City Media - Page 501 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 501

दल्ली राजहरा 2 दिन पूर्व मोबाइल में मैसेज लिख लापता युवक का शव बोरडीह डैम में मिला

0

दल्लीराजहरा:- 2 दिन पूर्व मोबाइल में मैसेज लिख लापता युवक वार्ड क्रं 14 निवासी नरेश कुमार नागेश्वर पिता स्व. राजेन्द्र प्रसाद महामाया के पास स्थित बोरडीह डैम के पास लापता हुए युवक का शव आज संध्या 4:00 बजे के आसपास देखा गया एवं पुलिस की मदद से शव को बाहर निकल गया, युवक का शव बुरी तरह छतविक्षित हो गया था , 2 दिन पूर्व युवक द्वारा डैम के पास बाइक खड़ा कर लापता हो गया। उसके द्वारा रात्रि 9 बजें के लगभग अपने मित्रो केा मैसेज किया कि मै अब नहीं रहूगां और मोबाईल को बन्द कर दिया। इसके बाद उसके मित्रो एवं परिजनों द्वारा खोजबीन शुरू की गयी किन्तू युवक का पता नहीं चला था। इसके बाद युवक के गुमशुदगी की सुचना महामाया थाना में दे दी गयी। 2 दिन पूर्व सुबह 7 बजें से युवक की खोजबीन जारी थी। युवक का एक चप्पल भी डैम के किनारे मिला था। किन्तु काफी खोजबीन के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था। परिजनों द्वारा युवक की पता साजी करने की भी बहुत कोशिश की गई थी किंतु युवक का पता नहीं चल सका था। आज संध्या 4:00 बजे युवक का शव, पानी में उफन कर बाहर आया, इसकी सूचना पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंचकर , पुलिस द्वारा शव को पानी से बाहर निकाल पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

ब्राह्मण समाज भवन दल्लीराजहरा में 10 मई शुक्रवार को परशुराम जी प्रकाट्य उत्सव का आयोजन

0

दल्लीराजहरा ।स्थानीय श्रमवीर चौक के समीप वार्ड क्र.22 स्थित ब्राह्मण समाज भवन दल्लीराजहरा में कल शुक्रवार 10 मई 2024 वैशाख शुक्ल पक्ष (अक्षय तृतीया) के पावन अवसर पर प्रातः 10.00 बजे से ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी की प्रकाट्य उत्सव पर वैदिक विधि विधान से पूजा-अर्चना हवन,आरती एवं सुंदरकांड का पाठ तथा दोपहर 1:00 बजे से महाप्रसाद व भोजन का कार्यक्रम रखा गया है। ब्राह्मण समाज के समस्त सदस्यों से निवेदन है कि सहपरिवार भगवान परशुराम जी के प्रकाट्य उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उपरोक्त जानकारी ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी की ओर से ब्राह्मण समाज प्रवक्ता कमल शर्मा ने दी है।

दल्ली राजहरा नाबालिक युवक ने स्कूल परिसर के अंदर की आत्महत्या

0

दल्ली राजहरा वार्ड क्रमांक 22 में स्थित बीएसपी हायर सेकेंडरी स्कूल नंबर दो की बाउंड्री वालों के अंदर पेड़ पर लटकी हुई लाश मिली। लाश की पहचान वार्ड क्रमांक 22 मछली मार्केट में रहने वाले युवक का नाम युवराज चिराम पिता राजेंद्र उम्र लगभग 14 वर्ष के आसपास के रूप में हुई है आत्महत्या का कारण अज्ञात है शव को में खेल रहे बच्चों के द्वारा देखा गया, घटना दोपहर 12:00 के आसपास की बताई जा रही है काम में न जाने को लेकर पिताजी के द्वारा नाराजगी व्यक्त करने पर घर से नाराज होकर निकाला था काफी समय तक ना आने पर परिजनो द्वारा उसकी खोजबीन की की जा रही थी l मौके पर पुलिस पहुंचशव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पशु तस्करी के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

0
  • पशु तस्करी का मुख्य आरोपी घटना दिनांक से था फरार।
  • थाना पुरूर पुलिस द्वारा पशु तस्करी करने वालो पर बड़ी कार्यवाही।
  • गिरफ्तार आरोपी थाना पुरूर के गौतस्करी के दो प्रकरणों में था वांछीत
  • हितेश वर्मा पिता आलोक वर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी रिसाई पारा धमतरी थाना व जिला धमतरी (छ0ग0)

अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, अवैध शराब परिवहन व बिक्री, एवं पशु तस्करी के रोकथाम हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्ग के निर्देशन प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद एस०आर० भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर  बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी पुरूर शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना पुरूर पुलिस टीम को पशु तस्करी करने वाले 06 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखील किया गया था एवं प्रकरण के एक मुख्य आरोपी हितेश वर्मा निवासी रिसाईपारा धमतरी घटना दिनांक से फरार था जिसे पकडने में सफलता हासिल की गई।

दिनांक 04.03.2024 के दरम्यानी रात्रि गौ रक्षक समिति, बजरंग दल चारामा के द्वारा सुचना दिया गया कि योद्धा पीकप वाहन क्रमांक CG-12-RA-8626 CG-05-AK-7798 CG-04-NQ-2694 पशु तस्करी किया जा रहा है जिसकी कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारीयों के मौखिक निर्देश पर थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा, हमराह स्टाफ के शासकीय वाहन एवं गौरक्षक की सुचना मवेशी तस्करी की सूचना पर ग्राम मुजालगोंदी के पास चेकिंग पाईट लगाकर आने जाने वाले वाहनो कि चेंकिग की जा रही थी उसी दौरान धमतरी की ओर से आ रही योद्धा पीकप वाहन क्रमांक CG- 12-RA-8626 को हमराह स्टाफ के सहायता रोकने का प्रयास किया, जो उक्त वाहन चालक द्वारा वाहनों को न रोक कर अपने वाहन को भगाने लगा एवं उसी के पीछे योद्धा पीकप वाहन क्रमांक CG-05-AK-7798 CG-04-NQ-2694 जिसे वाहन को भगाने लगा जिसे हमराह स्टाफ एवं गौ रक्षक समिति, बजरंग दल चारामा के द्वारा निजी वाहन के पीछा कर मचांदुर नाका के पहले रोककर पकड़ा गया जिसे वाहन के उपर पालिथीन से ढककर रखा गया था जिसे निकालकर देखने पर तीनों गाड़ी में पड़वा, बछिया, गाय भरकर रखा था, उक्त योद्धा पीकप वाहन क्रमांक CG-12-RA-8626 वाहन में सवार चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम भरत साहू पिता नंदकुमार साहू उम्र 25 साल साकिन रांवा थाना अर्जुनी जिला धमतरी (४०ग०) तथा बगल में बैठे व्यक्ति अपना नाम कुलेश्वर लहरे पिता स्व० गौकरण लहरे उम्र 27 साल साकिन देमार थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ०ग०) एवं योद्वा पीकप वाहन क्रमांक CG-05-AK-7798 वाहन में सवार चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम दुष्यंत साहू पिता धनाराम साहू उम्र 19 साल साकिन बागतराई थाना पुरूर जिला बालोद (छ०ग०) एवं बगल में बैठे व्यक्ति का नाम कमलेश साहू पिता राधेलाल साहू उम्र 38 साल साकिन डोटोपार थाना सनौद जिला बालोद (छ०ग०) तथा योद्धा पीकप वाहन क्रमांक CG-04-NQ-2694 वाहन में सवार चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम भोजेन्द्र कुमार साहू पिता ओमप्रकाश साहू उम्र 22 साल साकिन खरतुली थाना अर्जुनी जिला धमतरी (४०ग०) एवं बगल में बैठे व्यक्ति का नाम आदू राम नेताम पिता स्व० अधारी राम नेताम उम्र 50 साल साकिन नवागांव थाना रुद्री जिला धमतरी (छ०ग०) का रहने वाले बताये उक्त वाहन में 23 नग मवेशी भरकर धमतरी से उडीसा कत्लखाना ले जाना बताये बाद समक्ष गवाहो के 23 नग मवेशी एवं योद्वा पीकप वाहन कमांक CG-12- RA-8626 CG-05-AK-7798 CG-04-NQ-2694 को जप्त कर आरोपीयो को धारा छ०ग० कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 पशुओं के प्रति कुरता का निवारण अधिनियम की धारा 11 (1) (डी) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। थाना पुरूर के अपराध कमांक 31/2024 एवं 42/2024 धारा छ०म० कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 पशुओ के प्रति कुरता का निवारण अधिनियम की धारा 11 (1) (डी) का आरोपी हितेश वर्मा निवासी धमतरी जो घटना दिनांक से फरार चल रहा था जिसे आज दिनांक 08.05.2024 को मुखबीर की सुचना पर थाना पुरूर के पुलिस स्टाफ द्वारा आरोपी के छिपे हुये स्थान ग्राम अछोटा थाना अर्जुनी में दबीश देकर अभिरक्षा में लिया गया व आरोपी हितेश वर्मा से बारीकी से पुछताछ करने पर बताया कि इनके द्वारा मवेशीयों को पीकप वाहनों में कूरता पूर्वक भरकर मुसुरकुट्टटा थाना दुधावा जिला कांकेर बाजार ले जाकर बिक्री किया जाता था वाहनों में जीपीएस लगाकर मोबाईल के माध्यम से निगरानी रखी जाती थी आरोपी हितेश वर्मा की निशानदेही पर पीकप वाहनो से जप्त जीपीएस निकालकर पेश किये जाने पर जीपीएस व आरोपी का मोबाईल जब्त किया गया आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आज दिनांक 08.05.2024 को विधीवत गिरफ्तार कर न्यायायिक अभिरक्षा में भेजा गया । उक्त प्रकरण की कार्यवाही में थाना पुरूर प्रभारी शिशुपाल सिन्हा, आरक्षक लिखन साहु, किशोर साहू, गुणेश यादव, विवेक सिन्हा, उमाशंकर जारके की सराहनीय भूमिका रही।

टंगिया से सिर पर वार करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

0
  • थाना पुरूर के अप०क0-56/24 थारा 294, 323, 307, 34 के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।
  • प्रकरण का मुख्य आरोपी घटना दिनांक से था फरार। :- प्रकरण में 01 विधि से संघर्षरत बालक भी था शामिल।
  • थाना पुरूर के प्रकरण में फरार आरोपी किया गया गिरफ्तार
  • अभिषेक नेताम पिता दीनू राम नेताम उम्र 19 वर्ष निवासी कनेरी मनेरीपारा थाना पुरूर जिला बालोद (छ०ग०)

होली पर्व एवं आगामी विधानसभा चुनाव 2024 में शांति व्यवस्था हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री रामगोपाल गर्ग के निर्देशन प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद एस०आर० भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी पुरूर शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना पुरूर पुलिस टीम द्वारा थाना पुरूर के अप00-56/24 धारा 294, 323, 307, 34 के फरार आरोपी अभिषेक नेताम पिता दीनू राम नेताम उम्र 19 वर्ष निवासी कनेरी मनेरीपारा थाना पुरूर जिला बालोद (छ०ग०) एक विधि से संघर्षरत बालक जो घटना को अंजाम देकर घटना दिनांक से फरार चल रहा था जिसे पकडने में सफलता हासिल की गई।

दिनांक 25.03.2024 को प्रार्थी राजेन्द्र नेताम पिता स्व० कपिल नेताम उम्र 55 साल साकिन मनेरीपारा कनेरी थाना पुरूर जिला बालोद के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि होली पर्व के दिन गांव के 1. बिट्टू नेताम पिता नरेश नेताम 2 विधि से संघर्षरत बालक 3. अभिषेक नेताम पिता दीनू नेताम साकिन कनेरी मनेरी पारा के द्वारा पुरानी बातों को लेकर एक राय होकर टंगिया से सिर पर वार कर दिया था प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पुरूर में अप00-56/24 धारा 294, 323, 307, 34 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था एवं पुर्व में विवेचना के दौरान आरोपी बिट्टू नेताम पिता नरेश नेताम उम्र 23 साल साकिन कनेरी मनेरी पारा को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया था एवं प्रकरण के अन्य दो आरोपी घटना दिनांक से ही फरार चल रहे थे गिरफ्तारी के डर से अपने निवास स्थान छोड़कर लुकछिप रहे थे आज दिनांक 08.05.2024 को मुखबिर से सुचना मिली थी कि घटना के फरार आरोपी अभिषेक नेताम पिता दीनू राम नेताम उम्र 19 वर्ष निवासी कनेरी मनेरीपारा थाना पुरूर जिला बालोद (छ0ग0) एवं विधी से संघर्षरत बालक अपने घर में आकर छिपा हुआ है। मुखबीर की सुचना पर थाना पुरूर का पुलिस बल ग्राम कनेरी मनेरी पारा जाकर आरोपी के घर की घेराबंदी कर दबीश देकर प्रकरण के फरार आरोपी अभिषेक नेताम एवं विधी से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करने से आज दिनांक 08.05.2024 को आरोपी अभिषेक नेताम को विधीवत गिरफ्तार कर न्यायायिक अभिरक्षा मे भेजा गया एवं एक विधि से संघर्षरत बालक की सामाजिक पृष्ठभूमि भरकर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया ।

उक्त प्रकरण की कार्यवाही में थाना पुरूर प्रभारी शिशुपाल सिन्हा, सउनि रूपेश्वर राम भगत, सउनि अजयशंकर अविनाशी, आरक्षक थनेन्द्र देवांगन, लिखन साहु, किशोर साहू, गुणेश यादव, विवेक सिन्हा, उमाशंकर जारके की सराहनीय भूमिका रही।

400 पार का दम भरने वाली भाजपा 150 के नाम पर ही हांफने लगी : दीपक बैज

0
  • तीसरे चरण के मतदान के बाद कांग्रेस ने मतदाताओं का जताया आभार
  • भाजपा से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस: दीपक बैज
    जगदलपुर तीसरे चरण के मतदान के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भीषण गर्मी की परवाह न करते हुए अपने लोकतांत्रिक कर्तव्य को मतदान करके निभाया। यह छत्तीसगढ़ के मतदाताओं की अपने प्रजातांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूकता को दिखाता है।
    पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी सभी मतदाताओं का अभिनंदन करती है। तीसरे चरण के साथ ही राज्य की सभी 11 लोकसभा सीटों पर मतदान पूरा हो गया है। सभी 11 सीटों पर कांग्रेस की जीत की संभावना प्रबल है। कांग्रेस भाजपा से ज्यादा सीटें जीत रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने बदलाव के लिए मतदान किया है। जनता ने महंगाई, बेरोजगारी, वादाखिलाफी के विरोध मतदान किया है। आज हुए 7 लोकसभा क्षेत्रों के मतदान में कांग्रेस के पक्ष में रूझान साफ दिख रहा था। लोग मोदी सरकार की विदाई के लिए भीषण गर्मी में अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्रों तक आए और कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। पहले दो चरणों से ही साफ हो गया था प्रदेश की जनता में मोदी सरकार के प्रति आक्रोश है। तीसरे और अंतिम चरण में मतदाताओं के रूख ने पुख्ता कर दिया कि राज्य की जनता मोदी सरकार के 10 साल के कुशासन और वादाखिलाफी से परेशान है। जनता ने अपने मतदान की शक्ति से देश के हालात को बदलने का मन बना लिया था और मतदान केंद्र पहुंचकर भाजपा सरकार के खिलाफ वोट किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ के समान ही पूरे देश में मोदी सरकार के खिलाफ वातावरण है।भारतीय जनता पार्टी का 400 पार का नारा खोखला साबित हो गया। जनता समझ गई है कि भाजपा
    400 पार का नारा संविधान बदलने के लिये दे रही है। तीन चरणों के मतदान के बाद तस्वीर बहुत हद तक साफ हो गई। 400 का नारा देने वाली भाजपा 150 तक पहुंचने के पहले ही हांफने लगी है।

भटके लोगों को राह दिखा रहे हैं कोबरा बटालियन के अधिकारी और जवान

0
  • नए सुरक्षा कैंप में चल रही है पालनार में पाठशाला
  •  भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने पहल
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में 202- एफ कोबरा बटालियन द्वारा नक्सल प्रभावित गांवों के लोगों और उनके बच्चों की हर तरह की मदद की जा रही है। इसका असर यह हो रहा है कि ग्रामीण नक्सलियों से विमुख होते जा रहे हैं और भटके हुए युवा समाज की मुख्यधारा से जुड़ने लगे हैं। सुरक्षा बल के जवान ग्रामीणों के बच्चों की शिक्षा दीक्षा का भी पूरा ध्यान रख रहे हैं।

202 एफ कोबरा बटालियन द्वारा पालनार गांव तथा आसपास के बच्चों को कैंप में ही निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। इसकी शुरुआत 1 मई से की गई है। इस पहल को लेकर गांव के सरपंच सहित ग्रामीणों तथा बच्चों में खासा उत्साह है। इसके अंतर्गत बच्चों को मुफ्त नोटबुक, कलम, पेंसिल जैसी अन्य कई सामग्रियां वितरित की जा रही हैं। महज 4 दिनों में ही 29 बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ कराई है। इस पहल में एफ 202 कोबरा के कंपनी कमांडर हरि सिंह उप कमांडेंट, अजय नेगी सहायक कमांडेंट, विवेक रजवार सहायक कमांडेंट तथा बल के अन्य सदस्यों का अहम योगदान है। नक्सल पीड़ित परिवारों को विभिन्न प्रकार की सहायता दी जा रही है‌।


आईईडी में घायल बच्ची को मदद
नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से लगाए गए आईईडी से 4 जनवरी 2024 को चोटिल हुई 11 साल की मासूम बच्ची सुनीता और उसके परिवार को भी इस पहल के तहत कपड़े, राशन एवं पढ़ाई- लिखाई की सामग्री प्रदान की गई। ऐसे ही पहल का नतीजा है कि इस क्षेत्र के लोग नक्सलियों के प्रभाव से स्वयं को मुक्त कर रहे हैं। किसी भी छोटी -बड़ी सहायता के लिए सुरक्षा बल से संपर्क कर रहे हैं। क्षेत्र में सुरक्षा बलों के प्रयासों से ही पालनार आरपीसी के समस्त सदस्य 30 अप्रैल को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़कर शासन की लोक कल्यणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं।

सर्व नाई सेन समाज ने मनाई संत सेन महाराज की जयंती, लिया एकजुता का संकल्प

0
  •  विधायक किरण देव शामिल हुए कार्यक्रम में
    जगदलपुर सेन समाज के आराध्य संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती जगदलपुर में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में विधायक व छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने संत शिरोमणि सेन जी महाराज की पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का पुष्प माला से समाज के सदस्यों ने स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक किरण देव ने सेन समाज को भरोसा दिलाया की वह सर्व नाई सेन समाज की साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी कर्मयोगी समाज से आते हैं, निरंतर श्रम करते हैं, और कठिनाई एवं बाधा को पार करते हुए जीविकोपार्जन करते हैं।


इस अवसर पर उन्होंने सेन समाज को संत शिरोमणि सेन जयंती पर बधाई दी। समाज के जिलाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने अपने उद्बोधन में संत शिरोमणि सेन जी महाराज के जीवन, उनकी भक्ति से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम में समाज के जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष किशन सेन, प्रदेश सदस्य मुन्नू सेन, संरक्षक राजूराव, भास्कर राव, सियाराम ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास, सह सचिव गौरीशंकर श्रीवास, लोचन सेन, समाज के प्रमुख सलाहकार राधेश्याम ठाकुर, कोषाध्यक्ष संजय श्रीवास, बबलू श्रीवास, छन्नू भारद्वाज, अपना राव, वसंत राव तथा समाज के और भी लोग शामिल थे।

ओड़िशा के नबरंगपुर में प्रत्याशी के साथ बस्तर के नेताओं ने किया डोर टू डोर संपर्क

0
  • बढ़बोरंडी प्रभारी मनीराम कश्यप ने सम्हाला मोर्चा
    जगदलपुर चुनाव प्रचार के दौरान ओड़िशा के नबरंगपुर जिले के बढ़बोरंडी मंडल की बैठक बुधवार को हुई। जिसमें 40 बूथों के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए थे। बस्तर भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी एवं बस्तर से गए बढ़बोरंडी मंडल प्रभारी मनीराम कश्यप की उपस्थिति मे जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पंचायत प्रमुख, बूथ प्रभारी, बूथ कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में बूथ प्रबंधन को लेकर योजना बनाई गई। पार्टी की कार्य पद्धति और केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओ से आम जन को जोड़ते हुए पार्टी की रीति नीति को अंतिम पंक्ति में बैठे हुए व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करने के टिप्स दिए गए। उमरकोट मे डोर टू डोर संपर्क करके भाजपा के पक्ष में प्रचार करते हुए बस्तर के नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत ओड़िशा में अबकी बार भाजपा की सरकार का संकल्प लेकर बस्तर के नेताओं ने प्रचार करते लोगों से संपर्क किया। रूपसिंह मंडावी ने कहा कि बूथ जीते चुनाव जीते इस संकल्प को लेकर हमें काम करना है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार सुभद्रा योजना के अंतर्गत महिलाओं को 50 हजार की सुविधा उपलब्ध कराएगी। इस बार ओड़िशा में कमल खिलने वाला है।मनीराम कश्यप ने कहा इस बार जनता भाजपा के पक्ष में है। लोकसभा एवं विधानसभा में बीजेपी की सरकार बनने वाली है। बीजेडी की सरकार पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार में लिप्त है। बीजेडी के नेताओं ने खुद का विकास किया है। भाजपा की सरकार बनने पर ओड़िशा में विकास की गंगा बहेगी। चुनाव प्रचार में मुख्य रूप से विधायक प्रत्याशी नित्यानंद गोंड, पिंटू कुमार, वेदप्रकाश पांडे, संग्राम सिंह राणा, धनुर्जय कश्यप, मोहन जोशी, जोगेंद्र चंद्राकर, नारायण बिसाई, पुरुषोत्तम जोशी, रोहित त्रिवेदी, सत्यप्रकाश गुप्ता, सुनील सेठिया, रणवीर सिंह वैश्य, भोलानाथ नाग, नरेंद्र सेठिया, कमलू माझी, बसंती मांझी, प्रसन्न कुमार मोहंती, कृपासिंधु पाइक सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने कोरापुट में किया चुनावी जनसंपर्क

0
  • भाजपा प्रत्याशी की विजय यात्रा के सहचर बने देव 
    जगदलपुर छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ओड़िशा के 4 दिवसीय चुनावी दौरे के पहले दिन 8 मई को कोरापुट पहुंचे। वहां उन्होंने कोरापुट लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कलीराम मांझी के पक्ष में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की।
    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से भाजपा ओडिशा में विधानसभा तथा लोकसभा चुनाव में अभूतपूर्व प्रदर्शन करेगी। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश मोदीजी को तीसरी बार पीएम बनाने को लेकर उत्साहित है। तीन चरणों के मतदान के बाद यह स्पष्ट हो चुका है मतदाताओं के मन में मोदीजी बसते हैं। उन्होंने कहा कि मोदीजी के द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से देश विकसित भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ चुका है। ओडिशा प्रवास के दौरान उन्होंने बुधवार को बालुंकेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किए। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष 11 मई तक ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। कोरापुट के बाद वह रायगड़ा, गुनपुर, जैपुर, कोटपाड़ में बैठकें और स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। इस दौरान वह भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी बैठकें करेंगे

MOST POPULAR

HOT NEWS