City Media - Page 1412 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1412

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में भोजन व्यवस्था हेतु इच्छुक फर्मो से 13 सितम्बर तक प्रस्ताव आमंत्रित

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर 08 सितम्बर 2021

नारायणपुर जिले में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नारायणपुर में खान-पान व्ययस्था हेतु इच्छुक केटरर/फर्म से प्रस्ताव 13 सितम्बर तक आमंत्रित किया गया है। मीनू तथा प्रस्ताव फार्म 13 सितम्बर तक कार्यालयीन समय में प्राप्त किये जा सकते हैं। प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तिथि 13 सितम्बर, दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गयी है। प्राप्त प्रस्तावों पर निर्णय स्थानीय समिति द्वारा लिया जाएगा। इस विषय में किसी भी अथवा समस्त प्रस्तावों को अस्वीकृत करने का अधिकार स्थानीय समिति को होगा। इस संबंध में अन्य जानकारी प्राप्त करने हेतु ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरएसईटीआई) गरांजी नारायणपुर एवं मोबाईल नंबर 93993-44741 पर संपर्क किया जा सकता है।

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारम्भ

0

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 12 बालक व 12 बालिका टीमों के कुल 336 खिलाड़ियों व 40 खो-खो आफिसियल्स भाग ले रहे हैं। टीमों को चार ग्रुप में बांटकर लींग मैंचों के आधार पर प्रतियोगिता कराई जा रही है। आवास, भोजन, मैदान, पुरस्कार की सारी व्यवस्था स्व. आलोक माथुर पूर्व कोषाध्यक्ष छग खो-खो महासंघ के स्मृति में प्रदान किया जा रहा है।


छत्तीसगढ़ एमेच्योर खो-खो संघ के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूनियर बालकबालिका खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ 7 सितंबर को दिल्ली पब्लिक स्कूल महाराजपुर कवर्धा में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, अध्यक्षता नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान, विशेष अतिथि में शिरोमणि माथुर फाउंडर मेम्बर दिल्ली पब्लिक स्कूल कवर्धा, विद्यालय के चेयरमैन आशुतोष माथुर, सचिव शिवांग अग्रवाल, सदस्य अवनी अग्रवाल रहे। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 12 बालक व 12 बालिका टीमों के कुल 336 खिलाड़ियों व 40 खो-खो आफिसियल्स भाग ले रहे हैं। टीमों को चार गुप में बांटकर लींग मैंचों के आधार पर प्रतियोगिता कराई जा रही है। आवास, भोजन, मैदान, पुरस्कार की सारी व्यवस्था स्व. आलोक माथुर पूर्व कोषाध्यक्ष छग खो-खो महासंघ के स्मृति में प्रदान किया जा रहा है।

अपना व देश का नाम रोशन करें

मुख्य अतिथि ऋषि शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी स्टार प्लेयर है। उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर अपने व देश का नाम रोशन करें। डीपीएस के फाउंडर मेम्बर शिरोमणि माथुर और खो-खो संघ के महासचिव मुदलियार ने कहा कि बेहतर खेल का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार रहे और खेलो इण्डिया जैसे महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में छग का प्रतिनिधित्व करे। इस अवसर पर पार्षद सुनिल साहू, जाकीर खान एण्डरमेन, बिलाल खान, छग एमेच्योर खो-खो संघ के महासचिव गोविन्द मुदलियार, राजेन्द्र भारतद्वाज, जानवी मुदलियार, मिनाक्षी अग्रवाल लायंस क्लब दुर्ग, अखील जोशी समाजसेवी के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विद्यालय के प्राचार्य एन राजेश कुमार, दीपक शर्मा, राजू चन्द्रवंशी, सैय्यद आजम अली, गोपेश्वरदास मानिकपुरी, सुरज गोस्वामी, भुपेन्द्र साहू, प्रशांत पोल, रूखसार खान, जितेश ठाकुर का सराहनीय योगदान है।

Breaking भानुप्रतापपुर को जिला बनाने की मांग को लेकर सर्वसमाज एवं व्यवसायियों द्वारा हजारों की संख्या में एकत्रित होकर निकाली रैली

0

भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर को जिला बनाने की मांग को लेकर सर्वसमाज एवं व्यवसायियों द्वारा हजारों की संख्या में एकत्रित होकर रैली निकाली गई है | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाल ही में चाए नए जिलों मोहला मानपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और मनेंद्रगढ़ की सौगात दी है। इस घोषणा के बाद अब अन्य जगहों से भी जिला बनाने की मांग उठने लगी है। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर

ब्लॉक को जिला बनाने की मांग को सर्वसमाज एवं व्यवसायियों द्वारा हजारों की संख्या में प्रदर्शन कर रहे हैं एवं शहर में दुकानें पूर्ण रूप से बंद है। हालांकि आवागमन आम दिनों की तरह जारी है। वहीं मांगों को लेकर जिला संघर्ष समिति, सर्वसमाज एवं व्यवसायियों के लोग मुख्य चौक पर इकट्‌ठा हुए हैं । बता दें कि 15 अगस्त के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोहला मानपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और मनेंद्रगढ़ को जिला बनाने की घोषणा की। इस घोषणा के बाद अब अन्य जगहों से भी जिला बनाने की मांग उठने लगी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का संभाग स्तरीय खिलाड़ियों का चयन

0

डॉ एस वली आज़ाद

जिला मुख्यालय नारायणपुर में हर साल की तरह रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ, नारायणपुर के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलो में भाग लिया है। बास्केटबॉल के जिला स्तरीय ट्रायल में आयु वर्ग अंडर-14, 17 और 19 ग्रुप में एकमात्र आश्रम से ही सभी ग्रुप के बालक और बालिकायें चयनित हुए है तथा दिनांक 07-09-2021 दिन मंगलवार को जगदलपुर में संभाग स्तर की प्रतियोगिता में बास्केटबॉल के तीनों वर्ग में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आश्रम के बालिकायें सभी चयनित हुए हैं तथा बालकों में U-19 के सभी बालक, U-17 के चार एवं U-14 के पांच बालक चयनित हुआ है। आज फुटबॉल U-17 के प्रतियोगिता में राज्यस्तर के लिए 16 खिलाड़ियों में 9

खिलाड़ी विवेकानंद विद्यापीठ के चयनित हुए हैं। इस वर्ष पहली बार आश्रम के बच्चे लागोरी, डॉजबाल, एवं टेनिस बाल क्रिकेट में भाग ले रहे हैं। जिलास्तरीय चयन में लागोरी और डॉजबाल में 5 बच्चे चयनित हुए हैं। आश्रम के सचिव स्वामी व्याप्तानन्द जी ने बच्चों को बधाई दिए एवं साथ राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। सचिव महाराज जी ने फुटबॉल के कोच हनुमंत राव, लोचन बघेल, बास्केटबॉल के कोच फारुख अहमद, रावनुराम पोटाई, सीता केवट, ललिता नायक को ढेर सारे बधाई शुभकामनाएं दिया गया ।

दोस्त की बहन से प्यार करना पड़ा भारी, उतारा मौत के घाट

0

ग्राम रेंगाड़बरी थाना मंगचुआ निवासी आरोपी खोरबहरा उम्र 21 वर्ष एव मृतक दुर्देशी साहू उम्र 25 वर्ष आपस मे दोस्त हैं । दिनांक 07/09/2021 को दोनों मोटरसाइकिल में लोहारा जनपद कार्यालय गए थे। जनपद कार्यलय से निकल कर दोनों ने शराब भट्टी जाकर शराब लिए और मंडी के पास में पिये। वहां से रात लगभग 8 बजे निकले और रेंगाड़बरी पहुच कर हाइस्कूल के पास पान ठेले के पास सिगरेट पीने के लिए रुके । इस दौरान मृतक दुर्देशी साहू आरोपी मोबाइल लेकर खोरबहरा के बहन को मैसेज कर रहा था। इससे पूर्व भी आरोपी द्वारा मृतक को अपनी बहन से बात करने से मना किया था , किन्तु मृतक नही मानता था।

रात्रि 11 बजे लगभग, आरोपी इस बात से नाराज होकर गुस्से में रोड किनारे पड़े ईंट से मृतक को मार दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मर्ग पंचनामा कार्यवाही की जा रही है । आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसने अपना जुर्म कबूल किया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

आदमखोर तेंदुआ ने महिला को बनाया शिकार, घर की बाड़ी से महिला को घसीटकर ले गया

0

आदमखोर तेंदुआ ने महिला को बनाया शिकार, घर की बाड़ी से महिला को घसीटकर ले गया, ग्राम भैंसाकट्‌टा के घटना स्थल पर मिली महिला की लाश।

कांकेर – घटना चारामा वन परिक्षेत्र के भैसाकट्टा गांव की बताई जा रही है | चारामा के गांव भैंसाकट्टा में बीती रात महिला उर्मिला बघेल 35 वर्ष बाथरूम जाने उठी। इसी दौरान बाड़ी में तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटते झाड़ियों में ले गया। यहां उसे नोच-नोच कर खा गया। परजन बताते हैं कि सुबह जब वे उठे तो महिला घर में नहीं दिखी। आंगन में खून के धब्बे दिखे। निकट ही खेत में महिला की क्षत विक्षत लाश मिली। महिला के के शरीर के ऊपरी हिस्से को तेंदुआ खा चुका था। 20 अगस्त भी पलेवा भी ऐसी घटना हुई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेंदुआ महिला को करीब 5 किलोमीटर घसीटते ले गया. जिससे महिला की मौत हो गई है. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है. ग्रामिणों के मुताबिक महिला मानसिक रूप से कमजोर थी. वहीं 2 दिनों से लाइट भी बंद होने के कारण भी गांव में अंधेरा है और अंधेरे का फायदा उठाते हुए तेंदुए ने गांव में दहशत का माहौल बनाया हुआ है.

ग्राम भैंसाकट्‌टा के घटना स्थल पर मिली महिला की लाश। जिले में तेंदुओं, भालुओं और हाथियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है और लोगों को समय पर नहीं मिल पाती मदद जिससे लोग घबराये हुए है | चारामा क्षेत्र के महानदी के तटवर्ती गांवों में आदमखोर तेंदुए की दहशत बढ़ती जा रही है। दिनदहाड़े इलाके में घुमने वाला आदमखोर तेंदुआ अब तक कई मवेशियों व ग्रामीणों पर हमला कर चुका है। 17 दिन के अंदर उसने दूसरी बार भैंसाकट्टा गांव में घर में घुस कर महिला पर हमला किया और उसे नोच-नोच कर खा गया। महिला की आधी-अधूरी लाश खेतों में मिली। इस घटना के बाद से क्षेत्र के ग्रामीण काफी डरे हुए हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जुआ सट्टा के खिलाफ पुलिस ने किया पांच आरोपी को गिरफ्तार

0

जुआ सट्टा के खिलाफ गुरूर पुलिस ने किया पांच आरोपी को गिरफ्तार |

गुरुर – जिले में अवैध शराब, जुआ सट्टा वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा तेजी से कार्यवाही की जा रही है | इसी के साथ बालोद जिले के गुरूर थाना क्षेत्र के दिनांक 6.09.2021 को थाना गुरुर के अपराध क्रमांक 299/2021 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत पांच आरोपियों की गिरफ़्तारी की गई है |

  1. शेखर नागवंशी पिता मानिक लाल उम्र 32 वर्ष ।
  2. घनेश्वर कुमार पिता गोपाल साहू उम्र 34 वर्ष ।
  3. छबिराम पिता नरसिंग साहू 38 वर्ष ।
  4. पुष्पेन्द्र यादव पिता टोल सिंग 13 वर्ष
  5. रमन सिंह पिता निर्मल सिन्हा उम्र 18 वर्ष साकिनान दुपचेरा थाना गुरुर
    जप्ती 52 पत्ती ताश, नगदी रकम 2100/-रुपयें जप्त कर की गई कार्यवाही।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जिला किसान मोर्चा की प्रथम कार्यसमिति एवं आगामी धरना प्रदर्शन कार्यक्रम से संबंधित बैठक

0

जिला किसान मोर्चा की प्रथम कार्यसमिति बैठक एवं आगामी धरना प्रदर्शन कार्यक्रम से संबंधित बैठक महादेव भवन बालोद मे दिनांक 9 09/ 2021 दिन गुरुवार समय 1.00 बजे को आहूत की गई है इस संबंध में जिला महामंत्री हेमंत साहू व मनोहर सिन्हा ने बताया कि प्रदेश भाजपा के आह्वान पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल जी जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा कोमल राजपूत जी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष भाजपा कृष्ण कांत पावर प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा पवन साहू के मार्ग दर्शन व किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष तोमन साहू की अध्यक्षता मे प्रथम कार्य समिति बैठक रखी गई है |

साथ ही तहसील स्तरीय धरना प्रदर्शन प्रत्येक तहसील मुख्यालय में आयोजित किये जाने संबंधी रूपरेखा तैयार की जाएगी उक्त बैठक में सांसद एवं पूर्व विधायक गण ; राष्ट्रीय प्रदेश एवं जिला स्तरीय भाजपा पदाधिकारीगण , किसान मोर्चा प्रदेश जिला कार्यकारिणी; सभी मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री; कोषाध्यक्ष विभीन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष गण एवं उनके महामंत्री नगर पालिका व जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं पार्षद गण व भाजपा के वरिष्ठ गण को आमंत्रित किए गए हैं जिलाध्यक्ष तोमन साहू ने अपेक्षित लोगों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का अपील की गई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

खबर का असर – 52 दिन बाद शव का पुनः पोस्टमार्टम, नर्स की संदेहास्पद मौत के मामले में पति, सास-ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

0

बेटी को न्याय दिलाने माता कलिंदरी बाई साहू – पिता पूरनलाल साहू न्याय के लिए दर दर भटक रहे थे

बालोद – विवाहित पुत्री गामीन्ता साहू की संदेहास्पद मौत की जांच को लेकर माता-पिता न्याय के लिए दर दर भटक रहे थे इसके लिए उन्होंने जिलाधीश से भी गुहार लगाई थी | माता-पिता ने अपनी पुत्री को इंसाफ दिलाने शव जलाया नहीं बल्कि दफनाया था ताकि शव का पुनः पोस्टमार्टम किया जा सके,  उन्हें पूरा संदेह है कि उनकी पुत्री को ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित कर हत्या की गई है |

घटना 20 मई की है, हॉस्पिटल से गामीन्ता साहू ड्यूटी करके घर लौटी और अचानक 3 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में ह्रदयघात को कारण बताया गया था जबकि परिजनों का मानना है कि उनकी बेटी की हत्या हुई है | नर्स के परिजनों के बयान के आधार पर मृतिका के पति, सास एवं ससुर के खिलाफ थाना सुरेगाँव में धारा 304 बी 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है |

14 जुलाई को पुनः पोस्टमार्टम राजनांदगांव में वरिष्ठ डॉक्टरों के द्वारा किया गया था जिसकी रिपोर्ट आ चुकी है पुलिस द्वारा बिसरा जांच के लिए रायपुर भेजा है | अब फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चलेगी उसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

शहर के दो अलग-अलग स्थानों से दो सटोरियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर, जुआ एक्ट की गई कार्यवाही

0

जगदलपुर शहर में दो अलग-अलग स्थान नयापारा एवं मोतीतालाब पारा में दो सटोरियो के खिलाफ कार्यवाही में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। दिनांक 06.09.2021 को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि नयापारा व मोतीतालाब पारा के पास दो व्यक्तियों के द्वारा कुछ लोगों से रूपये पैसे लेकर सट्टा-पट्टी लिखकर जुआ खेला कर, अवैध तरीके से धन अर्जित कर रहे है कि सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जितेन्द्र सिंह वीणा व अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीम गठित कर, टीम उक्त स्थानों में रवाना किया गया। जहाॅ पर टीम द्वारा दबिश देकर, घेराबंदी कर उक्त व्यक्तियों को पकड़कर पुछताछ करने पर अपना नाम बलीराम पिता पितुराम निवासी नयामुण्डा तिरंगा चैक जगदलपुर एवं दूसरा व्यक्ति मनोज कुमार वाधवानी पिता भगवान दास वाधवानी उम्र 45 साल जाति सिंधी निवासी नयामुण्डा किसान बेकरी के सामने, जगदलपुर का होना बताया गया। आरोपी बलीराम के कब्जे से 10 नग सट्टा पट्ठी व नगदी रकम 2000/-रूपये तथा आरोपी मनोज कुमार वाधवानी के कब्जे से 15 नग सट्टा पट्टी पर्ची व नगदी रकम कीमती 5050/-रूपया को बरामद किया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अलग-अलग अप0क्र0-280/2021 व अप0क्र0 281/2021 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया।

मामले के अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:
निरीक्षक एमन साहू, सउनि0 नीलाम्बर नाग, आरक्षक रवीन्द्र ठाकुर, बबलु ठाकुर, रैमल मौर्य

MOST POPULAR

HOT NEWS