City Media - Page 1000 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1000

बस्तर के शेरों की मांद में घुस आए रंगे सियार

0

उड़ीसा के युवक ने फर्जीवाड़ा कर हथिया ली बस्तर फाइटर की नौकरी-

उड़ीसा के युवक ने फर्जीवाड़ा कर हथिया ली बस्तर फाइटर की नौकरी

  • “मांद” की गहराई से जांच की जाए, तो मिलेंगे और भी नकली आदिवासी
  • शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने शुरू कराई जांच
    अर्जुन झा
    जगदलपुर| बस्तर के आदिवासी युवा शेर -चीतों की तरह चौकन्ने, फुर्तीले और गजब के योद्धा होते हैं. वे दुश्मन के सामने घुटने नहीं टेकते. इन्हीं जांबाज शेरदिल युवकों की एक फ़ौज बस्तर पुलिस ने तैयार की है, जिसे बस्तर टाइगर फ़ोर्स नाम दिया गया है. इस फ़ोर्स में बस्तर के ही आदिवासी युवकों की नियुक्ति का प्रावधान रहा है, लेकिन कुछ बाहरी युवक भी फर्जीवाड़ा कर बस्तर के शेरों की इस मांद में घुसपैठ करने में कामयाब हो चुके हैं. ऐसे ही एक मामले की शिकायत मिलने पर प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. वहीं जानकारों का कहना है कि मांद की जांच गहराई से करने पर कई रंगे सियार हत्थे चढ़ सकतेे है कि बस्तर संभाग लंबे अरसे से नक्सली समस्या का सामना करते आ रहा है.
  • उड़ीसा तथा अन्य पड़ोसी राज्यों से बस्तर संभाग के रास्ते छत्तीसगढ़ के अन्य भागों तक की जाने वाली गांजा तस्करी भी पुलिस के लिए एक चुनौती बनकर उभरी है. नक्सली समस्या से निपटनेके लिए बस्तर पुलिस पूरी ताकत लगा रही है. वहीं केंद्र सरकार ने भी विभिन्न सशस्त्र बलों तथा पैरा मिलिट्री फ़ोर्स की तैनाती बस्तर के विभिन्न भागों में कर रखी है. पुलिस को नक्सलवाद से निपटने के साथ ही गांजा तस्करी व दीगर अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था बनाने के लिए भी ताकत झोंकनी पड़ती है. इसीलिए बस्तर फाइटर की नियुक्ति का फैसला लिया गया है. मगर चिंता की बात है कि स्थानीय आदिवासियों का हक़ मरने वालों ने इसमें भी सेंध लगा दी है. ऐसे तत्व रंगे सियार की तरह बस्तर के इन शेरों की मांद में घुस चुके हैं. पुरानी कहानी है – जंगल का एक सियार शिकार की तलाश में गांव पहुंच गया, जहां कुत्ते उसके पीछे पड़ गए. सियार गांव के रंगरेज़ की रंग भरे हौज में घुस गया. सियार को ना पाकर कुत्ते लौट गए. इसके बाद ज़ब सियार पूरी तरह रंग चुका था. जब वह जंगल लौटा तो उसे देख डर के मारे सारे जानवर भागने लगे. फिर सियार ने खुद को भगवान का भेजा हुआ दूत बताकर जंगल में राज करने लगा. उसकी पोल तब खुल गई, ज़ब जंगल के दूसरे सियारों की आवाज़ सुन वह भी हुआ – हुआ करने लगा. ये तो हुई रंगे सियार की कहानी, अब बस्तर फाइटर फ़ोर्स में घुस चुके रंगे सियारों की असली कहानी को आगे बढ़ाते हैं. जो कुछ इस तरह है –
    जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के समक्ष बस्तर जिले की बकावंड तहसील ग्राम छोटे देवड़ा निवासी आदिवासी युवक मानसिंग पिता रायधर भतरा ने मामले की शपथ पत्र के साथ लिखित शिकायत की है. इसमें बताया गया है कि उड़ीसा से आकर ग्राम छोटे देवड़ा में रह रहे युवक कमलोचन पिता पकलू दिशा ने खुद को गांव के आदिवासी ग्रामीण सोमारु पिता सिरो का पुत्र बताते हुए फर्जी वंशावली ( मिसल ) पेश कर हल्का पटवारी के सहयोग से फर्जी जाति एवं निवास प्रमाण पत्र हासिल कर लिया और इसी के दम पर उसने बस्तर फाइटर की नौकरी भी पा ली. शिकायतकर्ता मानसिंग ने बताया है की वह ( मानसिंग ) सोमारु का नाती है. सोमारु की चार संतान क्रमशः मुंदिया, घासनी, मांगतीन व सुखराम थे. कमलोचन नाम वाला कोई बेटा सोमारु का नहीं है. मानसिंग सोमारु की बेटी घासनी पति रायधर का बेटा है. सोमारु की तीन संतानों मुंदिया, मंगतीन और सुखराम की मृत्यु हो चुकी है. इस तरह कमलोचन ने फर्जीवाड़ा कर बस्तर फाइटर की नौकरी पा ली है तथा अभी पुलिस लाईन जगदलपुर में सेवा दे रहा है.
    आदिवासियों का हक़ मारने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो:बैज
    बस्तर के सांसद दीपक बैज ने कहा है की इस तरह से फर्जीवाड़ा कर बस्तर के आदिवासियों का हक़ मारने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. ऐसे फ्राड को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सांसद श्री बैज ने कहा कि बस्तर फाइटर फ़ोर्स समेत सभी विभागों में इस तरीके से नौकरियां हथियाने के मामलों का खुलासा कर ग़फ़लत करने वालों को नौकरियों से निकाल बाहर करने की जरुरत है, ताकि आदिवासियों का मौलिक अधिकार सुरक्षित रह सके.
    शुरू करा दी है जांच :मीणा
    बस्तर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा ने कहा है कि मिली शिकायत के आधार पर मामले की जांच आरंभ करा दी गई है. जांच अधिकारी अनुविभागीय डंदाधिकारी श्री वर्मा को बनाया गया है. वहीं जांच अधिकारी श्री वर्मा ने बताया कि उन्हें दो दिन पहले ही जांच का आदेश मिला है तथा वे जल्द ही छानबीन समिति को जांच प्रतिवेदन सौंप देंगे.
    पटवारी की भूमिका संदिग्ध
    इस पूरे मामले में छोटे देवड़ा गांव से ताल्लुक हल्का पटवारी की भी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है. पटवारी ने सोमारु के परिवार के मिसल दस्तावेज का बिना रिकार्ड परिक्षण कराए कमलोचन द्वारा प्रस्तुत मिसल को कैसे सत्यापित कर दिया और क्यों पटवारी ने कमलोचन के लिए जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनने दिया. इस तरह पटवारी भी जांच के दायरे में है.

लोकसभा बूथ शक्तिकरण बैठक के साथ मोदी जी के जीवनचरित से भाजपाइयों ने ली प्रेरणा

0

जगदलपुर दिनाँक:-18.09.2022 आज दिनाँक को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सदन भाजपा कार्यालय जगदलपुर में लोक सभा बूथ शक्तिकरण योजना की बस्तर जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई उक्त बैठक में बस्तर जिला के बूथ के प्रभारी उपस्थित रहे। भाजपा देश भर में सभी लोकसभा में अपने कमजोर बूथों पर ध्यान दे रही है और उन बूथों को मजबूत करने के लिए लोकसभा बूथ शक्तिकरण योजना का प्रारंभ किया है बस्तर लोक सभा के प्रभारी के रूप में बैदुराम कश्यप एवं संजय पांडे को चुना गया है, जिसकी ऑनलाइन कार्य हेतु आशुतोष आचार्य को जिम्मेदारी दी गयी है। उक्त बैठक में बैदुराम कश्यप ने कहा कि सभी अपने बूथ में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर भाजपा के लाभकारी योजना को जन-जन तक पहुंचाएं और बूथ में भाजपा की मजबूती बढ़ाएं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडे ने कहा कि हर कार्यकर्ता भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है और कार्यकर्ता ही संगठन को आगे बढ़ाता है सभी कार्यकर्ता का हौसला बढ़ाते हुए पांडे ने अपने बूथ को मजबूति लाने की बात कही।आशुतोष आचार्य ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्य के लिए सभी प्रभारियों को अपनी जिम्मेदारी और कार्यशैली समझाई ।

बैठक के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा सेवा पखवाड़े के अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन चरित्र को देखकर प्रेरणा ली। उक्त बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री नरसिंह राव जगदलपुर नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, दरभा मंडल अध्यक्ष फूल सिंह सेठिया, पार्षद राजपाल कशेर, शशिनाथ पाठक, आशुतोष पाल के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान : बैज

0

जैतगिरी में नवाखानी जोहार भेंट कार्यक्रम, उमड़ा जनसैलाब -बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल ने किया भव्य आयोजन -सांसद दीपक बैज ने भी की कार्यक्रम में शिरकत, सराहा विधायक बघेल की पहल को

जगदलपुर. बस्तर जिले का जैतगिरी गांव समृद्ध आदिवासी पर्व परम्परा और आदिवासियों की लुभावनी संस्कृति की सुगंध से सुवासित हो उठा था. चारों ओर ढोल, मांदर की थाप और आदिवासी लोकगीतों की गूंज सुनाई दे रही थी. गांव में आदिवासी ही नहीं, बल्कि दूसरे समुदायों के भी हजारों लोग उमड़ पड़े थे. आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल सांसद दीपक बैज यह मनमोहक नजारा देख अभिभूत और आल्हादित हो उठे. उनके मुंह से बरबस ये बोल निकल पड़े- ऐसी ही संस्कृति और परम्पराओं से ही हमारी पहचान सैकड़ों सालों से क़ायम है बैज ने इस भव्य आयोजन के लिए विधायक लखेश्वर बघेल की जमकर तारीफ़ की. बकावंड ब्लाक के ग्राम जैतगिरी में हर साल की तरह इस साल भी नवाखानी जोहार भेंट कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया.

मौजूदा और आने वाली पीढ़ियों को आदिवासियों के परंपरागत पर्व- त्योहारों तथा संस्कृति से जोड़े रखने के उद्देश्य से बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक लखेश्वर बघेल हर साल नवाखानी जोहार भेंट कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे हैं। इसी कड़ी में जैतगिरी में यह आयोजन किया गया था. कार्यक्रम के दौरान सांसद दीपक बैज ने बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि हमारे बस्तर में बारह महीने त्योहार का सिलसिला चलते रहता है। आमूस, हरियाली,नवाखानी दीपावली, दीयारी, मेला मंडई इस तरह बारह महीने हम आदिवासी अपनी संस्कृति और पर्व- परम्पराओं के साथ जुड़े रहते हैं। बैज ने कहा कि इन त्योहारों को धूमधाम से हम सभी आदिवासी भाई- बहन मना सकें इसके लिए को हमारी छत्तीसगढ़ सरकार ने त्योहारों पर अवकाश की व्यवस्था कर रखी है. ऐसा कर सरकार ने बस्तर सहित समूचे छत्तीसगढ़ की संस्कृति को संजोए रखा है। बैज ने कहा कि भाई लखेश्वर बघेल जब से विधायक बने हैं तब से लगातार नवाखानी त्यौहार सार्वजनिक तौर पर मनाते आ रहे हैं. यही नहीं ऊर्जावान विधायक बघेल आपके क्षेत्र के लिए बेहतर काम भी करते आ रहे हैं. ऐसे ही जोशीले और कर्मनिष्ठ विधायक की जरुरत बस्तर क्षेत्र को रही है. बघेल की लोकप्रियता की झलक उद्बोधन के दौरान सांसद दीपक बैज ने भीड़ में बैठी महिलाओं से पूछा कि लखेश्वर बघेल को अपना विधायक फिर से बनाना है कि नही तब महिलाओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ दोनो हाथ उठा कर कहा कि लखेश्वर भैया को ही फिर से हम अपना विधायक बनाएंगे. जनता के दिलों में बघेल के प्रति अगाध प्रेम को देख सांसद श्री बैज ने बघेल की तारीफ करते हुए कहा आपके विधायक क्षेत्र से लेकर विधानसभा सदन तक में लगातार लड़ते आ रहे हैं. छत्तीसगढ़ में जब हमारी सरकार नहीं थी तब भी बघेल आप लोगों के लिए संघर्ष करते रहे हैं और आज भी आपके लिए काम कर रहे हैं. वे आपके लिए दिन -रात चौबीसों घण्टे काम करने के लिए तत्पर रहते हैं। निश्चित रूप से ऐसे सजग और जुझारू विधायक के रहने से ही क्षेत्र का समग्र विकास हो पाता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की सरकार बेहतर कार्य कर रही है, जिससे बस्तर को भी लाभ मिल रहा है। बैज ने भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनावों में लखेश्वर बघेल समेत सभी कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील की. देवी -देवताओं की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. संजोए रखें संस्कृति को : बघेल समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि आधुनिकता की अंधी दौड़ के बीच आज भी हम आदिवासियों का अपनी संस्कृति और परम्पराओं से जुड़े रहना हम सभी के लिए गर्व का विषय है. बघेल ने इस बात पर ख़ुशी जाहिर की कि इस साल भी क्षेत्र के सामाजिक जनों के साथ मिलकर नवाखाई जोहार कार्यक्रम मानाने का सौभाग्य उन्हें मिला. उन्होंने कहा कि जबसे उनका राजनैतिक सफर शुरू हुआ है तबसे वे इस पर्व को जनता के साथ सादगी पूर्वक मनाते आ रहे हैं और इस परम्परा को संजोए रखा है. नवाखाई जोहार भेंट कार्यक्रम का आयोजन हर साल अलग-अलग ग्राम पंचायतों में किया जाता है. इससे विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों से मेल मुलाक़ात का सुअवसर प्राप्त हो जाता है. बघेल ने समाजिकजनों ख़ासकर युवा पीढ़ी से अपील की कि हम सभी अपने पर्व- त्योहारों और संस्कृति तथा पूर्वजों की धरोहर को संजोए रखें एवं आने वाली पीढ़ियों को भी इनसे जोड़ें. कार्यक्रम में 37 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बस्तर सांसद दीपक बैज, विधायक लखेश्वर बघेल,ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य, जनपद अध्यक्ष सुखदई बघेल, जानकी सेठिया, माता पुजारी जैतगिरी, दिनेश यदु, जगमोहन बघेल, शिवराम बिसाई, आशीष मिश्रा, धनुर्जय कश्यप, समलू कश्यप,nजिला पंचायत सदस्यगण,सभी जनपद सदस्य बकावंड,समस्त सरपंच बकावंड, भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे |

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल के साथ सांसद दीपक बैज भी पहुंचे कार्यक्रम में शिरकत करने

0

बस्तर/ब्लाक बकावंड/17-9-22 आज बकावंड ब्लाक के जैतगिरी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवाखानी जोहार भेंट कार्यक्रम जो की लगातार बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विधायक लखेश्वर बघेल मानते आ रहे है। उसी तारतम्य में आज पुनः नवाखानी जोहार भेंट कार्यक्रम रखा गया। जिसमे सांसद दीपक बैज भी उपस्थित हुए..इस कार्यक्रम में हजारों की भीड़ उपस्थित हुई। कार्यक्रम के दौरान सांसद दीपक बैज ने जम कर तारीफ की बस्तर विधायक की अपने उद्बोधन में सांसद दीपक बैज ने बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की जम कर तारीफ करते हुए कहा हमारे बस्तर में बारह महीने त्योहार है। आमूस,हरियाली,नवाखानी दीपावली,दीयारी,मेला मंडई इस तरह से बारह महीने हम आदिवासियों का त्योहार है।

इन त्योहार को मनाने के लिए हमारी सरकार ने त्योहार में अवकाश दे कर छत्तीसगढ़ सहित बस्तर की संस्कृति को संजोए रखा है। साथ ही बैज ने कहा बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जब से विधायक बने हैं तब से लगातार नवाखानी त्यौहार मनाते आ रहे हैं और आपके क्षेत्र के लिए बेहतर काम कर रहे हैं तो ऐसे विधायक इस क्षेत्र में होना चाहिए। उद्बोधन के दौरान सांसद दीपक बैज ने भीड़ में बैठे महिलाओं से पूछा “अपना विधायक फिर से बनाना है की नही”…तब भीड़ में बैठी महिलाओं ने तालीयों की गड़गड़ाहट के साथ दोनो हाथ उठा कर कहा “फिर से बनायेंगे विधायक” ऐसे में सांसद ने बघेल की तारीफ करते हुए कहा आपके विधायक क्षेत्र से ले कर सदन तक लगातार लड़ते आए है जब हमारी सरकार नही थी तब भी और आज भी आपके लिए काम कर रहे है आपके लिए दिन रात चौबीसों घण्टे काम करने के लिए तत्पर रहते हैं। निश्चित रूप से ऐसे विधायक क्षेत्र में रहने से क्षेत्र का विकास होता है। और साथ ही छत्तीसगढ़ की सरकार भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में बेहतर रूप से कार्य कर रही है जिससे बस्तर को लाभ मिलता दिख रहा है। आने वाले समय में फिर से अपना विधायक को भी जिताना है और सरकार भी बनाना है। इस नवाखानी जोहार भेंट कार्यक्रम के दौरान 37 ग्राम पंचायत के ग्रामीण के साथ साथ बस्तर सांसद दीपक बैज, विधायक लखेश्वर बघेल,ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य, जनपद अध्यक्ष सुखदई बघेल,जानकी सेठिया,माता पुजारी जैतगिरी, दिनेश यदु, जगमोहन बघेल,शिवराम बिसाई, आशीष मिश्रा, धनुर्जय कश्यप, समलू कश्यप,जिला पंचायत सदस्यगण,सभी जनपद सदस्य बकावंड,समस्त सरपंच बकावंड, समस्त कार्यकर्तागण एवं भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

सीएम के आगमन के 12 घंटा पहले पूर्व विधायक आरके राय ने 4 नग पीएमजीएसवाई विभाग के पुलिया चोरी के मामले में अर्जुंदा थाना में की शिकायत

0

गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत देवरी द से मेहंदी पाठ मार्ग में सड़क निर्माण पर चार नग पुल निर्माण में बड़े भ्रष्टाचार देखने को मिला है पीएमजीएसवाई के द्वारा कागजों पर पुल निर्माण कर राशि आहरन कर लिया है यह पूरा आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक राजेंद्र राय ने इनकी सत्यता से जांच कर आज अर्जुंदा थाना में भाजपा नेताओं के साथ की शिकायत शिकायत करने वालों में से क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राय जिला पंचायत के सदस्य पुष्पेंद्र कुमार चंद्राकर भाजपा मंडल अर्जुंदा के अध्यक्ष प्रणेश जैन पूरन चंद्रवंशी के अलावा भरदा कला सरपंच पति उपस्थित रहे।

गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के पीएम डिवाइस के अधिकारी के द्वारा पुलिया निर्माण को कागजों में बनाकर राशि का रंग भी एक बड़े भ्रष्टाचार को संख्या है इधर भारतीय जनता पार्टी अधिकारी पर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं परंतु कार्यवाही नहीं हुई तो बहुत जल्द भाजपा नेताओं के द्वारा पूर्व विधायक के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पुलिया चोरी का रिपोर्ट पूर्व विधायक राजेंद्र राय एवं जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर मंडल अध्यक्ष प्राणेश जैन सरपंच लक्ष्मी मरिया सरपंच भरदा कला सुरेंद्र चंद्रवंशी एवं अन्य प्रमुख कार्यकर्ता ने रिपोर्ट लिखाई।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

थाना अर्जुंदा एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही

0

ज़िला व दीगर जिले में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह चढ़े पुलिस के हत्थे
मोटर सायकल चोरी करने वाले गिरोह पर थाना अर्जुंदा पुलिस की कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जितेंद्र कुमार यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देश एवं श्री सोनसाय मौर्य उप पुलिस अधीक्षक बालोद एवं राजेश बागडे उप पुलिस अधीक्षक बालोद के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अर्जुंदा उपनिरीक्षक शिशिर पाण्डेय प्रधान आरक्षक विकास सिंह, आरक्षक कमलेश रावते, धर्मेंद्र चंद्रवंशी, बनवाली साहू, लेख राम मारकंडे व साइबर सेल प्रधान आरक्षक भुवनेश्वर मरकाम, आरक्षक योगेश सिन्हा, राहुल मनहरे, विवेक शाही के द्वारा शराब दुकान के सामने से चोरी हुए मोटरसायकल हीरो होंडा हंक क्रमांक सीजी 07 एएफ 1363 की पतासाजी के दौरान दो संदेही डूलेश्वर ठाकुर व महेश ठाकुर से कड़ाई से पूछताछ किया जो मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किए

तथा घटना में अन्य दो व्यक्ति रुद्र ठाकुर व अमन का होना बताएं तथा भिलाई मडोदा आदि क्षेत्र से घटना के पूर्व दो मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस हीरो होंडा पैशन प्रो की चोरी कर बिक्री करने हेतु छिपा कर रखना बताएं जिसे धूलेश्वर व महेश ठाकुर से धारा 41(1+4) 379,34 भा द वि के तहत जप्त कर अन्य दो आरोपी रुद्र ठाकुर रूद्र व अमन के पतासाजी की जा रही है तथा अपराध के मोटरसाइकिल हीरो होंडा क्रमांक सीजी 07 एएफ 1363 को जप्त कर कीमती 20000 वाजप्ता सुमार किया गया आरोपीगणों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाता है |

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कैबिनेट मंत्री टी एस सिंह देव,सांसद बस्तर दीपक बैज सहित बस्तर विकास प्राधिकरण

0

कैबिनेट मंत्री टी एस सिंह देव,सांसद बस्तर दीपक बैज सहित बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष व बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल बने अखिल भारतीय युवक परिषद द्वारा रक्तदान अभियान का हिस्सा इस दौरान मनोहर लूनीया, जतिन जायसवाल,बलराम मौर्य,जानकी राम, दिनेश यदु, कविता साहू, सुशील मौर्य, आशीष मिश्रा, रोजवीन दास, प्रशांत जैन, राजेश चौधरी, शेमियल नाथ, अनुराग महतो,सायमा अशरफ सहित समस्त कार्यकर्त्तागण मौजूद रहे |

टाउनशिप तथा माइंस की समस्याओं पर प्रबंधन से यूनियन प्रतिनिधियों की चर्चा

0

आज 16 सितंबर को राजहरा माइंस ऑफिस में मुख्य महाप्रबंधक के सभागार में टाउनशिप तथा माइंस से जुड़ी समस्याओं पर मुख्य महाप्रबंधक श्री समीर स्वरुप तथा संयुक्त खदान मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई। यूनियन प्रतिनिधियों ने अनेक समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। सचिव कमलजीत सिंह मान ने कहा कि देखा जा रहा है कि काफी लंबे समय से टाउनशिप से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने में नगर प्रसाशन विभाग द्वारा लगातार लापरवाही और अनदेखी की जा रही है। टाउनशिप के क्वार्टर की समस्या की शिकायत दर्ज करने के बावजूद कर्मचारियों के क्वार्टर में उचित मरम्मत नहीं की जा रही है। क्वार्टर की खराब खिड़की, दरवाजे, फ्लोरिंग का काम, रूफ लीकेज की समस्या, कोर्टयार्ड के रिपेयरिंग की समस्या, टार फेल्टिंग का कार्य शिकायत दर्ज कराने के बाद भी समय पर ठीक नहीं करवाया जाता है, बल्कि समस्याओं को अटेंड करने में लंबी लंबी वेटिंग लगी होती है, जो कि कभी कम ही नहीं होती। टाउनशिप के अंदर जगह-जगह गाजर घास व घनी झाड़ियां हो गई हैं, बैक लाइन क्लीनिंग का कार्य नहीं हो रहा है जिसके कारण गंदगी है, सड़कों में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, इन समस्त समस्याओं से कर्मचारी पस्त व निराश हो चुके हैं।

प्रतिनिधियों ने कहा कि टाउनशिप से संबंधित समस्याओं खिड़की दरवाजे, फ्लोरिंग की मरम्मत, सीपेज की मरम्मत, सड़कों के गड्ढे, कोट्यार्ड की मरम्मत, सीवरेज लाइन की सफाई आदि कार्यों को प्राथमिकता से करवाया जाए। टाउनशिप की सड़कों पर गाय-भैंसों की समस्या ऐसी है, जिससे हम सबका हमेशा सामना होता रहता है। इन पशुओं के सड़क में जमघट के कारण कई बार घातक दुर्घटनाएं घटित हुई हैं, इन पशुओं के नियंत्रण के लिए स्थायी समाधान किया जाना चाहिए।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

यूनियन प्रतिनिधियों ने चर्चा में यह भी कहा कि राजहरा क्लब के पास स्थित चौपाटी के आसपास आए दिन असामाजिक तत्वों के द्वारा मारपीट तथा शोरगुल मचाया जाता है तथा चौपाटी वाले चौक पर हमेशा असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बना रहता है, ये लोग नशे की हालत में अनाप शनाप शब्दों का प्रयोग करते हैं, जिससे वहां से गुजरने में महिलाओं को शर्मिंदा होना पड़ता है। इसी तरह का माहौल भीष्म रथ के पास भी होता है, जहां पर विशेष तौर पर शाम या रात के वक्त खुले आम असामाजिक तत्वों को शराब का सेवन करते हुए देखा जा सकता है, और इन्हीं असामाजिक तत्वों के कारण पूरे टाउनशिप की गरिमा खराब होती जा रही है। अतः चौपाटी एवं नगर के गौरव भीष्म रथ के क्षेत्र की व्यवस्था को बहुत गंभीरता से लेते हुए तत्काल ठीक किया जाना चाहिए। चौक चौराहे पर हुल्लड़ एवं छेड़खानी करने वालों पर नजर रखकर कार्यवाही की जाए ताकि ऐसी भीड़ इकट्ठी ना हो।प्रतिनिधियों ने क्वार्टर के मामले पर यह भी कहा प्रबंधन थर्ड पार्टी को आवास प्रदान करने में बहुत उदार है, जबकि अपने ही कर्मचारी को आवास प्रदान करने में या वर्तमान आवास को रिटेंशन देने में कंपनी की सारी उम्र सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, उसे बहुत पापड़ बेलना पड़ता है। जो एम्पलाई रिटायर हो गए हैं उन्हें कंपनी से कम से कम 6 माह के लिए आसानी से क्वार्टर मिल पाए इसकी व्यवस्था बनाई जानी चाहिए।

खदान में कार्यरत ड्रिल, शॉवेल, डंपर, डोजर व अन्य वाहनों के प्रचालकों को पूर्व में यूनिफॉर्म का कपड़ा तथा वॉशिंग एलाउंस दिया जाता था, यह वर्तमान में बंद है, इसे पहले की तरह दिया जाना जल्द से जल्द प्रारंभ करवाया जाए। खदान चिकित्सालय की सोनोग्राफी मशीन काफी दिनों से खराब है, जिससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रतिनिधियों ने मांग की, कि जब तक सोनोग्राफी मशीन ठीक नहीं हो जाती, तब तक के लिए सोनोग्राफी प्रायवेट संस्था में कराने तथा उसके रिंबर्समेंट की सुविधा दी जावे। इसके अतिरिक्त16 चिकित्सालय में निविदा आधार पर कार्यरत दो महिला चिकित्सकों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब यहां कोई भी महिला चिकित्सक उपलब्ध नहीं है, जिससे महिला मरीजों को परेशानी हो रही है। अतः शीघ्र महिला चिकित्सकों की भर्ती कराई जावे।

मुख्य महाप्रबंधक समीर स्वरुप साहब ने प्रतिनिधियों की तमाम बातें ध्यानपूर्वक सुनीं तथा कहा कि ये समस्याएं कर्मचारियों से सीधी जुड़ी हुई समस्याएं है, जिनका निदान होना सचमुच आवश्यक है। इन समस्याओं को बहुत दिनों से महसूस किया जा रहा था, और इनका समाधान हमारी प्राथमिकता में निश्चित तौर पर सबसे ऊपर रहेगा, क्वार्टरों में मरम्मत आदि के लिए आवश्यक राशि का प्रावधान हो चुका है, अतः अब इनके निदान में कोई रुकावट नहीं है। यूनियन प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए समस्त समस्याओं पर तत्काल सकारात्मक कदम उठाया जाएगा।

मुख्य महाप्रबंधक साहब की इस सकारात्मक घोषणा पर समस्त प्रतिनिधियों ने खुशी जाहिर किया। इस चर्चा में सचिव कमलजीत सिंह मान, दान सिंह चंद्राकर, तोरण लाल साहू, आर.पी. बरेठ, राजेश कुमार साहू, कुलदीप सिंह, मोतीलाल जॉर्ज, श्रीनिवासलू, सोमित साहू, गुरमीत सिंह, विष्णुराम साहू, धनराज साहू, ओ.पी. शर्मा, जीवनलाल साहू, दिलीप सुखदेवे, आर पी सिंग, रामपाल, डी एल सोनवानी, नरेन्द्र जनवंधू, पी एस भंडारी, देवेंद्र उईके, हीरेंद्र कुमार साव, समसुद्दीन अंसारी, हंस कुमार, वाई एल देशमुख, संजय जैन, प्रवीण शर्मा, श्याम सुंदर, कांता राव, कोमल निर्मलकर, नरोत्तम तारम, मल्लूराम साहू, सुनील सिंग, तेजराम साहू, विजय देशमुख, मोहन मारकंडे, संतु राम, पवन गंगबोइर , अरुण यादव, धनुष ठाकुर, बाबूलाल बामलिया आदि शामिल थे।

दल्लीराजहरा पिल्टर प्लांट विश्वकर्मा जयंती बड़े धूमधाम से मनाया गया

0

दल्लीराजहरा – प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 17 सितंबर 2022 को विश्वकर्मा बाबा जी की पूजा एवं जयंती धूमधाम से मनाई गई। भगवान विश्वकर्मा बाबा जी को दुनिया का पहला वास्तुकार माना गया हैं। देव शिल्पी विश्वकर्मा जी के जन्मदिन के दिन शिल्पकार, कारीगर, किसी भी मशीनरी का काम करने वाले लोग भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा करते हैं।साथ ही अपने कार्य में कुशलता और उन्नति का आशीर्वाद मांगते हैं। इसी संदर्भ में भिलाई इस्पात संयंत्र के जियोलॉजी विभाग (सेम्पलिंग) में दल्ली यंत्रीकृत खदान के महाप्रबंधक एस. रजा साहब , वरिष्ठ प्रबंधक प्रवीण मराठे साहब, सचिन, लिप्सा मैडम,पन्डा मैडम, पाली प्रभारी सुरेश कुमार जेना, मिलाप कुर्रे, राकेश कश्यप, अरुण वैद्य, एवं सहकर्मी जीवन लाल साहू, हुमन साहू, रुम लाल, राजकुमार, बंशीलाल, नारायण, विल्सन, जितेन्द्र, शैलेन्द्र कुमार, पन्नालाल, बीरबल, दीपक, प्रभा, खिलेश्वरी एवं सेम्पलिंग विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सुकमा में हरा सोना के नाम पर लूट

0


ख़रीदा गया 40 लाख गड्डी तेन्दूपत्ता, विभाग को दी 11 लाख गड्डी खरीदी की जानकारी ऊंची कीमत पर बेचकर उड़ीसा भेज दिया गया हजारों बोरा तेन्दूपत्ता
जगदलपुर/सुकमा। सुकमा वन मंडल के कोंटा वन परिक्षेत्र में तेंदूपत्ता खरीदी में भारी घपलेबाजी कर ठेकेदारों ने शासन को लाखों के राजस्व की लगाई चपत लगा दी है। तीन समितियों में हुए घालमेल में एर्राबोर समिति के द्वारा की गई खरीदी पर नजर डालें तो लगभग 10 फड़ों में 40 लाख 64 हजार 124 गड्डी तेंदूपत्ता की वास्तविक खरीदी कर विभाग को 11 लाख 57 हजार 8 सौ गाड़ी खरीदी की जानकारी भेजी गई। 29 लाख 63 हजार गड्डी यानि की हजारों मानक बोरा तेंदूपत्ता उड़ीसा में पार कर दिया गया । एक समिति में हुए घालमेल के आंकड़ों पर नजर डालें तो शासन को डेढ़ करोड़ से अधिक के राजस्व का नुकसान होने की खबर है। 4 हजार रूपए मानक बोरा खरीदी कर 10 हजार रूपए मानक बोरा की दर से बिक्री किए जाने की जानकारी विभागीय सूत्रों से मिली है। उक्त तेंदूपत्ता का संग्रहण शासकीय रिकार्ड में दर्ज होता तो शासन को इसका राजस्व प्राप्त होता। खबर है कि शासन को मिलने वाले राजस्व को ठेकेदार आपस में विभागीय अधिकारियों एवं प्रबंधन से सांठगांठ कर डकार गये। विभाग के अधिकारी अब जांच के नाम पर खानापूर्ति कर ऐसे दोषियों को क्लिनचीट देन की तैयारी में है। पुलिसिया जांच में ढिलाई के कारण ठेकेदार सलाखों से बाहर आ चुके हे। ज्ञातव्य हो कि सुकमा वन मंडल के कोंटा वन परिक्षेत्र एर्राबोर समिति अ और ब एवं कोंटा समिति अ में भ्रष्टाचार करते हुए हजारों बोरा तेंदूपत्ता खरीदी उड़ीसा पार किया जा चुका है। मामला उजागर होने के बाद भी जांच दल मुकाम तक नहीं पहुंच पाया है। ऐसी खबर है कि जांच में लीपापोती कर दोषियों को बचाने की साजिश रची जा चुकी है। जांच निष्पक्ष हुई तो प्रबंधक, पोषक अधिकारी एवं विभाग के अधिकारी पर गाज गिर सकती है लेकिन इन्हे बचाने मामले पर पर्दा डालने तथा राजनीतिक आकाओ से भी दबाव बनाये जाने की खबर है।
शासन को डेढ़ करोड़ की चपत विभागीय सूत्रों एवं फड़ मुंशी से जानकारी मिली है कि एर्राबोर के अधीन लगभग 10 समितियों में 8 हजार से अधिक संग्राहकों से 40 लाख 64 हजार गड्डी तेंदूपत्ता की वास्तविक खरीदी की गई थी, जिसका भुगतान 1 करोड़ 62 लाख 56 हजार रु. किया जाना था। ठेकेदारों ने विभागीय अधिकारी से सांठगांठ कर वास्तविक खरीदी न दिखाकर विभाग को 11 लाख 57 हजार 8 सौ गड्डी खरीदी का आंकड़ा दिखाया है। इस तरह 29 लाख से अधिक गड्डी का घालमेल किया जा चुका है जो 5 हजार मानक बोरा से अधिक है और उसे दीगर प्रांतों में ठिकाने लगाया ला चुका है। जानकारी के अनुसार 4 रूप्ए की दर से खरीदा गया हरा सोना 10 रूपए गड्डी की दर से बिक्री होने की खबर है जिसमें 6 रूपए शासन को लाभ प्राप्त हुआ है। खरीदी का वास्तविक आंकड़ा शासकीय रिकार्ड में दर्ज होता तो शासन को डेढ़ करोड़ से अधिक का लाभा प्राप्त होता। यह सिर्फ एक समिति का आंकड़ा है इन तीन समितियों की निष्पक्ष जांच हुई तो बड़ा घोटाला उजागर हो सकता है। निकासी में किसका संरक्षण
कोंटा वन परिक्षेत्र में खरीदा गया 10 हजार से अधिक मानक बोरा तेंदूपत्ता उड़ीसा ठेकेदारों द्वारा पार किया जा चुका है। जांच का विषय है कि किसके संरक्षण में भारी संख्या में हरा सोना उड़ीसा पार कराया गया । जांच दल उनके खिलाफ कार्रवाई कर पायेगी या फिर अन्य मामलों की जांच की तरह जांच रिपोर्ट फाइलों में ही दबकर रह जाएगी? विभाग द्वारा 4 हजार मानक बोरा हरा सोना मलकानगिरी में जब्त किया जा चुका है। जिसे बस्तर लाने में वन विभाग के पसीने छूटने लगे हैं । जब्त किया गया 8 सौ मानक बोरा तेंदूपत्ता ही लाया जा सका है।
गुणवत्ता में भिन्नता भी
मलकानगिरी में ठेकेदारों द्वारा गोदामों में रखवाए गए तेंदूपत्ता की जांच की जाये तो अन्य गोदामों से तेंदूपत्ता की बरामदगी हो सकती है। सुकमा वन मंडल में 52 पत्तों की गड्डी तैयार की जाती है और 1 मानक बोरा में 6 सौ गड्डी की भर्ती की जाती है। यहां का पत्ता मोटे आकार का होता है। उड़ीसा के संग्राहकों द्वारा 42 पत्तों की गड्डी बनाई जाती है। 8 सौ गड्डियों की भराई एक बोरे में की जाती है. मामले की निष्पक्ष जांच होने पर बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा हो सकता हे। ठेकेदारों द्वारा समर्थन मूल्य से 1 रूपए 25 पैसा संग्राहकों को देने का वादा किया गया था जो अप्राप्त है। चल रही है जांच प्रक्रिया
सुकमा डीएफओ ने बताया कि सभी संग्राहकों को बकाया राशि का भुगतान कर दिया गया है। तेंदूपत्ता खरीदी में हुए भ्रष्टाचार की जांच चल रही है जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS