City Media - Page 555 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 555

प्राथमिक शाला बकलीटोला में कक्षा पांचवी में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह के अवसर पर विशेष नेवता भोज का आयोजन किया गया

0

आज दिनांक 29/2/2024 दिन गुरुवार को शासकीय प्राथमिक शाला बकलीटोला में कक्षा पांचवी में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह के अवसर पर शाला के प्रधान पाठक टी आर सहारे, सहायक शिक्षिका श्रीमती निशा ठावरे एवं सहायक शिक्षक विजय कुमार गौरे के सहयोग से शाला के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष नेवता भोज का आयोजन किया गया। नेवता भोज के दौरान छोले पनीर मुनगा, आलू बैगन की सब्जी ,खीर, पूड़ी, भजिया, मिठाई, पापड़ एवं सलाद बच्चों को परोसा गया इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष  ललित भुआर्य ,ग्राम पटेल प्यारी लाल कोलियारे, ग्राम अध्यक्ष रोहित कुमार देवांगन एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिक रिखीराम पटेल एवं संकुल केंद्र धुरुवाटोला के संकुल समन्वयक टी आर साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।

ले लिया बस्तर सीट से हार का बदला, भाजपा का ‘मिशन बकावंड’ कामयाब

0
  • कुर्सी से बेदखल कर दी गईं कांग्रेसी जनपद अध्यक्ष
  • सात कांग्रेसी जनपद सदस्यों का भाजपा को मिला साथ

अर्जुन झा:-

बकावंड विधानसभा चुनाव में मिली हार का बदला भारतीय जनता पार्टी ने अंततः कांग्रेस से ले ही लिया। अपने ‘मिशन बकावंड’ को कामयाब बनाते हुए आख़िरकार भाजपा ने बकावंड जनपद पंचायत में बड़ा राजनीतिक उलेटफेर कर दिखाया। कांग्रेसी जनपद अध्यक्ष को कुर्सी से बेदखल करने में भाजपा सफल हो गई है। अविश्वास प्रस्ताव में सात कांग्रेसी जनपद सदस्यों ने भाजपा का साथ देते हुए अपनी ही पार्टी की जनपद अध्यक्ष सुखदेई बघेल को जनपद पंचायत के सत्ता शीर्ष से अलग कर दिया।

          विधानसभा चुनाव में भाजपा को बस्तर विधानसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। सर्वाधिक पढ़े लिखे लोगों वाला विकासखंड बकावंड भी बस्तर विधानसभा क्षेत्र में ही आता है। बकावंड जनपद पंचायत की सत्ता पर कांग्रेसी अध्यक्ष सुखदेई बघेल काबिज रही हैं। कुल जमा 25 सदस्यों वाली बकावंड जनपद पंचायत में भाजपा के पास सदस्य संख्या कम है, बावजूद भाजपा के स्थानीय नेताओं ने बड़ा जिगरा दिखाते हुए कांग्रेसी जनपद अध्यक्ष को कुर्सी से बेदखल करने के लिए लगभग माहभर पहले ‘मिशन बकावंड’ का आगाज कर दिया था। जोड़तोड़ का खेल करते हुए स्थानीय भाजपा नेता कांग्रेस समर्थक जनपद सदस्यों को साधने की कोशिशों में लगातार लगे रहे। इसका प्रतिफल भी भाजपा के पक्ष में धीरे धीरे आने लगा। एक -एक कर निर्दलीय और जनपद अध्यक्ष के कामकाज एवं व्यवहार से नाखुश कांग्रेसी जनपद सदस्य भाजपा के पाले में आते चले गए। भाजपा के नेताओं को जब विश्वास हो गया कि जनपद अध्यक्ष के सिंहासन को हिलाया जा सकता है, तब भाजपाई, निर्दलीय और असंतुष्ट कांग्रेसी जनपद सदस्यों ने स्थानीय भाजपा नेताओं और जगदलपुर के नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के साथ जगदलपुर कलेक्टोरेट जाकर जनपद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने बाबत पत्र कलेक्टर को सौंपा था। कलेक्टर ने पत्र को मंजूर करते हुए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा एवं वोटिंग के लिए तिथि तय कर दी। नीयत तिथि पर एसडीएम एपी राणा की उपस्थिति में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान हुआ और प्रस्ताव बहुमत से पास भी हो गया। भाजपा सदस्यों के साथ ही सात कांग्रेसी सदस्यों ने भी अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान कर दिया। कुल 19 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में वोटिंग की, जबकि महज छह सदस्य ही विरोध में थे। भारतीय जनता पार्टी का बड़ा खेल अविश्वास प्रस्ताव लाने में सफल रहा।

धनुर्जय के हाथ होगी कमान?

अविश्वास प्रस्ताव पारित होते ही जनपद पंचायत के बाहर मौजूद भाजपा के नेता और कार्यकर्ता जश्न मनाने लगे। जमकर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई। पटाखों के धमाकों से बकावंड कस्बा काफी देर तक गूंजता रहा।इस दौरान बकावंड के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जनपद सदस्य धनुर्जय कश्यप को अन्य जनपद सदस्यों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मलाओं से लाद दिया और ग़ुलाल से सराबोर कर दिया। मौजूदा हालात को देखते हुए लग रहा है कि जनपद पंचायत की सत्ता पर अब भाजपाई अध्यक्ष का कब्जा हो जाएगा। वहीं चर्चा है कि जनपद अध्यक्ष पद की कमान वरिष्ठ सदस्य धनुर्जय कश्यप के हाथों में होगी। हालांकि यह अभी कयास मात्र है। आने वाले कुछ ही दिनों में स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी स्वाधीन जैन को पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी

0
  •  जैन पार्टी नेताओं का जताया आभार, लोगों ने की जमकर आतिशबाजी

दल्लीराजहरा भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने पूरे देश में चलाए जा रहे कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ के सभी लोकसभा क्षेत्र स्तर पर सफल संचालन करने के लिए प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारियों की घोषणा की है। बालोद जिले के दल्लीराजहरा से स्वाधीन जैन को अल्पसंख्यक समाज के लोगों का भाजपा प्रवेश प्रभारी नियुक्त किया है। इसके लिए स्वाधीन जैन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, रामजी भारती, संजय श्रीवास्तव, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, भाजपा प्रदेश नेतृत्व व जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

इस उपलब्धि पर स्वाधीन जैन के शुभचिंतकों ने उन्हें प्रत्यक्ष भेंटकर एवं फोन के माध्यम से बधाई दी। जैन को मुस्लिम समाज, सिख समाज एवं जैन समाज के लोगों ने भी शुभकामनाएं व बधाई दी। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी -कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। स्वाधीन जैन को सुरेश जायसवाल, विशाल मोटवानी, जयदीप गुप्ता, आशीष लालवानी, हितेश कुमार डोंगरे ,आलोक जैन, इमरान इम्मू ,अंकित टाटिया, निखिल जैन, दीपेश जैन, विक्की बग्गा, बसंत जैन, अरविंद, सौरभ, अजय कुमार, निखिल जैन,धर्मेन्द्र सेन, अनिकेत, अन्य वरिष्ठ भाजपा के वरिष्ठ व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

नियद नेल्ला नार योजना से ग्रामीणों को मिली सड़क, बिजली, मोबइल नेटवर्क सुविधा

0
  •  गांव के विकास में ग्रामीण भी करें सहयोग : कलेक्टर

तोकापाल कलेक्टर विजय दयाराम के. गुरुवार को जिले के अंतिम छोर में स्थित ग्राम पंचायत कलेपाल में नियद नेल्ला नार योजनांतर्गत हुए सड़क निर्माण, विद्युत आपूर्ति, मोबाईल नेटवर्क टॉवर की स्थापना जैसे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। गांव की देवी मंदिर का दर्शन कर ग्रामीणों से चर्चा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा नियद नेल्ला नार योजना के तहत विकास कार्यों और आधारभूत संरचनाओं के विकास पर जोर दिया जा रहा है। इसी के तहत गांव के सर्वांगीण विकास में ग्रामीण सहयोग करें तो अन्य विकास कार्यों की स्वीकृति दी जाएगी। उन्होंने कलेपाल में पंचायत भवन, स्कूल भवन, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण हेतु जमीन चिन्हांकित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि मैंने विगत वर्ष अगस्त माह में गांव के दौरे में सड़क, बिजली की व्यवस्था करने की बात कही थी, प्रशासन ने नियद नेल्ला नार योजना के तहत ग्रामीणों की सुविधा के लिए विकास कार्यों को गति दी। विकास कार्यों को गति देने में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। कलेक्टर ने कहा कि स्कूलों में बच्चों को रोज भेजकर उन्हें शिक्षा ग्रहण करवाएं। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी को गांव के बच्चों का सर्वे करवाकर जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने ग्राम में स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड बनाने, महतारी वंदन योजना की स्थिति का संज्ञान लिया। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने कहा कि नियद नेल्ला नार योजना से गांव में आधारभूत संरचनाओं के विकास के साथ पुलिस जनता के सभी प्रकार के सहयोग के लिए है। गांव के बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवाएं,गांव का बच्चा नौकरी करेगा तो गांव की तरक्की में भी उसका योगदान होगा। कलेपाल में हो रहे विकास में सहयोग करते हुए पुलिस परिवार की ओर से ग्रामीणों के मनोरंजन हेतु टीवी और सेटटॉप बॉक्स की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे, एसडीएम तोकापाल सुब्रत प्रधान, एसडीओपी ऐश्वर्य चंद्राकर, जनपद सीईओ के. फाफा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों और बच्चों को बिस्कुट एवं चॉकलेट का वितरण किया।

विद्युत आपूर्ति का भी निरीक्षण

कलेक्टर विजय और पुलिस अधीक्षक  सिन्हा ने कलेपाल के सभी पारा में विद्युत आपूर्ति का भी निरीक्षण किया। सुलेपारा के निवासी सुले के घर में मिली विद्युत व्यवस्था का जायजा ले कर कलेक्टर ने हितग्राही को बधाई दी। हितग्राही सुले ने घर में मिली विद्युत आपूर्ति के लिए प्रशासन को आभार व्यक्त किया।ज्ञात हो कि जिले के अतिसंवेदनशील और सुदूर ग्राम कलेपाल-बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के सीमा में स्थित है। इस जगह का पहुँच मार्ग दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण ब्लॉक से होकर जाता है।

माँ झरण मैया प्राचीन मंदिर में शिव महापुराण कथा का आयोजन

0

 

दल्लीराजहरा पुराना बाजार स्थित माँ झरण मैया प्राचीन मंदिर में शिव महापुराण कथा का आयोजन 3 मार्च से 8 मार्च महाशिवरात्रि तक किया जा रहा है महाशिवपुरण के कथावाचक पंडित अभिषेक कृष्ण शास्त्री वृंदावन धाम (राजनांदगांव) एवं भजन गायिका कल्पी दुबे राजनांदगांव व टीम के द्वारा होगी ।

प्रथम दिन 3 मार्च को सुबह 10 बजे माँ झरन मैया से भव्य कलश यात्रा प्रारंभ होगी जो वार्ड नं 12 से होते हुए शीतला मंदिर महुआ चौक, दंतेश्वरी मंदिर, शिव मंदिर वीरनारायण चौक, संतोषी माता मंदिर से होते हुए वापस मंदिर प्रांगण पहुँचेगी। 3 मार्च से दोपहर 2 बजे तक शिव इक्षा तक 7 मार्च तक शिवमहापुराण की संगीत मय कथा प्रारंभ होगी जिसमें 3 मार्च को कलश यात्रा वेदी पूजन शिव महापुराण महात्म्य होगा , 4 मार्च को शिव पूजन विधि सृष्टि वर्णन शिव की रहस्यमई कथा 5 मार्च को सती प्रसंग विप्लव एवं रूद्राक्ष महिमा 6 मार्च को पार्वती चरित्र शिव विवाह महोत्सव 7 मार्च को गणेश जन्म कार्तिकेय जन्म तड़का सुर वध शिव अवतार 12 ज्योतिर्लिंग कथा एवं 8 मार्च को सुबह 9:00 बजे से महाशिवपुरण की कथासार,रुद्राभिषेक, हवन के पश्चात दोपहर 12:30 बजे से विशाल भंडारा किया जाएगा।

विशेष- प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक पार्थिक शिवलिंग की पूजा एवं रुद्राभिषेक होगा जिसमें सपत्नीक ही भाग ले सकते है। शिव महापुराण का आयोजन मां झरन मैया जन कल्याण समिति के रमेश मित्तल संरक्षक व मंदिर प्रभारी, महेश सहारे अध्यक्ष,सोहन भारद्वाज उपाध्यक्ष,नरोत्तम सागर सचिव, आनंद साहू कोषाध्यक्ष, ठाकुर राम रावटे संगठन मंत्री, मनीष पाठक सह संगठन मंत्री एवं समस्त नगरवासी दल्लीराजहरा की ओर से किया जा रहा है।

रमेश मित्तल संरक्षक व मंदिर प्रभारी ने नगर सहित आस पास के समस्त ग्रामीणों से इस महाशिवपुराण कथा का श्रवण कर पुनीत लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत वार्ड 24 में 140 हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरित

0

दल्लीराजहरा  आज विकसित भारत संकल्प यात्रा का शिविर वार्ड 24 रानी लक्ष्मी बाई वार्ड के रैन बसेरा मैं प्रातः 8 बजे से 2 बजे तक लगाया गया उक्त शिविर मैं हितग्राहियों को उज्जवला गैस , आयुष्मान कार्ड , प्रधानमंत्री आवास योजना,स्वनिधि लोन योजना, स्वास्थ चेकअप, महतारी वंदन योजना,सुपोषण आहार तथा राशन कार्ड का वितरण किया गया.इस दौरान वार्ड पार्षद बॉबी छतवाल,मुख्यनगरपालिका अधिकारी शीतल चंद्रवंशी, खाद्य अधिकारी शशी सिंह एलन चंद्राकर,रतन चौधरी,मनोज,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रमिला ठाकुर, पूनम , शालिनी एवम अन्य उपस्थित थे,140 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किया गया एवम संभदित योजनाओं की जानकारी हितग्राहियों को दी गई|

गुमइंसान मिली मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में

0
  • जिला बालोद पुलिस द्वारा दीगर राज्य में गुमइंसान दस्तायाब करने में सफलता हासिल किया गया ।
  • गुमइंसान की तलाश में की गई थी विशेष टीम तैनात।

गुमशुदा की पता तलाश हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्ग के निर्देशन प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद एस०आर० भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस थाना पुरूर की टीम को गुमशुदा की खरगोन जिल में दस्तायाबी में सफलता हासिल की गई।

दिनांक 19.02.2024 को  कोमल मंडावी पिता स्व० पतिराम मंडावी उम्र 38 साल साकिन जैसाकर्रा थाना चारामा जिला कांकेर (छ०ग०) ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी पत्नि गिरजा मंडावी पति कोमल मंडावी उम्र 36 साल साकिन जैसाकर्रा थाना चारामा जिला कांकेर जो अपने मायके ग्राम कनेरी गई थी जो दिनांक 14.01.2024 को वापस घर आने के लिये निकली थी जो घर वापस नही आने पर रिपोर्ट दर्ज कराया | थाना पुरूर में गुमइंसान कमांक 02/2024 कायम कर जांच पतासाजी में लिया गया था जिसकी पता तलाश हेतु दिनांक 27.02.2024 को विशेष टीम बनाकर भेजा गया था जिसे ग्राम बक्लया थाना मग्लेश्वर जिला खरगोन म०प्र० से दस्तायाब किया गया।

उक्त प्रकरण में थाना पुरूर प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सउनि रूपेश्वर राम भगत, प्र०आर० प्रमोद नाविक, आरक्षक लिखन कुमार साहू, गुणेश यादव, संदीप यादव, किशोर साहू, सुरेश पटेल, व सायबर सेल बालोद प्र०आर० रूमलाल चुरेन्द्र, आर० मिथलेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।

शैक्षणिक संस्थानों के आसपास आयोजनों पर लगाएं प्रतिबंध

0
  •  आयोजनों पर रोक लगाने एनएसयूआई ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    जगदलपुर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के सदस्यों ने बस्तर के डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से अवगत कराया साथ ही इन समस्याओं के समाधान की मांग की। संगठन ने शिक्षण संस्थाओं के आसपास होने वाले शोर शराबा भरे आयोजनों का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए ऐसे आयोजनों को पूर्णतः प्रतिबंधित करने की मांग जिला प्रशासन से की।
    एनएसयूआई के सदस्य बस्तर कलेक्टर को ज्ञापन सौपने के लिए कलेक्टोरेट गए थे। वहां उनकी अनुपस्थिति में डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन देकर छात्र-छात्रााओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करते हुए शासकीय अशासकीय कार्यक्रम कॉलेज एवं स्कूल मैदानों पर न करते हुए दूसरी जगह कराने हेतु बात रखी है। जिस पर डिप्टी कलेक्टर ने जिला दंडाधिकारी तक बात पहुंचाने का आश्वासन दिया। एनएसयूआई का कहना है कि शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रावास मैदान एवं कॉलेज मैदान पर शासकीय आयोजन जिला प्रशासन द्वारा लगातार दो-तीन माह से कराया जा रहा है।

2023-24 की वार्षिक परीक्षाओं की समय सारिणी जारी हो गई है और छात्र- छात्राएं परीक्षाओं की तैयारी में जुट गए हैं। ऐसे में समस्त शैणिक संस्थानों के आसपास तथा छात्रावासों के मैदान पर किसी भी तरह के rशासकीय गैर शासकीय तथा ध्वनि प्रदूषण पैदा करने वाले आयोजन पर रोक लगाना अति आवश्यक है। शासकीय गैर शासकीय महाविद्यालयों तथा विद्यालयों के आसपास किसी भी तरह के शासकीय गैर शासकीय आयोजनों पर प्रतिबंध लगाएं, अन्यथा भविष्य में शैक्षणिक संस्थाओं के आसपास यदि किसी भी तरह के ध्वनि प्रदूषण तथा भीड़ इकट्ठा कर छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में व्यावधान उत्पन्न किया जाएगा, तो भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन इसका पुरजोर विरोध करेगा।
इस दौरान एनएसयूआई के ग्रामीण जिलाध्यक्ष नीलम कश्यप, शहर जिला अध्यक्ष विशाल खंबारी, प्रदेश महासचिव मनोहर सेठिया, पूर्व कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष अंकित सिंह, प्रदेश सचिव अभिषेक गुप्ता, शेख अय्याज, बस्तर विधायक सोशल मीडिया प्रतिनिधि राजेश कुमार, युवा नेता फैजल नेवी, बस्तर विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष पंकज केंवट, जिला महासचिव मनीष कश्यप, हरदास बघेल, बकावंड ब्लॉक अध्यक्ष रामदास बघेल, तोकापाल ब्लॉक अध्यक्ष केदार कश्यप, विनोद बघेल, मनीष मंडावी, क़ासिम रजा, देवनाथ एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोयलीबेड़ा मुठभेड़ की हाईकोर्ट के जज की निगरानी में हो न्यायिक जांच : दीपक बैज

0
  • परिजनों के हवाले से बैज ने मुठभेड़ पर उठाए सवाल
  • मृतकों के परिजनों के आरोपों को गंभीरता से ले सरकार : दीपक बैज
    जगदलपुर बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कांकेर के कोयलीबेड़ा में हुई मुठभेड़ को फर्जी बताया है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
    दीपक बैज ने कहा है कि बीते 25 फरवरी को कांकेर के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में हुई तथाकथित पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में मारे गए लोगों के बारे में उनके परिजनों तथा ग्रामीणों द्वारा गंभीर सवाल खड़ा किए गए हैं। उनका कहना है कि मारे गए तीनों लोग नक्सली नहीं थे। दीपक बैज ने कहा – परिजनों और ग्रामीणों का यह आरोप बेहद चौंकाने वाला है। सभी मृतकों के परिजनों ने मृतकों की बैंक पासबुक, आधार कार्ड, मनरेगा कार्ड, पेन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड जैसे सभी प्रमाण सामने रखे हैं। कांकेर जिला मुख्यालय में मृतकों के परिजन स्वयं शिकायत करने पहुंचे थे। ऐसे में मुठभेड़ बेहद संदिग्ध हो चली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि मारे गए लोगों की पत्नियों ने कहा कि वे सब चावल, दाल लेकर रस्सी लेने की बात कहकर अपने अपने घर से निकले थे। अभी तेंदूपत्ता बूटा कटाई का समय है। अप्रेल में तेंदूपत्ता तोड़ाई होती है उसके लिए लोग अभी रस्सी जुगाड़ कर लेते हैं। उसी को लेने ये लोग जंगल गए थे। महिलाओं का कहना है कि उनके पति नक्सली नहीं थे और पुलिस के लोग जो समान दिखा रहे हैं, उसमे सच्चाई नहीं है। हमारे पति को नक्सली बताकर मारा गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत बेहद ही गंभीर और संवेदनशील है। आरोप पुलिस पर लगे हैं। इसलिए आरोपों की गंभीरता को देखते हुए यह आवश्यक है कि इस मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश की निगरानी में इस मुठभेड़ की जांच कराई जाए।

जगदलपुर में 2400 बच्चों को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की खुराक

0
  • अभियान चलेगा 3 मार्च को, कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

जगदलपुर राष्ट्रीय पल्स पोलियो आभियान 3 मार्च को चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।
कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकरी डॉ. आरके चतुर्वेदी के निर्देशन में पल्स पोलियो आभियान के दौरान 0 से लेकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को ओरल पोलियो की अतिरिक्त खुराक पिलाई जाएगी। शहरी कार्यक्रम प्रबंधक संजीव दुबे ने बताया कि जगदलपुर शहरी क्षेत्र में लगभग 2400 बच्चों को पोलियों की अतिरिक्त खुराक पिलाने के लिए 72 टीमों की व्यस्था की गई है। ये टीमें शहर के प्रमुख वार्डों व स्थानों की बूथों में 3 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक पोलियो की दवा पिलाएंगी।इसके अलावा 3 अतिरिक्त मोबाइल टीमों का भी गठन किया गया है, जो रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और अन्य जगहों पर पोलियो की दावा पिलाएंगी।
पल्स पोलियो आभियान के लिए सभी दल कर्मियों को प्रशिक्षण जिला टीकाकरण अधिकरी डॉ. सी. मैत्री ने बीएससी नर्सिंग कॉलेज के सभागार में दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि कोई भी बच्चा पोलियो की अतिरिक्त खुराक से वंचित न रहे। पल्स पोलियो के आभियान के दूसरे दिन जो बच्चे किसी कारण वस छूट गए हों, उन्हे 4 और 5 मार्च को टीकाकरण दल घर घर जाकर दवा पिलाएंगे। इस मौके पर डीपीएम डॉ. रीना लक्ष्मी, जिला टीकाकरण सलाहकर आशु पोद्दार, नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल स्वर्णलता पीटर, प्रशांत श्रीवस्ताव, नरेश मरकाम, चंचल जोशी, शेखर सेठिया के अलावा अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS