City Media - Page 1070 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1070

गायत्री प्रज्ञा पीठ कुसुमकसा बाल संस्कार शाला का शुभारंभ

0

गायत्री प्रज्ञा पीठ कुसुमकसा में बाल संस्कार शाला शुभारंभ गायत्री महामंत्र का उच्चारण कर एवं मां गायत्री, परम पूज्य गुरुदेव, वंदनीय माताजी की पूजा अर्चना की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे डौंडी ब्लाक जनपद सदस्य संजय बैस जी, साथ में गायत्री परिवार के परिजन नंदकिशोर पिस्दा, टीकम लाल साहू जीवन लाल साहू , विशेष रूप से उपस्थित थे बाल संस्कार शाला में आज 25 बच्चों का पंजीयन किया गया।

बच्चों का तिलक लगाकर मिष्ठान खिलाकर ,कॉपी ,पेन देकर ,कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बाल संस्कार शाला को मानव से महामानव बनाने की शाला बताया साथ ही उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार बच्चों में नैतिक शिक्षा डालने की जो कार्य किया जा रहा है वह बहुत ही सराहनीय कार्य है आज के इस बदलते परिवेश में समय निकालकर बच्चों को संस्कारवान बनाना यज्ञ करने के समान है और यज्ञ की भागीदारी हमारे ग्राम कुसुमकासा गायत्री परिवार के द्वारा किया जा रहा है

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जो हमारे गांव के लिए गौरव की बात है आदर्श समाज की स्थापना संस्कार से ही शुरू हो सकती है और संस्कार जन्म से ही डाला जा सकता है गायत्री परिवार के साधक नंदकिशोर पिस्दा ने कहा की शिक्षा से पहले संस्कार की आवश्यकता है युग निर्माण करना है और समाज को नई दिशा प्रदान करना है तो बच्चों को घरों से ही संस्कार देना शुरू कीजिए ।बच्चे बड़े होने पर संस्कार देना मुश्किल हो जाता है इसलिए बाल्यावस्था से ही संस्कार का बीज बोना अति आवश्यक है कार्यक्रम में टीकम लाल साहू, और जीवन लाल साहू ने भी संस्कारशाला को नई पीढ़ी नई चेतना प्रदान करने की दिशा बताया। और अंत में पूजा अर्चना कर शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया

हत्या कर आरोपी ने स्वंय को किया पुलिस के हवाले

0

कांकेर। घटना पखांजुर थाना क्षेत्र के ग्राम पिव्ही 37 का है जहां व्यक्ति ने अपने पत्नी के आशिक को शराब पीलाने के बाहने जंगल में बुलाकर मौत के घाट उतार दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पीव्ही 37 निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के प्रेमी को डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी का पत्नी उसे छोड़कर मृतक उसके प्रेमी के साथ तीन बार भाग चुकी है।

जिस बात से आरोपी पति परेशान होकर अपने पत्नी के आशिक को शराब पिलाने के बहाने घर बुलाया फिर किसी बहाने जंगल में ले जाकर वहां पड़े डंडे से सिर पर कई ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी पति ने पखांजुर थाना पहुंचकर अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया है। और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दे दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध कायम कर जांच में लिया है। और शव को पखांजुर सिविल अस्पताल में पीएम करवाकर परिजनों को सौप दिया है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

पीड़िता को प्रेम का झांसा देकर न्युड विडियो बनाने के लिए करता था मजबुर

0

शादी का प्रलोभन देकर पीड़िता का न्युड विडियो वायरल करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार 1धारा 509 (ख) भादवि, 67 (ए)5 आई.टी. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व किया गया आरोपी को भेजा गया ज्युडिशियल रिमाण्ड पर थाना रनचिरई क्षेत्रांतर्गत रहने वाली पिडिता ने थाना रनचिरई मे आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया की आरोपी टिकेश्वर टंडन पिता राजूलाल टंडन उम्र 25 साल साकिन रूदा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद (छ.ग.) ने पिडिता को मै तुमसे प्यार करता हूं,

शादी करूंगा तुम अपना न्युड विडियो बनाकर मेरे पास भेजो मै अपने पास रखुंगा किसी को नही दिखाउंगा न ही भेजुंगा कहकर प्रार्थीया को विश्वास मे लेकर प्रार्थीया के द्वारा अपने पापा के मोबाइल नंबर से न्युड विडियो बनाकर आरोपी टिकेश्वर के मोबाइल नंबर पर वॉट्सअप मे भेजी थी, जिसे आरोपी ने वॉट्सअप के माध्यम से वायरल कर दिया है की रिपोर्ट पर अपराध क्र.-77/2022 धारा 509 (ख) भादवि, 67 (ए) आई.टी. एक्ट पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया है। प्रकरण के विवेचना पर से आरोपी टिकेश्वर टंडन पिता राजूलाल टंडन उम्र 25 साल साकिन रूदा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद (छ.ग.) के द्वारा अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 10.07.2022 को 13ः50 बजे विधीवत् गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय प्रज्ञा मेश्राम व श्रीमान उपपुलिस अधीक्षक महोदय गुण्डरदेही एस.एस.मौर्य के मार्गदर्षन पर आरोपी गिरफ्तारी मे निरीक्षक राकेश ठाकुर, उप निरीक्षक यामन देवांगन सउनि लता तिवारी, आरक्षक सुमित पटेल, आरक्षक पुकेश साहू, आर.चंदन कुर्रे का विशेष योगदान रहा नाम आरोपी टिकेश्वर टंडन पिता राजूलाल टंडन उम्र 25 साल साकिन रूदा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद (छ.ग.)

भाजपा विधायक द्वारा कवासी लखमा को अभद्र टिपणी कहे जाने के बाद से ही समाज मे काफी आक्रोश

0

छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा रायपुर के द्वारा भाजपा विधायक द्वारा कवासी लखमा जी को अभद्र टिपणी (कांग्रेस की आईटम गर्ल) कहे जाने के बाद से ही समाज मे काफी आक्रोश देखी जा रही है उसी संदर्भ में मरीन ड्राइव चौक के पास समाज के लोगो के द्वारा भाजपा विधायक अजय चंद्राकर का पुतला दहन किया गया तथा अजय चंद्राकर को जल्द से जल्द कवासी लखमा जी से माफी मांगने को कहा है, तय समय मे माफी नही मांगने पर हर ब्लॉक जिले स्तर पर समाज के द्वारा भाजपा विधायक अजय चंद्राकर के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी भी दी है।

बढ़ते मलेरिया एवं डेंगू के मद्देनजर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने छिंदबहार एवं मावलीपदर पंचायत में मच्छरदानी का वितरण किया

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत छिंदबहार एवं मावली पदर में ग्रामीणों को मलेरिया एवं डेंगू बिमारियों से बचाव के लिए जागरूक करते हुए मच्छरदानी का वितरण किया |

पंचायत प्रतिनिधियों एवं युवाओं से जागरूकता फैलाने की अपील की तथा लोगों से अपने बच्चों को शत् प्रतिशत टीका लगाने की अपील की |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश पर जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील वनांचल क्षेत्र दरभा के ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया एवं डेंगू से बचाव के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है तथा ग्रामीणों को मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी छत्तीसगढ़ से मलेरिया उन्मूलन के लिए कृत संकल्पित है तथा इस हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है बारिश के मौसम में मौसमी बिमारियों के साथ साथ मलेरिया एवं डेंगू बिमारी भी तेजी से फैलता है इसके रोकथाम के लिए चिकित्सा विभाग की टीम सभी जगहों पर तैनात की गई है तथा लगातार मानिटरिंग की जा रही है ताकी यह बिमारी और ज्यादा ना फैल सके उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा की इस मौसम में पानी को एक जगह जमा ना होने दें ,पानी उबाल कर ही पिंए इसके अलावा बाहर का तला भुना हुआ भोजन करने से भी परहेज करें गर्म भोजन करें तथा मच्छरदानी लगा कर ही सोंएं इन सब बचावों से इस बिमारी को फैलने से रोका जा सकता है उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी भी व्यक्ति में इन बिमारियों के लक्षण दिखाई देते हैं तो तत्काल जांच करवाएं तथा उपचार कराएं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद पंचायत सदस्या दिनमनी बेसरा, सरपंच मनबती कश्यप पूर्व सरपंच लिन्धर कश्यप पी सी सी सदस्य कमलसाय, राजेंद्र त्रिपाठी खंड चिकित्सक अधिकारी पी एल मंडावी, ग्रामीण चिकित्सा अधिकारी विनय वर्मा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग पार्षद सूर्या पानी एवं मितानिन जमावती , पद्मनी यादव भुवनेश्वरी त्रिपाठी पार्वती कश्यप चंपा कश्यप श्यामवती बालो बघेल द्रोपति मिश्रा मंगली बघेल उप स्वास्थ्य केंद्र मावली पदर में सरपंच टोपर समधु राम, सरपंच मावलीपदर 1 सविता, सरपंच मवलीपदार 2 कुमारी बाई , उपसरपंच मावलीपदार 1 मानसिंह ठाकुर,डॉक्टर मैत्री बी पी एम अखिलेश शर्मा ग्रामीण चिकित्सा अधिकारी निर्मला नायडू मितानिन:तीला, रामो, कृति ग्रामवासी सीताराम, धरमू ,मनोज नाग, शुक्रू नाग, सहदेव आदि उपस्थित रहे |

उत्तर भारत रेल यात्री सेवा समिति की बैठक संपन्न, 16 जुलाई को धरना प्रदर्शन से आंदोलन का आरंभ

0

उत्तर भारत रेल यात्री सेवा समिति की बैठक आज भिलाई नगर निगम कॉम्प्लेक्स स्थित जमील अहमद के कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में 15 सदस्यीय आंदोलन समिति का गठन किया गया। आंदोलन समिति के संरक्षक मोहनलाल गुप्ता बनाए गए। आंदोलन के सूत्रधार प्रभुनाथ मिश्रा ने अन्य समिति के पदाधिकारियों की घोषणा की। बैठक में 4 सूत्रीय प्रमुख मांगों को लेकर दिनांक 16 जुलाई से आंदोलन और धरना प्रदर्शन आरंभ करने का निर्णय लिया गया। सभी उपस्थित लोगों ने एक मत से सुपेला जयप्रकाश नारायण चौक पर धरना प्रदर्शन करने और मांगों का ज्ञापन पत्र सभी संबंधित रेलवे के और सरकार के पदाधिकारियों को देने का निर्णय लिया है। प्रभु नाथ मिश्र ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा किया आंदोलन 16 तारीख से आरंभ होगा और तब तक चलता रहेगा जब तक हमारी सभी मांगों को मान नहीं लिया जाएगा। छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश और बिहार की तरफ जाने वाले लोगों की बढ़ती तादाद को देखते हुए यह आंदोलन अति आवश्यक हो गया है। बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में श्री कन्हैया लाल तिवारी, जमील अहमद (नोटरी), अधिवक्ता सतीश कुमार त्रिपाठी, त्रिलोक मिश्र, एस के सिंह, सूबेदार सिंह यादव, संजय मिश्रा,अब्दुल फरीद, कुर्बान अली, टी एस पांडेय,संतोष विश्वकर्मा,अंजली सिन्हा सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

बाहुड गोंचा पर्व पर रथयात्रा में शामिल होकर बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी ने विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

0

बस्तर विधायक ने कहा की रथ खींचने की पूर्व भगवान जगन्नाथ के मंदिर पहुंचे एवं विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की और कहा की 15 दिन तक प्रभु जी को एक विशेष कक्ष में रखा जाता है जिसे ओसर घर कहते हैं इस 15 दिनों की अवधि में महाप्रभु को मंदिर के प्रमुख सेवकों और वैद्यों के अलावा कोई और नहीं देख सकता इस दौरान मंदिर में महाप्रभु के प्रतिनिधि अलारनाथ जी की प्रतिमा स्थपित की जाती हैं तथा उनकी पूजा अर्चना की जाती है 15 दिन बाद भगवान स्वस्थ होकर कक्ष से बाहर निकलते हैं और भक्तों को दर्शन देते हैं जिसे नव यौवन नैत्र उत्सव भी कहते हैं इसके बाद द्वितीया के दिन महाप्रभु श्री कृष्ण और बडे भाई बलराम जी तथा बहन सुभद्रा जी के साथ बाहर राजमार्ग पर आते हैं और रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकलते हैं और भगवान जगन्नाथ की बहन सुभद्रा ने उनसे नगर देखने की इच्छा जाहिर की तो वो उन्हें भाई बलभद्र के साथ रथ पर बैठाकर ये नगर दिखाने लाए थे कहा जाता है कि इस दौरान वो भगवान जगन्नाथ की अपने मौसी के घर गुंडिचा भी पहुंचे और वहां पर सात दिन ठहरे थे. अब पौराणिक कथा को लेकर रथ यात्रा निकाली जाती है |

जिसमें मौजूद रहे अध्यक्ष ईश्वर खम्बारी, बालक राम जोशी, दिनेश यदु, आयतु राम, सुकरू राम, दुलभ सूर्यवंशी,भॅवरलाल भारती, बुदरू राम, राजेश कुमार, मोना पाड़ी,एवं समाज सदस्य,समस्त कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे |

ग्राम पंचायत सिरमूड के माता मेला मंडई में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

माता सुंदरता देई और माता भैरी बूढी की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत सिरमूड के माता मेला एवं मंडई में शामिल हुए एवं माता सुंदरी देई एवं माता भैरी बूढी की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी बस्तर की आस्था के केंद्र माता गुड़ियों के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं इस हेतु मांग अनूरूप बस्तर आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के मद एवं जिला खनिज न्यास निधि से राशि स्वीकृत की जा रही है आज माता के आशिर्वाद से बस्तर में वामपंथ हिंसा पर काबू पाकर पुनः विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है हमारी सरकार बनने के बाद से आदिम संस्कृति एवं मान्यताओं को संरक्षित करने का कार्य लगातार किया जा रहा है माता के आशिर्वाद से आज बस्तर कोरोनावायरस संक्रमण जैसी महामारी से निजात पाने में सफल हो गया है पिछले दो वर्षों से कोरोनावायरस संक्रमण के कारण मेला मंडई का आयोजन वृहद स्तर पर नहीं हो पाया था पर इस वर्ष यह आयोजन वृहद स्तर पर हो रहा है माता सुंदरा देई और माता भैरी बूढी से कामना है की कोरोना यदि अगले वर्ष तक खत्म हो जाएगा तो इस मेले मंडई को और वृहद स्तर पर आयोजित किया जाएगा |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ ग्राम पंचायत सिरमुड के सरपंच हरिबंधु, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग पार्षद सूर्या पाणी, पंच बलराम कश्यप, पंच तुला राम कश्यप, पंच हेमधर नाग, पुजारी त्रिलोचन, पटेल मुन्नू राम, कोटवार मानिक राम एवं वरिष्ठ कांग्रेसी मानिक राम, ग्राम वासी मुन्नाराम, बुद्रू मोशू आदि उपस्थित रहे |

140 फिट लंबा ट्राला रामघाट मार्ग में फंसने से रास्ता जाम बंद…

0

140 फीट लंबा है गैस स्टोकर 138 टायर वाला ट्राला 28 क्रू मेंबर साथ चल रहे ट्राला चार दिन पहले भानुप्रतापपुर से जगदलपुर(पुणे से नगरनार) के लिए निकला अब रावघाट में फंसा जिससे रास्ता जाम हुआ।

बताया जा रहा है कि वाहन( ट्राला )काफी लंबा होने के कारण केशकाल घाट की तरफ से जाने से काफी कठिनाइयां होती इस कारण रावघाट- नारायणपुर मार्ग से ट्राला को लाया जा रहा था। ट्राला काफी लंबा है वह 120 फीट लंबा व 138 टायर वाला होने के कारण परेशानियां हो रही है।

बच्चे की छाती में धंसी लकड़ी को सफल ऑपरेशन कर निकालते हुये डॉ.एम.वी.लाल ने बचाई बच्चे की जान

0

एन.एम.डी.सी. किरंदुल परियोजना अस्पताल की उपलब्धि

किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल स्थित एनएमडी परियोजना अस्पताल नगर वासियों के लिए वरदान साबित होती रही है। कई विशेष परिस्थितियों में यहां के अनुभवी डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जान बचाई गई है। अस्पताल के इस उपलब्धि को बरकरार रखते हुए, अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी व अनुभवी सर्जन डॉ मनोज वी लाल ने शनिवार को एक जटिल ऑपरेशन कर बच्चे को जीवनदान दिया। परियोजना अस्पताल में एक ग्रामीण 10 वर्षीय बालक के पेड़ से नीचे गिरने पर उसकी छाती में 6 सेंटीमीटर का एक लकड़ी घुस हुआ था। घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हुआ बालक की नाजुक अवस्था को देखते हुए मनोज वी लाल ने तत्काल ऑपरेशन कर उस लकड़ी को निकालने का निर्णय लिया। तत्पश्चात बच्चे को तत्काल ऑपरेशन थिएटर ले जाकर डॉ. लाल एवं उनकी पूरी टीम ने बच्चे की छाती में धंसी 6 सेंटीमीटर लकड़ी को निकालने का कारनामा करते हुए बच्चे को नया जीवन दिया। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर लाल ने कहा कि बच्चा खतरे से बाहर है। और जल्दी वह ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएगा। बच्चे के माता पिता ने डॉ. लाल एवं उनकी पूरी टीम को दिल से धन्यवाद दिया। विदित हो कि पूर्व में भी एनएमडीसी परियोजना किरंदुल के इस अस्पताल में कई जटिल ऑपरेशन यहां के अनुभवी डॉक्टरों द्वारा किए जा चुके हैं। और मरीजों की जान बचाई जा चुकी है। डॉक्टरों की इस उपलब्धि पर नगर वासियों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है।

MOST POPULAR

HOT NEWS