City Media - Page 1168 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1168

अश्लील मैसेज भेजने पर हो सकती है 5 साल की सजा

0

बालोद पुलिस विभाग जनहित में सूचना प्रसारित की गई कि संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (A) के तहत सभी नागरिकों को अभिव्यक्ति की आजादी दी गई है. इंटरनेट और सोशल मीडिया ने इसे प्रोत्साहित करने में अहम रोल निभाया है. हालांकि अभिव्यक्ति की यह आजादी उसी सीमा तक है, जहां तक आप किसी कानून का उल्लंघन नहीं करते हैं और दूसरे को आहत या नुकसान नहीं पहुंचाते हैं | इंटरनेट के इस दौर में सोशल मीडिया ने आपसी दूरी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है,लेकिन इसके दुष्परिणाम भी साइबर अपराध के रूप में सामने आए है ।अश्लील मैसेज भी उनमें से एक अपराध है।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

अश्लील मैसेज को इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों द्वारा प्रेषित करना आई टी एक्ट की धारा 67 के तहत दंडनीय घोषित किया गया है। सूचना प्रोधोगिकी अधिनियम की धारा 67 के अनुसार यदि कोई व्यक्ति कम्प्यूटर अथवा मोबाइल फोन से अश्लील सामग्री को प्रकाशित करता है या किसी अन्य व्यक्ति को भेजता है ।तो पहली बार अपराध के लिए तीन वर्ष व दूसरी बार रिपीट करने की स्थिति में पांच वर्ष का कारा वास् व जुर्माने का प्रावधान है।अतः बिना सोचे समझे कोई भी मेसेज सोशल मीडिया के माध्यम से फारवर्ड न करें

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

रामनवमी पर्व को लेकर युवाओं ने नगर में निकाली बाइक रैली डीजे की धुन में जमकर थिरके

0

नगर पंचायत बस्तर के हनुमान मंदिर में रामनवमी पर्व 10 अप्रैल को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्म उत्सव की तैयारी को लेकर गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में नगर में बड़ी संख्या में महिला एवं युवाओं के द्वारा बाइक रैली निकालकर डीजे की धुन में जय श्री राम के जयकारे के साथ हाथ में भगवा झंडे लिए युवा व महिलाएं जमकर थिरकते नजर आए।जुलूस के दौरान रामनवमी पर्व भव्य शोभायात्रा जगदलपुर में 10 अप्रैल को निकाली जानी है।इसको अधिक से अधिक संख्या में अपील की गई। बाइक जुलूस बस्तर के नाइकगुड़ा हनुमान मंदिर से भाटपाल ,झपटगुड़ा भरनी, कोलचुर , महूपालवरई मोंगरापाल, करलाकोंटा,फरसापारा,बाजारपारा से होते हुए हनुमान मंदिर पहुंचे। जगह-जगह रामनवमी को लेकर युवाओं में गजब जोश दिखाई दिया। भगवा झंडे व हाथ में लिए तलवार के साथ युवा जय श्री राम के जयकारे के साथ ही डीजे की धुन में जमकर थिरके।कार्यक्रम का समापन हनुमान मंदिर में भक्तो के लिए भंडारा का आयोजन किया गया था जो बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे।

आड़ावाल में संकुल स्तरीय अंगना म शिक्षा मेला का हुआ आयोजन

0

बस्तर … बस्तर ब्लॉक के संकुल केन्द्र आड़ावाल में शुक्रवार क़ो अंगना म शिक्षा मेला का आयोजन किया गया, मेले में माताओं को विभिन्न गतिविधियों की जानकारी मास्टर ट्रेनर्स सुकान्ति पैंकरा द्वारा दिया गया। बच्चे को 9 काउन्टर बनाकर माताओं के साथ गतिविधियाँ कराया गया।

इससे मातायें अपने बच्चों को घर में भी छोटा-बड़ा, गिनती, आकार, रंगों की शिक्षा दे सकती है इस कार्यक्रम में बच्चे मातायें संकुल समन्वयक विष्णु यादव भगत राम , जसो बघेल, संजना राय चंदानी, वंदना कश्यप, सावनी मौर्य, राजेश्वरी ध्रुव, पुष्प लता नाग, मोना मिश्रा, उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अबूझमाड़ सर्वे के नवसर्वेक्षित गांव के हितग्राहियों को किया किट का वितरण

0

विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को किया गया सामग्री एवं चेक का वितरण

नारायणपुर, शासकीय योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास करें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अबूझमाड़ सर्वे के नवसर्वेक्षित गांव के हितग्राहियों को किट विवरण करने के दौरान कही। कार्यक्रम में शासन की विभिन्न विभागों की योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री एवं चेक का वितरण भी किया। इस अवसर पर बस्तर सांसद दीपक बैज, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष और स्थानीय विधायक चन्दन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मंाझी, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी सहित आईजी सुंदरराजन पी, कलेक्टर श ऋतुराज रघुवंशी, पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, सहित अन्य अधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओरछा विकासखंड के 516 कृषकों को मसाहती खसरा पुस्तिका प्रदान किया। इसके साथ ही राजस्व विभाग के 115 जाति प्रमाण पत्र, सहकारिता विभाग के 325 किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि विभाग के 45 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, 11 स्प्रिंकलर सेट, 19 उड़द बीज, 19 मूंग बीज, उद्यानिकी विभाग के 170 टूलकिट, 70 पोषण बाड़ी विकास योजना अंतर्गत सब्जीबीज मिनीकिट, 41 राष्ट्रीय कृषि विकास योजनांतर्गत अनुदान राशि, 16 नदी कछार योजनांतर्गत अनुदान राशि, पशु चिकित्सा विभाग, 70 पशु पोषण आहार, एवं 3 डेयरी उद्यमिता विकास योजना अंतर्गत गायपालन हेतु, पंचायत विभाग द्वारा 141 भूमि समतलीकरण, 44 डबरी निर्माण, 27 मुर्गीशेड, 13 सुअर शेड, 11 बकारीपालन, 5 पत्थर कुंआ निर्माण और क्रेडा विभाग के 5 सुजला योजना अंतर्गत सोलर पंप सेट 3 एचपी के शामिल है।

इसी प्रकार श्रम विभाग के भगिनी प्रसूति सहायता के 5 हितग्राहियों को एक-एक लाख रूपये का चेक, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के 2 हितग्राहियों को 40-40 हजार, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना के 20 हितग्राहियों को 84 हजार रूपये की सिलाई मशीन, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के 2 हितग्राहियों को 2 लाख रूपये की सामग्री एवं चेक वितरित किया। वहीं रेशन पालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री रेशन मिशन अंतर्गत धागाकरण का प्रशिक्षण हेतु 100 हितग्राहियों को 12 लाख 20 हजार, मलवरी रेशम उत्पादन योजना अंतर्गत 13 हितग्राहियों को 92 हजार 142 रूपये, कृषि विभाग के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना अंतर्गत 16 कृषकों को 11 हजार 40 रूपये के उड़द एवं मूंग बीज वितरण, कृषि उन्नतिकरण हेतु 4 किसानों को 1 लाख 8 हजार रूपये का स्प्रिंकलर सेट, समाज कल्याण विभाग द्वारा 22 दिव्यांगजन विशिष्ट पहचान पत्र का वितरण, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना अंतर्गत 16 हितग्राहियों को 3 लाख 20 हजार रूपये का चेक, सहायक कृत्रिम अंग तिरण योजना अंतर्गत 15 हितग्राहियों को श्रवण यंत्र, ट्रायसायकिल, बैटरी चलित ट्रायसाइकिल का वितरण किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आमाकड़ा में झलमलको लया-लयोर गोटुल रच्चा उत्सव में हुए शामिल

0

अंतागढ़ क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं की

कोयलीबेड़ा और आमाबेड़ा को तहसील का दर्जा दिए जाने और कोयलीबेड़ा में जिला सहकारी बैंक की स्थापना की घोषणा, बालक छात्रावास भी बनाया जाएगा

आमाकड़ा में बालक आश्रम और नागरबेड़ा में मैट्रिक छात्रावास बनाया जाएगा

मुख्यमंत्री ने अंतागढ़ क्षेत्र के गांवो में 10 गोटुल और 10 देवगुड़ी निर्माण तथा कलेपरस हाई स्कूल के हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन की घोषणा की

मुख्यमंत्री का महुआ फूलों की माला पहनाकर तथा सिर पर मोर पंख व गमछा बांधकर परंपरागत तरीके से किया गया स्वागत

उत्तर बस्तर कांकेर 08 अप्रैल 2022. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम आमाकड़ा में झलमलको लया-लयोर गोटुल रच्चा उत्सव में शामिल हुए। स्थानीय संस्कृति, परंपरा, लोकगीतों और लोकनृत्यों को संरक्षित करने के लिए इस उत्सव का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री ने उत्सव को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं कीं। स्थानीय लोगों ने महुआ फूलों की माला तथा सिर पर मोर पंख व गमछा बांधकर मुख्यमंत्री का परंपरागत तरीके से स्वागत किया। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, विधायक अनूप नाग, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी और राज्य योजना आयोग की सदस्य कांति नाग भी उत्सव में मौजूद थीं।

मुख्यमंत्री बघेल ने आज आमाकड़ा में साल वृक्षों के बीच सजे मंच पर झलमलको लया-लयोर गोटुल रच्चा उत्सव में कोयलीबेड़ा और आमाबेड़ा को पूर्ण तहसील का दर्जा दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने कोयलीबेड़ा में जिला सहकारी बैंक की स्थापना की भी घोषणा की। उन्होंने स्थानीय संस्कृति के संरक्षण के लिए अंतागढ़ क्षेत्र में 10 गोटुल और 10 देवगुड़ी निर्माण की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान अंतागढ़ और पखांजूर के शासकीय काॅलेजों में स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू करने, कोयलीबेड़ा विकासखंड के केसेकोड़ी में प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास और कड़मे में बालक आश्रम, नागरबेड़ा में प्री-मेट्रिक छात्रावास, आमाकड़ा में बालक आश्रम, कलेपरस हाई स्कूल का हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन के साथ ही 35 लाख रुपए की लागत से शाला भवन व बाउंड्रीवाल निर्माण,  अंतागढ़ शहर में डिवाइडर-सह-स्ट्रीट लाइट की स्थापना, सर्वसुविधायुक्त आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना और विश्राम भवन निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने बस्तर में स्थापित ’बादल’ की तरह कांकेर जिले में भी डांस, आर्ट और लिट्रेचर को बढ़ावा देने संगठन बनाने तथा अंतागढ़ क्षेत्र के 14 युवाओं को कृषि एवं वनोपज के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों के अध्ययन के लिए इंडोनेशिया के अध्ययन दौरे पर भेजने की भी स्वीकृति प्रदान की।

मुख्यमंत्री बघेल ने उत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि अंतागढ़ के लोगों के निमंत्रण पर मैं यहां आया हूं। उन्होंने जिस तरीके से मेरा स्वागत किया है उसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं। देश और दुनिया में यहां के गोटुल के प्रति बहुत जिज्ञासा है‌। इस संस्था के माध्यम से परंपरागत ज्ञान और संस्कृति पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ती है। छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर, नारायणपुर और कांकेर में सैकड़ों गोटुलों के निर्माण की स्वीकृति दी है। इससे स्थानीय संस्कृति और ज्ञान के प्रसार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि राज्य शासन ने 126 गोटुलों के निर्माण के लिए 8 करोड़ 19 लाख रुपए और 224 देवगुड़ियों के निर्माण के लिए 8 करोड़ 22 लाख रुपए की स्वीकृति दी है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वनांचल में रहने वाले लोगों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने वाले वनोपजों की संख्या 7 से बढ़ाकर 65 तक पहुंचा दी है। लघु वनोपजों के संग्रहण, मूल्य संवर्धन और प्रसंस्करण के लिए भी इकाईयां स्थापित की जा रही हैं।

अंतागढ़ के विधायक अनूप नाग ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों से अच्छे दाम पर धान की खरीदी कर रही है। लघु वनोपजों की भी वाजिब दाम पर खरीदी कर रही है। इससे सभी लोगों के चेहरे पर खुशी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश के लोगों की तासीर और उनकी जरूरतों को समझते हैं। इसलिए हर क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार वे नई-नई सौगात भी देते रहते हैं। मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में किसानों के हित और उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने तथा आदिवासियों की जल, जंगल, जमीन और संस्कृति की रक्षा के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश और बस्तर की संस्कृति को संरक्षित करने और नई पहचान दिलाने का काम किया है। आदिवासी नृत्य महोत्सवों के आयोजन के साथ ही राज्य में विश्व आदिवासी दिवस पर सरकार ने अवकाश प्रदान किया है। गोटुलों और देवगुड़ियों के विकास के लिए भी लगातार आर्थिक संसाधन मुहैया कराए जा रहे हैं। उन्होंने पूरे बस्तर में अलग-अलग जगहों पर इस तरह के झलमलको लया-लयोर गोटुल रच्चा उत्सव आयोजित किए जाने का सुझाव दिया। राज्य योजना आयोग की सदस्य श्रीमती कांति नाग ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस अवसर परअनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई, जिला पंचायत के अध्यक्ष हेमंत ध्रुव, उपाध्यक्ष हेम नारायण गजबल्ला, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुभद्रा सलाम, आमकड़ा के मांझी मेहतुराम दर्रो, झलमलको लया लयोर गोटुल के अध्यक्ष राजूराम उसेंडी, जनपद पंचायत अंतागढ़ के अध्यक्ष बद्रीनाथ गावडे, सचिव परमानंद उईके, ग्राम सरपंच देवशीला मरकाम,  कलेक्टर चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमित अग्रवाल सहित अधिकारी कर्मचारी और क्षेत्र के ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नारायणपुर प्रवास के दौरान भगिनी प्रसूति योजना से लाभान्वित हितग्राही की बच्ची को अपनी हथेलियों से उठाया और दुलारा |

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नारायणपुर प्रवास के दौरान श्रम विभाग के भगिनी प्रसूति योजना से लाभान्वित हितग्राही की बच्ची हर्षिता दर्रो को अपनी हथेलियों से उठाया और दुलारा |

15 लाख जुमला तभी छत्तीसगढ़ में 15 सीट भी नहीं मिला- मोहन मरकाम

0

रायपुर 08 अप्रैल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्टार प्रचारक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम भीषण गर्मी की परवाह किए बिना ग्राम निवासपुर, बरबसपुर, पेंढरवानी, चिलकुडा, लालपुर, लिमो नादिया, बसावर में जनसंपर्क कर कांग्रेस पक्ष में मतदान की अपील की। जनसंपर्क के दौरान उपस्थित जनसमूह बरगद छाया में ही संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा जुमलेबाजो की पार्टी है। लोकसभा चुनाव में 15 लाख रुपए सबके खाते में देने की बात भाजपा ने की थी और आज तक किसी एक के खाते में 15 पैसे भी नहीं आए हैं। इसीलिए 15 वर्षीय छग की भाजपा सरकार को छत्तीसगढ़ की जनता ने 15 सीट के लायक भी नहीं छोड़ा। राज्य की जनता जागरूक है और वह अपने सुख-दुख के हितैषी सरकार को अच्छे से पहचानती है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार भूपेश बघेल के नेतृत्व में चल रही है। वह गरीबों का सहारा बनकर जनसेवा कर रही है। कृषकों उनके फसल का वाजिब हक देने के बाद भी फसलों के विविधीकरण कर धान के अलावा अन्य फसल लेने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु 9 हजार रु. प्रति एकड़ राशि देने की योजना भी छत्तीसगढ़ सरकार ने लागू की है। हम सबके लिए यह सौभाग्य की बात है कि पूरे देश में बेरोजगारी की दर जो भयावह रूप ली हुई है। उसमें छत्तीसगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी का दर है। यह राज्य सरकार की स्वच्छ नीति और नियत का परिणाम है। बिजली उत्पादन करने में अग्रणी राज्य की जनता को भाजपा के समय महंगे दर पर बिजली की मार युक्त बिजली बिल मिलती थी। लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने 400 यूनिट तक बिजली फ्री कर बिजली बिल हाफ की जो सौगात दी है। जिससे आम जनता को इस महंगाई के दौर में बड़ी राहत मिली है। हम 3 वर्ष के कार्यकाल में चौथा चुनाव देख रहे है। इसके पहले तीन उपचुनाव में कांग्रेस ने शानदार तरीके से विजयश्री हासिल की थी। अब खैरागढ़ की बारी है खैरागढ़ विधानसभा के मतदाता कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर जिला निर्माण का ऐतिहासिक सौगात स्वर्गीय राजा देवव्रत सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेस पर भरोसा करेंगी। जनसंपर्क के दौरान पूर्व विधायक गिरवर जघेल प्रभारी महामंत्री अरुण सिसोदिया, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रामविलास साहू, विनोद ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित थे।

दर्जनों ने किया कांग्रेस प्रवेश

खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा से प्रसन्न एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी की सरलता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विकासशील सोच से प्रभावित होकर दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस प्रवेश किया प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा यह कांग्रेस प्रवेश नहीं आप सब की घर वापसी है आप सब किसी कारण से अन्य पार्टी में चले गए थे लेकिन समय रहते आप सब विकास के साथ चलने का जो संकल्प लिया है जिसका कांग्रेस पार्टी स्वागत करती है और आप सबका घर वापसी पर हार्दिक अभिनंदन भी करती है।

लौहनगरी में माथुर स्मृति राष्ट्रीय कवि सम्मेलन को लेकर भारी उत्साह

0

(अर्जुन झा)

कार्यक्रम में शामिल होंगी कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया

अनामिका अम्बर को सुनने दूर दूर से दल्ली आये काव्य प्रेमी

दल्ली राजहरा। लौह नगरी दल्ली राजहरा में आज रात होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन को लेकर भारी उत्साह है। दल्ली के हरदिल अजीज समाजसेवी आलोक माथुर और माथुर परिवार की बहू अनामिका माथुर की स्मृति में आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया मुख्य अतिथि हैं तो मंच पर देश के ख्यातिलब्ध कवि काव्य रस की वर्षा करेंगे। देश में बड़े बड़े कवि सम्मेलन में अपनी अमिट छाप छोड़ने और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देने वाली कोकिलकंठी कवयित्री अनामिका अम्बर को सुनने के लिए बेताब काव्य प्रेमी दूर दूर से दल्ली आये हैं। दल्ली राजहरा के बीएसपी स्कूल क्रमांक 06, राम मंदिर के सामने विशाल प्रांगण में आज रात 09 बजे से लगभग तड़के तक काव्य रस की बरसात से श्रोताओं को भिगोने पद्मलोचन मुंहफट, मनोज मद्रासी, मुकेश मनमौजी और पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे पधार चुके हैं। कार्यक्रम में बालोद कलेक्टर जनमेजय मोहबे, पुलिस अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर, दल्ली राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर, सीजीएम राजहरा माइंस तपन सूत्रधार विशिष्ट अतिथि हैं। कार्यक्रम संयोजक क्रांति जैन हैं।

खैरागढ़ चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए जुटी बालोद जिला भाजपा टीम

0

खैरागढ़ उपचुनाव हेतु बालोद जिले भाजपा की टीम को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पार्टी द्वारा दी गई है भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष तोमन साहू पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष जितेन्द्र साहू ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा राजीव शर्मा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव धरमगुडे एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक विकास साहू  किसान मोर्चा प्रसार प्राचर  मंत्री छगन साहू युवा मोर्चा अध्यक्ष पार्थ साहू युवा मोर्चा मंत्री कुलदीप यादव किसान मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र साहू को को ग्राम काचरी खजरी दिलीपपुर खमताराई   टेकापार की  महत्वपूर्ण जवाबदारी दी गई है जोकि भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय प्रत्याशी कोमल जंघेल जी को भारी मतों से विजयी बनाने हेतु मतदाताओं  आग्रह कर रहे हैं साथ ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर महत्वपूर्ण रणनीति बना रहे हैं उल्लेखनीय है कि पहले ही बालोद जिले के प्रमुख नेताओं  को पार्टी महत्वपूर्ण जवाबदारी  देकर  भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने का कार्य कर रहे है

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png

24 घंटे के भीतर गांजा के 02 प्रकरण में बस्तर पुलिस की कार्यवाही

0

🔅 02 प्रकरणों में 04 तस्करों पर कार्यवाही ।

🔅 आरोपियों के कब्जे से 55 किलोग्राम गांजा बरामद ।

🔅 जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत 2 लाख 75 हजार रूपये ।

🔅 02 मोटर सायकल, 03 मोबाईल बरामद ।

🔅 आरोपी बिहार और उत्तरप्रदेश के निवासी ।

🔅 विगत 04 वर्षो से गांजा के मामले में फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में पिछले 24 घंटे में गांजा तस्करी के संबंध में 02 अपराधिक प्रकरणों में 04 गांजा तस्करों पर कार्यवाही करने में और पिछले 04 साल से फरार गांजा तस्कर को पकड़ने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

🔅 चौकी बकावंड

चौकी बकावंड को सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ गांजा तस्करों द्वारा उडीसा से जगदलपुर की ओर गांजा तस्करी किया जा रहा है । सूचना पर चौकी प्रभारी बकावंड टुमनलाल डडसेना के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था । उक्त टीम के द्वारा ग्राम दशापाल में मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी । दौरान चेकिंग के मोटर सायकल को रोका गया जिसमें जो पुलिस को देखकर वाहन में 03 सवार व्यक्ति थे जिनमें से मौके पर 01 व्यक्ति को पकड़ा गया एवं 02 लोग मौके से भाग गये थे। पकडे गये व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम जयसिंग कश्यप निवासी इच्छापुर बस्तर का होना बताया गया । जिसके बैग की तलाशी लेने पर बैग में 10 किलोग्राम गांजा मिला । जिस संबंध में पूछताछ करने पर गांजा रखने का वैधानिक प्रत्युत्तर नही दिया गया। मौके से भागे हुए तस्करों की पतासाजी हेतु टीम रवाना किया गया था उक्त टीम के द्वारा तारापुर क्षेत्र में दोनो तस्करों को पकडा गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम सुनील कुमार निषाद एवं 01 अन्य किशोक बालक मिला, दोनो निवासी जौनपुर उत्तरप्रदेश का होना बताये। जिनकी तलाशी लेने पर दोनो के पास 15 किलोग्राम गांजा मिला। तीनों के विरूद्ध धारा 20 (बी) एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत चौकी बकावंड में अपराधिक प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान में लिया गया। तीनों के कब्जे से 25 किलोगा्रम गांजा, 02 मोबाईल, 01 मोटर सायकल नगद रकम 1500/-रूपये को जप्त किया गया है। जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत 1,25,000/- रूपये आंकी गई है। मामले में 02 आरोपियेां को गिरफतार एवं 01 किशोर बालक को निरूद्ध कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय/किशोर न्याय बोर्ड रवाना किया जा रहा है।

🔅 नाम आरोपी –

1. जयसिंग कश्यप पिता फुलसिंग कश्यप उम्र 40 वर्ष निवासी इच्छापुर थाना बस्तर जिला बस्तर।
2. सुनील कुमार निषाद पिता कमला प्रसाद निषाद उम्र 22 वर्ष निवासी सोनाहिता थाना सुजानगंज जिला जौनपुर उत्तरप्रदेश।
3. किशोर बालक

🔅 थाना नगरनार

थाना नगरनार को सूचना प्राप्त हुआ था कि किसी गांजा तस्कर द्वारा उडीसा से छत्तीसगढ़ की ओर गांजा तस्करी किया जा रहा है । सूचना पर थाना प्रभारी नगरनार बुधराम नाग के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था । उक्त टीम के द्वारा ग्राम तारापुर में मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी । दौरान चेकिंग के एक मोटर सायकल सोल्ड वाहन को रोककर चेक किया गया, जिसमंे 01 व्यक्ति मिला जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम अजय कुमार साहनी निवासी गोपालगंज बिहार का निवासी होना बताया गया । जिसके बैग की तलाशी लेने पर उक्त वाहन में 30 किलोग्राम गांजा मिला । जिस संबंध में पूछताछ करने पर गांजा रखने का वैधानिक प्रत्युत्तर नही दिया गया। मामलें में 30 किलोग्राम गांजा आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया है। मामलें में आरोपी के विरूद्ध धारा 20 (बी) एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत थाना नगरनार में अपराधिक प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान में लिया गया। जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत 1,50,000 रूपये आंकी गई है । आरोपी के कब्जे से 01 मोबाईल फोन व सोल्ड मोटर सायकल जप्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

नाम आरोपी – अजय कुमार साहनी पिता गौतम साहनी निवासी पतहरा थाना बिसुनपुरा जिला गोपालगंज बिहार।

🔅 थाना बस्तर

वर्ष 2018 को थाना बस्तर में पंजीबद्ध अप.क्र. 82/2018 में फरार गांजा तस्कर राममुरार सिंग पडवाल की बस्तर थाना पुलिस को तलाश थी जिसकी लगातार मामले में पतासाजी की जा रही थी। फरार गांजा तस्कर आरोपी को गिरफतार करने पुलिस पार्टी उसके निवास स्थित बुलढाना महाराष्ट्र रवाना कर पुलिस को गिरफतार करने में सफलता मिली। मामले में फरार आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया है।

नाम आरोपी– राम मुरार सिंग पडवाल पिता श्री मुरार सिंग जाति मथुरा बंजार उम्र 34 वर्ष निवासी आठबडी बाजार पाण्डुरंग स्वीट वार्ड क्र 06तहसील मोताला थाना बेराखेडी जिला बुलढाना महाराष्ट्र

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी –

निरीक्षक – बुधराम नाग, सुरित सारथी
उपनिरीक्षक – टुमनलाल डडसेना
सउनि. – हेमराज साहू, प्रमोद सिन्हा, रैनूराम मौर्य, बलबीर सिंह
प्रधान आरक्षक – अजय साहू, सुन्दर बघेल, खेदूराम ठाकुर, लच्छिन बघेल
आरक्षक – निरंज महानंदी, रामकुमार धु्रव, भोला बघेल,

MOST POPULAR

HOT NEWS