City Media - Page 954 of 1871 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 954

व्यापारियों ने किया राजीव शर्मा का अभिनंदन

0

बस्तर और व्यापारियों के हित में काम करते रहने की जताई अपेक्षा


जगदलपुर इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा का संजय बाजार व्यापारी संघ ने अभिनंदन किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। व्यापारी संघ के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने बस्तर तथा व्यापारी हित में कारगर व अग्रणी भूमिका निभाने की अपेक्षा शर्मा से जताई।
व्यापारियों ने शर्मा की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते कहा कि राजीव का नाम ही नहीं काम भी बोलता है। राजीव शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदत्त जिम्मेदारियों व दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से करता रहूंगा। इंद्रावती विकास प्राधिकरण के नव नियुक्त उपाध्यक्ष राजीव शर्मा का अभिनंदन सामाजिक, व्यापारिक एवं विभिन्न संघ संगठनों व गणमान्य नागरिकों द्वारा लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में संजय बाजार व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने राजीव शर्मा से उनके निवास में भेंटकर फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया व शुभकामनाएं दी। संगठन के अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने शर्मा से बस्तर के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। श्री शर्मा ने व्यापारी बंधुओं से कहा कि जो जिम्मेदारियां मुझे राज्य सरकार के द्वारा सौंपी गई है, उसमें आप सभी की सहभागिता मेरे लिए अहम है। आप सभी व्यापारी ताकत बनकर मेरे साथ नहीं चलेंगे, तब तक अपने जिम्मेदारियों को पूर्ण कर पाना असंभव होगा। बस्तर से जुड़े लोगों के व्यवसाय पर भी सकारात्मक सोच के साथ अपने दायित्वों और कर्तव्य का निर्वहन मुझे करना है। श्री शर्मा ने आगे कहा कि आपके द्वारा जो सम्मान दिया गया, उसके लिए दिल से आभार व्यक्त करते हुए अपेक्षा करता हूं कि यह स्नेह प्रेम व भाईचारा आजीवन यूं ही बना रहे।

नेहरूजी ने नारीशक्ति को सम्मान दिलाया

0
  • कांग्रेस ने सादगी के साथ मनाई पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती

जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा राजीव भवन में पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती गरिमा व सादगी के साथ मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धाजंली दी गई।
पं. नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा ने उनके त्याग तपस्या और योगदानों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वे आजादी के पहले और बाद भारतीय राजनीति के केंद्रीय व्यक्तित्व थे। उन्होंने विषम परिस्थियों में भी देश की अर्धव्यवस्था को गिरने नहीं दिया। उन्हें बच्चों से काफी लगाव था, इसलिए उन्हें चाचा नेहरू का खिताब मिला और देश मे चाचा नेहरू के नाम से विख्यात हुए। वे कश्मीरी सारस्वत ब्राह्मण थे। नेहरु जी ने देश विदेश के नामी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से शिक्षा प्राप्त की. उन्होंने हैरो से स्कूल की प्रारम्भिक शिक्षा एवं ट्रिनिटी कॉलेज लंदन से लॉ की शिक्षा प्राप्त की। वे कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से कानून शास्त्र में पारंगत हुए। 7 वर्ष इंग्लैंड में रहकर उन्होंने फैबियन समाजवाद एवं आयरिश राष्ट्रवाद की जानकारी विकसित की।
संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि नेहरूजी को राजनीति विरासत में मिली थी। देश की आज़ादी में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। कुशाग्रबुद्धि के धनी नेहरू जी देश के सफल प्रधानमंत्री साबित हुए। महात्मा गांधी के सरंक्षण में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे और उन्होंने 1947 में एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्वतंत्रता से लेकर 1964 तक भारत का नेतृत्व अच्छी तरह से किया। नारी शक्ति को उन्होंने सम्मान दिलाया। आज उन्ही की बदौलत नारी शक्ति हर क्षेत्र में अपना अहम स्थान बना चुकी है। 1935 में जब ब्रिटिश सरकार ने भारत अधिनियम का प्रस्ताव पारित किया, तब कांग्रेस ने चुनाव लड़ने का फैसला किया। नेहरु जी ने चुनाव से बाहर रहकर ही पार्टी का समर्थन किया। कांग्रेस ने हर प्रदेश में सरकार बनाई और सबसे अधिक जगहों पर जीत हासिल की। 1936 -1937 में नेहरु जी को कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 1942 में गांधी जी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन के चलते नेहरु जी को गिरफ्तार किया गया। वे 1945 में जेल से बाहर आए। 1947 में भारत एवं पकिस्तान की आजादी के समय नेहरु जी ने सरकार के साथ बातचीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला महामंत्री अनवर खान, गौरनाथ नाग, सुनीता सिंह, सूर्या पाणि, कौशल नागवंशी, अमर सिंह, दयाराम नाग, सुशील मौर्य, हरिशंकर सिंह, छबिश्याम तिवारी, एम वेंकटराव, महेश ठाकुर, नरेंद्र तिवारी, गुड्डू परिहार, आरके गिरी, जिला कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, सहित अन्य प्रकोष्ठ, विभागों के पदाधिकारी तथा वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित थे।

69 वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह का शुभारंभ

0

बस्तर जिला सहकारी संघ द्वारा सहकारी संघ भवन के प्रांगण में शुरू होने वाले 69 वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष नरसिंह राव ने सहकारी संघ भवन पर सहकारी ध्वाजारोहण किया गया। इसके बाद सहकारी गीत का गायन किया गया। प्रथम दिवस पर जिला संघ कार्यालय में “सहकारिता क्षेत्र में “ ईज आफ बिजनेस जेम और निर्यात संवर्धन” विषय पर गोष्ठी का आयोजन जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष वेदांत दीक्षित की अध्यक्षता एवं रंजीत पांडे के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रंजीत पांडे आज के विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सहकारी समितियों के माध्यम से विदेशी मुद्रा अर्जन करने पर जोर दिया कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष वेदांत दीक्षित ने सभी सहकारी बंधुओं को सहकारी सप्ताह की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि हम इस कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण के माध्यम से हम लोगों में सहकारिता के प्रति जागरूकता लाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं । कार्यक्रम का संचालन करते हुए संघ के उपाध्यक्ष नरसिंह राव ने कहा कि सहकारी सप्ताह प्रतिवर्ष 14 से 20 नवंबर तक राष्ट्रीय स्तर पर सभी सहकारी संस्थाओं में एक साथ मनाया जाता है। इसको मनाने का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति एवं आम जनमानस को सहकारिता विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें सहकारिता से जोड़ना है।छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ मर्यादित रायपुर संभागीय कार्यालय जगदलपुर के सहायक सहकारी शिक्षा अधिकारी वी.एन. झा ने भी विषय पर विस्तार सेअपने विचार व्यक्त किए । अंत में जिला सहकारी संघ के प्रबंधक सी.के. द्विवेदी द्वारा आभार व्यक्त किया गया । कार्यक्रम में जिला सहकारी संघ के संचालक अशोक सेठिया, दामू राम सहित राज्य सहकारी संघ के प्रशिक्षक मीतेश पाणिग्रही,लेम्प्स जगदलपुर से प्रबंधक सोनू राव, विवेक पेगड़,उमेश गुप्ता लेम्प्स पल्ली प्रबंधक सहित सहकारी बंधु एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।

विधायक की साजिश होगी नाकाम दुष्यंत सोनवानी

0

गुंडरदेही नगर पंचायत अध्यक्ष रानू हेमंत सोनकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर प्रशासन द्वारा 28 नवंबर को मतदान किया जाना तय किया गया है। इससे पहले अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ माननीय हाईकोर्ट द्वारा स्टे दिया गया था, जिसे विगत दिनों वापस ले लिया गया ।

जिसके चलते मतदान की परिस्थिति निर्मित हो गई। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी ने नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को स्थानीय विधायक कुंवर सिंह निषाद का षड्यंत्र बताया। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक ने पार्षदों को शासन का लोभ और भय दिखाकर अध्यक्ष के विरुद्ध आवेदन दिलवाए, परंतु 28 तारीख को होने वाले मतदान में विधायक को मुंह की खानी पड़ेगी और नगर पंचायत गुंडरदेही के अध्यक्ष की कुर्सी बरकरार रहेगी। अध्यक्ष के चुनाव में हमें 8 वोट प्राप्त हुआ था परंतु अभी अविश्वास प्रस्ताव के मतदान में हमें 9 से 11 मत मिलने की संभावना है। वही भाजपा पिछड़ा वर्ग के महामंत्री सतीश महोबिया ने स्थानीय विधायक पर गुंडरदेही नगर पंचायत के प्रति भेदभाव और पक्षपात का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विधायक ने अगर गुंडरदेही नगर पंचायत में कोई भी विकास के कार्य कराएं हैं तो उन्हें सार्वजनिक रूप से जाहिर करें क्योंकि नगर के नागरिकों को ऐसी कोई जानकारी नहीं है। विधानसभा क्षेत्र गुंडरदेही है परंतु विधायक मात्र अर्जुदा के विधायक बनकर रह गए हैं।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आंध्रा समाज के भवन के लिए 10 लाख रु. देने की घोषणा

0
  • बस्तर जिला आंध्रा समाज द्वारा आयोजित कार्तिक वन भोजनम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

जगदलपुर बस्तर जिला आंध्रा समाज द्वारा कार्तिक वन भोजनम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदलपुर के विधायक तथा संसदीय सचिव ( श्रम एवं नगरीय प्रशासन विभाग ) रेखचंद जैन ने आंध्रा समाज के भवन के लिए 10 लाख रु. देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में रेखचंद जैन के अलावा इंद्रावती विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम की सभापति कविता साहू, एमआईसी सदस्य, पार्षद एवं कांग्रेस परिवार के सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि आंध्रा समाज मेरे परिवार जैसा है। इस समाज के लोगों के साथ मेरा बचपन बीता है। समाज के सदस्यों के हर सुख-दुख में मैं साथ खड़ा हूं। उन्होंने कहा कि बस्तर के विकास में आंध्रा समाज का विशेष योगदान है। बस्तर और आंध्रा समाज का सैकड़ों साल पुराना संबंध रहा है। वन भोजनम के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हिंदू मान्यताओं के अनुसार आंवला के पेड़ में ब्रह्म विष्णु और महेश का वास होता है इसलिए कार्तिक मास में आंवले के पेड़ की पूजा अर्चना कर अपने इष्ट मित्रों के साथ वन में भोजन किया जाता है। श्री जैन ने समाज की मांग पर सामाजिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रामशंकर राव, वरिष्ठ पार्षद विक्रम सिंह डांगी, पार्षद सूर्या पाणी, कमलेश पाठक, बी ललिता राव, कोमल सेना, श्वेता बघेल, सुनीता सिंह, मनोनीत पार्षद अमरनाथ सिंह, राजीव युवा मितान क्लब के जिला संयोजक सुशील मौर्य, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, युवा नेता महेश द्विवेदी, संदीप दास, विक्की निषाद, गौरव तिवारी, सायमा अशरफ, एस नीला एवं समाज के अध्यक्ष जयंत नायडू, उपाध्यक्ष सेनापति इश्वर राव,सचिव के सुब्बा राव, सह सचिव एम कामेश, सांस्कृतिक सचिव बसंत राव, क्रीड़ा सचिव एस राजेश राव, मुख्य सलाहकार के यशवर्धन राव, पापा, श्रीनिवास राव, व्ही रवि भूषणम, नागेश्वर राव, टी कोंडलराव, बी भानुजी राव , वासुदेव राव, नागेश राव, दिगंबर राव, डॉ. बाला सुब्रमण्यम, पंडित शंकर राव समेत समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

डिमरापाल में होगा 24 कुण्डीय नव चेतना गायत्री महायज्ञ

0
  • बस्तर क्षेत्र के विधायक लखेश्वर बघेल ने किया भूमिपूजन


जगदलपुर ग्राम डिमरापाल में 24 कुंडीय नवचेतना गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ स्थल का भूमिपूजन बस्तर क्षेत्र के विधायक लखेश्वर बघेल ने किया। उन्होंने जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि गायत्री उपासना कभी भी, किसी भी स्थिति में की जा सकती है। यह हर स्थिति में लाभदायी है।
बघेल ने आगे कहा कि विधि पूर्वक और भावना से जुड़कर न्यूनतम कर्मकांडों के साथ की गई उपासना अति फलदायी मानी गई है। तीन माला गायत्री मंत्र का जाप आवश्यक माना गया है। मनुष्य को नियत समय पर सुखासन में बैठकर नित्य गायत्री उपासना करनी चाहिए

बघेल ने गायत्री परिवार के लोगों, गांव के पटेल, पुजारी को आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह हमारा सौभाग्य और क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है कि गायत्री परिवार के लोगों ने गायत्री महायज्ञ आयोजन के लिए हमारे डिमरापाल गांव को चुना है। यह पुण्य का काम है। यज्ञ हवन आज से नहीं आदिकाल से चलता आ रहा है। यज्ञ से हम देवी देवता को प्रसन्न कर सकते हैं। ऐसे पुनीत कार्य को हमें बढ़चढ़ कर सफल बनाना है। आसपास के सभी जनप्रतिनिधियों को इसमें विशेष रुप से सहयोग करना चाहिए। सभी लोग गायत्री परिवार से जुड़कर सुख शांति की मंगलकामना करें। मैं यही कामना करता हूं। कार्यक्रम में संभाग अध्यक्ष दिनेश यदु, जनपद सदस्य शोभामणि दास, सांसद प्रतिनिधि विजय दास, सरपंच रैमती, नंदलाल, डोमू पटेल, पूना राम पटेल, इसरु पटेल, गिरधारी, विमल बिसाई, कार्तिक, शरद, राजेश कुमार, दशमू, खेत पटेल एवं गायत्री परिवार के सदस्य और ग्रामवासी उपस्थित थे।

बलात पहनाया कांग्रेसी गमछा, फोटो को किया गया वायरल

0
  • हम भाजपा के कार्यकर्त्ता थे, आगे भी रहेंगे, हम लोगों को जबर्दस्ती पहनाया कांग्रेसी गमछा – कैलाश
  • कांग्रेस विधायक चंदन कश्यप और बबलू बघेल पर संगीन आरोप

भानपुरी सोनारपाल के उप सरपंच कैलाश मौर्य तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने कांग्रेस प्रवेश संबंधी खबरों का खंडन करते हुए नारायणपुर के कांग्रेस विधायक चंदन कश्यप और उनके सहयोगी बबलू बघेल पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि कश्यप ने उन लोगों के गले में जबरदस्ती कांग्रेसी गमछा डालकर उनके कांग्रेस प्रवेश की झूठी खबर प्रसारित की है।
सोशल मीडिया में सोनारपाल के उपसरपंच सहित भाजपा के अन्य युवाओं द्वारा नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप के निवास मे उनके समक्ष कांग्रेस प्रवेश किए जाने की खबर वायरल हुई थी। आज उस वायरल पोस्ट का सच सामने आ गया। भाजपा नेता व उप सरपंच कैलाश मौर्य व लखमू मौर्य ने मीडिया को जारी बयान में कहा है कि हम लोग कल सोनारपाल के बबलू बघेल के साथ पंचयात मे विकास कार्यों की मांग व अन्य समस्याओं को लेकर नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप के निवास में उनसे मुलाकात के लिए गए थे। जहां जबरदस्ती हमारे गले मे कांग्रेस पार्टी का गमछा पहना दिया गया और हम लोगों की फोटो खींचकर सोशल मीडिया मे वायरल कर दिया गया। जबकि हम लोग वर्षों से भाजपा के कार्यकर्त्ता हैं और रहेंगे। हम भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्त्ता हैं। हम लोगों पूर्व बस्तर सांसद व भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश कश्यप से सौजन्य भेंटकर कल के घटनाक्रम के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दी। हम लोग सोशल मीडिया में वायरल खबर का पूरी तरह से खंडन करते हैं। विधायक जैसे पद पर बैठे चंदन कश्यप को ऐसी ओछी हरकत से बाज आना चाहिए। आगे कांग्रेस ज्वॉइन करने की बात का खंडन करते हुऐ भाजपा नेता कैलाश मौर्य, लखमू मौर्य ने कहा कि बबलू की तरह हमारे ईमान में कोई खोट नहीं है। हम पहले से भाजपा के समर्थक हैं और आगे भी भाजपा के समर्थक व कार्यकर्त्ता रहेंगे। विधायक के सामने बबलू लोगों को कांग्रेस में झूठा प्रवेश दिलाकर कांग्रेसियों से आगे निकलने की होड़ में इस स्तर की घटिया राजनिति कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को इस प्रकार के दुष्प्रचार से सतर्क और सजग रहने की आवश्यकता है।

कल विश्व मधुमेह दिवस के रूप में मनाया जाएगा

0

कल दिनांक 14.11.2022 को विश्व मधुमेह दिवस के रूप में मनाया जाता है, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व मधुमेह दिवस के उपलक्ष में जगदलपुर शहर के चार प्रमुख स्थलों पर शिविर के माध्यम से शुगर, बी.पी. का जांच एवं उपचार किया जाना है। इस हेतु निम्नलिखित कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
सभी 11:00 से 3:00 बजे तक उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

  1. विशाल मेगा मार्ट, शिवानी नायक सी.एच.ओ संगीता राय ए.एन.एम. अमित पटेल आर.एच.ओ.।
  2. संजय मार्केट, अलीशा जॉय सी.एच.ओ तामेश्वरी ए.एन.एम, कमलबती ए.एन.एम,
  3. गोल बाजार जयस्तंभ चौक लिंगराज आर.एच.ओ. यशोधरा कश्यप ए.एन.एम, रानू साहू ए.एन.एम,
  4. एस.बी.आई. मेन ब्रांच पूजा विश्वास सी.एच.ओ, रजनी ए.एन.एम, मोहन कश्यप आर. एच.ओ.
    नोट। सभी कर्मचारी अपने साथ ग्लूकोमीटर शुगर स्ट्रीट बीपी ऑपरेटर मशीन वह रजिस्टर साथ में अवश्य लाएं।

कोंडागांव पुलिस ने चंद घंटे में पकड़ा हत्या का आरोपी

0
  • मछली पकड़ने पर विवाद के बाद टंगिया मारकर की गई थी सुखनाथ मानिकपुरी की हत्या
  • थाना कोंडागांव द्वारा आरोपी अनिमेष कुर्रे पिता विष्णु प्रसाद निवासी दहीकोंगा को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

प्रार्थीया श्रीमती भारती मानिकपुरी पति स्वर्गीय सुखनाथ मानिकपुरी ने थाना कोंडागांव आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि, दिनांक 12.11.2022 को अपने पति के साथ खेत में तालाब तरफ गई थी तभी गांव का लड़का अनिमेष कुर्रे उनके तलाब में मछली पकड़ने घुसा था, जिसे देखकर सुखनाथ के द्वारा मना करने पर सुखनाथ और अनिमेष के बीच लड़ाई झगड़ा हुआ। जिसमें अनिमेष कुर्रे ने सुखनाथ मानिकपुरी को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

कुछ देर बाद सुखनाथ मानिकपुरी टंगिया लेकर अपने खेत से घर तरफ जा रहा था उसी समय अनिमेष कुर्रे भी उसके पीछे भी जाने लगा कुछ देर बाद सुखनाथ बचाओ बचाओ बोल का जोर जोर से आवाज लगाया, तो प्रार्थीया दौड़ते गई और देखी अनिमेष सुखनाथ को पत्थर से मारकर चोट पहुंचाया और सुखनाथ के हाथ से टंगिया छीन कर हत्या करने की नियत से सुखनाथ के गले में दो तीन बार मारकर चोट पहुंचाया।जिससे सुखनाथ के गले से अत्यधिक खून निकलने से सुखनाथ जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया । घटना के वक्त गांव का ही घनश्याम कश्यप पिता नरगू राम, उम्र 22 वर्ष घटनास्थल पर खड़ा था जो घटना को देख रहा था तभी आरोपी अनिमेष ने घनश्याम को भी मारने दौड़ाया और पत्थर से वार किया जिससे घनश्याम भी घायल होकर जमीन पर गिर गया। गांव वाले 108 वाहन को बुलाकर आहत सुखनाथ और घनश्याम को अस्पताल में भर्ती कराये जहां इलाज के दौरान सुखनाथ मानिकपुरी की मृत्यु हो गई कि रिपोर्ट पर थाना कोंडागांव में अपराध दर्ज किया गया।

हत्या के मामले की गंभीरता को देखते हुए कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.) द्वारा आरोपी अनिमेष कुर्रे को तत्काल गिरफ्तार करने के आदेश से एडिशनल एसपी शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन व कोंडागांव एसडीओपी निमितेष सिंह परिहार के नेतृत्व में थाना कोंडागांव के द्वारा लगातार पातासाजी कर आरोपी अनिमेष कुर्रे पिता विष्णु प्रसाद कुर्रे, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम गदीया पारा, दहीकोंगा थाना व जिला कोंडागांव को आज दिनांक 13.11.22 को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया। संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक भीमसेन यादव थाना प्रभारी कोंडागांव, उपनिरीक्षक आनंद सोनी, सहायक उपनिरीक्षक लोकेश नाग, दिनेश पटेल, प्रधान आरक्षक हेमू साहू, नरेंद्र देहारी एवं शनित सोरी की सराहनीय भूमिका रही।

कार्तिक रविवार को तेलुगु भाषियों ने वन में सामुहिग्रहण किया भोजन

0
  • स्थानीय जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित हुआ वनभोज
  • वनभोज में विशेष आकर्षण का केंद्र रहा विश्व किर्तिमानधारी विद्वान डॉ बालभाष्करण का व्याख्यान

जगदलपुर। बस्तर ज़िला आंध्र समाज द्वारा लामनी पार्क में कार्तिक मास वन भोजनम् कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में आंध्र समाज के सदस्यों ने अपनी भागीदारी निभाई। तेलुगु भाषियों ने आँवले के पेड़ की पूजा कर भगवान से संतान एवं परिवार की सुख- समृद्धि की कामना की। यहाँ संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन, छग राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफ़ीरा साहू, पूर्व विधायक संतोष बाफना, सभापति कविता साहू, छग राज्य उर्दू विकास बोर्ड के डायरेक्टर सत्तार अलि आदि मंच में उपस्थित रहे। इस अवसर पर रेखचंद जैन ने विधायक निधि से आंध्र समाज द्वारा गंगामुंडा तालाब के पास प्रस्तावित सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख़ रुपये देने की घोषणा की। इससे पूर्व अतिथियों ने अपने उद्बोधन में आंध्र समाज द्वारा वनभोजनम् कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए आभार जताते भरोसा दिलाया कि समाज की उन्नति और प्रगति की दिशा में सदैव आंध्र समाज के साथ खड़े हैं। समाज की ओर से अध्यक्ष पी.जयंत नायडू और उनकी समाजिक कार्यकारिणी व पदाधिकारियों ने अतिथियों सहित समाज के सदस्यों का आभार जताया। मंच संचालन समाज के सचिव सुब्बा राव ने किया। बता दें कि वन भोजनम् कार्यक्रम कार्तिक माह में मनाया जाता है, दांपत्य जोड़े में यह विशेष पूजा अपने संतान एवं पारिवार के सुख- समृद्धि के उद्देश्य से की जाती है। इस दिन आँवले के पेड़ की विशेष पूजा होती है, और आँवला पेड़ की छाँव तले भोजन भी ग्रहण किया जाता है। तेलुगू समाज द्वारा प्रतिवर्ष पूरे परिवार के साथ धूमधाम से पूजा विधान संपन्न किया जाता है। इसी क्रम में 2 वर्षों के कोविड काल के बाद जगदलपुर में आंध्र समाज द्वारा लामनी पार्क स्थित आँवले के पेड़ की पूजा की गई। आँवले के पेड़ की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा कर शास्त्रानुशार आँवला-पूजन के दिन वहीं वन में भोजन भी किया गया। आंध्र समाज के प्रस्तावित शिवालय की वास्तु रचना हेतु नियुक्त यूनिक वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज विख्यात वास्तुशास्त्री डॉ. बाल भास्करण जी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में आंध्र समाज के सेनापति नागभूषण राव, चप्पा श्रीनिवास, सेनापति राजु, इंटी श्रीनिवास, एम. कामेश, के. कामेश्वर, आर. वसंत, एस. राजेश, रविभूषण राव, राजरत्नम, मोहन राव, टी. नागेश्वर राव, किशोर, के. संतोष, राजेश्वर राव, के. अपन्ना, भाष्कर राव, अप्पल नायडू, वीर राजु आदि का विशेष योगदान रहा।

कार्तिक माह में क्यों की जाती हैं, आँवले के पेड़ की पूजा

पौराणिक कथा के अनुसार एक बार माता लक्ष्मी पृथ्वीं का भ्रमण कर रही थीं और वह एक साथ भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा करना चाहती थीं। तब उन्हें ध्यान आया कि तुलसी और बेल दोनों के ही गुण जहां आंवले में पाए जाते हैं वहीं तुलसी भगवान विष्णु को और बेल भगवान शिव को अतिप्रिय है। इसके बाद माता लक्ष्मी ने आंवले के वृक्ष को भगवान विष्णु और भगवान शिव का प्रतीक मानकर आवंले के वृक्ष की पूजा की गई थी। माना जाता है कि माता लक्ष्मी ने आंवले के वृक्ष के नीचे ही बैठकर भोजन बनाकर भगवान शिव और भगवान विष्णु को भोजन भी कराया था और स्वयं भी आंवले के वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन किया था। इसी मान्यता अनुसार कार्तिक महीने में आंवले के पेड़ के नीचे ही बैठकर भोजन किया जाता है।

यूनिक वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज विख्यात वास्तुशास्त्री डॉ. बाल भास्करण जी के विषय में संक्षिप्त जानकारी-

  विलक्षण प्रतिभा के धनी डॉ. बाल भास्करण स्थापति अपने वास्तु ज्ञान के आधार पर देश भर में लगभग 240 मंदिरों के निर्माण में अपनी महती भूमिका निभा चुके हैं। वे विश्व के ऐसे पहले व्यक्ति हैं जो भारतीय संस्कृति के अनुसार मंदिरों में वैदिक रिति रिवाज से पूजा विधि करने के शास्त्र आधारित ज्ञान अर्थात “आगमम” और “स्थापत्यम” के ज्ञाता हैं। यहाँ स्थापत्यम का अर्थ है धार्मिक सिद्धांतों का पालन करते हुए मंदिरों का निर्माण और डिजाइन करना, ऐसे विद्वान ही “स्थापति” की उपाधि से नवाज़े जाते हैं। इसी उपलब्धि के बूते यूनिक वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की बुक में उन्होंने स्थान पाया है। यहाँ यह जानना भी ज़रूरी है कि उनके पिता जगपालाचार्य तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम में सलाहकार के रूप में सेवा दे चुके हैं। बालभाष्करण ने बचपन से ही पंच सूत्र, विष्णुशास्त्र, लक्ष्मी अष्टोत्रम, नित्यार्चना आदि वैदिक विषयों का ज्ञान अर्जित कर लिया था। इंटरमीडिएट की शिक्षा पूरी करने के बाद वे टीटीडी से संबद्ध वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेडिशनल स्कल्पचर एंड आर्किटेक्चर की ओर से संचालित मूर्तिकला पाठ्यक्रम का गहन अध्ययन किया है। यहाँ उन्होंने चार वर्षों तक विजयनगरम, चोल, पल्लव, काकतीय आदि स्थापत्य शैलियों का ज्ञान अर्जित किया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS