आज गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा जी अपने निवास स्थान कार्यालय में गणेश जी की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियो के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना किये।
ग्यारहवें दिन भी डीए एच आर ए को लेकर हड़ताल में बड़ी संख्या में डटे रहे डौंडी अंचल के कर्मचारी/अधिकारी
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले आदिवासी अंचल के समस्त सरकारी कर्मचारी-अधिकारी ग्यारहवें दिन डौंडी धरना स्थल में डटे रहे। ब्लाक संयोजक वीरेंद्र देशमुख, कोषाध्यक्ष शमशेर बेग मिर्जा, सचिव प्रहलाद कोसमा, संचालक बसंतमणी साहू रेखु राम साहू ने बताया , सरकार हमारी माँगो के प्रति संवेदनहीन नजर आ रही है। जायज मांग पर सरकार के उल जुलूल रवैये से प्रदेश के कर्मचारी नाखुश है। हड़ताल हमारा शौक नही है सरकार के रवैये ने मजबूर किया है। हमारी हडताल के वयापक असर सारे सरकारी काम काज पर देखे जा सकते हैं। इससे आम नागरिकों को होने वाले परेशानियों के लिए सरकार स्वयं जवाबदार है।


हम कर्मचारी अधिकारी अपील करते हैं सरकार हमारी माँगो को अतिषघ्र पूर्ण कर हमें अपने कर्तव्य स्थल तक भेजे। तीज पर्व के पश्चात महिला हड़तालियो की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। कर्मचारियों में सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।आज ग्यारहवें दिन-सीमा जायसवाल ममता झा माधुरी राजपूत एवंन साहू, अजय आस्तिकर जयसिंह भारद्वाज, देवलास भुआर्य, चन्द्रहास कुलदीप, दिनेश साहू चंद्रशेखर पवार, खेम लाल साहू सोनसाय लटियारे ईश्वरी लाल साहू सुन्दराम मरकाम सहसंयोजक लेखराम साहू उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


शहीद पार्क में विधायक निधि व निगम मद से ओपन जिम व पेवर ब्लॉक का लोकार्पण किया गया
नगर पालिक निगम के तहत आज शहर के शहीद पार्क में विधायक निधि व निगम मद से ओपन जिम व पेवर ब्लॉक के निर्माण कार्य का लोकार्पण संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन व महापौर श्रीमती सफीरा साहू के द्वारा विधिवत पूजा कर किया गया । विधायक निधि से ओपन जिम लागत 10 लाख ,निगम मद पेवर ब्लॉक लागत 06 लाख से निर्माण कार्य किया गया है । लोकार्पण कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू , सभापति यशवर्धन राव राजेश राय विक्रम सिंह डांगी , विजय कुमार ,नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ,पार्षद कमलेश पाठक ,सुखराम नाग,दयाराम कश्यप ,निर्मल पानी ग्राही ,बलराम यादव ,सूर्या पानी ,ललिता राव ,मनोनीत पार्षद हरीश साहू,कौशल नागवंशी ,अमर सिंह आयुक्त दिनेश कुमार नाग उपस्थित थे ।

शहीद पार्क में ओपन जिम लोकार्पण के अवसर पर संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन ने कहा शहरवासियों की मांग पर शहीद पार्क में विधायक निधि से ओपन जिम का निर्माण किया गया ,जिसे अब पार्क में घूमने वालों बुजुर्ग ,महिला ,युवाओं के द्वारा ओपन जिम में व्यायाम करने में सुविधा होगी । विधायक रेखचंद जैन ने लोकार्पण के अवसर पर ओपन जिम के लिए सेड निर्माण व योग अभ्यास करने के लिए निर्माण करने की घोषणा किया । उन्होंने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी के मंशा के अनुरूप शहर विकास किया जा रहा है । महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा शहीद पार्क में ओपन जिम के निर्माण से सभी वर्गों के लिए पार्क में घूमने के साथ व्यायाम करने के लिए अच्छे वातावरण के साथ उपयुक्त स्थान मिला,शहर के लोगों की वर्षों पुरानी मांग रही ओपन जिम के संबंध में । वही नेता प्रतिपक्ष श्री संजय पांडे ने भी अपनी बात रखी। साथ ही पीडब्ल्यूडी सभापति श्री यशवर्धन राव ने मंच संचालन किया,कार्यक्रम का आभार आयुक्त दिनेश कुमार नाग ने किया । इस दौरान उप अभियंता चर्चित चांडक ,बसंत कुंजाम,राजेश पांडे ,स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर ,युवोदय के वॉलिंटियर व काफी संख्या में जनमानस उपस्थित थे ।
ग्रामीणों की बरसों पुरानी मांग हुई पूरी – सांसद बैज
बस्तर सांसद दीपक बैज एवं विधायक राजमन बेंजाम ने लोहंडीगुड़ा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम परोदा से कोठियागुड़ा पहुंच मार्ग लंबाई 1.80 कि.मी लागत लगभग 83.47 लाख रुपए से बनने वाले इस सड़क की मांग ग्रामीण कई वर्षो के करते आ रहे है लेकिन बस्तर सांसद दीपक बैज के अथक प्रयासों से इस सड़क की मांग आखिकार पूरी हुई।
कार्यक्रम के दौरान सांसद दीपक बैज ने अपने उद्बोधन में कहा हम लोगों ने ग्रामीणों से इस सड़क को बनाने का वादा किया था। जो की आज पूरा हुआ ।अगर यह सड़क नही बनता तो हम लोग इस गांव में खड़े होने का हिम्मत नही कर पाते…यह सड़क बनने से दो गांव आपस में जुड़ेंगे और साथ ही दोनो गांव आने जाने में सुविधा होगी। बैज ने कहा की इससे पहले भी 15 साल भाजपा की सरकार थी ग्रामीण इस सड़क की मांग लगातार करते आए परंतु 15 साल की सरकार में सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा। लेकिन छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार आने के बाद हम लोग यह सड़क बनाने में सफल रहे..निश्चित रूप से यह सड़क बनने पर सभी ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। साथ ही उक्त सड़क भूमिपूजन में सभी ग्रामीणों ने सांसद श्री दीपक बैज एवम सभी जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया।

इस दौरान सांसद श्री दीपक बैज, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम,लोहंडीगुड़ा जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश कश्यप,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मालती बैज,जनपद उपाध्यक्ष योगेश बैज,सरपंच समली मंडावी,ब्लॉक अध्यक्ष लोहंडीगुड़ा कांग्रेस कमेटी लक्ष्मण कश्यप,ए.आर. कश्यप,बुधमति कश्यप,सुंदर सोढ़ी,भंवर मौर्य,सामनाथ कश्यप, पस्तु मंडावी,रामुराम,भागतुराम पटेल,बुधराम सहित ग्रामीणजन एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
तेज रफ्तार रॉयल बस पर फरसगांव पुलिस ने की कार्यवाही, काटा चालान
अमरेश झा
कोंडागांव :- फरसगांव पुलिस ने आज 01 सितंबर गुरुवार को तेज रफ्तार रॉयल बस पर कार्यवाही करते हुए चालान काटा गया है । रायपुर से जगदलपुर की ओर आ रही रॉयल बस वाहन क्रमांक CG 04 SA 0369 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक तेज गति से वाहन चलाते पाए जाने पर वाहन चालक इंसाफ अली पिता नाजिम अली उम्र 35 वर्षीय मौदहापारा रायपुर के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन को धीरे व नियमों का पालन करते हुए बस चलाने की हिदायत दी गई है ।
गौरतलब है कि फरसगांव पुलिस द्वारा समय समय पर बस दुर्घटना की संभावना को रोकने के लिए बस एजेंटों एवं बस चालकों को समझाइश दी जाती रहती है,परंतु बस चालक तेज गति से वाहन चलाना अपना अधिकार एवं अपने आपको गौरवान्वित समझते हैं। इसी तारतम्य में आज फरसगांव पुलिस ने रॉयल बस के चालक को तेज एवं लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने पर चालानी कार्यवाही किया।
महंगाई से देश का हर वर्ग, हर घर पीड़ित नजर आ रहा है कांग्रेस ने दिया नारा मोदी के दो भाई – बेरोजगारी और महंगाई
केंद्र सरकार की गलत नीतियों से बढ़ती महंगाई को लेकर राजीव भवन जगदलपुर में प्रेसवार्ता कर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा, विधायक रेखचन्द जैन ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर कहा कि आज देश में महंगाई की मार है, नौजवान बेरोजगार है, देश की सीमा पर हो रहा प्रहार है आम जनता का जीएसटी से जीना दुस्वार है, आत्महत्या करने को किसान लाचार है, निकम्मी केंद्र की सरकार है, भारत की आर्थिक स्थिति खराब है, रुपये का अवमूल्यन हो रहा है। भारत में महंगाई और बेरोजगारी के लिए मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियां जिम्मेदार हैं केंद्र की मोदी सरकार ने भारत की जनता को महंगाई और बेरोजगारी से मुक्त भविष्य का सपना दिखाया था आज उन्होंने लोगों को रिकॉर्ड तोड़ मूल्य वृद्धि और 45 वर्षों में सबसे अधिक बेरोजगारी की भयावह स्थिति में डाल दिया है कांग्रेस इस कठिन समय में जनता के साथ खड़ी है संसद से सड़क तक कांग्रेस मोदी सरकार की अक्षमता और उन दिशाहीन नीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई है

जिनके कारण महंगाई और बेरोजगारी में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है जून 2021 से अब तक कांग्रेस ने राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन और जन जागरण कार्यक्रम आयोजित कर मोदी सरकार का ध्यान आकर्षित करवाया बावजूद इस ज्वलन्त व गंभीर विषय पर कोई चिंतन मनन नहीं किया जाना इनकी उदासीनता को दर्शाता है नेताद्वय ने कहा कि आगामी 4 सितंबर को राजधानी दिल्ली में महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली आयोजित है केंद्र की मोदी सरकार भावनात्मक मुद्दों को उठाकर मतदाता को गुमराह कर अपनी कमजोरियों और नाकामियों को छुपा रही है भाजपा सरकार की महंगाई से देश का हर वर्ग, हर घर पीड़ित नजर आ रहा है 100 दिनों में महंगाई कम करने का वादा कर देश भर की जनता का वोट बटोरने वाली मोदी सरकार अब महंगाई पर चर्चा करने से भाग रही है महंगाई को राष्ट्रवाद की संज्ञा दिया जा रहा है यूपीए सरकार के दौरान पेट्रोल डीजल और आंशिक मूल्य वृद्धि होने पर भाजपाई महंगाई का दुखड़ा रोते थे मगर आज अन्य वस्तुओं सहित कृषि यंत्रों रसायनिक खाद उर्वरकों पर भी 28% जीएसटी वसूली जा रही है देश में ऐसी कोई वस्तु नहीं है जिस पर मोदी टैक्स ना लगा हो श्री शर्मा व श्री जैन ने कहा कि मोदी के विदाई के साथ ही देश की जनता को महंगाई से मुक्ति मिलेगी केंद्र में भाजपा की सरकार बनना ही देशवासियों के लिए आपदा से कम नहीं है भाजपा के पास देश की जनता के लिए ना तो नहीं पी है ना नियत फ्री भाजपा की केंद्र सरकार 2 लोगों के लिए काम कर रही है बाकी देश के 135 करोड़ जनता मोदी प्रायोजित महंगाई से पीड़ित और प्रसारित है महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन गति से चल रहा है तथा जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।
फ्लिपकार्ट कंपनी का अधिकारी बनकर, ठगी करने वाले ठग पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही
फ्लिपकार्ट में भर्ती हेतु पाॅम्पलेट को अलग-अलग शहरों में आम जगह पर चिपका कर पाॅम्पलेट का करता था प्रचार फ्लिपकार्ट में मैनेजर डिलीवरी ब्याॅय, सुपर वाईजर, आपरेटर, रिसेप्सनिस्ट आदि पदो पर भर्ती होने का देता था झांसापाॅम्पलेट में संपर्क हेतु देता था अपना मोबाईल नंबर-9329106187 एवं 9792783189 कंपनी में जाॅब कार्ड, आई0कार्ड0, रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर लेता था राशि,युवक/युवततियों से फोन-पे, पेटीएम आदि एप से जमा करवाता था राशि आरोपी के खाते में ठगी के जमा राशि 2,97,700/-रूपये होल्ड, जप्त संपत्ति- 2100 प्रति विज्ञापन का पाॅम्पलेट, 20,000/-रूपये नगद, 03 नग मोबाईल, ठगी के पीड़ित जगदलपुर, कोण्डागांव, रायपुर, दुर्ग,बालोद के निवासी ,
विवरणः-
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है, इसी तारतम्य में जगदलपुर सहित राज्य के अलग-अलग शहरों में फ्लिपकार्ट नामक आनलाईन कंपनी में अलग-अलग पदों में नौकरी दिलाने का पाॅम्पलेट के माध्यम से प्रचार प्रसार कर, ठगी करने वाले अंर्तराज्यीय ठग पर कार्यवाही करने मे बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि रोमियो सुना नामक युवक के द्वारा थाना सिटी कोतवाली जगदलपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि अगस्त 2022 में शहर के बस स्टैण्ड कोर्ट तिराहा संजय बाजार एवं अन्य जगहों पर फ्लिपकार्ट कंपनी में अलग-अलग पदो पर योग्यता के अनुसार वेतन और भर्ती का पाॅम्पलेट लगा था जिस पर संपर्क मोबाईल नंबर-9329106187 लिखा था। उक्त पाॅम्पलेट में उल्लेखित मोबाईल नंबर से संपर्क कर, उक्त मोबाईल धारक के द्वारा प्रार्थी को फ्लिपकार्ट कंपनी में नियुक्ति, आई0डी0 कार्ड, जाॅब कार्ड और अन्य प्रक्रियाओं के नाम पर कुल 3900/-रूपये आनलाईन लेकर नौकरी नहीं दिलाया और ठगी किया गया है। उक्त रिपोर्ट पर संबंधित मोबाईल धारक-9329106187 के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जगदलपुर में ठगी (धारा 419,420 भादवि0) का अपराध पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लिया गया था।
विवेचना:-
प्रकरण में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती गितिका साहू के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर,आरोपी की पता तलाश की जा रही थी। दौरान अनुसंधान के तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले के संदेही की उपस्थिति की जानकारी जिला बेमेतरा में होने पर एक टीम जिला बेमेतरा रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा बेमेतरा पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर, एक संदिग्ध की पहचान कर, घेराबंदी कर पकड़ा गया है। उक्त संदेही से पुछताछ करने पर उसने अपना नाम विप्लव पाण्डेय निवासी अंबेडकर नगर उत्तरप्रदेश का होना बताया एवं जगदलपुर, कोण्डागांव एवं छत्तीसगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रो में फ्लिपकार्ट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आॅनलाईन तरीके से रूपये पैसे लेकर ठगी करना स्वीकार किया गया है। जिसे जगदलपुर लाया गया है।
🔅तरीका-ए-वारदातः-
संदेही विप्लव पाण्डेय से पुछताछ पर उसने बताया कि वह मुलतः उत्तरप्रदेश का निवासी है एवं पिछले एक साल से अधिक समय से छत्तीसगढ़ आना-जाना कर रहा है, एवं इस दौरान दिसंबर 2021 एवं जनवरी 2022 में जांजगीर, गरियाबंद क्षेत्र में, तत्पश्चात मई 2022 में कोरबा, जांजगीर एवं बिलासपुर शहर में, जुन 2022 में राजनांदगांव तथा जुलाई 2022 में धमतरी, कांकेर, कोण्डागांव, बस्तर एवं दंतेवाड़ा में तथा अगस्त 2022 में धमतरी,रायपुर, मुंगेली एवं कवर्धा में जाकर फ्लिपकार्ट कंपनी का पाॅम्पलेट जिसमें अलग-अलग पदों पर योग्यता के अनुसार भर्ती एवं सैलरी का लुभावना आफर जिसमें 100 प्रतिशत जाॅब की गारंटी एवं काॅल एवं संपर्क करने हेतु मोबाईल नंबर-9329106187 एवं 9792783189 का लेख है। उक्त पाॅम्पलेट को संदेही के द्वारा अलग-अलग शहरों में जाकर बस स्टैण्ड एवं आम जगह पर चस्पा किया गया था। उक्त पाॅम्पलेट के लुभावने आफर को देखकर, जगदलपुर एवं अलग-अलग शहरों के युवक/युवतियों के द्वारा पाॅम्पलेट में लिखित नंबर पर संपर्क किया जाता था जिस दौरान आरोपी विप्लव पाण्डेय के द्वारा संपर्क करने वाले युवक/युवतियों को लोक लुभावनी बातें कहकर स्वंय को फ्लिपकार्ट कंपनी का अधिकारी होना बताकर और उन्हे भर्ती कराने का झांसा देकर जाॅब कार्ड हेतु 1650/-रूपये, आई0डी0 कार्ड 1250/-रूपये, गेटपास हेतु 1000/-रूपये और अन्य फीस के नाम पर लोगो से रूपये पैसे की मांग करता था और युवक/युवतियों से फोन-पे एवं पेटीएम के माध्यम से आनलाईन राशि अपने खाते में जमा करवाता था और युवक/युवतियों को फर्जी तरीके से जाॅब कार्ड बनाकर व्हाटसएप के माध्यम से भेजता था। पुछताछ पर आरोपी ने यह भी बताया कि उसके द्वारा जिला बस्तर सहित कोण्डागांव,दुर्ग,रायपुर के युवक/युवतियों को ठगी करना स्वीकार किया गया है। मामले में आरोपी विप्पलव पाण्डेय को जगदलपुर लाकर गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
जप्त संपत्तिः-
आरोपी के खाते में जमा 2,97,000/-रूपये ठगी की राशि होल्ड कराया गया है। नगद राशि 20,000/-रूपये। मोबाईल 03 नग। पाॅम्पलेट, बैक एटीएम कार्ड, पेनकार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज।
बस्तर पुलिस की अपील-
नौकरी दिलाने के नाम पर लोक लुभावने आफर से सावधान रहें। नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को रूपये पैसे ना दे। 🔅केवायसी अपडेट करने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को अपने व्यक्तिगत जानकारी अथवा बैंक खाते की जानकारी ना दें। 🔅लोन दिलाने,लाॅटरी लगने, कम दर पर सामान उपलब्ध होने, बिजली बिल भुगतान करने एवं अन्य लोक लुभावने आफर हेतु मैसेज जिसमें लिंक क्लिक करने के लिये बोला जाता है एैसे लिंक को क्लिक ना करें। 🔅मोटर सायकल या अन्य सामानों की फ्रेन्चाईजी अथवा एजेंसी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को अपनी जानकारी साझा ना करे और ना ही उसे कोई रूपये भेजे।
बस्तर फाइटर्स भर्ती प्रक्रिया में भी गड़बड़ी – केदार
राज्य सरकार द्वारा बस्तर फाइटर्स की भर्ती में पारदर्शिता नही बरती गई है जिसके कारण कई होनहार युवकों का भविष्य अंधकारमय हो गया है । बस्तर फाइटर्स की भर्ती में हुई धांधली की जांच हो और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही हो । उक्त बातें भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कही है । कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित बस्तर के युवाओं को रोजगार देने के वादे के साथ सरकार में आई कांग्रेस सरकार ने बस्तर फाइटर्स भर्ती प्रक्रिया को भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया , भर्ती प्रक्रिया में अधिक अंक पाने वालों की जगह कम अंक पाने वालों का चयन किया है पूरी भर्ती प्रक्रिया को देखने से समझ में आता है
कि प्रक्रिया में नियमों का पालन पूरी पारदर्शिता के साथ नही किया गया । कश्यप ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार को प्रश्रय देकर सुनियोजित तरीके से पूरी नियम प्रक्रिया को शिथिल कर , योग्य अभ्यर्थियों को भर्ती से वंचित कर दिया गया है कांग्रेस पार्टी ने युवाओं को रोजगार देने की बड़ी बड़ी घोषणाएं की थी पर अब सुरक्षा मामले में भी जमकर भ्रष्टाचार किया गया है । जिन लोगो का चयन हुआ है वो स्थानीय नही है फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर चयन किया गया , फिजिकल मे अनफिट होने पर भी उन्हें अवसर दिया गया ,अभ्यर्थियों के कम अंक के बाद भी उन्हें इन्टरव्यू में मौका दिया गया , स्थानीय बोली को अवसर देने के नाम पर ऐसे अभ्यार्थियों का चयन किया जिन्हे स्थानीय बोली का अ,ब,स तक नहीं आता , पूरी चयन प्रक्रिया मे पैसे का जोर चला जिससे युवाओं के सुनहरे भविष्य का सपना टूट गया है । कश्यप ने कहा कि बस्तर फाइटर्स भर्ती में बस्तर के सैनिकों की भर्ती की जा रही है , और सैनिक की भर्ती में भी काग्रेस सरकार ने साजिश के तहत षड्यंत्रकारी तत्वों के द्वारा भ्रष्टाचार किया , जिसे बस्तर की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी । कश्यप ने सरकार से मांग की है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया की स्वतंत्र एजेंसी से जांच करवाई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए।
राजहरा टाउनशिप के कर्मचारी बीएसपी आवासों का स्वयं आबंटन कर कर रहे हैं गोरखधंधा भारतीय मजदूर संघ
राजहरा खदान समूह में हो रहा भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है रोज नये नये भ्रष्टाचार सामने आ रहे हैं। जिससे खदान के कर्मचारी अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि ताजा भ्रष्टाचार राजहरा टाउनशिप का है। जहां नियमित कर्मचारियों को एक मकान आबंटन कराने में चप्पले घीस जाती है वहां टाउनशिप के कुछ कर्मचारी बीएसपी के खाली पड़े मकानों को बिना किसी प्रक्रिया के प्राईवेट पार्टी को अलग से आबंटन कर सलाना हजारों रूपये किराये का वसूलने में लगे हुए हैं और संघ को जानकारी मिली है कि यह गोरखधंधा राजहरा टाउनशिप में वर्षों से चल रहा है और उच्च अधिकारियों को भी इसकी जानकारी है उसके बाद भी किसी तरह की कार्यवाही का न करना बहुत से शंकाओं को जन्म देता है।

और साथ ही ईनकी कार्यशैली को भी दर्शाता है कि एक तरफ बीएसपी का नियमित कर्मचारी जर्जर आवासों में रहने को मजबूर हैं। और तो और उस जर्जर आवासों की मरम्मत की शिकायत करने के बाद भी राजहरा टाउनशिप के अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जाती है जोकि काफी शर्मनाक है। जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने नए प्रकरण के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए कहा कि संघ के पास इस बात की लिखित शिकायत आयी है

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
कि नगर प्रशासन विभाग के कर्मियों द्वारा राजहरा टाउनशिप में खाली पड़े आवासों को बिना कोई एलॉटमेंट के रहने के लिए लोगों को दे दिया जाता है जिसके एवज में नगर प्रशासन विभाग के कर्मीगणों द्वारा प्रत्येक माह एक निश्चित रकम वसूली जाती है। प्राप्त शिकायत के अध्ययन से यह स्थापित होता है कि उक्त कार्य संभवतः विगत कई दशकों से चला आ रहा है। इस सम्बन्ध में संघ को पूर्व में कई बार यह शिकायत मिली थी कि कर्मियों के पेमेंट से दो-दो आवासों का किराया पेनाल्टी सहित काटा गया है जिसका विरोध करने पर पैसा वापस तो मिल गया लेकिन जांच करने पर यह पाया गया कि नगर सेवा विभाग में इस तरह का गोरखधंधा एक आम बात है किन्तु किसी भी व्यक्ति द्वारा लिखित में शिकायत न देने के वजह से मामला दबा रहता था और प्रकाश में नहीं आता था। इस तरह के भ्रष्ट आचरणकरने वाले कर्मियों के स्वयं द्वारा किसी श्रम संगठन में पदाधिकारी रहने या फिर नगर सेवा विभाग के सम्बंधित अधिकारीयों से घनिष्ठ सम्बन्ध होने के वजह से पीड़ित कर्मीगण चुप रहते थे और शिकायत करने से डरते थे। वर्तमान प्रकरण में यह बात सामने आयी है कि नगर प्रशासन विभाग के कर्मी द्वारा लगभग दो वर्ष पूर्व से एक मकान किसी निजी व्यक्ति को रहने के लिए प्रतिमाह रुपये 2000/- के किराये पर दे दिया गया। उक्त किराया राजहरा नगर सेवा विभाग में कार्यरत उक्त कर्मी द्वारा ही लिया जाता था

जिसकी कोई रसीद किरायदार को नहीं दी जाती थी और किरायदार को यही कहा जाता रहा कि उक्त आवास किराये लेने वाले कर्मी के नाम से ही आवंटित है इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। लेकिन कुछ दिन पूर्व किरायदार व्यक्ति को यह जानकारी मिली कि उक्त आवास जिसमें वह प्रतिमाह रुपये 2000/- देकर किराये पर रह रहा था वह आवास नगर सेवा विभाग के कर्मी के नाम से नहीं बल्कि बीएसपी का खाली आवास है इस बात का खुलासा होने पर आननफानन में उस किरायेदारव्यक्ति को उक्त आवास खाली करने कहा गया। इन बातों से यह स्पष्ट होता है कि राजहरा खदान समूह के नगर प्रशासन विभाग के अधिकारीयों के नाक के नीचे उनकी जानकारी के बिना इस तरह का भ्रष्टाचार संभव ही नहीं है क्योंकि नगर में बीएसपी का कौन सा आवास खाली है इसकी जानकारी इसी विभाग के पास रहती है और खाली आवासों की चाबी भी ईनके पास रहती है, किसी भी तरह के अवैध कब्जे से आवास को मुक्त कराने की जवाबदारी भी इसी विभाग की है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति वर्षों से कंपनी के किसी आवास में रहता हो और इसकी जानकारी विभाग के अधिकारीयों को न हो ऐसा संभव नहीं है। दूसरी तरफ अगर नगर प्रशासन विभाग के अधिकारियों
को सही में ऐसे घोटाले की जानकारी नहीं है तो यह अधिकारीयों के लिए शर्म की बात है। नगर प्रशासन विभाग में आवास आबंटन मामले में अनियमितताएं की कई शिकायत प्राप्त होने पर संघ ने पूर्व में भी कई बार ऑनलाइन पद्धति से आवास आवंटन की मांग की थी जिसे नगर प्रशासक द्वारा यह कहकर मना कर दिया गया कि बाकी श्रम संगठन के लोग ऑनलाइन आबंटन पद्धति से सहमत नहीं हैं। लेकिन इस मामले के प्रकाश में आने के बाद संघ का यह मानना है कि संभवतः नगर प्रशासन विभाग के अधिकारीयों के शह पर ही वहां के कर्मियों द्वारा इस तरह के घोटाले किया जा रहे हैं और इस घोटाले से होने वाले काली कमाई में इस विभाग के अधिकारीयों और कर्मियों की सहभागिता है। ऐसे में अगर ऑनलाइन पद्धति से आवास आबंटन शुरू हो जावेगा तो उनकी गाढ़ी मेहनत से की गयी काली कमाई के रास्ते बंद हो जावेंगे इसलिए संभवतः नगर प्रशासक महोदय एवं विभाग के अन्य अधिकारीयो द्वारा ऑनलाइन पद्धति का विरोध किया जाता है और उसका ठीकरा श्रम संगठनों पर फोड़ा जाता है। इस मामले में संघ यह मांग करता है कि न केवल इस मामले की गहराई से छान बीन हो बल्कि नगर प्रशासन विभाग द्वारा सभी आवास आवंटन भिलाई के तर्ज पर ऑनलाइन किया जावे। साथ ही नगर प्रशासन विभाग द्वारा सभी आबंटित आवास, रहने लायक लेकिन खाली पड़े आवास, जर्जर घोषित आवास एवं सरकारी संस्थाओं तथा प्राइवेट पार्टियों को आबंटित की गयी आवासों की सूची सार्वजानिक की जावे।और खाली पड़े आवासों को वरियता के हिसाब से ठेका श्रमिकों को आबंटित किया जावे। पहले भी संघ ने खाली पड़े आवासों को ठेका श्रमिकों को आबंटित करने की मांग रखी थी मगर प्रबंधन के उच्च अधिकारियों द्वारा आबंटन प्रक्रिया को इतना जटिल कर दिया गया कि ठेका श्रमिकों को आज तक मकान आबंटन नहीं हो सका है ,मगर आज समझ आया कि ठेका श्रमिकों को मकान आबंटन क्यों नहीं किया जाता है क्योंकि राजहरा टाउनशिप के कुछ भ्रष्ट कर्मचारी खाली पड़े आवासों को स्वयं किराये में देकर लाखों रुपए महीना कमा रहे हैं।और तो संघ को जानकारी मिली है कि एक एक कर्मचारियों द्वारा 10 मकानों को किराए पर दिया गया है। इसमें टीचर कालोनी,हास्पीटल सेक्टर, हाईस्कूल सेक्टर ,पंडर दल्ली यहां के बहुत से मकान इन माफियाओं ने किराये पर दे रखा है साथ महीने का लाखों रुपए कमा रहे हैं। संघ की मांग है कि इस तरह के गोरखधंधे में लिप्त अधिकारियों पर तत्काल विभागीय कारवाई भी की जावे क्योंकि संघ का यह स्पष्ट मानना है कि किसी भी विभाग में इस तरह के काले धंधे बिना अधिकारीयों के शह के संभव ही नहीं है। इस सम्बन्ध में अगर राजहरा खदान समूह या बीएसपी प्रबंधन द्वारा ढिलाई बरती जाती है तो मजबूरन संघ को कड़े कदम उठाने पड़ेंगे। क्योंकि पूर्व में भी यह मामला बीएसपी प्रबंधन के सामने आया था मगर किसी तरह की ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण ये मकान माफिया दुगने उत्साह के उत्साह के साथ ईस कार्य में लगे हुए हैं और नियमित कर्मचारी आज भी मकान के लिए राजहरा टाउनशिप के चक्कर काट रहा है। यह सभी नियमित कर्मचारियों के लिए बहुत हीखेदजनक है कि महारत्न कंपनी का यहां के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों ने क्या हाल बना दिया कि नियमित कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं को भी दूसरों को बेचकर पैसा कमाने में लगे हुए हैं।

घर अंदर घुसकर चोरी करने वाले युवक गिरफ्तार
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रकरण के प्रार्थी अमीत कुमार मंडावी पिता कोमल कुमार मंडावी उम्र 24 वर्ष साकिन झींकाटोला थाना राजहरा ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 28-29.08.2022 के दरम्यानी रात्रि आरोपी युसुफ खान अपने साथी गंगा राम केवट के साथ रात्रि में प्रार्थी के घर घुसकर चोरी करने का प्रयास किया प्रार्थी के बहन के जग जाने से आरोपी युसुफ खान को पकड़ लिया आरोपी द्वारा अस्तुरा से वार करने का प्रयास किया जो पकड़ा गया था

आरोपी का साथी गंगा राम केंवट मोटर सायकल छोड़कर भग गया आरोपी द्वारा घर के बरामदा मे रखे मोटर सायकल का पेट्रोल नलकी को निकालकर चोरी कर रहा था तथा घर अंदर घुस गया था प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा 457,511,34 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया आरोपी से मेमोरेण्डम के आधार पर एक मोटर सायकल डीटी 100 बजाज बिना नम्बर का एवं एक अस्तुरा जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपी को दिनांक 29.08.2022 को 11.00 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है, तथा फरार आरोपी गंगाराम केवट का पता तलाश जारी है। प्रकरण की विवेचना एवं गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना राजहरा से, सउनि नन्दकिशोर सिन्हा, प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा, आरक्षक संजय चेलक, आरक्षक भुनेश्वर यादव की सराहनीय भूमिका रही।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home




