City Media - Page 886 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 886

सांसद बैज ने किया लाखों रु. के विकास कार्यों का भूमिपूजन

0
  • केशलूर और सोसनपाल को बस्तर सांसद ने दी लाखों रु. की सौगात
  • सड़क निर्माण का भूमिपूजन कर सांसद निधि से दिया टैंकर

जगदलपुर बस्तर के सांसद दीपक बैज ने विभिन्न गांवों को लाखों रु. के निर्माण एवं विकास कार्यों की सौगात दी। जनपद पंचायत तोकापाल की ग्राम पंचायत केशलूर के मेटावाड़ा में 8 लाख रु. की लागत से 200 मीटर सीसी सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन कर सांसद निधि से टैंकर भेंट किया। बैज ने जनपद पंचायत तोकापाल की ग्राम पंचायत सोसनपाल में बावड़ी मातागुड़ी मरम्मत हेतु डीएमएफटी मद के पांच लाख रु. व मातागुड़ी सुंदरादाई माता काना कुरुसपाल में बस्तर विकास प्राधिकरण मद से लागत 5 लाख रु. सोसनपाल के कोटवारपारा में सामुदायिक भवन निर्माण लागत 7.95 लाख रुपए का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर बैज ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप क्षेत्र का हर गांव गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।क्षेत्र में विकास की रफ्तार को तेज करने और ग्रामीणों को सुख सुविधा मुहैया करवाने के लिए हम सभी जनप्रतिनिधि लगातार प्रयासरत हैं।ग्रामीण अंचलों में सड़क निर्माण कर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है, ताकि आवाजाही में सरलता हो सके। गांवों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक पानी पंहुचाने का काम हमारी सरकार लगातार कर रही है। टैंकर मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले सामाजिक कार्यों को सुविधा तथा गांवों को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी। लोगों की मांगों को प्राथमिकता से पूरी करना हमारा कर्तव्य है। हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर लगातार राशि स्वीकृत कर माता गुड़ियों का जीर्णोद्धार कार्य कराया जा रहा है। मातागुड़ी हमारी आस्था के केंद्र हैं और हमारी आदिवासी संस्कृति के सरंक्षण व संवर्धन के लिए माता गुड़ियों का जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है।इस अवसर पर सांसद दीपक बैज, ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलराम मौर्य, जनपद अध्यक्ष मालती मौर्य, जनपद उपाध्यक्ष कामिनी ठाकुर, सरपंच तुलसी राम मौर्य, नकुल मौर्य, उप सरपंच संतोष कश्यप, सरपंच श्यामसिंह कच्छ, उप सरपंच घासीराम नाग, पंच रघु नाग, बुटलू, मोतीराम, पदमा, नीलबती कश्यप, भंवर मौर्य कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।

संत सिरोमणी शेहरावाले साहिबा की निकली भव्य शोभायात्रा

0
  • संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कांग्रेसजनों के साथ किया स्वागत
  • सिंधी पंचायत भवन में लिया भजन संध्या एवं प्रवचन का लाभ

जगदलपुर सिंधी बिरादरी द्वारा निकाली गई संत शिरोमणि शेहरा वाली साहिबा की शोभायात्रा का संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक रेखचंद जैन एवं कांग्रेसजनों ने भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल लोगों का मुंह मीठा कराया गया। जय झूलेलाल के गगनभेदी नारों से विधायक कार्यालय गुंजायमान हो उठा था।

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि संत शिरोमणी शेहरावाली साहिबा के जगदलपुर आगमन मां दंतेश्वरी देवी की धरती पर मातृशक्ति का आगमन है। जगदलपुर की धर्मपरायण जनता एवं पूज्य सिंधी समाज की प्रमुख संत के आगमन तथा प्रवचन से जगदलपुर की जनता को धर्म लाभ मिलेगा। इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ एमआईसी सदस्य राजेश राय, पार्षद सुखराम नाग, यशवंत ध्रुव, मनोनीत पार्षद सुरेंद्र झा, अमरनाथ सिंह, कौशल नागवंशी, वरिष्ठ नेता दंतेश्वर राव, राजेश अहीर, चंद्रभान झाड़ी, पत्रकार संतोष सिंह, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, युवा नेता अंकित सिंह, हेमंत कश्यप समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

फर्जी तरीके से नौकरी पाने वाले के दस्तावेज निजी संपत्ति कैसे ?

0
  • अपील पर अपील, फिर भी नहीं मिल रहा है आदिवासी को इंसाफ

बकावंड फर्जी तरकीब अपनाकर बस्तर जिला पुलिस बल में बस्तर फाइटर की नौकरी हथियाने वाले ओड़िशा मूल के युवक को बचाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर अब तरह तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। नौकरी पाने वाले युवक द्वारा नौकरी के आवेदन के साथ जमा कराए गए दस्तावेजों की प्रतियां उपलब्ध कराने से यह कहकर इंकार कर दिया गया है कि ये दस्तावेज निजी हैं। इसलिए दूसरे को उनकी प्रतियां नहीं दी जा सकतीं।उल्लेखनीय है कि स्थानीय आदिवासी युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़े रखने तथा उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के ध्येय से जिला पुलिस बल में बस्तर फाइटर विंग का गठन कर नियुक्तियां की गई हैं। आरोप है कि ओड़िशा के मूल निवासी एक गैर आदिवासी युवक ने खुद को बकावंड विकासखंड के ग्राम छोटे देवड़ा का निवासी और भतरा आदिवासी जाति बताकर फर्जी जाति प्रमाण पत्र के जरिए बस्तर फाइटर की नौकरी पा ली है। शिकायतकर्ता छोटे देवड़ा निवासी आदिवासी युवक मानसिंह पिता रायधर ने आरोप लगाया है कि ओड़िशा के मूल निवासी कमलोचन पिता पाकलू कुछ सालों से छोटे देवड़ा में आकर बस गया है। कमलोचन ने खुद को मानसिंह के नाना का वंशज बताते हुए फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाया है। इसी के आधार पर उसने बस्तर फाइटर की नौकरी पा ली है।कमलोचन के मुताबिक उसके नाना का कोई पुत्र पाकलू नाम का नहीं रहा है। मानसिंह इसमुद्दे को लेकर लंबे समय से आवाज उठाता आ रहा है। उसने इस फर्जीवाड़े के खिलाफ कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को भी आवेदन दिया था। तब जिला प्रशासन ने एसडीएम से मामले की जांच कराई। जांच में यह तथ्य सामने आया कि कमलोचन ने जो वंशावली बनवाई थी, वह बोगस थी। वहीं ग्राम पंचायत ने इस बात को नकारा था कि कमलोचन उस भतरा परिवार का वंशज नहीं है, जिसकी वंशावली उसने पेश की थी। ज्ञात हो कि इसी बोगस वंशावली के आधार पर कमलोचन ने जाति प्रमाण पत्र बनवाया था। इसके बाद भी कमलोचन को न तो नौकरी से हटाया गया और ना ही उसके खिलाफ कोई कार्रवाई की गई। इसके बाद मानसिंह ने सूचना के अधिकार के तहत जिला प्रशासन को आवेदन देकर कमलोचन द्वारा जाति प्रमाण बनवाने के लिए पेश दस्तावेजों की प्रतियां उपलब्ध कराने की मांग थी। संयुक्त कलेक्टर ने मानसिंह का यह आवेदन एसडीएम को प्रेषित कर आवेदक को समय सीमा में प्रतियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन एसडीएम ने यह कहते हुए प्रतियां नहीं दीं कि सारे दस्तावेज राज्य स्तरीय छानबीन समिति के पास भेज दिए गए हैं। मानसिंह ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक को सूचना के अधिकार के तहत आवेदन देकर कमलोचन द्वारा बस्तर फाइटर की नौकरी के लिए प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों की प्रतियां उपलब्ध कराने की मांग की थी। दोनों अधिकारियों ने एक ही तरह का जवाब दिया कि दस्तावेज कमलोचन के निजी हैं और किसी व्यक्ति के निजी दस्तावेज दूसरे व्यक्ति को दिए नहीं जा सकते।

नौकरी सरकारी, तो दस्तावेज निजी कैसे ?

अगर कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी प्राप्त कर लेता है, तो नौकरी के लिए उसके द्वारा पेश सारे दस्तावेज भी सरकार की संपत्ति में शुमार हो जाते हैं। कमलोचन के मामले में भी यही नियम लागू होना चाहिए, लेकिन पुलिस विभाग की नजर में शायद यह नियम बेमानी है। पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सूचना के अधिकार अधिनियम में किसी व्यक्ति से संबंधित दस्तावेज दूसरे व्यक्ति को देने का प्रावधान न होने की दलील दी है।

40 मेधावी बच्चों को नीट और जेईई की परीक्षाओं की तैयारी के लिए किया गया टेबलेट का वितरण

0

जगदलपुर बस्तर जिले के 40 मेधावी बच्चों को नीट और जेईई की परीक्षाओं की तैयारी के लिए टेबलेट का वितरण किया गया। परीक्षा के माध्यम से मेधावी बच्चों के चयन के उपरांत शनिवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में बस्तर जिला प्रशासन, नीति आयोग, बाइजुस और आकाश द्वारा यह टेबलेट प्रदान किया गया। वितरण कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, जिला मिशन समन्वयक अखिलेश मिश्रा, सहायक परियोजना समन्वयक अशोक पांडे, आरफा वेलफेयर फाउंडेशन की महफूजा हुसैन, बायजुस की जिला फैलो प्रभज्योत कंबो उपस्थित थीं।

मानव सभ्यता के विकास में शिक्षा का अहम योगदान: जैन

0
  • शिक्षा के महत्व को समझें छात्र – छात्राएं, इसी में है भलाई – रेखचंद
  • विधायक एवं संसदीय सचिव ने शालेय छात्राओं को दी सायकलें

जगदलपुर क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने अपने निर्वाचन क्षेत्र की विभिन्न शालाओं की 322 छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत निशुल्क सायकिलें भेंट की। इस अवसर पर श्री जैन ने विद्यार्थियों से कहा कि मानव सभ्यता के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है। विद्यार्थी शिक्षा के महत्व को समझें और अपने सुनहरे भविष्य का निर्माण करें। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनपूंजी में 11 छात्राओं को, मारकेल शाला में 38 छात्राओं को, माड़पाल शाला में 31 छात्राओं को, बाबू सेमरा में 20 छात्राओं को,पोडागुड़ा की 21 छात्राओं को, कलचा स्कूल की 50 छात्राओं को, तुरेनार स्कूल की 19 छात्राओं को, बिलोरी स्कूल की 16 छात्राओं को, कुरंदी स्कूल की 15 छात्राओं को, आसना स्कूल की 42 छात्राओं को, भैरमगंज स्कूल की 12 छात्राओं को श्री जैन ने साईकिलें प्रदान की इसी तरह पनारापारा स्कूल की 14 छात्राओं को सायकल वितरण किया गया।इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मानव सभ्यता के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और बच्चे शिक्षा के महत्व को समझें। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए सोहनलाल द्विवेदी की मशहूर कविता ‘लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती” सुनाकर आगामी परीक्षाओं के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10वीं एवं 12वीं की प्रावीण्य सुची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को 51 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की। श्री जैन ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की चर्चा आज पूरे देश में हो रही है। अंग्रेजी शिक्षा के महत्व को देखते हुए आरंभ किए गए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल आज शिक्षा के क्षेत्र में पूरे देश के लिए अनुकरणीय उदाहरण हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र का सौभाग्य है कि मेरे क्षेत्र में चार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल एवं एक स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कालेज स्थापित हुआ है।आगामी शिक्षा सत्र में एक और स्कूल आरंभ हो रहा है। श्री जैन ने कहा कि हमारी सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरस्वती सायकल वितरण योजना की अभिनव पहल कर रही है, जिससे कि बालिकाओं को शाला आने में सुगमता हो, उन्हें पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय मिल सके। इस अवसर पर रेखचंद जैन के साथ ब्लाक अध्यक्ष वीरेंद्र साहनी, जनपद सदस्य इंदिरा राव, जनपद सदस्य रितु पाढ़ी, सरपंच बाबू सेमरा उषा नाग, वरिष्ठ नेता सूर्य नारायण राव, एल मोहन राव, पंच देवगन कश्यप, सरपंच आड़ावाल जयंती कश्यप, नकटी सेमरा सरपंच दुशासन नाग, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, पत्रकार संतोष सिंह, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, सरपंच मारकेल बलराम कोकडू, उप सरपंच कमल राम, देवी सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज, बीआरसी गरुड़ मिश्रा, सीएससी शरद श्रीवास्तव, शालाओं के प्राचार्य, शिक्षक शिक्षिकाओं समेत छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

नगरनार संयंत्र के निजीकरण के खिलाफ सुलगने लगा है बस्तर

0
  • पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, कर्मचारी भी मुखर
  • ग्राम सभाओं में निजीकरण के विरोध में प्रस्ताव किया पारित

नगरनार एनएमडीसी द्वारा यहां स्थापित इस्पात संयंत्र के निजीकरण के विरोध में चिंगारी उठने लगी है। यह चिंगारी कभी भी शोला बनकर भड़क सकती है। अंचल की अनेक ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को ग्रासभाओं का आयोजन कर संयंत्र के निजीकरण के विरोध में प्रस्ताव पारित किए गए। पंच सरपंचों तथा एससी – एसटी कर्मचारी एसोसिएशन व इंटुक के प्रतिनिधियों ने आज ही कलेक्टर से अलग अलग मुलाकात कर निजीकरण पर आपत्ति दर्ज कराई और क्षेत्रवासियों की मंशा केंद्र सरकार तक पहुंचाने का आग्रह कलेक्टर से किया।नगरनार इस्पात संयंत्र के निजीकरण का बस्तर संभाग में चौतरफा विरोध हो रहा है। बस्तर सांसद दीपक बैज लोकसभा में निजीकरण के प्रयासों का पुरजोर विरोध कर चुके हैं। वहीं जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन भी लगातार इस मुद्दे को लेकर लगातार मुखर हैं। वे विधानसभा तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी बस्तरवासियों की भावना से अवगत करा चुके हैं। इसी क्रम में अब नगरनार अंचल के पंचायत प्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों ने भी इस्पात संयंत्र के निजीकरण के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। क्षेत्र की कस्तूरी, चोकवाड़ा, मगनपुर, आमागुड़ा, उपनपाल, बीजापुट, करनपुर आदि ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को विशेष ग्रामसभाओं का आयोजन किया गया। सभी ग्रामसभाओं में ग्रामीणों की भारी भीड़ देखी गई। ग्रामसभा के सभापति चयन को लेकर अमूमन हर पंचायत विरोधाभास की स्थिति पैदा हो जाती है, लेकिन आज की ग्रामसभाओं में यह मिथक टूट गया। सभापति का चयन एकमत से हुआ और इस्पात संयंत्र के निजीकरण का पुरजोर विरोध करते हुए किसी भी हाल में निजीकरण नहीं होने देने का प्रस्ताव एकमत से पारित किया गया। निजीकरण को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश नजर आ रहा था। बाद में सरपंचगण लेखन बघेल नगरनार लेखन बघेल, राजेंद्र बघेल कस्तूरी, वैद्यनाथ बघेल चोकवाड़ा, भगत राम बघेल मगनपुर आमागुड़ा, कामिनी नागेश उपनपाल बीजापुट, तिरुपति नागेश करनपुर आदि के नेतृत्व में जगदलपुर जाकर ग्रामीणों ने कलेक्टर चंदन कुमार को प्रस्ताव की प्रतियों के साथ ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निजीकरण न होने देने की मांग को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का आग्रह कलेक्टर से किया गया। वहीं विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के नेतृत्व में एनएमडीसी के एससी – एसटी कर्मचारी एसोसिएशन तथा इंटक के पदाधिकारियों ने भी कलेक्टर से मुलाकात की और संयंत्र के निजीकरण को लेकर कर्मचारियों में उपजे आक्रोश की जानकारी दी गई। संसदीय सचिव रेखचंद जैन, एसोसिएशन के पदाधिकारी संतराम जेठिया, इंटक के पूर्व सचिव जितेंद्र नाथ, महेंद्र जॉन, रमेश कश्यप, महेश्वर नाग ने नगरनार संयंत्र के निजीकरण को जनभावनाओं के खिलाफ बताते हुए कहा कि यह कदम बस्तर के हित में नहीं है और स्थिति बिगड़ने का अंदेशा है।

पेसा कानून के खिलाफ है निजीकरण

कलेक्टर के समक्ष सरपंच लेखन बघेल, राजेंद्र बघेल, वैद्यनाथ बघेल, भगत राम बघेल, कामिनी नागेश, तिरुपति नागेश ने कहा कि इस्पात संयंत्र का निजीकरण पेसा कानून के खिलाफ है। इस कानून में जनजातीय बस्तर संभाग को विशेष अधिकार मिले हुए हैं। इस्पात संयंत्र की स्थापना के लिए आदिवासियों की जमीन सरकारी प्रयोजन के नाम पर अधिग्रहित की गई है। इसलिए संयंत्र का निजीकरण नहीं किया जा सकता। सरपंचों ने कलेक्टर के समक्ष मांग रखी कि इस तरह की विशेष ग्रामसभा की अनुमति अन्य ग्राम पंचायतों को भी दी जाए। इस पर कलेक्टर ने कहा कि यह न्याय संगत नहीं है। अगर जिले की सभी ग्राम पंचायतों से ऐसी मांग आती है, तो उस पर विचार किया जा सकता है। इसके प्रत्यत्तर में नगरनार के सरपंच लेखन बघेल ने कहा कि पेसा कानून की पांचवी सूची के तहत बस्तर की सभी ग्राम पंचायतों में इस तरह की ग्राम सभाएं आयोजित की जा सकती हैं।

खेल एक व्यक्ति को अच्छी भावना प्रदान करता है और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करता हैं – लखेश्वर बघेल

0

ग्राम पंचायत डिमरापाल में विगत 15 दिनों से क्रिकेट टूर्नामेंट स्व. खतुराम गेल के स्मृति में खेल आयोजन रखा था जिसका आज़ समापन कार्यक्रम में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ।आज़ फाइनल मैच कौड़ावंड वर्सेज चुआचोंड के मध्य खेला गया जिसमें मैन ऑफ़ द सीरीज प्रदीप बघेल रहे जिन्होंने अच्छी खेलकर अच्छी प्रमाण देते हुए शानदार शतकीय पारी खेली वहीं मैन ऑफ़ द मैच मोहन रहे इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की ग्रामीण क्षेत्र में खिलाडी उभरते हुए आ रहे हैं ऐसे खिलाड़ियों प्रदर्शन देखकर बहुत ही सुखद महसूस हुआ ।

बस्तर विधायक ने कहा की खिलाड़ियों से कहा कि, खेल में हार से दुख और जीत में आनंद तो आता है, लेकिन खेल मैदान में सीखी गई खेल भावना जीवन में हमें आगे ले जाती है. साथ ही नए परिचय का दायरा बढ़ता है और अलग-अलग क्षेत्र के साथियों से मिलकर नई चीजें हम सीखते हैं खेल भावना असफलता से निराश न होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती है । बघेल ने कहा की हमने प्रदेश में छत्तीसगढ़ी ओलंपिक का आयोजन किया 70 साल की बुजुर्ग महिलाओं ने भी न केवल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, अपितु विजय भी हासिल की मोबाइल के दौर में लोग हमारे परंपरागत खेलों को भूलते जा रहे थे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन से लोगों में नई स्फूर्ति का संचार हुआ है हमने तो केवल 14 खेलों का आयोजन किया आपने तो 38 खेलों का आयोजन किया ।जिसमें मौजूद रहे जिला पंचायत श्री धनुर्जय कश्यप एवं जनपद पंचायत श्रीमती शोभामनी दास,सरपंच श्रीमती रैमती कश्यप,जैबेल सरपंच भोले कश्यप, विजय दास,अमजद खान राकेश मिश्रा, नन्दलाल पटेल, टीलू, फुलसाय कश्यप, रामेश्वर कश्यप, डोमू कश्यप, लुदु बेसरा, कोटवार श्री हरमन कश्यप, लालमन कश्यप, श्रीराम कश्यप,प्रदीप बघेल,कपूर पटेल, अशोक कश्यप,नीलू, जयलाल बघेल, जोगेश्वर, दुर्जन पटेल पवन पटेल, भूपेंद्र पटेल, दुसा पटेल, हरेश बघेल, समस्त युवा क्रिकेट क्लब के सदस्य एवं राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री की विकास यात्रा के ध्वजवाहक बने विधायक जैन

0
  • सीएम भूपेश बघेल के सपने को साकार कर रहे हैं विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन
  • फलीभूत कर रहे हैं भूपेश सरकार की विकासपरक सोच को

नगरनार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में जो विकास यात्रा चला रखी है, उसके ध्वजवाहक बनकर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन जगदलपुर क्षेत्र में भी सीएम बघेल की मंशा के अनुरूप विकास कार्य करा रहे हैं। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में भूपेश बघेल का सपना धरातल पर साकार होता नजर आ रहा है। नगरनार में विकास की नई इबारत लिखने वाले श्री जैन ने आमागुड़ा, मंगनपुर, महारापारा गांवों में भी 64 लाख 78 हजार रु. के विकास कार्यों की मंजूरी दिलाई है। समूचे क्षेत्र में मुख्यमंत्री बघेल के साथ – साथ संसदीय सचिव रेखचंद जैन का भी डंका बज रहा है।
विधायक रेखचंद जैन नगरनार में डेढ़ करोड़ रु. की लागत से जनता की सुविधा के लिए विकास कार्य कराए हैं। जैन लोगों की जरूरतों को पूरा कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल, जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, बस्तर सांसद दीपक बैज, छ्ग सरकार के सभी मंत्रियों, एनएमडीसी, जिला खनिज संस्थान न्यास, बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण आदि से सहयोग लेकर विकास कार्य निरंतर कराते आ रहे हैं। उन्होंने आमागुड़ा, मंगनपुर, महारापारा में सीसी रोड, आंगनबाड़ी भवन जीर्णोद्धार, स्ट्रीट लाइट, बोर खनन, पानी टैंकर, सामुदायिक शौचालय आदि की व्यवस्था कराई है। श्री जैन के प्रयासों से आमागुड़ा में पंचायत भवन के पास से डॉ. रवि के घर के पास तक 13 लाख 12 हजार रु. की लागत से सीसी रोड, उमा साहनी मिल के पास से पाण्डका के घर तक 10 लाख 26 हजार रु. की लागत से सीसी रोड व दयाराम के घर के पास से आंगनबाड़ी चौक तक 12 लाख 9 हजार रु. की लागत से सीसी रोड निर्माण की मंजूरी मिली है। जैन ने आमागुड़ा व मंगनपुर के आंगनबाड़ी भवनों के जीर्णोद्धार के लिए क्रमशः 93 हजार और 65 हजार रु. की स्वीकृति एनएमडीसी के सीएसआर मद से दिलाई है। एनएमडीसी सीएसआर मद से आमागुड़ा में स्ट्रीट लाइट के लिए 5 लाख 29 हजार रु., एनएमडीसी सीएसआर मद से खासपारा, आवास पारा आमागुड़ा एवं मंगनपुर महारापारा में बोर खनन के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास मद से प्रत्येक बोर हेतु 1 लाख 20 हजार रु. की, बस्तर विकास प्राधिकरण मद से मातागुड़ी जीर्णोद्धार के लिए एक लाख रु., आमागुड़ा ग्राम पंचायत में पानी टेंकर के लिए दो लाख 25 हजार रु. की स्वीकृति रेखचंद जैन ने बस्तर विकास प्राधिकरण से दिलाई है। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत सामुदायिक व हाईवे शौचालय निर्माण के लिए साढ़े तीन लाख रु. मंजूर कराए हैं। इन कार्यों से तीनो गांवों के ग्रामीणों में खुशी की लहर छाई हुई है। ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी मंत्री कवासी लखमा और संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि जैन नगरनार में विभिन्न विकास कार्यों के लिए अपनी विधायक निधि, छ्ग राज्य ग्रामीण विकास प्राधिकरण, छ्ग समग्र ग्रामीण विकास योजना, जनपद पंचायत विकास निधि योजना, जिला खनिज संस्थान न्यास मद, छ्ग शासन आदिवासी संस्कृति संरक्षण योजना, एनएमडीसी सीएसआर आदि मदों से डेढ़ करोड़ रु. से भी अधिक के कार्य करा चुके हैं। इन कार्यों में बाजार शेड निर्माण, शाला भवन निर्माण, शालाओं में किचन शेड, सड़कों, नालियों सीसी रोड सह नाली निर्माण, आरसीसी लिंक तार फेंसिंग, आदिवासी सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक भवन, शाला भवनों और किचन शेड जीर्णोद्धार, स्ट्रीट लाइट, धान खरीदी केंद्रों में चबूतरों का निर्माण, सामुदायिक शौचालय, बोर खनन, पानी टैंकरों की व्यवस्था, पशु आश्रय शेड, सांस्कृतिक रंगमंच, उचित मूल्य दुकान भवन आदि शामिल हैं।

मानव सभ्यता के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान बच्चे इसके महत्व को समझें – रेखचंद जैन

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शालाओं में सरस्वती सायकल वितरण योजना के तहत 322 सायकल का वितरण किया । जिन शालाओं में बालिकाओं को सायकल वितरण किया गया उसमें उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनपूंजी में 11 छात्राओं को मारकेल शाला में 38 छात्राओं को, माड़पाल शाला में 31 छात्राओं को,बाबू सेमरा में 20 छात्राओं को,पोडागुडा की 21 छात्राओं को,कलचा स्कूल की 50 छात्राओं को तुरेनार स्कूल की 19 छात्राओं को बिलोरी स्कूल की 16 छात्राओं को कुरंदी स्कूल की 15 छात्राओं को एवं आसना स्कूल की 42 छात्राओं को भैरमगंज स्कूल की 12 छात्राओं को इसी तरह पनारापारा स्कूल की 14 छात्राओं को सरस्वती सायकल वितरण योजना के तहत नि: शुल्क सायकल वितरण किया गया । इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की मानव सभ्यता के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और बच्चे शिक्षा के महत्व को समझें उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए सोहनलाल द्विवेदी जी की मशहूर कविता लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती को सुनाकर आगामी परीक्षाओं के लिए प्रेरित किया और विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10वीं एवं 12वीं की प्रावीण्य सुची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को 51 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की उन्होंने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की चर्चा आज पूरे देश में हो रही है अंग्रेजी शिक्षा के महत्व को देखते हुए आरंभ की गई स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल आज शिक्षा के क्षेत्र में पूरे देश के लिए अनुकरणीय उदाहरण है उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की यह मेरे जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र का सौभाग्य है की मेरे विधानसभा क्षेत्र में चार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल एवं एक स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कालेज स्थापित हुआ है और आगामी शिक्षा सत्र में एक और स्कूल आरंभ हो रहा है उन्होंने कहा की हमारी सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरस्वती सायकल वितरण योजना की अभिनव पहल कर रही है जिससे की बालिकाओं को शाला आने में सुगमता हो ।इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी जनपद सदस्य श्रीमती इंदिरा राव जनपद सदस्य रितु पाढी सरपंच बाबू सेमरा श्रीमती उषा नाग वरिष्ठ नेता सूर्य नारायण राव एल मोहन राव पंच देवगन कश्यप सरपंच आड़ावाल श्रीमती जयंती कश्यप नकटी सेमरा सरपंच दुशासन नाग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग हेमू उपाध्याय वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह सरपंच मारकेल बलराम कोकडू उप सरपंच कमल राम ,देवी सिंह खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज बी आर सी गरुड़ मिश्रा सी एस सी शरद श्रीवास्तव शालाओं के प्राचार्य शिक्षक शिक्षिकाओं समेत छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या क्रमांक-2 में मना पालक-बालक एवं शाला विकास प्रबंधन समिति की बैठक

0

जगदलपुर 20 जनवरी 2023/ आज 20 जनवरी को एक सार्थक पालक बालक सम्मेलन एवं एस.एम.डी.सी. की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर संस्था की प्राचार्य महोदया एंव समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित थी। आमंत्रित अतिथि में सर्व श्रीमती कल्पना मेश्राम अध्यक्ष एस.एम.डी.सी. सदस्य शा.क.उ.मा.वि. क्रमांक 02 जगदलपुर, कमलेश पाठक (पार्षद राजेन्द्र नगर वार्ड जगदलपुर एवं अध्यक्ष पालक-बालक समिति) राजेश राय (पार्षद गंगा नगर वार्ड जगदलपुर), पालक-बालक सदस्य रामनारायण ध्रुव, ईश्वर बघेल, श्रमती सुनीता मिस्त्री एवं समस्त पालक थे। कार्यक्रम का संचालन संजीव कुमार शील ने किया स्वागत उद्बोधन में 1 प्राचार्य श्रीमती सुधा परमार ने शाला की प्रगति से पालकों को अवगत कराया, साथ ही साथ बच्चों की प्रगति हेतु उनके सहयोग की अपेक्षा की एस.एम. डी. सी. के प्रभारी गणेश राम भगत ने एस.एम.डी.सी. के फंड और उसके व्यय की जानकारी दी। मंचस्थ एस. एम. डी.सी. अध्यक्ष श्रीमती कल्पना मेश्राम ने विद्यालय और शिक्षकों की तारीफ करते हुए कहा कि कन्या क्रमांक 02 अपने आप में एक विशिष्ट संस्था है। पालकों ने कहा कि किसी भी प्राईवेट स्कूल से बेहतर संस्था है, कन्या क्रमांक 02 यहाँ का अनुशासन, यहाँ की पढ़ाई सभी सर्वश्रेष्ठ है। मंच पर उपस्थित एस.एम.डी.सी. के सदस्य राजेश रॉय ने कहाँ कि संस्था बेहतरीन है और इसके लिए मुझसे भी जिस तरह की सहायता की आवश्यकता है मैं करूँगा। ईश्वर बघेल ने कहाँ कि इस संस्था में मेरे बच्चों का प्रवेश मेरे लिए ईश्वर के वरदान जैसा है उनकी पत्नि ने भी भावविभोर होकर शाला और शाला परिवार की भूरि-भूरि प्रशंसा की। एक पालक ने कहाँ कि मेरी बच्ची बिगड़ी थी, इस संस्था में प्राचार्य महोदया की एंव शिक्षकों की छत्रछाया में सुधर गई। शाला के परिणाम (अर्धवार्षिक) भी इस अवसर पर सुनाए गए। साथ ही साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्रों को पुरुस्कृत किया गया। अतिथियों के कर कमलों से उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किए। इस कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन श्रीमती करमजीत कौर ने किया।

MOST POPULAR

HOT NEWS