City Media - Page 766 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 766

बस्तर के लोगो को भोज के लिए सीएम हाउस से नेवता

0
  • भेंट मुलाक़ात के दौरान मुख्यमंत्री ने खाया था भोजन

जगदलपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल बस्तर के लोगों के साथ दो पहर का भोजन करेंगे जिसके लिए उन्हें रायपुर स्थित निवास मे आमंत्रित किया गया हैं। मुख्यमंत्री से नेवता पाकर बस्तरवासी गदगद हैं। ज्ञात हो कि भेंट मुलाक़ात के दौरान मुख्यमंत्री ने कई घरों में जाकर भोजन ग्रहण किया था और आथित्य से मुख्यमंत्री गदगद हैं।बस्तर जिले से जाने वाले जगदलपुर विधानसभा के नानगुर निवासी नीलू बघेल रायपुर रवाना हो गए। बघेल के साथ उनका परिवार भी रवाना हुआ हैं और वह लोग भी प्रफुल्लित नज़र आए। कल दोपहर को परिवार सहित उनसे मुलाक़ात होंगी तो और प्रसन्ता होगी। दूसरी तरफ बस्तर संभाग के 12 विधानसभा के अलग अलग गाँव के लोग भी शामिल होंगे। इन विधानसभा के कांग्रेसी पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

मामूली थी आग की घटना, कोई बड़ी क्षति नहीं हुई : डॉ. मरकाम

0
  • बीएमओ डॉ. हरीश मरकाम ने गड़बड़ी से भी किया इंकार

बकावंड स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कल सुबह लगी आग की घटना को खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश मरकाम ने मामूली घटना करार दिया है। उन्होंने कहा है कि इस घटना में कोई बड़ी क्षति नहीं हुई है। डॉ. मरकाम ने अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य से भी अपना कोई वास्ता नहीं रहने की बात कही है। शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकावंड में गुरुवार को सुबह करीब 10.30 बजे अचानक आग लग गई थी। राजेश कुमार सोनी नामक युवक आग की चपेट में आकर झुलस गया था। पुलिस जवानों ने एसी को अलग कर उसमें तथा तारों में लगी आग को बुझाया था। आग मामूली रूप से लगी थी और उस पर समय रहते काबू पा लिया गया। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बकावंड के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश मरकाम ने कहा है कि आग लगने की घटना साधारण थी। इससे न अस्पताल को और न ही किसी व्यक्ति को कोई बड़ा नुकसान पहुंचा है। डॉ. मरकाम ने बताया कि अस्पताल में चल रहे निर्माण व इलेक्ट्रीफिकेशन के कार्य को जिला स्तर से कराया जा रहा है। बीएमओ का इस निर्माण कार्य व इलेक्ट्रीफिकेशन से कोई सीधा संबंध नहीं है। डॉ. मरकाम ने कहा कि बीएमओ की हैसियत से मैं उच्च अधिकारी के आदेश का पालन कर रहा हूं। जिस तरह का काम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरभा, लोहंडीगुड़ा, भानपुरी आदि में हुआ है, वैसा ही काम अब बकावंड में चल रहा है। यहां भी विभागीय निर्देश एवं प्रकियाओं के तहत काम हो रहा है।

रामाराम से मुख्यमंत्री साधेंगे चुनावी तीर,25 को सुकमा मे लगेगा चौपालजिले को देंगे करोड़ो की सौगात

0

जगदलपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राम वन गमन पथ मे शामिल सुकमा जिले के रामाराम मे अपने उड़न खटोले से उतरेंगे। वहां स्थित मंदिर मे पूजा अर्चना कर राम नाम रटने वाले बीजेपी को उसी की भाषा में जवाब देंगे। ऐसा माना जा रहा हैं कि आचार संहिता पूर्व यह उनकी यह आखरी सभा हो सकती हैं जिसके तहत सुकमा जिला मुख्यालय मे आयोजित कार्यक्रम में करोड़ो की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री के 25 जून को संभावित प्रवास हो देखते हुए प्रशासन जुट गया हैं और कलेक्टर हरीश जिला अधिकारियो की एक महत्वपूर्ण बैठक ले रहे हैं।

पूर्व खिलाड़ियों को श्रद्धांजलि देकर विधायक जैन ने कैरम विजेताओं को दिया पुरस्कार

0

जगदलपुर शहर के फ्रेंड्स क्लब के तत्वावधान में नॉक आउट कैरम प्रतियोगिता का समापन राउतपारा में गुरुवार शाम हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने पूर्व खिलाडियों अमित आर्या की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर संबोधन दिया। उन्होने कैरम को बेहतरीन इनडोर खेल निरुपित किया और भविष्य में हरसंभव मदद का दिलासा दिया।

एकल विजेता सतीश राव व उप विजेता विप्लव साहा, युगल विजेता सतीश राव व विप्लव साहा तथा उप विजेता सत्येंद्र आर्या व निक्की डेनियल समेत अन्य खिलाड़ियों को जैन ने पुरस्कार प्रदान किया। दिनेश, राजेश यादव, नबी खान, नन्हा दुबे, राजेश सिंह, जीतू नागरानी, इरशाद ढेबर, आकाश सिंह, जगदीशचंद्र जारी री, रमेश विश्वकर्मा, के तारकेश्वर राव, इकबाल भाई, सुदर्शन विश्वकर्मा, गंभीर नाग को श्रेष्ठ खिलाडियों के रूप में पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह के दौरान क्लब के एम वेंकट राव, दिनेश सिंह, अख्तर नगरिया, अंजन सेना, बादल राय, किशोर सिंह, रितेश सोनी, अनिल बवेजा, बचेका अध्यक्ष मनीष शर्मा, यशवर्धन राव, गौरनाथ नाग, सूर्या पाणि आदि मौजूद थे।

डॉ. राजन के पेंशन प्रकरण पर लगाएं रोक : अजय प्रताप सिंह

0
  • स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने संचालक को पत्र भेजकर उठाई है मांग

जगदलपुर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने संचालक स्वास्थ्य सेवाएं छग शासन को पत्र लिखकर सेवानिवृत संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बस्तर डॉ. डी. राजन के पेंशन प्रकरण और अंतिम भुगतान का निराकरण न करने का आग्रह किया है। संघ ने डॉ. राजन के खिलाफ विभिन्न मामलों की जांच जारी रहने का हवाला देते हुए यह मांग उठाई है। संघ के प्रांत उपाध्यक्ष एवं बस्तर जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार ने संचालक स्वास्थ्य सेवाएं को प्रेषित पत्र में बताया है कि डॉ. राजन ने बस्तर जिले में बीएमओ तोकापाल, सीएमएचओ बस्तर और संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बस्तर रहने के दौरान अपने पद का दुरूपयोग करते हुए अनेक अनियमितताएं की हैं। सीएचसी तोकापाल में बीएमओ पद पर पदस्थ रहने के दौरान उन्होंने 92 हजार 720 रु. का फर्जी टीए बिल पेशकर राशि का आहरण किया था। सीएमएचओ बस्तर रहते हुए उन्होंने निविदा की अनुमोदित दर से अधिक दरों पर सामग्रियों का भुगतान किया था।संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बस्तर संभाग के पद पर रहते हुए डॉ. राजन ने खंड विस्तार प्रशिक्षकों की पदोन्नति के बाद पदस्थापना के नाम पर अवैध वसूली की गई थी। डॉ. राजन ने सीएमएचओ पद पर रहते हुए महिला कर्मचारी सोनिया प्रमोद यादव को अभद्र भाषा का प्रयोग कर प्रताड़ित किया था, जिसकी जांच भी लंबित है। इन अनियमितताओं की जांच हेतु संघ द्वारा उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई, किंतु डॉ. राजन अपने पद का दबाव डालकर जाचं को प्रभावित करते रहे। आज तक उनके विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गई है। अजय प्रताप सिंह परिहार ने कहा है कि सोनिया प्रमोद यादव को प्रताड़ित किए जाने के मामले की जांच राज्य महिला आयोग कर रहा है। पहले दौर की सुनवाई हो चुकी है। वहीं भ्रष्टाचार के अन्य मामलों में भी जांच प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा है कि सभी मामलों की जांच पूरी हो जाने के बाद ही डॉ. राजन के पेंशन प्रकरण और अंतिम भुगतान का निराकरण किया जाना चाहिए।

प्राधिकृत अधिकारी दूर करेंगे किसानों की समस्या : सेठिया

0
  • बकावंड मे कृषि कल्याण बोर्ड सदस्य सेठिया भी जमीन पर उतरे

बकावंड खेती किसानी का वक्त सिर पर है और उधर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक मर्यादित की लेम्पस सोसाइटियों के प्रबंधक हड़ताल पर चले गए हैं। खेती का सारा दारो मदार इन्हीं सोसाइटियों पर टिका रहता है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने अब रणनीति बदली हैं। सरकार द्वारा मनोनीत प्राधिकृत अधिकारी अब एक्शन मोड मे आकर किसानों की सारी दिक्कतें दूर करेंगे। इसकी शुरुआत हो गई है। बकावंड ब्लॉक में कृषि कल्याण बोर्ड मेंबर जानकी राम सेठिया स्वयं लेंपस सोसाइटी पहुंच कर किसानों की समस्या से रूबरू हो रहे हैं। बस्तर में बकावंड ब्लॉक कृषि प्रधान क्षेत्र है। यहां प्रगतिशील किसानों के साथ-साथ बड़ी संख्या मे छोटे मझोले किसान भी हैं और उनको किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इस पर पैनी नजर रखी जा रही है।किसान कल्याण बोर्ड सदस्य जानकी राम सेठिया ने शुक्रवार को बकावंड लैंपस सोसाइटी पहुंचकर किसानों की समस्याओं का समाधान किया। सेठिया ने किसानों से उनकी खाद बीज की जरूरतों के बारे में पूछा और मौजूद कर्मचारियों के सहयोग से खाद बीज उपलब्ध कराने की बात कही।

जानकी राम सेठिया ने कहा कि भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री रहते और राज्य में कांग्रेस की सरकार रहते किसानों को कोई तकलीफ नहीं होने दी जाएगी। सभी किसानों को समय पर खाद, बीज और कृषि ऋण उपलब्ध कराए जाएंगे। सेठिया ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के दुख दर्द को भलीभांति समझती है और किसानों की हर समस्या को दूर करने प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जिस तरह धान व अन्य कृषि उपजों तथा वनोपजों का समर्थन मूल्य बढ़ाकर इनकी खरीदी शुरू की है, वह पूरे देश के लिए नजीर बन गया है। ऐसी किसान हितैषी सरकार किसानों को संकट में पड़े नहीं रहने देगी।

सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई और प्रशिक्षण जरूरी: रेखचंद

0
  • ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में विधायक जैन ने की शिरकत

जगदलपुर गुरुवार शाम शहर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन थे।प्रशिक्षणार्थियों और प्रशिक्षकों को संबोधित करते हुए रेखचंद जैन ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ ही उनके मानसिक व भौतिक विकास के लिए खेलकूद कैंप अत्यधिक जरूरी हैं। इनसे न केवल खेलों की बारीकियों की जानकारी मिलती है, अपितु अनुशासन, भाईचारा और धैर्य जैसे गुण भी विकसित होते हैं। जैन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शहर के खेल मैदानों के कायाकल्प के लिए आवश्यक राशि उपलब्ध कराने की पहल की जैन ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की। साथ ही बेहतर आयोजन के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों- प्रशिक्षकों व समस्त आयोजकों की सराहना की। समारोह के दौरान पद्मश्री धर्मपाल सैनी, नगर निगम महापौर सफिरा साहू, इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, अनवर खान, यशवर्धन राव, सूर्या पाणि, गौरनाथ नाग, लैखन बघेल, खेल व युवा कल्याण विभाग के अधिकारी राजेंद्र डेकाटे, वरिष्ठ प्रशिक्षक नबी मोहम्मद, संजय विश्वकर्मा, गौतम कुंडू, वेद प्रकाश सोनी, धीरेंद्र पटनायक, अफजल अली, कोटेश्वर राव, राजेश त्रिपाठी, सुब्बा राव, सुनील समेत सैकड़ों प्रशिक्षणार्थी बच्चे मौजूद थे।

बच्चों से मिला ऐसा प्यार !

समापन समारोह में पहुंचे जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन का जन्मदिवस 11 जून को था। इसके चार दिन पश्चात आयोजित समारोह से कार्यक्रम समाप्ति के बाद जब वे जाने लगे तो बच्चों ने जिद कर उनसे जन्म दिन का केक कटवाया तथा उनके साथ फोटो खिंचवाई। कुछ बच्चों ने सेल्फी भी ली। विधायक जैन के प्रति बच्चों के इस अपनेपन, प्यार व स्नेह की चर्चा बाद में भी होती रही।

बेंजाम ने सुरगुड़ा में लगाई तुमचो विधायक, तुमचो गांव चौपाल

0
  • विधायक राजमन बेंजाम ने ग्रामीणों के समक्ष रखी भूपेश बघेल सरकार की उपलब्धियां
  • ग्रामीणों की समस्याओं का निदान भी किया चित्रकोट के विधायक ने

लोहंडीगुड़ा विधायक राजमन बेंजाम चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड लोहंडीगुड़ा की ग्राम पंचायत सुरगुड़ा में “तुमचो विधायक, तुमचो गांव” कार्यक्रम के तहत जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से रूबरू हुए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण किया। बेंजाम ने ग्राम पंचायत तोयर में लगभग दो करोड़ रु. की लागत वाले जल जीवन मिशन के कार्य का भूमिपूजन भी किया। विधायक बेंजाम ने ग्राम सुरगुड़ा के ग्रामवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निराकरण करते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किए। विधायक ने ग्रामीणों को प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ धान खरीदी कर देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। आदिवासी हितैषी भूपेश सरकार देवगुड़ियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए 5 लाख प्रदान कर रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ की सभी प्रमुख फसलों एवं उद्यानिकी फसलों के उत्पादक कृषकों को प्रति वर्ष 9 हजार रु. प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी दी जा रही है। कोदो, कुटकी, रागी उत्पादक कृषकों को भी इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।

प्रदेश सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर एवं आदिवासी परिवार के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से उच्च स्तरीय सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल खोल रखे हैं। लघु वनोपज संग्रहण में छत्तीसगढ़ देश में पहले स्थान पर है। समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने वाले समर्थन मूल्य पर खरीदी जाने वाली लघु वनोपजों की संख्या 7 से बढ़ाकर 65 कर दी गई है। तेंदूपत्ता संग्राहकों की आय बढ़ाने के लिए तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि 2500 रूपए से 4000 रूपए प्रति मानक बोरा कर दी गई है। साथ ही शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के मुखिया की आकस्मिक मृत्यु, दुर्घटनाजनित मृत्यु, पूर्ण विकलांगता तथा आंशिक विकलांगता की स्थिति में अनुदान सहायता उपलब्ध कराने का भी प्रावधान भूपेश बघेल की सरकार ने किया है।

आदिवासियों की आस्था का सम्मान

विधायक राजमन बेंजाम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदिवासियों की आस्था के मान सम्मान का भी पूरा ध्यान रखा है।मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना के तहत अनुसूचित क्षेत्र के ग्रामों में जनजातियों के उत्सवों, त्यौहारों, मेला, मड़ई, जात्रा पर्व, सरना पूजा, देवगुड़ी, नवाखाई, छेरछेरा, अक्ती, हरेली आदि उत्सवों, त्यौहारों, संस्कृति को संरक्षित करने के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम पंचायत को प्रति वर्ष 10 हजार रूपए दो किस्तों में दिए जा रहे हैं। भूपेश बघेल की सरकार आदिवासियों के तीज त्यौहारों की संस्कृति एवं परंपरा को संरक्षित करने एवं इन त्यौहारों, उत्सवों को मूल स्वरूप में आगामी पीढ़ी को हस्तांतरण तथा सांस्कृतिक परम्पराओं को संरक्षित करने का कार्य भी कर रही है। आज ही विधायक राजमन बेंजाम ने ग्राम पंचायत तोयर में एक करोड़ 99 लाख 98 हजार रु. की लागत की सौगात देते हुए जल जीवन मिशन के कार्य का भूमिपूजन भी किया।

घटिया कार्यों की आग में जला बकावंड का सरकारी अस्पताल

0
  • शॉट सर्किट से हॉस्पिटल में लगी आग, एक युवक झुलस गया
  • इलेक्ट्रिफिकेशन में घटिया वायर, विद्युत फिटिंग से भड़की आग

अर्जुन झा

बकावंड स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कल सुबह आग लग गई। आग में एक युवक मामूली तौर पर झुलस गया। वहीं बेडशीट समेत कुछ अन्य कपड़े भी जल गए। आग की वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है, लेकिन मुख्य कारण कुछ और ही है। अस्पताल में इलेक्ट्रीफिकेशन के लिए घटिया वायर, उपकरण और अन्य निर्माण में स्तरहीन लकड़ियों का उपयोग किए जाने के कारण आग भड़की थी, ऐसा माना जा रहा है। शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकावंड में गुरुवार को सुबह करीब 10.30 बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि वहां मौजूद लोगों को सम्हलने का मौका नहीं मिल पाया। बताया जाता है कि वहां लगे एसी और तारों से चिंगारियां उठने लगीं और पूरी वायरिंग धू धूकर जलने लगीं। पास बैठा राजेश कुमार सोनी नामक युवक चिंगारियों की चपेट में आकर झुलस गया। कमरे में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों को तत्काल बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस जवानों ने एसी को अलग कर उसमें तथा तारों में लगी आग को बुझाया। झुलसे राजेश का अस्पताल में ही प्राथमिक उपचार किया गया। अचानक आग लगने से मरीज, उनके परिजन और हॉस्पिटल स्टॉफ के सारे सदस्य सहम गए थे। घटना के समय वहां अस्पताल के सभी कर्मचारी उपस्थित थे तथा डॉक्टर्स ओपीडी में बैठकर मरीजों का ईलाज कर रहे थे। आग लगने की सूचना मिलते ही पूरे कैंपस में हड़कंप मच गया और अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। आग मामूली रूप से लगी थी और उस पर समय रहते काबू पा लिया गया। इसलिए बड़ी अनहोनी नहीं हो पाई। अन्यथा जान माल का भारी नुकसान हो जाता।

घटिया विद्युतीकरण और निर्माण है वजह

सूत्र बताते हैं कि बीएमओ ने अस्पताल के निर्माण और इलेक्ट्रीफिकेशन में जमकर अनियमितता बरती है। जो विद्युत चलित उपकरण लगवाए गए हैं, वे निहायत ही घटिया स्तर के हैं। उनकी गुणवत्ता का जरा भी ध्यान नहीं रखा गया है। विद्युतीकरण में बहुत ही हल्के दर्जे के वायरों का इस्तेमाल किया गया है। निर्माण में उपयोग की गई लकड़ियां भी घटिया स्तर की और जल्द जलने वाली हैं। चंद रुपयों के लोभ में बकावंड के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों ने अस्पताल भवन निर्माण, विद्युतीकरण, फर्नीचर आदि में जमकर गड़बड़ी की है। इसकी परिणति आग लगने की घटना के रूप में सामने आई है। अभी तो मामूली हादसा ही हुआ है, भविष्य में गंभीर दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।

बीएमओ ने कटवा दिए बीस पेड़

कलेक्टर के फरमान को धता बताते हुए स्थानीय बीएमओ ने अस्पताल परिसर में स्थित लगभग बीस नग हरे भरे पेड़ों को कटवा दिया है। बस्तर के कलेक्टर विजय दयाराम के. ने साफ तौर पर हिदायत दे रखी है कि किसी भी निर्माण कार्य को पर्यावरण को जरा भी क्षति पहुंचाए बिना पूर्ण किया जाए। वहीं बकावंड में पदस्थ विकासखंड चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल परिसर में स्थित करीब बीस हरे भरे पेड़ों को कटवाकर न सिर्फ कलेक्टर के निर्देश की धज्जियां उड़ाई हैं, बल्कि पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। उनके इस कृत्य की जमकर आलोचना हो रही है। कलेक्टर विजय दयाराम के. जबसे बस्तर जिले में पदस्थ हुए हैं, पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार पहल कर रहे हैं। हाल ही में कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करते समय अधिकारियों से साफ तौर पर कहा था कि स्वास्थ्य केंद्रों में निर्माण कार्य पेड़ों को क्षति पहुंचाए बिना अंजाम दिए जाएं। कलेक्टर के इस हिदायत को सामने आए हफ्ता भी नहीं गुजरा था कि बकावंड विकासखंड मुख्यालय में अनेक हरे भरे पेड़ों को जमींदोज कर दिए जाने की त्रासदीपूर्ण घटना सामने आ गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित लगभग बीस विशाल पेड़ों को मौजूदा विकासखंड चिकित्सा अधिकारी ने कटवा दिए। ये पेड़ पूर्व के खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा लगवाए गए थे और विशाल आकार ले चुके थे। वर्तमान बीएमओ ने इन पेड़ों की कटाई के लिए सक्षम अधिकारी अथवा वन विभाग से अनुमति भी नहीं ली थी। इस तरह बीएमओ ने पर्यावरण को तो भारी नुकसान पहुंचाया ही, कलेक्टर के फरमान की भी हत्या कर दी। स्थानीय पर्यावरण प्रेमी नागरिक बीएमओ के इस कृत्य की खुलकर आलोचना करते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बकावंड में पदस्थ वन विभाग के अफसरों ने भी इस अवैध कटाई को रोकने की पहल नहीं की।

करेंगे कड़ी कार्रवाई

बकावंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी आग, पेड़ों की अवैध कटाई तथा अन्य अनियमितताओं की जांच कराई जाएगी। इन मामलों में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूर की जाएगी।

अर्मत्य और आदित्य बंसल का चयन एनईईटी में

0

जगदलपुर एनटीए द्वारा आयोजित एनईईटी यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शहर के दो होनहारों ने सफलता हासिल की है। शहर के मशहूर गाइनोकोलॉजिस्ट डॉ. सुकृति बंसल व एससी बंसल के पौत्र एवं डॉ. सुलभ व ममता बंसल के सुपुत्रद्वय अमर्त्य बंसल व आदित्य बंसल कक्षा 12वीं की पढ़ाई के साथ – साथ एनईईटी की परीक्षा में भी शामिल हुए और पहले प्रयास में ही उन्होंने सफलता हासिल कर ली। अमर्त्य बंसल ने 638 अंक के साथ 99.47 परसेंटाइल एवं आदित्य बंसल ने 479 अंक के साथ 93.57 परसेंटाइल अर्जित कर मेडिकल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। दोनों होनहारों की इस सफलता से परिवार सहित पूरा बस्तर गौरवान्वित हुआ है।

MOST POPULAR

HOT NEWS