City Media - Page 948 of 1868 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 948

केन्द्र सरकार की विनिवेश और निजीकरण की निती के विरोध में भारतीय मजदूर संघ का जंतर मंतर पर विशाल धरना प्रदर्शन

0

केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न सार्वजानिक क्षेत्रों के उद्यमों का लगातार विनिवेश किया जा रहा है एवं उनके निजीकरण के लिए मार्ग प्रशस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र सरकार के इस विनिवेश और निजीकरण की नीति के विरोध में भारतीय मजदूर संघ द्वारा आज दिनांक 17.11.2022 को दिल्ली के जंतर मंतर पर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें भिलाई इस्पात संयंत्र एवं उसके बंधक खदानों में कार्यरत श्रम संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

राजहरा, नंदिनी एवं हिर्री खदान से खदान मजदूर संघ भिलाई के केंद्रीय अध्यक्ष और महामंत्री सर्वश्री एम.पी.सिंह और उमेश मिश्रा के नेतृत्व में 24 कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई। भा.म.सं. के बालोद जिला मंत्री एवं बालोद जिला के संविदा मजदूर महासंघ के अध्यक्ष मुस्ताक अहमद के नेतृत्व में संविदा/ठेका श्रमिकों ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home


इस सम्बन्ध में खदान मजदूर संघ भिलाई के केंद्रीय अध्यक्ष एम.पी.सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय मजदूर संघ का यह स्पष्ट मानना है कि कुछ सार्वजानिक उद्यम में प्रबंधन के अधिकारीयों एवं राजनैतिक पहुँच रखने वाले नेताओं और व्यक्तियों द्वारा कुछ ऐसा षड्यंत्र किया जा रहा है जिससे ये उद्यम लगातार घाटे में जा रहे हैं। घाटे में जा रहे इन उद्यमों को आधार बनाकर देश में मौजूद कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा केंद्र सरकार को गुमराह किया जा रहा है और यह साबित करने का प्रयास किया जा रहा है कि समस्त सार्वजानिक उपक्रम देश के लिए घाटे का सौदा है और इसलिए इनका विनिवेश और निजीकरण कर दिया जाना चाहिए। जबकि आज वास्तविकता यह है कि देश में मौजूद 300 से अधिक सार्वजनिक उपक्रमों में से कुछ ही उपक्रम हैं जो घाटे में चल रहे हैं। इन उपक्रमों से होने वाले घाटे की भरपाई बचे हुए उपक्रमों और उद्यमों से बड़े ही आसानी से हो रही है। फिर भी विनिवेश, निजीकरण/निगमीकरण हेतु नीति बनाने के लिए केंद्र सरकार का जो प्रयास है वह निंदनीय है।

भारतीय मजदूर संघ का यह स्पष्ट मानना है कि विनिवेश और निजीकरण/निगमीकरण के इस नीति की वजह से आज स्थायी नौकरी की उपलब्धता कम हो रही है और ठेका श्रमिकों की संख्या में लगातार बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। केंद्र की मौजूदा सरकार ने निश्चित ही इन ठेका श्रमिकों के हितार्थ कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जैसे की दशकों से लंबित मूल वेतन में बढ़ोतरी वर्तमान सरकार की देन है, ठेका श्रमिकों के लिए बोनस सीलिंग में बढ़ोतरी, उनके सामाजिक सुरक्षा हेतु कई तरह के योजनाओं की घोषणा आदि ऐसे कार्य हैं जिनसे ठेका श्रमिकों को लाभ मिलना चाहिए किन्तु भा.म.सं. ने अपने अवलोकन में यह पाया कि इतने लाभदायक योजनाओं के बावजूद आज ठेका श्रमिक की स्थिति में अपेक्षाकृत सुधार नहीं हुआ है। इसके विपरीत आज उद्योगों में ठेका श्रमिकों के लिए बने नियमों और कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, उनका शोषण किया जा रहा है और ऐसे नियमित और चिरस्थाई प्रकृति के कार्यों में भी ठेका श्रमिकों का उपयोग किया जा रहा है जिनमें इनका उपयोग कानूनी तौर पर वर्जित है।

इन सब मुद्दों को समग्र रूप से उठाते हुए भा.म.सं. ने केंद्र सरकार को चेतावनी स्वरुप आज दिल्ली के जंतर मंतर पर केंद्र सरकार के नीतिओं के विरोध में विशाल प्रदर्शन का कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें स्टील उद्योग, बैंकिंग सेक्टर, डिफेन्स उद्योग, रेलवे, कोयला, अंतरिक्ष, बीमा, बिजली, टेलीकॉम, बंदरगाह, आदि जैसे विभिन्न सरकारी सार्वजानिक उपक्रमों के उद्यमों से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए केंद्र सरकार के नीतिओं के विरोध में नारे लगाए। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को भा.म.सं. के राष्ट्रिय महामंत्री श्री रविंद्र हिम्मते, एवं राष्ट्रिय स्तर के विभिन्न पदाधिकारियों सर्वश्री एस. मल्लेशम, अशोक शुक्ला, सुरेंद्र पांडेय, गिरीश आर्या, रामनाथ गणेशे, डी.के.पांडेय, एम.पी. सिंह, एवं विभिन्न महासंघों के महामंत्रियों ने सम्बोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ द्वारा केंद्र सरकार के समक्ष रखी गयी निम्न मांगों से अवगत कराया –
(1) पब्लिक सेक्टर तथा सरकारी उपक्रमों के निजीकरण पर रोक लगायी जावे।
(2) बीमार उद्योगों को पुनर्जीवित किया जावे।
(3) प्रतिरक्षा एवं रेलवे के निगमीकरण पर रोक लगायी जावे।
(4) बैंकों के विलय तथा पब्लिक सेक्टर और बीमा कंपनी के निजीकरण पर रोक लगायी जावे।
(5) कोल् ब्लॉक हेतु कमर्शियल माइनिंग की प्रक्रिया पर रोक लगयी जावे।
(6) स्थायी कामगारों की भर्ती की प्रक्रिया पब्लिक सेक्टर तथा सरकारी क्षेत्रों में प्रारम्भ किया जावे।
(7) पब्लिक सेक्टर तथा सरकारी संस्थानों में कार्यरत ठेका श्रमिकों को स्थायी किया जावे।
कार्यक्रम के अंत में भा.म.सं. के राष्ट्रिय महामंत्री श्री रविंद्र हिम्मते के अगुवाई में संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय श्री राजनाथ सिंह केंद्रीय रक्षामंत्री भारत सरकार तथा माननीय श्री महेंद्र नाथ पांडेय भारी उद्योग तथा सार्वजानिक उपक्रम केंद्रीय मंत्री से मुलाकत की एवं ज्ञापन सौंप चर्चा की। इस प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री एस. मल्लेशम, अशोक शुक्ला, सुरेंद्र पांडेय, गिरीश आर्या, रामनाथ गणेशे, डी.के.पांडेय, एम.पी. सिंह, लक्ष्मा रेड्डी, मुकेश सिंह, आर.वेंगल राव, पवन कुमार, मगल देश पांडेय, अनंत पाल उपस्थित थे।


एकलव्य विद्यालय बेसौली के प्राचार्य को हटाने छात्र पहुंचे NH

0

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बेसोली में व्याप्त समस्याओं एवं प्राचार्य के प्रताड़ना से परेशान छात्रों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में NH जाम करने पहुँचे ।

आपको बता दें कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के प्राचार्य के द्वारा छात्रों को लगातार जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करके प्रताड़ित करना, शिकायत करने पर छात्रों को परीक्षा में फेल करने की धमकी देना, पिछले 3 वर्षों से लगातार यात्रा भत्ता नहीं दिया जाना, छात्रों को खेल सामग्री उपलब्ध नही कराना व खेल सामग्री खराब होने पर विद्यार्थियों से पैसा भरवाने की धमकी देना, वह विद्यालय से संबंधित समस्याओं को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया किंतु इस ओर ना विभाग और प्रशासन का ध्यान न देने पर सभी विद्यार्थी सड़क पर उतरने को मजबूर हो गए ।
अभाविप जिला संयोजक वरूण साहनी ने बताया कि पिछले 1 वर्ष से लगातार प्राचार्य के खिलाफ सहायक आयुक्त एवं जिला कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया किन्तु आज पर्यन्त तक कार्यवाही ना होने से नाराज विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतर आये किन्तु राजमार्ग पर पहुंचने से पूर्व अधिकारियों द्वारा छात्रों के समक्ष पहुंचकर समस्या सुनकर तहसीलदार भानपुरी 7 दिवस के अंदर कार्यवाही करने का आश्वासन पर छात्र राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुक गये एवं 7 दिन का समय दिया गया ।
तहसीलदार के आश्वासन के बाद जिला संयोजक साहनी जी ने बताया कि सात दिवस के अंदर प्राचार्य को हटाकर कार्यवाही ना किया गया तो अभाविप छात्रों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूख हड़ताल पर बैठेगी ।
आंदोलन के दौरान प्रदेश सहमंत्री एवं बस्तर जिला विद्यार्थी विस्तारक निखिल मरावी, आसमन बघेल, यश ध्रुव, शैलेश ध्रुव,गौरव भवानी, टिकेश नाग, लखेश्वर बैध, पितेश्वर बघेल, महेंद्र देवांगन, रितेश यादव, कुलमन कश्यप, हेमकांत सिन्हा, चमपेश नाईक,सुनील, रमेश,सुकुल राम, हिमांशु, प्रकाश, मधु, केशव एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहें ।

इस जंगल वाले साहब ने तो हद ही कर दी.

0
  • खुद के लिए विभागीय आवास का निर्माण पांच साल में पूरा नहीं करा पाए बकावंड के फारेस्ट रेंजर
  • 40 लाख रुपए की लागत से कराया जा रहा है आवास निर्माण

अर्जुन झा

बकावंड। देवी देवताओं के वास स्थल, जंगलों की सुरक्षा के लिए तटबंध निर्माण, पर्यटन केंद्र प्रोजेक्ट के बाद खुद के लिए बनाए जा रहे आवसीय भवन के निर्माण में भी वन अधिकारी भ्रष्टाचार को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं। सचमुच वन परिक्षेत्र अधिकारी ने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। 40 लाख की लागत वाला आवसीय भवन पांच साल में भी तैयार नहीं हो पाया है। ऐसा विलंब शायद इसलिए किया जा रहा है कि काली कमाई करते -करते साहब का जी अभी भरा नहीं है। निर्माण में जितनी देरी होगी, उतनी ही लागत भी बढ़ती जाएगी और जंगल वाले साहब की अवैध कमाई भी उतनी ही बढ़ेगी।
बकावंड विकासखंड के अंतर्गत वन क्षेत्र कार्यालय के समीप वन परिक्षेत्र अधिकारी का आवासीय मकान तैयार किया जा रहा है। इस आवसीय भवन का निर्माण कार्य पांच साल पहले शुरू किया गया था। तब इसकी आरंभिक लागत 40 लाख रुपए थी। आवसीय भवन निर्माण के लिए यह राशि केंद्रीय कैंपा मद से स्वीकृत की गई है। भवन का निर्माण पांच साल की लंबी अवधि बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। जबकि आज विज्ञान के युग में इतने सारे तकनीकी संसाधन उपलब्ध हो चुके हैं कि मशीनी उपकरणों की मदद के साथ ही मानवीय श्रम के जरिए भी बहुमंजिली इमारत भी महज दो चार माह में ही तैयार की जा सकती हैं। निर्माण में देरी के अलावा इसमें घटिया निर्माण सामग्री का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं इस आवासीय भवन के जल्द पूर्ण आकार ले पाने के आसार दूर – दूर तक भी नजर नहीं आ रहे हैं। एक आवसीय भवन बनाने के लिए 40 लाख रुपए कोई मामूली रकम नहीं है। इतनी बड़ी रकम से अच्छा खासा बंगला भी तैयार किया जा सकता, बशर्ते बनवाने वाले की नीयत में कोई खोट न हो। पर वन विभाग के जिस रेंजर की देखरेख में आवसीय भवन का निर्माण कराया जा रहा है, उनके दामन में तो भ्रष्टाचार के दाग ही दाग हैं। इस रेंजर पर बकावंड वन परिक्षेत्र के ग्राम जुनावनी, झार उमरगांव, कोसमी, उलनार आदि के जंगलों में पेड़ों की छंटाई के नाम पर अवैध कटाई कराने के गंभीर आरोप लग चुके हैं. इसके अलावा जंगल की सुरक्षा के लिए तटबंध निर्माण तथा कोसमी के एकटगुड़ा पारा में देवगुड़ी स्थल संवर्धन कार्य में भी भारी गड़बड़ी की जाने की शिकायत सामने आ चुकी है।
विधायक लगा चुके हैं फटकार
बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा बस्तर क्षेत्र के विधायक लखेश्वर बघेल भी उक्त रेंजर की कार्यप्रणाली से बेहद खफा हैं। इसे लेकर बघेल रेंजर को सरेआम फटकार भी लगा चुके हैं। बताते हैं कि प्राकृतिक उपजन कुंड दुरकाबेड़ा तथा तोंगकोंगेरा पर्यटन स्थलों के संवर्धन के लिए विधायक बघेल ने करोड़ों रुपए स्वीकृत कराए हैं। इन पर्यटन स्थलों का विकास बघेल के ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार है तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इसमें विशेष रूचि दिखाई है। इस कार्य की जवानदेही इसी रेंजर को सौंपी गई है, लेकिन साहब हैं कि अपने भ्रष्ट आचरण से बाज ही नहीं आ रहे हैं। कई करोड़ रु. खर्च कर चुकने के बाद भी कोई खास काम नहीं हो पाया है। काम की धीमी गति और उसमें की जा रही आर्थिक गड़बड़ी को लेकर विधायक श्री बघेल बेहद नाराज हैं और इसीलिए उन्होंने रेंजर की क्लास लगा डाली थी।

दो ट्रक की भिडंत से ट्रक ड्राइवर की मौत

0

डौंडी –चोरहापड़ाव दाबा के आगे दो ट्रक में आपस में भिडंत | घटना करीबन 8 बजे की बताया जा रहा हैं | जिसमे दो ट्रक की आपस में भिड़त से एक ड्राइवर की मौत हो गई | और दूसरा ट्रक ड्राइवर सुरक्षित हैं | सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा हैं की मृतक ट्रक ड्राइवर का नाम सुखदेव नेताम हैं जो विश्रामपूरी का रहने वाला हैं और दूसरा ट्रक ड्राइवर का नाम पता नहीं चल पाया हैं जो कच्चे माइंस से लोड करके जा रही थी और इधर राजनांदगाव तरफ से आ रही थी तभी चोरहापड़ाव से पास घटना को अंजाम दिया | घटना के बाद मौके पर पहुची पुलिस व आमलोगों की मदद से बॉडी को 2-3 घंटे की मुशक्त के बाद बहार निकाला गया, पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया | आगे की कार्यवाही जारी हैं |

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बाल सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को साइबर सेल बालोद व महिला बाल विकास विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन बालोद द्वारा दी गई महत्त्वपूर्ण जानकारी।

0
  • गुड टच-बैड टच, पोस्को एक्ट के प्रावधान, साईबर सुरक्षा, जेजे एक्ट, मानव तस्करी, नशा की दुष्प्रभाव की जानकारी दिया गया।
  • महिला एवं बाल अपराध संरक्षण अधिकार अधिनियम, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 के संबंध में जानकारी साझा की गई।
  • अभिव्यक्ति एप इंस्टालेशन शिकायत दर्ज करने यूजर गाइडेंस की जानकारी साझा की गई।
  • आनलाईन फ्राड होने पर हेल्प लाइन नंबर 1930 व वेबसाइट http://www.cybercrime.gov.in पर सेल्फ कंप्लेंट्स दर्ज करने दी गई जानकारी।

आज दिनांक 16.11.2022 को कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर उप पुलिस अधीक्षक गीता वाधवानी, उप पुलिस अधीक्षक राजेश बागड़े, के मार्गदर्शन में महिला सेल,साइबर सेल बालोद और चाइल्ड हेल्पलाइन बालोद द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र (रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, माल, पार्क आदि) जगहों में जाकर नागरिकों को बाल सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत गुड टच-बैड टच, पोस्को एक्ट के प्रावधान, साईबर सुरक्षा, जेजे एक्ट, मानव तस्करी, नशा की दुष्प्रभाव की जानकारी दिया गया।

साइबर क्राईम एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में आनलाईन फ्राड, सोशल मीडिया एप्स साइट का उचित उपयोग, व्हाट्सएप फेसबुक मैसेंजर के जरिए अश्लील वीडियो कॉल कर ब्लैकमेलिंग, साइबर बुलिंग, ट्रोलिंग, ऑनलाईन फ्राड,, एटीएम का सुरक्षित उपयोग किसी, एटीएम कार्ड नंबर, पिन नं. सीवीवी नंबर, ओटीपी नंबर, शेयर नही करने, अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने जैसे साइबर अपराधों से बचाव, हेतू महत्तवपूर्ण जानकारी साझा की गई। मोबाइल मोह बच्चों को मोबाइल एडिक्शन (लत) ऑनलाईन गेम, सोशल एप्स का अत्यधिक उपयोग करने से जो साइकोलॉजिकल तौर पर दुष्प्रभाव होते हैं जिनके कारण बच्चों की जान तक चली जाती है ऐसे मोबाइल मोह से दूर रहने अपील कर जानकारी दी गई। बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा किशोर न्याय अधिनियम 2015 लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट 2012) मानव/बाल तस्करी के संबंध में जानकारी, सखी सेंटर महिलाओं की सुरक्षा संरक्षण, व घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 की जानकारी साझा की जाकर नागरिको को जागरुक किया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

उक्त कार्यक्रम में साइबर सेल बालोद से प्रधान आरक्षक रूम लाल चुरेंद्र, आर. योगेश गेडाम, महिला सेल बालोद से सउनि सीता गोस्वामी व म.आर. पूजा यादव एवं जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग बाल संरक्षण अधिकारी (आई.सी.पी.एस) नारेन्द्र साहू, चाइल्डलाइन बालोद से समन्वयक वेद प्रकाश साहू, मनीष सिन्हा, प्रतिमा मंडावी, पूजा साहू व शिव साहू उपस्थित रहे।

लव जिहाद,धर्मान्तरण व गौ तस्करी पर चुप्पी साधने वाले राजनेताओं को समय आने पर हिंदू धर्म संगठन व समाज जवाब देने तैयार हो रहा :-बलराम गुप्ता

0

डौंडीलोहारा :- हिंदू समाज के लोगों को जातिवाद,भाषावाद व पंथवाद से ऊपर उठकर अपने मूल धर्म सनातन धर्म को मजबूत करने एक साथ सामने आने की आवश्यकता है। ताकि हमसब मिलकर संगठित होकर धर्म समाज के सामने आ रहे चुनोती का सामना कर सके। आज हिंदू समाज को जातिवाद के फेर में उलझाकर कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे है। हिंदू बहुसंख्यक समाज को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर रहे है। आज हिंदुत्त्व के ऊपर हो रहे समाजिक आक्रमण चाहे व हिंदू बेटी की हत्या हो,लव जिहाद के मामले में धर्म परिवर्तन हो, या मिशनरियों के द्वारा हो रहा धर्मान्तरण हो या जिस गौमाता को हिंदू समाज अपनी माँ मानता हो उसकी तस्करी का मामला हो ऐसे विषयो पर कुछ राजनेता देखकर,जानकर भी मूकबधिर बनकर बैठ रहे है। क्योंकि उनको सिर्फ अपने वोट की चिंता है।

बालोद जिला विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने कहा है कि हिंदू धर्म समाज तेजी से अपने हितों की अनदेखी करने वालों की पहचान कर रहा है। बालोद जिला के शहर,नगर,सहित ग्रामीण क्षेत्रो के हजारों धर्मसेवक आज हिंदुत्त्व की आवाज बन रहे है। बालोद जिला में हजारों की संख्या में लोग हितचिंतक अभियान से जुड़ रहे है। संगठन को मजबूत कर रहे है।आज धर्म समाज के खिलाफ उठने वाली हर ताकत को मजबूती से दबाने लोग सामने आ रहे है। विहिप अध्यक्ष ने आगे कहा कि बालोद जिला के अंदर गौ तस्करी के बहुत से मामले दर्ज हुए उनमे कई पकड़े भी गए लेकिन गौर करने की बात है। कि या तो इन गैरकानूनी काम करने वालो को हिंदू संगठनों के धर्मसेवकों ने पकड़ा या हिंदू धर्मसमाज के लोगो ने कार्यवाही की पर बहुत कम ऐसे मामले होंगे जिनमे बड़े राजनितिक दल के नेताओ ने इसे रोकने कदम उठाए होंगें।यह दुर्भाग्य है कि हिंदू सनातन धर्म से जुड़े हर महत्त्वपूर्ण मामलों पर ऐसे राजनेता चुप्पी साध लेते है। क्योंकि उनको सिर्फ वोट बैंक के बिखरने की चिंता होता है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

समय तेजी से बदल रहा है।संस्कारवान शांतिप्रिय हिन्दू धर्म समाज अब हर चुनोतियाँ का डटकर मुकाबला करने सामने आ रहा है।क्षेत्रीय राजनेताओं को अब समझना होगा कि हिंदू विचारों को निशाना बनाना छोड़कर अब सनातन धर्म हिंदुत्व को साथ लेकर चलना जरूरी है।कोई भी दल इस मुगालते में न रहे कि हमारा धर्म समाज उनकी बपौती है। हिंदू हितों को नकारने वालो को धर्म संगठन दलीय राजनीति से परे हटकर निर्णय देने की तैयारी में लग गया है। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल,मातृशक्ति संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता व हजारों धर्मसेवक हिंदू विरोधी कार्य करने वालो को पहचानने का काम कर रहा है। गौतस्करी के मामलों में बाहरी मुसलमानों के साथ साथ स्थानीय हिंदू धर्म के कुछ विधर्मियो का भी बड़ा हाथ है। जिनके संरक्षण में गौमाता की तस्करी हो रहा व कत्लेआम जारी है। विहिप ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है। कि गौ तस्करी के मामलों से हिंदू धर्म समाज से जुड़े लोग दूर रहे। गौमाता की तस्करी बर्दाश्त नही किया जाएगा।

मातृशक्ति अपने परिवार में बेटियों को बेटों को अच्छी शिक्षा व संस्कार दे ताकि विधर्मियों के नापाक इरादों से उनको बचाया जा सके लव जिहाद का मामला तेजी से जिले में सामने आ रहा है। व धर्मसमाज की बेटियां इनकी चपेट में आ रही है। जो चिंता का विषय भी है। वर्तमान समय मे माताओं की बड़ी जिम्मेदारी परिवार को लेकर बढ़ गई है। देश प्रदेश में हो रहे बेटियों के ऊपर अत्याचार,बलात्कार व हत्या के मामले सबके सामने है। ऐसे मुद्दों पर धर्म संगठन आंख मूंदकर नही बैठ सकता है।

डौंडी भाजपा कार्यकर्ता स्व. मनऊराम कोरेटी को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे भाजपाई

0

डौंडी विकासखंड के अंतिम छोर पर बसे ग्राम पंचायत बिलोदा के आश्रित गांव केशवपुर के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मनऊ राम कोरेटी के आकस्मिक निधन के पश्चात भाजपा मण्डल डौंडी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आज दिनांक 16/11/2022 को उनके निवास पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए, साथ ही घरवालों कों सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया। विदित हो कि केशवपुर निवासी मनउ राम कोरेटी की गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा कुछ दिनों पूर्व नृशंस हत्या कर दिया गया। श्रद्धांजली अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष मनीष झा, जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष विक्रम धुर्वे, जिला पंचायत सदस्य होरिलाल रावते, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मुरहा राम सेन, नारायण कोला, अमृत कोला, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मितेंद्र वैष्णव, पुर्व महामंत्री भिषम टंडन, पुर्व सरपंच देव नारायण गोटा, टोमेंद्र मंडावी, अजित रावते, उप सरपंच मन राखन सोरी,मुरहा सेन, ठाकुर राम मंडावी,गंगाराम साहू,रामकुमार मंडावी,झाडूराम उइके,घनेंद्र सोरी,अंकलु सोरी, सुंदर लाल कुरेटी,टोमेंद्र मंडावी,वासुदेव कुंजाम,अजीत कोला, अजीत रावटे, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व परिवार वाले उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य सत्र 2023 के निरीक्षण में पहुंचे उपाध्यक्ष इब्राहिम

0


चिखलाकसा क्षेत्र अंतर्गत निर्वाचन नामावली 2023 आगामी चुनाव को देखते हुए नए 18 से अधिक आयु वाले नाम जुड़वाने का कार्य वह संशोधन करने का कार्य 9 नवंबर 2022 से 8 दिसंबर 2022 तक किया जा रहा है उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैय्यद वार्डो में जाकर लोगो को नाम जुड़वाने कर रहे है प्रेरित जिसमें अभित अधिकारी संगीता यादव, रेणुका उइके ,जे चंद्रप्रभा बढ़ई ,लक्ष्मण कृशाने, कमलेश्वरी साहू ,सोनी मैडम एवं बी एल ओ के रूप में सविता विस्वास माधुरी रथ तुलेश्वरी खरांशु निशा टेकाम आदि लोग कार्यरत है यह कार्य जनपद स्कूल व कन्या प्रथमिक शाला चिखलाकसा में किया जा रहा है

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

दल्ली राजहरा शहर में धर्मांतरण व लव जिहाद के बढ़ते मामले हिंदू धर्म समाज के लिए चिंता का विषय,हिंदू समाज को जागरूक होना पड़ेगा :-शंकर साहु विहिप शहर अध्यक्ष

0

बालोद :- विश्व हिंदू परिषद के दल्ली राजहरा शहर अध्यक्ष शंकर साहू ने धर्मान्तरण को लेकर कहा कि बालोद जिला में धर्मांतरण का खेल काफी तेजी से बढ़ रहा है। जो हिंदू धर्म समाज के लिए चिंता का विषय है। इस मामले में हिंदू समाज के लोगो को खासकर कमजोर तबके,स्वास्थ्यगत परेशानी से जूझ रहा परिवार व आर्थिक प्रलोभन के फेर में पढ़ने वाले ज्यादातर लोग प्रभावित हो रहे है। शहर हो नगर हो या ग्रामीण ग्राम सभी जगह पर आजकल धर्मान्तरण के मामलों में तेजी आ रहा है। कुछ लोग हिंदू धर्म समाज के लोगो को टारगेट बनाकर इसको आगे बढ़ा रहे है। गैर हिंदू धर्म के लोगो के बढ़ते आस्था स्थल व शासकीय जमीनों पर अतिक्रमण करके ऐसे चर्चो का निर्माण करने के कई मामले सामने आये है। वही कुछ पर रोक लगा व कुछ पर बड़ी कार्यवाही भी हुई है। लेकिन हिंदू धर्म के लोगो को अभी इस कुचक्र से निकालने के लिए बड़े स्तर पर काम करने की आवश्यकता है।

आज देश के अंदर हिंदू बेटियों के साथ अत्याचार व मौत की खबरे आम हो गया है। विधर्मी लोग सनातनी हिंदू बेटियों को निशाना बना रहे उनको फंसाकर उनका जीवन तबाह कर रहे है। हिंदू की कमजोरी जातिवाद,भाषावाद,व अनेक पथों में बंटा होना है। जो अपने राष्ट्र व अपने धर्म की महत्ता को नही समझ रहा व दलीय राजनीति के फेर में फंसा हुआ है। वही कुछ हिंदूधर्म समाज के लोगो की अपने धर्म के प्रति आस्थावान होने की बजाए दूसरे धर्मों के बखान करने की प्रवित्ति भी बड़ा कारण है। अध्यक्ष शंकर साहू ने कहा है कि हिंदू धर्म संगठन व समाज मे कुछ वर्षों में बड़ा बदलाव सामने आया है। लोग धर्मसमाज के विरोध में होने वाले कोई भी घटना हो,आयोजन हो या बयानबाजी हो इसके विरोध में उतर रहे व मजबूती से विरोध में खड़े हो रहे यह खुशी की बात है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बालोद जिला के कई ब्लाकों में हिंदू धर्म विरोधी काम करने की जानकारी संगठन को मिला है। मसलन गौ तस्करी,लव जिहाद,धर्मान्तरण लैंड जिहाद जिसका सहारा लेकर ये धर्मविरोधी लोग काम को अंजाम दे रहे है। बालोद जिला में भी हिंदू विचारवान राजनीति से जुड़ा व्यक्ति भी अपने स्वार्थों के चलते गौमाता,धर्मान्तरण, लव जिहाद जैसे बड़े महत्त्वपूर्ण विषयों को अनदेखा कर रहा है। व हिंदू धर्म समाज को केवल वोटबैंक मान रहा है। लेकिन हिंदू जाग रहा है। धर्म संगठन खासकर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ऐसे हिंदू धर्मविरोधी लोगों को पहचान कर रहा है। जो अपने मतलब के लिए धर्म का इस्तेमाल करने की सोच रख रहे है। व समाज की एकता को नुकसान पहुंचाते है। हिंदू धर्म समाज व संगठन अब सिर्फ वोट बैंक की भूमिका में नही रहेगा वो आने वाले समय मे निर्णय की भूमिका में होगा जो हिंदूहित की बात करेगा वही राज करेगा |बालोद जिला के अंदर हजारों हिन्दू भाइयो बहनों व युवाओं का हितचिंतक अभियान के तहत धर्म संगठन की सदस्यता लेना इस बात का परिचायक है। कि आने वाला समय हिंदू धर्म संगठन व समाज की मजबूती का है। संगठित हिन्दू,समर्थ भारत,अखण्ड भारत बनने की और बढ़ चला है।

स्पाट टेंडर खदान की आवश्यकता नहीं बल्कि भ्रष्टाचार करने का एक माध्यम

0

खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के उपमहासचिव लखनलाल चौधरी ने मुख्य महाप्रबंधक (खदान एवं रावघाट) आई.ओ.सी. राजहरा को ज्ञापन सौंपकर राजहरा खदान में स्पाट टेण्डर के नाम पर खुलकर किये जा रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने और इस खेल में शामिल ठेकेदार और भ्रष्ट अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही करने का अनुरोध किया है। लखन लाल चौधरी ने बताया की राजहरा खदान समूह में बार बार अधिकारियों द्वारा स्पाट टेण्डर के नाम पर भ्रष्ट ठेकेदारों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इस संबंध में पूर्व में भी बी.एस.पी के अन्य ठेकेदारों ने ही लिखित शिकायत किया था कि अगर उनका पंजीयन बी.एस.पी. में किया गया है तो उनको स्पाट टेण्डर के ठेकों में भाग लेने के लिए क्यों आमंत्रित नहीं किया जाता है? इसी संबंध में युनियन भी लिखित शिकायत कर चुकी है। मगद कुछ दिन तो रोक

लगती है पर कुछ दिनों बाद पुनः भ्रष्टाचार खुलकर किया जाता है। इसका ताजा उदाहरण अभी कुछ माह पूर्व दल्ली यंत्रीकृत खदान में स्पाट टेण्डर किया जाने वाला था और उसमें खदान के भ्रष्ट ठेकेदार (सोसायटी संचालक) को कार्य दिलाने के लिए अन्य सिर्फ दो लोगों को ही उस स्पाट टेण्डर में आमंत्रित किया गया था जिसमें से एक अपना एक भी कार्य सही तरीके से नहीं कर पाता है और अपने को उच्च अधिकारी का खास बता कर खदान में धमकी भी देता है। और इसमें एक महत्वपूर्ण बात यह है कि वह कार्य मेकेनिकल श्रेणी का था और जिन दो लोगों को आमंत्रित किया गया था। उनका पंजीयन मैकेनिकल श्रेणी में नहीं थाइसकी जानकारी यूनियन को मिलने पर यूनियन ने इस पर लिखितआपत्ति दर्ज कराया और इसकी शिकायत विजिलेंसभिलाई से भी की और फिर उस स्पाट टेण्डर पर रोक लगाया गया जिससे साफ पता चलता है कि स्पाट टेण्डर खदान की आवश्यकता नहीं बल्कि भ्रष्टाचार करने का एक माध्यम है यहाँ गौर करने

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

वाली एक बात महत्वपूर्ण है कि जिस सोसायटी संचालक को भ्रष्टाचार के आरोप पर उसकी सोसायटी को खदान प्रबंधन ने ही निलंबित किया हुआ है इस सोसायटी संचालक के विषय में मिलाई विजिलेंस ने अपने जाँच में स्पष्ट कहा है कि ईस सोसायटी संचालक के खदान में चल रहे सभी ठेको की सूक्ष्म जाँच की जावे और मजे की बात तो ये है कि इस सोसायटी संचालक के साथ खदान में ठेकों में भ्रष्टाचार करने के आरोप में राजहरा खदान के तत्कालीन डी.जी.एम. का एक इंक्रीमेंट काटा गया है और पूर्व एजेन्ट राजहरा को चेतावनी पत्र दिया गया है और एक अन्य अधिकारी को भी प्रबंधन ने चेतावनी पत्र दिया है और ये सारे दस्तावेज उच्च न्यायालय में चल रहे भ्रष्टाचार के मामले में किया है और इन सारी जीचों के बाद भी भी कुछ दिन पूर्व दल्ली यंत्रीकृत खदान के एक अधिकारी ने फिर स्पॉट टेण्डर कर खदान के भ्रष्ट सोसायटी संचालक को कार्य दिया है। जोकि काफी खेदजनक है। लखन चौधरी ने बताया कि ईस स्पाट टेंडर की शिकायत संघ ने सेल सतर्कता विभाग सेल कारपोरेट दिल्ली ( सीवीसी) में भी की है।

संघ की मांग है कि इस स्पॉट टेण्डर की गहन जाँच होनी चाहिए कि बार बार विरोध होने के बाद भी मेन पावर के टेण्डर में स्पॉट टेण्डर क्यों किया जा रहा है। क्या इसमें खदान में श्रमिकों की भर्ती में अधिकारी और ठेकेदार मिलकर भ्रष्टाचार करने में तो नहीं लगे हैं। और अगर इतना ही जरूरी कार्य था कि बीना स्पॉट टेण्डर के चल नहीं सकता है तो इसमें बी.एस.पी. के अन्य पंजीकृत ठेकेदारों को शामिल क्यों नहीं दिया गया? क्या इसमें पैसों का बंदरबाट अधिकारियों के साथ मिलकर किया जा रहा है? इसलिए इस स्पॉट टेण्डर को तत्काल रद्द किया जाये और भ्रष्टाचार में शामिल निलंबित सोसायटी संचालक जिसने अपने सोसायटी पर लगे निलंबन पर हाइकोर्ट से स्टे लाया हुआ है और मजे की बात तो इसकें स्टे के खिलाफ प्रबंधन ने आज लगभग 10 माह होने के बाद भी हाईकोर्ट में कोई चैलेंज कोई विरोध नहीं किया इससे साफ़ पता चलता है कि खदान में भ्रष्टाचार की तार बहुत ही गहराई तक जुड़ी हुई है। और इसमें भ्रष्ट ठेकेदार के साथ साथ बी.एस.पी. के कुछ अधिकारी भी खुलकर शामिल है।

संघ को जानकारी मिली है कि कोई भी स्टे 6 माह तक ही मान्य होता है। मगर यहाँ सोसायटी संचालक के स्टे के खिलाफ न तो प्रबंधन कोर्ट जा रही है और न ही उसके स्टे को 6 माह के बाद अमान्य कर रही है। इसके विपरीत जिस सोसायटी संचालक को स्वयं बी.एस.पी. प्रबंधन खदान के ठेके में ठेका श्रमिकों और बी.एस.पी. का पैसा गबन करने के आरोप में निलंबित की हुई है, उसे ही बुला बुलाकर स्पॉट टेण्डर कर कार्य देना बहुत सी शंकाओं को जन्म देता है, इसकी सूक्ष्म जाँच होनी आवश्यक है। अगर इस पर तत्काल कड़ी कार्यवाही नहीं की जाती है तो संघ समुचित कार्यवाही के लिए किसी मी मंच पर जाने के लिए बाध्य होगा। जिससे होने वाली कम्पनी की किसी भी प्रकार की बदनामी के लिए आप स्वयं जिम्मेदार रहेंगे।

MOST POPULAR

HOT NEWS