City Media - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog

ज्ञानेश कुमार, नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा ने मनाया ‘काला दिन’

0

दल्ली राजहरा। देश के नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी सहित विपक्ष के 300 सांसदों द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार से मिलने के लिए लगातार दो दिनों तक किए गए मार्च के बावजूद उन्हें मिलने का समय नहीं दिया गया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें लगातार डिटेन किया गया और कई घंटों तक धरने पर बैठने के लिए मजबूर किया गया। इसके विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में आज 8 अक्टूबर 2026 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा ‘काला दिन’ मनाते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो”, “नरेंद्र मोदी इस्तीफा दो”, “अमित शाह इस्तीफा दो”, “लोकतंत्र की हत्या करना बंद करो” सहित जोरदार नारे लगाए और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा की मांग की।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को सुनना सरकार और संवैधानिक संस्थाओं की जिम्मेदारी है। विपक्ष के निर्वाचित सांसदों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलने का अवसर न देना और उन्हें हिरासत में लेना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।इस विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रवि जायसवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक बाम्बेस्वर, INTUC यूनियन के अध्यक्ष अभय सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री युवराज साहू, काशीराम निषाद, के. ईश्वर राव, विजय कुमार जोगदंड, राजकुमार साहू, कुलदीप नोन्हारे, महिंद्रन अप्पू, हीरालाल पवार, अरुण कुमार वैद्य, राजू विनायक, मनोज शाह, शेखर नेताम, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, जय प्रकाश यादव, शोभा चौकसे, बंटी नोन्हारे, अनूप बाम्बेस्वर, हरीश खस, विवेक मसीह, संतोष पांडे, ममता पांडे, अजय छाजेड, आशाराम साहू, राधे मंडावी, हिमांशु सिंह, रंजय सिंह, सूरज प्रदीप साहू, श्रीनिवासन राव, फ्रांसिस कॉलिन, रूबी एंथोनी, वेंकट राव, पिंकू डे, प्रदीप, बाबलू, सलमान खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।रतिराम कोसमाअध्यक्षब्लॉक कांग्रेस कमेटी, दल्ली राजहरा

कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में आड़ावल में ब्लॉक स्तरीय निःशुल्क दिव्यांग स्वास्थ्य शिविर आयोजित

0

सिकल सेल मरीजों को यूनिवर्सल आईडी कार्ड, चार ग्राम पंचायतें टीबी

जगदलपुर, 08 अक्टूबर 2026। कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत आड़ावल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय निःशुल्क दिव्यांग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन, टीबी मुक्त भारत अभियान सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराई गईं।सिकल सेल मरीजों को यूनिवर्सल आईडी कार्ड वितरितराष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत शिविर में सिकल सेल SS पॉजिटिव मरीजों को यूनिवर्सल आईडी कार्ड वितरित किए गए। साथ ही मरीजों के परिवार के सदस्यों की सिकल सेल जांच की गई। ग्रामीणों को विवाह पूर्व सिकल सेल जांच तथा 0 से 40 वर्ष आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों की सिकल सेल जांच कराने के लिए जागरूक किया गया। शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में सिकल सेल की जांच, उपचार एवं हाइड्रॉक्सी यूरिया दवा निःशुल्क उपलब्ध होने की जानकारी भी दी गई।चार ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्तटीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत “टीबी को हराना है, भारत को जिताना है” एवं “टीबी उन्मूलन के लिए युवा है तैयार” का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिले की चार ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त ग्राम घोषित किया गया। इनमें ग्राम पंचायत डिमरापाल (विकासखंड तोकापाल), छोटे देवड़ा-2 (विकासखंड बकावंड), खोटलापाल (विकासखंड बस्तर) एवं पदमुर (विकासखंड जगदलपुर) शामिल हैं।टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने वाले सरपंचों, टीबी मित्रों, प्रेरकों, नर्सिंग कॉलेज स्टाफ तथा एनसीसी/एनएसएस के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।303 ओपीडी, 140 दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारीशिविर में एनसीडी के अंतर्गत बीपी एवं शुगर जांच, आंखों की जांच एवं चश्मा वितरण, सामान्य स्वास्थ्य जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। जिला मेडिकल बोर्ड की टीम द्वारा दिव्यांगजनों की जांच कर 140 दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए। शिविर में कुल 303 ओपीडी दर्ज की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पदलम नाग, जनपद अध्यक्ष जगदलपुर, श्रीमती जयंती कश्यप, सरपंच आड़ावल, राजेश शर्मा, पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं भाजपा महामंत्री, सुब्रतो विश्वास, भाजपा जिला मंत्री जगदलपुर एवं श्रीमती सविता सहनी, भाजपा नगरनार मंडल उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।इस अवसर पर संयुक्त संचालक डॉ. महेश सांडिया, सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. रीना लक्ष्मी, जिला नोडल लैब महेंद्र पांडे, बीएमओ नानगुर डॉ. आर.एस. भंवर, बीपीएम शकुंतला फिलिप्स, सुपरवाइजर नरेश मरकाम, शिव भंडारी, प्रशांत श्रीवास्तव सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आरएचओ, सीएचओ एवं मैदानी स्वास्थ्य अमला उपस्थित रहा।स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर विभिन्न निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

भानपुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत जी का भव्य स्वागत

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सुखदेव भगत जी के आगमन पर भानपुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से उनका बेहद गर्मजोशी के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस दौरान भानपुरी में एक विशाल बाइक रैली निकाली गई, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। बाइक रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया और “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” के नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। इस दौरान छ.ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी, विधानसभा मे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत जी, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम जी, पूर्व विधायक चंदन कश्यप जी के उपस्थिति में स्वागत किया गया। इनकी प्रमुख उपस्थिति और नेतृत्व:

यह पूरा भव्य कार्यक्रम भानपुरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री धनुर्जय नेताम के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।*l प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत जी ने कार्यकर्ताओं के इस अभूतपूर्व जोश और स्वागत से अभिभूत होकर सभी का आभार जताया तथा आगामी संगठनात्मक रणनीतियों को लेकर कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा।

सेवा संकल्प अभियान: नुक्कड़ नाटकों से जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश

0

नारायणपुर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित “नमो सेवा अनकही कहानियां” कार्यक्रम के तहत नगरपालिका क्षेत्र, बेनूर एवं ओरछा में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन एवं विद्यार्थियों तक पहुंचाई।नुक्कड़ नाटकों में स्वच्छ भारत अभियान, पीएम-सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना तथा नक्सल मुक्त जिला बनाने के संकल्प जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

संवाद और अभिनय के माध्यम से योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता एवं लाभों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में स्वच्छता, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, आर्थिक सशक्तिकरण तथा जनभागीदारी के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही शांति, शिक्षा, रोजगार और विकास को बढ़ावा देकर नक्सल मुक्त एवं समृद्ध समाज के निर्माण का संदेश भी दिया गया।स्थानीय संदर्भों और सरल संवादों से सुसज्जित प्रस्तुतियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया तथा योजनाओं की जानकारी को सहज और प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान बालोद।बालोद में गूंजा सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्पहजारों लोगों ने हाथों में मशाल थाम निकाली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, 2047 तक विकसित भारत निर्माण का लिया प्रण

0

बालोद, 7 अक्टूबर 2026। भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान में जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से हजारों की संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, माताएं-बहनें और क्षेत्रवासी शामिल हुए। हाथों में मशाल और हृदय में राष्ट्रसेवा का संकल्प लिए लोगों ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का प्रण लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी, मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।सुबह 9 बजे से ही कार्यक्रम स्थल पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देखते ही देखते विशाल जनसमूह में बदल गया। सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान में राष्ट्रसेवा और भारत माता के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक संस्था ‘रंग झरोखा’ द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।एलईडी स्क्रीन पर हजारों लोगों ने सुना प्रधानमंत्री का उद्बोधनसभा स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन के लाइव प्रसारण के लिए विशाल एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे हजारों लोगों ने प्रधानमंत्री का संबोधन एकाग्रता से सुना।अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने जीवन के अनुभवों और संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि जीत व्यक्ति को विनम्रता सिखाती है, जबकि हार दोबारा खड़े होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने अपने बचपन और स्कूल जीवन से जुड़े अनुभव भी साझा किए। प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा मैदान ‘हर-हर मोदी, घर-घर मोदी’ तथा ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा।राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने दिलाई विकसित भारत की शपथप्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रम के समापन के बाद राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने सेवा संकल्प अभियान को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश और समाज की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। सेवा किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि समाज के जरूरतमंद अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सहयोग पहुंचाना ही राष्ट्रसेवा का वास्तविक भाव है।उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से राष्ट्रहित और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। इसके बाद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने उपस्थित जनसमूह को विकसित भारत एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प की शपथ दिलाई। हजारों लोगों ने एक साथ हाथ उठाकर राष्ट्रसेवा, सामाजिक सरोकारों और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख ने सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा ज्योति यात्रा में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का अभिवादन एवं आभार व्यक्त किया।मशाल की रोशनी में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रासंकल्प सभा के समापन के बाद राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा एवं जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख के नेतृत्व में हजारों लोगों ने हाथों में मशाल लेकर सेवा ज्योति यात्रा निकाली। सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान से प्रारंभ हुई यह भव्य यात्रा दल्ली चौक, नया बस स्टैंड, गंगासागर तालाब, जयस्तंभ चौक होते हुए अटल चौक पहुंची।मशालों की रोशनी, राष्ट्रभक्ति के नारों और सेवा के संकल्प से बालोद शहर का वातावरण पूरी तरह राष्ट्रसेवा की भावना से सराबोर नजर आया। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने समाजसेवा, राष्ट्रनिर्माण और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

यात्रा के अटल चौक पहुंचने पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं जन-जन के नेता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान ‘अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें’ के नारों से पूरा अटल चौक गूंज उठा।4000 से अधिक माताएं-बहनें और कार्यकर्ता हुए शामिलसेवा ज्योति यात्रा में भाजपा के जिला पदाधिकारियों के साथ सभी मोर्चों, मंडलों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। विशेष रूप से महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी यात्रा का हिस्सा बने।कार्यक्रम में 4000 से अधिक माताएं-बहनें, कार्यकर्ता एवं नागरिक शामिल हुए। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। हाथों में मशाल और मन में सेवा का संकल्प लिए लोगों ने विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने तथा 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के राष्ट्रीय संकल्प में अपनी भूमिका निभाने का प्रण लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ बीज निगम बोर्ड के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू, कृष्णकांत पवार, बिलासपुर संभाग सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला, जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव एवं सौरभ लुनिया, जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के देवेंद्र माहला सहित जिलेभर से पहुंचे जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ने किया।सेवा ज्योति यात्रा के समापन के साथ ही बालोद शहर में ‘सेवा, संगठन और राष्ट्र निर्माण’ का संदेश गूंजता रहा। विशाल जनभागीदारी ने यह संदेश दिया कि विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी से साकार होने वाला राष्ट्रीय संकल्प है।

भाजपा ने निकाली भव्य सेवा ज्योति यात्रा

0

नरेंद्र मोदी की राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का आयोजन

मंत्री केदार कश्यप ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी बधाई व शुभकामनाएं

नक्सलवाद के समूल खात्मे के लिए मंत्री कश्यप ने बस्तरवासियों की ओर से मोदी का माना आभार

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र सेवा के सफलतम 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में सेवा ज्योति यात्रा भव्य रूप से निकाली गई। धरमपुरा क्रीड़ा परिसर आरंभ हुई सेवा ज्योति यात्रा मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट के समक्ष पहुंच कर संपन्न हुई। यात्रा में केबिनेट मंत्री केदार कश्यप सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ता व आमजन शामिल हुए।

इसके पूर्व धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन का संबोधन वर्चुअल माध्यम से हुआ। संबोधन उपरांत केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं व गणमान्य जनों को विकसित भारत का संकल्प दिलाया। मंत्री श्री कश्यप ने भाजपा नेताओं के साथ सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की और सेवा ज्योति यात्रा धरमपुरा से आरंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजर कर मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में पूर्ण हुई। जहां अपने संबोधन में केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके अनवरत राष्ट्र सेवा व जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर बस्तरवासियों की ओर बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की। श्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आज ही के दिन गुजरात में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तब से लेकर अब तक राष्ट्र के प्रति उनके सेवा और समर्पण की यात्रा देश के प्रधानमंत्री के रूप में अनवरत जारी है। राष्ट्र को सुरक्षित करने व विकास की ऊंचाई तक पहुंचाने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने बस्तर सहित समूचे देश में नक्सलवाद का समूल नाश किया।

यह हम बस्तरवासियों के लिए सबसे बड़ी सौगात है क्योंकि बस्तर ने ही नक्सलवाद का दंश सबसे अधिक भोगा है। इसके लिये श्री कश्यप ने समस्त बस्तरवासियों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार भी व्यक्त किया।सेवा ज्योति यात्रा व वर्चुअल संबोधन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, डॉ. सुभाऊ कश्यप, श्रीनिवास मिश्रा, खेमसिंह देवांगन,योगेंद्र पांडेय, रजनीश पाणिग्रही, परिस राम बेसरा, आर्येंद्र सिंह आर्य, सफीरा साहू, रामकुमारी यादव, ललिता बघेल, माहेश्वरी ठाकुर, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, निर्देश दीवान, अभिलाष यादव आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन शामिल रहे।

पीढ़ियां बदलीं, पर नहीं बदली रथ बनाने की परंपरा; शिल्पकारों के साथ खड़े हुए कुमार जयदेव

0

कारीगरों को 50 हजार की मदद, बकरे और रोज नाश्ते की भी व्यवस्था

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर दशहरा का विजय रथ सिर्फ लकड़ी, रस्सी और कीलों से तैयार नहीं होता, बल्कि इसके पीछे पीढ़ियों से चली आ रही आस्था, परंपरा और निस्वार्थ सेवा की कहानी जुड़ी है। इसी परंपरा को जीवित रखने झाड़ उमरगांव और बेड़ा उमरगांव से पहुंचे बुजुर्ग बढ़ई कारीगर इन दिनों दिन-रात रथ निर्माण में जुटे हैं। उम्र 60 से 70 वर्ष के बीच, हाथों में हथौड़ी और सामने विशाल लकड़ियां। इन कारीगरों की मेहनत को सम्मान देने सुकमा जमींदार परिवार के सदस्य कुमार जयदेव आगे आए। रथ निर्माण स्थल पर कारीगरों से मुलाकात के दौरान कुमार जयदेव ने उनकी समस्याएं सुनीं। कारीगरों ने बताया कि बारिश और बाढ़ के कारण इस वर्ष वे करीब आठ दिन विलंब से पहुंचे। प्रशासन की ओर से राशन-पानी की व्यवस्था मिल रही है, लेकिन महंगाई के दौर में रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर कुछ परेशानी है।यह सुनकर जयदेव ने तत्काल 50 हजार रुपए की सहयोग राशि देने की घोषणा की। साथ ही दशहरा की परंपरा के अनुसार बकरे की व्यवस्था करने और कारीगरों के लिए रोज सुबह गर्म नाश्ते की व्यवस्था कराने की बात कही।

मजदूर नहीं, मेरे परिजन हैं आप

कारीगरों से संवाद के दौरान कुमार जयदेव ने कहा- आप यहां मजदूरी करने नहीं, बल्कि माई दंतेश्वरी की सेवा करने आए हैं। उन्होंने कारीगरों से कहा कि वे खुद को अकेला न समझें। उनका सम्मान और सुविधा सुनिश्चित करना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ये कारीगर अपने साथ घर से औजार और कई जरूरी संसाधन लेकर आते हैं। यहां तक कि रस्सी और रथ निर्माण में उपयोग होने वाली कई चीजें भी वे स्वयं तैयार करते हैं। ऐसे में उनकी सेवा को केवल मेहनत या मजदूरी के रूप में देखना बस्तर की परंपरा की भावना को छोटा करना होगा।

माई की सेवा हमारा धर्म

रथ निर्माण दल के मुखिया मोतीराम नाग, झाड़ उमरगांव ने बताया कि झाड़ उमरगांव और बेड़ा उमरगांव के ग्रामीण पीढ़ियों से बस्तर दशहरा के लिए रथ निर्माण करने जगदलपुर आते हैं। उनके दादा-परदादा भी इसी सेवा में जुटते रहे और अब यह जिम्मेदारी उनकी पीढ़ी निभा रही है। इन कारीगरों का कहना है कि वे किसी विशेष मांग को लेकर यहां नहीं आते। उनके लिए यह माई की सेवा और पूर्वजों से मिली जिम्मेदारी है। बदलते समय में जब व्यवस्थाओं और खर्चों की जरूरत बढ़ी है, तब समाज और जनप्रतिनिधियों की ओर से मिलने वाला सहयोग उनके लिए सम्मान के साथ मनोबल भी बढ़ाता है।

पीढ़ियां बदलीं, पर नहीं बदली रथ बनाने की परंपरा; शिल्पकारों के साथ खड़े हुए कुमार जयदेव

0

कारीगरों को 50 हजार की मदद, बकरे और रोज नाश्ते की भी व्यवस्था

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर दशहरा का विजय रथ सिर्फ लकड़ी, रस्सी और कीलों से तैयार नहीं होता, बल्कि इसके पीछे पीढ़ियों से चली आ रही आस्था, परंपरा और निस्वार्थ सेवा की कहानी जुड़ी है। इसी परंपरा को जीवित रखने झाड़ उमरगांव और बेड़ा उमरगांव से पहुंचे बुजुर्ग बढ़ई कारीगर इन दिनों दिन-रात रथ निर्माण में जुटे हैं। उम्र 60 से 70 वर्ष के बीच, हाथों में हथौड़ी और सामने विशाल लकड़ियां। इन कारीगरों की मेहनत को सम्मान देने सुकमा जमींदार परिवार के सदस्य कुमार जयदेव आगे आए। रथ निर्माण स्थल पर कारीगरों से मुलाकात के दौरान कुमार जयदेव ने उनकी समस्याएं सुनीं। कारीगरों ने बताया कि बारिश और बाढ़ के कारण इस वर्ष वे करीब आठ दिन विलंब से पहुंचे। प्रशासन की ओर से राशन-पानी की व्यवस्था मिल रही है, लेकिन महंगाई के दौर में रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर कुछ परेशानी है। यह सुनकर जयदेव ने तत्काल 50 हजार रुपए की सहयोग राशि देने की घोषणा की। साथ ही दशहरा की परंपरा के अनुसार बकरे की व्यवस्था करने और कारीगरों के लिए रोज सुबह गर्म नाश्ते की व्यवस्था कराने की बात कही।

मजदूर नहीं, मेरे परिजन हैं आप

कारीगरों से संवाद के दौरान कुमार जयदेव ने कहा- आप यहां मजदूरी करने नहीं, बल्कि माई दंतेश्वरी की सेवा करने आए हैं। उन्होंने कारीगरों से कहा कि वे खुद को अकेला न समझें। उनका सम्मान और सुविधा सुनिश्चित करना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ये कारीगर अपने साथ घर से औजार और कई जरूरी संसाधन लेकर आते हैं। यहां तक कि रस्सी और रथ निर्माण में उपयोग होने वाली कई चीजें भी वे स्वयं तैयार करते हैं। ऐसे में उनकी सेवा को केवल मेहनत या मजदूरी के रूप में देखना बस्तर की परंपरा की भावना को छोटा करना होगा।

माई की सेवा हमारा धर्म

रथ निर्माण दल के मुखिया मोतीराम नाग, झाड़ उमरगांव ने बताया कि झाड़ उमरगांव और बेड़ा उमरगांव के ग्रामीण पीढ़ियों से बस्तर दशहरा के लिए रथ निर्माण करने जगदलपुर आते हैं। उनके दादा-परदादा भी इसी सेवा में जुटते रहे और अब यह जिम्मेदारी उनकी पीढ़ी निभा रही है। इन कारीगरों का कहना है कि वे किसी विशेष मांग को लेकर यहां नहीं आते। उनके लिए यह माई की सेवा और पूर्वजों से मिली जिम्मेदारी है। बदलते समय में जब व्यवस्थाओं और खर्चों की जरूरत बढ़ी है, तब समाज और जनप्रतिनिधियों की ओर से मिलने वाला सहयोग उनके लिए सम्मान के साथ मनोबल भी बढ़ाता है।

बस्तर से भी गहरा नाता रहा है नाना पाटेकर का

0

नाना की फिल्म “आज की महाभारत” की शूटिंग हुई बस्तर की वादियों में

अर्जुन झा

जगदलपुर बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका निधन मुंबई फिल्म जगत ही नहीं बल्कि बस्तर के लिए भी बेहद दुखद है। नाना का बस्तर से गहरा नाता और लगाव रहा है। उन्होंने बस्तर में लंबा समय गुजारा था और उनकी कुछ फिल्मों की शूटिंग भी बस्तर की खूबसूरत वादियों में हुई थी। नाना पाटेकर के निधन से बस्तर के उनके प्रशंसकों, कलाकारों और सिनेमा प्रेमियों में शोक की लहर है। मशहूर फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का आज 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार उन्हें गोवा के डोना पाउला स्थित अपने आवास पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था। उन्हें अचेत अवस्था में मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। नाना पाटेकर को गुरुवार तड़के करीब 3:30 बजे डोना पाउला स्थित मणिपाल अस्पताल लाया गया।

चिकित्सकों ने उन्हें होश में लाने के लिए लगभग 45 मिनट तक सीपीआर दिया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल की ओर से मामले को मेडिको-लीगल केस के रूप में दर्ज किए जाने और मौत के सटीक कारण की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जानकारी सामने आई है। नाना पाटेकर के अचानक निधन की खबर सामने आते ही उनके प्रशंसकों और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। शुरुआती जानकारी में कार्डियक अरेस्ट को मौत की वजह बताया जा रहा है।हालांकि अंतिम चिकित्सकीय निष्कर्ष और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।

थम गया पांच दशक का सफर

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा में करीब पांच दशक तक अपने अभिनय का लोहा मनवाते रहे। वर्ष 1978 की फिल्म ‘गमन’ से उनके फिल्मी सफर की शुरुआत हुई। इसके बाद उन्होंने ‘परिंदा’, ‘प्रहार’, ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘खामोशी: द म्यूजिकल’, ‘अब तक छप्पन’ और ‘वेलकम’ सहित कई यादगार फिल्मों में दमदार भूमिकाएं निभाईं। उनकी संवाद अदायगी, प्रभावशाली आवाज और किरदारों को जीवंत कर देने वाली अभिनय शैली ने उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे अलग और प्रभावशाली कलाकारों में स्थान दिलाया। अभिनय के साथ उन्होंने निर्देशन और लेखन में भी काम किया।

दो बार बस्तर आए थे नाना

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से बस्तर के कलाकार जगत में भी शोक की लहर है। नाना पाटेकर का बस्तर से पुराना और खास जुड़ाव रहा है। वे वर्ष 1987-88 के दौरान दो बार बस्तर आए थे। बताया जाता है कि नाना पाटेकर ने धरमपुरा स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में समय बिताया था। इसके अलावा वे करीब एक महीने तक बस्तर में फिल्म शूटिंग के सिलसिले में रहे। इस दौरान फिल्म ‘आज की महाभारत’ की शूटिंग बस्तर की खूबसूरत वादियों में की गई थी। फिल्म में नाना पाटेकर के साथ सुरेश ओबेरॉय, दीप्ती नवल, भारत भूषण, नीता पुरी सहित कई अन्य कलाकार भी बस्तर पहुंचे थे। बस्तर से उनका लगाव था। नक्सलवाद पर बनी फिल्म में काम करने के पहले वे बस्तर के धुर नक्सल इलाकों में भ्रमण कर जमीनी स्थिति का पता करते थे। गंगा प्रोडक्शन की फिल्म ‘आज की महाभारत’ की शूटिंग बस्तर की खूबसूरत वादियों में की गई थी।बस्तर के उड़ीसा बॉर्डर से लगे धनपूंजी देवड़ा मंदिर चित्रकोट, तीरथगढ़, नया मुंडा एवं जगदलपुर शहर के कुछ स्थानों में शूटिंग की गई थी। आज उनके निधन पर बस्तर के उनके साथी दुखी हैं। सत्यजीत भट्टाचार्य, जी श्याम, मनमोहन, उस जमाने के उनके बाल कलाकार साथी प्रशंसक महेंद्र महापात्र भी उनसे बहुत प्रभावित थे। वे आज रूंधे गले से कहते हैं- बेदाग, बेबाक कलाकार का जाना उनके लिए बहुत दुखदाई रहा। फिल्म की शूटिंग के दौरान बस्तर के स्थानीय कलाकारों और थिएटर से जुड़े लोगों को इन दिग्गज कलाकारों से मिलने और उनके साथ काम करने का अवसर मिला। नाना पाटेकर की सहजता और कलाकारों के प्रति अपनापन आज भी बस्तर के रंगकर्मियों की यादों में ताजा है। नाना पाटेकर के निधन से बस्तर का थिएटर और कलाकार जगत भी गहरे शोक में हैं। उनके साथ जुड़ी ये पुरानी यादें आज बस्तर के कलाकारों के लिए एक अनमोल विरासत बन गई हैं।

दोगुने पंजीयन से बनेगा बस्तर के खेल का नया रिकॉर्डबस्तर एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष संग्राम सिंह राणा ने जिले के खिलाड़ियों से किया आह्वान—हर खिलाड़ी बने बस्तर ओलंपिक का हिस्सा

0

जगदलपुर। बस्तर ओलंपिक 2026 को लेकर बस्तर जिला एथलेटिक्स संघ ने खिलाड़ियों को जोड़ने की मुहिम तेज कर दी है। संघ के अध्यक्ष संग्राम सिंह राणा ने जिले के सभी खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराने तथा पूरे उत्साह के साथ बस्तर ओलंपिक में भाग लेने का आह्वान किया है। संग्राम सिंह राणा ने कहा कि पिछले वर्ष बस्तर जिले में 95,243 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया था। इस वर्ष लक्ष्य पिछले वर्ष की तुलना में दोगुना 1,90,486 पंजीयन कराने का है। यह केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि बस्तर के हर गांव और हर खिलाड़ी को खेल के बड़े मंच से जोड़ने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि बस्तर की मिट्टी में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता इस बात की है कि इन प्रतिभाओं को पंजीयन से लेकर खेल के मैदान तक पहुंचाया जाए। बस्तर ओलंपिक खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आगे बढ़ने और नई पहचान बनाने का अवसर प्रदान कर रहा है। संघ अध्यक्ष ने जिले के खिलाड़ियों से अपील की कि हर खिलाड़ी स्वयं पंजीयन कराए और कम से कम एक अन्य खिलाड़ी को भी बस्तर ओलंपिक से जोड़े। उन्होंने कहा कि जब बस्तर का हर खिलाड़ी मैदान में उतरेगा, तभी दोगुने पंजीयन का लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा। संग्राम सिंह राणा ने कहा, “इस बार हमारा लक्ष्य सिर्फ दोगुना पंजीयन करना नहीं, बल्कि बस्तर के हर खिलाड़ी की भागीदारी सुनिश्चित करना है। आइए, मिलकर ऐसा रिकॉर्ड बनाएं कि बस्तर ओलंपिक 2026 बस्तर की खेल शक्ति और नए बस्तर की नई पहचान बने।”

MOST POPULAR

HOT NEWS