City Media - Page 1707 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1707

Breaking Corona Alert – आज दल्लीराजहरा में कोरोना के मामले में रही राहत भरी खबर

0

दल्लीराजहरा – आज दल्लीराजहरा में 05 कोरोना संक्रमित मिले |  

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 06 से 02, वार्ड क्र 22  से 01 और वार्ड क्र 26  से 02 की पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस प्रकार आज एंटीजन से 04 और आरटीपीसीआर से 01 की रिपोर्ट के आधार पर कुल 05 लोग कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

विधायक के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस

0

बालोद–संजारी-बालोद की लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा जी के मुख्य आतिथ्य में आज जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस झलमला बालोद में मनाया गया | इस अवसर पर विधायक जी हाथों दिव्यांगों को प्रोत्साहन राशि सहित सामग्री वितरण किया गया |

इस अवसर पर विधायक जी के साथ जिला पंचायत के सीईओ चंद्रकार जी, व समस्त जनपद के समान शिक्षा संगठक व समाज कल्याण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गण व जिले भर के दिव्यांग भारी संख्या में उपस्थित रहे |

महिला ने पुलिस कर्मी पर लगाये यौन उत्पीडन का आरोप

0

जगदलपुर। बकावंड ब्लाक के आवासपारा निवासी एक महिला के साथ यौन शोषण करने का मामला प्रकाश आया है । इस महिला से कथित तौर पर दंतेवाड़ा निवासी आरक्षक पर गंभीर आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने कहा कि आंवराभाटा निवासी जिला दंतेवाडा निवासी विजय ध्रुव आरक्षक के पद पर नियुक्त हैं जो कि 5 वर्षों से शादी का प्रलोभन देकर उसका शोषण करते रहता था। विगत कई दिनों से विजय ध्रुव नदारद है और उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर अज्ञात महिला द्वारा पीड़िता से गाली गलौज करते हुए फोन कट कर दी।

इस मामले में बकावंड चौकी में पीड़िता की शिकायत पर विजय ध्रुव के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज करवाने गई लेकिन बकावंड पुलिस ने आरक्षक विजय ध्रुव के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होने पर नाराज महिला ने जगदलपुर एसपी को इसकी शिकायत दर्ज करवाई लेकिन आज दिनांक तक विजय ध्रुव के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। ज्ञात हो कि यहां मामला सोशल मीडिया में ज्यादा जोर शोर से चल रहा है और इसकी जानकारी संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी को भी नहीं है। बकावंड पुलिस चौकी के प्रभारी एंब्रोस कुजुर से जब इस प्रकरण के बारे में जानकारी चाही गई तो उन्होंने कहा कि वह फिलहाल नए-नए हैं ऐसी किसी प्रकरण के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है ,जानकारी लेने के बाद ही वह किसी प्रकार की प्रतिक्रिया व्यक्त कर सकते हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि, जाने छतीसगढ़ में कितना बढ़ा

0

नई दिल्ली: दिसंबर माह में लगातार दूसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों मे बढ़ोतरी जारी हैं। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज  डीजल की कीमत में 18 से 20 पैसे की बढ़ोतरी हुई है तो पेट्रोल की कीमत भी 15 पैसे से 17 पैसे तक बढ़ी हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

आज राजधानी रायपुर में पेट्रोल की कीमत करीब 81.29 हैं वहीं डीजल करीब 78.79 रुपए प्रति लीटर हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

संगठन स्तर के कार्य को लेकर अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का बस्तर दौरा, धान खरीदी के साथ किसानो को हो रही दिक्कतों की जानकारी लेंगे

0

जगदलपुर – अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक नवीन मार्कंडेय कल 02 दिसम्बर से बस्तर संभाग के प्रवास पर है | भारतीय जनता पार्टी आलाकमान द्वारा उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के बाद से ही लगातार प्रदेश के दौरे पर है | आज एक औपचारिक मुलाकात में उन्होंने बताया कि मोर्चा अध्यक्ष बनने के बाद से लगातार संगठन के विस्तार हेतु मैं भ्रमण कर रहा हू | तीन संभाग का दौरा कर मैंने अपने स्तर पर संगठन के कार्यकलाप का जायजा लिया है | अब केवल दुर्ग संभाग बचा है | यहाँ से जाने के पश्चात् वहां का दौरा कार्यक्रम निर्धारित होगा |


बस्तर जिले में भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल के पश्चात् अब कांग्रेस के 2 साल के कार्यकाल पर उनका कहना था कि किसानों के साथ अन्याय हो रहा है | किसानों को उनकी धान खरीदी की अंतर राशि अब तक प्राप्त नहीं हुई है | समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर कांग्रेस सरकार किसानों को उनके धान का मूल्य बढ़ाने की बात कह रही है जो कि एक ढकोसला है | पुरे बारह संभाग के किसान अपनी धान बेचने को बेताब है कि लेकिन उनको अब तक टोकन नहीं मिला है | बारदानों की समस्या को अब तक सरकार सुलझा नहीं पाई है | इसके अलावा उन्होंने कहा कि बाहर जिले के कुछ अजजा छात्र-छात्राएं जिन्होंने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है उनकी निःशुल्क पढाई की व्यवस्था सरकार नहीं कर पा रही है | अभी कुछ दिन पूर्व ही प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा का बस्तर संभाग के दौरा के पश्चात् अजजा मोर्चा अध्यक्ष के दौरे को संगठात्मक दौरा कहे जाने पर नवीन मार्कंडेय का कहना था कि बिलकुल ढाई साल बचे है | अब तो संगठन स्तर पर तैयारी आवश्यक है | अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के साथ अनिल खोब्रागढ़े पूर्व सदस्य अनुसूचित जाति जनजाति प्राधिकरण छत्तीसगढ़ प्रभारी बस्तर के साथ दयावंत बांधे प्रदेश मंत्री, आत्माराम बंजारे कार्यालय प्रभारी के साथ वेदराम जांगड़े प्रदेश उपाध्यक्ष अजजा मोर्चा उपस्थित थे |

धान उपार्जन केन्द्रों में बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, कांग्रेस पार्टी से प्रभावित भाजपाई सरपंचों ने थामा दामन

0

प्रदेश भर में धान खरीदी आरंभ हो गई है, विधायक जी ने हमारी संस्कृति के अनुरूप ईश्वर की आराधना के साथ इस पुनीत कार्य का शुभारंभ किया।
बस्तर विधायक ने भगवान धनवंतरी व छत्तीसगढ़ महतारी से कामना कि हमारे किसान भाई सुखी-संपन्न हों और छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश के आर्थिक विकास में सहयोग दें। बकावंड ब्लॉक के मंगनार, मूली,व बस्तर विकासखंड के बस्तर,एवं मधोता, में ग्रामीण सेवा सहकारी समिति के खाद गोदाम सह कार्यालय का शुभारंभ किया गया।

प्रदेश भर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ हो गई है। कांग्रेस सरकार के किसान हितैषी निर्णयों से अन्नदाता किसानों की आय बढ़ रही है। पिछले दो वर्षों में धान के उत्पादन में वृद्धि हुई है, छत्तीसगढ़ किसानों को धान का सर्वाधिक मूल्य देने वाला राज्य है।
छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के जनकल्याण की योजनाओं एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल के क्षेत्र के प्रति विकास कार्यों से प्रभावित होकर बस्तर विधानसभा क्षेत्र मधोता के कार्यकर्ता कांग्रेस में प्रवेश किया

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल तथा राज्य सरकार की कार्यपद्धति से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश की इच्छा जताई जिसे बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने सहर्ष स्वीकार कर उन्हें कांग्रेस प्रवेश की औपचारिकता पूरी की और फूल माला पहनाकर स्वागत किया एवं कांग्रेस पार्टी की रीति नीति के अनुसार कार्य करने को कहा।

ग्राम पंचायत मधोता के सरपंच कुन्तला भंडारी मधोता 02सरपंच नीलेंद्री कश्यप ,घसू राम मांझी , जम्मू सिंह ठाकुर ,अर्जुन सिंह भंडारी ,लखमू सिंह ठाकुर, डमरू कश्यप, लक्ष्मण नाग ,संपत नाग ,बुधराम कश्यप अमर सिंह कश्यप,गदाधर नाग , तैयसिंह ठाकुर ,जिला पंचायत सदस्य गणेश राम बघेल , मदन सिंह बघेल, रामानंद मिश्रा शोभाराम मार्कण्डेय, जनपद सदस्य वैधनाथ मौर्य , लखेश्वर कश्यप,गोलु कश्यप, रामप्रसाद नाग सावित्री तिवारी, जितेंद्र तिवारी, तुलसी राम ठाकुर, रामया राम मौर्य ,चम्पा ठाकुर फूलमती कश्यप ,साधु राम मौर्य रामधर मौर्य , गोविंद नाग,सुखचंद कश्यप शांतिनाग ,लसिंह बघेल ,बबलू कश्यप, रमेश कश्यप फरसु कश्यप ,जयदेव बघेल ,बीर सिंह बघेल ,मंगलू मौर्य ,लेखन भारती , आर के खान सीईओ, जनपद सीईओ जयभान सिंह राठौर, एल एल बृझ संयुक्त पंजीयक , एस ए रजा पर्यवेक्षक, तहसीलदार कमल किशोर साहू , ब्रांच मैनेजर प्रदीप मजूमदार, प्रबंधक कंवलसिंह दीवान ,तुलसीराम बघेल, क्षेत्र के ग्रामीणजन उपस्थित थे।

टीआई के प्रश्य में चल रहे थे संगठित अपराध,पुलिस अध्यक्ष ने किया लाईन अटैच

0

जगदलपुर। बस्तर के लोहंडीगुड़ा थाने के टीआई चंद्रशेखर श्रीवास को एसपी दीपक झा ने लाइन अटैच कर दिया है। टीआई के खिलाफ जुए फड से जप्त राशि को दबाने का आरोप है। बस्तर एसपी दीपक झा द्वारा अपराधों में नकेल कसने के लिए सभी एसएचओ को निर्देश दिए हैं किंतु लोहंडीगुड़ा क्षेत्र में संगठित अवैध गतिविधियों बढ़ रही थी जिसकी लिखित शिकायत भी प्राप्त हुई थी।

बस्तर पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने थाना प्रभारी श्रीवास को सूचित किया गया था उसके बाद भी उस क्षेत्र में अपराध लगातार बढ़ रही थी और अपराधियों पर कार्यवाही नही हो रही थी वहीं अन्य स्रोतों से वहां जुआ के मामले में कार्यवाही की गई जिसमें आठ आरोपी गिरफ्तार हुवे थे व उनसे 28 हजार बरामद हुए थे। लोहंडीगुड़ा थाना प्रभारी द्वारा कार्य मे लापरवाही पाये जाने के कारण तत्काल प्रभाव से उन्हें लाइन अटैच किया गया है व अन्य थाना प्रभारी को वहाँ की जिम्मेदारी सौपी गई है।

ट्रांजिट प्रवास पर आए सिंहदेव ने किया कार्यकर्ताओं से मुलाकात,नारायणपुर व दंतेवाड़ा में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश के पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव गुरुवार को जगदलपुर एयरपोर्ट ट्रांजिट विजिट में पहुंचे तथा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद नारायणपुर जिले के लिए रवाना हो गए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आगामी दिनों में पेशा कानून के परिपालना को लेकर लोगों से चर्चा कर रहे हैं और अनुच्छेद क्षेत्रों में इसे लागू भी करने की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि नारायणपुर एवं दंतेवाड़ा जिले में आयोजित इस पर आदिवासी नेताओं से मुलाकात हो सकती है।

दूसरी तरफ अधिकारिक सूत्रों के अनुसार नारायणपूर में रामकृष्ण हास्पिटल में भवन का लोकार्पण करेंगे वहीं जावंगा में भी स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल भी रवाना हुए। इस दौरान निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा, पूर्व महापौर जतीन जयसवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी दिनेश यदु, आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही, पूर्व पार्षद राजेश चौधरी, युवा नेता प्रशांत जैन, विजेंद्र ठाकुर,अनुराग महतो,अल्ताफ उल्ला खां सहित अन्य उपस्थित थे।

Breaking Corona Alert – जाने आज दल्लीराजहरा में कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – आज दल्लीराजहरा में 05 कोरोना संक्रमित मिले |  

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 02   से 02, वार्ड क्र 10   से 01,  वार्ड क्र 15  से 01  और  वार्ड क्र 24  से 01  की पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

इस प्रकार आज एंटीजन से 04 और ट्रू नॉट से  01 की रिपोर्ट के आधार पर कुल 05 लोग कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे | 

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

गुरुर कॉलेज एड्स दिवस पर वेबीनार आयोजित

0

गुरुर :- शासकीय महाविद्यालय गुरुर में एड्स दिवस के अवसर पर वेबीनार का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना एवम् यूथ रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरूर के सहयोग से सम्पन्न किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवम् वक्ता डॉ. जी. आर. रावटे ( खंड चिकित्सा अधिकारी गुरुर ), डॉ. टी. आर. ध्रुव ( जिला चिकित्सालय धमतरी ), और के. आर. उर्वशा ( विकास खंड प्रशिक्षण अधिकारी गुरुर ) थे । कार्यक्रम के शुभारंभ में प्राचार्य डॉ. जे. एल. बघेल के द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए एड्स की बीमारी पर प्रकाश डाला गया ।


डॉ. जी. आर. रावटे ने एड्स बीमारी फैलने के विभिन्न कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनके निदान के उपाय बताकर जिले के आंकड़ों को प्रस्तुत किया । डॉ. टी.आर. ध्रुव ने एड्स को खतरनाक बीमारी बताते हुए इससे हमेशा सावधान रहने तथा सन 2030 तक भारत को एड्स मुक्त बनाने की बात कही । श्री के.आर. ऊर्वशा ने एड्स नियंत्रण कार्यक्रम को राष्ट्रीय कार्यक्रम बताते हुए एड्स बीमारी फैलने के कारणों तथा उनके बचाव के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए हमेशा सतर्क रहने की बात कही । महाविद्यालय के छात्र – छात्राओं के द्वारा बीमारी के संबंध प्रश्नों का जवाब वक्ताओं के माध्यम से दिया गया। वेबीनार को सम्पन्न करने में तकनीकी सहायक के रूप में प्रो. एल. आर. हिरवानी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रो. के. एल. रावटे ( राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी ) द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक यूथ रेड क्रॉस सोसायटी प्रभारी डॉ. वाय. के. ध्रुवे द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. एस. जोशी, सविता गिलहरे, विनोद साहू, शेखर साहू, हेमेंद्र चौधरी, राजन सिंह, शत्रुघन यादव, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों, यूथ रेड क्रॉस सोसायटी के छात्र – छात्राएं तथा महाविद्यालय के छात्र – छात्राओं का विशेष योगदान रहा ।

MOST POPULAR

HOT NEWS