City Media - Page 842 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 842

अभद्र बोलने वाले अफसर के खिलाफ संघ ने खोला मोर्चा

0
  • महिला कर्मी को डिफाल्टर कहने वाले संयुक्त संचालक पर नकेल कसने की उठाई मांग

तोकापाल एक महिला नेत्र सहायक अधिकारी के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल कर उसे अपमानित करने वाले स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक के विरुद्ध छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने मोर्चा खोल दिया है। संघ के प्रतिनिधि मंडल ने बस्तर के संभाग आयुक्त से महिला कर्मी को इंसाफ दिलाने की मांग की है। बस्तर के संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. डी राजन पर तोकापाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टाहकापाल में पदस्थ नेत्र सहायक अधिकारी सोनिया प्रमोद यादव ने प्रताड़ना और अमर्यादित भाषा इस्तेमाल करने का गंभीर आरोप लगाया है। सोनिया यादव के मुताबिक जब बस्तर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी थे, तब से वे सोनिया यादव को प्रताड़ित करते आ रहे हैं। डॉ. राजन पर आरोप है कि वे सोनिया यादव को कर्मचारियों के बीच ‘तू तो मोस्ट डिफाल्टर है, तू ओवर स्मार्ट बनती है जैसे निहायत ही घटिया वाक्यों का उपयोग कर बार बार अपमानित करते हैं। यही नहीं वे सोनिया को धमकी देते हैं कि तू नहीं जानती मैं कितना पावरफुल हूं, तेरा इंक्रिमेंट रुकवा दूंगा, अब तक तुमने जितना वेतन लिया है, उसकी रिकवरी करवा दूंगा। सोनिया यादव को अपमान के घूंट पीकर ड्यूटी करनी पड़ रही है। वारिष्ठ अधिकारी के ऐसे बर्ताव से सोनिया यादव मानसिक रूप से परेशान हो चली है और कोई भी अप्रिय कदम उठाने के लिए मजबूर हो गई है। संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं के ऐसे व्यवहार को छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने निहायत ही गैर जिम्मेदाराना, अशोभनीय और कर्मचारियों का मनोबल तोड़ने वाला करार दिया है। संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने इस मसले को लेकर 10 मार्च को दयानंद पटेल के नेतृत्व में संभाग आयुक्त बस्तर संभाग को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में नेत्र सहायक अधिकारी सोनिया यादव को इंसाफ दिलाने तथा अमर्यादित व्यवहार पर अंकुश लगाने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि अधिकारी को अपने मातहत कर्मचारी, महिला कर्मी के खिलाफ अशोभनीय और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने की छूट नहीं है। संघ ने कमिशनर से मामले में हस्तक्षेप करते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में संघ के जिला उपाध्यक्ष रुपेन्द्र सिंह, नेत्र विभाग प्रकोष्ठ के संयोजक हनुमंत राव, जिला अस्पताल इकाई अध्यक्ष लक्ष्मी डांडिया, रीमा दानी, जितेंद्र रायकवार, भीकम शार्दूल, निर्मला ठाकुर एवं अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

सांसद दीपक बैज ने ली बैठक

0

बीजापुर बस्तर के सांसद दीपक बैज की अध्यक्षता में बीजापुर के कलेक्टोरेट में जिला विकास समन्वयक एवं निगरानी समिति ( दिशा ) व जिला खनिज संस्थान न्यास शासी परिषद एवं संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इस दौरान बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, कलेक्टर, जिला पंचायत के सीईओ, पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।बैठक में जिले में विकासपरक एवं रोजगारमूलक कार्यों को आरंभ कराने में प्राथमिकता देने, खनिज संस्थान न्यास की राशि से जिले के सभी जनपद पंचायत क्षेत्रों में पर्याप्त विकास एवं निर्माण कार्यों को मंजूरी देने तथा सड़क सुरक्षा को लेकर सड़क सुरक्षा समिति के सुझावों पर अमल करने, जन जागरूकता लाने पर विचार विमर्श किया गया। अनेक कार्यों को मंजूरी भी दी गई। बीजापुर पहुंचने पर सांसद बैज का कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने जगह जगह स्वागत किया।

162 लाख रु. खर्च कर चकाचक की जाएंगी शहर की सड़कें

0
  • नवीनीकरण कार्य का संसदीय सचिव रेखचंद ने किया भूमिपूजन

जगदलपुर नगर की सड़कें अब चकाचक होंगी, उनका कायाकल्प किया जाएगा। इस पर 162. 14 लाख रुपए खर्च होंगे। जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र की छह प्रमुख सड़कों के नवीनकरण कार्य का भूमिपूजन किया।जिन सड़कों का भूमिपूजन किया गया, उनमें विद्युत यांत्रिकी कार्यालय से अनुपमा चौक तक लागत 24.17 लाख, डी टाइप क्वाटर से आमागुड़ा चौक तक लागत 8.18 लाख, मोना लाज से गुरु गोविंद सिंह चौक तक लागत 60.28 लाख रुपए, कमिश्नर आफिस से डी टाइप क्वार्टर तक लागत 9.32 लाख, डीजे कोर्ट से हाता ग्राउंड तक लागत 9.11 लाख, शहीद पार्क से हनुमान चौक तक लागत 55.11 लाख रुपए शामिल हैं।

इन सभी सड़कों के नवीनीकरण कार्य का भूमिपूजन संसदीय सचिव श्री जैन के हाथों हुआ। इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप शहर के प्रमुख मार्गो का नवीनीकरण किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रमुख मार्गों का नवीनीकरण आवश्यक हो गया था। इसीलिए आज नगर के छह प्रमुख मार्गों के नवीनीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं ठेकेदार को कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश देते हुए कहा कि समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के कार्यों का निष्पादन करें। नगर निगम की सभापति कविता साहू ने संसदीय सचिव रेखचंद जैन की तारीफ करते हुए कहा कि संवेदनशील विधायक श्री जैन के प्रयासों से शहर से लेकर गांवों तक सड़कों का जाल बिछा दिया गया है। आज जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र का कोई भी ग्राम पहुंच विहीन नहीं रह गया है। यह हमारे विधायक और प्रदेश सरकार की भलमनसाहत का नतीजा है। इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम सभापति कविता साहू, वरिष्ठ पार्षद एवं एमआईसी सदस्य उदयनाथ जेम्स, राजेश राय, सुशीला बघेल, अनिता नाग, पार्षद बलराम यादव, सुनीता सिंह, पंचराज सिंह, लता निषाद, दयाराम कश्यप, सूर्या पाणी, मनोनीत पार्षद अमरनाथ सिंह, हरीश साहू, सुरेन्द्र झा, वरिष्ठ नेता सूर्यनाथ खरे, गंभीरनाथ नाग, महामंत्री गौरनाथ नाग, वेंकट राव, अनुराग महतो, राजा तिवारी, राजेश अहीर, अवधेश झा, विनोद कुकड़े, संदीप नवले, विक्की निषाद समेत बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बलीराम कश्यप को भाजपा ने याद किया

0
  • बली दादा की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी ने बस्तर के पूर्व सांसद व जनप्रिय नेता स्व. बलीराम कश्यप को आज उनकी पुण्यतिथि पर याद किया भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्व. बलीराम कश्यप को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की |राजमहल के समीप स्व. बलीराम कश्यप की स्थापित आदमकद प्रतिमा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया व दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि स्व. बलीराम कश्यप जननेता थे, जो हमेशा जनता से जुड़े कार्यो को प्राथमिकता देते थे और बस्तर का सतत विकास ही उनका संकल्प व सपना था, जिसे साकार करने भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्पित है पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि स्व. बलीराम सदैव कार्यकर्ताओं के आदर्श रहेंगे भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने कहा कि बस्तर को विकास की दौड़ में अग्रणी रखने में स्व. बलीराम कश्यप का महती योगदान है भाजपा कार्यकर्ता उनके बतायें मार्ग पर चलें, यही सच्ची श्रद्धांजलि है आज स्व. बलीराम कश्यप की प्रतिमा में माल्यार्पण व श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से किरण देव, लच्छूराम कश्यप,योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, बाबुल नाग, अजय सिंह, संजय पाण्डेय,सुरेश गुप्ता,राजेन्द्र बाजपेयी,आर्येन्द्र सिंह आर्य,मनोहर तिवारी, संग्राम सिंह राणा, राजेश श्रीवास्तव, राजपाल कसेर, दिगम्बर राव, खेमसिंह देवांगन,अतुल कौशल, दयावती देवांगन, माहेश्वरी ठाकुर आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

चार ग्रामीणों को विधायक जैन ने दिया वनाधिकार पट्टा- पट्टा पाकर खिले ग्रामीणों के चेहरे

0

जगदलपुर शुक्रवार को संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने विधायक कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र के बिरिंगपाल निवासी चार ग्रामीणों को वनाधिकार पट्टा प्रदान किया। पीढियों से काबिज जमीन पर इन्हें कोई न कोई कमी बताकर अब तक पट्टे से वंचित किया जा रहा था। जिन लोगों को कुल 0.6 हेकटेयर भूमि का वनाधिकार पट्टा प्रदान किया गया, उनमें अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के सदस्य शामिल हैं। शुक्रवार को जब विधायक रेखचंद जैन ने बिरिंगपाल निवासी गेलमन ठाकुर पिता गयाधर ठाकुर, तिलक ठाकुर पिता घासीराम ठाकुर, मंगलदेई मंडावी पत्नी भानू मंडावी तथा बलदेव साहू पिता दुकालू राम साहू को अधिभोग के अधीन वन भूमि के लिए हक का पट्टा प्रदान किया तो इनकी खुशी का ठिकाना न रहा। इन्होने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की तारीफ करते कहा कि उन्होने हमारे परिवारों के लिए जो किया है, उसका ऋण हम कभी नहीं चुका सकते। इस मौके पर विधायक रेखचंद जैन की कोशिशों की मुक्त कंठ से सराहना की। इस दौरान शहर कांग्रेस के महामंत्री गौरनाथ नाग, नगर निगम राजस्व शाखा के सभापति राजेश राय, पार्षद सूर्या पानी, एल्डरमेन सुरेन्द्र झा आदि मौजूद थे।

ट्रक कार एवं मोटरसाइकिल की आपस में भिड़ंत दुर्घटना में 5 लोगों की मौत एक गंभीर रूप से घायल

0

बालोद – डौंडी ब्लॉक के मरकाटोला के पास भीषण दुर्घटना में ट्रक कार एवं मोटरसाइकिल की आपस में भिड़ंत से 5 लोगों की मौत 1 घायल लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के पीछे इस मार्ग में आयरन और परिवहन करने वाली गाड़ियां है लगातार सड़क दुर्घटना मैं बढ़ोतरी हो रही है ट्रकों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है प्रशासन अपने लाभ के लिए इन पर कोई सार्थक प्रयास करता नजर नहीं आ रहा है

बाईपास का मार्ग का निर्माण अभी तक नहीं किया गया है तेज रफ्तार एवं आपसी प्रतिस्पर्धा एवं ज्यादा लोड के लालच में ट्रक मालिकों द्वारा ड्राइवर से दिन-रात ट्रक चलावाया जा रहा है । आज फिर एक बार एक सड़क हादसे में कार में सवार 4 लोगो सहित 1 बाइक सवार कुल 5 लोगो की मौत की खबर सामने आ रही है वही एक की हालत गंभीर बताई जा रही हैपूरा मामला डौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत मरकाटोला के पास का बताया जा रहा है पूरे मामले में मिली जानकारी अनुसार ट्रक क्रमांक CG 19B 1705 आयरन ओर भरकर भानुप्रतापपुर की ओर से बालोद की ओर आ रही थी इसी दरमियान एक बाइक और उसके पीछे एक कार भानुप्रतापपुर की ओर जा रही थी इस बीच ट्रक और कार की भिंडत हो गई तथा बीच में चल रहे बाइक सवार भी दुर्घटना का शिकार हुआ कार सवार एवं मोटरसाइकिल पर सवार 5 लोगों की दुर्घटना में मृत्यु की सूचना प्राप्त हो रही है एवं एक अन्य गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है इस दुखद घटना से आम राहगीरों में दहशत का वातावरण निर्मित हो गया है। पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है ट्रेन की सहायता से तत्काल कार को हटाया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

विधायक जैन ने क्रेडा अध्यक्ष स्वर्णकार को दी जन्मदिन की बधाई

0

जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने गुरुवार शाम क्रेडा अध्यक्ष श्री मिथिलेश स्वर्णकार के आवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उनके यशस्वी व सुखद जीवन की कामना कर सीएम भूपेश बघेल के दंतेवाड़ा प्रवास की चर्चा भी की। इस दौरान जैन के साथ पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, ओंकार जसवाल, गौरनाथ नाग, सूर्या पानी, अनिल बवेजा, मिन्टू कर, बलजीत शर्मा, राजेश अहिर, दंतेश्वर राव, संतोष सिंह, योगेश पाणिग्राही, अब्दुल सईद, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।

गीदम में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नामकरण मां दंतेश्वरी के नाम पर होगा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

0

गीदम को नए राजस्व अनुभाग का दर्जा देने की घोषणा मुख्यमंत्री दंतेवाड़ा में आयोजित फागुन मड़ई में आए देवी-देवताओं के बिदाई समारोह में हुए शामिल*जगदलपुर, 09 मार्च 2023/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर में आयोजित फागुन मड़ई में आए देवी-देवताओं के बिदाई समारोह में शामिल हुए। यहां मुख्यमंत्री ने गीदम में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नामकरण मां दंतेश्वरी के नाम पर करने, गीदम को नए राजस्व अनुभाग का दर्जा देने और शंखनी-डंखनी नदी में पर्यटन के लिए रिवर फ्रंट व्यू पॉइंट का निर्माण करने की घोषणा की।

फागुन मड़ई में आए देवी-देवताओं के बिदाई समारोह में पहली बार शामिल हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने यहां ओड़ीसा, तेलंगाना सहित बस्तर के 851 देवी, देवताओं की बिदाई को अदभुत बताया। उन्होंने कहा कि बस्तर की संस्कृति के कई रंग हैं, बस्तर के दशहरा के समान दंतेवाड़ा की फागुन मड़ई भी पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। मां दंतेश्वरी के आंगन में होली खेलने के लिए क्षेत्र के सैकड़ों देवी-देवता यहां आते हैं। हमारे यहां की आदिवासी परंपराओं के पीछे जो भाव, दर्शन और कथाएं हैं, उसे जाने-समझे बिना छत्तीसगढ़ की संस्कृति को नहीं पहचाना जा सकता। सरकार ने अपनी गौरवशाली और अनूठी परंपराओं और तीज-त्यौहारों को सहेजने का काम किया है। गांव-गांव में स्थित देवगुड़ियों के संरक्षण का काम भी इसी उद्देश्य से शुरू किया है। आदिवासी परंपराओं को आगे बढ़ाने वाले पुजारी, बैगा, गुनिया, मांझी, हाट पहरिया, बजा मोहरिया को राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में शामिल करते हुए उनके लिए 7 हजार रुपए की वार्षिक सहायता की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार के बजट में कोटवारों, गांव के पटेलों, मध्यान्ह भोजन तैयार करने वाले रसोइयों, स्कूलों के स्वच्छता कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों और होमगार्ड के जवानों के मानदेय में वृद्धि का प्रावधान किया गया है। राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना के जरिये छत्तीसगढ़ में भगवान राम से जुड़ी ऐसी ही स्मृतियों को सहेजा जा रहा है। राज्य सरकार ने इस साल के बजट में भी छत्तीसगढ़ के तीज त्यौहारों और परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए ‘मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ की घोषणा की है। राज्य के आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए विश्वास, विकास और सुरक्षा की नीति अपनाई है। बस्तर को पहले नक्सली घटनाओं के लिए जाना जाता था, आज बस्तर की पहचान दंतेवाड़ा का डेनेक्स, जगदलपुर का काजू और कॉफी, नारायणपुर की फूल झाड़ू, कोंडागांव का तिखुर और कांकेर के मिलेट्स कारखाने से होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल के बजट में प्रदेश में चार नये मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की गई है, इनमें से एक मेडिकल कॉलेज गीदम में खोला जाएगा। मेडिकल कालेज के स्थापना से अंचल में चिकित्सकों की कमी दूर होगी और यहां के बच्चे अध्ययन कर यहीं अपनी सेवाएं देंगे। इस कार्यक्रम में विभिन्न जगहों से पहुँचे देवी-देवताओं के आशीर्वाद से बस्तर उन्नति की राह पर चलेगा। कार्यक्रम को उद्योग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, विधायक श्रीमती देवती कर्मा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, क्रेडा के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा, मुख्यमन्त्री सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., संचालक खनिज विभाग जय प्रकाश मौर्य, कलेक्टर विनीत नंदनवार, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, मंदिर समिति के पुजारी, मांझी चालकी व अन्य सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों उपस्थित थे।पुजारियों को सामग्री और देवगुड़ियों को दिया गया सामुदायिक वनाधिकार पत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम के उपरांत पुजारियों को सामग्री भेंट की। जिसमे विकासखंड कटेकल्याण के अनतराम पुजारी, कटेकल्याण जिहाकोड़ता के दशरू कवासी, गीदम विकासखंड के तुमनार निवासी बुधराम डेगल, दंतेवाड़ा विकासखंड से रामलाल गायता, जगदलपुर महुपाल केे आशाराम पुजारी को भेंट दिए। कार्यक्रम में जिले के सामुदायिक वन अधिकार पत्र के वितरण के तहत 5 देवगुड़ियों को प्रतीकात्मक स्वरूप सामुदायिक वन अधिकार पत्र का वितरण किया गया। जिले में अब तक 122 देवगुड़ियों को सामुदायिक वनाधिकार पत्र जारी किया जा चुका है। इसमें मुख्यमंत्री के हाथों कुआकोंडा के रेंगानार दंतेवाड़ा विकासखंड के मेटापाल, भोगाम, केशापुर और गीदम के कारली के मातागुड़ी को सामुदायिक वनाधिकार पत्र दिया गया।

मुख्यमंत्री ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

0

जगदलपुर, 09 मार्च 2023/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान माँ दंतेश्वरी का दर्शन और पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर मंदिर के सेवादारों से भी मुलाकात की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, लोकसभा सांसद दीपक बैज और विधायक श्रीमती देवती महेन्द्र कर्मा भी उपस्थित थीं।

कायस्थ समाज ने किया चित्रगुप्त पूजन

0
  • संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने समाज के भवन के लिए पांच लाख रु. देने का किया ऐलान

जगदलपुर संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने कायस्थ समाज के भवन के लिए पांच लाख रु. देने की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ कायस्थ समाज जगदलपुर द्वारा भाईदूज के पावन पर्व पर नगर के लालबाग स्थित सामुदायिक भवन में भगवान चित्रगुप्त पूजन एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

समारोह में जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन रेखचंद जैन अतिथि के रूप में उपस्थित थे।श्री जैन ने कायस्थ समाज को शिक्षित और प्रगतिशील समाज बताते हुए कहा कि इस समाज ने देश को अनेक विभूतियां दी हैं। शिक्षा, साहित्य, राजनीति, कला संस्कृति के क्षेत्र में कायस्थ समाज का सदैव अविस्मरणीय और अतुल्य योगदान रहता है। यह समाज प्रगतिशील विचारों का पोषण करता है, रूढ़िवाद को दूर करने के लिए काम करता है। जैन ने समाज के लोगों को होली, भाईदूज, चित्रगुप्त पूजा की बधाई दी। उन्होंने कायस्थ समाज के भवन के लिए 5 लाख रु. की आर्थिक की सहायता देने की घोषणा की साथ ही सामाजिक भवन के लिए भूमि आवंटन कराने की बात भी कही। इसके लिए समाज के लोगों ने संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी कायस्थ समाज जगदलपुर के सचिव गजेंद्र श्रीवास्तव ने दी।

MOST POPULAR

HOT NEWS