शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चिखली के कक्षा सातवीं में पढ़ने वाली कु तानिया का चयन 69वे राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 के आयु समूह 14 वर्ष फुटबाल के लिए हुआ।यह प्रतियोगिता 18.12.2025 से 21.12.2025 तक रांची झारखंड में आयोजित होगी। रानी दुर्गावती फुटबॉल क्लब चिखली के सचिव व कोच चन्द्रशेखर पवार ने बताया तानिया क्लब की नियमित खिलाड़ी हैं और कक्षा 4 थी से फुटबाल सिख रही है। तानिया का चयन बालोद में हुए राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के आधार पर किया ।
गया। तानिया शालेय फुटबाल छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। तानिया, प्राची पोर्ते की छोटी बहन है और प्राची की तरह ये भी अपनी टीम में डिफेंस खेलती है।आयु समूह 17 वर्ष के लिए प्राची का भी चयन नेशनल के लिए हुआ है दोनो बहनों का चयन नेशनल के लिए होना हमारे क्लब के लिए सौभाग्य की बात है। इनके पिता पेशे से सेल्समेन है और छोटी बेटी को भी बड़ी की तरह एक अच्छी खिलाड़ी बनाना चाहते हैं तानिया प्रतिदिन सुबह-शाम चिखली मैदान में अभ्यास कर अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रही हैं। शालेय राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में चयन होने पर जिला शिक्षा अधिकारी बालोद मधुलिका तिवारी, सहा जिला खेल अधिकारी शिक्षा विभाग किशोर मेहरा, सपन जेना खेल समन्वयक बालोद , प्राचार्य चिखली विनीता सैनी, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी डौण्डी प्रवीण कुमार चतुर्वेदी, संजय ठाकुर, सरपंच चिखली रम्हऊ राम, रामाधार साहू, तेजेश्वर भट्ट, चम्पा लाल सागर, दिनेश किशान, जगप्रीत संधू, समस्त स्टाफ चिखली, ग्रामीणजन एवं क्लब के सभी खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
दल्ली राजहरा–डौण्डी मुख्य मार्ग पर डौण्डी कॉलेज के सामने ट्रक और मारुति अर्टिगा के बीच हुई भीषण सड़क दुर्घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत की अपुष्ट जानकारी मिल रही है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में शामिल ट्रक का क्रमांक CG08 L 2898 तथा मारुति अर्टिगा का क्रमांक CG04 PV 7828 बताया जा रहा है। टक्कर इतनी तेज थी कि अर्टिगा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।एक मृतक का नाम यश कर बताया जा रहा है दूसरे का आकाश बोरकर आकाश बोरकर की मृत्यु की पुष्टि नहीं हुई है उसे स्थानीय शहीद अस्पताल में रेफर किया गया हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य के साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया। पुलिस द्वारा यातायात को नियंत्रित कर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि दल्ली राजहरा–डौण्डी मार्ग अत्यंत व्यस्त मार्ग है, जहां भारी वाहनों की आवाजाही और तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय नागरिकों ने इस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को और सख्त करने की मांग की है।
दल्लीराजहरा – व्यवहार न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में बड़ी संख्या में प्रकरणों का आपसी सहमति से निराकरण किया गया। लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में लंबित मामलों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान किया गया।लोक अदालत में पति-पत्नी श्रीमती संगीता भारद्वाज एवं महेंद्र भारद्वाज के बीच लंबे समय से चल रहे घरेलू हिंसा प्रकरण में दोनों पक्षों के बीच राजीनामा कर प्रकरण को समाप्त कराया गया। इसके अतिरिक्त 06 प्रकरण धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम के, 937 प्रकरण मोटर व्हीकल एक्ट के, 80 समरी ट्रायल, 02 आईपीसी के तथा 33 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया गया। प्री-लिटिगेशन प्रकरणों में बैंक, नगर पालिका, नगर पंचायत, विद्युत विभाग एवं दूरसंचार विभाग से संबंधित मामलों में आपसी सहमति से राजीनामा हुआ।लोक अदालत में कुल 1058 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। इस दौरान कुल 26,19,176 रुपये की राशि प्राप्त हुई।इस अवसर पर व्यवहार न्यायालय दल्ली राजहरा की प्रथम श्रेणी न्यायाधीश श्रीमती श्रद्धा सिंह श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। अधिवक्ता अधिकारी के रूप में पीतांबर रावटे एवं जितेंद्र भट्ट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लोक अदालत में अधिवक्ता पवन गोयल, इसराइल साहू, राकेश द्विवेदी, जागेंद्र भारद्वाज, सुनील नंदी, मनोज प्रताप सिंह, अनीश वाघमारे, रेशमा बानो एवं सेलीस्टियल डिसूजा उपस्थित रहे। इसके साथ ही न्यायालय रीडर मनीष कुमार दर्रो, विजय तुरकाने, संजय चंद्राकर श्रीमती कमलेश्वरी गावरे, विभिन्न संस्थाओं—बैंक, नगर पालिका, नगर पंचायत, विद्युत विभाग एवं दूरसंचार विभाग—के आधिकारिक प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहे। सहित समाज सेवाओं से जुड़े कर्मचारी एवं अधिकारी भी उपस्थित थे।
बालोद, 13 दिसम्बर 2025राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छग राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार बालोद जिले के सभी न्यायालयों में आज नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिनमें राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सहमति व सुलह समझौता से निरात किये गये है। प्रकरणों के पक्षकारों की भौतिक तथा वर्चुअल दोनों ही माध्यमों से उनकी उपस्थिति में निराकृत किये जाने के अतिरिक्त स्पेशल सिटिंग के माध्यम से भी पेटी अफेंस के प्रकरणों को निराकृत किया गया। इस सिलसिले में माननीय न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर ने इस संपूर्ण लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु निरंतर प्रयास करते हुए वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से भी लगातार अधिक से अधिक मामलों को निराकृत किये जाने हेतु प्रेरित किया। इसी तारतम्य में जिला व सत्र न्यायालय बालोद एवं व्यवहार न्यायालय स्तर पर डौण्डीलोहारा, दल्लीराजहरा, गुण्डरदेही में तथा बालोद जिले के राजस्व न्यायालयों में भी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री श्याम लाल नवरत्न बालोद के निर्देशानुसार इस लोक अदालत के लिए बालोद जिले में कुल 25 खण्डपीठ का गठन किया गया। इस लोक अदालत में लंबित सिविल एवं दांडिक प्रकरण, प्री-लिटिगेशन के बैंक, विद्युत, जलकर, बीएसएनएल के तथा राजस्व न्यायालयों की खंडपीठ के समक्ष कुल 62 हजार 518 प्रकरण निराकरण हेतु रखे गये थे, जिसमें 60 हजार 251 प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से किया गया। इस लोक अदालत में कुल 5 करोड़ 69 लाख 12 हजार 351 रूपये राशि का अवार्ड पारित किया गया है। इस नेशनल लोक अदालत में आपसी सहमति व सुलह समझौता करने वालों पक्षकारों को प्रोत्साहन स्वरूप पौधा वितरण भी किया गया। नेशनल लोक अदालत में जिला न्यायालय परिसर में आये पक्षकारों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और साथ ही बालोद बाजार के द्वारा अपने सामग्री के प्रचार-प्रसार हेतु स्टॉल लगाया गया तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के द्वारा लोक अदालत के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में निर्मित नवीन मुख्य द्वार का उद्घाटन किया गया तथा समाज कल्याण विभाग की ओर से हितग्राहियों को ट्राईसिकल, श्रवणयंत्र वितरित किया गया एवं महिला बाल विकास की ओर से गर्भवती महिलाओं की गोदभराई का आयोजन भी किया गया।
दल्लीराजहरा।बस्तर ओलंपिक 2025 के अंतर्गत आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में संपूर्ण बस्तर संभाग स्तर पर गोला फेंक (Shot Put) स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दल्लीराजहरा नगर निवासी, भाजपा नेता महेश पांडे के पुत्र मनीष पांडे ने स्वर्ण पदक अर्जित कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
बस्तर ओलंपिक का आयोजन बस्तर संभाग में छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान, युवाओं को नशा व भटकाव से दूर रखने तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को समान मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जाता है। इस आयोजन के तहत एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, वॉलीबॉल, तीरंदाजी सहित पारंपरिक खेलों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, जिनमें बस्तर संभाग के सभी जिलों से खिलाड़ी भाग लेते हैं।इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर मनीष पांडे ने न केवल अपने परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि दल्लीराजहरा नगर एवं संपूर्ण बस्तर संभाग का मान बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी।
दल्ली-राजहरा : रात 2 बजे भालू की एंट्री, श्रमवीर चौक में दिखा—मोबाइल कैमरे में कैद, वन विभाग को मिला सचेत होने का अवसरदल्ली-राजहरा। शहर में देर रात 2:00 बजे भालू दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। बस स्टैंड से थाने जाने वाले मुख्य मार्ग श्रमवीर चौक में एक स्थानीय युवक ने भालू को अपने मोबाइल कैमरे में शांतिपूर्वक कैद किया। इसके बाद भालू वार्ड क्रमांक 23 की ओर स्थित उड़िया दफाई दिशा में जाता हुआ नजर आया।यह मार्ग दल्ली-राजहरा का सबसे व्यस्त मार्ग माना जाता है, क्योंकि इसी रोड पर रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड दोनों स्थित हैं।
देर रात तक भी यहां लोगों का आवागमन जारी रहता है। ऐसे में वीडियो सामने आने के बाद नागरिकों में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है।यह शहर में भालू दिखाई देने की दूसरी घटना है। इससे पहले वार्ड क्रमांक 24 के पास भी भालू देखा गया था, जिसे पकड़ने की व्यवस्था न होने के कारण वन विभाग कर्मचारियों ने राजहरा बाबा के जंगल की ओर दौड़ाया था।लगातार दो बार आबादी वाले क्षेत्रों में भालू की मौजूदगी ने वन विभाग को अब स्थिति को गंभीरता से लेने और समय रहते सचेत होने का अवसर प्रदान किया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं के दौरान किसी तरह की परेशानी या अनियमितता न हो।ध्यान देने योग्य बात यह है कि जिस श्रमवीर चौक पर भालू नजर आया, वहीं वन विभाग का कार्यालय भी स्थित है। स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि विभाग अब इस घटना के बाद तुरंत सक्रियता दिखाएगा और आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करेगा।
पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस के द्वारा पूज्य पिताश्री स्वर्गीय जयपाल सिंह बैस के प्रथम पुण्यतिथि के स्मरण में विशाल श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ सह वार्षिक श्राद्ध का आयोजन 16 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 के बीच कुसुमकसा में आयोजित किया जा रहा है ।श्रीमद भागवत कथा के कार्यक्रम स्थल का भूमिपूजन को आचार्य आमोद त्रिपाठी जी ने पूजा अर्चना कर सम्पन्न कराए ।आज संजय बैंस की माता जी पहला गैती चलाकर भूमिपूजन कमला बैस के हाथों सम्पन्न हुआ। साथ ही आयोजन संजय बैस और मंजू बैस ने कथा स्थल में गणेश अंबिका वरुण देव स्थापना कर पृथ्वी का पूजन कथा प्रारंभ होने के पूर्व स्थल का पूजन किए । इस अवसर पर बरखा राजपूत शिव भानु प्रताप सिंह स्वाति केसरिया जनपद सदस्य आशा आर्य राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के डाक्टर भूपेंद्र मिश्रा भुवन सिन्हा उप सरपंच नितिन जैन राम जानकी सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष जैन देवराज जैन मोनू गुप्ता मोती कुचेरिया पूनम सिन्हा होमन कौशिक जगन्नाथ सिवाना मनीष जेठवानी भाजपा मंडल के महामंत्री टिकेंद्र साहू वाय पी गांगुली जी गोविंद सिन्हा खोरबाहरा धनकर रवि यादव बलवंत साहू दुर्गा राजाभोज ख़ेमिन निर्मलकर श्रीमती पड़ौती मैडम शिव राम सिंदरामे सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के भागवत कथा वाचक प्रसिद्ध पंडित कृष्णकांत शास्त्री रामनगर कवर्धा के हैं । जिनकी कथा का आनंद हजारों की संख्या में यूट्यूब के माध्यम से जन मानस लेते हैं । श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का कार्यक्रम इस प्रकार से होगा । जिसमें प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक पार्थिव शिवलिंग पूजा एवं रुद्राभिषेक होगा ।
श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान सप्ताह सह_ वार्षिक श्राद्ध
दिनांक 24-12-26 बुधवार, गीता, महा आरती, वार्षिक श्राद्ध, ब्राम्हण भोजन प्रसादी ।इस आयोजन के अंतिम दिन 24 दिसंबर 2025 को विशाल नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है । जिसमें श्री गणेश विनायक आई हॉस्पिटल रायपुर के नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं उनकी टीम उपस्थित रहेंगे । इस नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में जरूरतमंद लोगों के लिए निशुल्क ऑपरेशन ,भोजन दवाई एवं चश्मा की भी निशुल्क सुविधा रहेगी । साथ ही कैंप से अस्पताल तक ले जाने तथा लाने की व्यवस्था भी आयोजन समिति के द्वारा कराई जाएगी ऑपरेशन आदि के लिए वोटर आईडी आधार कार्ड के प्रति लाना आवश्यक होगा । इस महा आयोजन के लिए कमला बैस माताजी संजय बैस एवं मंजू बैस ने धर्म प्रेमियों से अनुरोध किया है कि श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित होकर कथा श्रवण करें तथा 24 दिसंबर को विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर के आयोजन में भी सम्मिलित होकर अपना नेत्र परीक्षण करवाये।
नगर पालिका दल्ली राजहरा में 1 मार्च से अब तक दो बार सामान्य सभा की बैठक आहूत की गई है की जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू द्वारा दिया गया l उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम की धारा के अनुसार पहली बैठक 30 अप्रैल एवं द्वितीय बैठक22 सितंबर 2025 को सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई थी l हमारा उद्देश्य ही है कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ हमने सभी विपक्षी जनप्रतिनिधियों के साथ विकास की परियोजनाओं को चर्चा कर शहर का विकास कर रहे हैं, जिसके तहत आज दल्ली राजहरा शहर में केंद्रीय विद्यालय का कार्य प्रगति पर है विभिन्न वार्डों में जनमानस को असुविधा न हो इसके लिए नाली, सीसी रोड, कई वार्डों में बंद पड़े स्ट्रीट लाइटों में विद्युत सुधार कर नई लाइट की व्यवस्था की गई है एवं विगत 5 वर्षों से बंद पड़ी जल आवर्धन योजना को नगर पालिका के अथक प्रयास से शासन द्वारा राशि स्वीकृत कराई गई हैl पेयजल की समस्याओं का निदान करते हुए नगर वासियों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कर रही हैl नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू ने कहा कि हमारा उद्देश्य ही है कि हम सभी जनप्रतिनिधि मिलकर राजहरा शहर को सुंदर एवं विकास की राह पर अग्रसर करें l
राजाराव पठार ग्राम कर्रेझर में वीर मेला महोत्सव के अवसर पर आयोजित शहीद वीर नारायण सिंह के श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिलमु ख्यमंत्री ने आदिवासी समाज की संस्कृति, इतिहास और विरासत को बताया अत्यंत वैभवशालीमेला स्थल के समीप तालाब निर्माण हेतु 15 लाख, मेला आयोजन हेतु प्रदान की जाने वाली राशि को बढ़ा कर 20 लाख रुपए करने तथा देव स्थल में किचन शेड निर्माण करने की घोषणा71 लाख 93 हजार के 5 विकास कार्यों का किया लोकार्पणबालोद 10 दिसंबर 2025 । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राष्ट्र व समाज के नव निर्माण में आदिवासी समाज के अमर शहीदों एवं महापुरूषों का योगदान अनुपम एवं अद्वितीय योगदान है। उन्होंने कहा कि जब जब राष्ट्र व समाज पर विपत्ति आई है, आदिवासी समाज ने उनका डट कर मुकाबला कर विघटनकारी तत्वों को मुहतोड़ जवाब दिया है। मुख्यमंत्री श्री साय आज बालोद जिले के गुरूर विकासखंड के ग्राम कर्रेझर में आयोजित विराट वीर मेला महोत्सव के अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। श्री साय एवं अतिथियों ने 3 दिवसीय विराट वीर मेला के अंतिम दिवस पर आज आयोजित शहीद वीर नारायणसिंह श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर अमर शहीर वीरनारायण सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय ने सर्वप्रथम भगवान बूढ़ादेव, राजाराव बाबा और शहीद वीरनारायण सिंह को पूजा अर्चना कर उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री साय ने आदिवासी समाज की संस्कृति, इतिहास और विरासत को अत्यंत वैभवशाली बताते हुए उसकी भूरी-भूरी सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम कर्रेझर में मेला स्थल के समीप तालाब निर्माण हेतु 15 लाख, मेला आयोजन हेतु आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा प्रदान कि जाने वाली 10 लाख रूपये की सहयोग राशि को बढ़ाकर 20 लाख रूपये करने तथा राजाराव पठार स्थित देवस्थल में किचन शेड निर्माण करने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने मेला स्थल पर कुल 71 लाख 93 हजार रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर श्री साय ने आदिवासी समाज के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु समाज प्रमुखों के साथ राजधानी रायपुर में बैठकर उनका निराकरण करने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने किया।
वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा, कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री आशाराम नेताम, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसाय मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारिणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, पूर्व विधायक श्री ब्रम्हानंद नेताम, श्री प्रीतम साहू, वरिष्ट जनप्रतिनिधि श्री यशवंत जैन, श्री चेमन देशमुख, श्री राकेश यादव, वीर मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री उमेंदीराम गंगराले सहित श्री अकबर राम कोर्राम, श्री तुकाराम कोर्राम एवं अन्य समाज प्रमुखों के अलावा कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल, तथा विशाल संख्या में सामाजिक प्रतिनिधी एवं आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दुनिया में आदिवासी संस्कृति का एक समृद्धि इतिहास है। इस अवसर पर उन्होंने आदिवासियों के हितों के संरक्षण एवं देश-दुनिया में विशिष्ट पहचान दिलाने हेतु पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के योगदानांे का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय वाजपेयी के द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान आदिवासियों के विकास एवं उनके हितों के संरक्षण हेतु सर्व प्रथम जनजाति कार्य मंत्रालय की स्थापना की थी। आज जनजाति कार्य मंत्रालय का बजट हमारे राज्य के आधे बजट से भी अधिक है। श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के योगदानों के फलस्वरूप आज देश में राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद पर आदिवासी समाज की महिला विराजमान है। उन्होेंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज देश और दुनिया में आदिवासी समाज के इतिहास एवं विरासत को विशिष्ट पहचान मिला है। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान बिरसा मुण्डा, शहीद वीर नारायण सिंह एवं श्री गैंदसिंह नायक के अद्म्य वीरता, साहस एवं राष्ट्र भक्ति का उल्लेख करते हुए उसे अतुलनीय बताया। उन्होंने कहा कि हमारे सरकार के द्वारा मोदी की गारंटी के तहत किए गए सभी वायदों को पूरा किया गया है। हमारी सरकार ने राज्य में सत्ता की बागडोर संभालने के पश्चात तत्काल 18 लाख प्रधानमंत्री आवास निर्माण की स्वीकृति एवं प्रति क्विंटल 3100 रूपये की दर से धान खरीदी, मेहनतकश तेंदुपत्ता संग्राहकों के हित में चरण पादुका योजना लागू करने के अलावा तेंदुपत्ता मानक बोरा में वृद्धि करते हुए 5500 रूपये करने का निर्णय लिया। इसके अलावा भूमिहीन किसान न्याय योजना जैसे जनहितैषी योजना शुरू करने के अलावा राज्य के शिक्षित युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए पीएससी घोटाले का निष्पक्ष जाँच करने का भी निर्णय लिया है।श्री साय ने छत्तीसगढ़ प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने तथा पूरी देश और दुनिया में विशिष्ट पहचान दिलाने हेतु आदिवासी समाज एवं छत्तीसगढ़ की जनता से विनम्र आशीर्वाद भी मांगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से आज राज्य में नक्सलवाद समाप्ति की ओर है।
उन्होंने कहा कि आज बस्तर सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है। नक्सलवाद की समाप्ति के पश्चात् बस्तर सहित समूचे छत्तीसगढ़ में हम विकास की नई गंगा बहाएंगे। उन्होंने राज्य की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि हमारी सरकार राज्य के विकास के लिए कोई कसर नही छोड़ेगी। मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राजाराव पठार में आगे भी अनेक विकास कार्य किए जाएंगे। श्री साय ने किसी भी समाज एवं राष्ट्र के निर्माण के लिए शिक्षा को सबसे बड़ा अस्त्र बताते हुए आदिवासी समाज को आने वाले पीढ़ी को शिक्षित एवं ज्ञानवान बनाने की दिशा में कार्य करने को कहा। मुख्यमंत्री ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा आदिवासी समाज के कल्याण हेतु संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के अंतर्गत कुल 80 हजार करोड़ रूपये की राशि का प्रावधान किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने समाज प्रमुखों के मांग पर राजधानी रायपुर में समाज प्रमुखों के साथ बैठक आयोजित आदिवासी समाज के मांगों एवं समस्याओं की निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने की भी बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने राजाराव पठार में विशाल एवं भव्य वीर मेला महोत्सव के आयोजन की भूरी-भूरी सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अरविंद नेताम ने राज्य के विकास में सबसे बड़ी बाधक नक्सलवाद का लगभग समाप्तप्राय होने पर राज्य व केन्द्र सरकार के प्रयासों की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि आज से कुछ वर्षों तक नक्सलवाद की समाप्ति असंभव एवं दुष्कर लगता था। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह एवं छत्तीसगढ़ सरकार के ठोस एवं कारगर प्रयासों के फलस्वरूप पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी समाप्ति की ओर है। इस अवसर पर उन्होंने राजाराव पठार में विराट वीर मेला महोत्सव के आयोजन के महत्व एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए समाज के मांगों एवं समस्याओं की ओर मुख्यमंत्री श्री साय एवं छत्तीसगढ़ सरकार का ध्यान भी आकृष्ट कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने कहा कि आज आप सभी के बीच आकर मुझे अत्यंत खुशी हो रही है। मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि सरकार और आपके मुख्यमंत्री पूरी तरह से आपके साथ खड़े हैं, किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। हमारा संकल्प स्पष्ट है, प्रदेश के हर वर्ग का समग्र विकास। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विकास के कई नए कार्य तेजी से आगे बढ़ाए जा रहे हैं। राजधानी रायपुर में नव निर्मित नया म्यूजियम हमारी संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगा। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि जिन मुद्दों के लिए हमारे पूर्वजों ने संघर्ष किया, वे आज साकार हो रहे हैं। वन अधिकार की लंबी लड़ाई का परिणाम है कि आज उनके परिजनों को उनका अधिकार मिल रहा है। शहीद वीर नारायण सिंह ने देश और संस्कृति के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश खुशहाली की ओर बढ़ रहा है और बस्तर वर्षों पुरानी नक्सली पीड़ा से मुक्त हो रहा है। यहां के लोगों के जीवन में खुशहाली आ रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, निर्माण और विकास की मजबूत नींव बस्तर में रखी जा रही है। मुख्यमंत्री द्वारा रोडमैप तैयार कर लगातार बस्तर के विकास में जुटे हैं। श्री कश्यप ने धर्मांतरण को रोकने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि आदिवासी संस्कृति की रक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि बस्तर में तीन मेडिकल कॉलेज और एक विश्वविद्यालय स्थापित हुए हैं। दिल्ली में आदिवासी बच्चों के लिए बने छात्रावास से उन्हें डॉक्टर और इंजीनियर बनने में बड़ी सहायता मिल रही है।समारोह में स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए वीर मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री यूआर गंगराले ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं अतिथियों के समक्ष समाज के प्रमुख मांगों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन पूर्व विधायक श्री ब्रम्हानंद नेताम ने किया। इस अवसर पर आदिवासी समाज के लोक कलाकारों के द्वारा रेला, मांदरी, हुलकी आदि परंपरागत लोक विधाओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जीवंत प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने आदिवासी समाज के रचनाकार श्रीमती हेमवती ठाकुर के द्वारा रचित पुस्तक ’आदिशक्ति माँ अंगारमोती’ एवं मरई राधेश्याम बस्तरिया की पुस्तक ’घोटुल पुंदाना’ पुस्तक का भी विमोचन किया।
वोडाफोन आईडिया कंपनी के आरोपी पी.ओ.एस. ईश्वर गजेन्द्र को बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार।
कंपनी द्वारा दिये टारगेट को पुरा करने के लिए आरोपी द्वारा 142 फर्जी सीम धारको का बायोमैट्रिक आधार एप्लीकेशन से पहचान लेकर धोखाधड़ी से उपयोग कर अतिरिक्त सीम जारी कर सीम को तोडा।
वोडाफोन आईडिया कंपनी की 142 सीम फर्जी तरीके से pos name 7440204196 Ishwar द्वारा जारी करने की जांच सायबर सेल बालोद द्वारा करने पर वोडाफोन, आईडिया कंपनी की कुल 142 सीम नम्बर के धारको से तस्दीक पर थाना बालोद क्षेत्र में दिनांक 01.07.2024 से दिनांक 30.08.2024 तक वोडाफोन आईडिया कंपनी की pos name 7440204196 Ishwar सीम विक्रेता द्वारा सीम धारको के जानकारी के बगैर धारको का बायोमैट्रिक डिजिटल आधार एप्लीकेशन से पहचान का बेईमानी पूर्वक उपयोग कर सीम जारी कर धोखाधड़ी करने की लिखित आवेदन प्रस्तुत करने पर अपराध क्रमांक 531/2025 धारा- 318(4) बीएनएस, 42(3)(म्) दूरसंचार अधिनियम 2023 दर्ज कर आरोपी वोडाफोन आईडिया कंपनी की pos name 7440204196 Ishwar सीम विक्रेता से पुछताछ करने पर कंपनी द्वारा सीम बेचने के लिए दिये टारगेट को पुरा करने के लिए आरोपी अपने अन्य साथी के साथ सीम बेचते एवं दूसरे कंपनी की सीम को पोर्ट करते समय लापू सीम नम्बर 7440204196 में आधार फेस मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से जियो कंपनी की सीम बेचते समय ग्राहको का आधार फेस आईडी को वोडाफोन आईडिया कंपनी की सीम में भी उपयोग कर ग्राहको के नाम पर सीम जारी कर लेते थे जिसकी जानकारी ग्राहकों को नही होता था। ग्राहको के नाम पर जारी हुए वोडाफोन आईडिया कंपनी की अतिरिक्त सीम को तत्काल एक बार सीम चालू करने के लिए काल करने के बाद तोड़ देना बताये कि आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश करने पर आरोपी को न्यायिक रिमांड प्राप्त होने से जिला जेल बालोद में निरूध्द किया गया है। नाम आरोपीः- ईश्वर गजेन्द्र पिता गैंदलाल गजेन्द्र उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम निपानी थाना व जिला बालोद (छ.ग.)