City Media - Page 685 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 685

बंगाली समाज को इंसाफ दिलाएं राजनैतिक दल : राय

0
  • बंग समाज के सलाहकार मनोरंजन राय ने उठाए मुद्दे

जगदलपुर बंगीय समाज जगदलपुर बस्तर के अध्यक्ष एवं सलाहकार मनोरंजन राय ने बंगाली समाज के नमोशुद्रो जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा देने, राज्य के बंगाली बहुल इलाकों में बंगला भाषा में शिक्षा व्यवस्था शुरू करने और विस्थापित होकर यहां आ बसे बंगालियों को स्थायी भूमि स्वामी हक दिलाने की मांग की है।

एक बयान में मनोरंजन राय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य के हर ब्लॉक में बंगाली समाज के लोग निवासरत हैं। छत्तीसगढ़ में बंगाली समाज के लगभग 25 लाख परिवार निवासरत हैं। बंगाली समाज के लोगों के वोट अनेक विधानसभा क्षेत्रों के नतीजों को प्रभावित करते हैं। अविभाजित मध्यप्रदेश एवं वर्तमान छत्तीसगढ़ में बंगाली समाज के आरक्षण, बंगला भाषा व भूमि स्वामी अधिकार के लिए किसी भी राजनैतिक दल ने कभी प्रयास नही किया है। बंगाली समाज के ज्यादातर लोगों को आजादी से पूर्व धार्मिक प्रताड़ना के चलते बंटवारे के समय व बंटवारे के बाद बंगलादेश बनने के पहले पूर्वी पाकिस्तान से हिंदू मुस्लिम दंगों व अत्याचार के बाद भारत के प्रत्येक राज्य में अलग अलग जगहों पर बसाया गया। अविभाजित मध्यप्रदेश में बसाए गए और पहले से बसे बंगाली परिवारों का तत्कालीन मध्यप्रदेश सरकार ने भला नहीं किया व उन्हें आरक्षण से वंचित रखा। श्री राय ने कहा है कि अलग राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा 15 साल व कांग्रेस ने 8 साल में बंगाली समाज की अनदेखी की।

मांग पूरी करने वाले दल को देंगे साथ

मनोरंजन राय ने कहा है कि दोनों प्रमुख पार्टियां समाज की मांगों को लेकर कभी गंभीर नहीं रहीं। छत्तीसगढ़ के संपूर्ण बंगाली समुदाय के प्रमुख जनों के अलावा विभिन्न बंग संगठनों ने निर्णय लिया है कि जो राष्ट्रीय दल अपने चुनावी घोषणा पत्र में बंगाली समाज की मांगों को शामिल करेगा, उसे ही समाज के लोग सहयोग करेंगे। समाज के नमोशुद्रो को भारत के 9 राज्यों असम, मणिपुर, मेघालय, ओड़िसा, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, मिजोरम अरूणाचल प्रदेश, झारखंड में अनुसूचित जाति का दर्जा देते हुए आरक्षण दिया गया है। मध्यप्रदेश, असम, मेघालय, उड़िसा पश्चिम बंगाल की तरह पिछड़ा वर्ग आयोग 31 दिसम्बर 1980 की रिपोर्ट अनुसार पिछड़ा वर्ग में आने

वाली जातियों को छत्तीसगढ़ राज्य में आरक्षण देने की बात जो दल घोषणा पत्र में करेगा, उसी दल को बंगाली समाज से वोट देने आव्हान किया जाएगा। जो दल नजरअंदाज करेगा, उस दल का समाज के लोगों से बहिष्कार करने की अपील करेंगे।

घोषणा पत्र में शामिल करें ये मुद्दे

राय ने राजनैतिक दलों से अपने घोषणा पत्र में नमोशुद्रो जाति के लोगों को अनुसूचित जाति में शामिल कराने, छत्तीसगढ़ के बंगाली बहुल क्षेत्रों में शिक्षा में बंगला भाषा को शामिल करने व विस्थापन के समय सरकार द्वारा दी गई भूमि का स्थाई भूमिस्वामी हक दिलाने के मुद्दों को शामिल करने का आग्रह किया है।

बच्चों को बनाएं मेरिटोरियस : हेतराम सोम

0
  • शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली जेडी सोम ने

जगदलपुर शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक (जेडी) हेतराम सोम ने 20 सितंबर को जिला मुख्यालय में विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान के निर्देशन में जिले के सातों विकासखंडों के विकासखंड शिक्षा अधिकारी, खंड स्त्रोत समन्वयक, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम (सेजस) व हिंदी माध्यम स्कूलों के प्राचार्य व हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूलों के प्राचार्य उपस्थित थे। बैठक में शिक्षा विभाग के विभिन्न मुद्दों एवं शासन की महति योजनाओं के क्रियान्वयन पर बिंदुवार चर्चा की गई। शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर से बेहतर बनाने पर सभी से सुझाव मांगे गए व क्रियान्वयन हेतु सकारात्मक पहल करने के निर्देश दिए गए। जिले की शिक्षण संस्थाओं को समय पर संचालित करने के कड़े निर्देश देते हुए श्री सोम ने कहा कि सभी शिक्षक अपने अपने सिलेबस के आधार पर शैक्षणिक कार्य करें। शिक्षक समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें साथ ही बच्चों को मेरिट स्तर पर लाने हेतु यथा संभव कार्य करें।

शासन द्वारा दिए जा रहे निशुल्क गणवेश सभी बच्चों को उपलब्ध कराने, प्राथमिक और माध्यमिक के बच्चों को निशुल्क नोटबुक प्रदान करने और वितरण प्रमाण पत्र प्राप्त करने कहा गया।

 

शत प्रतिशत हो बच्चों की उपस्थिति

जेडी श्री सोम ने कहा कि सभी शालाओं में बच्चों की उपस्थिति अनिवार्यतः शत प्रतिशत हो, इस बाबत शिक्षकों को दायित्व सौंपा जाए। शिक्षकों से कहा जाए कि वे अनुपस्थित बच्चों के पालकों से सम्पर्क कर बच्चों को शाला भेजे जाने हेतु प्रेरित करें। शासन द्वारा निर्धारित समय सारिणी अनुरूप शाला संचालन, शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक आहूत करने, बाल संसद के गठन, बालसभा आयोजन व अन्य सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने की हिदायत श्री सोम ने दी।

छात्रवृत्ति का काम न रहे पेंडिंग

सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्यों को छात्रवृत्ति कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए एवं पूर्णता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के हिदायत दी गई। संयुक्त संचालक सोम ने समस्त उत्तरदायी अधिकारियों से कहा कि समस्त छात्र छात्राओं को जाति प्रमाण पत्र प्राप्त हो इस बाबत शत प्रतिशत पहल करते हुए कार्रवाई को पूर्ण कर अवगत कराएं। किसी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं से मध्यान्ह भोजन की ऑनलाइन प्रविष्टि प्रतिदिन सुनिश्चित कराने, संस्थाओं में समस्त दस्तावेजों एवं पंजियों का संधारण अद्यतन रखने हेतु खंड शिक्षा अधिकारियों एवं प्रचार्यों को विशेष प्रयास करने निर्देशित किया गया।

  1. मतदान केंद्रों में दुरुस्त हो व्यवस्था

जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने सभी प्रचार्यों और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मतदान केंद्रों में आवश्यक मरम्मत एवं विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करें। आगामी विधानसभा निर्वाचन के दरमियान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना हो इस बाबत पूर्व तैयारी सुनिश्चित करें। बैठक में ज़िला मिशन संचालक अखिलेश मिश्र ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से अधीनस्थ संस्था में इको क्लब संचालन हेतु कार्यवाई करने बाबत कहा। संयुक्त संचालक कार्यालय के विजेंद्र डोंगरे ने अधिकारियों से आवश्यक जानकारी समय सीमा में उपलब्ध कराने बाबत वक्तव्य रखा।

बैज ने किया प्रियंका गांधी का स्वागत

0

रायपुर अभा कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी रायपुर पहुंच गई हैं। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज ने प्रियंका वाड्रा गांधी का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रीमती वाड्रा की अगुवानी की। इस दौरान प्रदेश सरकार के अनेक मंत्री और सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद थे। प्रियंका वाड्रा गांधी भिलाई में आयोजित महिला सम्मेलन में भाग लेने आई हैं। रिमझिम बरसात के बावजूद हजारों महिलाएं भिलाई के सम्मेलन स्थल पर सुबह से डटी हुई हैं।

भुपेश बघेल सरकार का काम बोलता है : रेखचंद जैन

0
  • कांग्रेस सरकार ने लोगों के जीवन में लाई है खुशहाली

जगदलपुर संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन और शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने ग्राम पंचायत बिलोरी -1, बिलोरी -2, हाट पदमुर एवं कैकागढ में 42 लाख 21 हजार रुपए के सीसी सड़क, एवं सायकिल स्टैंड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
जिन कार्यों का भूमिपूजन किया गया उनमें बिलोरी -1 हाई स्कूल में साइकिल स्टैंड निर्माण कार्य लागत 6.27 लाख, ग्राम पंचायत बिलोरी -2 में मोटू घर से शोभा घर तक सीसी सड़क निर्माण लागत 10.40 लाख, ग्राम पंचायत घाट पदमुर में फूलो घर से श्रीनाथ घर तक सीसी सड़क निर्माण लागत 6.24 लाख एवं ग्राम पंचायत कैकागढ में सोनू घर से मोनू घर तक 300 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य लागत 9.65 लाख, तुलसी राम घर के पास से बामनदेई गुड़ी तक 300 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य लागत 9.65 लाख रुपए शामिल हैं।
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार का काम बोलता है। आज हमारी सरकार में जितने भी विकास के कार्य हुए हैं, उतने तो भाजपा के पंद्रह सालों के शासन में भी नहीं हो सके थे।आज ग्रामीण क्षेत्रों में देवगुड़ी, मातागुड़ी, पुल, पुलिया, सीसी सड़क, नाली, पेयजल आपूर्ति हेतु टैंकर एवं नलकूप खनन जैसे कार्य हुए हैं। लोगों का जीवन खुशहाल हो गया है। सुविधाएं मिल जाने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है।

घर में दुबके रहे भाजपाई ढूंढ रहे विकास: मौर्य
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि कोरोना काल में घर में छुपकर बैठे रहे भाजपाइयों को प्रदेश में हुआ अप्रतिम विकास नजर नहीं आ रहा है। पंद्रह साल तक प्रदेश को लूटते रहे भाजपा नेता आज विकास ढूंढने निकले हैं। कोरोना काल में कांग्रेस के जनप्रतिनिधि व पूरी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों की हर संभव मदद करने में जुटे रहे।  मौर्य ने कहा कि अब सत्ता खोने के बाद पौने पांच साल तक घर में बैठने वाले भाजपाई आज विकास का दावा कर रहे हैं। यदि पंद्रह साल तक सत्ता में रहते उन्होंने राज्य का जरा भी विकास किया होता, तो जनता इतनी बुरी तरह से नकारती नहीं। इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य नीलूराम बघेल, जनपद सदस्य धनसिंग बघेल, सांसद प्रतिनिधि कमल सेठिया, विनोद सेठिया, वरिष्ठ नेता यशपाल ठाकुर, परमजीत सिंह जसवाल, गौरनाथ नाग, संतोष सिंह, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, इंटक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, वीर लैखन बघेल, चम्पा कश्यप, संतो, अजय श्रीवास्तव, राजेश जान, भारती सिसोदिया, सरपंच बिलोरी – 2 सुभद्रा बघेल, मसुराम पुजारी, रामदास, बाबूराम, सरपंच हाट पदमुर अस्ती बघेल, उप सरपंच रूपधर कश्यप, मानसाय बघेल, लखीराम, सुरेश गुप्ता, सरपंच कैकागढ़ सोनमती बघेल, उप सरपंच प्रभुराम, पीतांबर, लखेश्वर बघेल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

विधायक रेखचंद जैन ने जिम में किया वर्क आउट

0
  • स्टेडियम और जिम में जैन ने खिलाड़ियों से की चर्चा
  •  विधायक के यंगस्टर वाले अंदाज ने जीत लिया युवाओं का दिल
    जगदलपुर बुधवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले जगदलपुर के विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन जब इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम पहुंचे तो खिलाड़ी उन्हें अपने बीच पाकर प्रफुल्लित हो उठे। खिलाडियों ने  जैन को शहर के खेल मैदानों का नवीनीकरण कराने के लिए साधुवाद देते हुए बधाई दी।  जैन ने जिम जाकर युवाओं के साथ वर्क आउट भी किया। विधायक के इस अंदाज ने युवाओं का दिल जीत लिया।
    इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम, सिटी ग्राउंड, हाता मैदान व क्रीड़ा परिसर को नया स्वरूप देने के लिए विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि यह सब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आशीर्वाद से संभव हो पाया है, हमें तो उनका आभार मानना चाहिए। जैन ने खिलाड़ियों से कहा कि मैंने मात्र मध्यस्थ का काम किया है। खिलाड़ियों की भावनाओं से सरकार के मुखिया को अवगत कराकर उन्होने स्वीकृति दिलाने में मैंने कोर कसर नहीं छोड़ी।  जैन ने बैडमिंटन कोर्ट पहुंचकर खिलाड़ियों से चर्चा की और विगत माह में अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजन के लिए सभी समिति सदस्यों को बधाई दी। इसके बाद विधायक जिम पहुंचे और वहां वर्क आउट भी किया। जिम में मौजूद युवाओं को उन्होंने कसरत का महत्व भी बताया।

स्टेडियम पहुंचे विधायक ने खिलाड़ियों से की चर्चा

0

जगदलपुर बुधवार को प्रात: भ्रमण पर निकले जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन जब इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम पहुंचे तो खिलाड़ी उन्हें अपने बीच पाकर प्रफुल्लित हो गए। खिलाडियों ने  जैन को शहर के खेल मैदानों का नवीनीकरण करने के लिए बधाई दी। इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम, सिटी ग्राउंड, हाता मैदान व क्रीड़ा परिसर को नया स्वरूप देने के लिए विधायक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार माना।  जैन ने खिलाड़ियों से कहा कि उन्होने मात्र माध्यम का काम किया है। खिलाड़ियों की भावनाओं से सरकार के मुखिया को अवगत कराकर उन्होने स्वीकृति दिलाने में कोई कोर- कसर नहीं छोड़ी। जैन ने बैडमिंटन कोर्ट पहुंचकर खिलाड़ियों से चर्चा की और विगत माह में अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजन के लिए सभी समिति सदस्यों को बधाई दी। इसके बाद विधायक जिम पहुंचे और कसरत की। वहां मौजूद युवाओं को उन्होने कसरत का महत्व भी बताया।

 

 

भुपेश बघेल सरकार का काम बोलता है – रेखचंद जैन

0
  • कोरोना काल में घर में छुपकर बैठने वाले भाजपाई आज विकास ढूंढ रहे हैं – सुशील मौर्य

जगदलपुर:- विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने ग्राम पंचायत बिलोरी 1,बिलोरी 2, हाट पदमूर एवं कैकागढ पंचायत में 42 लाख 21 हजार रुपए के सी सी सड़क, एवं सायकिल स्टैंड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया

जिन कार्यों का भूमिपूजन किया गया उनमें बिलोरी 1 हाई स्कूल में साइकिल स्टैंड निर्माण कार्य लागत 6.27 लाख ,ग्राम पंचायत बिलोरी 2 में सी सी सड़क निर्माण कार्य मोटू घर से सोभा घर तक लागत 10.40 लाख,ग्राम पंचायत घाट पदमूर में सी सी सड़क निर्माण कार्य फूलो घर से श्रीनाथ घर तक लागत 6.24 लाख एवं ग्राम पंचायत कैकागढ में सी सी सड़क निर्माण कार्य सोनू घर से मोनू घर तक 300 मीटर लागत 9.65 लाख ,सी सी सड़क निर्माण कार्य तुलसीराम घर से बामनदेई गुड़ी तक 300 मीटर लागत 9.65 लाख रुपए शामिल हैं|

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश जी की सरकार का काम बोलता है आज हमारी सरकार में जितने भी विकास के कार्य हुए हैं उतने तो भाजपा के पंद्रह सालों के शासन में भी नहीं हुए आज ग्रामीण क्षेत्रों में देव गुड़ी, माता गुड़ी, पुल, पुलिया,सी सी सड़क, नाली , पेयजल आपूर्ति हेतु टैंकर एवं नलकूप खनन जैसे कार्य हुए हैं जिनसे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा की कोरोना काल में घर में छुपकर बैठने वाले भाजपाई आज विकास ढूंढने निकले हैं जबकि कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों सहित पूरी पार्टी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों की हर संभव मदद कर रही थी उन्होंने कहा की पौने पांच साल तक घर में बैठने वाले भाजपाई आज विकास का दावा कर रहे हैं यदि इतना ही विकास किया होता तो जनता इतनी बुरी तरह से नकारती नहीं|

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य,ब्लाक अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य नीलू राम बघेल, जनपद सदस्य धनसिंग बघेल, सांसद प्रतिनिधि कमल सेठिया, विनोद सेठिया, वरिष्ठ नेता यशपाल ठाकुर, परमजीत सिंह जशवाल, गौरनाथ नाग, संतोष सिंह, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह,इंटक कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, वीर लैखन बघेल, श्रीमती चम्पा कश्यप,श्री संतो, अजय श्रीवास्तव,राजेश जान, श्रीमती भारती सिसोदिया सरपंच बिलोरी 2 श्रीमती सुभद्रा बघेल,मसुराम पुजारी,रामदास, बाबूराम, सरपंच हाट पदमूर श्रीमती अस्ती बघेल,उप सरपंच रूपधर कश्यप,मानसाय बघेल,लखीराम ,सुरेश गुप्ता, सरपंच कैकागढ श्रीमती श्रीमती सोनमती बघेल,उप सरपंच प्रभु राम, पीतांबर , लखेश्वर बघेल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे|

सुबह भ्रमण पर निकल लोगों से रूबरू हो रहे विधायक जैन

0
  • बुधवार को लालबाग, नया बस स्टैंड, बीपीएस आफिस व अन्य जगहों पर पहुंचे रेखचंद जैन

जगदलपुर। संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन सुबह भ्रमण पर लोगों से रूबरू हो रहे हैं। समाज के सभी वर्गों से प्रत्यक्ष हो रहे विधायक की यह सादगी लोगों को खूब भा रही है, जिसका प्रमाण भी जगह-जगह मिल रहा है। विधायक को अपने बीच पाकर लोग भी खुलकर उनसे अपने मन की बात कह रहे हैं। बुधवार को जब श्री जैन शहर के लालबाग मैदान पहुंचे तो वहां खेल रहे युवाओं की खुशी का ठिकाना न रहा। उन्होने विधायक को चाचा के संबोधन के साथ अपने मन की बात कही।

 

कुसुमकसा के प्राइमरी स्कूल टोलापारा लाखो का सौगात

0

दल्लीराजहरा ग्राम पंचायत कुसुमकसा के टोलापारा में शासकीय प्राथमिक शाला परिसर के अहाता निर्माण जनपद निधि से पांच लाख का भूमिपूजन जनपद सदस्य संजय बैंस ने किया कार्यक्रम में सरपंच शिवराम सिंदरामे उपसरपंच दीपक यादव जी भी उपस्थित रहे शाला विकास सीमित के अधक्ष्य रोमन ताराम अजय रावटे ने गर्म जोशी से अभिनंदन किया शाला विकास सीमित के अधक्ष्य रोमन ताराम ने कहा की हमारे स्कूल का अहाता बहुत जर्जर हो गया था जिसे हम अपने गांव वालो के साथ क्षेत्रीय मंत्री एवम सांसद तक अपनी समस्या रखे पर किसी ने भी हमारी समस्या का निदान नहीं किया हमारे जनपद सदस्य ने समस्या को गंभीरता से लेकर अपने निधि से पांच लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान कर भूमिपूजन किए मैं पूरे शाला परिवार के तरफ से आभार मानता हु इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय बैंस ने कहा की मुझे स्कूल के स्थापना अवसर के कार्यक्रम ग्रामीण जन अपनी समस्या रखे थे जो वाजिब भी था मुझे पूर्ण करने में खुशी भी महसूस कर रहा हु आप लोग जो जिम्मेदारी दिए हो उसे पूरे अंजाम तक ले जाने की मेहनत कर रहा हु सरपंच  शिवराम सिंदरामे ने बताया की हमारे जनपद सदस्य के पास हर समस्या का निराकरण है|

लाखो रुपए की राशि हमारे ग्राम पंचायत के विकास के लिए स्वीकृति प्रदान करा चुके है इस नए विकास कार्य के लिए भी आभार मानता हु उप सरपंच दीपक यादव ने कहा की विकास का दूसरा नाम ही संजय है मैं उपसरपंच के साथ शिक्षा सीमित का अध्यक्ष भी वास्तव में स्कूल की अहाता बहुत ही जर्जर हो गया था दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी नए आहता बनने से समस्या के निदान के साथ सुंदर भी दिखेगा इस कार्यक्रम में पुस्पजीत बैंस लोकेश सिन्हा गोल्डी धनकर कीर्तिन ठाकुर नोहर रावटे हेम लाल सेन हेमेंद्र भुआर्य लखन पटेल जागेश्वर भुआर्य पन्ना लाल डोमन पटेल जी उपस्थित रहे

 

सोनसाय कश्यप ने तीन गांवों में किया जनसंपर्क

0

बकावंड जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के बस्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी सोनसाय कश्यप ने तीन गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान की अपील की।

कश्यप ने अपने समर्थकों के साथ ग्राम कोलाहल, राताखंडी और मांझीगुड़ा में जनसंपर्क अभियान चलाया। सोनसाय कश्यप के समक्ष गांव वालों ने शिकायत की कि राताखंडी से मांझीगुड़ा जाने का रास्ता बहुत खराब है। चार पहिया गाड़ी नहीं चल पाती। बरसात के समय कोई बीमार पड़ जाए या किसी महिला के डिलवरी का समय आ जाए, तो उन्हें कांवड़ में ढो कर दो किलोमीटर दूर मुख्य मार्ग तक ले जाना पड़ता है। राताखंडी में पचास घर हैं, लेकिन अभी तक इस गांव में रोड नहीं बनी है। 15 साल भाजपा सत्ता में रही, 5 साल कांग्रेस ने शासन किया, लेकिन ग्रामवासियों का समस्याओं का समाधान करने को कोई नहीं आया। ग्रामीणों ने कहा कि वोट मांगने तो सब आते हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान करने कोई नहीं आता। सोनसाय कश्यप ने आश्वासन दिया यदि हमारी सरकार बनती है या मैं विधायक बनता हूं, तो सबसे पहले मेरा प्रथम दायित्व सड़क, बिजली, पानी, अस्पताल की सुविधा उपलब्ध कराने का रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों से वादा किया कि राताखंडी से मांझीगुड़ा तक सड़क बनाई जाएगी। ग्रामीणों ने विश्वास दिलाया कि बस्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी सोनसाय कश्यप को ही वोट देंगे। जनसंपर्क अभियान के दौरान निलम्बर भद्रे, ओमप्रकाश रजक, सोबाराम, रूकदर, उदय बघेल, लक्षण और अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS