City Media - Page 1014 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1014

लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति भरोसे को बनाए रखने में प्रदेश शासन पुरी तरह फैलः ध्रुवे

0

दल्लीराजहरा/डौण्डी,7 सितंबर ! सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस के भारत जोड़ो आंदोलन पर कटाक्ष करते हुए कहा की कांग्रेस का यह गांधी परिवार बचाओं आंदोलन है भारत को केवल वही जोड़ सकता है जो भ्रष्टाचार छोड़ सकता है नेशनल हेराल्ड मामले में देश के आजादी के बाद से ही भ्रष्टाचार और गलत तरीके से फंडिग का आरोप लगाते सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे ने आगे कहा की कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नही बचा है 2014 के पहले यू पी ए शासन में महंगाई दर 9 प्रतिशत से भी ज्यादा हो गया था

उसका जवाब कांग्रेस नहीं देती है‌। राहुल गांधी कहते है हमारा जीएसटी एक अलग किस्म की होती में ईडी से नही डरता 75 साल देश की आजादी के बाद अगर देश में सबसे ज्यादा वर्षो तक राज करने वाली पार्टी कोई रही तो वह कांग्रेस पार्टी रही जो आज राहुल गांधी कह रहे हैं। जीएसटी के संबंध में 2009 से लेकर 2014 के अप्रेल तक इन्ही की सत्ता थी केन्द्र में उस वक्त अलग प्रकार की सोच वाली जीएसटी टैक्स क्यों नही ले आए ई डी देश की एक संवेधानिक सरकारी एजेन्सी है। वह किसी को डराती नही है भ्रष्टाचारियों के गलत कार्यों की जांच कर उजागर करने वाली देश की सबसे बड़ी सरकारी संस्था है। सांसद प्रतिनिधि श्री ध्रुवे ने कहा एक वक्त वह भी था जब भारत दुनिया के दूसरे देश से मदद के लिए निर्भर रहती थी आज हर क्षेत्र मेंं भारत से मदद लेने के लिए दुनिया के अधिकांश देश सम्मान पूर्वक विनति करते है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आज भारत के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में विश्व का 11वें से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है उन्होने कहा 50 साल पहले का भारत क्या था और आज का भारत क्या हैे देश की जनता समझ भी रही है और देख भी रही है। सांसद प्रतिनिधि प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रदेश शासन पर भी आरोप लगाते हुए कहा आज प्रदेश की जनता कांग्रेस शासन में कर्ज में डूब गई है प्रदेश में अराजकता का माहौल निर्मित है कांग्रेस ने युवाओं को ठगने का कार्य किया है विकास के सारे कार्य ठप्प है छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है। लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति भरोसे को बनाए रखने में कांग्रेस सरकार पुरी तरह फैल हो चुकी है कांग्रेस के साढ़े तीन साल की सत्ता में प्रदेश का कोई न कोई शासकीय विभाग के कर्मचारी अधिकारी हड़ताल में बैठ जाते है और यह सब कांग्रेस के अपने घोषणा पत्र वादे को नहीं करने से हो रहा है बेरोजगारी के सवालों को प्रदेश शासन आंकडों के बहस में उलझाने का कार्य कर रही है जिसे भी प्रदेश की जनता देख रही है और इसका करारा जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मतों का प्रयोग कर प्रदेश की जनता देगी।

व्यवस्था के विरुद्ध आवाज़ उठाने वाले जननेता अरुण पाण्डेय् की आवाज़ दबाने षड्यंत्र जारी

0

छत्तीसगढ़ / जगदलपुर । बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर से 7 किलोमीटर दूर डिमरापाल में संचालित चिकित्सा महाविद्यालय/अस्पताल में सफ़ाई और सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए निजी संस्थाओं को ठेका दिया गया है। गौरतलब होकि जनसभा संगठन के बैनर तले इन ठेका कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन और साप्ताहिक अवकाश ना मिलने जैसी अन्य मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है।

जनसभा के वरिष्ठ नेता चंचलमल जैन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया की संगठन द्वारा महीनों के संघर्ष उपरांत आज सभी कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2022 से बढ़ा हुआ वेतन और साप्ताहिक अवकाश मिलना आरंभ हुआ, जिससे कंपनी प्रबंधन को आघात पहुंचा है।

जनसभा संगठन द्वारा श्रम विभाग में लगातर आवेदन शिक़ायत करके कर्मचारियों को उनके जॉइनिंग दिनांक से वित्तीय वर्ष 2021 तक के बकाया राशि और साप्ताहिक अवकाश ना दिये जाने के कारण उसकी गणना करके भुगतान करने की मांग की गई है। इस तरह उचित कार्यवाही उपरांत दोनों कंपनी प्रबंधन को करोड़ो रूपये का भुगतान करना पड़ेगा। इस बात से घबराई कंपनी प्रबंधन द्वारा अपने हितैषी कर्मचारियों द्वारा जनसभा संगठन को बदनाम करने व जनसभा के नेताओं को क़ानूनी कार्यवाही के नाम पर डराने धमकाने का सिलसिला आरंभ हो चुका है।

चंचलमल जैन ने कहा कि जनसभा कंपनी प्रबंधन के गीदड़ धमकियों से घबराने वाली नही है। पूर्व में भी जनसभा के अशरफ़ खान और उनके विरुद्ध शांति भंग करने का झुठा आरोप लगाकर षड्यंत्र किया गया। लेकिन जनसभा का संघर्ष इससे कमज़ोर नही हुआ। आगे भी कंपनी प्रबंधन द्वारा झुठा आरोप लगाकर अगर कोई शिक़ायत दर्ज़ कराई जाती है तो जनसभा के नेता न्यायालय में न्याय की लड़ाई लड़ेंगे परंतु जनता के लिए सदैव आवाज़ बुलंद करते रहेंगे ।

भारत जोड़ो पदयात्रा का दूसरा दिन

0

बस्तर सांसद दीपक बैज मिले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से माननीय राहुल गांधी जी के नेतृव में पदयात्रा का दूसरा दिन जहां “भारत जोड़ो पदयात्रीयों” ने 25 किमी की यात्रा तय की…. इस सफर के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम,बस्तर सांसद दीपक बैज भी माननीय राहुल गांधी जी के साथ लगातार कदम से कदम मिला कर चलते रहे।

दूसरे दिन की पदयात्रा का शुरुआत झंडा वंदन सहित राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान के साथ हुआ राहुल गांधी समेत मुख्यमंत्री,प्रदेश अध्यक्ष,सांसद व कांग्रेस के तमाम बड़े नेता भारत जोड़ो यात्रा में उपस्थित रहे।

यातायात पुलिस ने यातायात सुरक्षा मित्र कार्यक्रम का आयोजन किया

0

भानपूरी । यातायात पुलिस ने यातायात सुरक्षा मित्र कार्यक्रम का आयोजन कर नेशनल हाइवे -30 पर स्थित मुंजला गांव में लोगों को यातायात नियमों व सडक़ सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारियां दीं।

इस दौरान यातायात प्रभारी एसएस गेंदले ने सडक़ सुरक्षा से जुड़ी जरूरी बातें साझा करते हुए ग्रामीणों को बताया कि दुर्घटना से देर भली ज्यादातर दुर्घटनाएं तेज वाहन चलाने से होती हैं। वाहन नियंत्रण में चलाएं और परिवार के सदस्यों का जीवन सुरक्षित बनाएं।उन्होंने बताया कि सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। स्कूल या पार्क के सामने वाहन धीरे चलाना चाहिए। साथ ही फोर व्हीलर में सीट बेल्ट और टू-व्हीलर में हेलमेट जरूर पहनना चाहिए। यातायात प्रभारी ने कहा कि जीवन अनमोल है, न सिर्फ हमें यातायात नियमों का पालन करना चाहिए बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करना है। यातायात नियमों का पालन करेंगे, तो दीर्घायु रहेंगे। शहर व हाइवे की यातायात व्यवस्था को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा यातायात सुरक्षा मित्र कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण व शहरवासियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर खुद व अपने परिवार का जीवन सुरक्षित रखने के लिए प्रयास किया जा सके।
यातायात प्रभारी ने सुरक्षा मित्र अभियान को समझाते हुए कहा कि यदि गांव-शहर या किसी जगह पर किसी का दुर्घटना हो जाता है तो कोई भी व्यक्ति निसंकोच, बिना किसी भय के घायल की मदद कर सकता है, और अस्पताल भी पहुंचा सकता है। इस दौरान पुलिस के द्वारा पहुंचाने वाले व्यक्तियों से किसी प्रकार से कोई पूछताछ नहीं की जाएगी। वहीं यातायात पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों की मदद करने आगे आएं।

मेडिकल स्टोर व क्लीनिक को मेडिकल अधिकारियों द्वारा सील किया

0

जगदलपुर – नगरनार स्थित शिव मेडिकल स्टार्स व क्लीनिक को आज सील कर दिया गया है। बीएमओ नानपुर ने बताया कि मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी आरके चतुर्वेदी के निर्देशानुसार रूटीन जांच की जा रही है। आज नगरनार स्थित शिव मेडिकल स्टोर व उससे लगे क्लीनिक की जांच में संचालक डॉ एके बोस के द्वारा किसी भी प्रकार की डिग्री नहीं दिखाई गई, जिसके चलते उनकी क्लीनिक को आज दोपहर लगभग 1:45 बजे सील कर दिया गया।

उनके क्लीनिक में बीपी जांच करने की मशीन, सिरिंज, पेन किलर, एंटीबायोटिक, आईबी तथा अन्य दवाई पाई गई ।डॉक्टर एके बोस द्वारा डिग्री प्रस्तुत नहीं करने के चलते आगामी आदेश तक के लिए उक्त क्लीनिक व मेडिकल स्टोर्स को सील कर दिया गया है। मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी श्री चतुर्वेदी जब से यहां पदस्थ हुए है तब से इनके द्वारा फर्जी तरीके से संचालित किए जा रहे क्लीनिक व मेडिकल स्टोर्स खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने कन्याकुमारी पहुंचे सांसद दीपक बैज

0

भारत जोड़ो यात्रा के प्रथम चरण में माननीय राहुल गांधी जी कन्याकुमारी के “गांधी मंडप्पम” से पैदल यात्रा आरंभ करने वाले है इस दौरान गांधी मंडप्पम में सांसद दीपक बैज, सांसद सप्तगिरी शंकर उल्का, छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी चंदन यादव भी मौजूद रहे।

बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल जी से बस्तर संभाग संयुक्त संचालक श्रीमती मधु वर्मा जी ने सौजन्य मुलाकात की

0

बस्तर विधायक ने कहा की शिक्षा जीवन में सफलता की कुंजी है, और शिक्षक अपने छात्रों के जीवन पर स्थायी प्रभाव डालते हैं जिससे वह अपने जीवन में सफल होते हैं जो लोग सोचना जानते हैं, उन्हें किसी सिखाने वाले की ज़रूरत नहीं होती शिक्षा का कार्य गहराई से और गंभीर रूप से सोचना सीखना है बुद्धिमत्ता के साथ चरित्र – यही सच्ची शिक्षा का लक्ष्य है

भुवनेश्वर बघेल को मिली छत्तीसगढ़ एनएसयूआई सोशल मीडिया विभाग में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

0

भानपुरी – छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएसयूआई के सोशल मीडिया विभाग का नया कार्यकारिणी का प्रथम नियुक्ति बुधवार को सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष असलम मिर्जा ने जारी की जिसमें बस्तर के भुवनेश्वर बघेल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इस नियुक्ति मे केवल प्रदेश उपाध्यक्षो की नियुक्ति हुई है जिसमें रायपुर के आरोही शर्मा, कवर्धा से प्रकाश योगी, बस्तर से भुवनेश्वर बघेल और राजनांदगांव से नेहा वैष्णव को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

भुवनेश्वर बघेल छात्र जीवन से ही छात्र संघठन से जुड़कर कार्य कर रहे है वर्तमान मे भुवनेश्वर बघेल विधायक सोशल मीडिया प्रतिनिधि नारायणपुर के रूप मे कार्य कर रहे हैं साथ ही सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग के ब्लॉक बस्तर के मीडिया प्रभारी है। इससे पूर्व ये जिला संयोजक, प्रदेश सह समन्वयक, प्रदेश संयोजक जी जिम्मेदारी भी निभा चुके है। भुवनेश्वर बघेल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप सहित एनएसयूआई के शीर्ष छात्र नेताओ,एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नेताओ ने उन्हें बधाई दी।

दल्लीराजहरा में युवक द्वारा फंसी लगाकर आत्महत्या

0

दल्लीराजहरा वार्ड क्रं 04 में रहने वाला लखन टांडीया पिता राजू टांडीया उम्र 30 वर्ष  द्वारा आज सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | आत्महत्या का कारण अज्ञात हैं | मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी सुबह 04 बजे के आस –पास लगी | बताया जा रहा हैं की युवक घर के पास गणेश पंडाल में आयोजित जगराता कार्यक्रम में देर रात तक डांस करते देखा गया था | मौके पर पुलिस पहुँच शव का पंचनामा कर रही हैं

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

नियमित एवं ठेका कर्मचारियों को सम्मानजनक बोनस (एक्स ग्रेशिया) का शीघ्र भुगतान किए जाने ज्ञापन सौंपा

0

संयुक्त खदान मजदूर संघ( एटक) दल्ली राजहरा ने लौह अयस्क खदान समूह के उप महाप्रबंधक( कार्मिक) विकास चंद्र के माध्यम से निदेशक प्रभारी भिलाई इस्पात संयंत्र को नियमित एवं ठेका कर्मचारियों को सम्मानजनक बोनस (एक्स ग्रेशिया) का शीघ्र भुगतान किए जाने बाबत ज्ञापन सौंपा सचिव कमलजीत सिंह मान ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों को प्रतिवर्ष लाभांश के रूप में बोनस एक्स ग्रेशिया की राशि दी जाती है गत वर्ष कंपनी ने 16000 करोड़ रुपए का लाभ अर्जित किया है।

क्योंकि कंपनी के लाभ में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है ।अतः भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों को कंपनी के लाभ अर्जित अनुपात में इस वर्ष बोनस (एक्स ग्रेशिया )की सम्मानजनक राशि के हकदार हैं। बोनस एक्सप्रेस की राशि सामान्यतः दुर्गा पूजा उत्सव के पहले दी जाती है। दुर्गा पूजा उत्सव बिल्कुल पास है किंतु प्रबंधन द्वारा एक्स ग्रेशिया पर अब तक मौन रखा गया है । इसी प्रकार भिलाई इस्पात संयंत्र की दल्ली राजहरा की खदानों के उत्पादन में भी ठेका श्रमिकों का बड़ा योगदान होता है ।इसलिए संयुक्त खदान मजदूर संघ मांग करता है ,की प्रबंधन लौह अयस्क खदान समूह की खदानों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को बोनस का भुगतान कराने का प्रबंध जल्द से जल्द करें ।


ताकि कर्मचारियों में उत्साह बना रहे। ज्ञापन देते समय सचिव कमलजीत सिंह मान ,दान सिंह चंद्राकर, तोरण लाल साहू, आर पी बरेट ,राजेश कुमार साहू ,ए के रजक ,ओ पी शर्मा ,आर बी सिंह , श्रीनिवासलु, मोती लाल जार्ज, रमेश सिन्हा, देवेंद्र उइके, डी एल सोनवानी, दिलीप सुखदेव ,बाबूलाल बमलैया, गुरमीत सिंह, विष्णु प्रसाद साहू, विजय देशमुख, उमेश पटेल, हंस कुमार ,मिथिलेश वर्मा, अरविंद पाठक, श्याम सुंदर, आदि साथी गण उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS