City Media - Page 1164 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1164

सरफिरा मजनू नाबालिग छात्रा का पीछा करते देर रात घर तक पहुंच गया घरवालों ने युवक की कर दी पिटाई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती तो उधर पुलिस ने भी दर्ज किया

0

दल्लीराजहरा-डौंडी ब्लाक छात्रा के परिजन नें जमकर धोया | हास्पिटल में इलाज जारी |नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में मजून के खिलाफ महामाया थाने में पास्को सहित विभिन्न धारायों में मामले दर्ज हो गया हैं | डौंडी ब्लाक के महामाया थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमुरकटा निवासी 30 वर्षीय युवक हेम बघेल को एक नबालिग छात्रा के गर आधी रात में घुसकर भारी पड़ गया | छात्रा के परिजन ने युवक के खिलाफ छात्रा से छेड़ छाड़ करने का आरोप लगा महामाया थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराया |

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

जिस पर पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 354, 354 (घ), 456 आईपीसी तथा 8, १२ पास्को ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई हैं | मारपीट से घायल युवक को डौंडी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जिसकी उपचार जारी हैं | युवक का हालत पिटाई के चलते नाजुक बताई जा रही हैं | युवक को जब हॉस्पिटल लाया गया तो युवक अपने पैर में खड़े होने के काबिल भी नहीं था | बहरहाल महामाया पुलिश जांच में जुटी हैं तो उधर युवक का डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी हैं

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

बस्तर सांसद के गृहग्राम गढ़िया में कोटगुडीन माता गुड़ी में पूजा अर्चना कर तीन दिवसीय गढ़िया महोत्सव का शुभारंभ किया गया

0

लोहंडीगुड़ा/गढ़िया बस्तर सांसद के गृहग्राम गढ़िया में कोटगुडीन माता गुड़ी में पूजा अर्चना कर तीन दिवसीय गढ़िया महोत्सव का शुभारंभ किया गया जिसमे प्रमुख रूप से बस्तर सांसद दीपक बैज, हस्तशिल्प कला बोर्ड के अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चन्दन कश्यप,स्थानीय चिताकुट विधायक राजमन बेंजाम,जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप, उपाध्यक्ष योगेश बैज,ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

नगर पंचायत का एकमात्र बाल उद्यान अपने हाल पर बहा रहा है आंसू

0

गुंडरदेही नगर पंचायत द्वारा व्यवहार न्यायलय गुंडरदेही के सामने निर्मित बाल उद्यान अपने ही हाल पर आंसू बहाने को मजबूर है। देखरेख के अभाव में उद्यान के अंदर लगाएं पेड़ पौधे मरणासन्न स्थिति में पहुंच चुके हैं। वही बच्चों के खेलने के लिए लगाए गए झूले व फिसलपट्टी कबाड़ हो चुके हैं। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा नगर के एकमात्र उद्यान के प्रति ऐसा रवैया नागरिकों के समझ से परे है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत कार्यालय तक सीमित है, साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा अपनी निधि से गार्डन के मरम्मत के नाम पर दुरुपयोग किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

नगर पंचायत में चल रहे राजनीतिक उठापटक का मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा जमकर फायदा उठाया जा रहा है। वर्तमान नगर पंचायत अधिकारी नगर पंचायत में जब से आए हैं तब से कोटेशन पद्धति में ज्यादातर कार्य कराते हैं। विगत 2 वर्षों से नगर पंचायत में सामग्री आपूर्ति हेतु कोई भी निविदा नहीं हुआ है ।नगर पंचायत के पास भविष्य की ना कोई कार्य योजना है और ना ही वर्तमान में कोई सुचारू संचालन है। नगर पंचायत की व्यवस्था दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रही है। नगर पंचायत गुंडरदेही ढर्राशाही का पर्याय बन चुका है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

भानपुरी में विधायक चंदन कश्यप ने बस्तर रेल आंदोलन पदयात्रियों का किया स्वागत

0

हम सभी को एक मंच में आकर लड़ना होगा तब केंद्र से रेल सुविधा बस्तर को मिलेगा-चंदन कश्यप

भानपुरी । बस्तर रेल आंदोलन के पदयात्रियों का स्वागत शनिवार को भानपुरी पहुंचने पर छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने तिलक लगाकर किया। और रेल आंदोलन पदयात्रियो लगातार अंतागढ़ से जगदलपुर तक पदयात्रा के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चला रहे हैं और 03अप्रैल से अंतागढ़ से शुरू हुई पदयात्रा शनिवार शाम भानपुरी प्रवेश किया जिसमे नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने आगे आकर समर्थन देते हुए पदयात्रियों का हौसला बढ़ाया और तन मन से सहयोग करते हुए बस्तर रेल आंदोलन के पदयात्रियों का जोश को दुगना किया।

विधायक कश्यप ने कहा कि बस्तर में रेल सुविधा मिले जब भी जरूरत पड़े मैं जनता के साथ हूं बैलाडीला से जो काला हीरा उत्खनन करके अरबों खरबों का ले जाया जा रहा है।उसके बावजूद भी रेल लाइन नहीं दिया जाना इस समझ के परे है। इसलिए हम सब को एक मंच पर आना होगा तब जाकर रेल मंत्रालय सुनेंगे तब हमें रेल सुविधा मिलेगा। इस दौरान युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अभिषेक बाजपाई,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल,जनपद सदस्य नीलय कश्यप,सोनसिंह कश्यप डमरु बघेल,सोमधर,सत्यकांत,विधायक सहायक सोसल मीडिया प्रतिनिधि विक्की कश्यप,कांग्रेस कार्यकर्ता स्थानीय ग्रामीणजनों कि उपस्थिति में स्वागत सम्मान किया गया

क्वालिटी आइसक्रीम संचालक की कार का शीशा तोड़कर भागे असामाजिक तत्व

0

08 अप्रेल रात के लगभग 03:30 बजे नगर के क्वालिटी आइसक्रीम संचालक निखिल जैन की कार का पीछे साइड का कांच पत्थर से मार कर भागे असामाजिक तत्व पूरी घटना हुई सीसीटीवी में कैद

सुबह जब संचालक ने अपनी कार देखकर सीसीटीवी देखी तो उन्हें पता चला जिसका वीडियो यह है 👇🏻

उन्होंने थाना में शिकातय दर्ज कराई है तब उन्हें पता चला कि नगर में लगभग 4 लोगो की कार भी उसी दिन रात में कांच तोड गया है जिसमे की राकेश मंडल, व अन्य की कार है

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

भिलाई फल मार्केट के पास लगी आग

0

भिलाई पावर हाउस के फल मार्केट में आगजनी होने की खबर आ रही है आग की चपेट में कई घर आ गए हैं 4-5 सिलेंडर फटने की भी खबर आ रही है आम नागरिकों द्वारा आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को तत्काल दी गई किंतु फायर ब्रिगेड देर से पहुंचने से स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल निर्मित हो गया है बड़ी हानि की संभावना व्यक्त की जा रही है मौके पर फायर विकेट पहुंच स्थिति को काबू में करने का प्रयास किया जा रहा है

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

बीएसपी खान समूह-खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण 2021-22 के लिए पुरस्कृत

0

महामाया-दुल्की खान को ग्रुप ए-2 में सर्वोच्च पुरस्कार

पूरे छत्तीसगढ. में भारतीय खान ब्यूरो रायपुर क्षेत्र, भारत सरकार के मार्गदर्षन में 28 फरवरी से 5 मार्च 2022 तक खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह मनाया गया। खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम नया रायपुर में दिनॉंक 08.04.2022 को एन.एम.डी.सी. किरन्दुल की मेजबानी में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि संजय लोहिया, आई.ए.एस. अतिरिक्त सचिव, खान मंत्रालय, भारत सरकार एवं कंट्रोलर जनरल इंचार्ज भारतीय खान ब्यूरो एवं पीयूष नारायण शर्मा, चीफ कंट्रोलर ऑफ माइन्स इंचार्ज भारतीय खान ब्यूरो, नागपुर विषेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए एवं अनिर्बान दासगुप्ता, डायरेक्टर इंचार्ज बीएसपी, डी.के. मोहन्ती, डायरेक्टर प्रोडक्षन-एन.एम.डी.सी. लिमिटेड विषेष रूप से उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

भिलाई इस्पात संयंत्र खान समूह के खानों को अनेक पुरस्कार प्राप्त हुए जिसमें मुख्य रूप से महामाया-दुल्की खान को ए-2 ग्रुप में 3 पुरस्कार के साथ खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण के लिए सर्वोच्च परफार्मेंन्स पुरस्कार से नवाजा्र गया।  इसी प्रकार दल्ली यंत्रीकृत-झरनदल्ली यंत्रीकृत खदान को 3, राजहरा यंत्रीकृत खदान को 2, रावघाट खदान को एक, एवं नंदिनी चूना पत्थर खदान को 2 पुरस्कार प्राप्त हुए।  इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण विषय पर विभिन्न खदानों द्वारा स्टॉल लगाया गया था, जिसमें पर्यावरण विभाग लौह अयस्क समूह के स्टॉल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह समापन समारोह में भिलाई इस्पात संयंत्र खान समूह की ओर से तपन सूत्रधार, मुख्य महाप्रबंधक इंचार्ज (माइन्स एवं रावघाट) तथा  अन्य वरिष्ठ अघिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

शिक्षक के घर हुई चोरी का पता लगाने में पुलिस हुई नाकाम, खून पसीने की गाढ़ी कमाई से बनाये जेवरात एवं नगदी जमीन रजिस्ट्री कागजात चोरी होने से शिक्षक दंपत्ति सदमे में

0

केशकाल । बहीगाव के प्लाट पारा मे एक शिक्षक के घर से बडे शातिराने अंदाज मे किये गये बडे चोरी के मामले मे 40 दिन से भी अधिक दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कामयाबी नसीब नहीं हो पाया है। शिक्षक दंपति और उसका परिवार खून पसीने के गाढी कमाई से बनाये गये जेवरात एवं नगद धनराशि जमीन रजिस्ट्री कागजात के चोरी हो जाने से सदमे मे है ।

मिली जानकारी अनुसार केशकाल पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम बहीगाव प्लाट पारा मे रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक गंगाराम सिन्हा अपने पत्नी के साथ 21 फरवरी को अपने घर में ताला मारकर उपचार कराने काकेर चले गये थे 26 फरवरी को वापस लौटे तो उन्हे घर के हालात से पता चला की चोरी हो गयी है। जिसकी जानकारी मोबाइल से तुरंत केशकाल पुलिस को दिया गया था। जिसे पुलिस ने भी बडी गंभीरता से लिया था और शाम को ही घटनास्थल पर पंहुच मुआयना कर आवश्यक जानकारी अर्जित किया था । दूसरे दिन पुलिस खोजी कुत्ते को भी लेकर पंहुची थी और उसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर लिया था।

चोरी राशि के आंकलन मे झोलझाल

जिस शिक्षक के घर में चोरी हुई है उसका अनुमान है कि जो जो जेवर चोरी हुआ है वह लगभग 15 लाख रूपये का है पर पुलिस ने उक्त जेवरात का अनुमानित किमत मात्र 4लाख 50हजार आंका है वंही जिस शिक्षक के घर में चोरी हुआ उसका कहना है की अलमारी में 35000/नगद था जिसे पुलिस ने मात्र 25000/लिखा है। हुई चोरी की राशि कम दर्शाने के पीछे पुलिस का क्या-फ़ंडा रहा यह तो पुलिस वाले ही जान सकते हैं और बता सकते हैं ।

जानकार शातिर गिरोह ने दिया होगा चोरी को अंजाम

जिस तरह से चोरों ने बगैर ताला तोड़े कटर से कुंडी को काटते हुए तीन दरवाजे के कुंडी को काटकर और अलमारी के राड को बडे ट्रिक से उठाकर अंदर की तिजोरी को निकालकर चोरी को अंजाम दिया है उससे यह आशंका होती है की चोरी के वारदात को अंजाम देने वाला घर के बारे मे जानकारी रखता रहा होगा और आलमारी तिजोरी खोलने मे माहिर रहा होगा। चोर जिस तरह से कटर लेकर चोरी करने पंहुचे थे उससे भी उनके शातिर एवं सुविधा युक्त होने की तरफ इंगित करता है। जीवन भर शिक्षकिय सेवा से अर्जित और अपने विवाहित बेटी एवं दामाद के जेवरात चोरी होने से सेवानिवृत्त शिक्षक और उसका परिवार बहुत दुखी है। पुलिस पतासाजी मे जुटी है पर चोरों का पता लगा पाने मे अभी तक कामयाब नही हो पायी है और कामयाब हो पायेगी की नहीं इस बारे मे भी कुछ कहा नहीं जा सकता।

श्री राम जन्मोत्सव रामनवमी पर भानपुरी में भव्य शोभायात्रा

0

भानपुरी..। सर्व हिंदू समाज के तत्वधान में आज चैत्र नवरात्रि के महा अष्टमी पर्व पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्म उत्सव भानपुरी में बड़ी संख्या में महिला एवं युवाओं के द्वारा बाइक रैली निकालकर डीजे की धुन में जय श्री राम के गगनचिंभी जयकारे के साथ भगवा झंडे लिए युवा जुलूस के दौरान रामनवमी पर्व भव्य शोभायात्रा निकाली गई, समापन के अवसर पर भानपुरी माता मंदिर में भक्तों के लिए भंडारा का आयोजन किया गया इस रैली में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद।

भूपेश ने कहा-शिवराज अनैतिक मुख्यमंत्री, हमें नैतिकता न सिखाएं

0

मुख्यमंत्री ने शिवराज सिंह पर साधा निशाना

रायपुर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बयान पर तीखा पलटवार किया है। सीएम ने शिवराज सिंह चौहान को अनैतिक मुख्यमंत्री करार देते हुए नैतिकता की सीख नहीं देने की बात कही है। उन्होंने शिवराज सिंह के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि भूपेश बघेल सपने में भी डॉ. रमन सिंह को जेल जाते देखते हैं। इस बयान पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि डॉ. रमन सिंह अभी तक सपने में मुझे देखते रहे हैं। अब शिवराज सिंह देखने लगे हैं। वैसे भी वे अनैतिक मुख्यमंत्री बने हुए हैं, उनको बहुमत तो नहीं था। किस तरह से सत्ता हासिल करने के लिए उन्होंने कोरोनाकाल में लोगों की जान जोखिम में डाली। सत्तालोलुप शिवराज सिंह हमें नैतिकता न सिखाएं।

राजधानी में पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवा रंग को लेकर संघ को घेरा। उन्होंने कहा, भगवा रंग त्याग और तपस्या का सर्वोच्च प्रतीक है। ऐसे अलग-अलग रंग हैं, लेकिन यह बताएं भाजपा वालों ने कौन सा त्याग किया है। हमारे साधु-संतों ने त्याग किया है। भगवा सर्वस्व त्याग का प्रतीक है। उन्होंने कौन सा त्याग कर लिया है, जो भगवा धारण कर रहे हैं। मैं समझता हूं कि वह पाने और हड़पने के लिए भगवा का प्रयोग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि हमारे कांग्रेस के झंडे में सबसे पहला रंग भगवा ही है। पहला रंग केसरिया, दूसरा सफेद और तीसरा फिर हरा है। चरखा हमारा प्रतीक है। कांग्रेस का झंडा पूरे देश का प्रतिनिधित्व करता है। ये लोग भी हरा रंग रखे हैं, लेकिन उसमें शांति नहीं है। उनके झंडे में शांति का सफेद रंग गायब है। इसलिए वे अशांति फैलाते हैं।

निर्वाचन आयोग को कटघरे में खड़ा किया

निर्वाचन आयोग में सरकार के खिलाफ की गई शिकायत पर उन्होंने कहा कि वहां पर भगवा झंडे निर्वाचन आयोग के आदेश पर उतरवाए गए। उसे कांग्रेस सरकार उतरवा रही कह रहे हैं, कितना झूठ बोलते हैं। जहां चुनाव चल रहा है वहां पर निर्वाचन आयोग का आदेश चलेगा। निर्वाचन आयोग को भी उन्होंने कटघरे पर खड़ा किया है।

कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी

मुख्यमंत्री ने शासकीय कर्मचारियों के द्वारा केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता दिए जाने की मांग पर कहा, मैंने साफ किया है कि कर्मचारियों को जल्द खुशखबरी मिलेगी। डीए को लेकर वित्त विभाग से चर्चा को निर्णय लेंगे।

MOST POPULAR

HOT NEWS