City Media - Page 923 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 923

अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0

अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेज आनंद छाबड़ा के निर्देशन पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी पर्यवेक्षण में सायबर सेल प्रभारी दिलेश्वर चन्द्रवंशी एवं थाना प्रभारी बालोद के नेतृत्व में एक संयुक्त विशेष टीम तैयार किया गया।

जिसके तारतम्य में दिनांक 14/12/2022 को जुर्म जरायम पता साजी हेतु टऊन / देहात रवाना हुआ था कि सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम देकापार की ओर एक व्यक्ति एक बाइक में अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब लेकर परिवहन करने की सूचना में ग्राम टेकापार गौठान के पास घेराबंदी कर पकड़ने पर अपना नामपता पुछने पर 01 हलधर साहू पिता दुखीत राम उम्र 31 वर्ष सा. टेकापार थाना व जिला बालोद जिसके कब्जे से देशी प्लेन शराब कुल 32 नग देशी प्लेन शराब कुल 5.760 ब्लक लीटर कीमती 2560 रू. मो.सा. सी.जी. 07 बी. जे. 3312 कीमती 12000 रू. बरामद कर कब्जा पुलिस लेकर थाना बालोद में अप.क्र 570/22 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम किया गया है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

निर्मल विद्यालय में गोल्डन जुबली एल्युमिनी 17 व 18 दिसंबर को

0
  • 1984 से 2021 तक के भूतपूर्व विद्यार्थी होंगे एकत्रित, लगेगा रक्तदान शिविर, शहर में निकलेगी भव्य रैली

जगदलपुर निर्मल विद्यालय में गोल्डन जुबली एल्यूमिनी का आयोजन 17 व 18 दिसंबर को किया जा रहा है। आयोजन में विद्यालय में 1984 से 2021 के बीच अध्ययनरत रहे पूर्व विद्यार्थी एकत्रित होंगे। पत्रवार्ता में संस्था के प्राचार्य बीजू एलेक्स ने बताया कि बस्तर जिले में किसी संस्था के लिए ये पहला मौका, जहां स्वर्ण जयंती वर्ष को इतने धूमधाम से मनाया जा रहाा है।

बीते 50 सालों से लगातार निर्मल विद्यालय शिक्षा का अलख जगाता आ रहा है। निर्मल विद्यालय से पढ़े कई छात्र बड़े पदों पर आसीन हो चुके हैं। डॉक्टर, इंजीनियर, बड़े कारोबारी सहित अन्य कार्यों के माध्यम से समाज की सेवा कर रहे हैं। वर्ष 1984 से लेकर 2021 तक अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके 37 सालों की पीढ़ी यहां इसी गोल्डन जुबली वर्ष में एकजुट होगी। प्राचार्य फादर बीजू एलेक्स ने बताया कि गोल्डन जुबली वर्ष के तहत आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रमों में कई आयोजन होंगे। जिसमें भूतपूर्व छात्रों के साथ ही वर्तमान छात्र भी सहभागी होंगे। इसके बाद 21 दिसंबर को गोल्डन जुबली वर्ष पर आधारित वार्षिकोत्सव का आयोजन भी निर्मल विद्यालय प्रांगण में होगा। इस दौरान संस्था के शिक्षक एचबी सिंह, लाजी वर्गीस, बेसिल प्रकाश, राहुल जाधव, ऋतिका शर्मा, भूतपूर्व विद्यार्थी बृजेश भदौरिया, बीजू विश्वास, रजत बाजपेई, रविराज पटनायक, ऋषि भटनागर, अचिंत गुलाटी, झरना मोहंती, निशा नागवंशी सहित अन्य मौजूद थे।

बिखरेगी सतरंगी छटा

दो दिवसीय कार्यक्रमों में 17 दिसंबर को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। प्राचार्य बीजू एलेक्स ने बताया कि पहले दिन 17 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रक्तदान शिविर के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भूतपूर्व विद्यार्थी देंगे। इसमें भूतपूर्व छात्रों द्वारा रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद के लिए इसे ब्लड बैंक में जमा करवाएंगे। इसके बाद शाम 4:30 बजे से रात 8:30 बजे तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ड्रामा, नृत्य, गायन सहित अन्य विधाओं की प्रस्तुति भूतपूर्व छात्र देंगे। दूसरे दिन 18 को नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए खेल स्पर्धाएं होंगी। 18 दिसंबर को स्कूल में कार्यरत नॉन टीचिंग स्टाफ, जिनमें कर्मचारी व चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विभिन्न स्पर्धाएं और गतिविधियां होंगी। उन्हें भी एल्युमिनी मीट में शामिल करते हुए उन्हें सम्मानित करने के उद्देश्य से उनके लिए छोटे गेम्स का आयोजन भूतपूर्व छात्र कर रहे हैं। एल्युमिनी सदस्य बृजेश ने बताया कि ये वे स्टाफ हैं, जिन्होंने शुरू से लेकर अब तक बच्चों की देखभाल स्कूल में एक पालक की भांति की है। ऐसे में उन्हें भी उचित सम्मान मिलना चाहिए। 18 दिसंबर को दोपहर 3:30 बजे से भूतपूर्व विद्यार्थियों की रैली शहर में निकाली जाएगी। रैली में गोल्डन जुबली एल्युमिनी का संदेश शहर के लोगों तक पहुंचाएंगे। रैली की शुरूआत निर्मल विद्यालय से होगी, जो झंकार टॉकिज से एसपी कार्यालय के सामने से होती हुई एसबीआई चौक, मेन रोड, गोल बाजार चौक, सिरहासार चौक, शहीद स्मारक के सामने से माईं दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण, गुरूनानक चौक, पैलेस रोड, संजय बाजार चौक, महारानी हॉस्पिटल रोड, चांदनी चौक, शहीद पार्क तिराहे से झंकार टॉकिज के रास्ते निर्मल विद्यालय पहुंचेगी। इसके बाद शाम 7:30 बजे से निर्मल विद्यालय प्रांगण में आनंद मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वर्तमान विद्यार्थियों के साथ ही भूतपूर्व विद्यार्थियों द्वारा भी अपने स्टॉल लगाए जाएंगे।

लोकसभा में फिर गूंजी बस्तर की आवाज

0
  • सांसद दीपक बैज ने फिर उठाया हवाई सेवा विस्तार का मामला

जगदलपुर लोकसभा में आज एक बार फिर बस्तर की आवाज जोरदार तरीके से गूंजी। बस्तर विकास, छत्तीसगढ़ विकास और जनता के सार्वजनिक हित से जुड़े मुद्दों को संसद में दमदारी से उठाने वाले सांसद दीपक बैज ने बस्तर में हवाई सेवा विस्तार की जरूरत पर जोर दिया। वे पहले भी इस दिशा में सक्रिय रहे हैं। बस्तर हैदराबाद हवाई सेवा में उनकी अहम भूमिका रही है।

कोरोना काल से बंद पड़ी बस्तर की ट्रेनों को पहले से बेहतर संचालन के लिए संघर्ष करने वाले बस्तर सांसद बैज ने बस्तर को रेलवे की उन्नयन सेवा उपलब्ध कराने में निर्णायक भूमिका निभाई है। आज बस्तर सांसद बैज ने जगदलपुर मुख्यालय से वर्तमान में चल रही हवाई सेवा के विस्तार का मामला लोकसभा के शून्य काल में सदन के समक्ष रखा। विदित है कि यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि को देखते हुए सांसद बैज ने प्रमुखता के साथ विषय उठाते हुए जगदलपुर से दिल्ली, जगदलपुर से विशाखापट्टनम, जगदलपुर से बेंगलुर, कलकत्ता, भुवनेश्वर, नागपुर जैसे बड़े शहरों के साथ जोड़ने की मांग रखी। बस्तर सांसद दीपक बैज ने इसके साथ ही वर्तमान में फोर्स के लिए सप्ताह में तीन दिन इंडिगो विमान जगदलपुर से दिल्ली का संचालन हो रहा है, उसमें सामान्य नागरिकों के लिए 30 फीसदी आरक्षण की मांग भी रखी।

साइबर सेल की मदद से गुम सामान मिला उसके वास्तविक मालिक को

0
  • गुम टैबलेट, नगदी रकम 9000 रूपये और दस्तावेज को किया वापस।
  • बालोद निवासी चंद्रप्रकाश साहू ने गुम बैग नगदी रकम वापस कर दिया मानवता का परिचय।

राकेश कुमार ठाकुर पिता टोमन लाल ठाकुर साकिन धौराभाठा मालीघोरी निवासी है जो भारत फायनेंस कम्पनी में काम करता है दिनांक 14.12.2022 के रात्रि करीबन 09ः00 बजे बस स्टैण्ड बालोद के पास गुम हो गया था। जिसमें बैग , 9000 रूपये नगदी एक नग टैबलेट, कागजात थें। वह बैग बालोद निवासी चंद्रप्रकाश साहू को मिला था उसके द्वारा साइबर सेल बालोद में सम्पर्क कर बैग नगदी रकम सहित सामान को जमा किया ।

साइबर सेल द्वारा गुम बैग के वास्तविक मालिक का पता कर आज दिनांक 15.12.2022 को प्रभारी साइबर सेल दिलेश्वर चंद्रवंशी के द्वारा राकेश कुमार ठाकुर को साइबर सेल कार्यालय बालोद में बुलाकर चंद्रप्रकाश साहू के हाथ से उसके गुम बैग 9000 रूपये नगदी एक नग टैबलेट, जरूरी कागजात को दिया गया। चंद्रप्रकाश साहू के इस सराहनीय कार्य से प्रभारी साइबर सेल के द्वारा उसे पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया। गुम सामान व नगदी रकम पाकर राकेश कुमार ठाकुर काफी प्रसन्न हुआ चंद्रप्रकाश साहू और पुलिस विभाग का धन्यवाद ज्ञापित किया। बालोद पुलिस आम जनता से अपील करता है कि किसी को गुम हुए बैग, मोबाइल, घड़ी,पैसा सामान आदि मिलने पर नजदीकी पुलिस स्टेशन में जमा करें एक जागरूक एवं जिम्मेदार व्यक्ति का कर्तव्य निभायें।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य के आगमन पर स्वागत किया गया

0

भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय के दंतेवाड़ा प्रवास के पूर्व नगर मंडल भाजपा एवं नेता प्रतिपक्ष द्वारा जगदलपुर के गुरु गोविंद सिंह चौक में बुके देकर स्वागत किया गया,, स्वागत करने वालोंमुख्य रूप से सुरेश गुप्ता, संजय पांडे, संग्राम सिंह राणा, राजपाल कसेर,आशु आचार्य,योगेश शुक्ला,आनंद झा, अमर झा,हरीश पारख,मयंक नथानी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

ऑनलाईन फ्राॅड करने वाले दो ठग चढ़े बस्तर पुलिस के हत्थे

0
  • बीएसएनएल वेरिफिकेशन के नाम पर एनीडेस्क एप ओपन करवाकर की थी रकम की धोखाधड़ी

जगदलपुर बस्तर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले झारखंड के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सेलफोन के जरिए वेरीफिकेशन के नाम पर स्थानीय निवासी से करीब एक लाख रुपए ठग लिए थे।बस्तर पुलिस आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। आनलाईन धोखधड़ी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए बस्तर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ठगी करने वाले फरार आरोपियों पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि कमल कृष्ण विश्वास को आरोपी ने अपने मोबइल फोन से काल कर कहा था कि बीएसएनएल वेरिफिकेशन सर्विस से बोल रहा हूं आप एनीडेस्क एप ओपन करा लें।

ऐसा करने के बाद आरोपियों ने 99 हजार 990 रु. ट्रांसफर करवा लिए थे। अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 420, 66 सी, 66 डी आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार व उप पुलिस अधीक्षक गीतिका साहू के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू की गई। मोबाईल नंबर व बैंक खातों की पड़ताल एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही के झारखंड के देवघर जिले में होने के संकेत मिले। पुलिस टीम को झारखंड रवाना किया गया था। जहां टीम ने संदेह के आधार पर आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर आरोपी कार्तिक मंडल और उत्तम दास ने जुर्म करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों से चार नग मोबाइल फोन सेट, तीन सिमकार्ड व 99 हजार रु. बरामद कर लिए गए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रथम श्रेणी न्यालयाल मधुपुर झारखंड से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर जगदलपुर लाया गया। मामले को सुलझाने में निरीक्षक एमन साहू, दिनेश यादव, जितेंद्र कोसले, सहायक उप निरीक्षक सतीश यादव, विवेक प्रकाश कोसले, प्रधान आरक्षक उमेश चंदेल, आरक्षक गौतम सिन्हा, कृष्णा सांवडे व दीपक कुमार की अहम भूमिका रही।

डौंडी के ग्राम धुर्वाटोला में क्रिकेट समापन के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विक्रम धुर्वे

0

दलीराजहरा/डौंडी दिनांक 14/12/2022न्यू ईगल क्रिकेट क्लब धुर्वाटोला (डौंडी)के तत्वधान में ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 का आयोजन डौंडी के ग्राम धुर्वाटोला में किया गया। इस क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में विक्रम धुर्वे (भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि) विशेष अतिथि के रूप में मनीष झा मंडल अध्यक्ष भाजपा डौंडी, रेखा चौहान (पार्षद नगर पंचायत डौंडी) व अन्य अतिथिगण अजय चौहान (महामंत्री भाजपा मंडल डौंडी) ,अब्दुल इब्राहिम उपाध्यक्ष (नगर पंचायत चिखलाकसा), रुपेश नायक (उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडी),संजीव मानकर(पार्षद नगर पंचायत डौंडी व अध्यक्ष भाजयुमो डौंडी ) आदि अतिथिगण उपस्थित थे ।

इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 40 टीमों ने भाग लिया व विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को मुख्य अतिथि ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी । विक्रम ध्रुवे ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए हार जीत लगा रहता है हार से घबराना नहीं चाहिए बल्किं हार से हमारी कमी कहां हुई है यह सीखने को मिलता है। ध्रुवे ने विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी व निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष झा जी ने कहा की इस तरह ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिस्पर्धा कराने से ग्रामीण स्तर में खेल के प्रति जागरूकता होगी। अजय चौहान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद दिया और समापन की घोषणा की इस क्रिकेट प्रतियोगिता को देखने के लिए ग्राम धुर्वाटोला के समस्त ग्रामीण एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

दशरथ कुंजाम का सहारा लेने से नहीं धुलेंगे विधायक पर लगे दाग

0
  • अजय सिंह के बचाव में उतरे नगर पंचायत उपाध्यक्ष देवांगन और भाजपा नेता रायडू
  • बीजापुर के विधायक पर दोनों नेताओं ने जमकर बोला हमला

बीजापुर जिला प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। निष्कासित कांग्रेस नेता अजय सिंह और क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह मंडावी के बीच जारी विवाद में अब भाजपा की एंट्री हो गई है? दरअसल कांग्रेस नेता दशरथ कुंजाम ने अजय सिंह पर आरोप लगाकर विवाद की आग को हवा दे दी है। नगर पंचायत भैरमगढ़ के उपाध्यक्ष जागेन्द्र देवांगन एवं बीजापुर भाजपा के उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू ने जनपद अध्यक्ष दशरथ कुंजाम द्वारा राज्य युवा आयोग के पूर्व सदस्य अजय सिंह पर लगाए गए आरोप को निराधर एवं तथ्यहीन करार दिया है। उन्होंने कहा है कि विधायक श्री मंडावी दशरथ कुंजाम का सहारा लेकर भ्रष्टाचार से लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने चुनौती दी है कि अजय सिंह पर लगाए गए आरोप सही हैं, तो उसे साबित करके दिखाएं। नेताद्वय ने कहा है नगर की जनता भलिभांति जानती है कि असल में अधिकारी कर्मचारियों को कौन डराता धमकाताहै और वसूली कौन करता है। अजय सिंह पर जितने भी आरोप लगे थे, अदालत सभी मामलों में उन्हें दोषमुक्त कर चुकी है। रही बात मामले दर्ज होने की, तो विधायक के खिलाफ भी एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। अजय सिंह सरकार विरोधी नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार करने वालों के विरोधी हैं। वे जो कर रहे हैं उससे विधायक तिलमिला कर दशरथ कुंजाम का सहारा ले रहे हैं। अगर अजय सिंह व्यापरियों से वसूली करते और ब्लैकमेलर होते, तो अजय सिंह पर प्रशासन के द्वारा की गई कार्यवाही के विरोध में व्यपारी अपने प्रतिष्ठान बंद नहीं रखते, बल्कि खुश होकर आतिशबाजी करते। दशरथ कुंजाम एवं विधायक मंडावी को यह बात अच्छे से समझ लेना चाहिए कि अजय सिंह ने ही बीजापुर में कांग्रेस को खड़ा किया है। उनका योगदान पार्टी के लिए किसी से छुपा नहीं है। टिकट के लिए विधायक कभी अजय सिंह के आगे पीछे घूमते थे। टिकट पाने के बाद विधायक ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। आज अजय ब्लेकमेलर व वसूलीबाज हो गया ? अनर्गल बातें बोलने या आरोप लगाने से पहले श्री कुंजाम को सोचना चाहिए कि कल तक वे अजय सिंह को अपने संबोधन में सम्मान देते थे। श्री देवांगन व श्री रायडू ने कहा है कि रही बात अजय सिंह द्वारा कराए गए कार्यो की जांच की, तो हम उसका स्वागत करते हैं। जांच करवा लें। कलेक्टर बीजापुर भी उनके द्वारा कराए गए कार्यों की जांच करवा चुके हैं। जांच दल ने कार्यों की सराहना की और जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी जा चुकी है। वावजूद भुगतान रोकना विधायक की मानसिकता को दर्शाता है। बौखलाहट में विधायक मंडावी जनपद अध्यक्ष कुंजाम का सहारा लेकर गलत बयानबाजी करवा रहे हैं।

संस्कृति को अपना कर चले आज की युवा पीढ़ी : लखेश्वर बघेल

0
  • लक्ष्मी जगार उत्सव में शामिल हुए आदिवासी विकास प्राधि. अध्यक्ष

जगदलपुर बस्तर ब्लॉक के ग्राम महुपाल बरई में लक्ष्मी जगार उत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक लखेश्वर बघेल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। ग्रामवासियों ने बस्तर विधायक श्री बघेल का भव्य स्वागत किया। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख -समृद्धि की कामना की। बस्तर विधायक ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहली पहचान है। जब बाल्यावस्था में थे, तब हम ऐसे कार्यक्रम के लिए संध्या होने के पूर्व ही आयोजन स्थल पर पहुंचकर भगवान की लीला को देखने व सुनने में मगन हो जाते थे। आज के नौजवानों को इस तरह की समृद्ध संस्कृति को अपनाते हुए चलना चाहिए। क्योंकि इस उम्र में युवाओं में जूनून रहता है। युवाओं को समाज के प्रति समर्पित रहकर और देवी- देवताओं के समक्ष खुद को प्रस्तुत कर अच्छे कार्य करना चाहिए तथा अन्य लोगों को भी इसी राह पर चलने के लिए प्रेरित करना चाहिए। ताकि हम सदैव संस्कृति से जुड़कर समाज को अच्छे मुकाम पर पहुंचा सकें। बघेल ने कहा कि देवी – देवताओं की पूजा -अर्चना करने सुख समृद्धि प्राप्त होती है। इस परंपरा को निरंतर हमें जारी रखते हुए समस्त ग्रामवासियों के लिए प्रार्थना करके एक अच्छी मिसाल पेश करना है।

दुखी परिवार को बंधाया ढाढ़स

विधायक बघेल ग्राम कोलचूर में शादी समारोह में शामिल हुए। उन्होंने नवदंपत्ति को आशीर्वाद दिया और उनकी सुख समृद्धि की कामना करते हुए नए जीवन की शुभकामनाएं दी।बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने घाटलोहंगा में बघेल परिवार के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य गणेश बघेल, महामंत्री शोभाराम मारकंडे, जनपद सदस्य बैद्यनाथ मौर्य, जितेंद्र तिवारी, तुलसी राम, नीलम कश्यप, नंदू बिसाई, राजेश कुमार, मनीष मौर्य, सोनसिंह, लखबती एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता व ग्रामवासी मौजूद थे।

मंत्री कवासी लखमा इस बार नजर आए कुम्हार के अवतार में

0
  • कुम्हार के चाक पर पल भर में गढ़ दिखाया मिट्टी का दीपक

जगदलपुर मंत्री कवासी लखमा ने एकबार फिर अपने हरफन मौला वाले अंदाज का नमूना पेश कर लोगों का दिल जीत लिया। हर फन (कला) में माहिर माने जाने वाले लखमा दादी ने इस दफे कुम्हारों की कला दिखाई है। उन्होंने कुम्हारी पेशे के मुख्य उपकरण चाक पर हुनर दिखाते हुए कुछ ही पल में मिट्टी का दीया तैयार कर दिखाया।माटी कला बोर्ड के कार्यक्रम में पहुंचे उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कुम्हारों की आजीविका के साधन चाक पर हाथ आजमाया हाथ। उन्होंने चाक चलाकर मिट्टी का दीया गढ़ दिया। गोंगला सड़क का भूमिपूजन करने के बाद मंत्री कवासी लखमा कुम्हाररास में छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कुम्हारों को निशुल्क विद्युत चाक का वितरण किया। इसी बीच श्री लखमा को अचानक न जाने क्या सूझा कि वे चाक पर काम कर रहे एक कुम्हार के पास जा बैठे। उन्होंने कुम्हार से आग्रह कर उनके चाक पर खुद कुछ कर दिखाने की इच्छा जाहिर की। कुम्हार ने चाक मंत्री को सौंप दिया। श्री लखमा ने चाक पर मिट्टी की लोई रखकर चाक चलाना शुरू कर दिया और पल भर में ही एक दीया तैयार कर दिखाया। मंत्री को कुम्हारी काम करते देख उपस्थित अधिकारी – कर्मचारी और ग्रामीण हतप्रभ रह गए। इस दौरान माटी कला बोर्ड के सदस्य सोनूराम नाग, कांग्रेस जिलाध्यक्ष माहेश्वरी बघेल, जीव जंतु बोर्ड के सदस्य करण देव, एएसपी किरण चव्हाण, नपा अध्यक्ष राजू साहू, रामभुवन कुशवाह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष शेख सज्जार, रमेश राठी, मनोज चौरसिया, सुनील राठी, सतेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS