City Media - Page 871 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 871

सांसद बैज की पहल पर महरा, माहरा भी जल्द अजा सूची में

0
  • संसद में संवैधानिक मान्यता के लिए तेज हो गई है कवायद
  • संसद में प्रस्ताव पारित होते ही मिल जाएगा अनुसूचित जाति का दर्जा

अर्जुन झा

बस्तर बस्तर के सांसद दीपक बैज के प्रयासों से महरा माहरा जाति को जल्द ही अनुसूचित जाति का दर्जा मिल जाएगा। इस मसले से जुड़े लगभग सभी चरणों की प्रक्रियाएं केंद्रीय स्तर पर पूरी हो चुकी हैं। सिर्फ अंतिम चरण की प्रक्रिया के तहत संसद में प्रस्ताव पारित कर इस जाति को अनुसूचित जाति का संवैधानिक दर्जा दिया जाना ही बाकी रह गया है। उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग में महरा, माहरा जाति के लोग बहुतायत में सदियों से निवासरत हैं। इस जाति के लोग अनुसूचित जाति की श्रेणी में आते हैं, लेकिन इस जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा अब तक नहीं मिल पाया है। इस समुदाय के लोग अनुसूचित जाति का दर्जा पाने के लिए वर्षों से संघर्षरत हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बस्तर के संसद इस जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने लगातार गंभीरता के साथ पहल कर रहे हैं। सांसद श्री बैज की पहल पर छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने विधानसभा में माहरा महरा जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा देने का प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार के पास भेज दिया है। कुछ दिनों पहले सांसद श्री बैज के नेतृत्व में माहरा महरा जाति के प्रतिनिधि मंडल ने नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष और भारत के महारजिस्ट्रार से मुलाकात की थी। श्री बैज ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, आयोग अध्यक्ष एवं महारजिस्ट्रार को इस जाति की पीड़ा और केंद्र व राज्य सरकारों की विभिन्न योजनाओं तथा आरक्षण के लाभ से उनके वंचित रहने की जानकारी दी थी। केंद्रीय मंत्री, आयोग अध्यक्ष व महारजिस्ट्रार ने इस संबंध में जरूरी प्रक्रियाएं जल्द पूरी कर मंजूरी के लिए राज्य सरकार के प्रस्ताव को जल्द केंद्र सरकार के पास भेजने का भरोसा दिलाया था। ज्ञात हो कि राज्य सरकार के प्रस्ताव पर इन तीनों विभागों की सहमति जरूरी है।*बॉक्स**गेंद अब केंद्र सरकार के पाले में*माहरा, महरा जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा देने का सारा दारोमदार अब केंद्र सरकार पर टिका हुआ है। हाल ही में सांसद श्री बैज को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार का एक आधिकारिक पत्र प्राप्त हुआ है। इस पत्र में कहा गया है कि राज्य सरकार के प्रस्ताव को नियमानुसार परीक्षण एवं विचार के बाद अनुसूचित जाति आयोग, महारजिस्ट्रार और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की सहमति मिल गई है। अब प्रस्ताव को संविधान के अनुच्छेद 341 (2) के तहत संसद के समक्ष विचारार्थ एवं एक विधेयक के रूप में स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि संसद में राज्य सरकार का यह प्रस्ताव जल्द स्वीकृति मिल जाएगी।*वर्सन – फोटो के साथ लगाएं**समुदाय को अब मिलेगी राहत*मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने और केंद्र सरकार ने महरा माहरा जाति के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुझे पूरा भरोसा है कि संसद में भी इस समुदाय को अनुसूचित जाति का संवैधानिक दर्जा जल्द मिल जाएगा।

तीरथगढ़ माघी मेले में धड़ल्ले से चल रहा है खड़खड़ी का खेल

0
  • आदिवासियों को जुए का आदी बना रहे हैं अपराधी तत्व
  • पुलिस की नाक के नीचे चलाया जा रहा जुए का यह अवैध कारोबार

जगदलपुर बस्तर के प्रसिद्ध मड़ई मेलों में अपराधी तत्व खुलेआम खड़खड़ी का खेल चला रहे हैं। यह खेल जुआ का ही एक रूप है। अंतर सिर्फ इतना है कि इस जुए में ताशपत्ती का उपयोग नहीं होता, लेकिन इस खेल के फेर में फंसकर आदिवासी अपनी कमाई दांव पर लगाकर बर्बाद हो रहे हैं।बस्तर में इन दिनों मड़ई मेलों का सीजन चल रहा है।

बस्तर के प्रसिद्ध पर्यटन और देवस्थलों में मांघी मेले का दौर लगातार जारी है। इन मेलों का आकर्षण ऐसा रहता है कि इनका लुत्फ़ उठाने बस्तर संभाग के साथ ही दूर दूर से भी पर्यटक यहां पहुंचते हैं। प्राकृतिक छटाओं और विहंगम जलप्रपात के अनुपम सौंदर्य से भरपूर तीरथगढ़ में भी मांघ पूर्णिमा मेला लगा हुआ है। तीरथगढ़ में भी देश- विदेश के पर्यटक आकर इस क्षेत्र के सौंदर्य का दर्शन करते हैं। तीरथगढ़ में माघ पूर्णिमा के अवसर पर आज से मेला का आयोजन प्रारंभ हुआ है। शांति व्यवस्था बनाने के लिए दरभा थाने का पुलिस बल तैनात है, लेकिन पुलिस की मौजूदगी का कोई असर अपराधी तत्वों पर पड़ता नहीं दिख रहा है। इस मेले में मनोरंजन के नाम खड़खड़ी का खेल चलाया जा रहा है। स्थानीय पुलिस के संरक्षण में प्रतिबंधित खड़खड़ी का खेल खेलाया जा रहा है। इस खेल के माध्यम से लोगों को एक रूपए के 16 रूपए देने का झांसा देकर खड़खड़ी संचालक लोगों की जेब काटने पर तुले हुए हैं। एक के सोलह के चक्कर में भोले भाले आदिवासी ग्रामीण सबकुछ लुटाकर तबाह होते जा रहे हैं। पिछले 2 दिनों से इस क्षेत्र में चल रहे मेले में मुर्गा बाजार का भी आयोजन हुआ था। मुर्गा बाजार में भी धड़ल्ले से स्थानीय पुलिसकर्मी खड़खड़ी का खेल चलाने में अपना संरक्षण देते नजर आ रहे थे। पुलिस के संरक्षण में यह खेल आज भी जारी है। मेले में खड़खुड़ी खेलाए जाने के सवाल पर क्षेत्र के डीएसपी ऐश्वर्या चंद्राकर ने कहा कि मेले में तो, नहीं लेकिन मुर्गा बाजार के आसपास कुछ लोग खड़खड़ी जरूर चलाते हैं। चंद्राकर ने कहा कि पुलिस ऐसे लोगों की धरपकड़ कर रही है, फिर भी लोग चोरी छिपे खड़खड़ी चलाने में कामयाब हो जाते हैं।

बस्तर सांसद दीपक बैज की मुहिम रंग लायी, महरा माहरा जाति को मिलेगा उसका हक

0
  • सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री ने दी सांसद को जानकारी

जगदलपुर केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बस्तर सांसद दीपक बैज को उनके पत्र के संदर्भ में पत्र लिखा है। जिसमें उनके द्वारा महरा माहरा जाति को छत्तीसगढ़ राज्य की अनुसूचित जातियों की सूची में महार मेहरा मेहर की पर्यायवाची के रूप में शामिल करने के राज्य सरकार के प्रस्ताव पर कार्यवाही करने का अनुरोध किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने इस संबंध में सांसद दीपक बैज को अवगत कराया है कि अनुसूचित जातियों की सूचियों में संशोधन करने के लिए भारत सरकार ने प्रक्रिया निर्धारित की है। जिनके अनुसार किसी जाति आदि को अनुसूचित जातियों की सूची में शामिल करने के लिए प्रस्ताव सर्वप्रथम संबंधित राज्य सरकार संघ राज्य क्षेत्र प्रशासन से आवश्यक जातीय सामग्री सहित प्रस्तावित होना आवश्यक है। जिसे भारत के महा रजिस्ट्रार एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के परामर्श से प्रसंस्कृत किया जाता है। केंद्रीय मंत्री ने सांसद दीपक बैज को लिखे पत्र में बताया है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने महरा माहरा समुदाय को छत्तीसगढ़ की अनुसूचित जातियों की सूची में महार, मेहरा, मेहर की पर्यायवाची के रूप में शामिल करने की अनुशंसा अपने पत्र दिनांक 7.12. 2021 दिनांक 23:12 2021 दिनांक 10. 1. 2022 और दिनांक 28.1. 2022 के पत्रों द्वारा की। निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार उक्त प्रस्ताव का भारत के महा रजिस्ट्रार एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के परामर्श से परीक्षण किया गया। जिन्होंने प्रस्ताव पर सहमति जताई है। अब उक्त प्रस्ताव को भारत के संविधान के अनुच्छेद 341 (2) के तहत संसद के समक्ष विचारार्थ और पारित करने के लिए एक विधेयक के रूप में प्रस्तुत करने हेतु यथा समय प्रसंस्कृत किया जाना है।

पार्टी की गतिविधियों से क्षुब्द हुं इसीलिए सचिव अस्वीकार

0
  • महिला कांग्रेस की नेत्री ने घंटे भर में संगठन को भेजा पत्र

जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर की महिला अध्यक्ष श्रीमती कमलजीत झज्ज को हटाकर श्रीमती सरला तिवारी की नियुक्ति की गई और श्रीमती झज्ज को प्रदेश सचिव बनाया गया लेकिन कुछ घंटों में ही श्रीमती झज्ज ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम को भेजा है। श्रीमती झज्ज ने महिला कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि पार्टी की कुछ गतिविधियों से क्षुब्द हुं इसीलिए मैं इस पद को अस्वीकार कर रही हूं। ज्ञात हो कि की दिनों से महिला कांग्रेस में फेरबदल को लेकर अटकलें तेज थी और एक खेमा श्रीमती झज्ज को हटाने को लेकर लामबंद था। इन सबके बीच महिला नेत्री झज्ज का इस्तीफा कई चर्चाओं के बाजार को गर्म किया हुआ था। वर्तमान में सांसद गुट की नेत्री सरला तिवारी की नियुक्ति हो गई जिसके बाद और राजनीतिक खाई बढ़ना प्रारंभ हो गया है।

कांग्रेस सरकार ने केवल अंधेरा और नक्सलवाद दिया है : कौशिक

0

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने भाजपा नेता की हत्या पर जताया शोक

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बीजापुर जिलें में हुए भाजपा नेता की हत्या पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बीजापुर की घटना साबित करती है कि प्रदेश में पुलिस की सूचनातंत्र पूरी तरह से नाकाम है, कांग्रेस के लचर नीतियों के कारण एक बार फिर से प्रदेश नक्सलवाद का पांव पसारने लगा है, कांग्रेस सरकार प्रदेश में शांति स्थापित करने में पूरी तरह विफल है। इन चार वर्षों के कार्यकाल में कांग्रेस नक्सलवादियों के खिलाफ कारगर लड़ाई में विफल साबित हुई है। यही कारण है कि नक्सलवादियों ने बीते दिनों में लगतार इस तरह घटना को अंजाम दे रहे हैं। उन्होनें कहा कि नक्सल उन्मूलन को लेकर सरकार जरा भी गंभीर नहीं है जिसके चलते नक्सली दिनदहाड़े भाजपा नेता पर हमला कर कायराना हत्या को अंजाम देते हैं। उन्होनें कहा कि प्रदेश सरकार नक्सलवाद के खिलाफ अपनी नीति स्पष्ट करें, क्योंकि सरकार में बैठे जिम्मेदार कभी कहते है कि बातचीत से रास्ता निकलेगा, कांग्रेस सरकार ने चुनाव जीतने के बाद छत्तीसगढ़ को केवल अंधेरा और नक्सलवाद दिया है । पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि भाजपा की जब प्रदेश में सरकार थी तब नक्सलवाद के पर पुरी तरह से लगाम कस कर प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ चुका था परन्तु कांग्रेस की सरकार ने पुनः उसे निचले स्तर पर धकेल दिया है।

जरूरतमंद लोगों को बांटी अनेको समान

0

नारायणपुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र जिला नारायणपुर में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों द्वारा नक्सल उन्मूलन अभियान के साथ-साथ अंचल के जरूरतमंद लोगों की मदद तथा हरसंभव सहायता भी करते रहे इसी क्रम में समर बहादुर सिंह सेनानी 29 वी वाहिनी के मार्गदर्शन में नीरज सिंह उप सेनानी, एवं आशीष श्योराण सहायक सेनानी, समावाय 29वी वाहिनी द्वारा नारायणपुर जिला के नक्सल प्रभावित क्षेत्र झारा घाटी थाना में दिनांक 05/02/2023 को सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

इसी कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को रेडियो सेट, साड़ी, कंबल, टी-शर्ट, एवं स्कूली बच्चों को कॉपी, पेन, वितरण किया गया। जिसमें छीनारी बैलापाड, आदपाल, एवं बागझर के लगभग 200 ग्रामीणों को एवं छात्राओं को लाभान्वित किया गया। इस कार्यक्रम में नीरज सिंह उप सेनानी द्वारा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया गया किभा0ति0सी पुलिस इस क्षेत्र में आप सब की सेवा व सुरक्षा के लिए तैनात हैं किसी भी ग्रामीण व युवाओं को कोई समस्या होती है तो हमसे मिल सकते हैं बल हम हमेशा आप लोग की सेवा के लिए तत्पर है ग्रामीणों को वाहन द्वारा छात्राओं एवं युवाओं के लिए चलाए जा रहे हैं भर्ती परीक्षा में निशुल्क कोचिंग के बारे में बताते हुए अभिभावकों अपने बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। इसी कार्यक्रम के दौरान आशीष श्योराण सहायक सेनानी, सखाराम मंडावी थाना प्रभारी (झारा घाटी ), अनिल तोमर निरीक्षक, एवं सरपंचों, तथा ग्रामीणों ने भा0ति0सी पुलिस बल के द्वारा किए गए कार्यक्रम की सराहना की तथा आभार व्यक्त किया।

कोहकापाल में हुआ किसान मजदूर कल्याण महासभा

0

दिनांक 04/02/23 दिन शनिवार को किसान मजदूर कल्याण महासभा के द्वारा जगदलपुर शहर के कोहकापाल प्रवीर वार्ड में कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां बड़ी संख्या में कोहकापाल के निवासी पहुंचकर अपने क्षेत्र की समस्याओं से महासभा को अवगत कराया वार्डवासियों ने बताया कि हमारे वार्ड के लोग जो अधिकांस मजदूर वर्ग से आते हैं हमें सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी नहीं मिलती तथा उसका लाभ भी नहीं मिल पाता

जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के चुनावी मौसम में आते हैं फिर हमें अपने हाल पर छोड़ देते हैं इस पर किसान मजदूर कल्याण महासभा संगठन के पदाधिकारियों ने इनकी सभी समस्याओं को सम्बंधितों तक पहुंचाकर त्वरित निराकरण करवाने का भरोसा दिलाया महासभा की कार्यशैली से प्रभावित होकर कोहकापाल प्रवीर वार्ड जगदलपुर के उपस्थित सभी लोगों ने किसान मजदूर कल्याण महासभा की सदस्यता ग्रहण कर महासभा के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही आज के इस कार्यक्रम में संतोष यादव, सुरेन्द्र चालकी, उमेश यादव, विक्रम लहरें, लोकेश नंदा, रमेश यादव, विकास जोशी,मनीष गढ़पाले, सुदीप महाराणा, वकील यादव मनोहर ठाकुर, सुमित्रा, पदमनी,सोनमती, शांति,राधा बघेल,दयामनी, आराधना,मनबती,हेमिका सोनी,मालती,लखमूराम, दामोदर, मुन्ना,चन्दो आदि उपस्थित रहे आज के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मनीष गढ़पाले ने किया तथा संचालन विक्रम लहरे द्वारा किया गया।

हम मुट्ठीभर हैं, लेकिन कुर्सी से उतारने की ताकत भी है हममें

0
  • रमन सरकार का दंभ चूर – चूर करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भूपेश सरकार को चैलेंज
  • आंदोलन पर उतर आई हैं कार्यकर्त्ता और सहायिकाओं

बकावंड भले ही हमारे जनप्रतिनिधि हमें मुट्ठीभर बताकर हमारा अपमान करते हैं, लेकिन हमारी हस्ती इतनी बड़ी है कि हम सरकार को सत्ता से बेदखल करने की ताकत रखती हैं। रमन सरकार हमारी ताकत देख चुकी है और अब भूपेश बघेल सरकार हमारे धैर्य की परीक्षा न ले। ऐसी चुनौती यहां आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं और सहायिकाओं ने प्रदेश सरकार को दी है। ब्लॉक मुख्यालय बकावंड के तहसील कार्यालय के सामने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ बकावंड ब्लॉक स्तर पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन कर रही हैं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों में सभी कार्यकर्ताओं को प्राथमिक शालाओं में शिक्षक का दर्जा दिया जाए, आंगनबाड़ी सहायिकाओं को कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों पर शत – प्रतिशत पदोन्नति दी जाए, विभागीय सेवा भर्ती नियम में संशोधन किया जाए, सेवानिवृत्ति के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 5 लाख रु. व सहायिका को 3 लाख रुपए की राशि एकमुश्त दी जाए, मासिक पेंशन, ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाए, कार्यकर्त्ताओं व सहायिकाओं के लिए समूह बीमा योजना लागू की जाए, प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों को तत्काल भरा जाए, पोषण टैंक और अन्य कार्यों लिए जब तक मोबाइल नेट चार्ज नहीं दिया जाता, तब तक मोबाइल के जरिए ऐसे कार्य करने के लिए दबाव न डाला जाए आदि मांगें शामिल हैं।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि भूपेश बघेल सरकार ने चुनाव के समय जो वादा किया था, उसे पूरा करें तभी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रह पाएगी। भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बने 4 साल हो गए हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी, तब मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह ने कहा था कि मुट्ठीभर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हमारा क्या बिगाड़ लेंगी। तब हमने भाजपा को कुर्सी से उतार दिया था। हममें इतनी ताकत और एकजुटता है कि हम कांग्रेस सरकार को भी उतार सकती हैं। भूपेश बघेल सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती है, तो आगे भूख हड़ताल भी शुरू कर देंगी और धरना प्रदर्शन यूं ही चलता रहेगा।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी में जुटे बैज व अन्य नेता

0
  • स्वागत समिति के सदस्य बनाए गए हैं बस्तर के सांसद दीपक बैज

जगदलपुर रायपुर में आगामी 24 से 26 फरवरी तक होने वाले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी में बस्तर के सांसद दीपक बैज अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ जुट गए हैं। अधिवेशन के आयोजन की स्वागत समिति में सांसद बैज सदस्य बनाए गए हैं और वे पार्टी संगठन द्वारा सौंपी गई हर जिम्मेदारी को बखूबी पूरा करने में माहिर माने जाते हैं।कांग्रेस के पूर्ण राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए आयोजन समिति और स्वागत समिति का गठन पार्टी नेतृत्व ने पहले ही कर दिया है।

स्वागत समिति में बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज समेत तीन अन्य नेताओं को भी सदस्य बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलते ही बैज अपने मिशन पर शिद्दत के साथ जुट गए हैं। रविवार को सांसद बैज रायपुर पहुंच गए और पार्टी के आदेश पर अमल करने में लग गए। बैज मेफेयर होटल रायपुर में कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में शामिल हुए। बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सह प्रभारी चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, केबिनेट मंत्री शिव कुमार डहरिया, बस्तर सांसद दीपक बैज, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी एवं अन्य नेता शामिल हुए। तैयारियों तथा बाहर से आने वाले नेताओं को रुकवाने, उनके भोजन व अन्य सुविधाओं को लेकर गहन चर्चा की गई। सांसद दीपक बैज ने प्रदेश सह प्रभारी चंदन यादव व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के मार्गदर्शन में आगंतुक नेताओं को रिसीव करने और उनके स्वागत सत्कार के संबंध में स्वागत समिति के अन्य सदस्यों के साथ मंत्रणा भी की। उल्लेखनीय है कि श्री बैज पार्टी संगठन द्वारा सौंपे जाने वाले हर दायित्व को सफलता पूर्वक पूरा करके ही दम लेते हैं। कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के उप चुनाव में बैज अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता का परिचय दे चुके हैं। हाल ही में जगदलपुर में आयोजित छात्रावासी छात्रों के संभाग स्तरीय सम्मेलन को सफलता के सोपान तक पहुंचाने में बैज ने कोई कसर बाकी नहीं रखी थी। छात्रों के इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। इस सफल सम्मेलन के जरिए सांसद बैज संभाग के आदिवासी और अनुसूचित जाति के छात्र छात्राओं पर खासा प्रभाव डाल चुके हैं। लंबे अरसे बाद छात्रावासी विद्यार्थियों की सुध लेने कोई मुख्यमंत्री जगदलपुर पहुंचा था। यही नहीं बस्तर के यंग टाइगर के नाम से विख्यात सांसद श्री बैज जितनी शिद्दत के साथ पार्टी संगठन के कार्यों में जुट जाते हैं, उतनी ही शिद्दत के साथ वे अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों का दुख दर्द दूर करने में भी लगे रहते हैं। बैज जगदलपुर में उपलब्ध रहते हैं, तो एक दिन भी जाया किए बगैर क्षेत्र के गांवों के दौरे पर निकल पड़ते हैं। यही वजह है कि बैज को क्षेत्र के लोग सिर आंखों पर बिठाने के लिए सदैव तत्पर दिखाई देते हैं।

ग्रामीणों ने माना भूपेश बघेल सरकार के काम का लोहा

0
  • कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल के समक्ष उधेड़ी भाजपा की बखिया
  • विधायक और मुख्यमंत्री के कार्यों के कायल हैं मधोता- 2 के ग्रामीण

बस्तर विधानसभा क्षेत्र बस्तर के ग्राम मधोता-2 में 75 लाख रूपए से भी अधिक के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल द्वारा किया गया।गांव पहुंचते ही स्थानीय महिलाओं ने बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल का भव्य स्वागत किया। महिलाएं क्षेत्रीय विधायक को अपने बीच पाकर काफी खुश नजर आ रही थीं। ग्रामीणों ने गांव में सामुदायिक भवन, धर्मशाला भवन, भैरमदेव मंदिर बनवाने के लिए बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। बघेल ने नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण किया।

भैरवदेव एवं मावली माता की पूजा अर्चना कर ग्रामीणों की सुख समृद्धि के लिए कामना की। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने मधोता – 2 खैरगुड़ापारा में 300 मीटर सीसी मीटर रोड का भूमिपूजन कर लोगों को बहुत बड़ी राहत दी। ग्रामीणों ने विधायक बघेल के समक्ष भाजपा के 15 वर्षीय शासनकाल की तुलना कांग्रेस के महज चार साल के शासनकाल से करते हुए कांग्रेस सरकार की खुलकर तारीफ की। ग्रामीणों ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता भी गांव में आए। उन्हे भी अपनी समस्याओं से अवगत कराया था, लेकिन उनसे सिर्फ आश्वासन ही मिला। पिछले सत्र में पूर्व विधायक सुभाऊ कश्यप भी गांव आए थे तब उनसे भी थोथा आश्वासन ही मिला था। भाजपा के 15 साल के शासनकाल में सांसद, मंत्री विधायक सिर्फ वादा करते थे, काम नहीं। आज भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में क्षेत्रीय विधायक लखेश्वर बघेल के नेतृत्व में विभिन्न ग्राम पंचायतों में सड़क, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि की अच्छी व्यवस्था हो रही है। गांव गांव में मातागुड़ी का निर्माण हो रहा है। ग्रामीणों के इस प्यार के लिए धन्यवाद देते हुए बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गिरोला माता हिंगलाजिन की पावन धरा पर आगमन हुआ था। तब मैंने बहुत हमारे बस्तरवासियों की धार्मिक आस्था के केंद्र देवगुड़ी संबंधी कार्यों में होने वाले खर्च की व्यवस्था शासन की ओर से करने का आग्रह किया था। इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस कार्य के लिए प्रत्येक वर्ष हर ग्राम पंचायत को दस हजार रु. देने की घोषणा की थी। विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा यह कांग्रेस ही ऐसे महत्वपूर्ण कार्यों को पर पूरा ध्यान देती है। बस्तर विधायक ने आगे कहा कि युवा शक्ति को सही दिशा देने और उन्हें विकास की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया गया है। क्लब के माध्यम से युवा शासन की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग कर रहे हैं। शिक्षा और खेल के माध्यम से स्वस्थ समाज की स्थापना में सहभागी बनने का अवसर उन्हें मिला है। क्लब के माध्यम से युवा शासन की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग कर रहे हैं। शिक्षा और खेल के माध्यम से स्वस्थ समाज की स्थापना में सहभागी बनने का अवसर उन्हें मिला है। युवाओं को कुपोषण को दूर करने सामाजिक असमानता, कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्वच्छता अभियान से जुड़कर कार्य करने के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गणेश बघेल, जनपद सदस्य लखेश्वर कश्यप, जनपद सदस्य बैद्यनाथ मौर्य, लखमू राम, बीरसिंह, कृपालु, रूद्रप्रताप, राजेश कुमार, कुंतला भंडारी, निलेद्री कश्यप, डोमूराम, गोविंद, रतपाल, तैसिंह, अर्जुन भंडारी, देवेंद्र, बचन, झुलकु राम, उदय, मंगतू, जयदेव, सावित्री तिवारी, कोला, गुंजू, सुदर, फरशु, आसमन, घसु मांझी, रुमा मांझी, ग्रामवासी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्तागण उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS