जगदलपुर। महिला व बाल विकास की कोरोना योद्धा जोकि बकावंड में सुपरवाइजर के पुत्र के मामूली कोरोना सिम्टम्स से मौत हो गई। इस युवक की कुछ दिनों बाद शादी होने वाली थी किंतु अब इस परिवार में मातम पसरा हुआ है।
मेडिकल कॉलेज सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार बकावंड की आंगनबाड़ी सुपरवाइजर विश्वकर्मा के बेटे के सिर में दर्द उठने के बाद गश खाकर गिर गया जिसको मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया और उसके जांच में कोरोना के सिम्टम्स पाये गये। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
छत्तीसगढ़ में काँग्रेस की सरकार बनते ही लगातार छत्तीसगढ़ के मुखिया श्री भूपेश बघेल ने जनहित में कई कार्य किये है कोरोना महामारी में जहाँ सभी राज्य रोकथाम रोकने रोकने के लिए छत्तीसगढ़ से पीछे है और केंद्र ने वैक्सीनेशन पर युवाओ पर जो भार डाला था ऐसे समय मे छत्तीसगढ़ के युवाओं को फ्री वैक्सीनेशन की पहल से पूरे देश मे छत्तीसगढ़ की इस पहल की सराहना हो रही है युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एक मई को युवाओ को वैक्सीनेशन लगवाने की मुहिम से जोड़ेगी और 30 अप्रेल को आभार भूपेश सरकार के नाम से छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार का धन्यवाद करेगी।
टीकाकरण के तीसरे चरण की 1 मई से शुरुआत।
18 वर्ष के ऊपर सभी का होगा टीकाकरण।
Covid Vaccination के लिए 28 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन प्रारंभ।
दल्लीराजहरा:- दल्लीराजहरा लौह नगरी वार्ड नम्बर 04 कुम्हार पसरा,शास्त्री मार्केट के रहने वाले विकास जैन मित्तल ने हाल हि मे गरीबो कि मदद कि है और फ़ोटो को वायरल करते हुए ये बता रहे है कि इस कोरोना महामारी और लॉक डाउन के चलते गरीब बच्चों कि स्तिथि बहुत ही खराब हो गई है।उन्होने यह भी बताया की गरीब लोग के पास खाने के लिये कुछ भी नही है और लॉक डाउन के चलते ना उन्हे कोई कुछ खाने के लिये देता है न ही कुछ पहनने के लिये वे बस किसी के इंतज़ार मे रहते है।
विकास जैन मित्तल ने यह भी बताया कि वे जब आज सवेरे सब्जी लेने जा रहे थे तब एक बच्चा कन्धे मे बोरा लटकाय भटक रहा था खाली बोतल की तलाश मे तभी उन्होने उसे रोक कर उसे बिस्कुट का पैकेट खरिद कर दिया। ऐसे कई सारे बच्चे है जो कि काम करते है उन्होने यह कहा है कि कृपया कर के अपने साथ गरीबो का भी ध्यान रखे क्या पता उनकी दुआ ही काम आ जाए। विकास जैन मित्तल ने दल्लीराजहरा के कुछ जगहो मे जाके गरीब बच्चों को बिस्कुट के पैकेट के साथ हि मास्क भी दिया है।
उन्होने कहा है की बाल मजदूरी के खिलाफ़ है वो और इस गलत काम मे वो किसी का साथ नही देंगे और उन्होने आम जनता से यह भी अपील कि है की बाल मजदूरी के खिलाफ रहे।
उन्होने ये भी बोला है कि वे हफ़्ते मे 3 दिन (रविवार,मंगलवार,शुक्रवार) इन गरीब बच्चों की मदद करेंगे और वे इस काम को जब तक हो सके तब तक बर्करार रखेंगे।
यदि इसमे कोई अपनी तरफ़ से कुछ भी उन बच्चों को देना चाहता है तो वे अपना नाम विकास जैन मित्तल के पास कॉल या मैसेज कर के बता सकते है और उनके साथ जाके दे सकते है और यदि कोई कुछ डोनेशन देना चाहे तो वे भी उनको सम्पर्क कर सकते है।
कोरोना काल में भी जान की परवाह किये बिना लगातार दिन रात देश की सेवा में डटे रहने वाले हमारे जबाज सिपाहियों के लिए आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा समोसे बालूशाही एवं पानी बॉटल दिया गया साथ ही साथ जान की परवाह किये बिना लगातार पेट्रोल पंप में सेवा देने वाले भाइयों एवं बहनों को नास्ता दिया गया इस अवसर पर हमारे किसान मोर्चा के अध्यक्ष तोमन साहू जी एवं समाज सेवी दिनेश तापडीया जी भूपत हटीले उपस्थित रहे.आगे भी यह प्रयास नीरन्तर् जारी रहेगा |
जगदलपुर।जगदलपुर में 1990 में आतंक का पर्याय रहें कुख्यात बदमाश विकास दास तिलक गत वर्ष फैले कोरोना के दौरान जेल मेन्युअल से मिले छुट का फायदा उठाकर विगत एक वर्ष से फरार है। मोहन नाग हत्याकांड सहित एक दर्जन आपराधिक मामलों में आजीवन सजायाफ्ता विकास दास तिलक को मानवता की दृष्टि से कोरोना काल के दौरान पैरोल पर छोड़ा गया था वह अब फरार हो गया है। ज्ञात हो कि जगदलपुर शहर के लिए यह अपराधी किसी समय में काल के समान था जिसके बाद महारानी वार्ड में पुलिस को दल-बल के साथ ही वहां प्रवेश करना पड़ता था।कई वर्षों तक जेल में रहने तथा हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिलने के कारण वह जेल में ही बंद था किंतु अब वह फरार है।
हिन्द सेना युवा ब्रिगेड कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष हर्ष रामटेके ने कहा कोरोना भगाने के लिए ताली थाली बजाने वाले आज फिर से अपनी ढोंगी चाल से नही सुधरे जनता को मूर्ख बनाने के लिए भाजपाई अपने घरों के सामने धरना कर रही है प्रदेश सरकार की व्यवस्था का विरोध कर रही है पूरा देश कोरोना की कहर से परेशान है देश के प्रधानमंत्री ने जितना समय असम और बंगाल के चुनाव के लिए दिये उतना ही कोरोना के प्रकोप को नजरअंदाज करते रहे आज प्रदेश के भाजपाई कोरोना महामारी से लड़ने में सहयोग करने के बजाय राजनीति कर अपनी ढोंगी चाल चल रही है जो कि सर्वथा अनुचित है कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष हर्ष रामटेके ने व्यक्त करते कहा है कि जब ऐसी परिस्थिति
आती है तो देश की जनता एक साथ उठ खड़े होते है ऐसे समय समय में राज्य सरकार को केंद्र सरकार की मदद की आवश्यकता है ना कि भाजपाई के द्वारा अपने अपने घरो के सामने धरना की आवश्यकता है इस भयानक महामारी में घर में बैठने या जनता की सेवा करने के बजाए भाजपा के नेता अपनी राजनीति चमकाने के काम कर रहे हैं हर्ष रामटेके ने कहा “डौंडी लोहरा विधायका महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया”अपने क्षेत्र की जनता को कोरोना के इस मुश्किल घड़ी में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े इसलिए दल्ली राजहरा नगर के वार्ड नं 17 स्थित एकलव्य विद्यालय को सरहानीय प्रयास कर नवनिर्मित 100 बिस्तर आक्सीजनयुक्त कोविड केयर सेंटर बनवाया |
जगदलपुर। कोरोनावायरस की चपेट में पूरा देश है और जगदलपुर निगम क्षेत्र 15 अप्रैल से लेकर 05 मई तक कंटेंट मेन जोन घोषित किया गया है किंतु जो भूमिका नगर निगम का होना चाहिए वह भुमिका स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रही है। जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में गरीबों की संख्या ज्यादा है जिनका काम प्रभावित हुआ है और अपने-अपने घरों में अघोषित रूप से बंद हैं। गत दिवस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महापौर , निगम आयुक्त व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर महापौर निधि से गरीबों की भोजन व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा व अन्य सुविधाओं के लिए खर्च करने को कहा किंतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बैठक के बाद भी कोई बड़ा निर्णय आज तक नहीं लिया जा सका है जिससे चर्चाओं का बाजार गर्म है कि नीतीगत निर्णय कौन लेगा। गत कोरोना विपदा काल में जनप्रतिनिधियों ने दिल खोलकर कार्य किया किन्तु इस बार पार्षदगण से लेकर महापौर तक कोई सहायता जनता को सुलभ नहीं करा रहें हैं उल्टे सुविधाएं उपलब्ध कराने की बजाय अपनी-अपनी किवाड़ों को भी पार्षद बंद कर रहें हैं जिसको लेकर तरह-तरह की बातें कही जा रही है।
भोजन पकाने के साथ टीम के युवाओं का किया उत्साहवर्धन..
कोरोना संकटकाल की वजह से जिला में भी लॉकडाउन किये जाने के चलते शहर के जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का काम बस्तरिया बैक बेंचर्स की टीम के कार्य की हर कोई सराहना कर रहा है और इसी सराहनीय कार्य को देखने के लिए आज बस्तरिया बैंक बेंचर्स की टीम से मिलने पहुंचे बस्तर सांसद दीपक बैज शहर के चौपाटी में स्थित गढ़ कलेवा में बस्तरिया बैक बेंचर की टीम से मुलाकात कर ना केवल उनके साथ भोजन किया बल्कि इस टीम के साथ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे महामाया महिला स्व सहायता समूह के महिलाओं के साथ दोपहर का भोजन तैयार किया बकायदा सांसद दीपक बैज ने भोजन पकाने में हाथ बटाने के साथ साथ बैठकर स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया और टीम के इस कार्य की जमकर तारीफ की सांसद दीपक बैज ने कहा इस संकट काल के दौर मैं युवाओं की टीम जरूरतमंदों तक खाना पहुंचा कर सराहनीय कार्य कर रही है। इस कार्य के लिए साँसद दीपक बैज बस्तरिया बैक बेंचर्स का उत्साहवर्धन किया और भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक सरोकार में कार्य करने हेतु प्रेरणा दी |
इस दौरान साँसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य,ब्लॉक अध्यक्ष तोकापाल सहदेव नाग,सांसद प्रतिनिधि सोशल मीडिया अनुराग महतो,जिला सचिव व युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव जाहिद हुसैन, विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस शहनवाज खान,सौरभ तिवारी हकीम खान एवँ बस्तरिया बैक बेंचर्स के साथीगण उपस्थित रहे उपस्थित रहे |
बस्तर से कोरोना को हारकर जाना ही पड़ेगा… कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में जिस योद्धा ने जंग छेड़ा है उस योद्धा का नाम है बस्तर सांसद दीपक बैज…
अपने शुभचिंतकों पार्टी के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के अलावा क्षेत्र की आम जनता के बीच बिंदास-बेबाक- संघर्षशील-ओजस्वी और निर्भीक जैसे अनेक शब्दों से अलंकृत किए जाने वाले युवा सांसद दीपक बैज ने क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा हाथ बढ़ाया है वह इस बात की कभी चिंता नहीं करते कि कोई आए और उनसे मदद मांगे… बल्कि अक्सर देखने को मिलता है कि उनका स्वभाव ही ऐसा है कि खुद ही एक आम आदमी के दर्द को समझते हुए मदद को आगे आ जाते हैं यही वजह है कि क्षेत्र की जनता के बीच सांसद महोदय खासे लोकप्रिय और चर्चित रहते हैं…
अब जिस जंग की बात हम कर रहे हैं उस पर आते हैं दरअसल वैश्विक महामारी कोविड-19 ने पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के साथ-साथ बस्तर क्षेत्र के लोगों को भी परेशान कर रखा है आम गरीब व्यक्ति तो मजबूरी वश शासकीय अस्पतालों में और शासन प्रशासन के बनाए गए कोविड-19 सेंटरों में इलाज कराने को मजबूर है जहां की अव्यवस्था की खबरें लगातार आ रही है और मरीजों के अलावा मरीजों के परिजन परेशान नजर आ रहे हैं यही वजह है कि बस्तर सांसद ने अपना नंबर सार्वजनिक कर दिया है और अपने संपर्क नंबर के अलावा उन्होंने अपने प्रतिनिधियों का नंबर भी सार्वजनिक कर रखा है और क्षेत्र की जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की समस्या पर उनसे तथा उनके प्रतिनिधियों से बिना हिचक और संकोच के क्षेत्र की जनता संपर्क कर सकती है उनके द्वारा अपने स्तर पर यथासंभव प्रयास कर राहत दिलाने की बात कही गई है आगे उन्होंने सोशल मीडिया में किए गए पोस्ट पर लिखा है कि रात के 2:00 बजे भी अगर
संपर्क किया जाए तो मैं स्वयं आपकी मदद के लिए तैयार रहूंगा इस भीषण महामारी के वक्त में एक जनप्रतिनिधि का इस प्रकार गंभीरता दिखाते हुए क्षेत्र की जनता को आश्वस्त करना उनके मन में निश्चित तौर पर इस वैश्विक महामारी से लड़ने की उम्मीद और साहस को बढ़ाने के लिए काफी है बस्तर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में शामिल है जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के आदिवासियों के अलावा मध्यम वर्ग के लोग भी सामान्य मजदूरी और खेती किसानी कर अपना जीवन यापन करते हैं काम धंधे की बंद होने की स्थिति में उन पर रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने का संकट आ खड़ा हुआ है ऐसी परिस्थिति में बस्तर सांसद मदद को आगे आ रहे हैं और लगातार लोगों की मदद करने की बात करने के अलावा लोगों की मदद भी कर रहे हैं बस्तर सांसद महोदय ने बेहद ही संवेदनशीलता दिखाते हुए कोविड-19 महामारी से जूझ रहे मरीजों और उनके परिजनों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उनसे कभी भी आप मदद मांग सकते हैं और यथासंभव मदद करने को लेकर सांसद महोदय ने आश्वस्त किया है…
क्षेत्र की जनता के प्रति एक जनप्रतिनिधि का इस तरीके से जवाबदेह होना और मदद को लेकर आश्वस्त करना प्रशंसनीय कदम है तथा बस्तर सांसद के इस प्रकार के प्रयासों से शासकीय अस्पतालों में भर्ती सैकड़ों गरीब और मध्यमवर्गीय कोविड-19 मरीजों का हौसला निश्चित तौर पर ही बढ़ेगा
दल्लीराजहरा/डौंडी – प्रदेश में कोरोना का दूसरा चरण का हाल हर जगह देखने को मिल रहा है | लॉकडाउन के बावजूद संक्रमितों की संख्या में किसी भी प्रकार का कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है | कोरोना के दूसरा चरण कितना घातक साबित हो रहा है |
डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –
|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||