City Media - Page 806 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 806

ईडी की छापेमारी के साईड इफेक्ट बस्तर के शराब प्रेमियों पर

0
  • नहीं चढ़ता बस्तर की सरकारी दुकानों में बिक रही शराब का नशा
  • अच्छी क्वालिटी की शराब के लिए ओड़िशा तक दौड़ लगाते हैं शराबी

अर्जुन झा

जगदलपुर केंद्र सरकार की एजेंसी ईडी द्वारा की गई छापेमारी बस्तर संभाग के शराब प्रेमियों पर भारी पड़ती दिख रही है। छापे की कार्रवाई के बाद से संभाग की सरकारी दुकानों में बेची जा रही शराब का असर बहुत ही कम हो गया है। इस शराब का नशा नहीं चढ़ता और मदिरा प्रेमियों को कड़क नशा देने वाली शराब के लिए ओड़िशा तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। वहीं दूसरी ओर इसका बेजा फायदा शराब तस्कर उठाने लगे हैं। बस्तर और शराब के बीच सदियों से पुराना नाता रहा है। शराब को खासकर आदिवासी समुदाय के लोगों के जीवन का अनिवार्य हिस्सा माना जाता रहा है। जन्म से लेकर मृत्यु तक हर संस्कार और यहां तक कि पूजा पाठ में भी शराब के बिना पूर्ण नहीं माने जाते। यही वजह है कि सरकार ने भी आदिवासियों को निजी जरूरतों के लिए एक तय मात्रा में शराब बनाने की छूट दे रखी है। बस्तर संभाग के हाट बाजारों में भी महुआ शराब बेची जाती है। इसके साथ ही बस्तर संभाग में पचासों सरकारी शराब दुकानें भी संचालित हैं। संभाग की सरकारी दुकानों में बिक रही शराब कुछ अरसे से यहां के मदिरा प्रेमियों को रास नहीं आ रही है। इसकी वजह है इस शराब का कम असरकारक होना है। मदिराप्रेमी बताते हैं कि सरकारी दुकानों की शराब पीने से पहले जैसा नशा नहीं चढ़ता। एक पौव्वा पीकर मस्त हो जाने वाले लोग पूरी बोतल गटक जाते हैं, तब भी उन्हें नशा नहीं चढ़ता। यहां की सरकारी दुकानों से खरीद कर शराब पीने को लोग अब पैसे की बर्बादी मानने लगे हैं। आलम यह है कि जो लोग बिना शराब सेवन किए रह नहीं पाते, वे लोग अब अपनी लत पूरी करने के लिए पड़ोसी राज्य ओड़िशा की वैध शराब दुकानों और अवैध दारू अड्डों तक की दौड़ लगाने लगे हैं। वहां उन्हें कम पैसों में ज्यादा नशा देने वाली शराब मिल जाती है। लोग मोटर साईकिलों और दीगर साधनों से बस्तर संभाग के बकावंड ब्लॉक की सीमा से लगे ओड़िशा की शराब दुकानों तक जाकर वहां से अपनी जरूरत के मुताबिक शराब खरीद लाते हैं। मगर इसके लिए उन्हें समय जरूर जाया करना पड़ता है। सूत्र बताते हैं कि प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी ) द्वारा पिछले दिनों राजधानी रायपुर में आबकारी विभाग के अफसरों के ठिकानों और कुछ दफ्तरों पर छापेमारी की गई थी। इसके बाद से ही बस्तर संभाग की सरकारी दुकानों की शराब भी आश्चर्यजनक ढंग से बेजान हो चली है। छापे की कार्रवाई के बाद से यहां की सरकारी दुकानों में बिकने वाली देसी, मसाला और अंग्रेजी शराब की गुणवत्ता में काफी गिरावट आ गई है। शराब इस कद्र घटिया स्तर की होती है कि कितनी भी पी जाएं, लेकिन सुरूर नजर ही नहीं आता। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि ईडी के छापों का साइड इफेक्ट बस्तर संभाग के शराब प्रेमियों पर पड़ रहा है। दरअसल उत्पादन प्रभावित होने से जिले में शराब की सप्लाई कम हुई है। खासतौर पर कई लोकप्रिय ब्रांड की शराब सरकारी दुकानों में उपलब्ध नहीं है। अंग्रेजी दुकानों में केवल सस्ती गोवा ब्रांड शराब ही मिल रही है। ऐसे में मदिरा के शौकीन ओडिशा तक जाने मजबूर हो रहे हैं।*बॉक्स**कुख्यात तस्कर की पौ बारह*इस प्रकार की परेशानी मदिरा प्रेमियों को पूरे बस्तर संभाग में हो रही है। सरकारी शराब दुकान में अच्छी मदिरा नहीं मिलने का नाजायज फायदा शराब तस्कर उठा रहे हैं। ये तस्कर छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के साथ ही दूसरे राज्यों से तस्करी कर लाई गई शराब को बस्तर में खपाने लगे हैं। इन तस्करों ने गांव – गांव और शहर – शहर में अपने कोचिए नियुक्त कर रखे हैं, जिनके माध्यम से वे तस्करी कर लाई गई शराब को आसानी से बिकवा कर मोटी कमाई कर रहे हैं। इस मामले में बस्तर संभाग के बीजापुर के एक कुख्यात शराब तस्कर का नाम सबसे आगे चल रहा है। जानकार बताते हैं कि बीजापुर का यह तस्कर मध्यप्रदेश और हरियाणा से तस्करी कर बड़े पैमाने पर बस्तर में अवैध शराब बस्तर संभाग में खपा रहा है। यह तस्कर अपने कोचियों के माध्यम से शराब की बिक्री करवा रहा है।

किराड़ समाज की बेटी पूर्व मेयर विभा पटेल ने की सांसद फूलोदेवी से भेंट

0
  • श्रीमती नेताम को विभा ने दी सामाजिक स्थिति की जानकारी

डौंडीलोहारा छत्तीसगढ़ प्रदेश किराड़ समाज के वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भोपाल नगर निगम की पूर्व मेयर तथा मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने प्रदेश किराड़ समाज के अध्यक्ष जयेश ठाकुर के साथ राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर ऊर्जा विकास निगम के चीफ इंजीनियर भुवनेश पटेल, इंदिरागांधी कृषि विश्वविद्यालय के डीन एमपी ठाकुर सहित पदाधिकारी अन्य उपस्थित थे। पूर्व मेयर विभा पटेल ने राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम को किराड़ समाज की सामाजिक स्थिति, संस्कृति और परंपराओं के साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश के अलग-अलग जिलों में किराड़ समाज की आबादी की जानकारी दी तथा आग्रह किया कि छत्तीसगढ़ में रहने वाले किराड़ समाज के लोगो को मूलभूत सुविधाएं तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं का भी लाभ प्राप्त हो, इस दिशा में आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने समाज के लोगों के हितों की रक्षा करने की बात भी कही। इस अवसर पर विभा पटेल ने समाज के लोगों से मुलाकात कर प्रदेश की सामाजिक गतिविधियों के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की, प्रदेश किराड़ समाज की आवश्यकताओं को जाना तथा समाधान की दिशा में सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान समाज के प्रमुख लोगों में एमपी ठाकुर व केके ठाकुर रायपुर, सुशील महादुले भिलाई, श्याम सिंह ठाकुर दुर्ग, राजेश ठाकुर राजनांदगांव, रामनारायण ठाकुर डौंडी लोहारा, अरविंद झाड़े, सतीश झाड़े, मुरलीधर सूर्यवंशी, कृष्णकुमार गडेकर व प्रभुदास ठाकुर भिलाई, विजय ठाकुर दल्ली राजहरा, संतोष ठाकुर भिलाई, मितेश बद्रोंटे बलौदाबाजार, दिनेश चौहान रायपुर, मनोहर सूर्यवंशी भिलाई, हरिराम नरवरे भिलाई, विजयेंद्र रोंगरे व सुनील सूर्यवंशी दुर्ग, राजकुमार झापटे भिलाई, जयेश ठाकुर डौंडी लोहारा, लखन लाल सूर्यवंशी, एसएस राजपूत व मनोज ठाकुर भिलाई, कृपाल सिंह बालोद, ओंकार पटेल छिंदवाड़ा, महेंद्र किरार राजनांदगांव, ईश्वरसिंह ठाकुर बालोद, निखिल लोहारे व महेश सूर्यवंशी भिलाई, पंकज चौरिया व मुकेश सूर्यवंशी रायपुर, प्रवीण ठाकुर बालोद, रितेश बद्रोंटे रायपुर, ईश्वर सिंह बालोद सहित अन्य उपस्थित थे।

कल बोरे बासी खाकर श्रम का सम्मान करेंगी मेयर सफीरा साहू

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों में बोरे बासी भी शामिल है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पिछले वर्ष से बोरे बासी के खानपान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1 मई को मजदूर दिवस के मौके पर बोरे बासी दिवस के रूप में मनाया गया था । इस भी वर्ष 1 मई सोमवार को महापौर सफीरा साहू के नेतृत्व में बोधघाट स्थित एसआरएलएम सेंटर में बोरे बासी दिवस का आयोजन किया जाएगा। महापौर श्रीमती साहू ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ का यह पारंपरिक व्यंजन है। विशेषकर गर्मी के दिनों में बोरे बासी खाकर घर से मजदूर भाई बहन काम पर जाते हैं। श्रमिक दिवस पर इस व्यंजन का स्वाद लेकर हम हमारे श्रम के प्रति सम्मान को कृतज्ञता व्यक्त करेंगे ।

रिजल्ट पाकर खुश हुए बच्चे

0
  • घोषित किए गए स्वामी आत्मानंद हायर सेकंडरी स्कूल बकावंड के परीक्षा परिणाम

बकावंड ब्लाक मुख्यालय बकावंड स्थित स्वामी आत्मानंद हायर सेकंडरी स्कूल के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। अच्छे नतीजे आने से स्कूल के बच्चे बेहद खुश दिखाई दिए। बच्चों को अंकसूची का वितरण किया गया। केंद्राध्यक्ष एचके देवांगन ने दिशा निर्देश देते हुए बच्चों को अच्छे परिणाम लाने एवं अपने उज्जवल भविष्य के लिए और भी बेहतर ढंग से मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कक्षा पहली से पांचवी कक्षा के सभी बच्चे उच्चतम अंक प्राप्त कर शिक्षक और अभिभावक गर्व के साथ पढ़ाई कर रहे हैं। शिक्षकों ने बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले बच्चों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के सभी शिक्षक – शिक्षिकाएं, पालक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

राम जानकी सेवा सीमित के द्वारा प्याऊ का शुभारंभ

0

कुसुमकसा आज राम जानकी सेवा सीमित के द्वारा प्याऊ का शुभारंभ जनपद सदस्य संजय बैंस ने किया राम जानकी सेवा सीमित के अधक्ष्य गौरी शंकर साहू जी ने बताया की गर्मी के दिनो मे लोगो को पानी पीने के लिए भटकना ना पड़े इसलिए हमने प्याऊ का शुभारंभ कर रहे है हमारे जनपद सदस्य संजय बैंस का भरपूर सहयोग किए है संजय बैंस ने कहा की हमारे ग्राम में राम जानकी सेवा सीमित लोगो के सेवा करके मानव सेवा की सदैव मिशाल पेश किया है शुभारंभ के अवसर पर राम जानकी सेवा सीमित के पूर्व अधक्ष्य विरेन्द्र सिन्हा संतोष जैन दिनेश जैन मोनू गुप्ता मनीष जेठवानी देवराज जैन गजेंद्र सिन्हा अजय राजभोज समीम खान विनोद सोनी मोनू परिहार उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आईपीएल क्रिकेट पर अंचल में धड़ल्ले से चल रहा सट्टा बाजार

0
  • महादेव एप्प से जुड़े गुर्गे अब इस काले कारनामे को दे रहे हैं अंजाम

जगदलपुर अंचल के युवा एवं अनेक क्रिकेट प्रेमी आईपीएल क्रिकेट सट्टा के कुचक्र में फंस चुके हैं। महादेव एप्प से जुड़े रहे गुर्गे इस काले कारनामे को अंजाम दे रहे हैं। आईपीएल सट्टा खिलाने वाले लोग और जिले के ज्यादातर थानों के पुलिस कर्मी इस खेल में मालामाल होते जा रहे हैं। इस सट्टे में आईपीएल के तहत होने वाले घरेलू क्रिकेट मैचों में टीमों की हार जीत पर बाजी लगाई जाती है। जैसे चेन्नई और मुंबई की टीमों के बीच मैच हो रहा हो तब चेन्नई की जीत का दावा करने वाले सटोरिए अपनी टीम के पक्ष में दांव पर रकम लगाते हैं। चेन्नई टीम की जीत हो जाने पर सटोरिए को बड़ी रकम सट्टा खिलाने वाले लोग देते हैं। इस तरह हर आईपीएल मैच में करोड़ों रुपयों की बाजी लगती है। सट्टा खिलाने वाले लोग हमेशा फायदे में रहते हैं। ये लोग पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए ज्यादातर पुलिस थानों के कर्मियों को बंधी बंधाई रकम हर माह देते हैं। उच्च अधिकारी या संबंधित थानों के थानेदार जब इन खाईवालों पर कार्रवाई की योजना बनाते हैं, तो इसकी सूचना पुलिस कर्मियों द्वारा खाईवालों को पहले ही मिल जाती है और पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए वे अपने लैपटॉप, कम्प्यूटर सिस्टम और मोबाइल फोन को ठिकाने लगा देते हैं। दरअसल खाईवाल बाजी लगाने वालों के नाम, उनके द्वारा बाजी में लगाई गई रकम आदि का ब्यौरा लैपटॉप, कम्प्यूटर और मोबाइल फोन में दर्ज करके रखते हैं।

शहर में पुराने सटोरिए दे रहे हैं अंजाम

जगदलपुर के पुराने सटोरिए आईपीएल सट्टा खिलाने के लिए फिर सक्रिय हो गए हैं। शहर के कई कुख्यात सटोरिए इस काले कारोबार में लिप्त बताए जाते हैं। ये वही लोग हैं, जो अंतर राष्ट्रीय स्तर के सट्टा एप्प महादेव एप्प से जुड़े हुए थे। महादेव एप्प से जुड़े रहे यही गुर्गे अब अपने शागिर्दों के माध्यम से क्रिकेट पर सट्टा लगाकर लोगो को गुमराह कर रहे हैं। सभी थाना क्षेत्रों में आईपीएल मैचों की आड़ में सट्टे का खेल चल रहा है। कुछ माह पहले सुपेला भिलाई पुलिस ने अभिनव जैन नामक एक शख्स को शहर के बोधघाट थाना क्षेत्र से उठा ले गई थी। इस शख्स से सुपेला भिलाई पुलिस ने लंबी पूछताछ भी की थी, किंतु मामला ठंडा पड़ गया। अब आईपीएल मैच शुरू होते ही सट्टे का यह खेल पुनः शुरू हो गया है।

दल्ली राजहरा के मुख्य मार्ग पर स्थित खंडेलवाल हार्डवेयर में बीती रात 7 लाख रुपए की हुई चोरी, पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ जांच में जुटी

0

दल्ली राजहरा के मुख्य मार्ग में स्थित अनिल प्रिंटिंग प्रेस के पास खंडेलवाल हार्डवेयर में रात की 3:00 से 4:00 के बीच में 7 से ₹8 लाख रुपए की चोरी दुकानदार द्वारा बताया गया कि कल रात लाइट गोल हो जाने के कारण गल्ले की की राशि को घर नहीं ले जाया गया था कि वह सुबह बैंक में जमा करने के लिए राशि को जमा कर रखा गया था घर एवं दुकान एक साथ होने के कारण निश्चिंत से घर में सो गए किसी फुटेज में लंबी हाइट के लंबे बाल वाले युवक दिख रहे हैं जो कि चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए थे चोर चोरी करने के बाद सामने की सड़क से रेलवे स्टेशन मार्ग पर जाने की जानकारी डॉग स्क्वाड के आने के बाद पुलिस द्वारा प्राप्त हुई संभावना व्यक्त की जा रही है कि चोर चोरी करने के बाद सुबह की ट्रेन से फरार हुए होंगे। मौके पर पुलिस पहुंच सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मौके की जांच कर रही है।

पीआरसीआई द्वारा पुरस्कार में बस्तर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ

0

बस्तर छत्तीसगढ़ को प्लास्टिक रीसाइक्लिंग कॉन्फ्रेंस एशिया (PRCA) द्वारा पहला स्थान हासिल किया। यह पुरस्कार जिले के स्वच्छता एवं शहर में कचरे के प्रबंधन के क्षेत्र में बस्तर के योगदान को सम्मानित करता है। 28 अप्रैल, 2023 को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्लास्टिक पुनर्चक्रण सम्मेलन एशिया (PRCA) द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।जिला पंचायत बस्तर ने एचडीएफसी बैंक और सीईई के साथ साझेदारी से संचालित परियोजना के तहत प्लास्टिक कचरे को कम करने, पुनर्चक्रण करने एवं फिर से उपयोग करने के लिए उचित उपाय अपनाए एवं जिले में घर-घर जाकर कचरा इकट्ठा करने, मूल्य स्रोत पर छंटाई करने और कचरे के प्रबंधन के लिए मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी की स्थापना जैसी अनेक नवाचारी पहल की है।बस्तर के प्रयासों के फलस्वरूप लोगो के सार्वजनिक व्यवहार में बदलाव आया है, जहां समुदाय सक्रिय रूप से कचरे के प्रबंधन में भागीदार बन रहे हैं। PRCA द्वारा सम्मानित होना जिले के प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन और स्थायी विकास की दिशा में बस्तर की सफलता का सबूत है।बस्तर की उपलब्धि दूसरे स्थानों के लोकल बॉडी के लिए एक प्रेरणा है, जो अपने क्षेत्र में प्रभावी कचरे के प्रबंधन प्रणाली स्थापित करना चाहते हैं।PRCA प्लास्टिक और रीसाइक्लिंग उद्योगों में हितधारकों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाना जाने वाला सम्मेलन है। सम्मेलन के दौरान नवीनतम मशीनों और प्रौद्योगिकियों, प्लास्टिक रीसाइक्लिंग प्रक्रियाओं, सस्टैनबल पैकेजिंग, ईपीआर, और एशियाई प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन प्रणालियों को कवर करने वाले दस से अधिक सत्र। PRCA ने एशिया में सर्वश्रेष्ठ प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन लाने के लिए सर्वोत्तम रीसाइक्लिंग प्रथाओं, चुनौतियों, मुद्दों, नीति निर्माण, रणनीति अनुकूलन और समाधानों पर जोर दिया। इस सम्मेलन और पुरस्कारों का मुख्य उद्देश्य उद्योग के हितधारकों को प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक रीसाइक्लिंग प्रौद्योगिकियों, स्थिरता, अपसाइक्लिंग, सर्कुलर इकोनॉमी और इनोवेशन सेगमेंट में लाना है। पुरस्कारों ने उन संगठनों/व्यक्तियों को सम्मानित किया जिन्होंने प्लास्टिक रीसाइक्लिंग उद्योग में जबरदस्त काम किया है।

लौह नगरी दल्लीराजहरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया एफएम ट्रांसमीटर का वर्चुअली शुभारंभ

0

बालोद जिले के लौह नगरी दल्लीराजहरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया एफएम ट्रांसमीटर का वर्चुअली शुभारंभ ,, मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मोहन मंडावी रहे इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर एवं सीजीएम माइंस गहरवार के साथ पद्मश्री शमशाद बेगम भी उपस्थित थे अब बालोद जिले के दल्ली राजहरा से एफएम रेडियो की गूंज सुनाई देने लगेगी, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शुक्रवार की सुबह 11.00 बजे दल्ली राजहरा में संस्‍थापित 100 वॉट क्षमता वाले एफ.एम ट्रांसमीटर का वर्चुअल माध्‍यम से शुभारम्‍भ किया,,भारत देश भर में 100 वॉट क्षमता वाले 91 नए एफ.एम ट्रांसमीटर स्‍थापित गए हैं, जिसमें छत्‍तीसगढ़ के 02 एफ.एम. ट्रांसमीटर भी शामिल हैं । आकाशवाणी द्वारा इस अवसर पर सुबह 10:25 बजे से दल्‍लीराजहरा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा गया

इस केंद्र से दल्ली राजहरा व उसके आसपास के क्षेत्र में श्रोता गण विविध भारती सेवा के कार्यक्रम सुबह 6:00 बजे से रात 11:10 बजे तक सुन सकेंगे। इसे एफएम ट्रांजिस्टर तथा मोबाइल सेट पर 100.1 मेगाहट्र्ज फ्रीक्वेंसी पर सुना जा सकेगा। देशभर में 91 नए एफ.एम. ट्रासंमीटर के प्रारम्‍भ होने से जिले के आसपास के 15 किलोमीटर क्षेत्र के श्रोता गण गण । एफ.एम. पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों को आनंद उठा पाएंगे | माननीय सांसद महोदय क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रयासरत कहने की बात कही वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार सभी नगर वासियों को बधाई दी इस अवसर पर आकाशवाणी के कर्मचारियों के साथ गुण्डरदेही के सांसद प्रतिनिधि प्रमोद जैन भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मंडल के मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी सांसद प्रतिनिधि राजेश दसोड़े, सूप सिंह कुरेटी , जगदीश देशमुख लोकेश श्रीवास्तव सुरेश जसवाल नेता प्रतिपक्ष बॉबी छतवाल, महिला मोर्चा के गीता मरकाम, दमन दीप किसान मोर्चा जिला मंत्री शंकर साहू, उमेश विश्वकर्मा, मंडल उपाध्यक्ष रमेश गुर्जर युवा सुमित जैन मोर्चा जिला मंत्री सोनू ठगेल रमेश जैन मनन गुप्ता हितेश डोंगरे निवेन्दर टेकाम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित साथ साथ महिला कमांडो आम नागरिक भी उपस्थित।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

शहर में फिर जगह – जगह नजर आने लगे हैं कूड़े के ढेर

0
  • नगर निगम की डोर टू डोर कचरा संग्रहण योजना साबित हुई फ्लॉप
  • भाजपा पार्षद नरसिंह राव ने नगर निगम की व्यवस्था पर उठाए सवाल

जगदलपुर शहर में फिर से जगह – जगह कूड़े के ढेर नजर आने लगे हैं। सभी वार्डों में घरों के आसपास मुक्कड़ बना दिए गए हैं। लोग अपने घरों से निकलने वाले कचरे को इन्हीं मुक्कड़ों में डालते जा रहे हैं। नगर निगम की डोर टू डोर कचरा संग्रहण योजना फ्लॉप साबित हो रही है। उक्त आरोप भाजपा पार्षद नरसिंह राव ने लगाए हैं। श्री राव ने एक बयान में कहा है कि नगर निगम जगदलपुर में विगत 3 माह से डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य ठप पड़ा हुआ है। लोगपरेशान हैं और समझ नहीं पा रहे हैं कि अब कचरा कहां फेंकें या किसके हवाले करें। विगत 10 वर्षों से शहर को मुक्कड़ व कचरा मुक्त बनाने डोर टू डोर घरेलू कचरा संग्रहण के माध्यम से जो अभियान चलाया जा रहा था, वह सफल हुआ था। इस व्यवस्था को बनाने में काफी मेहनत और समय लगा था। वर्तमान में नगर निगम की सत्ता पर कांग्रेस काबिज है। कांग्रेसी मेयर और एमआईसी की अदूरदर्शिता व बिना प्लानिंग के कार्य कराए जाने के कारण कचरा संग्रहण के लिए जो ऑटो लगाई गई है, उसे प्रत्येक घर तक पहुंचने में 5 से 7 दिन का समय लग जाता है। कचरे का नियमित उठाव नहीं हो पाने के कारण घरों के आसपास मुक्कड़ बना लिए गए हैं। लोग अपने घरों से निकलने वाले कचरे को उन्हीं मुक्कड़ों में डंप करते जा रहे हैं। शहर में जगह जगह कचरे के ढेर लगते जा रहे हैं। सूखे व गीले कचरे को एकसाथ डाले जाने से कचरा सड़ रहा है, उसमें कीड़े पनपने लगे हैं तथा कचरे के ढेरों से असहनीय बदबू उठने लगी है। लोग कचरे का सही ढंग से निष्पादन करने में असमर्थ हैं। कचरा वाहन के इंतजार में कई दिनों तक कचरे को घर में रखना भी अनेक लोगों की मजबूरी बन गई है।

कचरे का वर्गीकरण बना मुसीबत का सबब

पार्षद नरसिंह राव ने कहा है कि शुरू में सूखा व गीला कचरा निगम द्वारा मांगा जाता रहा है। अब लोगों को जब इसकी आदत लग गई है, तब निगम द्वारा तुगलकी फरमान जारी कर दिया गया है कि पांच से सात प्रकार के कचरे को अलग – अलग करके कचरा वाहन के हवाले किया जाए। कचरे को वर्गीकृत करके देने के लिए नागरिकों के पास ना तो समय है, और ना ही व्यवस्था। स्वच्छता दीदियों द्वारा वार्ड के प्रत्येक घर के सामने कचरा को अलग किया जाता है जिसके कारण एक घर में काफी समय लगता है और उस घर के सामने काफी गंदगी फैल जाती है और आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित हो जाती है। कचरा वाहन को भी हर घर में काफी समय लगने के कारण वाहन 5 से 7 दिन के अंतराल में पहुंच पाता है। सूखा कचरा को एसएलआरएम सेंटर में ले लिया जाता है और उसकी बिक्री कर धन प्राप्त किया जाता है। वहीं गीले कचरे को सड़न और बदबूदार हो जाने के कारण लेने से इंकार कर दिया जाता है। ऐसे में गीले कचरे के निष्पादन के लिए भी कोई कारगर व्यवस्था निगम द्वारा नहीं की गई है। स्वच्छता दीदियों पर निष्पादन की व्यवस्था हेतु दबाव डाला जाता है। नई व्यवस्था लागू करने से पहले नगर निगम प्रशासन को हर वार्ड के लिए कम से कम तीन कचरा वाहनों तथा अतिरिक्त कर्मचारियों का इंतजाम कर लेना चाहिए था। सबसे पहले तो इस नई व्यवस्था को किसी एक वार्ड में प्रायोगिक रूप से लागू करना था, ताकि आगे खामियों को दूर किया जा सके। योजना सफल होने पर संपूर्ण शहर में लागू किया जाना चाहिए था।

MOST POPULAR

HOT NEWS