बस्तर जिले में अपराध की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में तथा जिले के समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी के द्वारा टीम गठित कर अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत विशेष अभियान चलाया गया। विशेष अभियान के तहत् जिला बस्तर के समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत में पेट्रोलिंग करते हुए थाना क्षेत्र में निगरानी शुदा बदमाशों को चेक किया गया तथा उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी लिया गया, तथा घूम-घूम कर फेरी करने वाले को थाना बुलाकर पूछताछ कर उनके आने-जाने व रूकने के स्थान को बारीकी से तस्दीक कराया गया |
जगदलपुर(प्रखर)। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आरक्षण के नियमों का पालन नहीं किये जाने व आरक्षित संवर्ग के शिक्षित बेरोजगार चयनित सूची को लेकर अजाक्स कार्यवाहक अध्यक्ष ने शासन से जांच कर सूची निरस्त करने की मांग की है।
अध्यक्ष व्ही.पी. शोरी ने जारी अपने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी है कि बस्तर जिला कलेक्टर को ज्ञापन पत्र प्रेषित कर उक्त अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आरक्षण का पालन नहीं किये जाने पर आरक्षित संवर्ग के शिक्षित बेरोजगार चयनित सूची से बाहर हो गये हैं, जिससे अजाक्स द्वारा चयन सूची को जाँच कर निरस्त करते हुये पुन: प्राप्त आवेदन पत्रों के आरक्षण रोस्टर के अनुसार जारी किया जाना चाहिए। साथ ही भर्ती अभियान भी चलाया जाना चाहिए।
शोरी ने कहा कि चयन सूची के आधार पर ज्ञात हुआ है कि उक्त विद्यालय में व्याख्याता सामाजिक विज्ञान, जीव विज्ञान, वाणिज्य रसायन, गणित संस्कृत, अंग्रेजी, हिन्दी, शिक्षक-विज्ञान, गणित, शिक्षक संस्कृत पू.मा.शा. सहायक शिक्षक-विज्ञान प्रयोग सहायक प्रधान अध्यापक प्रा.शा प्रधान अध्यापक मा.शा. कम्प्यूटर शिक्षक, सहा. ग्रेड-2 सहा ग्रेड-3 एवं अन्य पदों पर जिला शिक्षा विभाग बस्तर जिला द्वारा चयनित सूची में आरक्षित संवर्ग के लिये किसी भी प्रकार के नियमों का पालन नहीं किये जाने के कारण आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगारों को बेदखल किया गया है।
इससे यह साबित होता है कि अलग-अलग विषयवार एकजाई व स्वीकृत पदों के अनुसार चयन सूची के आधार पर विकासखण्डवार चयन सूची जारी करने की स्थिति में पूरे आरक्षित वर्ग के शिक्षित बेरोजगारों को बाहर किया गया है। उन्होंने कहा कि संभागायुक्त से मांग की गई है कि जिला स्तरीय आरक्षण रोस्टर के अनुसार चयन सूची को प्रकाशित किया जाये अन्यथा संघ आन्दोलन करने बाध्य होगा।
भानपुरी भाजपा मण्डल के कार्यकर्ताओं ने करंनदोला माता मंदिर प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती पर स्वच्छ भारत मिशन अभियान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलाया जा रहा ,उसके तहत स्वच्छता अभियान साफ – सफाई मंदिर परिसर में किया गया ।
इस अवसर पर पूर्व सांसद दिनेश कश्यप , जिलाध्यक्ष भाजपा रुपसिंह मंडावी ,मण्डल अध्यक्ष संतोष बघेल ,जनपद पंचायत अध्यक्ष टीकेश्वरी मंडावी , उपाध्यक्ष भाजपा भानपुरी असगर खान ,राजेश सागर ,भाजपा कार्यकर्ता किसन सेन ,महामंत्री प्रवीण सांखला ,जनपद सदस्य खुलेश्वर कश्यप ,भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष तुलसु राम कश्यप ,महामंत्री रामप्रसाद मौर्य,कोषाध्यक्ष घनश्याम पाणि ग्राही,केवल दीवान, लक्ष्मी सिन्हा व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
आज गांधी जयंती के अवसर पर जनपद सदस्य संजय बैस सरपंच शिवराम सिन्द्रामे ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को शाल श्रीफल देकर वेक्सीनेशन सेंटर पर जाकर सम्मान किया सर्व प्रथम राष्टपिता महात्मा गांधी जी के छाया चित्र पर माल्यापर्ण कर पूजा अर्चना किये जनपद सदस्य संजय बैस ने अपने सम्बोधन में कहा कि सत्य और अहिंसा के पुजारी बापू जी की आज जयंती है मैं उन्हें नमन करते हुए उनके बताए हुए रास्ते को अमल करना है इस अवसर पर उपसरपंच दीपक यादव नेमसिंग अलेन्द्र आसमा बेगम राधू राम सुरेन्द्र नेताम पिंटू जगनायक लोकेश सिन्हा उपस्तिथ रहे |
HDFC BANK PARIVARTAN व वृत्ति संस्था द्वारा डौडी ब्लाक में 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जी की जयंती अवसर पर ग्राम कामता व लिमऊडीही में गांधी जी छायाचित्र में पूजा अर्चना करके स्वच्छता अभियान के तहत गाँव मे गोठान परिसर की साफ सफाई किया गया और बच्चों के द्वारा स्वछता के विषय पर रंगोली बनाकर स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का संदेश दिया रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हेमा व रोमा व दूसरे स्थान पर गरिमा व रूखमणी ने प्राप्त किया व ग्राम लिमऊडीही में रैली के माध्यम से स्वछता का संदेश पूरे गाँव मे दिया गया व रैली में वन्देमातरम भारत माता की जय, महात्मा गांधी जी की जय , स्वछता अपनाओ, स्वछता अपनाओ अपने घर को सुंदर बनाओ अपना देश भी साफ हो, इसमें हम सबका हाथ हो इन नारो के साथ रैली निकाली गई जिसमें मुख्य रूप से वृत्ति संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर ज्ञान दास जी , एग्रीकल्चर विशेषज्ञ राहुल राजपूत जी, एग्रीबिजनेस मैनेजर स्वाधीन स्वाइ जी MIS प्रवीण साहू जी, विलेज कॉर्डिनेटर डॉली कचलामे, देवेंद्र पटेल, दीपिका मसीहा, गोमती नागवंशी, खिलेंद्र कुमार नीता रावटे, उमाशंकर सरपंच ग्राम पंचायत कामता व सरपंच ग्राम पंचायत लिमऊडीही व ग्रामवासी उपस्थित थे।
सुने मकान में चोरी करने वाला आरोपीगण हुआ गिरफ्तार। आरोपीगण के कब्जे से चोरी की सम्पत्ति बरामद। आरोपगीण को धारा 457,380,34 ताहि के तहत् भेजा गया जेल
मामला थाना अर्जुंदा क्षेत्र की है । प्रार्थी मयंक चंद्राकर पिता कृष्णा चंद्राकर उम्र 26 वर्ष सा0 भिलाई थाना अर्जुदा जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके सुने मकान ग्राम भिलाई में कोई अज्ञात चोर द्वारा कमरे का ताला तोड़कर आलमारी में रखे पीतल के गुण्डी, गंजी, कांसा का थाली व इलेक्ट्रानिक वेट मशीन जुमला कीमती 15,000 रूपये को चोरी कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर थाना अर्जुदा में धारा 457,380 भादवि के तहत् मुकदमा कायम कर अज्ञात आरोपी का पता साजी किया गया। मुखबीर की सूचना पर संदेहियों भुनेश्वर निषाद व किशोर कुमार से पूछताछ किया गया जो दिनांक 28.09.21 के रात्रि में कृष्णा चंद्राकर के मकान अंदर प्रवेश कर कमरे का ताला तोड़कर आलमारी में रखे एक नग गुण्डी, एक नग गंजी व चार नग कांस का थाली , 01 नग इलेक्ट्रानिक वेट मशीन को चोरी कर कृष्णा चंद्राकर के कुछ दूर पर स्थित बाड़ी के झाड़ी में बिक्री करने हेतु छिपाकर रखना बताये व उक्त स्थान पर ले जाकर चोरी गये वस्तु गुण्डी, गंजी, थाली व इलेक्ट्रानिक वेट मशीन जुमला कीमती 15000 रूपये को बरामद किया गया। आरेापीगण भुनेश्वर निषाद पिता धनीराम निषाद उम्र 28 वर्ष व किशोर कुमार पिता श्याम सुंदर नेताम उम्र 30 वर्ष साकिनान भिलाई थाना अर्जुदा जिला बालोद छ0ग0 को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी0आर0पोर्ते व उप पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आरोपी पतासाजी वाजाप्ता सुमार में थाना प्रभारी अर्जुदा निरीक्षक कुमार गौरव, सउनि रमेश सिन्हा, प्रधान आरक्षक विकाश सिंह, आरक्षक भालेश्वर देवांगन , तेजराम साहू, नेमसिंह, जितेंद्र विश्वकर्मा, पिताम्बर साहू का विशेष योगदान रहा।
आरोपीगण-
भुनेश्वर निषाद पिता धनीराम निषाद उम्र 28 वर्ष साकिन भिलाई थाना अर्जुदा जिला बालोद छ0ग0
किशोर कुमार पिता श्याम सुंदर नेताम उम्र 30 वर्ष साकिन भिलाई थाना अर्जुदा जिला बालोद छ0ग0 बरामद सम्पत्ति- 01 नग गुण्डी, 01 नग गंजी ,04 नग कांस का थाली व 01 नग इलेक्ट्रानिक वेट मशीन कुल कीमती 15,000 रूपये
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुराद पूरी हो गई है। अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बघेल को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया है। इससे पहले बघेल को असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी। गौरतलब है कि बघेल ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा से यूपी चुनाव के लिए जिम्मेदारी देने का आग्रह किया था। बघेल ने असम चुनाव में जिस सक्रियता से मोर्चा सम्हाला था, उससे प्रभावित केंद्रीय नेतृत्व ने अब उन्हें उत्तर प्रदेश में होने वाले महासंग्राम में ज़िम्मेदारी सौंप दी है। छत्तीसगढ़ में पिछ्ले कई दिनों से कांग्रेस की आंतरिक राजनीति में उथल पुथल मची हुई है और अटकलों के दौर जारी है। लेकिन बघेल पूरे आत्म विश्वास के साथ विजेता की मुद्रा में नज़र आ रहे हैं। आज सुबह ही उन्होंने यह कहकर खुला इशारा कर दिया था कि छत्तीसगढ़ कभी पंजाब नहीं बन सकता। अब बघेल को यूपी चुनाव के घमासान में बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर नेतृत्व ने यह इशारा कर दिया है कि उसकी मंशा और बघेल की अहमियत क्या है। वैसे यूपी चुनाव में छत्तीसगढ़ का दबदबा रोमांचकारी होगा। भाजपा से छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय को सह प्रभारी बनाया गया है और अब कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पर्यवेक्षक बना दिया है। कांग्रेस नेतृत्व द्वारा बघेल को सौंपी गई जिम्मेदारी के यह सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं कि अब कम से कम यूपी चुनाव तक छत्तीसगढ़ में गहमागहमी की कोई गुंजाइश नहीं है और तब तक इतना वक्त गुजर चुका होगा कि तमाम अटकलों अपनी अहमियत खो देंगी।
दल्ली राजहरा :-समर्पण सेवा अभियान के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वी जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मंडल की ओर से बस स्टैंड में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसके तहत संपूर्ण क्षेत्र में साफ सफाई कर झाड़ू लगाया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा दल्ली राजहरा मंडल के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ,महामंत्री राकेश द्विवेदी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागडे , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र पिपरे ,महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष किरण सिन्हा, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भूपेंद्र श्रीवास नगर पालिका दल्ली राजहरा के नेता प्रतिपक्ष बाबी छतवाल , मंडल उपाध्यक्ष सुजीत झा, पूर्व पार्षद सुखवंतिन ठाकुर ,युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजीव सिंह, उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव सुमित जैन महेंद्र सिंह , मोहम्मद इमरान, जनार्दन सिंगरौल, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री राकेश कोसरे, जिला कार्यसमिति के सदस्यगण जसवंता नायक ,पार्षद राजेश कांबले, जगन्नाथ साहू आदि उपस्थित थे |
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार तथा केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय लोकप्रिय विधायक अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर आज दिनांक 02/10/2021 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती गांधी चौक वार्ड नं 20 में मनाई गई।
सर्वप्रथम महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर और लाल बहादुर शास्त्री जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण व तिलक लगाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
उसके पश्चात ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष काशीराम निषाद,सेवादल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडे,जिला सचिव के ईश्वर राव, ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहन साहू, चम्पा साहू,एल्डरमैन प्रमोद तिवारी, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हरिश साहू,एन एस यू आई विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन अल्पसंख्यक विभाग नगर अध्यक्ष मुमताज कुरैशी ने गांधी जी और शास्त्री जी की जीवनी पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रभारी महामंत्री विवेक मसीह ने किया व आभार प्रदर्शन ब्लॉक सचिव विलसन मैथ्यू ने किया।
इस अवसर पर जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड ,एल्डरमैन राजू वर्गीस, जगदीश श्रीवास,ब्लॉक उपाध्यक्ष जसपाल सिंह भाटिया,आई एल सोनवानी, बी एस एन मूर्ति, अजय छाजेड़, शैलेश जैन,ब्लॉक महामंत्री श्रीनिवास राव, अशोक जैन,सयुक्त महामंत्री रूबी एंथोनी, जागेश्वर गंधर्ब, सचिव फ्रांसिस कोलीन,अजय बघेल,ताराचंद बघेल, डोमेन्द्र सावलकर रीता शर्मा, गीता शर्मा, आदित्य ठाकुर,राजू निषाद, जोहन निषाद,मोती लालवानी संतानु साहू युवक कांग्रेस से मनीष सेन,परितोष हंसपाल, राजू चौधरी एन एस यू आई से अशोक श्रीवास्तव,मनोज यादव, नितेश देशमुख, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन व वार्डवासी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में खीर का वितरण किया गया।
नगर पँचायत डौंडी लोहारा में आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया।डौंडी लोहारा में आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश प्रधान के निर्देशन में नगर पँचायत डौंडी लोहारा के द्वारा भारत सरकार के आजादी के अमृत महोत्सव कैंपेन कार्यक्रम का आयोजन नगर पँचायत सभा कक्ष में किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करते हुए राष्ट्रगान से की गई, इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पँचायत की अध्यक्षा श्री मति लोकेश्वरी गोपी साहू मैडम जी एवं विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष विद्या शर्मा मैडम जी तथा समस्त पार्षद गन तथा सभी एल्डरमेन ,स्वच्छता के संबंध में अपने जागरूक विचारों से सब को प्रेरित किया व नगर के प्रतिष्ठित नागरिको को श्रीफल, शाल भेट करके सम्मानित किया,सभी ने इस पल का आनंद उठाते हुए स्वच्छता के नारे लगाए ।
कार्यक्रम में नगर को स्वच्छ रखने वाले सफाई मित्रों,सफाई दीदियों को प्रमाण पत्र एवं उपहार के माध्यम से सम्मानित भी किया गया तथा इस आजादी महोत्सव कार्यक्रम में इंजीनियर भानुप्रकाश घोष, सफाई दरोगा जितेंद्र श्रीवास्तव, जिला समन्वयक महेंद्र साहू एवं सभी पँचायत के कर्मचारी गण, सफाई कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक गणों की उपस्थिति रही ।