अर्जुन्दा में जिला स्तरीय विश्व मछुआ दिवस मनाया गया इस अवसर पर मत्स्य पालन को बढ़ावा देने हेतु मत्स्य किसानो को 24नाव जाल,13मछुआरों को आइस बॉक्स,20 मोटरसाइकिल और 5पंजी मछुआ सह समिति को अनुदान सहायता वितरण किया गया
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय संसदीय सचिव कुँवर सिंह निषाद जी ,अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देशलहरा जी विशेष अतिथि जिला पंचायत कृषि विभाग सभापति ललिता पीमन साहू जी,जनपद पंचायत अध्यक्ष सुचित्रा साहू जी,नगर पंचायत अध्यक्ष चन्द्रहास देवांगन जी,कांग्रेस महामंत्री राजेश बाफना जी ,पोषण दादा जी सहायक उपसंचालक बंजारे जी सभी विकास खंड के मछुआ समिति के अध्यक्ष गण, सदस्य गण और अधिकारी और कर्मचारि गण उपस्थित रहे
अर्जुन्दा में जिला स्तरीय विश्व मछुआ दिवस मनाया गया
दल्लीराजहरा में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय को दल्लीराजहरा में ही खुले इस हेतु भाजपा मण्डल महामंत्री द्वारा कांकेर लोकसभा सांसद को ज्ञापन सौंपा गया
दल्लीराजहरा – बालोद जिले में केंद्रीय विद्यालय की सौगात देने वाले व जिले के प्रतिभावान बच्चो को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने लोकसभा सांसद मोहन मंडावी ने पूरे प्रयास के साथ स्वीकृति दिलाई है और केन्द्रीय विद्यालय के लिए झरण दल्ली में ही 2016 में 8 एकड़ भूमि का चयन हो चूका था और यहाँ तक जानकारी मिली है कि किन्तु कुछ अधिकारियों भ्रम की स्थिति निर्मित कर की मिलीभगत से केन्द्रीय विद्यालय बालोद में ही खुले ऐसी कोशिश की जा रही है | इससे दल्लीराजहरा की जनता में रोष व्याप्त है |

जगह के नाम से स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय को अन्यत्र स्थापित किया जाना समझ से परे है अधिकारियों द्वारा चयनित भूमि पर ही आगे की प्रक्रिया क्यों नहीं की जा रही है इसके पीछे कोई बड़ी साजिश नजर आ रही है दल्ली राजहरा क्षेत्र को विकास से दूर करने के प्रयास में जुटे अधिकारी कर्मचारी अपने स्वार्थ के लिए केंद्रीय विद्यालय को बालोद में स्थापित करने में जुटे

हुए हैं जिसका भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं समस्त नगरवासी पुरजोर विरोध करते हैं
दल्लीराजहरा में केंद्रीय विद्यालय खुलने से दल्ली में ड्यूटी कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों के बच्चों को लाभ मिलेगा | दल्लीराजहरा हर तरह से उपयुक्त होने के बावजूद प्रशासन द्वारा ठेंगा दिखाया जा रहा है इससे पहले भी सौ बिस्तर अस्पताल के नाम पर ठगा गया है |

दल्लीराजहरा की जनता में ख़ुशी का माहौल था कि यहाँ केंद्रीय विद्यालय खुलेगा लेकिन जिस प्रकार प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बालोद में जोर दिया जा रहा है इससे नगर की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है और कहा जा रहा है जब तक केंद्रीय विद्यालय का कार्य प्रारंभ नहीं हो जाता तब तक आंदोलन करने के लिए भी बाध्य होंगे इस बार भी यदि ठगा गया तो वे चुप नहीं बैठेंगे और आन्दोलन करने की चेतावनी दी है |






Breaking Corona Alert – दल्लीराजहरा कोरोना अपडेट 20 और 21 नवम्बर 2020 ! जाने
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |
20-November-2020


जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 01 से 01, वार्ड क्र 07 से 02, वार्ड क्र 22 से 05 और वार्ड क्र 24 से 01 की पुष्टि हुई है |

इस प्रकार एंटीजन से 09 और ट्रू नॉट से 01 की रिपोर्ट के आधार पर 20 नवम्बर को कुल 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले |

21-November-2020
आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 04 से 01, वार्ड क्र 06 से 01, वार्ड क्र 08 से 01, वार्ड क्र 09 से 01, वार्ड क्र 13 से 01, वार्ड क्र 14 से 01, वार्ड क्र 17 से 01, वार्ड क्र 19 से 01, वार्ड क्र 21 से 04, वार्ड क्र 22 से 01, वार्ड क्र 24 से 05, वार्ड क्र 25 से 02, वार्ड क्र 27 से 01 और थाना वार्ड से 01 की पुष्टि हुई है |

इस प्रकार एंटीजन से 05 RTPCR से 16 और ट्रू नॉट से 01 की रिपोर्ट के आधार पर 21 नवम्बर को कुल 22 लोग कोरोना संक्रमित मिले |

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |


राज्य के जेलों में हुई 88 अशासकीय संदर्शकों की नियुक्ति, जेल मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा जेलों के संचालन में मिलेगा सहयोग
रायपुर 21 नवंबर 2020
राज्य के जेलों में 88 अशासकीय जेल संदर्शकों की नियुक्ति की गई है। राज्य में 5 केन्द्रीय जेल, 13 जिला जेल एवं 15 उपजेलों में अशासकीय जेल संदर्शकों की नियुक्ति के संदर्भ में राज्य शासन द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि इस नियुक्ति से जेलों के संचालन में सहयोग मिलेगा।
अधिसूचना के तहत केन्द्रीय जेल रायपुर में तीरथ यादव, वेदप्रकाश सिंह, तुलेश साहू, अश्वनी राजपूत एवं राजू दुबे को नियुक्त किया गया है। केन्द्रीय जेल बिलासपुर में अंकित सिंह, शेख निजामुद्दीज, सैय्यद मोहम्मद शाह, लक्ष्मीनाथ साहू, पुष्पेन्द्र शर्मा एवं संदीप बाजपेयी को, केन्द्रीय जेल जगदलपुर दिनेश यदु, होरी प्रसाद मण्डल, धरमूराम कश्यप, सरला तिवारी, विजेन्द्र ठाकुर एवं उगेश चन्द्र मरकाम को, केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में सी.डी. कुमार, अजय अरूण मिंज, ज्योति सिंह, सुनील मिश्रा, संदीप गुप्ता एवं निखिल गुप्ताको, केन्द्रीय जेल दुर्ग ओमप्रकाश यादव, ईश्वर सोनवान, भरत साहू, नीतू सिंह, गुरलिन सिंह एवं जय डहरिया को नियुक्त किया गया है।
जिला जेल महासमुन्द में तौकीर खान, शिवानन्द महन्ती को, जिला जेल धमतरी में लखनलाल साहू, जिला जेल में रायगढ़ दीपक पाण्डेय, राजीव कालिया एवं यतीश कुमार गांधी, जिला जेल कोरबा में अरूण शर्मा, जिला जेल जांजगीर-चाम्पा में राधेश्याम थवाईत, ठण्डाराम साण्डे एवं संदीप थवाईत, जिला जेल दन्तेवाड़ा में तुलिका वर्मा, राधा नाग एवं प्रदीप गौतम, जिला जेल कांकेर में विश्राम गावड़े, देवेन्द्र सोनी एवं सुनील गोस्वामी, जिला जेल बैकुण्ठपुर में हर्षवर्धन शुक्ला, राजेन्द्र तिवारी एवं कमल कान्त साहू, जिला जेल जशपुर में रूद्रदाम पाठक एवं सुरेश अग्रवाल, जिला जेल बेमेतरा में जय सोनी, शेषनारायण मिश्रा एवं नवीन ताम्रकार, जिला जेल राजनांदगांव में रमेश डाकलिया, लालचन्द साहू एवं शमीम तिगाला और जिला जेल कबीरधाम में बिलाल खान, पिताम्बर वर्मा एवं सच्चिदानंद केशरवानी को नियुक्त किया गया है।
इसी तरह उप जेल बलौदाबाजार में सुनील साहू एवं राकेश वैष्णव, उप जेल गरियाबंद में नरेन्द्र देवांगन एवं शीला ठाकुर, उप जेल सारंगढ़ में राकेश पटेल, उप जेल कटघोरा में चन्द्रहास राठौर एवं हसन अली, उप जेल सक्ती में राजीव जायसवाल, उप जेल मुंगेली में संजय जायसवाल, अरविन्द वैष्णव एवं लोकराम साहू, उप जेल पेण्ड्रारोड में लक्ष्मण राजपूत, उप जेल सुकमा में मनोज चैरसिया, मोहन सिंह एवं राजेन्द्र वर्मा, उप जेल नारायणपुर में राजेश दीवान एवं काण्डेराम मंडावी, उप जेल बीजापुर में अजय सिंह, उप जेल मनेन्द्रगढ़ में अभिषेक वर्मा, उप जेल सूरजपुर में मनोज अग्रवाल, सतीश चैबे एवं दुर्गा शंकर दीक्षित, उप जेल संजारी बालोद में धीरज उपाध्याय, अनिल सेनानी एवं ढालसिंह देवांगन, उप जेल डोंगरगढ़ में भारत भूषण मेश्राम एवं राजकुमार सेन, उप जेल खैरागढ़ में चन्द्रचुड़मणि सिंह एवं भुनेश्वर साहू की नियुक्ति अशासकीय संदर्शक के रूप में हुई है।
दल्लीराजहरा नपा अध्यक्ष द्वारा नगर के चौमुखी विकास के लिए एक और कीर्तिमान स्थापित किया
दल्ली राजहरा – आज दल्ली राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमान शिबू नायर जी द्वारा लगातार नगर के विकास को मद्देनजर रख एक और कीर्तिमान स्थापित करते हुए , नगर के सौंदर्य के लिए श्रमवीर चौक में एल.ईडी.युक्त हमर दल्ली राजहरा का बोर्ड लगवाया गया ।

ऐसे कई सारे बोर्ड अध्यक्ष महोदय नगर के सौंदर्य हेतु विभिन्न स्थलों में लगवाने हेतु कार्यरत हैं । लाइट लगते ही लोगों की सेल्फी लेने होड़ लगी…







सिकोसा के फर्शी पत्थर खदान में 27 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
सिकोसा – सिकोसा के फर्शी पत्थर खदान में 27 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई | सूत्रों के अनुसार मृतक कल 11 बजे घर से नहाने के लिए गया था और रात तक जब घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों को शंका हुई और पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई गई मृतक के बारे में पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही थी कि युवक की लाश पत्थर खदान में मिली जहाँ पानी भरा हुआ था इस प्रकार एक जवान युवक की इस प्रकार संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिलने आसपास के क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई और खदान संचालक द्वारा सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे है |

मृतक का नाम सतीश पिता अकेषर है और शादीशुदा होने के साथ दो बच्चों का पिता बताया जा रहा है |







बाबा संत रामबालक दास द्वारा आदिवासियों के जंगल व देव स्थान पर कब्जा किये जाने के विरोध में सर्व आदिवासी समाज जिला बालोद के द्वारा जिला कलेक्टर और वन मंडल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया
बालोद – सर्व आदिवासी समाज जिला बालोद के द्वारा जिला कलेक्टर और जिला वन मंडल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया:- पाटेश्वर धाम (पाट देव) जो कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र डोंडी लोहारा में स्थित है, पर तथाकथित बाबा संत रामबालक दास द्वारा आदिवासियों के जंगल व देव स्थान पर कब्जा कर आदिवासियों के आस्था व जल जंगल जमीन पर अतिक्रमण किया गया है जिस पर जिला प्रशासन व वन मंडल अधिकारी के द्वारा नोटिस दे कर अवैध कब्जे को खाली कराने का जो निर्णय लिया गया है। बालोद जिला प्रशासन के इस निर्णय का सर्व आदिवासी समाज, जिला- बालोद (छ. ग.), पुरजोर समर्थन करता है, एवं त्वरित कार्यवाही की समय में कोई रुकावट पैदा होने के स्थिति में उग्र जन-आंदोलन करने का निर्णय लेगी |

सर्व आदिवासी समाज जिला- बालोद के द्वारा कांकेर लोकसभा सांसद मोहन मंडावी के लिए सामाजिक निंदा प्रस्ताव पारित करता है जो कि उनके द्वारा पाटेश्वर धाम में आदिवासियों के जंगल और देव स्थान में अवैध कब्जा-धारी तथाकथित बाबा संत रामबालक दास के पक्ष में जो समर्थन में बयान दिया गया उस बात पर |

विनीत:- सर्व आदिवासी समाज, जिला- बालोद (छ. ग.)







संजारी बालोद विधानसभा की लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा जी से बालोद ब्लॉक सरपंच संघ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाओं की बधाई के साथ पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी
संजारी बालोद विधानसभा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा जी से बालोद ब्लॉक सरपंच संघ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की माननीय विधायक जी को दीपावली की शुभकामनाओं की बधाई के साथ पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी एवं पंचायतों की आवश्यकताओं से अवगत भी कराया एवं कुछ मांगे भी विधायक जी के सामने रखी गई दीपावली की बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से सरपंच संघ के अध्यक्ष अरुण साहू जी,संघ सचिव केशव गंधर्व, जी उपाध्यक्ष ओंकार साहू जी, कोषाध्यक्ष श्रीमती मिथलेश्वरी भूआर्य,मीडिया प्रभारी दानेश्वर सिन्हा जी, सह प्रभारी मनीष गांधीजी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे
पाटेश्वरधाम को फॉरेस्ट विभाग द्वारा नोटिस दिये जाने से सामाजिक सदभावना व धार्मिक भावना खराब होने की संभावना, भक्तों में आक्रोश
भारतवर्ष के संस्कृति एवं गोवंश के संवर्धन हेतु समर्पित छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध तीर्थ श्री जामडी पाटेश्वर धाम जहां पर 25 करोड़ रुपए की लागत से विश्व की पहली मां कौशल्या जन्मभूमि मंदिर का निर्माण 15 वर्षों से हो रहा है।
हजारों वर्षों से आदिवासी समाज के पूजा स्थल के रूप में यह स्थान जाना जाता है साथ ही 1975 से परम पूज्य सदगुरुदेव श्री राज योगी बाबा जी कि यह तपस्थली है बालयोगेश्वर संत राम बालक दास जी सन 1986 में 9 वर्ष की उम्र से यहां गुरुदेव के साथ रहते हुए पूरे

छत्तीसगढ़ ही नहीं वरन भारतवर्ष में गौ रक्षा एवं सनातन धर्म के लिए कार्य कर रहे हैं इन 45 वर्षों के अंतराल में कई बार फॉरेस्ट विभाग के द्वारा कई प्रकार के पत्र पाटेश्वर सेवा संस्थान को प्राप्त हुए सभी का संस्थान ने समयानुसार जवाब भी दिया लेकिन संस्थान में अवैध कब्जा और बेदखली शब्द का उपयोग करते हुए पहली बार इस प्रकार का नोटिस डीएफओ बालोद द्वारा

दिया गया है पाटेश्वर धाम की तरह बालोद जिला और छत्तीसगढ़ में बहुत से देवस्थान फॉरेस्ट भूमि पर हैं लेकिन केवल पाटेश्वर धाम को नोटिस दिया जाना और षडयंत्र पूर्वक ग्राम पंचायत से लेकर आदिवासी समाज को भड़का कर पाटेश्वर धाम के खिलाफ करने का प्रयास करना बहुत ही निंदनीय है।

इस हेतु भक्तों के निवेदन पर आज पाटेश्वर धाम के संचालक श्री राम बालक दास जी ने महामहिम राज्यपाल अनुसुईया उईके जी से सौजन्य मुलाकात कर सभी विषयों की जानकारी उन्हें प्रदान की महामहिम राज्यपाल महोदया ने सभी विषय को सुनने पर श्री राम बालक दास जी को आश्वस्त किया एवं सहयोग करने की बात कही मंदिर परिसर बालोद जिला संविधान के

पांचवी अनुसूची में आने से इस अनुसूची के संवैधानिक प्रमुख महामहिम राज्यपाल होते है। श्री जामडी पाटेश्वर धाम के संत राम बालक दास महात्यागी आज राजभवन में राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके से मिले और उन्होंने राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके को बालोद जिले के वन मंडलाधिकारी सतोविसा समाजदार के द्वारा श्री जामडी पाटेश्वर धाम के संत राम बालक दास

महात्यागी को मंदिर निर्माण स्थल पर स्थित मंदिर के निर्माण से संबंधित प्रमाण तथा निर्माण की अनुमति से संबंधित कागजात प्रस्तुत करने कहा तथा कागजात प्रस्तुत नही करने पर मंदिर परिसर स्थल पर किये गए निर्माण कार्यो को हटाने की कार्यवाही करने संबंधी पत्र प्रेषित किया है।

संत राम बालक दास महात्यागी ने राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके को बताया कि श्री जामडी पाटेश्वर धाम में गुरुदेव श्री राम जानकी दास महात्यागी वर्ष 1975-76 में वहाँ के वनांचल छेत्र के नागरिकों के अनुरोध पर पहुँचे थे । गुरुदेव के आगमन उपरांत वनांचल के लोगो द्वारा स्वयं के सहयोग से मंदिर निर्माण कराया गया । मंदिर निर्माण उपरांत गुरुदेव के तप स्थली पर लोगो की धार्मिक आस्था दिनों दिन बढ़ते गया और आज श्री जामडी पाटेश्वर धाम लाखो भक्तो के आस्था का प्रतीक बनकर पूरे देश मे प्रसिद्ध हुआ है।पूरे देश से भक्तगण प्रतिदिन हजारों की संख्या में लगातार मंदिर परिसर में आते है।

पाटेश्वर धाम आने वाले भक्तो की सुविधा के किये प्रदेश सरकार द्वारा भी विश्राम हेतु भवन निर्माण ,पेयजल व्यवस्था ,विद्युत व्यवस्था सहित अनेक सुविधाए उपलब्ध कराया गया है। साथ ही पाटेश्वर धाम संस्था द्वारा उक्त भूमि का पट्टा दिए जाने बाबत विगत कई वर्षों से वन विभाग से पत्राचार तथा आवश्यक कार्यवाही भी किया गया है। इतने वर्षों बाद वन विभाग के बालोद जिला वन मंडलाधिकारी द्वारा मंदिर निर्माण परिसर में निर्मित मंदिर तथा शासन द्वारा

निर्मित निर्माण कार्यो को तोड़े जाने संबंधी पत्रों से समाजिक सदभावना खराब होने की संभावना पैदा होने लगी है। देश भर में रहने वाले पाटेश्वर धाम के भक्तो में आक्रोश व्याप्त होने लगा है। देश मे सौहाद्र पूर्ण वातावरण बनाये रखने तथा हिन्दुओ के आस्था से संबंधित होने से वन विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही पर रोक लगाया जाए तथा मंदिर परिसर से संबंधित भूमि का पट्टा दिलाने की कार्यवाही करने का कष्ट करें।
उपरोक्त जानकारी मीडिया में श्री दुर्गा प्रसाद साहू गौभक्त ने दी है।
ग्राम तिरिया में आयोजित ग्राम सम्पर्क अभियान एवं सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम में उमड़ा जन सैलाब, दुर्गम रास्ते से गुजरकर गांव में पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं आला अधिकारियों के साथ प्रशासनिक अमला, संसदीय सचिव ने खोला तिरिया एवं आस-पास के क्षेत्रों के लिए सौगातों का पिटारा
जगदलपुर, 19 नवम्बर 2020/ जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा आज 19 नवम्बर को बस्तर जिले के जगदलपुर विकासखण्ड के सुदूर वनांचल के ग्राम तिरिया में आयोजित ग्राम सम्पर्क अभियान एवं सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम में ग्रामीणों का अपार जन सैलाब उमड़ पड़ा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप ग्रामीणों की वास्तविक मांगों एवं आवश्यकताओं को जानने तथा सुदूर एवं वनांचल क्षेत्रों में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत को पड़ताल करने कलेक्टर रजत बंसल प्रशासनिक अमले के साथ ग्राम तिरिया पहंुचे थे।

इस ग्राम सम्पर्क अभियान एवं सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक श्री रेखचन्द जैन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ आईजी पी. सुन्दरराज, कलेक्टर रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक दीपक झा एवं अन्य आला अधिकारियों के साथ दुर्गम रास्ते से गुजरकर प्रशासनिक अमला घनघोर जगंलों के बीच स्थित आदिवासी बाहुल्य ग्राम तिरिया में पहुंचे। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने सौगातों का पिटारा खोलते हुए ग्राम तिरिया एवं आस-पास के क्षेत्रों के विकास के लिए अनेक घोषणाएं की। श्री जैन ने ग्रामीणों की मांग पर उप स्वास्थ्य केन्द्र तिरिया में एम्बुलेंश उपलब्ध कराने तथा राशन दुकान के लिए गोदाम एवं दुकान निर्माण की स्वीकृति, तिरिया में आश्रम भवन की मरम्मत, ग्राम पुलचा में मेडिल स्कूल भवन निर्माण, ग्राम कावापाल से पुषपाल तक डब्ल्यूबीएम रोड़ निर्माण करने की घोषणा के अलावा तिरिया ग्राम को राजस्व ग्राम में शामिल करने के लिए परीक्षण की कार्रवाई कराने की बात कही।

इसके अलावा उन्होंने नाचा पार्टी के कलाकारों को 50 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि देने तथा गुप्तेश्वर मार्ग में पुलिया निर्माण करने की घोषणा के अलावा पात्र लोगों को परीक्षण कर पात्रतानुसार वनाधिकार पत्र प्रदान कराने का भी आश्वासन दिया। शिविर में ग्रामीणों को इलेक्ट्राॅनिक उड़ावनी पंखा, बरतन सेट, क्रिकेट सेट, बाॅलीबाल सेट तथा साड़ी, कंबल आदि प्रदान किया गया। इसके अलावा शिविर पहुंचे ग्रामीणों को संसदीय सचिव रेखचंद जैन, आईजी पी. सुन्दरराज, कलेक्टर रजत बंसल एवं अधिकारियों ने भोजन भी परोसा। इस दौरान संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, आईजी श्री पी. सुन्दरराज, कलेक्टर श्री रजत बंसल ने ग्रामीणों की मांगों एवं समस्याओं को पूरी संवदेनशीलता के साथ सुना एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर उसका त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ सरकार के मंशानुरूप तिरिया को सुविधायुक्त गांव बनाकर एक आर्दश ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों में से तिरिया एवं आस-पास के गांव के समस्याओं की भी जानकारी ली। आईजी श्री पी. सुन्दरराज ने बस्तर जिले में आमचो बस्तर, आमचो पुलिस के अन्तर्गत किए जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार बस्तर पुलिस जिले में शांति एवं अमन, चैन स्थापित कर लोगों को भयमुक्त वातारण उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। जिससे की क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा सके। कलेक्टर श्री रजत बंसल ने कहा कि राज्य शासन के परिकल्पना के अनुरूप ग्राम तिरिया को एक आर्दश ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से कटिबद्ध है। उन्होंने ग्रामीणों के मांग पर हाईस्कूल तिरिया का मरम्मत कराने तथा ग्राम में नये आंगनबाड़ी स्वीकृत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ अंचल के विकास के लिए प्रशासन एवं ग्रामीणों के भागीदारी से कार्य किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर तिरिया में मोबाईल टाॅवर लगाने तथा एनएमडीसी के माध्यम से ग्राम तिरिया के विकास हेतु प्रोजेक्ट बनाकर एनएमडीसी मुख्यालय भेजने की बात भी कही। श्री बंसल ने ग्रामीणों को 18 नवम्बर की रात्रि को ग्राम पटेल श्री चैतूराम नाग के निवास पर रात्रि विश्राम करने की भी जानकारी दी। कार्यक्रम को पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा ने भी संबोधित किया एवं पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी योजना की जानकारी दी।
शिविर स्थल में विभिन्न विभागों के द्वारा अपने विभागों के स्टाॅल भी लगाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में उपस्थित लोगों का कोरोना जांच भी किया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयां भी वितरित की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नन्हे-मुन्हें बच्चों पौष्टिक भोजन कराकर उनका अन्न प्रासन कराया गया।


