- रायपुर, भिलाई में चल रही है इन्कम टैक्स टीम की छापेमारी
रायपुर पूर्व खाद्य मंत्री और कांग्रेस नेता अमरजीत भगत के अंबिकापुर स्थित आवास पर आईटी की टीम ने सुबह दबिश दी है।
कोयला घोटाले के सूत्रधार सूर्यकांत तिवारी की डायरी में भगत का नाम है। चावल घोटाले और कस्टम मिलिंग घोटाले में भी अमरजीत भगत का नाम उजागर हुआ है। इनके अतिरिक्त भिलाई के बिल्डर अजय चौहान, भिलाई के पंचवटी सोसायटी निवासी एसके केजरीवाल के घर पर भी आईटी कार्रवाई चल रही है। रायपुर के राजीव नगर निवासी चंद्रभान शेरवानी समेत, ला विस्टा सोसाइटी निवासी कारोबारी अमर होरा के घर आईटी की टीम ने छापा मारा है। तेलीबांधा में संदीप जैन के ठिकानों पर भी रेड पड़ी है।
पूर्व मंत्री भगत समेत कई कारोबारियों के ठिकानों पर आईटी का छापा
नड्डा और शाह ने लक्ष्मी नारायण सिंह को दी श्रद्धांजलि
जगदलपुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा गृहमंत्री अमित शाह ने छग भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के पिताजी कुमार लक्ष्मी नारायण सिंह देव को श्रद्धांजलि अर्पित की है।गृहमंत्री श्री शाह ने कहा कि आपके परिवार पर आए दुख एवं आत्मीय के निधन पर मै गहरी संवेदना और शोक व्यक्त करता हूं। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में मैं परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें, साथ ही आपको एवं आपके परिवारजनों को दुःख से उबरने की शक्ति दें।

गीता मिश्रा ने दी कुमार लक्ष्मी नारायण सिंह को श्रद्धांजलि
जगदलपुर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक किरण देव के पिताजी कुमार लक्ष्मी नारायण सिंह देव को श्रद्धांजलि देने कल नगरनार मंडल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता मिश्रा, सुनील बेसरा, विमलेश दुबे, बबलू कुमार, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश शर्मा, गीता पाढ़ी, संगीता महाराणा, लक्ष्मी धरत, पुरानी कश्यप सुकमा पहुंचे। गीता मिश्रा ने स्व. कुमार लक्ष्मी नारायण सिंह देव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने किरण देव एवं उनके भाइयों से भेंट भी की।



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने जवानों की शहादत पर शोक व्यक्त किया,घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बीजापुर-सुकमा सीमा पर जोनागुड़ा और अलीगुड़ा के पास नक्सलियों के साथ हुई गोलीबारी में तीन जवानों के शहीद होने पर गहन शोक व्यक्त किया है। देव ने इस गोलीबारी में घायल हुए 14 जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है। किरण सिंहदेव ने कहा ईश्वर जवानों के परिवारजन को यह दुख सहने की शक्ति दे।इस दुख की घड़ी में भाजपा परिवार उनके साथ है।
बालाजी उत्सव की तैयारी
जगदलपुर बालाजी मंदिर का वार्षिक उत्सव 19 फरवरी से प्रारंभ होने वाला है। इसके लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। चित्रकोट रोड से बालाजी मंदिर तक डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ करवाया गया। इस अवसर पर वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष व मंदिर के ट्रस्टी श्रीनिवास राव मद्दी, वार्ड पार्षद नरसिंह राव, मंदिर समिति के अध्यक्ष वीर राजू, भानुजी राव, वासुदेव राव, मनोज झा, सुंदर कश्यप सहित वार्डवासी उपस्थित थे।
सुकमा -बीजापुर जिले की सीमा पर नक्सली -पुलिस में मुठभेड़
- चार घंटे तक लगातार दोनों ओर से होती रही फायरिंग
- चार घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर भेजा रायपुर
सुकमा बीजापुर और सुकमा जिलों की सीमा पर आज नक्सली हमले में चार जवान घायल हो गए। सुबह से ही हैवी फायरिंग शुरू हो गई थी, जो 4 घंटे बाद भी नहीं थम पाई थी। जवानों व नक्सलियों के बीच अंधाधुंध फायरिंग चल रही है। कोबरा व एसटीएफ की टीम नक्सलियों से लोहा ले रही है।
नक्सलियों के कोर इलाके में, जहां बटालियन मौजूद वहां जवानों ने दस्तक दी है। जहां पहले 22 जवान शहीद हुए थे, उसके आसपास ही जवानों ने कैंप स्थापित किया है। कैंप न खुल पाए इसलिए नक्सली लगातार फायरिंग कर रहे हैं।नक्सलियों ने बीजीएल भी दागे, लेकिन जवान अब भी वहां डटे हुए हैं। बीजीएल के जरिए ग्रेनेड दागे जाने के कारण इंस्परेंटल से चार जवान घायल हुए हैं।

उन्हें मामूली चोट आई है और एयरलिफ्ट किया गया है। बताया गया है कि जहां 22 जवान शहीद हुए थे वहां कैंप स्थापित करने पहुंचे थे जवान। नक्सलियों ने फोर्स को घेरने का प्रसास किया, लेकिन जवानों ने उनका डटकर मुकाबला किया। बीजापुर सीमा से लगे टेगलगुड़ा गांव के पास 2021 में हुए नक्सली हमले में 22 जवान शहीद हो गए थे। यह नक्सलियों को कोर इलाका माना जाता है और वहां पर बटालियन सक्रिय है। उस इलाके में ना सिर्फ जवान पहुंचे बल्कि वहां पर कैंप स्थापित कर दिया। कैंप ना खुले इसलिए नक्सलियों ने जवानों को घेरने का प्रयास किया और करीब चार घंटे तक जबरदस्त फायरिंग व बमबारी की।नक्सलियों द्वारा दागे गए बीजीएल के छर्रो से चार जवानों को मामूली चोंट आई है जिन्हे हेलीकाप्टर से रायपुर भेजा गया है। बीजापुर जिले की सीमा से लगे सुकमा जिले के टेगलगुड़ा गांव के पास कैंप खोलने के लिए जवान मंगलवार सुबह रवाना हुए। जैसे ही उस इलाके में जवान पहुंचे, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। बताया जाता है कि करीब 12 बजे नक्सलियों ने जवानों पर हमला करना शुरू किया। नक्सलियों ने अत्याधुनिक हथियारों से हमला किया और देशी बम भी दागे। जवानों ने जवाबी कार्रवाई की और करीब चार घंटे तक दोनों और से फायरिंग हुई। शाम 4 बजे ये फायरिंग रूक गई, लेकिन जवान मौके पर ही मुस्तैद रहे और कैंप स्थापित करने के लिए जुट गए। सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण समेत अन्य अधिकारी मौके पर हैं और उनका फोन बंद बता रहा है, इसलिए पुरी जानकारी नहीं मिल पाई।
कमिश्नर -कलेक्टर दफ्तर में किया गया बापू का पुण्य स्मरण
जगदलपुर बस्तर संभाग के कमिश्नर श्याम धावड़े ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर कमिश्नर कार्यालय के अन्य अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित थे। इसके अलावा कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्थित बापू की प्रतिमा पर डिप्टी कलेक्टर एएस राणा ने पुष्पहार अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

ब्राह्मण समाज भवन परिसर में गणतंत्र दिवस मनाया गया.
दल्लीरजहरा। स्थानीय ब्राह्मण समाज भवन परिसर में राष्ट्रीय पर्व 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया।इस अवसर पर ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, प्रवक्ता कमल शर्मा, सहसचिव बी.के मिश्रा,बृजभूषण पाण्डेय, सतीश पाण्डेय,आर.के.द्विवेदी, ऋषिकेश पाण्डेय,उन्नति पाण्डेय, श्रीमती ममता पाण्डेय (पूर्व एल्डरमैन),आदित्य पाण्डेय,सुनील रावटे सहित बच्चे व अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। राष्ट्रीय ध्वज के आरोहण के पश्चात सामूहिक राष्ट्र गान हुआ।उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए खुशियों को साझा करते हुए प्रति वर्षानुसार की भांति 26 जनवरी 2024 को बूंदी व सेव वितरण किया गया ।
सांसद दीपक बैज ने दी कुमार लक्ष्मी नारायण देव को श्रद्धांजलि
जगदलपुर बस्तर के सांसद दीपक बैज और दंतेवाड़ा की पूर्व विधायक देवकी कर्मा ने आज सुकमा पहुंचकर स्व. कुमार लक्ष्मी नारायण देव को श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर गहरी संवेदना प्रकट की। कुमार लक्ष्मी नारायण देव जगदलपुर के विधायक किरण देव के पिता हैं। कुछ दिनों पूर्व उनका निधन हो गया था। इस दौरान करण सिंह देव, कुमार जयदेव, विधायक किरण देव और उनके परिजन सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
एक व्यक्ति नहीं, समग्र विचारधारा थे महात्मा गांधी
- शहर जिला कांग्रेस ने मनाई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि
जगदलपुर बस्तर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देशानुसार पदाधिकारी- कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। वक्ताओं ने महात्मा गांधी के बलिदान पर विचार व्यक्त किए।
वक्ताओं ने महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया। देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराया।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एक व्यक्ति नही, विचारधारा थे। उनके विचारों और मार्गदर्शन से ही आज भारत एक आदर्श राष्ट्र के रूप मे स्थापित हुआ है। इस दौरान वरिष्ठ नेता हनुमान दुबे, कौशल नागवंशी, नरेंद्र तिवारी, रविशंकर तिवारी, महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, अल्ताफ खान, महेश द्विवेदी, कोषाध्यक्ष असीम सुता, सायमा असरफ, शादाब अहमद, अंकित, सलीम जाफर अली, गुलमेल सिंह, ज्योति राव, एनएसयूआई शहर अध्यक्ष विशाल खंबारी, आनंद शर्मा आदि मौजूद थे।


