City Media - Page 779 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 779

नशा नहीं करने वालो को पुरुस्कृत किया जाना चाहिए

0

पहल:–नशा मुक्त हो देश अपना

दल्लीराजहरा:–नगर पंचायत चिखलाकसा वार्ड नंबर 10 इंदिरा कॉलोनी निवासी आशीष गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए,कहा की ऐसे व्यक्ति जिनकी उम्र 25 साल से अधिक हो जिसने जीवन में किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं किया हों या फिर ऐसे व्यक्ति जिनको नशे को छोड़ें काफ़ी साल हो गया हो उनकी सही मेडिकल जांच कर उन्हे जिला,राज्य,राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर में पुरुस्कृत करना चाहिए जिससे की प्रेरित होकर लोग नशे से दूर रहे।*खत व पोस्टर चिपका करते है प्रेरित व प्रचार*आशीष गुप्ता ने बताया की उन्होंने इस विषय पर कलेक्टर,मुख्यमंत्री,प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को साधारण डाक के माध्यम से खत भी भेजा है। वो नगर के मुख्य जगहों में पोस्टर चिपका कर लोगो को नशे से दूर रहने को प्रेरित भी करते है।

इसका लाभ सबसे ज्यादा युवाओं को होगा

आशीष गुप्ता ने कहा की हमारा देश भारत युवाओं का देश है। इस तरह लोगो को पुरस्कृत होता देख हर वर्ग के लोगो को इससे प्रेरणा मिलेगी। जो नशा कर रहे है वो नशे से दूर होंगे व जो युवाओं की पीढी आगे आने वाली है वो नशा ही नही करेंगे। कई बार अपमानित भी होना पड़ता है आशीष गुप्ता ने बताया की ऐसा करने पड़ उन्हे कई बार अपमानित भी होना पड़ता है लोग बोलते है की ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला तू पागल हो गया है लेकिन उन्हें इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।8 वर्षो से कर रहे है मेहनत 2015 में 12 वी उत्तीण होने के पश्चात् से ही वो इस गम्भीर विषय पर मेहनत कर रहे है और उनका कहना यह है की ये जरूर पूरा होगा।क्योंकि जो नशा नही करते व जिन्होंने सालो से नशा को छोड़ दिया है ऐसे लोगों को पुरुस्कृत होता देख लोगो को नशे से दूर व छोड़ने की प्रेरणाएं मिलेगी।इसकी शुरुआत निचले स्तर से होनी चाहिएइस जनकल्याण नशा मुक्त देश अपना की शुरुवात निचले स्तर अर्थात जिला स्तर में लोगो को पुरस्कृत कर करना चाहिए।ताकि लोगो को इसका लाभ हो।मेडिकल जांच उपरांत निरीक्षण कर पुरुस्कार देनाआशीष गुप्ता ने कहा की सर्वप्रथम पुरुस्कार पाने वाले आवेदक से आवेदन पत्र भरवाना चाहिए उसके उपरांत मेडिकल जांच व निरीक्षण कर पात्र व्यक्तियों को पुरुस्कृत करना चाहिए।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

दिल्ली में तैयार हो रही छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा की चुनावी रणनीति

0
  • जगदलपुर और अंतागढ़ पर खास फोकस 0 माथुर और जामवाल को मिला फ्री हैंड

(अर्जुन झा)

जगदलपुर अब तक माना जा रहा था कि छत्तीसगढ़ में भाजपा अपने प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के भरोसे अरुणोदय करने वाली है, मगर अब राज्य के लिए पार्टी ने रणनीति बदल दी है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल को चुनावी रणनीति बनाने, जिताऊ प्रत्याशियों की तलाश के लिए फ्री हैंड मिल गया है। विधानसभा चुनावों के लिए टिकट बंटवारे में प्रदेश अध्यक्ष साव की राय को महत्व तो दिया जाएगा, मगर अंततः होगा वही, जो माथुर और जामवाल चाहेंगे। माथुर को जहां आदिवासी बहुल संभागों में कार्यकर्त्ताओं की नब्ज टटोलने की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं मैदानी जिलों की जवाबदेही श्री जामवाल को सौंपी गई है। भाजपा की चुनावी रणनीति की तस्वीर अब धीरे धीरे साफ होने लगी है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए चेहरे भी तलाशे जाने लगे हैं। भाजपा के केंद्रीय स्तर के संगठन – शिल्पी ओम प्रकाश माथुर और अजय जामवाल को छत्तीसगढ़ के किए संगठन की स्वतंत्र जवाबदारी दी गई है। ये अलग बात है कि छत्तीसगढ़ का रिमोट कंट्रोल दिल्ली में बैठे पार्टी नेतृत्व के हाथों में है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनावों की पूरी रणनीति केंद्रीय भाजपा कार्यालय नई दिल्ली और छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी ओम प्रकाश माथुर के 9 सफदरजंग लेन तुगलक रोड नई दिल्ली स्थित बंगले में बन रही है। इन्हीं दोनों जगहों से छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों पर विजय पताका फहराने की रूपरेखा तैयार करने की जद्दोजहद चल रही है। मानसून के पहले बस्तर संभाग के 12 विधानसभा क्षेत्रों का अंतिम मूल्यांकन करने प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर 28 मई से हेलीकाप्टर के जरिए बस्तर संभाग के दौरे पर हैं। उनका यह दौरा 31 मई तक चलेगा।

संतोष पाण्डेय की रहेगी अहम भूमिका

ओम माथुर द्वारा बस्तर संभाग के विधानसभा क्षेत्रों में ली जा रही बैठकों में जमीन पर भाजपा के चेहरे, भाजपा के कार्यकर्ताओं की मानसिकता और चुनाव की रणनीति भविष्य में कैसी हो, इसका खाका तैयार किया जा रहा है। भाजपा के बस्तर संभाग प्रभारी एवं राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बेहद करीबी माना जाता है। पाण्डेय बस्तर संभाग का लगातार दौरा करते आ रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है। वे ओम माथुर के दौरे में भी साथ रहे हैं। इस लिहाज से बस्तर संभाग की सभी सीटों के लिए प्रत्याशी चयन में संतोष पाण्डेय की भी अहम भूमिका हो सकती है। अगर पार्टी के प्रदेश प्रभारी और पार्टी नेतृत्व, संभाग प्रभारी संतोष पाण्डेय की सलाह लेते हैं, तो यह भाजपा के लिए फायदे का सौदा ही साबित होगा और ओम माथुर को भी जिताऊ प्रत्याशी चयन में सहूलियत होगी।

जगदलपुर – अंतागढ़ में टकराव ज्यादा

बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर से पूरी सूचनाएं प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर और नई दिल्ली केंद्रीय भाजपा कार्यालय पहुंच रही हैं। अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार चेहरे पहचानने और पार्टी के स्थानीय नेताओं कार्यकर्त्ताओं के बीच आपसी सामंजस्य बिठाने के लिए ओम माथुर पूरी शिद्दत से जुटे हुए हैं। वहीं एक खबर यह भी सामने आई है कि जगदलपुर सीट और अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र पर पार्टी विशेष रूप से फोकस कर रही है. क्योंकि इन दोनों सीटों पर ही आपसी टकराहट ज्यादा देखने को मिल रही है। जगदलपुर और अंतागढ़ क्षेत्र के नेताओं को निकट भविष्य में रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में तलब किया जा सकता है। ओम प्रकाश माथुर जहां बस्तर संभाग में प्रत्याशी चयन और पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए मंथन कर रहे हैं, वहीं मैदानी जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल भी इसी रणनीति के तहत सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं।

किनारे लगाए गए 15 वर्षीय कार्यकाल वाले चेहरे

छत्तीसगढ़ के 15 वर्षीय भाजपा शासनकाल के वे सभी चेहरे और वर्तमान प्रदेश भाजपा संगठन से जुड़े रहे नेता अब लगभग मुखौटा बनाकर रख दिए गए हैं। पूरी रणनीति नई दिल्ली में तैयार हो रही है। अब तो यह लगभग स्पष्ट हो गया है कि विधानसभा चुनावों में सामूहिक सहमति के आधार पर प्रत्याशी मैदान पर उतारे जाएंगे और छत्तीसगढ़ में पूरा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लड़ा जाएगा।

बस्तर की सात सीटों पर उतारे जाएंगे नए चेहरे

बेदाग चेहरों की तलाश के लिए जबरदस्त आंतरिक मंथन चल रहा है। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी अंदरखाने बारीकी से अध्ययन करके भविष्य में भाजपा संगठन के शिल्पी नेताओं के साथ बैठक कर प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दे सकता है। बस्तर संभाग की बारह में से सात विधानसभा सीटों पर नए और बेदाग चेहरों को मैदान पर उतारा जा सकता है। ये सीटें हैं जगदलपुर, बस्तर, अंतागढ़, नारायणपुर, कोंटा, भानुप्रतापपुर और केशकाल। इन सभी सीटों पर नए और निर्विवाद छवि वाले नेताओं पर भाजपा दांव लगा सकती है। जगदलपुर सीट पर कांग्रेस पार्टी का झंडा बुलंद कर चुके मौजूदा विधायक रेखचंद जैन का सामना करने के लिए भाजपा किसी बौने प्रत्याशी को मैदान पर हरगिज नहीं उतारेगी। जगदलपुर विधानसभा सीट के लिए भाजपा दमदार और बेदाग एवं निर्विवाद छवि वाले व्यक्ति की तलाश के लिए जमकर मशक्कत कर रही है।

बड़े आंदोलन के जरिए होगा चुनावी शंखनाद

भाजपा का चुनावी शंखनाद एक बड़े आंदोलन के जरिए होगा। रणनीति के तहत जून माह में ही कोई बड़ा आंदोलन भाजपा कर सकती है। चुनाव की अंतिम रणनीति में भी मंथन कर आवश्यकता पड़ी तो बड़ा फेरबदल किया सकता है। अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग के प्रभावशाली नेताओं को सामने लाकर पुराने और दागदार चेहरों को दूध में गिरी मक्खी की तरह बाहर करने की रणनीति पर भी भाजपा में काम चल रहा है।

बस्तर – संभाग के लिए खास रणनीति

बस्तर संभाग में 10 जून के बाद मानसून आ जाता है और जब मानसून की विदाई होगी, तब तक छत्तीसगढ़ में चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी और चुनावी नगाड़े बजने शुरू हो जाएंगे। सत्ता तक पहुंचने के लिए प्रवेश द्वार आदिवासी बहुल बस्तर और सरगुजा संभागों को माना जाता है। इन दोनों संभागों में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने के लिए बेहद असरकारी रणनीति बनाने में भाजपा कोई कोर कसर बाकी नहीं रख रही है। 2018 के चुनावों में हुई करारी हार के कारणों पर भी पार्टी में मंथन किया जा रहा है। हार के पीछे के कारकों और नेताओं को भी लगभग किनारे कर दिया जाएगा।भाजपा हर हाल में इस बार सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है।

भूपेश के करीबी भाजपा नेताओं पर नजर

केंद्रीय नेतृत्व, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित प्रदेश प्रभारी इस बात पर भी मंथन कर रहे हैं कि पार्टी के कौन- कौन लोग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से नजदीकी बनाए हुए हैं। आईबी सूत्र बताते हैं कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस संबंध में रिपोर्ट मंगाई है।

लोक लुभावन होगा घोषणा पत्र

भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र और चुनाव अभियान समिति की घोषणा जून में हो सकती है। सूत्र बताते हैं कि छत्तीसगढ़ के लिए घोषणा पत्र नई दिल्ली में ही तैयार होगा। केंद्रीय भाजपा कार्यालय में चुनाव घोषणा पत्र तैयार होगा। घोषणा पत्र में किसानों, आदिवासियों, युवाओं, बेरोजगारों, व्यापारियों के लिए प्रभावशाली और लोक लुभावन घोषणाएं शामिल की जा सकती हैं।

अभियान संस्था को विधायक रेखचंद जैन ने सौंपा चेक

0

जगदलपुर मंगलवार शाम अपने कार्यालय में शहर की नाट्य संस्था अभियान को विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दो लाख रुपए का चेक सौंपा। यह राशि एनएमडीसी ने सीएसआर मद से उपलब्ध कराई है। चेक सौंपने के दौरान नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, एमआईसी सभापति राजेश राय, पार्षद सूर्या पाणि, शहर जिला कांग्रेस महामंत्री गौरनाथ नाग, एस नीला, सहायक आयुक्त संजय चंदेल, अभियान संस्था के अनिल बवेजा, समीर सेन, कैलाश चौहान, अफजल अली, महेंद्र महापात्र आदि मौजूद थे।

निलंबित ने पटवारी दो साल तक घर में छुपाए रखे दस्तावेज, गया जेल

0
  • तहसीलदार की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने लिया एक्शन


जगदलपुर राजस्व विभाग का एक निलंबित पटवारी दो साल तक विभागीय दस्तावेजों को अपने घर में दबाए रखा। वह न तो नए पटवारी को चार्ज सौंप रहा था और न ही दस्तावेज उपलब्ध करा रहा था। अंततः तहसीलदार को पुलिस की मदद लेनी पड़ी और पुलिस ने तहसीलदार की तहरीर के आधार पर निलंबित पटवारी के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।
तहसीलदार कार्यालय जगदलपुर द्वारा पटवारी प्रेमकांत पांडे को 9 नवंबर 2021 को निलंबित कर दिया गया था। निलंबन पश्चात शासकीय दस्तावेज, धरमपुरा पटवारी हल्का नं.30 के राजस्व अभिलेख, नक्शा खसरा तथा बी-1 आदि दस्तावेजों के साथ नए पटवारी को चार्ज दिलाने का निर्देश जारी किया गया था। इस हेतु कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन निलंबित पटवारी नहीं मिला। निलंबित पटवारी ने दो साल तक नए पटवारी को न तो दस्तावेज उपलब्ध कराए और न ही चार्ज सौंपा।शासकीय दस्तावेज जमा न कर अमानत में खयानत संबंधी शिकायती आवेदन तहसीलदार पुष्पराज पात्र ने कोतवाली थाना में दिया था। इस पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने आरोपी पटवारी प्रेमकांत पांडे के भादंवि की धारा 409 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू की। नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली थाना प्रभारी अमित शुक्ला के नेतृत्व में चल रही जांच के दौरान आरोपी पटवारी प्रेमकांत पांडे को उसके निवास से हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में प्रेमकांत पांडे ने स्वीकार किया कि उसने जानबूझकर महत्वपूर्ण शासकीय दस्तावेजों को अपने पास अवैध रूप से रखा था। उसके कब्जे से सारे दस्तावेज बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी पटवारी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस प्रकरण को सुलझाने में
निरीक्षक अमित शुक्ल, उप निरीक्षक संजय वट्टी, सहायक उप निरीक्षक नीलांबर नाग, दिनेश उसेंडी, मीना यादव, आरक्षक युवराज सिंह ठाकुर, मिथलेश सिंह व आशीष ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई।

शातिर मोटर सायकल चोर आया पुलिस गिरफ्त में

0

दिनांक 30.05.2023 आरोपी के कब्जे से चोरी किया हुआ 02 मोटर सायकल जप्त कीमती 90,000रू। सायबर पुलिस रखा था आरोपी पर पैनी नजर। शौक से करता है आरोपी मोटर सायकल की चोरी, पेट्रोल खत्म होने पर उसे वहीं छोड़कर दूसरी मोटर सायकल उड़ा ले जाता है। बालोद पुलिस की अपील- अपने वाहन को कहीं भी पार्किंग करते है तो उसमें ताला अवश्य लगायें। क्षेत्र में चोरी के बढ़ते अपराध को देखते हुए अपराध की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ.जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देषन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरिष राठौर के मार्गदर्षन में, उप पुलिस अधीक्षक बालोद गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में थाना गुण्डरदेही क्षेत्र में घटित मोटर सायकल एवं अन्य चोरी के आरोपी के पता तलाश बाबत् विशेष टीम गठित किया गया है। टीम के सदस्यों के द्वारा आज दिनांक 30.05.2023 को क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग किया जा रहा था, उसी दौरान मखबीर सूचना पर पुलिस द्वारा गुण्डरदेही में घटना स्थल के पास दबिश देकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी उमेश यादव उर्फ सन्नाटा अपने पास 02 मोटर सायकल को रखा था एवं उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था, उसी दौरान पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़कर पूछताछ करने पर दोनों मोटर सायकल को चोरी का होना बताकर कोई भी वाहन के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज पेश नहीं किया। आरेापी द्वारा अपने इकबालिया कथन में मोटर सायकल क्रमांक सी.जी.08 ए.एच. 8665 को राजनांदगांव क्षेत्र से चोरी करना तथा मोटर सायकल क्रमांक सी.जी.07 एल.एच.7821 को एक सप्ताह पहले दुर्ग क्षेत्र से चोरी कर लाना स्वीकार किया है। इस दौरान आरोपी ने दिनांक 05.05.2023 को बालोद न्यायालय के पास से मोटर सायकल क्रमांक सी.जी.24 एफ.1988 को चोरी करना स्वीकार कर, उसे कहीं अन्य स्थान पर छोड़ देना बताया। बालोद पुलिस से संपर्क करने पर उक्त मोटर सायकल को आरोपी के बताए स्थान से लवारिश हालत में पहले से अपने प्रकरण में जप्त कराना बताये है कि आरोपी से बरामद 02 नग उपरोक्त मोटर सायकल कीमती 90,000रू को मौके पर उसके कब्जे से जप्त किया गया है। वर्तमान में जप्त मोटर सायकल का स्वामी नहीं होना पाये जाने से आरोपी के खिलाफ चोरी के मशरूका होने के पूर्ण अंदेशा पर धारा 41(1$4) जा.फौ./379 भादवि कायम कर आरोपी को दिनांक समय को गिरफ्तार किया गया है।

तथा थाना बालोद के अपराध क्रमांक 200/2023 धारा 379 भादवि के प्रकरण में भी मशरूका चोरी स्वीकार करने से उक्त प्रकरण में भी आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं तथा विवेचना शेष होने से गिरफ्तार आरोपी को दोनों प्रकरण में न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। उक्त प्रकरण को सुलझाने एवं आरोपियों के गिरफ्तारी में सायबर सेल से स.उ.नि.धरम भुआर्य, थाना गुण्डरदेही से स.अ.नि. अरविन्द साहू प्रधान आर.भुनेश्वर मरकाम, आरक्षक योगेश सिन्हा, पिपेश्वर बंजारे, आकाश दुबे मिथलेश यादव, का सराहनीय भूमिका रहा।आरोपी के नामः-01. उमेश यादव उर्फ सन्नाटा, उर्फ कट्प्पा पिता संतराम यादव उम्र 35 वर्ष, पता ग्राम भरदा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद (छ.ग.)

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

नाग परिवार के दुख में सहभागी बने सांसद बैज और मलकित

0
  • दिवंगत सामुएल को दी श्रद्धांजलि, परिवार को बंधाया ढाढ़स

बस्तर सांसद दीपक बैज और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मलकीत सिंह गैदू युवा कांग्रेस नेता सामुएल नाग के निधन की सूचना मिलते ही नाग परिवार का दुख बांटने पहुंच गए। उन्होंने स्व. सामुएल को श्रद्धांजलि देते हुए नाग परिवार को ढाढ़स बंधाया। बस्तर सांसद दीपक बैज की सोशल मीडिया सेल के इंचार्ज और युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी सामुएल नाग का आकस्मिक निधन हो गया।

उनके निधन की खबर सुनते ही बस्तर सांसद दीपक बैज व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मलकीत सिंह गैदू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू अपने साथियों के साथ नाग के निवास स्थान पहुंचकर दुख की इस घड़ी में संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को ढांडस बंधाया। बैज ने कहा कि इस दुख की घड़ी में समूची कांग्रेस नाग परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने भविष्य मे किसी भी प्रकार की समस्या आने पर नाग परिवार को पूरी तरह मदद करने का भरोसा दिलाया।इस दौरान सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य, सेमियल नाथ, अनुराग महतो, एस नीला सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।

सड़क दुर्घटना में अज्ञात हाइवा के टक्कर से छात्र की मौत

0

डौंडी लोहरा शहर में आज दोपहर अज्ञात हाईवा चालक के द्वारा आईटीआई स्टूडेंट युवक को टक्कर मारकर फरार हो गया है स्टूडेंट की घटनास्थल पर ही मौत हो गई सूत्रों के जानकारी अनुसार दोपहर लगभग 2 बजे तेज रफ्तार से आ रहे हैं हाईवा लोहारा के बिजली ऑफिस के समीप आईटीआई से घर जा रहे छात्र को हाइवा के चालक द्वारा तेज स्पीड से चलाते हुए ठोकर मार दिया जिससे स्टूडेंट की मौके पर ही मौत हो गयी। वही हाइवा चालक ठोकर मारकर घटना स्थल से गाड़ी को लेकर फरार हो गया । सूत्रों से जानकारी के अनुसार गाड़ी दल्ली राजहरा की बताई जा रही है गाड़ी की खोजबीन जारी है। वही दल्ली राजहरा राजनांदगांव मार्ग में बढ़ती यातायात दबाव के कारण सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है।

छ्ग में भाजपा को लग चुका है गौमाता का श्राप : लखेश्वर बघेल

0
  • रमन राज के दौरान गौठानों में हुई 27000 गौवंश की मौत पर क्यों चुप रही भाजपा : लखेश्वर
  • विधायक ने कहा – गोठानों का निरीक्षण छोड़ पार्टी का अस्तित्व बचाने जुटें भाजपा के लोग

बस्तर क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने भाजपा के गोठान दौरे पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि डॉ. रमन सिंह के शासनकाल के दौरान गोशालाओं में जब 27 हजार गोवंश की मौत हुई, तब वे भाजपा नेता कहां थे, जो आज गोठानों के दौरे का प्रपंच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोभक्ति का ढोंग करने वाली भाजपा चुनाव नजदीक आते ही गौठानों का दौरा कर ओछी राजनीति का परिचय दे रही है। उन्होंने कहा कि गौवंश को तड़प तड़प कर मरने के छोड़ देने वाली भाजपा को गौमाता का श्राप लग चुका है और अब वह दोबारा सत्ता में आने वाली नहीं है। बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल ने इस क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक सुभाऊ कश्यप के गोठानों में अनियमितता संबंधी आरोप पर तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग गौठानों का निरीक्षण करना छोड़ सबसे पहले अपना अस्तित्व बचाने के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा कि भाजपा गौठान के नाम पर ओछी राजनीति कर रही है। डॉ. रमनसिंह की सरकार के दौरान गौशालाओं में 27000 गौवंश की मौत पर भाजपा के ये नेता क्यों चुप रहे ? भाजपा के किसी भी विधायक ने उन गौशालाओं में जाने की हिम्मत क्यों नहीं दिखाई? अब चुनाव नजदीक आ रहे हैं, तब भाजपा के नेता गोठानों का दौरा कर रहे हैं। इससे पहले क्यों नही किया भाजपा ने गौशालाओं का निरीक्षण ? गौवंश को तड़प तड़प कर मरने के लिए लिए छोड़ देने वाली भाजपा को गौमाता का श्राप तो उसी समय से लग गया है और इसी श्राप के कारण उसे सत्ता से हाथ धोना पड़ा। आने वाले कई दशकों तक भाजपा की सत्ता में वापसी असंभव है। लखेश्वर बघेल ने कहा कि आज प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा गायों के सरंक्षण का कार्य बेहतर ढंग से किया जा रहा है। गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गोठानों को विकसित किया गया है।जिसके कारण भाजपाइयों के पेट में दर्द उठ रहा है। 15 सालों तक गौशालाओं के नाम पर घोटाला भाजपा की सरकार ने किया है। दो दिन निरीक्षण कर 1300 करोड़ रूपये के गौठान निर्माण पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाली मुद्दाविहीन भाजपा के लोग बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं। श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विकास कार्यों को देखकर बौखलाई भाजपा हर दिन तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर सिर्फ और सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। जनता सब समझ रही है। पशुधन सरंक्षण के लिए तैयार गौठान सुविधाओं से परिपूर्ण हैं। आज छत्तीसगढ़ के मॉडल की देश-दुनिया में सराहना हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विगत चार सालों में गरीबों, मजदूरों व किसानों हित में कार्य कर छत्तीसगढ़िया अस्मिता को जगाने का कार्य किया है।

गांवों में आयोजित मड़ई मेलों में शामिल हुए विधायक रेखचंद

0
  • बोहरिया, शीतला, जलनी माता के जयकारे लगाए संसदीय सचिव ने
  • घाटपदमुर, धरमपुरा और तेतरखुंटी में हुआ मेला- मड़ई का आयोजन
  • देवगुड़ियों में पूजा कर सुख, समृद्धि व शांति की कामना की

जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन सोमवार की शाम ग्राम घाटपदमुर, धरमपुरा व तेतरखुंटी में आयोजित मेला- मड़ई में सम्मिलित हुए। तीनों स्थानों पर क्रमशः बोहरिया, शीतला व जलनी माता के वार्षिक मेला- मड़ई का आयोजन किया गया था, जहां आसपास के ग्रामों से सैकड़ों लोग पहुंचे थे। विधायक ने देवगुड़ियों में पूजा- अर्चना कर बस्तर अंचल तथा राज्य में सुख शांति व समृद्धि स्थापना की कामना की। जैन और उनके साथ उपस्थित लोगों व ग्रामवासियों ने माता बोहरिया, मां शीतला तथा जलनी माता के जयकारे लगाए। विधायक रेखचंद जैन ने पूजा पश्चात मेला में आए देवों तथा देवियों की पूजा की।

इस दौरान उनके साथ नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, राजेश राय, मुन्ना सेठिया, उमेश सेठिया, दयाराम कश्यप, सुषमा कश्यप, सुखराम नाग, अमरनाथ सिंह, सुरेंद्र झा, गौरनाथ नाग, एस नीला, मनोरंजन शर्मा, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, विनोद कुकड़े आदि मौजूद थे।*मेलों में यह भी हुए शामिल*घाटपदमुर में सरपंच लखीधर बघेल, मुन्ना सेठिया, उमेश सेठिया, तिलकराम यादव, शंकर बघेल, शंभू पुजारी, शांति सेठिया, मदना कश्यप, हीरामनी सेठिया, कोटवार गणेश, विश्वनाथ, शीला सेठिया समेत स्व सहायता समूह की सदस्याएं, राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारी, धरमपुरा के माता शीतला मेला में पुजारी अभिजीत प्रताप, सिरहा धनीराम निषाद, मुकेश निषाद, जगदीश निषाद, मनमोहन यादव, बलराम निषाद, शंकर निषाद, मंगलू कश्यप, पप्पू नाग, गुलाब निषाद, तुलसीराम निषाद, तारा निषाद, तिलक निषाद, बीतनाथ निषाद, देवेंद्र निषाद, अनत कश्यप, बुदन निषाद, दर्शनीय, गौरी तथा तेतरखुंटी के जलनी माता मेला में वार्ड पार्षद तथा एमआईसी सदस्य सुषमा कश्यप, माता मंदिर संघ अध्यक्ष दुर्जन माग, श्याम सुंदर बघेल, लक्ष्मीनाथ कश्यप, हिड़मा, त्रिनाथ कश्यप, सिरहा साधुराम बघेल, पुजारी पीतांबर बघेल, उमा नाग, मनीराम, दयाराम, प्रह्लाद बघेल, छोटू नाग, गोपाल पटेल, बालमती, गायत्री कश्यप, ललिता कश्यप समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

मेरा पारिवारिक नाता है माहेश्वरी समाज से : विधायक रेखचंद जैन

0
  • महेश नवमी महोत्सव में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

जगदलपुर सोमवार को स्थानीय माहेश्वरी समाज के भवन में आयोजित महेश नवमी महोत्सव में संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन सम्मिलित हुए। अतिथियों के स्वागत तथा स्वागत गीत की प्रस्तुति के पश्चात सामाजिक जनों को संबोधित करते हुए रेखचंद जैन ने कहा कि माहेश्वरी समाज मेरा परिवार है और मैं विधायक के रूप में नहीं अपितु परिवार के सदस्य के तौर पर आपके बीच उपस्थित हूं। आज भी मैं विधायक की बजाय अपनों के मुंह खुद को रेखू कहलाना ही पसंद करता हूं। विधायक श्री जैन ने कहा कि बस्तर अंचल के विकास में माहेश्वरी समाज की अग्रणी भूमिका है। समाज ने सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, खेल तथा सांस्कृतिक क्षेत्रों में प्रतिभाओं को आगे लाने का जो सफल प्रयास किया है, उसकी जितनी सराहना की जाए, कम है। मंचस्थ पूर्व विधायक संतोष बाफना ने भी सामाजिक जनों को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान माहेश्वरी समाज के चंद्रेश चांडक, नथमल पनपालिया, श्याम सोमानी, नारायण राठी, राहुल राठी, राजेश राठी, महिला मंडल की पूजा टावरी, नीता टावरी, रश्मि चांडक, रोशनी तापड़िया, दिव्या झंवर, आरती चांडक, खुशी चांडक, खूशबू चांडक, युवा संगठन के मनीष इनाणी, प्रवीण, रवि चांडक, विकास राठी, पुखराज राठी, अक्षय राठी, वैभव राठी, रोशन राठी, वरिष्ठजन सुंदरलाल चांडक, जगदीश चांडक, मोहनलाल राठी, रामचंद्र, शंकर लाल समेत सैकड़ों सामाजिक जन मौजूद थे।

शोभायात्रा का स्वागत किया

सोमवार शाम लगभग छह बजे महेश नवमी महोत्सव पर माहेश्वरी समाज, ने विशाल शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान भगवान महेश का जयकारा गूंजता रहा। जगदलपुर विधायक कार्यालय के समक्ष शोभायात्रा का स्वागत संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन ने अपने सहयोगियों के साथ श्रद्धा भक्ति से किया। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, गौरनाथ नाग, सुरेंद्र झा, रमेश जैन, अमरनाथ सिंह, सुखराम नाग, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, विनोद कुकड़े, अंकित सिंह, संदीप नवले, एस नीला, मनोरंजन शर्मा आदि मौजूद थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS