दौरान सरपंच लैखन बघेल, सांसद प्रतिनिधि धनुर्जय कश्यप, रवि दास, मेंगो बेसरा, चिंटू दास, लोकनाथ, संजू नाग, नीलकंठ बेसरा, कैलाश बेसरा, सुखदेव, समीर बघेल आदि मौजूद थे।

जनता को आखिर कैसे मुंह दिखाएंगे ये अवसरवादी

0

रायपुर स्वार्थ के लिए राजनीति में आने और फिर हवाओं के साथ पाला बदलने पाला वाले पूर्व नौकरशाहों और कलाकारों में लगता है जरा भी नैतिकता नहीं बची है। ऐसे लोग आखिर जनता के सामने क्या मुंह लेकर जाएंगे भला।
एक रिटायर्ड आईएएस जो सरकारी सेवा के दौरान कई जिलों के कलेक्टर रहते और काफी चर्चित रहे हैं। 2018 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में इस आईएएस ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी।2023 के विधानसभा चुनाव के पहले ये आईएएस अधिकारी आरपीएस त्यागी तबकी भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बड़े चहेते रहे और उनके मुख्यमंत्री सचिवालय में भी संविदा नियुक्त पर रहे। प्रमोटी आईएएस आरपीएस त्यागी को भूपेश बघेल सरकार ने पीएससी का मेंबर नहीं बनाया और राज्यसभा में भी नहीं भेजा, इसलिए उन्होंने कांग्रेस छोड़कर आज 1 जून को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। अब ऐसे लोगों पर जनता भला क्या विश्वास करेगी? छत्तीसगढ़ के मशहूर फिल्म कलाकार के सियासी प्रयोग की भी चर्चा रही है।

शर्मा नहीं बन सके राजनीति के ‘अनुज’
अनुज शर्मा ने 2002 में कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अजीत प्रमोद कुमार जोगी के प्रभाव में आकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। चर्चा है कि इसके एवज में अनुज बाबू को जोगी से एक खास उपहार मिला था। अनुज ने जितना नाम छत्तीसगढ़ी फिल्मों में कमाया, उसका एक प्रतिशत भी वे सियासी पर्दे पर नहीं कमा सके। सियासत में कदम रखने के बाद उनका फिल्मी करियर चौपट हुआ सो अलग।

भाजपा आईटी सेल जिला बालोद कार्यकारिणी की हुई घोषणा ललित जैन बने डोंडी लोहारा विधान सभा प्रभारी

0

भाजपा आईटी सेल जिला कार्यकारिणी की हुई घोषणा बालोद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय अरुण साव जी ,संगठन महामंत्री माननीय पवन साय जी, जिला प्रभारी माननीय मधुसूदन यादव जी, आईटी सेल प्रदेश संयोजक माननीय सुनील पिल्लई एवं आईटी सेल जिला प्रभारी माननीय आयुष्मान दीक्षित जी की सहमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय कृष्णकांत पवार जी के सहमति व अनुमोदन पश्चात भाजपा जिला बालोद आईटी सेल के जिला संयोजक विवेक वैष्णव जी ने भाजपा आईटी सेल के जिला कार्यकारिणी, विधानसभा प्रभारी, सह प्रभारी ,मंडल संयोजक एवं सहसंयोजक की घोषणा की है जिसमें भाजपा के निम्नांकित कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया है ।

आईटी सेल जिला कार्यकारिणी सर्वश्री जिला संयोजक विवेक वैष्णव जी सहसंयोजक शेखर वर्मा जी, कमल पंपालिया जी सदस्य कमल बजाज जी, रूपेश सोनकर जी, भूपेंद्र सिन्हा जी, कामेश साहू जी, ललित जैन जी, निखिल शर्मा जी, केवल सिन्हा जी ,कपिल वैद्य जी, हरीश कनौजिया जी, रामलाल नायक जी ,योगेंद्र गोरे जी ,पोषण साहू जी ,हरि सिंह मौर्य जी, हरीश साहू जी, जितेंद्र मानिकपुरी जी विधानसभा प्रभारी संजारीबालोद विधानसभा प्रभारी कमल पंपालिया जी ,सह प्रभारी कमल बाजाज जी, रुपेश सोनकर जी ,भूपेंद्र सिंन्हा जी, कमलेश साहू जी डौंडीलोहारा विधानसभा प्रभारी ललित जैन जी ,सह प्रभारी निखिल शर्मा जी, केवल सिन्हा जी कपिल वैद्य जी, हरीश कनौजिया जीगुंडरदेही विधानसभा प्रभारी रामलाल नायक जी सह प्रभारी योगेंद्र गोरे जी, पोषण साहू जी ,हरि सिंह मौर्य जी, हरीश साहू जी ,मंडल संयोजक एवं सहसंयोजक में 1)बालोद शहर मंडल – संयोजक जय लुल्ला जी, सहसंयोजक यश जैन जी, 2) बालोद ग्रामीण मंडल – संयोजक शिवेन्द्र देशमुख जी, सहसंयोजक मोहनीस साहू जी, 3) गुरुर मंडल – संयोजक टुकेश्वर पांडे जी ,सह संयोजक धनेंद्र साहू जी, 4) डौंडी मंडल- संयोजक धनेश साहू जी, सहसंयोजक कौशल जैन जी 5) दल्ली राजहरा मंडल – संयोजक विवेक सोनी जी, सहसंयोजक एम.अमन जी 6) डौंडी मंडल- संयोजक शशिकांत निषाद जी, सहसंयोजक अब्दुल इब्राहिम जी 7) गुंडरदेही मंडल- संयोजक मोपेंद्र साहू जी, सहसंयोजक योगेश्वर साहू जी 8) अर्जुंदा मंडल- संयोजक लवण साहू जी ,सहसंयोजक पवन गोस्वामी जी 9) खेरथा मंडल- संयोजक गजेंद्र सिन्हा जी संयोजक देवेंद्र सिन्हा जी का नियुक्ति पत्र सौंपते हुए भाजपा जिला कार्यालय में जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार जी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राकेश छोटू यादव जी, मंत्री शरद ठाकुर जी, कार्यालय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव जी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तोमन साहू जी प्रचार प्रसार प्रभारी राजीव शर्मा जी ने नवनियुक्त आईटी एक्सपर्ट कार्यकर्ताओं की नियुक्ति पर बधाई दी एवं उज्जवल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दी।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS