दल्लीराजहरा – वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा लागु 3 कृषि सुधार क़ानून को वापस लेने अथवा संशोधित करने श्री गुरुनानक दरबार दल्लीराजहरा द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया और 3 नवीन कानून का विरोध देशभर के किसानों द्वारा किया जा रहा है |
इस सम्बन्ध में आज दिनांक 8 दिसम्बर को भारत बंद का आह्वान किया गया है | जिसका हमारी संस्था श्री गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार कमेटी पूर्ण समर्थन करता है |
इन्होने मांग की है कि कृषि सुधार नवीन कानून को देशहित एवं किसानों के हितों को ध्यान में रखकर पुनर्विचार करके संशोधित किया जाये |
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा के वार्ड क्र 09 के निवासी मेवा पटेल जी बीएसपी प्रबंधन द्वारा टाउनशिप में वॉटर सप्लाई का काम बंद करवाने के खिलाफ अपने परिवार समेत पत्नी प्रभा पटेल एवं बच्चे नितिन (12) व नवीन (8) सोमवार दोपहर 1.30 बजे से दो दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं । उनके समर्थन में नगर पंचायत चिखलाकसा के अध्यक्ष भिखी मसिया एवं उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहीम ने कहा कि हमारे मजदुर भाई जो लम्बे समय से माइंस में ठेके के
श्रमिक रहे है उन्हें बीएसपी प्रबंधन द्वारा काम से बाहर कर देना सौतेला व्यव्हार है | दो छोटे मासूम बच्चे एवं उनकी पत्नी भूखे प्यासे बैठे है बीएसपी प्रबंधन का मानवता का व्यवहार ख़त्म हो चूका है | ठेकेदार के समर्थन में हम सब साथ है इनमे सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे एवं पार्षदगण उपस्थित रहे |
“सिटी मीडिया न्यूज़ द्वारा 01 दिसम्बर को इस बारे में खबर प्रकाशित की गई थी जिसमे मेवा पटेल द्वारा बीएसपी प्रबंधन को यदि काम चालू नहीं किया गया तो वे परिवार सहित आमरण अनशन पर बैठने की धमकी दी थी किन्तु बीएसपी प्रबंधन पर इसका कोई असर नहीं हुआ |”
बीएसपी प्रबंधन के अनैतिक व गैर कानूनी दबाव के कारण मेवा पटेल जी का परिवार आर्थिक एवं मानसिक प्रताड़ना से जूझ रहे है । ऐसे में बीएसपी प्रबंधन का उदासीन रवैया निंदनीय है।।
आज युवा कांग्रेस के साथियों ने अनशन स्थल पर पहुंच कर मेवा पटेल समेत परिवार को अपना पूर्ण समर्थन दिया तथा आवश्यकता पड़ने पर युवा कांग्रेस भी उग्र प्रदर्शन करने बाध्य रहेंगे।।
मेवा पटेल जी के परिवार को समर्थन देने शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष सेन जी,युवा पार्षद स्वप्निल तिवारी जी,युकां नेता परितोष हंसपाल जी,पीएम सोहैल जी,विधानसभा NSUI अध्यक्ष भरत देवांगन जी,लोकेश सिन्हा जी,चेतन कुंजाम जी,दिनेश यादव जी,महेंद्र नेताम जी सहित युकां के साथी मौजूद थे ।।
दल्लीराजहरा – केंद्र सरकार द्वारा किसान विरोधी कानून लागू करने के विरोध में भारत बंद – किसानों के आव्हान पर कांग्रेस द्वारा दल्लीराजहरा में भी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद करने की अपील की |
केंद्र सरकार द्वारा किसान विरोधी कानून लागू करने के विरोध में किसानों के आव्हान पर आज 8 दिसम्बर को भारत बंद के समर्थन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संगीता नायर जी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दल्ली राजहरा के व्यापारिक प्रतिष्ठानों से नगर बंद को सफल बनाने अपील किया ।
नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नगर भ्रमण करते हुए सभी व्यापारी साथियों से किसानों के समर्थन में नगर बंद का अपील किया तथा किसान विरोधी मोदी सरकार से किसानों के हित मे काले कानून को वापस लेने का मांग किया ।
इस दौरान जिला/ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, सेवादल,युवा कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी, नगर पालिका के पार्षद/एल्डरमैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।।
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में चन्देनीभाठा मुख्य मार्ग पर में गुप्ता पशु आहार के सामने बाइक और कार में जबरदस्त टक्कर हो गई है बताया जा रहा है कार क्र CG06 GF 8009 न्यू बस स्टैंड की ओर से पुराना बाजार जा रही थी बाइक क्र CG08 E 2250 न्यू मार्केट से खरीदी पर अपने गांव की ओर जा रहे थे तभी चंदैनी भाटा के पास मुख्य मार्ग में एक गाय को बचाने के चक्कर में आपस में भिडंत हो गई |
घायल युवक
बाइक में दो लोग सवार थे जो चालक है उसका नाम राम कुमार जो कि भोईरटोला का निवासी है जिसे सिर एवं पैर में पर चोट लगी है उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु दुर्घटनाग्रस्त वाहन से ही पास के आरोग्य अस्पताल ले जाया गया |
डौंडीलोहारा – थाना डौंडीलोहारा पुलिस द्वारा आज दिनांक 07.12.2020 को हत्या के आरोपी रिकेश कुमार पिता स्व. मंगलूराम जाति सतनामी उम्र 33 वर्ष ग्राम कोबा थाना डौंडीलोहारा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | आरोपी रिकेश कुमार ने मृतक जीवन लाल साहू पिता जसवंत साहू उम्र 37 साल ग्राम कोबा को दिनांक 06. 12.2020 के शाम करीब 05.15 से 05.30 बजे के बीच धारदार रापा (फावडा) से गले, मस्तक एवं सिर में प्राण घातक वार कर हत्या किया हैं।
आरोपी रिकेश
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक जीवन सतनामी गली में अक्सर वह गाली-गलौच कर लोगों से झगड़ा करता था. उस समय भी आरोपी रिकेश ने थाने में रिपोर्ट लिखाई थी. इसी बात को लेकर बीती रात को भी मृतक व आरोपी के बीच झगड़ा हो रहा था. गुस्से में आकर आरोपी ने
फावड़ा से सिर फोड़ कर हत्या कर दी. आरोपी हत्या करने के बाद गांव से भाग गया. बाद में उसने थाने में आकर सरेंडर कर दिया. मृतक और आरोपी के बीच पहले से ही शराब के नशे के चलते गाली-गलौज के कारण विवाद होता रहता था, जिसकी वजह से एक बार थाने तक भी मामला पहुंच चुका था. पूर्व में भी मृतक जीवन सतनामी गाली-गलौच व मारपीट के चलते
धारा 151 के तहत गिरफ्तार हुआ था, जिसके बाद जमानत पर छूटा हुआ था | डौंडीलोहारा में आरोपी रिकेश कुमार के विरूद्ध अपराध क्रमांक 265/2020 धारा 302 के तहत गिरफ्तार किया गया |
दल्लीराजहरा – आज दल्लीराजहरा में 07 कोरोना संक्रमित मिले |
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |
आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 02 से 01, वार्ड क्र 05 से 01, वार्ड क्र 11 से 02, वार्ड क्र 13 से 02 और वार्ड क्र 25 से 01 की पुष्टि हुई है |
इस प्रकार आज एंटीजन से 01, आरटीपीसीआरसे 03 और ट्रू नॉट से 03 की रिपोर्ट के आधार पर कुल 07 लोग कोरोना संक्रमित मिले |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
अर्जुन्दा – अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चिरचार में 30 नवम्बर को दोपहर टिकेश्वरी साहू पति घनश्याम साहू उम्र 24 वर्ष के दवारा अपने घर के ऊपरी मंजील के कमरे में फांसी लगाकर आत्म हत्या करने का मामला सामने आया है | नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर
आत्महत्या करने पर थाना अर्जुन्दा में सुचना दी गई जिसके पश्चात् घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा कार्यवाही कार्यपालिक दण्डाधिकारी द्वारा किया गया तथा शव का पी.एम. कराया गया, जिसका पी.एम. रिपोर्ट अभी नहीं आया है ।
पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया
मामले की जांच के दौरान मृतिका के पिता गैंदलाल साह, मां कामीन बाई, बहन साधना साहू, भाई धमेन्द्र साहू, भाभी उमा बाई व गवाहन तिहारू राम, दरबारी राम साहू से पूछताछ की गई जिन्होंने अपने बयान में बताया की मृतिका के ससुराल पक्ष ससुर अंकालू, पति घनश्याम, जेठ देवेन्द्र, जेठानी पुष्पा व जेठानी के पिता लोचन द्वारा शादी में दहेज कम लाये हो कहकर
प्रताडित करना व मृतिका द्वारा अपने पति व जेठानी को संदिग्ध हालत में देख लेने से ससुराल पक्ष दवारा प्रताड़ित करने के कारण मृतिका दवारा शादी के 6 माह के अंदर फांसी लगाकर आत्म हत्या की है और जब ससुराल पक्ष से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि टिकेश्वरी साह जो घर पर अकेली थी कभी कभी छाती में अचानक दर्द होना बताती थी, जो अपने मकान के ऊपर कमरे में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है |
नवविवाहिता के मृत्यु पर थाना अर्जुन्दा में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक -238,धारा-304(बी),34 भादवि. के उक्त पाँच आरोपियों अंकालू राम साहू, लोचन राम साहू, पुष्पा साहू, घनश्याम साहू और देवेन्द्र साहू गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
जगदलपुर। नगर पालिक निगम के तहत पावर हाउस के पास फील्टर प्लांट में सफाई व्यवस्था के लिये 48 वार्डों के लिये हाथ ठेलों का महापौर सफीरा साहू,अध्यक्ष कविता साहू द्वारा वार्ड सुपरवाइजर को वितरित किया गया। इस दौरान एम आई सी सदस्य विक्रम सिहं डागी,उदय नाथ जेम्स, सुशीला बधेल ,व आयुक्त प्रेम कुमार पटेल ,पार्षद कमलेश पाठक उपस्थित थे।
महापौर सफीरा साहू ने कहा कि शहर की साफ -सफाई हमारा मुख्य उद्देश्य है, हम सब को मिलकर हमारे शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाना है। इसी तारतम्य में 48 वार्डों के लिये हाथ ठेलों का वितरण किया गया। वार्डों से पूर्व में हाथ ठेला खराब होने की शिकायत आ रही थी जिस पर कार्रवाई करते हुये सभी वार्डो के लिये नये हाथ ठेला वितरित किया जा रहा है इससे वार्डों में सफाई करने में गति आयेगी। इस दौरान पूर्व पार्षद अब्दुल रशीद स्वच्छता विभाग के अरूण यादव,हेमंत श्रीवास, दामोदर,सुशील कर्मा, संदीप विवेकर व अन्य उपस्थित थे।
जगदलपुर। राष्ट्रीय खनिज विकास निगम एनएमडीसी द्वारा नगरनार स्टील प्लांट में बाहरी कंपनियों की पिछले दरवाजे से भर्ती का मजदूर संगठनों ने तगड़ा विरोध करते हुए सोम सुबह से ही कामकाज प्रभावित किया। इतना ही नहीं सीएमडी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूतला दहन तक किया गया।
सोमवार 7 दिसंबर 2020 को नगरनार स्टील प्लांट बचाओ संघर्ष समिति द्वारा दिनांक 05 दिसंबर 2020 को लिए गए निर्णय अनुसार एनआईएनएल, आरआईएनएल, सेल से ठेका पद्धति पर श्रमिकों व कर्मचारियों को लाए जाने का विरोध यहां के मजदूर संगठनों ने किया। सुबह 6:00 बजे नगरनार स्टील प्लांट के मुख्य द्वार समेत प्लांट के सभी द्वार से काम में जाने वाले मजदूर और अधिकारियों को रोका गया और इस सबंध में अधिशासी निदेशक को ज्ञापन सौंपा गया।
इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में नगरनार स्टील प्लांट के कर्मचारी उपस्थित थे ,जिन्होंने इसके खिलाफ नारेबाजी की और सीएमडी सुमीत देव का पुतला दहन किया तथा मजदूर संघों का यह प्रदर्शन अनवरत 05 घंटेटे तक चला। अध्यक्ष/सचिव संयुक्त इस्पात मजदूर संगठन
नगरनार व स्टील श्रमिक युनियन नगरनार के संतराम सेठिया, प्रभुलाल बधेल महेन्द्र जान, जितेंद्र नाथ सहित बड़ी संख्या में श्रमिक संगठन व मजदूर संगठन से जुड़े लोग उपस्थित थे।
दल्लीराजहरा – आज दल्लीराजहरा में 13 कोरोना संक्रमित मिले |
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |
आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 18 से 09, वार्ड क्र 19 से 01, वार्ड क्र 22 से 02 और वार्ड क्र 26 से 01 की पुष्टि हुई है |
इस प्रकार आज आरटीपीसीआर से 13 की रिपोर्ट के आधार पर कुल 13 लोग कोरोना संक्रमित मिले |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |